श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 451–460

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 451–460

पृष्ठ 451

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 451 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

जाम्बूनदस्य शुद्धस्य कनकस्य महायशाः । इसके बाद भरतने अग्निष्टोम और अतिरात्र याग करके विश्वजित् नामक यज्ञ किया । तत्पश्चात् सर्वथा सुरक्षित दस लाख वाजपेय यज्ञोंद्वारा भगवान् यज्ञपुरुषकी आराधना करके महायशस्वी शकुन्तलाकुमार राजा भरतने धनद्वारा ब्राह्मणोंको तृप्त करते हुए आचार्य कण्वको विशुद्ध जम्बूनद सुवर्णके बने हुए एक हजार कमल भेंट किये ॥ १०-११ ३ ॥ यस्य यूपः शतव्यामः परिणाहेन काञ्चनः ॥ १२ ॥

समागम्य द्विजैः सार्धं सेन्द्रैर्देवैः समुच्छ्रितः । इन्द्र आदि देवताओंने वहाँ ब्राह्मणोंके साथ मिलकर राजा भरतके यज्ञमें सोनेके बने हुए सौ व्याम ( चार सौ हाथ ) लंबे सुवर्णमय यूपका आरोपण किया ॥ १२३ ॥

अलंकृतान् राजमानान् सर्वरत्नैर्मनोहरैः ॥ १३ ॥

हैरण्यानश्वान् द्विरदान् रथानुष्ट्रानजाविकम् ।

दासीदासं धनं धान्यं गाः सवत्साः पयस्विनीः ॥ १४ ॥

ग्रामान् गृहांश्च क्षेत्राणि विविधांश्च परिच्छदान् ।

कोटीशतायुतांश्चैव ब्राह्मणेभ्यो ह्यमन्यत ॥ १५ ॥

चक्रवर्ती ह्यदीनात्मा जितारिर्ह्यजितः परैः । शत्रुविजयी, दूसरोंसे पराजित न होनेवाले अदीनचित्त चक्रवर्ती सम्राट् भरतने ब्राह्मणोंको सम्पूर्ण मनोहर रत्नोंसे विभूषित, कान्तिमान् एवं सुवर्णशोभित घोड़े, हाथी, रथ, ऊँट, बकरी, भेड़, दास, दासी, धन- धान्य, दूध देनेवाली सवत्सा गायें, गाँव, घर, खेत तथा वस्त्राभूषण आदि नाना प्रकारकी सामग्री एवं दस लाख कोटि स्वर्णमुद्राएँ दी थीं ॥ १३– १५३ ॥ स चेन्ममार सृञ्जय चतुर्भद्रतरस्त्वया ॥ १६ ॥

पुत्रात् पुण्यतरस्तुभ्यं मा पुत्रमनुतप्यथाः ।

अयज्वानमदाक्षिण्यमभि श्वैत्येत्युदाहरत् ॥ १७ ॥

श्वैत्य सृ॑जय! चारों कल्याणकारी गुणोंमें वे तुमसे बढ़ - चढ़कर थे और तुम्हारे पुत्रसे भी अधिक पुण्यात्मा थे । जब वे भी मृत्युसे बच न सके, तब दूसरे कैसे बच सकते हैं? अतः तुम यज्ञ और दान - दक्षिणासे रहित अपने पुत्रके लिये शोक न करो । ऐसा नारदजीने कहा ॥ इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि अभिमन्युवधपर्वणि षोडशराजकीये अष्टषष्टितमोऽध्यायः ॥ ६८ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत अभिमन्युवधपर्वमें षोडशराजकीयोपाख्यानविषयक अड़सठवाँ अध्याय पूराहुआ ॥ ६८ ॥

पृष्ठ 452

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 452 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकोनसप्ततितमोऽध्यायः राजा पृथुका चरित्र नारद उवाच

पृथुं वैन्यं च राजानं मृतं सृञ्जय शुश्रुम ।

यमभ्यषिञ्चन् साम्राज्ये राजसूये महर्षयः ॥ १ ॥

नारदजी कहते हैं— संजय! वेनके पुत्र राजा पृथु भी जीवित नहीं रह सके; यह हमने सुना है । महर्षियोंने राजसूययज्ञमें उन्हें सम्राट्के पदपर अभिषिक्त किया था ॥ १ ॥

यत्नतः प्रथितेत्यूचुः सर्वानभिभवन् पृथुः ।

क्षतान्नस्त्रास्यते सर्वानित्येवं क्षत्त्रियोऽभवत् ॥ २ ॥

‘ ये समस्त शत्रुओंको पराजित करके अपने प्रयत्नसे प्रथित ( विख्यात) होंगे ’ —ऐसा महर्षियोंने कहा था । इसलिये वे ' पृथु ' कहलाये । ऋषियोंने यह भी कहा कि ‘ ये क्षतसे हमारा त्राण करेंगे ', इसलिये वे ' क्षत्रिय ' इस सार्थक नामसे प्रसिद्ध हुए ॥ २ ॥

पृथुं वैन्यं प्रजा दृष्ट्वा रक्ताः स्मेति यदब्रुवन् ।

ततो राजेति नामास्य अनुरागादजायत ॥ ३ ॥

वेनकुमार पृथुको देखकर प्रजाने कहा, हम इनमें अनुरक्त हैं । इसलिये उस प्रजारंजनजनित अनुरागके कारण उनका नाम ' राजा' हुआ ॥ ३ ॥

अकृष्टपच्या पृथिवी आसीद् वैन्यस्य कामधुक् ।

सर्वाः कामदुघा गावः पुटके पुटके मधु ॥ ४ ॥

वेननन्दन पृथुके लिये यह पृथ्वी कामधेनु हो गयी थी । उनके राज्यमें बिना जोते ही पृथ्वीसे अनाज पैदा होता था । उस समय सभी गौएँ कामधेनुके समान थीं । पत्ते - पत्तेमें मधु भरा रहता था ॥ ४ ॥

आसन् हिरण्मया दर्भाः सुखस्पर्शाः सुखावहाः ।

तेषां चीराणि संवीताः प्रजास्तेष्वेव शेरते ॥ ५ ॥

कुश सुवर्णमय होते थे । उनका स्पर्श कोमल था और वे सुखद जान पड़ते थे । उन्हींके चीर बनाकर प्रजा उनसे अपना शरीर ढकती थी तथा उन कुशोंकी ही चटाइयोंपर सोती थी ॥ ५ ॥

फलान्यमृतकल्पानि स्वादूनि च मधूनि च ।

तेषामासीत् तदाहारो निराहाराश्च नाभवन् ॥ ६ ॥

वृक्षोंके फल अमृतके समान मधुर और स्वादिष्ट होते थे । उन दिनों उन फलोंका ही

आहार किया जाता था । कोई भी भूखा नहीं रहता था ॥ ६ ॥

अरोगाः सर्वसिद्धार्था मनुष्या ह्यकुतोभयाः ।

पृष्ठ 453

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 453 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

न्यवसन्त यथाकामं वृक्षेषु च गुहासु च ॥ ७ ॥

सभी मनुष्य नीरोग थे । सबकी सारी इच्छाएँ पूर्ण होती थीं और उन्हें कहींसे भी कोई भय नहीं था। वे अपनी इच्छाके अनुसार वृक्षोंके नीचे और पर्वतोंकी गुफाओंमें निवास करते थे ॥ ७ ॥

प्रविभागो न राष्ट्राणां पुराणां चाभवत् तदा ।

यथासुखं यथाकामं तथैता मुदिताः प्रजाः ॥ ८ ॥

उस समय राष्ट्रों और नगरोंका विभाग नहीं था । सबको इच्छानुसार सुख और भोग प्राप्त थे । इससे यह सारी प्रजा प्रसन्न थी ॥ ८ ॥

तस्य संस्तम्भिता ह्यापः समुद्रमभियास्यतः ।

पर्वताश्च ददुर्मार्गं ध्वजभङ्गश्च नाभवत् ॥ ९ ॥

राजा पृथु जब समुद्रमें यात्रा करते थे, तब पानी थम जाता था और पर्वत उन्हें जानेके

लिये मार्ग दे देते थे । उनके रथकी ध्वजा कभी खण्डित नहीं हुई थी ॥ ९ ॥

तं वनस्पतयः शैला देवासुरनरोरगाः ।

सप्तर्षयः पुण्यजना गन्धर्वाप्सरसोऽपि च ॥ १० ॥

पितरश्च सुखासीनमभिगम्येदमब्रुवन् ।

सम्राडसि क्षत्रियोऽसि राजा गोप्ता पितासि नः ॥ ११ ॥

देह्यस्मभ्यं महाराज प्रभुः सन्नीप्सितान् वरान् ।

यैर्वयं शाश्वतीस्तृप्तीर्वर्तयिष्यामहे सुखम् ॥ १२ ॥

एक दिन सुखपूर्वक बैठे हुए राजा पृथुके पास वनस्पति, पर्वत, देवता, असुर, मनुष्य, सर्प, सप्तर्षि, पुण्यजन ( यक्ष), गन्धर्व, अप्सरा तथा पितरोंने आकर इस प्रकार कहा –' महाराज! तुम हमारे सम्राट् हो, क्षत्रिय हो तथा राजा, रक्षक और पिता हो । तुम हमें अभीष्ट वर दो, जिससे हमलोग अनन्त कालतक तृप्ति और सुखका अनुभव करें । तुम ऐसा करनेमें समर्थ हो ' ॥ १०–१२ ॥

तथेत्युक्त्वा पृथुर्वैन्यो गृहीत्वाऽऽजगवं धनुः ।

शरांश्चाप्रतिमान् घोरांश्चिन्तयित्वाब्रवीन्महीम् ॥ १३ ॥

' बहुत अच्छा' ऐसा ही होगा, यह कहकर वेनकुमार पृथुने अपना आजगव नामक धनुष और जिनकी कहीं तुलना नहीं थी, ऐसे भयंकर बाण हाथमें ले लिये और कुछ सोचकर पृथ्वीसे कहा— ॥ १३ ॥

एह्येहि वसुके क्षिप्रं क्षरैभ्यः काङ्क्षितं पयः ।

ततो दास्यामि भद्रं ते अन्नं यस्य यथेप्सितम् ॥ १४ ॥

'वसुधे! तुम्हारा कल्याण हो । आओ - आओ, इन प्रजाजनोंके लिये शीघ्र ही मनोवांछित दूधकी धारा बहाओ । तब मैं जिसका जैसा अभीष्ट अन्न है, उसे वैसा दे सकूँगा ' ॥ १४ ॥

वसुधोवाच

पृष्ठ 454

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 454 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

दुहितृत्वेन मां वीर संकल्पयितुमर्हसि ।

तथेत्युक्त्वा पृथुः सर्वं विधानमकरोद् वशी ॥ १५ ॥

वसुधा बोली - वीर! तुम मुझे अपनी पुत्री मान लो, तब जितेन्द्रिय राजा पृथुने ' तथास्तु ' कहकर वहाँ सारी आवश्यक व्यवस्था की ॥ १५ ॥

ततो भूतनिकायास्तां वसुधां दुदुहुस्तदा ।

तां वनस्पतयः पूर्वं समुत्तस्थुर्दुधुक्षवः ॥ १६ ॥

तदनन्तर प्राणियोंके समुदायने उस समय वसुधाको दुहना आरम्भ किया । सबसे पहले दूधकी इच्छावाले वनस्पति उठे ॥ १६ ॥

सातिष्ठद् वत्सला वत्सं दोग्धृपात्राणि चेच्छती ।

वत्सोऽभूत् पुष्पितः शालः प्लक्षो दोग्धाभवत् तदा ॥ १७ ॥

छिन्नप्ररोहणं दुग्धं पात्रमौदुम्बरं शुभम् । उस समय गोरूपधारिणी पृथ्वी वात्सल्य- स्नेहसे परिपूर्ण हो बछड़े, दुहनेवाले और दुग्धपात्रकी इच्छा करती हुई खड़ी हो गयी। वनस्पतियोंमेंसे खिला हुआ शालवृक्ष बछड़ा हो गया । पाकरका पेड़ दुहनेवाला बन गया । गूलर सुन्दर दुग्धपात्रका काम देने लगा । कटनेपर पुनः पनप जाना यही दूध था ॥ १७३ ॥

उदयः पर्वतो वत्सो मेरुर्दोग्धा महागिरिः ॥ १८ ॥

रत्नान्योषधयो दुग्धं पात्रमश्ममयं तथा । पर्वतोंमें उदयाचल बछड़ा, महागिरि मेरु दुहनेवाला, रत्न और ओषधि दूध तथा प्रस्तर ही दुग्धपात्र था ॥ दोग्धा चासीत् तदा देवो दुग्धमूर्जस्करं प्रियम् ॥ १ ९ ॥ देवताओंमें भी उस समय कोई दुहनेवाला और कोई बछड़ा बन गया । उन्होंने पुष्टिकारक अमृतमय प्रिय दूध दुह लिया ॥ १ ९ ॥

असुरा दुदुहुर्मायामामपात्रे तु ते तदा ।

दोग्धा द्विमूर्धा तत्रासीद् वत्सश्चासीद् विरोचनः ॥ २० ॥

असुरोंने कच्चे बर्तनमें मायामय दूधका ही दोहन किया । उस समय द्विमूर्धा दुहनेवाला और विरोचन बछड़ा बना था ॥ २० ॥

कृषिं च सस्यं च नरा दुदुहुः पृथिवीतले ।

स्वायम्भुवो मनुर्वत्सस्तेषां दोग्धाभवत् पृथुः ॥ २१ ॥

भूतलके मनुष्योंने कृषिकर्म और खेतीकी उपजको ही दूधके रूपमें दुहा । उनके बछड़ेके स्थानपर स्वायम्भू मनु थे और दुहनेका कार्य पृथुने किया ॥ २१ ॥

अलाबुपात्रे च तथा विषं दुग्धा वसुंधरा ।

धृतराष्ट्रोऽभवद् दोग्धा तेषां वत्सस्तु तक्षकः ॥ २२ ॥

पृष्ठ 455

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 455 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सर्पोंने तुम्बीके बर्तनमें पृथ्वीसे विषका दोहन किया । उनकी ओरसे दुहनेवाला धृतराष्ट्र और बछड़ा तक्षक था ॥

सप्तर्षिभिर्ब्रह्म दुग्धा तथा चाक्लिष्टकर्मभिः ।

दोग्धा बृहस्पतिः पात्रं छन्दो वत्सश्च सोमराट् ॥ २३ ॥

अक्लिष्टकर्मा सप्तर्षियोंने ब्रह्म ( वेद एवं तप) -का दोहन किया । उनके दोग्धा बृहस्पति, पात्र छन्द और बछड़ा राजा सोम थे ॥ २३ ॥

अन्तर्धानं चामपात्रे दुग्धा पुण्यजनैर्विराट् ।

दोग्धा वैश्रवणस्तेषां वत्सश्चासीद् वृषध्वजः ॥ २४ ॥

यक्षोंने कच्चे बर्तनमें पृथ्वीसे अन्तर्धान विद्याका दोहन किया । उनके दोग्धा कुबेर और बछड़ा महादेवजी थे ॥ २४ ॥

पुण्यगन्धान् पद्मपात्रे गन्धर्वाप्सरसोऽदुहन् ।

वत्सश्चित्ररथस्तेषां दोग्धा विश्वरुचिः प्रभुः ॥ २५ ॥

गन्धर्वों और अप्सराओंने कमलके पात्रमें पवित्र गन्धको ही दूधके रूपमें दुहा । उनका बछड़ा चित्ररथ और दुहनेवाले गन्धर्वराज विश्वरुचि थे ॥ २५ ॥

स्वधां रजतपात्रेषु दुदुहुः पितरश्च ताम् ।

वत्सो वैवस्वतस्तेषां यमो दोग्धान्तकस्तदा ॥ २६ ॥

पितरोंने पृथ्वीसे चाँदीके पात्रमें स्वधारूपी दूधका दोहन किया । उस समय उनकी ओरसे वैवस्वत यम बछड़ा और अन्तक दुहनेवाले थे ॥ २६ ॥

एवं निकायैस्तैर्दुग्धा पयोऽभीष्टं हि सा विराट् ।

यैर्वर्तयन्ति ते ह्यद्य पात्रैर्वत्सैश्च नित्यशः ॥ २७ ॥

सृजय! इस प्रकार सभी प्राणियोंने बछड़ों और पात्रोंकी कल्पना करके पृथ्वीसे अपने अभीष्ट दूधका दोहन किया था, जिससे वे आजतक निरन्तर जीवन - निर्वाह करते हैं ॥ २७ ॥

यज्ञैश्च विविधैरिष्ट्वा पृथुर्वैन्यः प्रतापवान् ।

संतर्पयित्वा भूतानि सर्वैः कामैर्मनः प्रियैः ॥ २८ ॥

तदनन्तर प्रतापी वेनकुमार पृथुने नाना प्रकारके यज्ञोंद्वारा यजन करके मनको प्रिय लगनेवाले सम्पूर्ण भोगोंकी प्राप्ति कराकर सब प्राणियोंको तृप्त किया ॥

हैरण्यानकरोद् राजा ये केचित् पार्थिवा भुवि ।

तान् ब्राह्मणेभ्यः प्रायच्छदश्वमेधे महामखे ॥ २ ९ ॥

भूतलपर जो कोई भी पार्थिव पदार्थ हैं, उनकी सोनेकी आकृति बनवाकर राजा पृथुने महायज्ञ अश्वमेधमें उन्हें ब्राह्मणोंको दान किया ॥ २ ९ ॥

पृष्ठ 456

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 456 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

षष्टिनागसहस्राणि षष्टिनागशतानि च ।

सौवर्णानकरोद् राजा ब्राह्मणेभ्यश्च तान् ददौ ॥ ३० ॥

राजाने छाछठ हजार सोनेके हाथी बनवाये और उन्हें ब्राह्मणोंको दे दिया ॥ ३० ॥

इमां च पृथिवीं सर्वां मणिरत्नविभूषिताम् । सौवर्णीमकरोद् राजा ब्राह्मणेभ्यश्च तां ददौ ॥ ३१ ॥

राजा पृथुने इस सारी पृथ्वीकी भी मणि तथा रत्नोंसे विभूषित सुवर्णमयी प्रतिमा बनवायी और उसे ब्राह्मणोंको दे दिया ॥ ३१ ॥

स चेन्ममार सृञ्जय चतुर्भद्रतरस्त्वया । पुत्रात् पुण्यतरस्तुभ्यं मा पुत्रमनुतप्यथाः । अयज्वानमदाक्षिण्य- मभि श्वैत्येत्युदाहरत् ॥ ३२ ॥

श्वैत्य सृजय! चारों कल्याणकारी गुणोंमें वे तुमसे बहुत बढ़े -चढ़े थे और तुम्हारे पुत्रसे भी अधिक पुण्यात्मा थे । जब वे भी मर गये तब दूसरोंकी क्या गिनती है? अतः तुम यज्ञानुष्ठान और दान- दक्षिणासे रहित अपने पुत्रके लिये शोक न करो । ऐसा नारदजीने कहा ॥ ३२ ॥

पृष्ठ 457

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 457 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि अभिमन्युवधपर्वणि षोडशराजकीये एकोनसप्ततितमोऽध्यायः ॥ ६ ९ ॥ इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत अभिमन्युवधपर्वमें षोडशराजकीयो- पाख्यानविषयक उनहत्तरवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ६ ९ ॥ 0

पृष्ठ 458

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 458 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सप्ततितमोऽध्यायः परशुरामजीका चरित्र नारद उवाच

रामो महातपाः शूरो वीरलोकनमस्कृतः ।

जामदग्न्योऽप्यतियशा अवितृप्तो मरिष्यति ॥ १ ॥

नारदजी कहते हैं—- संजय! महातपस्वी शूरवीर, वीरजनवन्दित महायशस्वी जमदग्निनन्दन परशुरामजी भी अतृप्त अवस्थामें ही मौतके मुखमें चले जायँगे ॥ १ ॥

यः स्माद्यमनुपर्येति भूमिं कुर्वन्निमां सुखाम् ।

न चासीद् विक्रिया यस्य प्राप्य श्रियमनुत्तमाम् ॥ २ ॥

जिन्होंने इस पृथ्वीको सुखमय बनाते हुए आदि युगके धर्मका जहाँ निरन्तर प्रचार किया था तथा परम उत्तम सम्पत्तिको पाकर भी जिनके मनमें किसी प्रकारका विकार नहीं आया ॥ २ ॥

यः क्षत्रियैः परामृष्टे वत्से पितरि चाब्रुवन् ।

ततोऽवधीत् कार्तवीर्यमजितं समरे परैः ॥ ३ ॥

जब क्षत्रियोंने गायके बछड़ेको पकड़ लिया और पिता जमदग्निको मार डाला, तब जिन्होंने मौन रहकर ही समरभूमिमें दूसरोंसे कभी पराजित न होनेवाले कृतवीर्यकुमार अर्जुनका वध किया था ॥ ३ ॥

क्षत्रियाणां चतुःषष्टिमयुतानि सहस्रशः ।

तदा मृत्योः समेतानि एकेन धनुषाजयत् ॥ ४ ॥

उस समय मरने - मारनेका निश्चय करके एकत्र हुए चौसठ करोड़ क्षत्रियोंको उन्होंने एकमात्र धनुषके द्वारा जीत लिया ॥ ४ ॥

ब्रह्मद्विषां चाथ तस्मिन् सहस्राणि चतुर्दश ।

पुनरन्यानि जग्राह दन्तक्रूरं जघान ह ॥ ५ ॥

उसी युद्धके सिलसिलेमें परशुरामजीने चौदह हजार दूसरे ब्रह्मद्रोहियोंका दमन किया और दन्तक्रूर नामक राजाको भी मार डाला ॥ ५ ॥

सहस्रं मुसलेनाहन् सहस्रमसिनावधीत् ।

उद्बन्धनात् सहस्रं च सहस्रमुदके धृतम् ॥ ६ ॥

उन्होंने एक सहस्र क्षत्रियोंको मूसलसे मार गिराया, एक सहस्र राजपूतोंको तलवारसे काट डाला, फिर एक सहस्र क्षत्रियोंको वृक्षोंकी शाखाओंमें फाँसीपर लटकाकर मार डाला और पुनः एक सहस्रको पानीमें डुबो दिया ॥ ६ ॥

दन्तान् भङ्क्त्वा सहस्रस्य कर्णान् नासान्यकृन्तत ।

पृष्ठ 459

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 459 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ततः सप्तसहस्राणां कटुधूपमपाययत् ॥ ७ ॥

एक सहस्र राजपूतोंके दाँत तोड़कर नाक और कान काट डाले तथा सात हजार राजाओंको कड़ुवा धूप पिला दिया ॥ ७ ॥

शिष्टान् बद्ध्वा च हत्वा वै तेषां मूर्ध्नि विभिद्य च ।

गुणावतीमुत्तरेण खाण्डवाद् दक्षिणेन च ।

गिर्यन्ते शतसाहस्रा हैहयाः समरे हताः ॥ ८ ॥

सरथाश्वगजा वीरा निहतास्तत्र शेरते ।

पितुर्वधामर्षितेन जामदग्न्येन धीमता ॥ ९ ॥

शेष क्षत्रियोंको बाँधकर उनका वध कर डाला । उनमेंसे कितनोंके ही मस्तक विदीर्ण कर डाले । गुणावतीसे उत्तर और खाण्डव वनसे दक्षिण पर्वतके निकटवर्ती प्रदेशमें लाखों हैहयवंशी क्षत्रिय वीर पिताके वधसे कुपित हुए बुद्धिमान् परशुरामजीके द्वारा समरभूमिमें मारे गये । वे अपने रथ, घोड़े और हाथियोंसहित मारे जाकर वहाँ धराशायी हो गये ॥ ८ -९ ॥

निजघ्ने दशसाहस्रान् रामः परशुना तदा ।

नामृष्यत ता वाचो यास्तैर्भृशमुदीरिताः ॥ १० ॥

भृगो रामाभिधावेति यदाक्रन्दन् द्विजोत्तमाः । परशुरामजीने उस समय अपने फरसेसे दस हजार क्षत्रियोंको काट डाला । आश्रमवासियोंने आर्तभावसे जो बातें कही थीं, वहाँके श्रेष्ठ ब्राह्मणोंने ' भृगुवंशी परशुराम! दौड़ो, बचाओ ' इस प्रकार कहकर जो करुण क्रन्दन किया था, उनकी वह कातर पुकार परशुरामजीसे नहीं सही गयी ॥ १०३ ॥

ततः काश्मीरदरदान् कुन्तिक्षुद्रकमालवान् ॥ ११ ॥

अङ्गवङ्गकलिङ्गांश्च विदेहांस्ताम्रलिप्तकान् ।

रक्षोवाहान् वीतिहोत्रांस्त्रिगर्तान् मार्तिकावतान् ॥ १२ ॥

शिबीनन्यांश्च राजन्यान् देशान् देशान् सहस्रशः ।

निजघान शितैर्बाणैर्जामदग्न्यः प्रतापवान् ॥ १३ ॥

तदनन्तर प्रतापी परशुरामने काश्मीर, दरद, कुन्ति, क्षुद्रक, मालव, अंग, वंग, कलिंग, विदेह, ताम्रलिप्त, रक्षोवाह, वीतिहोत्र, त्रिगर्त, मार्तिकावत, शिबि तथा अन्य सहस्रों देशोंके क्षत्रियोंका अपने तीखे बाणोंद्वारा संहार किया ॥ ११–१३ ॥

कोटीशतसहस्राणि क्षत्रियाणां सहस्रशः ।

इन्द्रगोपकवर्णस्य बन्धुजीवनिभस्य च ॥ १४ ॥

रुधिरस्य परीवाहैः पूरयित्वा सरांसि च ।

सर्वानष्टादश द्वीपान् वशमानीय भार्गवः ॥ १५ ॥

ईजे क्रतुशतैः पुण्यैः समाप्तवरदक्षिणैः ।

पृष्ठ 460

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 460 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सहस्रों और लाखों कोटि क्षत्रियोंके इन्द्रगोप ( वीर- बहूटी ) नामक कीट तथा बन्धुजीव ( दुपहरिया ) -पुष्पके समान रंगवाले रक्तकी धाराओंसे भृगुनन्दन परशुरामने कितने ही तालाब भर दिये और समस्त अठारह द्वीपोंको अपने वशमें करके उत्तम दक्षिणाओंसे युक्त सौ पवित्र यज्ञोंका अनुष्ठान किया ॥ १४-१५३ ॥ वेदीमष्टनलोत्सेधां सौवर्णां विधिनिर्मिताम् ॥ १६ ॥

सर्वरत्नशतैः पूर्णां पताकाशतमालिनीम् ।

ग्राम्यारण्यैः पशुगणैः सम्पूर्णां च महीमिमाम् ॥ १७ ॥

रामस्य जामदग्न्यस्य प्रतिजग्राह कश्यपः । उस यज्ञमें विधिपूर्वक बत्तीस हाथ ऊँची सोनेकी वेदी बनायी गयी थी, जो सब प्रकारके सैकड़ों रत्नोंसे परिपूर्ण और सौ पताकाओंसे सुशोभित थी । जमदग्निनन्दन परशुरामकी उस वेदीको तथा ग्रामीण और जंगली पशुओंसे भरी- पूरी इस पृथ्वीको भी महर्षि कश्यपने दक्षिणारूपसे ग्रहण किया ॥ १६-१७३ ॥ ततः शतसहस्राणि द्विपेन्द्रान् हेमभूषणान् ॥ १८ ॥

निर्दस्युं पृथिवीं कृत्वा शिष्टेष्टजनसंकुलाम् ।

कश्यपाय ददौ रामो हयमेधे महामखे ॥ १ ९ ॥

उस समय परशुरामजीने लाखों गजराजोंको सोनेके आभूषणोंसे विभूषित करके तथा पृथ्वीको चोर-डाकुओंसे सूनी और साधु पुरुषोंसे भरी - पूरी करके महायज्ञ अश्वमेधमें कश्यपजीको दे दिया ॥ १८-१९ ॥

त्रिःसप्तकृत्वः पृथिवीं कृत्वा निःक्षत्रियां प्रभुः ।

इष्ट्वा क्रतुशतैर्वीरो ब्राह्मणेभ्यो ह्यमन्यत ॥ २० ॥

वीर एवं शक्तिशाली परशुरामजीने इक्कीस बार इस पृथ्वीको क्षत्रियोंसे शून्य करके सैकड़ों यज्ञोंद्वारा भगवान्‌का यजन किया और इस वसुधाको ब्राह्मणोंके अधिकारमें दे दिया ॥ २० ॥

सप्तद्वीपां वसुमतीं मारीचोऽगृह्णत द्विजः ।

रामं प्रोवाच निर्गच्छ वसुधातो ममाज्ञया ॥ २१ ॥

ब्रह्मर्षि कश्यपने जब सातों द्वीपोंसे युक्त यह पृथ्वी दानमें ले ली, तब उन्होंने परशुरामजीसे कहा — ‘ अब तू मेरी आज्ञासे इस पृथ्वीसे निकल जाओ' ( और कहीं अन्यत्र जाकर रहो ) ॥ २१ ॥

स कश्यपस्य वचनात् प्रोत्सार्य सरितां प्रतिम् ।

इषुपाते युधां श्रेष्ठः कुर्वन् ब्राह्मणशासनम् ॥ २२ ॥

अध्यावसद् गिरिश्रेष्ठं महेन्द्रं पर्वतोत्तमम् ।