श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 531–540

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 531–540

पृष्ठ 531

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 531 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

SP अर्जुनका स्वप्नदर्शन

पृष्ठ 532

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 532 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

स्तूयमानं स्तवैर्दिव्यैर्ऋषिभिर्ब्रह्मवादिभिः ।

गोप्तारं सर्वभूतानामिष्वासधरमच्युतम् ॥ ४२ ॥

ब्रह्मवादी महर्षिगण दिव्य स्तोत्रोंद्वारा उनकी स्तुति कर रहे थे । अपनी महिमासे कभी च्युत न होनेवाले वे समस्त प्राणियोंके रक्षक भगवान् शिव धनुष धारण किये हुए ( अद्भुत शोभा पा रहे ) थे ॥ ४२ ॥

वासुदेवस्तु तं दृष्ट्वा जगाम शिरसा क्षितिम् ।

पार्थेन सह धर्मात्मा गृणन् ब्रह्म सनातनम् ॥ ४३ ॥

अर्जुनसहित धर्मात्मा वसुदेवनन्दन श्रीकृष्णने उन्हें देखते ही वहाँकी पृथ्वीपर माथा टेककर प्रणाम किया और उन सनातन ब्रह्मस्वरूप भगवान् शिवकी स्तुति करने लगे ॥ ४३ ॥

लोकादिं विश्वकर्माणमजमीशानमव्ययम् ।

मनसः परमं योनिं खं वायुं ज्योतिषां निधिम् ॥ ४४ ॥

स्रष्टारं वारिधाराणां भुवश्च प्रकृतिं पराम् ।

देवदानवयक्षाणां मानवानां च साधनम् ॥ ४५ ॥

योगानां च परं धाम दृष्टं ब्रह्मविदां निधिम् ।

चराचरस्य स्रष्टारं प्रतिहर्तारमेव च ॥ ४६ ॥

कालकोपं महात्मानं शक्रसूर्यगुणोदयम् ।

ववन्दे तं तदा कृष्णो वाङ्मनोबुद्धिकर्मभिः ॥ ४७ ॥

वे जगत्के आदि कारण, लोकस्रष्टा, अजन्मा, ईश्वर, अविनाशी, मनकी उत्पत्तिके प्रधान कारण, आकाश एवं वायुस्वरूप, तेजके आश्रय, जलकी सृष्टि करनेवाले, पृथ्वीके भी परम कारण, देवताओं, दानवों, यक्षों तथा मनुष्योंके भी प्रधान कारण, सम्पूर्ण योगोंके परम आश्रय, ब्रह्मवेत्ताओंकी प्रत्यक्ष निधि, चराचर जगत्की सृष्टि और संहार करनेवाले तथा इन्द्रके ऐश्वर्य आदि और सूर्यदेवके प्रताप आदि गुणोंको प्रकट करनेवाले परमात्मा थे । उनके क्रोधमें कालका निवास था । उस समय भगवान् श्रीकृष्णने मन, वाणी, बुद्धि और क्रियाओं द्वारा उनकी वन्दना की ॥ ४४–४७ ॥

यं प्रपद्यन्ति विद्वांसः सूक्ष्माध्यात्मपदैषिणः ।

तमजं कारणात्मानं जग्मतुः शरणं भवम् ॥ ४८ ॥

सूक्ष्म अध्यात्मपदकी अभिलाषा रखनेवाले विद्वान् जिनकी शरण लेते हैं, उन्हीं कारणस्वरूप अजन्मा भगवान् शिवकी शरणमें श्रीकृष्ण और अर्जुन भी गये ॥ ४८ ॥

अर्जुनश्चापि तं देवं भूयो भूयोऽप्यवन्दत ।

ज्ञात्वा तं सर्वभूतादिं भूतभव्यभवोद्भवम् ॥ ४ ९ ॥

अर्जुनने भी उन्हें समस्त भूतोंका आदि कारण और भूत, भविष्य एवं वर्तमान जगत्का उत्पादक जानकर बारंबार उन महादेवजीके चरणोंमें प्रणाम किया ॥ ४ ९ ॥

पृष्ठ 533

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 533 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ततस्तावागतौ दृष्ट्वा नरनारायणावुभौ ।

सुप्रसन्नमनाः शर्वः प्रोवाच प्रहसन्निव ॥ ५० ॥

उन दोनों नर और नारायणको वहाँ आया देख भगवान् शंकर अत्यन्त प्रसन्नचित्त होकर हँसते हुए - से बोले— ॥ ५० ॥

स्वागतं वो नरश्रेष्ठावुत्तिष्ठेतां गतक्लमौ ।

किं च वामीप्सितं वीरौ मनसः क्षिप्रमुच्यताम् ॥ ५१ ॥

' नरश्रेष्ठो! तुम दोनोंका स्वागत है। उठो, तुम्हारा श्रम दूर हो । वीरो! तुम दोनोंके मनकी अभीष्ट वस्तु क्या है? यह शीघ्र बताओ ॥ ५१ ॥

येन कार्येण सम्प्राप्तौ युवां तत् साधयामि किम् ।

व्रियतामात्मनः श्रेयस्तत् सर्वं प्रददानि वाम् ॥ ५२ ॥

' तुम दोनों जिस कार्यसे यहाँ आये हो, वह क्या है? मैं उसे सिद्ध कर दूँगा । अपने लिये

कल्याणकारी वस्तुको माँगो । मैं तुम दोनोंको सब कुछ दे सकता हूँ' ॥

ततस्तद् वचनं श्रुत्वा प्रत्युत्थाय कृताञ्जली ।

वासुदेवार्जुनौ शर्व तुष्टुवाते महामती ॥ ५३ ॥

भक्त्या स्तवेन दिव्येन महात्मानावनिन्दितौ ॥ ५४ ॥

भगवान् शंकरकी यह बात सुनकर अनिन्दित महात्मा परम बुद्धिमान् श्रीकृष्ण और अर्जुन हाथ जोड़कर खड़े हो गये और दिव्य स्तोत्रद्वारा भक्तिभावसे उन भगवान् शिवकी स्तुति करने लगे ॥ ५३-५४ ॥ कृष्णार्जुनावूचतुः

नमो भवाय शर्वाय रुद्राय वरदाय च ।

पशूनां पतये नित्यमुग्राय च कपर्दिने ॥ ५५ ॥

श्रीकृष्ण और अर्जुन बोले- भव ( सबकी उत्पत्ति करनेवाले ), शर्व ( संहारकारी ), रुद्र (दुःख दूर करनेवाले ), वरदाता, पशुपति ( जीवोंके पालक ), सदा उग्ररूपमें रहनेवाले और जटाजूटधारी भगवान् शिवको नमस्कार है ॥ ५५ ॥

महादेवाय भीमाय त्र्यम्बकाय च शान्तये ।

ईशानाय मखघ्नाय नमोऽस्त्वन्धकघातिने ॥ ५६ ॥

महान् देवता, भयंकर रूपधारी, तीन नेत्र धारण करनेवाले, शान्तिस्वरूप, सबका शासन करनेवाले, दक्षयज्ञनाशक तथा अन्धकासुरका विनाश करनेवाले भगवान् शंकरको प्रणाम है ॥ ५६ ॥

कुमारगुरवे तुभ्यं नीलग्रीवाय वेधसे ।

पिनाकिने हविष्याय सत्याय विभवे सदा ॥ ५७ ॥

पृष्ठ 534

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 534 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

प्रभो! आप कुमार कार्तिकेयके पिता, कण्ठमें नील चिह्न धारण करनेवाले, लोकस्रष्टा, पिनाकधारी, हविष्यके अधिकारी, सत्यस्वरूप और सर्वत्र व्यापक हैं, आपको सदैव नमस्कार है ॥ ५७ ॥

विलोहिताय धूम्राय व्याधायानपराजिते ।

नित्यनीलशिखण्डाय शूलिने दिव्यचक्षुषे ॥ ५८ ॥

हन्त्रे गोप्त्रे त्रिनेत्राय व्याधाय वसुरेतसे ।

अचिन्त्यायाम्बिकाभर्त्रे सर्वदेवस्तुताय च ॥ ५ ९ ॥

वृषध्वजाय मुण्डाय जटिने ब्रह्मचारिणे ।

तप्यमानाय सलिले ब्रह्मण्यायाजिताय च ॥ ६० ॥

विश्वात्मने विश्वसृजे विश्वमावृत्य तिष्ठते ।

नमो नमस्ते सेव्याय भूतानां प्रभवे सदा ॥ ६१ ॥

विशेष लोहित एवं धूम्रवर्णवाले, मृगव्याधस्वरूप, समस्त प्राणियोंको पराजित करनेवाले, सर्वदा नीलकेश धारण करनेवाले, त्रिशूलधारी, दिव्यलोचन, संहारक, पालक, त्रिनेत्रधारी, पापरूपी मृगोंके बधिक, हिरण्यरेता ( अग्नि), अचिन्त्य, अम्बिकापति, सम्पूर्ण देवताओंद्वारा प्रशंसित, वृषभ- चिह्नसे युक्त ध्वजा धारण करनेवाले, मुण्डित मस्तक, जटाधारी, ब्रह्मचारी, जलमें तप करनेवाले, ब्राह्मणभक्त, अपराजित, विश्वात्मा, विश्वस्रष्टा, विश्वको व्याप्त करके स्थित, सबके सेवन करनेयोग्य तथा सदा समस्त प्राणियोंकी उत्पत्तिके कारणभूत आप भगवान् शिवको बारंबार नमस्कार है ॥ ५८–६१ ॥

ब्रह्मवक्त्राय सर्वाय शङ्कराय शिवाय च ।

नमोऽस्तु वाचस्पतये प्रजानां पतये नमः ॥ ६२ ॥

ब्राह्मण जिनके मुख हैं, उन सर्वस्वरूप कल्याणकारी भगवान् शिवको नमस्कार है ।

वाणीके अधीश्वर और प्रजाओंके पालक आपको नमस्कार है ॥ ६२ ॥

नमो विश्वस्य पतये महतां पतये नमः ।

नमः सहस्रशिरसे सहस्रभुजमृत्यवे ॥ ६३ ॥

सहस्रनेत्रपादाय नमोऽसंख्येयकर्मणे । विश्वके स्वामी और महापुरुषोंके पालक भगवान् शिवको नमस्कार है, जिनके सहस्रों सिर और सहस्रों भुजाएँ हैं, जो मृत्युस्वरूप हैं, जिनके नेत्र और पैर भी सहस्रोंकी संख्यामें हैं तथा जिनके कर्म असंख्य हैं, उन भगवान् शिवको नमस्कार है ॥ ६३३ ॥

नमो हिरण्यवर्णाय हिरण्यकवचाय च ।

भक्तानुकम्पिने नित्यं सिध्यतां नो वरः प्रभो ॥ ६४ ॥

सुवर्णके समान जिनका रंग है, जो सुवर्णमय कवच धारण करते हैं, उन आप

भक्तवत्सल भगवान्को मेरा नित्य नमस्कार है । प्रभो! हमारा अभीष्ट वर सिद्ध हो ॥

पृष्ठ 535

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 535 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

संजय उवाच

एवं स्तुत्वा महादेवं वासुदेवः सहार्जुनः ।

प्रसादयामास भवं तदा ह्यस्त्रोपलब्धये ॥ ६५ ॥

संजय कहते हैं—इस प्रकार महादेवजीकी स्तुति करके उस समय अर्जुनसहित भगवान् श्रीकृष्णने पाशुपतास्त्रकी प्राप्तिके लिये भगवान् शंकरको प्रसन्न किया ॥ ६५ ॥

इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि प्रतिज्ञापर्वणि अर्जुनस्वप्ने अशीतितमोऽध्यायः ॥ ८० || इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत प्रतिज्ञापर्वमें अर्जुनस्वप्नविषयक अस्सीवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ८० ॥

Paca * रुर्दुःखं तद् द्रावयति इति रुद्रः ।

पृष्ठ 536

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 536 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकाशीतितमोऽध्यायः अर्जुनको स्वप्नमें ही पुनः पाशुपतास्त्रकी प्राप्ति संजय उवाच

ततः पार्थः प्रसन्नात्मा प्राञ्जलिर्वृषभध्वजम् ।

ददर्शोत्फुल्लनयनः समस्तं तेजसां निधिम् ॥ १ ॥

संजय कहते हैं – राजन्! तदनन्तर कुन्तीकुमार अर्जुनने प्रसन्नचित्त हो हाथ जोड़कर समस्त तेजोंके भण्डार भगवान् वृषभध्वजका हर्षोत्फुल्ल नेत्रोंसे दर्शन किया ॥

तं चोपहारं सुकृतं नैशं नैत्यकमात्मना ।

ददर्श त्र्यम्बकाभ्याशे वासुदेवनिवेदितम् ॥ २ ॥

उन्होंने अपने द्वारा समर्पित किये हुए रात्रिकालके उस नैत्यिक उपहारको, जिसे श्रीकृष्णको निवेदित किया था, भगवान् त्रिनेत्रधारी शिवके समीप रखा हुआ देखा ॥

ततोऽभिपूज्य मनसा कृष्णं शर्वं च पाण्डवः ।

इच्छाम्यहं दिव्यमस्त्रमित्यभाषत शङ्करम् ॥ ३ ॥

तब पाण्डुपुत्र अर्जुनने मन-ही- मन भगवान् श्रीकृष्ण और शिवकी पूजा करके भगवान् शंकरसे कहा — ' प्रभो! मैं आपसे दिव्य अस्त्र प्राप्त करना चाहता हूँ' ॥

ततः पार्थस्य विज्ञाय वरार्थे वचनं तदा ।

वासुदेवार्जुनौ देवः स्मयमानोऽभ्यभाषत ॥ ४ ॥

उस समय अर्जुनका वर-प्राप्तिके लिये वह वचन सुनकर महादेवजी मुसकराने लगे और श्रीकृष्ण तथा अर्जुनसे बोले – ॥ ४ ॥

स्वागतं वां नरश्रेष्ठौ विज्ञातं मनसेप्सितम् ।

येन कामेन सम्प्राप्तौ भवद्भयां तं ददाम्यहम् ॥ ५ ॥

'नरश्रेष्ठ! तुम दोनोंका स्वागत है । तुम्हारा मनोरथ मुझे विदित है । तुम दोनों जिस कामनासे यहाँ आये हो, उसे मैं तुम्हें दे रहा हूँ ॥ ५ ॥

सरोऽमृतमयं दिव्यमभ्याशे शत्रुसूदनौ ।

तत्र मे तद् धनुर्दिव्यं शरश्च निहितः पुरा ॥ ६ ॥

येन देवारयः सर्वे मया युधि निपातिताः ।

तत आनीयतां कृष्णौ सशरं धनुरुत्तमम् ॥ ७ ॥

‘ शत्रुसूदन वीरो! यहाँ पास ही दिव्य अमृतमय सरोवर है, वहीं पूर्वकालमें मेरा वह दिव्य धनुष और बाण रखा गया था, जिसके द्वारा मैंने युद्धमें सम्पूर्ण देव - शत्रुओंको मार गिराया था । कृष्ण! तुम दोनों उस सरोवरसे बाणसहित वह उत्तम धनुष ले आओ ' ॥ ६-७ ॥ तथेत्युक्त्वा तु तौ वीरौ सर्वपारिषदैः सह ।

पृष्ठ 537

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 537 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

प्रस्थितौ तत्सरो दिव्यं दिव्यैश्वर्यशतैर्युतम् ॥ ८ ॥

निर्दिष्टं यद् वृषाङ्केण पुण्यं सर्वार्थसाधकम् ।

तौ जग्मतुरसम्भ्रान्तौ नरनारायणावृषी ॥ ९ ॥

तब ‘ बहुत अच्छा' कहकर वे दोनों वीर भगवान् शंकरके पार्षदगणोंके साथ सैकड़ों दिव्य ऐश्वर्योंसे सम्पन्न तथा सम्पूर्ण मनोरथोंकी सिद्धि करनेवाले उस पुण्यमय दिव्य सरोवरकी ओर प्रस्थित हुए, जिसकी ओर जानेके लिये महादेवजीने स्वयं ही संकेत किया था । वे दोनों नर- नारायण ऋषि बिना किसी घबराहटके वहाँ जा पहुँचे ॥

ततस्तौ तत् सरो गत्वा सूर्यमण्डलसंनिभम् ।

नागमन्तर्जले घोरं ददृशातेऽर्जुनाच्युती ॥ १० ॥

उस सरोवरके तटपर पहुँचकर अर्जुन और श्रीकृष्ण दोनोंने जलके भीतर एक भयंकर नाग देखा, जो सूर्यमण्डलके समान प्रकाशित हो रहा था ॥ १० ॥

द्वितीयं चापरं नागं सहस्रशिरसं वरम् ।

वमन्तं विपुला ज्वाला ददृशातेऽग्निवर्चसम् ॥ ११ ॥

वहीं उन्होंने अग्निके समान तेजस्वी और सहस्र फणोंसे युक्त दूसरा श्रेष्ठ नाग भी देखा, जो अपने मुखसे आगकी प्रचण्ड ज्वालाएँ उगल रहा था ॥ ११ ॥

ततः कृष्णश्च पार्थश्च संस्पृश्याम्भः कृताञ्जली ।

तौ नागावुपतस्थाते नमस्यन्तौ वृषध्वजम् ॥ १२ ॥

तब श्रीकृष्ण और अर्जुन जलसे आचमन करके हाथ जोड़ भगवान् शंकरको प्रणाम करते हुए उन दोनों नागोंके निकट खड़े हो गये ॥ १२ ॥

गृणन्तौ वेदविद्वांसौ तद् ब्रह्म शतरुद्रियम् ।

अप्रमेयं प्रणमतो गत्वा सर्वात्मना भवम् ॥ १३ ॥

वे दोनों ही वेदोंके विद्वान् थे । अतः उन्होंने शतरुद्री मन्त्रोंका पाठ करते हुए साक्षात् ब्रह्मस्वरूप अप्रमेय शिवकी सब प्रकारसे शरण लेकर उन्हें प्रणाम किया ॥ १३ ॥

ततस्तौ रुद्रमाहात्म्याद्धित्वा रूपं महोरगौ ।

धनुर्बाणश्च शत्रुघ्नं तद् द्वन्द्वं समपद्यत ॥ १४ ॥

तदनन्तर भगवान् शंकरकी महिमासे वे दोनों महानाग अपने उस रूपको छोड़कर दो शत्रुनाशक धनुष- बाणके रूपमें परिणत हो गये ॥ १४ ॥

तौ तज्जगृहतुः प्रीतौ धनुर्बाणं च सुप्रभम् ।

आजह्नतुर्महात्मानौ ददतुश्च महात्मने ॥ १५ ॥

उस समय अत्यन्त प्रसन्न होकर महात्मा श्रीकृष्ण और अर्जुनने उस प्रकाशमान धनुष और बाणको हाथमें ले लिया । फिर वे उन्हें महादेवजीके पास ले आये और उन्हीं महात्माके हाथोंमें अर्पित कर दिया ॥ १५ ॥

ततः पार्श्वाद् वृषाङ्कस्य ब्रह्मचारी न्यवर्तत ।

पृष्ठ 538

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 538 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पिङ्गाक्षस्तपसः क्षेत्रं बलवान् नीललोहितः ॥ १६ ॥

तब भगवान् शंकरके पार्श्वभागसे एक ब्रह्मचारी प्रकट हुआ, जो पिंगल नेत्रोंसे युक्त, तपस्याका क्षेत्र, बलवान् तथा नील- लोहित वर्णका था ॥ १६ ॥

स तद् गृह्य धनुःश्रेष्ठं तस्थौ स्थानं समाहितः ।

विचकर्षाथ विधिवत् सशरं धनुरुत्तमम् ॥ १७ ॥

वह एकाग्रचित्त हो उस श्रेष्ठ धनुषको हाथमें लेकर एक धनुर्धरको जैसे खड़ा होना चाहिये, वैसे खड़ा हुआ । फिर उसने बाणसहित उस उत्तम धनुषको विधिपूर्वक खींचा ॥

तस्य मौर्वी च मुष्टिं च स्थानं चालक्ष्य पाण्डवः ।

श्रुत्वा मन्त्रं भवप्रोक्तं जग्राहाचिन्त्यविक्रमः ॥ १८ ॥

उस समय अचिन्त्य पराक्रमी पाण्डुपुत्र अर्जुनने उसका मुट्ठीसे धनुष पकड़ना, धनुषकी डोरीको खींचना और विशेष प्रकारसे उसका खड़ा होना - इन सब बातोंकी ओर लक्ष्य रखते हुए भगवान् शंकरके द्वारा उच्चारित मन्त्रको सुनकर मनसे ग्रहण कर लिया ॥ १८ ॥

स सरस्येव तं बाणं मुमोचातिबलः प्रभुः ।

चकार च पुनर्वीरस्तस्मिन् सरसि तद् धनुः ॥ १९ ॥

तत्पश्चात् अत्यन्त बलशाली वीर भगवान् शिवने उस बाणको उसी सरोवरमें छोड़ दिया । फिर उस धनुषको भी वहीं डाल दिया ॥ १ ९ ॥ ततः प्रीतं भवं ज्ञात्वा स्मृतिमानर्जुनस्तदा ।

पृष्ठ 539

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 539 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वरमारण्यके दत्तं दर्शनं शङ्करस्य च ॥ २० ॥

मनसा चिन्तयामास तन्मे सम्पद्यतामिति । तब स्मरणशक्तिसे सम्पन्न अर्जुनने भगवान् शंकरको अत्यन्त प्रसन्न जानकर वनवासके समय जो भगवान् शंकरका दर्शन और वरदान प्राप्त हुआ था, उसका मन - ही- मन चिन्तन किया और यह इच्छा की कि मेरा वह मनोरथ पूर्ण हो ॥ २० ॥

तस्य तन्मतमाज्ञाय प्रीतः प्रादाद् वरं भवः ॥ २१ ॥

तच्च पाशुपतं घोरं प्रतिज्ञायाश्च पारणम् । उनके इस अभिप्रायको जानकर भगवान् शंकरने प्रसन्न हो वरदानके रूपमें वह घोर पाशुपत अस्त्र, जो उनकी प्रतिज्ञाकी पूर्ति करानेवाला था, दे दिया ॥ २१३ ॥

ततः पाशुपतं दिव्यमवाप्य पुनरीश्वरात् ॥ २२ ॥

संहृष्टरोमा दुर्धर्षः कृतं कार्यममन्यत । भगवान् शंकरसे उस दिव्य पाशुपतास्त्रको पुनः प्राप्त करके दुर्धर्ष वीर अर्जुनके शरीरमें रोमांच हो आया और उन्हें यह विश्वास हो गया कि अब मेरा कार्य पूर्ण हो जायगा ॥ २२ ॥

ववन्दतुश्च संहृष्टौ शिरोभ्यां तं महेश्वरम् ॥ २३ ॥

अनुज्ञातौ क्षणे तस्मिन् भवेनार्जुनकेशवौ ।

प्राप्तौ स्वशिबिरं वीरौ मुदा परमया युतौ ॥ २४ ॥

फिर तो अत्यन्त हर्षमें भरे हुए श्रीकृष्ण और अर्जुन दोनों महापुरुषोंने मस्तक नवाकर भगवान महेश्वरको प्रणाम किया और उनकी आज्ञा ले उसी क्षण वे दोनों वीर बड़ी प्रसन्नताके साथ अपने शिविरको लौट आये ॥ २३-२४ ॥

तथा भवेनानुमती महासुरनिघातिना ।

इन्द्राविष्णू यथा प्रीतौ जम्भस्य वधकाङ्क्षिणौ ॥ २५ ॥

जैसे पूर्वकालमें जम्भासुरके वधकी इच्छा रखनेवाले इन्द्र और विष्णु महासुरविनाशक भगवान् शंकरकी अनुमति पाकर प्रसन्नतापूर्वक लौटे थे, उसी प्रकार श्रीकृष्ण और अर्जुन भी आनन्दित होकर अपने शिविरमें आये ॥ २५ ॥

इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि प्रतिज्ञापर्वणि अर्जुनस्य पुनः पाशुपतास्त्रप्राप्तौ एकाशीतितमोऽध्यायः ॥ ८१ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत प्रतिज्ञापर्वमें अर्जुनको पुनः पाशुपतास्त्रकी प्राप्तिविषयक इक्यासीवाँअध्याय पूरा हुआ ॥ ८१ ॥

पृष्ठ 540

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 540 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

द्वयशीतितमोऽध्यायः युधिष्ठिरका प्रातःकाल उठकर स्नान और नित्यकर्म आदिसे निवृत्त हो ब्राह्मणोंको दान देना, वस्त्राभूषणोंसे विभूषित हो सिंहासनपर बैठना और वहाँ पधारे हुए भगवान् श्रीकृष्णका पूजन करना संजय उवाच

तयोः संवदतोरेवं कृष्णदारुकयोस्तथा ।

सात्यगाद् रजनी राजन्नथ राजाऽन्वबुध्यत ॥ १ ॥

संजय कहते हैं — राजन्! इधर श्रीकृष्ण और दारुकमें पूर्वोक्त प्रकारसे बातें हो ही रही

थीं कि वह रात बीत गयी । दूसरी ओर राजा युधिष्ठिर भी जाग गये ॥ १ ॥

पठन्ति पाणिस्वनिका मागधा मधुपर्किकाः ।

वैतालिकाश्च सूताश्च तुष्टुवुः पुरुषर्षभम् ॥ २ ॥

उस समय हाथसे ताली देकर गीत गानेवाले तथा मांगलिक वस्तुओंको प्रस्तुत करनेवाले सूत, मागध और वैतालिक जन पुरुषश्रेष्ठ युधिष्ठिरकी स्तुति करने लगे ॥ २ ॥

नर्तकाश्चाप्यनृत्यन्त जगुर्गीतानि गायकाः ।

कुरुवंशस्तवार्थानि मधुरं रक्तकण्ठिनः ॥ ३ ॥

नर्तक नाचने और रागयुक्त कण्ठवाले गायक कुरुकुलकी स्तुतिसे युक्त मधुर गीत गाने लगे ॥ ३ ॥

मृदङ्गा झर्झरा भेर्यः पणवानकगोमुखाः ।

आडम्बराश्च शङ्खाश्च दुन्दुभ्यश्च महास्वनाः ॥ ४ ॥

एवमेतानि सर्वाणि तथान्यान्यपि भारत ।

वादयन्ति सुसंहृष्टाः कुशलाः साधुशिक्षिताः ॥ ५ ॥

भारत! सुशिक्षित एवं कुशल वादक अत्यन्त हर्षमें भरकर मृदंग, झाँझ, भेरी, पणव, आनक, गोमुख, आडम्बर, शंख और बड़े जोरसे बजनेवाली दुन्दुभियाँ तथा दूसरे प्रकारके वाद्योंको भी बजाने लगे ॥ ४-५ ॥

समेघसमनिर्घोषो महान् शब्दोऽस्पृशद् दिवम् ।

पार्थिवप्रवरं सुप्तं युधिष्ठिरमबोधयत् ॥ ६ ॥

वाद्योंका वह मेघके समान गम्भीर एवं महान् घोष आकाशतक फैल गया । उस ध्वनिने सोये हुए नृपश्रेष्ठ महाराज युधिष्ठिरको जगा दिया ॥ ६ ॥

प्रतिबुद्धः सुखं सुप्तो महार्हे शयनोत्तमे ।