श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 551–560

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 551–560

पृष्ठ 551

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 551 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यों कहकर अर्जुन अपने सुहृदोंके आश्वासनके लिये जिस प्रकार भगवान् शंकरसे मिलनका स्वप्न देखा था, वह सब कह सुनाया ॥ ६ ॥

ततः शिरोभिरवनिं स्पृष्ट्वा सर्वे च विस्मिताः ।

नमस्कृत्य वृषाङ्काय साधु साध्वित्यथाब्रुवन् ॥ ७ ॥

यह स्वप्न सुनकर वहाँ आये हुए सब लोग आश्चर्यचकित हो उठे और सबने धरतीपर मस्तक टेककर भगवान् शंकरको प्रणाम करके कहा - ' यह तो बहुत अच्छा हुआ, बहुत अच्छा हुआ' ॥ ७ ॥

अनुज्ञातास्ततः सर्वे सुहृदो धर्मसूनुना ।

त्वरमाणाः सुसंनद्धा हृष्टा युद्धाय निर्ययुः ॥ ८ ॥

तदनन्तर धर्मपुत्र युधिष्ठिरकी आज्ञा लेकर कवच धारण किये हुए समस्त सुहृद् हर्षमें भरकर शीघ्रतापूर्वक वहाँसे युद्धके लिये निकले ॥ ८ ॥

अभिवाद्य तु राजानं युयुधानाच्युतार्जुनाः ।

हृष्टा विनिर्ययुस्ते वै युधिष्ठिरनिवेशनात् ॥ ९ ॥

तत्पश्चात् राजा युधिष्ठिरको प्रणाम करके सात्यकि श्रीकृष्ण और अर्जुन बड़े हर्षके साथ उनके शिविरसे बाहर निकले ॥ ९ ॥

रथेनैकेन दुर्धर्षो युयुधानजनार्दनौ ।

जग्मतुः सहितौ वीरावर्जुनस्य निवेशनम् ॥ १० ॥

दुर्धर्ष वीर सात्यकि और श्रीकृष्ण एक रथपर आरूढ़ हो एक साथ अर्जुनके शिविरमें गये ॥ १० ॥

तत्र गत्वा हृषीकेशः कल्पयामास सूतवत् ।

रथं रथवरस्याजौ वानरर्षभलक्षणम् ॥ ११ ॥

वहाँ पहुँचकर भगवान् श्रीकृष्णने एक सारथिके समान रथियोंमें श्रेष्ठ अर्जुनके वानरश्रेष्ठ हनुमान्के चिह्नसे युक्त ध्वजावाले रथको युद्धके लिये सुसज्जित किया ॥ ११ ॥

स मेघसमनिर्घोषस्तप्तकाञ्चनसप्रभः ।

बभौ रथवरः क्लृप्तः शिशुर्दिवसकृद् यथा ॥ १२ ॥

मेघके समान गम्भीर घोष करनेवाला और तपाये हुए सुवर्णके समान प्रभासे उद्भासित होनेवाला वह सजाया हुआ श्रेष्ठ रथ प्रातःकालके सूर्यकी भाँति प्रकाशित हो रहा था ॥ १२ ॥

ततः पुरुषशार्दूलः सज्जं सज्जपुरःसरः ।

कृताह्निकाय पार्थाय न्यवेदयत तं रथम् ॥ १३ ॥

तदनन्तर युद्धके लिये सुसज्जित पुरुषोंमें सर्वश्रेष्ठ पुरुषसिंह श्रीकृष्णने नित्य- कर्म सम्पन्न करके बैठे हुए अर्जुनको यह सूचित किया कि रथ तैयार है ॥ १३ ॥

तंतु लोकवरः पुंसां किरीटी हेमवर्मभृत् ।

पृष्ठ 552

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 552 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

चापबाणधरो वाहं प्रदक्षिणमवर्तत ॥ १४ ॥

तब पुरुषोंमें श्रेष्ठ लोकप्रवर अर्जुनने सोनेके कवच और किरीट धारण करके धनुष-बाण लेकर उस रथकी परिक्रमा की ॥ १४ ॥

तपोविद्यावयोवृद्धैः क्रियावद्भिर्जितेन्द्रियैः ।

स्तूयमानो जयाशीर्भिरारुरोह महारथम् ॥ १५ ॥

उस समय तपस्या, विद्या तथा अवस्थामें बड़े - बूढ़े, क्रियाशील, जितेन्द्रिय ब्राह्मण उन्हें विजयसूचक आशीर्वाद देते हुए उनकी स्तुति प्रशंसा कर रहे थे । उनकी की हुई वह स्तुति सुनते हुए अर्जुन उस विशाल रथपर आरूढ़ हुए ॥ १५ ॥

जैत्रैः सांग्रामिकैर्मन्त्रैः पूर्वमेव रथोत्तमम् ।

अभिमन्त्रितमर्चिष्मानुदयं भास्करो यथा ॥ १६ ॥

उस उत्तम रथको पहलेसे ही विजयसाधक युद्धसम्बन्धी मन्त्रोंद्वारा अभिमन्त्रित किया गया था । उसपर आरूढ़ हुए तेजस्वी अर्जुन उदयाचलपर चढ़े हुए सूर्यके समान जान पड़ते थे ॥ १६ ॥

स रथे रथिनां श्रेष्ठः काञ्चने काञ्चनावृतः ।

विबभौ विमलोऽर्चिष्मान् मेराविव दिवाकरः ॥ १७ ॥

सुवर्णमय कवचसे आवृत हो उस स्वर्णमय रथपर आरूढ़ हुए रथियोंमें श्रेष्ठ उज्ज्वल कान्तिधारी तेजस्वी अर्जुन मेरु पर्वतपर प्रकाशित होनेवाले सूर्यके समान शोभा पा रहे थे ॥ १७ ॥

अन्वारुरुहतुः पार्थं युयुधानजनार्दनौ ।

शर्यातेर्यज्ञमायान्तं यथेन्द्रं देवमश्विनौ ॥ १८ ॥

अर्जुनके बैठनेके बाद सात्यकि और श्रीकृष्ण भी उस रथपर आरूढ़ हो गये, मानो राजा शर्यातिके यज्ञमें आते हुए इन्द्रदेवके साथ दोनों अश्विनीकुमार आ रहे हों ॥ १८ ॥

अथ जग्राह गोविन्दो रश्मीन् रश्मिविदां वरः ।

मातलिर्वासवस्येव वृत्रं हन्तुं प्रयास्यतः ॥ १ ९ ॥

उन घोड़ोंकी रास पकड़नेकी कलामें सर्वश्रेष्ठ भगवान् गोविन्दने रथकी बागडोर अपने हाथमें ले ली, ठीक उसी प्रकार जैसे, वृत्रासुरका वध करनेके लिये जानेवाले इन्द्रके रथकी बागडोर मातलिने पकड़ी थी ॥ १ ९ ॥

स ताभ्यां सहितः पार्थो रथप्रवरमास्थितः ।

सहितो बुधशुक्राभ्यां तमो निघ्नन् यथा शशी ॥ २० ॥

सात्यकि और श्रीकृष्ण दोनोंके साथ उस श्रेष्ठ रथपर बैठे हुए अर्जुन बुध और शुक्रके साथ स्थित हुए अन्धकारनाशक चन्द्रमाके समान जान पड़ते थे ॥ २० ॥

सैन्धवस्य वधं प्रेप्सुः प्रयातः शत्रुपूगहा ।

सहाम्बुपतिमित्राभ्यां यथेन्द्रस्तारकामये ॥ २१ ॥

पृष्ठ 553

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 553 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

शत्रुसमूहका नाश करनेवाले अर्जुन जब सात्यकि और श्रीकृष्णके साथ सिंधुराज जयद्रथका वध करनेकी इच्छासे प्रस्थित हुए, उस समय वरुण और मित्रके साथ तारकामय संग्राममें जानेवाले इन्द्रके समान सुशोभित हुए ॥ २१ ॥

ततो वादित्रनिर्घोषैर्माङ्गल्यैश्च स्तवैः शुभैः ।

प्रयान्तमर्जुनं वीरं मागधाश्चैव तुष्टुवुः ॥ २२ ॥

तदनन्तर रणवाद्योंके घोष तथा शुभ एवं मांगलिक स्तुतियोंके साथ यात्रा करते हुए वीर अर्जुनकी मागधजन स्तुति करने लगे ॥ २२ ॥

सजयाशीः सपुण्याहः सूतमागधनिःस्वनः ।

युक्तो वादित्रघोषेण तेषां रतिकरोऽभवत् ॥ २३ ॥

विजयसूचक आशीर्वाद तथा पुण्याहवाचनके साथ सूत, मागध एवं वन्दीजनोंका शब्द रणवाद्योंकी ध्वनिसे मिलकर उन सबकी प्रसन्नताको बढ़ा रहा था ॥ २३ ॥

तमनुप्रयतो वायुः पुण्यगन्धवहः शुभः ।

ववौ संहर्षयन् पार्थं द्विषतश्चापि शोषयन् ॥ २४ ॥

अर्जुनके प्रस्थान करनेपर पीछेसे मंगलमय पवित्र एवं सुगन्धयुक्त वायु बहने लगी, जो अर्जुनका हर्ष बढ़ाती हुई उनके शत्रुओंका शोषण कर रही थी ॥ २४ ॥

ततस्तस्मिन् क्षणे राजन् विविधानि शुभानि च ।

प्रादुरासन् निमित्तानि विजयाय बहूनि च ।

पाण्डवानां त्वदीयानां विपरीतानि मारिष ॥ २५ ॥

माननीय महाराज! उस समय बहुत से ऐसे शुभ शकुन प्रकट हुए, जो पाण्डवोंकी विजय और आपके सैनिकोंकी पराजयकी सूचना दे रहे थे ॥ २५ ॥

दृष्ट्वार्जुनो निमित्तानि विजयाय प्रदक्षिणम् ।

युयुधानं महेष्वासमिदं वचनमब्रवीत् ॥ २६ ॥

अर्जुनने अपने दाहिने प्रकट होनेवाले उन विजयसूचक शुभ लक्षणोंको देखकर महाधनुर्धर सात्यकिसे इस प्रकार कहा- ॥ २६ ॥

युयुधानाद्य युद्धे मे दृश्यते विजयो ध्रुवः ।

यथा हीमानि लिङ्गानि दृश्यन्ते शिनिपुङ्गव ॥ २७ ॥

‘शिनिप्रवर युयुधान! आज जैसे ये शुभ लक्षण दिखायी देते हैं, उनसे युद्धमें मेरी निश्चित विजय दृष्टिगोचर हो रही है ' ॥ २७ ॥

सोऽहं तत्र गमिष्यामि यत्र सैन्धवको नृपः ।

यियासुर्यमलोकाय मम वीर्यं प्रतीक्षते ॥ २८ ॥

‘ अतः मैं वहीं जाऊँगा, जहाँ सिंधुराज जयद्रथ यमलोकमें जानेकी इच्छासे मेरे पराक्रमकी प्रतीक्षा कर रहा है ॥ २८ ॥

यथा परमकं कृत्यं सैन्धवस्य वधो मम ।

पृष्ठ 554

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 554 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तथैव सुमहत् कृत्यं धर्मराजस्य रक्षणम् ॥ २ ९ ॥ ' मेरे लिये सिंधुराज जयद्रथका वध जैसे अत्यन्त महान् कार्य है, उसी प्रकार धर्मराजकी रक्षा भी परम महत्त्वपूर्ण कर्तव्य है ॥ २ ९ ॥

स त्वमद्य महाबाहो राजानं परिपालय ।

यथैव हि मया गुप्तस्त्वया गुप्तो भवेत् तथा ॥ ३० ॥

' महाबाहो! आज तुम्हीं राजा युधिष्ठिरकी सब ओरसे रक्षा करो । जिस प्रकार वे मेरे द्वारा सुरक्षित होते हैं, उसी प्रकार तुम्हारे द्वारा भी उनकी सुरक्षा हो सकती है ॥ ३० ॥

न पश्यामि च तं लोके यस्त्वां युद्धे पराजयेत् ।

वासुदेवसमं युद्धे स्वयमप्यमरेश्वरः ॥ ३१ ॥

‘ मैं संसारमें ऐसे किसी वीरको नहीं देखता, जो युद्धमें तुम्हें पराजित कर सके । तुम संग्रामभूमिमें साक्षात् भगवान् श्रीकृष्णके समान हो । साक्षात् देवराज इन्द्र भी तुम्हें नहीं जीत सकते ॥ ३१ ॥

त्वयि चाहं पराश्वस्तः प्रद्युम्ने वा महारथे ।

शक्नुयां सैन्धवं हन्तुमनपेक्षो नरर्षभ ॥ ३२ ॥

‘नरश्रेष्ठ! इस कार्यके लिये मैं तुमपर अथवा महारथी प्रद्युम्नपर ही पूरा भरोसा करता सिंधुराज जयद्रथका वध तो मैं किसीकी सहायताकी अपेक्षा किये बिना ही कर सकता ॥ ३२ ॥

मय्यपेक्षा न कर्तव्या कथंचिदपि सात्वत ।

राजन्येव परा गुप्तिः कार्या सर्वात्मना त्वया ॥ ३३ ॥

‘ सात्वतवीर! तुम किसी प्रकार भी मेरा अनुसरण न करना। तुम्हें सब प्रकारसे राजा युधिष्ठिरकी ही पूर्णरूपसे रक्षा करनी चाहिये ॥ ३३ ॥

न हि यत्र महाबाहुर्वासुदेवो व्यवस्थितः ।

किंचिद् व्यापद्यते तत्र यत्राहमपि च ध्रुवम् ॥ ३४ ॥

' जहाँ महाबाहु भगवान् श्रीकृष्ण विराजमान हैं और मैं भी उपस्थित हूँ, वहाँ अवश्य ही कोई कार्य बिगड़ नहीं सकता है ' ॥ ३४ ॥

एवमुक्तस्तु पार्थेन सात्यकिः परवीरहा ।

तथेत्युक्त्वागमत् तत्र यत्र राजा युधिष्ठिरः ॥ ३५ ॥

अर्जुनके ऐसा कहनेपर शत्रुवीरोंका संहार करनेवाले सात्यकि ' बहुत अच्छा ' कहकर जहाँ राजा युधिष्ठिर थे, वहीं चले गये ॥ ३५ ॥

इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि प्रतिज्ञापर्वणि अर्जुनवाक्ये चतुरशीतितमोऽध्यायः ॥ ८४ ॥

पृष्ठ 555

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 555 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत प्रतिज्ञापर्वमें अर्जुनवाक्यविषयक चौरास् अध्याय पूराहुआ ॥ ८४ ॥

पृष्ठ 556

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 556 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

(जयद्रथवधपर्व) पञ्चाशीतितमोऽध्यायः धृतराष्ट्रका विलाप धृतराष्ट्रउवाच

श्वोभूते किमकार्षुस्ते दुःखशोकसमन्विताः ।

अभिमन्यौ हते तत्र के वायुध्यन्त मामकाः ॥ १ ॥

धृतराष्ट्रने कहा – संजय! अभिमन्युके मारे जानेपर दुःख और शोकमें डूबे हुए पाण्डवोंने सबेरा होनेपर क्या किया? तथा मेरे पक्षवाले योद्धाओंमेंसे किन लोगोंने युद्ध किया? ॥ १ ॥

जानन्तस्तस्य कर्माणि कुरवः सव्यसाचिनः ।

कथं तत् किल्बिषं कृत्वा निर्भया ब्रूहि मामकाः ॥ २ ॥

सव्यसाची अर्जुनके पराक्रमको जानते हुए भी मेरे पक्षवाले कौरव योद्धा उनका अपराध करके कैसे निर्भय रह सके? यह बताओ ॥ २ ॥

पुत्रशोकाभिसंतप्तं क्रुद्धं मृत्युमिवान्तकम् ।

आयान्तं पुरुषव्याघ्रं कथं ददृशुराहवे ॥ ३ ॥

पुत्रशोकसे संतप्त हो क्रोधमें भरे हुए प्राणान्तकारी मृत्युके समान आते हुए पुरुषसिंह अर्जुनकी ओर मेरे पुत्र युद्धमें कैसे देख सके? ॥ ३ ॥

कपिराजध्वजं संख्ये विधुन्वानं महद् धनुः ।

दृष्ट्वा पुत्रपरिद्यूनं किमकुर्वत मामकाः ॥ ४ ॥

जिनकी ध्वजामें कपिराज हनुमान् विराजमान हैं, उन पुत्रवियोगसे व्यथित हुए अर्जुनको युद्धस्थलमें अपने विशाल धनुषकी टंकार करते देख मेरे पुत्रोंने क्या किया? ॥ ४ ॥

किं नु संजय संग्रामे वृत्तं दुर्योधनं प्रति ।

परिदेवो महानद्य श्रुतो मे नाभिनन्दनम् ॥ ५ ॥

संजय! संग्रामभूमिमें दुर्योधनपर क्या बीता है? इन दिनों मैंने महान् विलापकी ध्वनि सुनी है । आमोद- प्रमोदके शब्द मेरे कानोंमें नहीं पड़े हैं ॥ ५ ॥

बभूवुर्ये मनोग्राह्याः शब्दाः श्रुतिसुखावहाः ।

न श्रूयन्तेऽद्य सर्वे ते सैन्धवस्य निवेशने ॥ ६ ॥

पृष्ठ 557

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 557 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पहले सिंधुराजके शिविरमें जो मनको प्रिय लगनेवाले और कानोंको सुख देनेवाले शब्द होते रहते थे, वे सब अब नहीं सुनायी पड़ते हैं ॥ ६ ॥

स्तुवतां नाद्य श्रूयन्ते पुत्राणां शिबिरे मम ।

सूतमागधसंघानां नर्तकानां च सर्वशः ॥ ७ ॥

मेरे पुत्रोंके शिविरमें अब स्तुति करनेवाले सूतों, मागधों एवं नर्तकोंके शब्द सर्वथा नहीं सुनायी पड़ते हैं ॥ ७ ॥

शब्देन नादिताभीक्ष्णमभवद् यत्र मे श्रुतिः ।

दीनानामद्य तं शब्दं न शृणोमि समीरितम् ॥ ८ ॥

जहाँ मेरे कान निरन्तर स्वजनोंके आनन्द- कोलाहलसे गूंजते रहते थे, वहीं आज मैं अपने दीन- दुःखी पुत्रोंके द्वारा उच्चारित वह हर्षसूचक शब्द नहीं सुन रहा हूँ ॥

निवेशने सत्यधृतेः सोमदत्तस्य संजय ।

आसीनोऽहं पुरा तात शब्दमश्रौषमुत्तमम् ॥ ९ ॥

तात संजय! पहले मैं यथार्थ धैर्यशाली सोमदत्तके भवनमें बैठा हुआ उत्तम शब्द सुना करता था ॥ ९ ॥

तदद्य पुण्यहीनोऽहमार्तस्वरनिनादितम् ।

निवेशनं गतोत्साहं पुत्राणां मम लक्षये ॥ १० ॥

परंतु आज पुण्यहीन मैं अपने पुत्रोंके घरको उत्साहशून्य एवं आर्तनादसे गूँजता हुआ देख रहा ||

विविंशतेर्दुर्मुखस्य चित्रसेनविकर्णयोः ।

अन्येषां च सुतानां मे न तथा श्रूयते ध्वनिः ॥ ११ ॥

विविंशति, दुर्मुख, चित्रसेन, विकर्ण तथा मेरे अन्य पुत्रोंके घरोंमें अब पूर्ववत् आनन्दित ध्वनि नहीं सुनी जाती है ॥ ११ ॥

ब्राह्मणाः क्षत्रिया वैश्या यं शिष्याः पर्युपासते ।

द्रोणपुत्रं महेष्वासं पुत्राणां मे परायणम् ॥ १२ ॥

वितण्डालापसंलापैर्द्रुतवादित्रवादितैः ।

गीतैश्च विविधैरिष्टै रमते यो दिवानिशम् ॥ १३ ॥

उपास्यमानो बहुभिः कुरुपाण्डवसात्वतैः ।

सूत तस्य गृहे शब्द नाद्य द्रौणेर्यथा पुरा ॥ १४ ॥

सूत संजय! मेरे पुत्रोंके परम आश्रय जिस महाधनुर्धर द्रोणपुत्र अश्वत्थामाकी ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य सभी जातियोंके शिष्य उपासना ( निकट रहकर सेवा ) करते रहे हैं, जो वितण्डावाद, भाषण, पारस्परिक बातचीत, द्रुतस्वरमें बजाये हुए वाद्योंके शब्दों तथा भाँति- भाँतिके अभीष्ट गीतोंसे दिन - रात मन बहलाया करता था, जिसके पास बहुत - से कौरव,

पृष्ठ 558

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 558 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पाण्डव और सात्वतवंशी वीर बैठा करते थे, उस अश्वत्थामाके घरमें आज पहलेके समान हर्षसूचक शब्द नहीं हो रहा है ॥ १२–१४ ॥

द्रोणपुत्रं महेष्वासं गायना नर्तकाश्च ये ।

अत्यर्थमुपतिष्ठन्ति तेषां न श्रूयते ध्वनिः ॥ १५ ॥

महाधनुर्धर द्रोणपुत्रकी सेवामें जो गायक और नर्तक अधिक उपस्थित होते थे, उनकी ध्वनि अब नहीं सुनायी देती है ॥ १५ ॥

विन्दानुविन्दयोः सायं शिबिरे यो महाध्वनिः ॥ १६ ॥

श्रूयते सोऽद्य न तथा केकयानां च वेश्मसु ।

नित्यं प्रमुदितानां च तालगीतस्वनो महान् ॥ १७ ॥

नृत्यतां श्रूयते तात गणानां सोऽद्य न स्वनः । विन्द और अनुविन्दके शिविरमें संध्याके समय जो महान् शब्द सुनायी पड़ता था, वह अब नहीं सुननेमें आता है । तात सदा आनन्दित रहनेवाले केकयोंके भवनोंमें झुंड - के - झुंड नर्तकोंका ताल स्वरके साथ गीतका जो महान् शब्द सुनायी पड़ता था, वह अब नहीं सुना जाता है ॥ १६-१७ ॥ सप्त तन्तून् वितन्वाना याजका यमुपासते ॥ १८ ॥

सौमदत्तिं श्रुतनिधिं तेषां न श्रूयते ध्वनिः । वेद - विद्याके भण्डार जिस सोमदत्तपुत्र भूरिश्रवाके यहाँ सातों यज्ञोंका अनुष्ठान करनेवाले याजक सदा रहा करते थे, अब वहाँ उन ब्राह्मणोंकी आवाज नहीं सुनायी देती है ॥ १८३ ॥

ज्याघोषो ब्रह्मघोषश्च तोमरासिरथध्वनिः ॥ १९ ॥

द्रोणस्यासीदविरतो गृहे तं न शृणोम्यहम् । द्रोणाचार्यके घरमें निरन्तर धनुषकी प्रत्यंचाका घोष, वेदमन्त्रोंके उच्चारणकी ध्वनि तथा तोमर, तलवार एवं रथके शब्द गूँजते रहते थे; परंतु अब मैं वहाँ वहाँ वह शब्द नहीं सुन रहा हूँ ॥ १ ९ ३ ॥ नानादेशसमुत्थानां गीतानां योऽभवत् स्वनः ॥ २० ॥

वादित्रनादितानां च सोऽद्य न श्रूयते महान् । नाना प्रदेशोंसे आये हुए लोगोंके गाये हुए गीतोंका और बजाये हुए बाजोंका भी जो महान् शब्द श्रवण - गोचर होता था, वह अब नहीं सुनायी देता है ॥ २० ॥

यदा प्रभृत्युपप्लव्याच्छान्तिमिच्छञ्जनार्दनः ॥ २१ ॥

आगतः सर्वभूतानामनुकम्पार्थमच्युतः ।

ततोऽहमब्रुवं सूत मन्दं दुर्योधनं तदा ॥ २२ ॥

संजय! जब अपनी महिमासे कभी च्युत न होनेवाले भगवान् जनार्दन समस्त प्राणियोंपर कृपा करनेके लिये शान्ति स्थापित करनेकी इच्छा लेकर उपप्लव्यसे

पृष्ठ 559

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 559 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

हस्तिनापुरमें पधारे थे, उस समय मैंने अपने मूर्ख पुत्र दुर्योधनसे इस प्रकार कहा था ॥ २१-२२ ॥

वासुदेवेन तीर्थन पुत्र संशाम्य पाण्डवैः ।

कालप्राप्तमहं मन्ये मा त्वं दुर्योधनातिगाः ॥ २३ ॥

‘ बेटा! भगवान् श्रीकृष्णको साधन बनाकर पाण्डवोंके साथ संधि कर लो । मैं इसीको

समयोचित कर्तव्य मानता हूँ । दुर्योधन! तुम इसे टालो मत ॥ २३ ॥

शमं चेद् याचमानं त्वं प्रत्याख्यास्यसि केशवम् ।

हितार्थमभिजल्पन्तं न तवास्ति रणे जयः ॥ २४ ॥

' भगवान् श्रीकृष्ण तुम्हारे हितकी ही बात कहते हैं और स्वयं संधिके लिये याचना कर रहे हैं । ऐसी दशामें यदि तुम इनकी बात नहीं मानोगे तो युद्धमें तुम्हारी विजय नहीं होगी' ॥ २४ ॥

प्रत्याचष्ट स दाशार्हमृषभं सर्वधन्विनाम् ।

अनुनेयानि जल्पन्तमनयान्नान्वपद्यत ॥ २५ ॥

परंतु उसने सम्पूर्ण धनुर्धरोंमें श्रेष्ठ भगवान् श्रीकृष्णकी बात माननेसे इनकार कर दिया । यद्यपि वे अनुनयपूर्ण वचन बोलते थे, तथापि दुर्योधनने अन्यायवश उन्हें नहीं माना ॥ २५ || ( कर्णदुःशासनमते सौबलस्य च दुर्मतेः । प्रत्याख्यातो महाबाहुः कुलान्तकरणेन मे ॥ ) कर्ण, दुःशासन और खोटी बुद्धिवाले शकुनिके मतमें आकर मेरे कुलका नाश करनेवाले दुर्योधनने महाबाहु श्रीकृष्णका तिरस्कार कर दिया ।

ततो दुःशासनस्यैव कर्णस्य च मतं द्वयोः ।

अन्ववर्तत मां हित्वा कृष्टः कालेन दुर्मतिः ॥ २६ ॥

फिर तो कालसे आकृष्ट हुए दुर्बुद्धि दुर्योधनने मुझे छोड़कर दुःशासन और कर्ण इन्हीं दोनोंके मतका अनुसरण किया ॥ २६ ॥

न ह्यहं द्यूतमिच्छामि विदुरो न प्रशंसति ।

सैन्धवो नेच्छति द्यूतं भीष्मो न द्यूतमिच्छति ॥ २७ ॥

मैं जूआ खेलना नहीं चाहता था, विदुर भी उसकी प्रशंसा नहीं करते थे, सिंधुराज जयद्रथ भी जूआ नहीं चाहते थे और भीष्मजी भी द्यूतकी अभिलाषा नहीं रखते थे ॥ २७ ॥

शल्यो भूरिश्रवाश्चैव पुरुमित्रो जयस्तथा ।

अश्वत्थामा कृपो द्रोणो द्यूतं नेच्छन्ति संजय ॥ २८ ॥

संजय! शल्य, भूरिश्रवा, पुरुमित्र, जय, अश्वत्थामा, कृपाचार्य और द्रोणाचार्य भी जूआ होने नहीं देना चाहते थे ॥ २८ ॥

पृष्ठ 560

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 560 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एतेषां मतमादाय यदि वर्तेत पुत्रकः ।

सज्ञातिमित्रः ससुहृच्चिरं जीवेदनामयः ॥ २ ९ ॥

यदि बेटा दुर्योधन इन सबकी राय लेकर चलता तो भाई- बन्धु, मित्र और सुहृदोंसहित दीर्घकालतक नीरोग एवं स्वस्थ रहकर जीवन धारण करता ॥ २ ९ ॥

श्लक्ष्णा मधुरसम्भाषा ज्ञातिबन्धुप्रियंवदाः ।

कुलीनाः सम्मताः प्राज्ञाः सुखं प्राप्स्यन्ति पाण्डवाः ॥ ३० ॥

‘ पाण्डव सरल, मधुरभाषी, भाई-बन्धुओंके प्रति प्रिय वचन बोलनेवाले, कुलीन, सम्मानित और विद्वान् हैं; अतः उन्हें सुखकी प्राप्ति होगी ॥ ३० ॥

धर्मापेक्षी नरो नित्यं सर्वत्र लभते सुखम् ।

प्रेत्यभावे च कल्याणं प्रसादं प्रतिपद्यते ॥ ३१ ॥

‘ धर्मकी अपेक्षा रखनेवाला मनुष्य सदा सर्वत्र सुखका भागी होता है । मृत्युके पश्चात् भी उसे कल्याण एवं प्रसन्नता प्राप्त होती है ॥ ३१ ॥

अर्हास्ते पृथिवीं भोक्तुं समर्थाः साधनेऽपि च ।

तेषामपि समुद्रान्ता पितृपैतामही मही ॥ ३२ ॥

‘ पाण्डव पृथ्वीका राज्य भोगनेमें और उसे प्राप्त करनेमें भी समर्थ हैं । यह समुद्रपर्यन्त पृथ्वी उनके बाप- दादोंकी भी है ॥ ३२ ॥

नियुज्यमानाः स्थास्यन्ति पाण्डवा धर्मवर्त्मनि ।

सन्ति मे ज्ञातयस्तात येषां श्रोष्यन्ति पाण्डवाः ॥ ३३ ॥

‘ तात! पाण्डवोंको यदि आदेश दिया जाय तो वे उसे मानकर सदा धर्ममार्गपर ही स्थिर रहेंगे । मेरे अनेक ऐसे भाई- बन्धु हैं, जिनकी बात पाण्डव सुनेंगे ॥ ३३ ॥

शल्यस्य सोमदत्तस्य भीष्मस्य च महात्मनः ।

द्रोणस्याथ विकर्णस्य बाह्लीकस्य कृपस्य च ॥ ३४ ॥

अन्येषां चैव वृद्धानां भरतानां महात्मनाम् ।

त्वदर्थं ब्रुवतां तात करिष्यन्ति वचो हि ते ॥ ३५ ॥

‘ वत्स! शल्य, सोमदत्त, महात्मा भीष्म, द्रोणाचार्य, विकर्ण, बाह्लीक, कृपाचार्य तथा अन्य जो बड़े - बूढ़े महामना भरतवंशी हैं, वे यदि तुम्हारे लिये उनसे कुछ कहेंगे तो पाण्डव उनकी बात अवश्य मानेंगे ॥ ३४-३५ ॥

कं वा त्वं मन्यसे तेषां यस्तान् ब्रूयादतोऽन्यथा ।

कृष्णो न धर्मं संजह्यात् सर्वे ते हि तदन्वयाः ॥ ३६ ॥

'बेटा दुर्योधन! तुम उपर्युक्त व्यक्तियोंमेंसे किसको ऐसा मानते हो जो पाण्डवोंके विषयमें इसके विपरीत कह सके । श्रीकृष्ण कभी धर्मका परित्याग नहीं कर सकते और समस्त पाण्डव उन्हींके मार्गका अनुसरण करनेवाले हैं ॥ ३६ ॥

मयापि चोक्तास्ते वीरा वचनं धर्मसंहितम् ।