श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 741–750

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 741–750

पृष्ठ 741

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 741 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

विजेष्ये च रणे राजन् सत्यमेतद् ब्रवीमि ते ॥ ७ ॥

' राजन्! मैं रणक्षेत्रमें आज चारों ओर घूमकर दुर्योधनकी सेनाके साथ युद्ध करूँगा और उसपर विजय पाऊँगा; यह मैं आपसे सच्ची बात कहता हूँ ॥ ७ ॥

कुशल्यहं कुशलिनं समासाद्य धनंजयम् ।

हते जयद्रथे राजन् पुनरेष्यामि तेऽन्तिकम् ॥ ८ ॥

‘ राजन्! मैं कुशलपूर्वक रहकर सकुशल अर्जुनके पास पहुँच जाऊँगा और जयद्रथके मारे जानेपर उनके साथ ही आपके पास लौट आऊँगा ॥ ८ ॥

अवश्यं तु मया सर्वं विज्ञाप्यस्त्वं नराधिप ।

वासुदेवस्य यद् वाक्यं फाल्गुनस्य च धीमतः ॥ ९ ॥

‘ परंतु नरेश्वर! भगवान् श्रीकृष्ण तथा बुद्धिमान् अर्जुनने युद्धके लिये जाते समय मुझसे जो कुछ कहा था, वह सब आपको सूचित कर देना मेरे लिये अत्यन्त आवश्यक है ॥ ९ ॥

दृढं त्वभिपरीतोऽहमर्जुनेन पुनः पुनः ।

मध्ये सर्वस्य सैन्यस्य वासुदेवस्य शृण्वतः ॥ १० ॥

' अर्जुनने सारी सेनाके बीचमें भगवान् श्रीकृष्णके सुनते हुए मुझे बारंबार कहकर दृढ़तापूर्वक बाँध लिया है ॥

अद्य माधव राजानमप्रमत्तोऽनुपालय ।

आर्यां युद्धे मतिं कृत्वा यावद्धन्मि जयद्रथम् ॥ ११ ॥

‘ उन्होंने कहा था — ‘ माधव! आज मैं जबतक जयद्रथका वध करता हूँ, तबतक युद्धमें तुम•श्रेष्ठ बुद्धिका आश्रय लेकर पूरी सावधानीके साथ राजा युधिष्ठिरकी रक्षा करो ॥ ११ ॥

त्वयि चाहं महाबाहो प्रद्युम्ने वा महारथे ।

नृपं निक्षिप्य गच्छेयं निरपेक्षो जयद्रथम् ॥ १२ ॥

' महाबाहो! मैं तुमपर अथवा महारथी प्रद्युम्नपर ही भरोसा करके राजाको धरोहरकी भाँति सौंपकर निरपेक्षभावसे जयद्रथके पास जा सकता हूँ ॥ १२ ॥

जानीषे हिरणे द्रोणं रभसं श्रेष्ठसम्मतम् ।

प्रतिज्ञा चापि ते नित्यं श्रुता द्रोणस्य माधव ॥ १३ ॥

‘ माधव! तुम जानते ही हो कि रणक्षेत्रमें श्रेष्ठ पुरुषोंद्वारा सम्मानित आचार्य द्रोण कितने वेगशाली हैं । उन्होंने जो प्रतिज्ञा कर रखी है, उसे भी तुम प्रतिदिन सुनते ही होगे ॥ १३ ॥

ग्रहणे धर्मराजस्य भारद्वाजोऽपि गृध्यति ।

शक्तश्चापि रणे द्रोणो निग्रहीतुं युधिष्ठिरम् ॥ १४ ॥

‘ द्रोणाचार्य भी धर्मराजको बंदी बनाना चाहते हैं और वे समरांगणमें राजा युधिष्ठिरको कैद करनेमें समर्थ भी हैं ॥ १४ ॥

एवं त्वयि समाधाय धर्मराजं नरोत्तमम् ।

अहमद्य गमिष्यामि सैन्धवस्य वधाय हि ॥ १५ ॥

पृष्ठ 742

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 742 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

' ऐसी अवस्थामें नरश्रेष्ठ धर्मराज युधिष्ठिरकी रक्षाका सारा भार तुमपर ही रखकर आज मैं सिन्धुराजके वधके लिये जाऊँगा ॥ १५ ॥

जयद्रथं च हत्वाहं द्रुतमेष्यामि माधव ।

धर्मराजं न चेद् द्रोणो निगृह्णीयाद् रणे बलात् ॥ १६ ॥

' माधव! यदि द्रोणाचार्य रणक्षेत्रमें धर्मराजको बलपूर्वक बंदी न बना सकें तो मैं जयद्रथका वध करके शीघ्र ही लौट आऊँगा ॥ १६ ॥

निगृहीते नरश्रेष्ठे भारद्वाजेन माधव ।

सैन्धवस्य वधो न स्यान्ममाप्रीतिस्तथा भवेत् ॥ १७ ॥

' मधुवंशी वीर! यदि द्रोणाचार्यने नरश्रेष्ठ युधिष्ठिरको कैद कर लिया तो सिन्धुराजका वध नहीं हो सकेगा और मुझे भी महान् दुःख होगा ॥ १७ ॥

एवंगते नरश्रेष्ठे पाण्डवे सत्यवादिनि ।

अस्माकं गमनं व्यक्तं वनं प्रति भवेत् पुनः ॥ १८ ॥

‘यदि सत्यवादी नरश्रेष्ठ पाण्डुकुमार युधिष्ठिर इस प्रकार बंदी बनाये गये तो निश्चय ही हमें पुनः वनमें जाना पड़ेगा ॥ १८ ॥

सोऽयं मम जयो व्यक्तं व्यर्थ एव भविष्यति ।

यदि द्रोणो रणे क्रुद्धो निगृह्णीयाद् युधिष्ठिरम् ॥ १ ९ ॥

‘ यदि द्रोणाचार्य रणक्षेत्रमें कुपित होकर युधिष्ठिरको कैद कर लेंगे तो मेरी यह विजय अवश्य ही व्यर्थ हो जायगी ॥ १ ९ ॥

स त्वमद्य महाबाहो प्रियार्थं मम माधव ।

जयार्थं च यशोऽर्थं च रक्ष राजानमाहवे ॥ २० ॥

'महाबाहु माधव! इसलिये तुम आज मेरा प्रिय करने, मुझे विजय दिलाने और मेरे यशकी वृद्धि करनेके लिये युद्धस्थलमें राजा युधिष्ठिरकी रक्षा करो ' ॥ २० ॥

स भवान् मयि निक्षेपो निक्षिप्तः सव्यसाचिना ।

भारद्वाजाद् भयं नित्यं मन्यमानेन वै प्रभो ॥ २१ ॥

‘ प्रभो! इस प्रकार द्रोणाचार्यसे निरन्तर भय मानते हुए सव्यसाची अर्जुनने आपको मेरे पास धरोहरके रूपमें रख छोड़ा है ॥ २१ ॥

तस्यापि च महाबाहो नित्यं पश्यामि संयुगे ।

नान्यं हि प्रतियोद्धारं रौक्मिणेयादृते प्रभो ॥ २२ ॥

‘ महाबाहो! प्रभो! मैं प्रतिदिन युद्धस्थलमें रुक्मिणी-नन्दन प्रद्युम्नके सिवा दूसरे किसी वीरको ऐसा नहीं देखता जो द्रोणाचार्यके सामने खड़ा होकर उनसे युद्ध कर सके ॥ २२ ॥

मां चापि मन्यते युद्धे भारद्वाजस्य धीमतः ।

सोऽहं सम्भावनां चैतामाचार्यवचनं च तत् ॥ २३ ॥

पृष्ठतो नोत्सहे कर्तुं त्वां वा त्यक्तुं महीपते ।

पृष्ठ 743

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 743 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

'अर्जुन मुझे भी बुद्धिमान् द्रोणाचार्यका सामना करनेमें समर्थ योद्धा मानते हैं । महीपते! मैं अपने आचार्यकी इस सम्भावनाको तथा उनके उस आदेशको न तो पीछे ढकेल सकता हूँ और न आपको ही त्याग सकता हूँ ॥ २३ ॥

आचार्यो लघुहस्तत्वादभेद्यकवचावृतः ॥ २४ ॥

उपलभ्य रणे क्रीडेद् यथा शकुनिना शिशुः । ‘ द्रोणाचार्य अभेद्य कवचसे सुरक्षित हैं । वे शीघ्रतापूर्वक हाथ चलानेके कारण रणक्षेत्रमें अपने विपक्षीको पाकर उसी प्रकार क्रीड़ा करते हैं, जैसे कोई बालक पक्षीके साथ खेल रहा हो ॥ २४ ॥

यदि कार्ष्णिर्धनुष्पाणिरिह स्यान्मकरध्वजः ॥ २५ ॥

तस्मै त्वां विसृजेयं वै स त्वां रक्षेद् यथार्जुनः । ' यदि कामदेवके अवतार श्रीकृष्णकुमार प्रद्युम्न यहाँ हाथमें धनुष लेकर खड़े होते तो

उन्हें मैं आपको सौंप देता । वे अर्जुनके समान ही आपकी रक्षा कर सकते थे ॥ २५३ ॥

कुरु त्वमात्मनो गुप्तिं कस्ते गोप्ता गते मयि ॥ २६ ॥

यः प्रतीयाद् रणे द्रोणं यावद् गच्छामि पाण्डवम् । ' आप पहले अपनी रक्षाकी व्यवस्था कीजिये । मेरे चले जानेपर कौन आपका संरक्षण करनेवाला है, जो रणक्षेत्रमें तबतक द्रोणाचार्यका सामना करता रहे जबतक कि मैं अर्जुनके पास जाता ( और लौटता हूँ ॥ २६३ ॥

मा च ते भयमद्यास्तु राजन्नर्जुनसम्भवम् ॥ २७ ॥

न स जातु महाबाहुर्भारमुद्यम्य सीदति । ‘ महाराज! आज आपके मनमें अर्जुनके लिये भय नहीं होना चाहिये । वे महाबाहु किसी कार्यभारको उठा लेनेपर कभी शिथिल नहीं होते हैं ॥ २७३ ॥

ये च सौवीरका योधास्तथा सैन्धवपौरवाः ॥ २८ ॥

उदीच्या दाक्षिणात्याश्च ये चान्येऽपि महारथाः ।

ये च कर्णमुखा राजन् रथोदाराः प्रकीर्तिताः ॥ २ ९ ॥

एतेऽर्जुनस्य क्रुद्धस्य कलां नार्हन्ति षोडशीम् । ' राजन्! जो सौवीर, सिन्धु तथा पुरुदेशके योद्धा हैं, जो उत्तर और दक्षिणके निवासी एवं अन्य महारथी हैं तथा जो कर्ण आदि श्रेष्ठ रथी बताये गये हैं वे कुपित हुए अर्जुनकी सोलहवीं कलाके बराबर भी नहीं हैं ॥ उद्युक्ता पृथिवी सर्वा ससुरासुरमानुषा ॥ ३० ॥

सराक्षसगणा राजन् सकिन्नरमहोरगा ।

जङ्गमाः स्थावराः सर्वे नालं पार्थस्य संयुगे ॥ ३१ ॥

पृष्ठ 744

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 744 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ नरेश्वर! देवता, असुर, मनुष्य, राक्षस, किन्नर तथा महान् सर्पगणोंसहित यह समूची पृथ्वी और सभी स्थावर- जंगम प्राणी युद्धके लिये उद्यत हो जायँ तो भी सब मिलकर भी युद्धस्थलमें अर्जुनका सामना नहीं कर सकते हैं ॥ ३०-३१ ॥

एवं ज्ञात्वा महाराज व्येतु ते भीर्धनंजये ।

यत्र वीरौ महेष्वासौ कृष्णौ सत्यपराक्रमौ ॥ ३२ ॥

न तत्र कर्मणो व्यापत् कथञ्चिदपि विद्यते । ‘ महाराज! ऐसा जानकर अर्जुनके विषयमें आपका भय दूर हो जाना चाहिये । जहाँ सत्यपराक्रमी और महाधनुर्धर वीर श्रीकृष्ण एवं अर्जुन विद्यमान हैं वहाँ किसी प्रकार भी कार्यमें व्याघात नहीं हो सकता ॥ ३२ ॥

दैवं कृतास्त्रतां योगममर्षमपि चाहवे ॥ ३३ ॥

कृतज्ञतां दयां चैव भ्रातुस्त्वमनुचिन्तय । ‘ आपके भाई अर्जुनमें जो दैवीशक्ति, अस्त्रविद्याकी निपुणता, योग, युद्धस्थलमें अमर्ष, कृतज्ञता और दया आदि सद्गुण हैं उनका आप बारंबार चिन्तन कीजिये ॥ ३३३ ॥

मयि चापि सहाये ते गच्छमानेऽर्जुनं प्रति ॥ ३४ ॥

द्रोणे चित्रास्त्रतां संख्ये राजंस्त्वमनुचिन्तय । ‘ राजन्! मैं आपका सहायक रहा हूँ, यदि मैं भी अर्जुनके पास चला जाता हूँ तो युद्धमें द्रोणाचार्य जिन विचित्र अस्त्रोंका प्रयोग करेंगे उनपर भी आप अच्छी तरह विचार कर लीजिये ॥ ३४ ॥

आचार्यो हि भृशं राजन् निग्रहे तव गृध्यति ॥ ३५ ॥

प्रतिज्ञामात्मनो रक्षन् सत्यां कर्तुं च भारत । ‘ भरतवंशी नरेश! द्रोणाचार्य आपको कैद करनेकी बड़ी इच्छा रखते हैं । वे अपनी प्रतिज्ञाकी रक्षा करते हुए उसे सत्य कर दिखाना चाहते हैं ॥ ३५३ ॥

कुरुष्वाद्यात्मनो गुप्तिं कस्ते गोप्ता गते मयि ॥ ३६ ॥

यस्याहं प्रत्ययात् पार्थ गच्छेयं फाल्गुनं प्रति । ‘ अब आप अपनी रक्षाका प्रबन्ध कीजिये । पार्थ! मेरे चले जानेपर कौन आपका रक्षक होगा, जिसपर विश्वास करके मैं अर्जुनके पास चला जाऊँ ॥ ३६३ ॥

न ह्यहं त्वां महाराज अनिक्षिप्य महाहवे ॥ ३७ ॥

क्वचिद् यास्यामि कौरव्य सत्यमेतद् ब्रवीमि ते । 'महाराज! कुरुनन्दन! मैं आपको इस महासमरमें किसी वीरके संरक्षणमें रखे बिना कहीं नहीं जाऊँगा; यह मैं आपसे सच्ची बात कहता हूँ ॥ ३७ ॥

एतद्विचार्य बहुशो बुद्धया बुद्धिमतां वर ॥ ३८ ॥

दृष्ट्वा श्रेयः परं बुद्धया ततो राजन् प्रशाधि माम् ॥ ३ ९ ॥

पृष्ठ 745

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 745 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

'बुद्धिमानोंमें श्रेष्ठ महाराज! अपनी बुद्धिसे इस विषयमें बहुत सोच- विचार करके आपको जो परम मंगलकारक कृत्य जान पड़े, उसके लिये मुझे आज्ञा दें' ॥ ३८-३९ ॥ युधिष्ठिरउवाच

एवमेतन्महाबाहो यथा वदसि माधव ।

न तु मे शुद्धयते भावः श्वेताश्वं प्रति मारिष ॥ ४० ॥

युधिष्ठिर बोले- महाबाहु माधव! तुम जैसा कहते हो, वही ठीक है । आर्य! श्वेतवाहन द्रोणाचार्यकी ओरसे मेरा हृदय शुद्ध ( निश्चिन्त) नहीं हो रहा है ॥

करिष्ये परमं यत्नमात्मनो रक्षणे ह्यहम् ।

गच्छ त्वं समनुज्ञातो यत्र यातो धनंजयः ॥ ४१ ॥

मैं अपनी रक्षाके लिये महान् प्रयत्न करूँगा । तुम मेरी आज्ञासे वहीं जाओ, जहाँ अर्जुन गया है ॥ ४१ ॥

आत्मसंरक्षणं संख्ये गमनं चार्जुनं प्रति ।

विचार्यैतत् स्वयं बुद्धया गमनं तत्र रोचय ॥ ४२ ॥

मुझे युद्धमें अपनी रक्षा करनी चाहिये या अर्जुनके पास तुम्हें भेजना चाहिये । इन दोनों बातोंपर तुम स्वयं ही अपनी बुद्धिसे विचार करके वहाँ जाना ही पसंद करो ॥

स त्वमातिष्ठ यानाय यत्र यातो धनंजयः ।

ममापि रक्षणं भीमः करिष्यति महाबलः ॥ ४३ ॥

अतः जहाँ अर्जुन गया है वहाँ जानेके लिये तुम तैयार हो जाओ । महाबली भीमसेन मेरी भी रक्षा कर लेंगे ॥ ४३ ॥

पार्षतश्च ससोदर्यः पार्थिवाश्च महाबलाः ।

द्रौपदेयाश्च मां तात रक्षिष्यन्ति न संशयः ॥ ४४ ॥

तात! भाइयोंसहित धृष्टद्युम्न, महाबली भूपालगण तथा द्रौपदीके पाँचों पुत्र मेरी रक्षा कर लेंगे; इसमें संशय नहीं है ॥ ४४ ॥

केकया भ्रातरः पञ्च राक्षसश्च घटोत्कचः ।

विराटो द्रुपदश्चैव शिखण्डी च महारथः ॥ ४५ ॥

धृष्टकेतुश्च बलवान् कुन्तिभोजश्च मातुलः ।

नकुलः सहदेवश्च पञ्चालाः सृञ्जयास्तथा ॥ ४६ ॥

एते समाहितास्तात रक्षिष्यन्ति न संशयः । तात! पाँच भाई केकयराजकुमार, राक्षस घटोत्कच, विराट, द्रुपद, महारथी शिखण्डी, धृष्टकेतु, बलवान् मामा कुन्तिभोज ( पुरुजित्), नकुल, सहदेव, पांचाल तथा सृजय - वीरगण -ये सभी सावधान होकर निःसंदेह मेरी रक्षा करेंगे ॥ ४५-४६३ ॥ न द्रोणः सह सैन्येन कृतवर्मा च संयुगे ॥ ४७ ॥

पृष्ठ 746

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 746 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

समासादयितुं शक्तो न च मां धर्षयिष्यति । सेनासहित द्रोणाचार्य तथा कृतवर्मा - ये युद्धस्थलमें मेरे पास नहीं पहुँच सकते और न मुझे परास्त ही कर सकेंगे ॥ ४७ ॥

धृष्टद्युम्नश्च समरे द्रोणं क्रुद्धं परंतपः ॥ ४८ ॥

वारयिष्यति विक्रम्य वेलेव मकरालयम् । शत्रुओंको संताप देनेवाला धृष्टद्युम्न समरांगणमें कुपित हुए द्रोणाचार्यको पराक्रम करके रोक लेगा । ठीक वैसे ही, जैसे तटकी भूमि समुद्रको आगे बढ़नेसे रोक देती है ॥ ४८ ' ॥ यत्र स्थास्यति संग्रामे पार्षतः परवीरहा ॥ ४ ९ ॥ द्रोणो न सैन्यं बलवत् क्रामेत् तत्र कथंचन । जहाँ शत्रुवीरोंका संहार करनेवाला द्रुपदकुमार संग्रामभूमिमें खड़ा होगा, वहाँ मेरी प्रबल सेनापर द्रोणाचार्य किसी तरह आक्रमण नहीं कर सकते ॥ एष द्रोणविनाशाय समुत्पन्नो हुताशनात् ॥ ५० ॥

कवची स शरी खड्गी धन्वी च वरभूषणः । यह धृष्टद्युम्न, द्रोणाचार्यका नाश करनेके लिये कवच, धनुष, बाण, खड्ग और श्रेष्ठ आभूषणोंके साथ अग्निसे प्रकट हुआ है ॥ ५० ॥

विश्रब्धं गच्छ शैनेय मा कार्षीर्मयि सम्भ्रमम् ।

धृष्टद्युम्नो रणे क्रुद्धं द्रोणमावारयिष्यति ॥ ५१ ॥

अतः शिनिनन्दन! तुम निश्चिन्त होकर जाओ । मेरे लिये संदेह मत करो । धृष्टद्युम्न रणक्षेत्रमें कुपित हुए द्रोणाचार्यको सर्वथा रोक देगा ॥ ५१ ॥

इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि जयद्रथवधपर्वणि युधिष्ठिरसात्यकिवाक्ये एकादशाधिकशततमोऽध्यायः ॥ १११ ॥

इसप्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत जयद्रथवधपर्वमें युधिष्ठिर और सात्यकिका संवादविषयक एक सौ ग्यारहवाँअध्याय पूरा हुआ ॥ १११ ॥

Fard

पृष्ठ 747

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 747 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

द्वादशाधिकशततमोऽध्यायः सात्यकिकी अर्जुनके पास जानेकी तैयारी और सम्मानपूर्वक विदा होकर उनका प्रस्थान तथा साथ आते हुए भीमको युधिष्ठिरकी रक्षाके लिये लौटा देना संजय उवाच

धर्मराजस्य तद् वाक्यं निशम्य शिनिपुङ्गवः ।

स पार्थाद् भयमाशंसन् परित्यागान्महीपतेः ॥ १ ॥

अपवादं ह्यात्मनश्च लोकात् पश्यन् विशेषतः ।

मां भीतमिति ब्रूयुरायान्तं फाल्गुनं प्रति ॥ २ ॥

संजय कहते हैं - राजन्! धर्मराजका वह कथन सुनकर शिनिप्रवर सात्यकिके मनमें राजाको छोड़कर जानेसे अर्जुनके अप्रसन्न होनेकी आशंका उत्पन्न हुई । विशेषतः उन्हें अपने लिये लोकापवादका भय दिखायी देने लगा । वे सोचने लगे — मुझे अर्जुनकी ओर आते देख सब लोग यही कहेंगे कि यह डरकर भाग आया है ॥ १-२ ॥

निश्चित्य बहुधैवं स सात्यकिर्युद्धदुर्मदः ।

धर्मराजमिदं वाक्यमब्रवीत् पुरुषर्षभः ॥ ३ ॥

युद्धमें दुर्जय वीर पुरुषरत्न सात्यकिने इस प्रकार भाँति- भाँतिसे विचार करके धर्मराजसे यह बात कही- ॥ ३ ॥

कृतां चेन्मन्यसे रक्षां स्वस्ति तेऽस्तु विशाम्पते ।

अनुयास्यामि बीभत्सुं करिष्ये वचनं तव ॥ ४ ॥

‘ प्रजानाथ! यदि आप अपनी रक्षाकी व्यवस्था की हुई मानते हैं तो आपका कल्याण हो । मैं अर्जुनके पास जाऊँगा और आपकी आज्ञाका पालन करूँगा ॥ ४ ॥

न हि मे पाण्डवात् कश्चित् त्रिषु लोकेषु विद्यते ।

यो मे प्रियतरो राजन् सत्यमेतद् ब्रवीमि ते ॥ ५ ॥

‘ राजन्! मैं आपसे सच कहता हूँ कि तीनों लोकोंमें कोई ऐसा पुरुष नहीं है, जो मुझे पाण्डुनन्दन अर्जुनसे अधिक प्रिय हो ॥ ५ ॥

तस्याहं पदवीं यास्ये संदेशात् तव मानद ।

पृष्ठ 748

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 748 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

त्वत्कृते न च मे किंचिदकर्तव्यं कथंचन ॥ ६ ॥

‘ मानद! मैं आपके आदेश और संदेशसे अर्जुनके पथका अनुसरण करूँगा ।

आपके लिये कोई ऐसा कार्य नहीं है जिसे मैं किसी प्रकार न कर सकूँ ॥ ६ ॥

यथा हि मे गुरोर्वाक्यं विशिष्टं द्विपदां वर ।

तथा तवापि वचनं विशिष्टतरमेव मे ॥ ७ ॥

‘ नरश्रेष्ठ! मेरे गुरु अर्जुनका वचन मेरे लिये जैसा महत्त्व रखता है, आपका वचन भी वैसा ही है, बल्कि उससे भी बढ़कर है ॥ ७ ॥

प्रिये हि तव वर्तेते भ्रातरौ कृष्णपाण्डवौ ।

तयोः प्रिये स्थितं चैव विद्धि मां राजपुङ्गव ॥ ८ ॥

‘ नृपश्रेष्ठ! दोनों भाई श्रीकृष्ण और अर्जुन आपके प्रिय साधनमें लगे हुए हैं और उन दोनोंके प्रिय कार्यमें आप मुझे तत्पर जानिये ॥ ८ ॥

तवाज्ञां शिरसा गृह्य पाण्डवार्थमहं प्रभो ।

भित्त्वेदं दुर्भिदं सैन्यं प्रयास्ये नरपुङ्गव ॥ ९ ॥

' प्रभो! नरश्रेष्ठ! मैं आपकी आज्ञा शिरोधार्य करके पाण्डुनन्दन अर्जुनके लिये इस दुर्भेद्य सैन्यव्यूहका भेदनकर उनके पास जाऊँगा ॥ ९ ॥

द्रोणानीकं विशाम्येष क्रुद्धो झष इवार्णवम् ।

तत्र यास्यामि यत्रासौ राजन् राजा जयद्रथः ॥ १० ॥

' राजन्! जैसे महामत्स्य महासागरमें प्रवेश करता है, उसी प्रकार मैं भी कुपित होकर द्रोणाचार्यकी सेनामें घुसता हूँ । मैं वहीं जाऊँगा जहाँ राजा जयद्रथ है ॥ १० ॥

यत्र सेनां समाश्रित्य भीतस्तिष्ठति पाण्डवात् ।

गुप्तो रथवरश्रेष्ठैर्द्रौणिकर्णकृपादिभिः ॥ ११ ॥

‘ पाण्डुनन्दन अर्जुनसे भयभीत हो अपनी सेनाका आश्रय लेकर जयद्रथ जहाँ अश्वत्थामा, कर्ण और कृपाचार्य आदि श्रेष्ठ महारथियोंसे सुरक्षित होकर खड़ा है वहीं मुझे पहुँचना है ॥ ११ ॥

इतस्त्रियोजनं मन्ये तमध्वानं विशाम्पते ।

यत्र तिष्ठति पार्थोऽसौ जयद्रथवधोद्यतः ॥ १२ ॥

‘ प्रजापालक नरेश! इस समय जहाँ जयद्रथ वधके लिये उद्यत हुए अर्जुन खड़े हैं, उस स्थानको मैं यहाँसे तीन योजन दूर मानता हूँ ॥ १२ ॥

त्रियोजनगतस्यापि तस्य यास्याम्यहं पदम् ।

आसैन्धववधाद् राजन् सुदृढेनान्तरात्मना ॥ १३ ॥

‘ राजन्! अर्जुनके तीन योजन दूर चले जानेपर भी मैं जयद्रथ वधके पहले ही सुदृढ़ हृदयसे अर्जुनके स्थानपर पहुँच जाऊँगा ॥ १३ ॥

पृष्ठ 749

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 749 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अनादिष्टस्तु गुरुणा को नु युध्येत मानवः ।

आदिष्टस्तु यथा राजन् को न युध्येत मादृशः ॥ १४ ॥

‘ नरेश्वर! गुरुकी आज्ञा प्राप्त हुए बिना कौन मनुष्य युद्ध करेगा और गुरुकी आज्ञा मिल जानेपर मेरे जैसा कौन वीर युद्ध नहीं करेगा? ॥ १४ ॥

अभिजानामि तं देशं यत्र यास्याम्यहं प्रभो ।

हलशक्तिगदाप्रासचर्मखड्गर्ष्टितोमरम् ॥ १५ ॥

इष्वस्त्रवरसम्बाधं क्षोभयिष्ये बलार्णवम् । ' प्रभो! मुझे जहाँ जाना है, उस स्थानको मैं जानता हूँ । वह हल, शक्ति, गदा, प्रास, ढाल, तलवार, ऋष्टि और तोमरोंसे भरा है । श्रेष्ठ धनुष - बाणोंसे परिपूर्ण शत्रु - सैन्यरूपी महासागरको मैं मथ डालूँगा ॥ १५३ ॥

यदेतत् कुञ्जरानीकं साहस्रमनुपश्यसि ॥ १६ ॥

कुलमाञ्जनकं नाम यत्रैते वीर्यशालिनः ।

आस्थिता बहुभिर्लेच्छैर्युद्धशौण्डैः प्रहारिभिः ॥ १७ ॥

' महाराज! यह जो आप हजारों हाथियोंकी सेना देखते हैं, इसका नाम है आंजनककुल । इसमें पराक्रमशाली गजराज खड़े हैं, जिनके ऊपर प्रहारकुशल और युद्धनिपुण बहुत- से म्लेच्छ योद्धा सवार हैं ॥ १६-१७ ॥

नागा मेघनिभा राजन् क्षरन्त इव तोयदाः ।

नैते जातु निवर्तेरन् प्रेषिता हस्तिसादिभिः ॥ १८ ॥

अन्यत्र हि वधादेषां नास्ति राजन् पराजयः । ' राजन्! ये हाथी मेघोंकी घटाके समान दिखायी देते हैं और पानी बरसानेवाले बादलोंके समान मदकी वर्षा करते हैं । हाथीसवारोंके हाँकनेपर ये कभी युद्धसे पीछे नहीं हटते हैं । महाराज! वधके अतिरिक्त और किसी उपायसे इनकी पराजय नहीं हो सकती ॥ १८६३ ॥

अथ यान् रथिनो राजन् सहस्रमनुपश्यसि ॥ १ ९ ॥

एते रुक्मरथा नाम राजपुत्रा महारथाः ।

रथेष्वस्त्रेषु निपुणा नागेषु च विशाम्पते ॥ २० ॥

‘ राजन्! आप जिन सहस्रों रथियोंको देख रहे हैं, ये रुक्मरथ नामवाले महारथी राजकुमार हैं । प्रजानाथ! ये रथों, अस्त्रों और हाथियोंके संचालनमें भी निपुण हैं ॥

धनुर्वेदे गताः पारं मुष्टियुद्धे च कोविदाः ।

गदायुद्धविशेषज्ञा नियुद्धकुशलास्तथा ॥ २१ ॥

' ये सब-के - सब धनुर्वेदके पारंगत विद्वान् हैं । मुष्टियुद्धमें भी निपुण हैं, गदायुद्धके विशेषज्ञ हैं और मल्लयुद्धमें भी कुशल हैं ॥ २१ ॥

पृष्ठ 750

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 750 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

खड्गप्रहरणे युक्ताः सम्पाते चासिचर्मणोः ।

शूराश्च कृतविद्याश्च स्पर्धन्ते च परस्परम् ॥ २२ ॥

' तलवार चलानेका भी इन्हें अच्छा अभ्यास है । ये ढाल, तलवार लेकर विचरनेमें समर्थ हैं । शूर और अस्त्र - शस्त्रोंके विद्वान् होनेके साथ ही परस्पर स्पर्धा रखते हैं ॥ २२ ॥

नित्यं हि समरे राजन् विजिगीषन्ति मानवान् ।

कर्णेन विहिता राजन् दुःशासनमनुव्रताः ॥ २३ ॥

‘ नरेश्वर! ये सदा समरभूमिमें मनुष्योंको जीतनेकी इच्छा रखते हैं । महाराज! कर्णने इन्हें दुःशासनका अनुगामी बना रखा है ॥ २३ ॥

एतांस्तु वासुदेवोऽपि रथोदारान् प्रशंसति ।

सततं प्रियकामाश्च कर्णस्यैते वशे स्थिताः ॥ २४ ॥

भगवान् श्रीकृष्ण भी इन श्रेष्ठ महारथियोंकी प्रशंसा करते हैं, ये सब- के - सब कर्णके वशमें स्थित हैं और सदा उसका प्रिय करनेकी अभिलाषा रखते हैं ॥ २४ ॥

तस्यैव वचनाद् राजन् निवृत्ताः श्वेतवाहनात् ।

ते न क्लान्ता न च श्रान्ता दृढावरणकार्मुकाः ॥ २५ ॥

‘ राजन्! कर्णके ही कहनेसे ये अर्जुनकी ओरसे इधर लौट आये हैं । इनके कवच और धनुष अत्यन्त सुदृढ़ हैं । वे न तो थके हैं और न पीड़ित ही हुए हैं ॥ २५ ॥

मदर्थेऽधिष्ठिता नूनं धार्तराष्ट्रस्य शासनात् ।

एतान् प्रमथ्य संग्रामे प्रियार्थं तव कौरव ॥ २६ ॥

प्रयास्यामि ततः पश्चात् पदवीं सव्यसाचिनः । ' दुर्योधनके आदेशसे ये निश्चय ही मुझसे युद्ध करनेके लिये खड़े हैं । कुरुनन्दन! मैं आपका प्रिय करनेके लिये इन सबको संग्राममें मथकर सव्यसाची अर्जुनके मार्गपर जाऊँगा ॥ २६३ ॥

यांस्त्वेतानपरान् राजन् नागान् सप्त शतानिमान् ॥ २७ ॥

प्रेक्षसे वर्मसंछन्नान् किरातैः समधिष्ठितान् ।

किरातराजो यान् प्रादाद् द्विरदान् सव्यसाचिनः ॥ २८ ॥

स्वलंकृतांस्तदा प्रेष्यानिच्छन् जीवितमात्मनः ।