श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ५ — पृष्ठ 2261–2270

महाभारत — खण्ड ५ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2261–2270

पृष्ठ 2261

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 2261 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सप्तत्रिंशदधिकत्रिशततमोऽध्यायः यज्ञमें आहुतिके लिये अजका अर्थ अन्न है, बकरा नहीं- इस बातको जानते हुए भी पक्षपात करनेके कारण राजा उपरिचरके अधःपतनकी और भगवत्कृपासे उनके पुनरुत्थानकी कथा युधिष्ठिर उवाच

यदा भागवतोऽत्यर्थमासीद् राजा महान् वसुः ।

किमर्थं स परिभ्रष्टो विवेश विवरं भुवः ॥ १ ॥

युधिष्ठिरने पूछा — पितामह! राजा वसु जब भगवान्‌के अत्यन्त भक्त और महान् पुरुष थे, तब वे स्वर्गसे भ्रष्ट होकर पातालमें कैसे प्रविष्ट हुए? ॥ १ ॥

भीष्म उवाच

अत्राप्युदाहरन्तीममितिहासं पुरातनम् ।

ऋषीणां चैव संवादं त्रिदशानां च भारत ॥ २ ॥

भीष्मजीने कहा - भरतनन्दन! इस विषयमें ज्ञानीजन ऋषियों और देवताओंके संवादरूप इस प्राचीन इतिहासको उद्धृत किया करते हैं— ॥ २ ॥

अजेन यष्टव्यमिति प्राहुर्देवा द्विजोत्तमान् ।

स च च्छागोऽप्यजो ज्ञेयो नान्यः पशुरिति स्थितिः ॥ ३ ॥

- ‘ अजके द्वारा यज्ञ करना चाहिये – ऐसा विधान है। ' ऐसा कहकर देवताओंने वहाँ आये हुए सभी श्रेष्ठ ब्रह्मर्षियोंसे कहा, ' यहाँ अजका अर्थ बकरा समझना चाहिये, दूसरा पशु नहीं, ऐसा निश्चय है ' ॥ ३ ॥

ऋषय ऊचुः

बीजैर्यज्ञेषु यष्टव्यमिति वै वैदिकी श्रुतिः ।

अजसंज्ञानि बीजानि च्छागं नो हन्तुमर्हथ ॥ ४ ॥

ऋषियोंने कहा— देवताओ! यज्ञोंमें बीजोंद्वारा यजन करना चाहिये, ऐसी वैदिकी श्रुति है। बीजोंका ही नाम अज है; अतः बकरेका वध करना हमें उचित नहीं है ॥ ४ ॥

नैष धर्मः सतां देवा यत्र वध्येत वै पशुः ।

इदं कृतयुगं श्रेष्ठं कथं वध्येत वै पशुः ॥ ५ ॥

देवताओ! जहाँ कहीं भी यज्ञमें पशुका वध हो, वह सत्पुरुषोंका धर्म नहीं है । यह श्रेष्ठ

सत्ययुग चल रहा है । इसमें पशुका वध कैसे किया जा सकता है? ॥

पृष्ठ 2262

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 2262 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भीष्म उवाच

तेषां संवदतामेवमृषीणां विबुधैः सह ।

मार्गागतो नृपश्रेष्ठस्तं देशं प्राप्तवान् वसुः ॥ ६ ॥

भीष्मजी कहते हैं - राजन्! इस प्रकार जब ऋषियोंका देवताओंके साथ संवाद चल रहा था, उसी समय नृपश्रेष्ठ वसु भी उस मार्गसे आ निकले और उस स्थानपर पहुँच गये ॥ ६ ॥

अन्तरिक्षचरः श्रीमान् समग्रबलवाहनः ।

तं दृष्ट्वा सहसाऽऽयान्तं वसुं ते त्वन्तरिक्षगम् ॥ ७ ॥

ऊचुर्द्विजातयो देवानेष च्छेत्स्यति संशयम् ।

यज्वा दानपतिः श्रेष्ठः सर्वभूतहितप्रियः ॥ ८ ॥

श्रीमान् राजा उपरिचर अपनी सेना और वाहनोंके साथ आकाशमार्गसे चलते थे । उन अन्तरिक्षचारी वसुको सहसा आते देख ब्रह्मर्षियोंने देवताओंसे कहा — ' ये नरेश हमलोगोंका संदेह दूर कर देंगे; क्योंकि ये यज्ञ करनेवाले, दानपति, श्रेष्ठ तथा सम्पूर्ण भूतोंके हितैषी एवं प्रिय हैं ॥ ७-८ ॥

कथंस्विदन्यथा ब्रूयादेष वाक्यं महान् वसुः ।

एवं ते संविदं कृत्वा विबुधा ऋषयस्तथा ॥ ९ ॥

अपृच्छन् सहिताभ्येत्य वसुं राजानमन्तिकात् । ‘ ये महान् पुरुष वसु शास्त्रके विपरीत वचन कैसे कह सकते हैं । ' ऐसी सम्मति करके देवताओं और ऋषियोंने एक साथ राजा वसुके पास आकर अपना प्रश्न उपस्थित किया –॥९३ ॥ भो राजन् केन यष्टव्यमजेनाहोस्विदौषधैः ॥ १० ॥

एतन्नः संशयं छिन्धि प्रमाणं नो भवान् मतः । ‘ राजन्! किसके द्वारा यज्ञ करना चाहिये? बकरेके द्वारा अथवा अन्नद्वारा? हमारे इस संदेहका आप निवारण करें । हमलोगोंकी रायमें आप ही प्रामाणिक व्यक्ति हैं' ॥ १०३ ॥

स तान् कृताञ्जलिर्भूत्वा परिपप्रच्छ वै वसुः ॥ ११ ॥

कस्य वै को मतः कामो ब्रूत सत्यं द्विजोत्तमाः । तब राजा वसुने हाथ जोड़कर उन सबसे पूछा– ' विप्रवरो! आपलोग सच- सच बताइये, आपलोगोंमेंसे किस पक्षको कौन -सा मत अभीष्ट है? कौन अजका अर्थ बकरा मानता है और कौन अन्न? ' ॥ ११३ ॥

ऋषय ऊचुः धान्यैर्यष्टव्यमित्येव पक्षोऽस्माकं नराधिप ॥ १२ ॥

देवानां तु पशुः पक्षो मतो राजन् वदस्व नः ।

पृष्ठ 2263

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 2263 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ऋषि बोले — नरेश्वर! हमलोगोंका पक्ष यह है कि अन्नसे यज्ञ करना चाहिये तथा देवताओंका पक्ष यह है कि छाग नामक पशुके द्वारा यज्ञ होना चाहिये । राजन्! अब आप हमें अपना निर्णय बताइये ॥ १२३ ॥

भीष्म उवाच देवानां तु मतं ज्ञात्वा वसुना पक्षसंश्रयात् ॥ १३ ॥

छागेनाजेन यष्टव्यमेवमुक्तं वचस्तदा । भीष्मजी कहते हैं— राजन्! देवताओंका मत जानकर राजा वसुने उन्हींका पक्ष लेकर कह दिया कि अजका अर्थ है, छाग ( बकरा ); अतः उसीके द्वारा यज्ञ करना चाहिये ॥ १३३ || कुपितास्ते ततः सर्वे मुनयः सूर्यवर्चसः ॥ १४ ॥

ऊचुर्वसुं विमानस्थं देवपक्षार्थवादिनम् । यह सुनकर वे सभी सूर्यके समान तेजस्वी ऋषि कुपित हो उठे और विमानपर बैठकर देवपक्षकी बात कहनेवाले वसुसे बोले - ॥ १४३ ॥

सुरपक्षो गृहीतस्ते यस्मात् तस्माद् दिवः पत ॥ १५ ॥

अद्यप्रभृति ते राजन्नाकाशे विहता गतिः ।

अस्मच्छापाभिघातेन महीं भित्त्वा प्रवेक्ष्यसि ॥ १६ ॥

' राजन्! तुमने यह जानकर भी कि अजका अर्थ अन्न है, देवताओंका पक्ष लिया है; इसलिये स्वर्गसे नीचे गिर जाओ । आजसे तुम्हारी आकाशमें विचरनेकी शक्ति नष्ट हो गयी । हमारे शापके आघातसे तुम पृथ्वीको भेदकर पातालमें प्रवेश करोगे ॥ १५-१६ ॥ ( विरुद्धं वेदसूत्राणामुक्तं यदि भवेन्नृप । वयं विरुद्धवचना यदि तत्र पतामहे ॥ ) ' नरेश्वर! तुमने यदि वेद और सूत्रोंके विरुद्ध कहा हो तो हमारा यह शाप अवश्य लागू हो और यदि हम शास्त्रविरुद्ध वचन कहते हों तो हमारा पतन हो जाय ' ॥

ततस्तस्मिन् मुहूर्तेऽथ राजोपरिचरस्तदा ।

अधो वै सम्बभूवाशु भूमेर्विवरगो नृप ॥ १७ ॥

राजन्! ऋषियोंके इतना कहते ही उसी क्षण राजा उपरिचर आकाशसे नीचे आ गये और तत्काल पृथ्वीके विवरमें प्रवेश कर गये ॥ १७ ॥

स्मृतिस्त्वेनं न हि जहौ तदा नारायणाज्ञया ।

देवास्तु सहिताः सर्वे वसोः शापविमोक्षणम् ॥ १८ ॥

चिन्तयामासुरव्यग्राः सुकृतं हि नृपस्य तत् ।

अनेनास्मत्कृते राज्ञा शापः प्राप्तो महात्मना ॥ १ ९ ॥

पृष्ठ 2264

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 2264 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उस समय भी भगवान् नारायणकी आज्ञासे उनकी स्मरणशक्ति उन्हें छोड़ न सकी । इधर सब देवता एकत्र होकर राजाको शापसे छुटकारा दिलानेका उपाय सोचने लगे । वे शान्तभावसे परस्पर बोले - ' राजाने तो पुण्य - ही- पुण्य किया है । उन महात्मा नरेशको हमारे कारणसे ही यह शाप प्राप्त हुआ है ॥ १८-१९ ॥

अस्य प्रतिप्रियं कार्यं सहितैर्नो दिवौकसः ।

इति बुद्ध्या व्यवस्याशु गत्वा निश्चयमीश्वराः ॥ २० ॥

ऊचुः संहृष्टमनसो राजोपरिचरं तदा । ‘ देवताओ! हमलोगोंको एक साथ होकर उनका अतिशय प्रिय करना चाहिये । ' अपनी बुद्धिके द्वारा ऐसा निश्चय करके वे सभी देवता राजा उपरिचर वसुके पास जाकर प्रसन्नचित्त हो बोले— ॥ २० ॥

ब्रह्मण्यदेवभक्तस्त्वं सुरासुरगुरुर्हरिः ॥ २१ ॥

कामं स तव तुष्टात्मा कुर्याच्छापविमोक्षणम् । ‘ राजन्! तुम ब्रह्मण्यदेव भगवान् विष्णुके भक्त हो और वे श्रीहरि देवता तथा असुर सबके गुरु हैं । उनका मन तुमपर संतुष्ट है; इसलिये वे तुम्हारी इच्छाके अनुसार तुम्हें अवश्य शापसे मुक्त कर देंगे ॥ २१ ॥

मानना तु द्विजातीनां कर्तव्या वै महात्मनाम् ॥ २२ ॥

अवश्यं तपसा तेषां फलितव्यं नृपोत्तम ।

यतस्त्वं सहसा भ्रष्ट आकाशान्मेदिनीतलम् ॥ २३ ॥

'नृपश्रेष्ठ! तुम्हें महात्मा ब्राह्मणोंका सदा ही समादर करना चाहिये । अवश्य ही यह उनकी तपस्याका फल है; जिससे तुम आकाशसे सहसा भ्रष्ट होकर पातालमें चले आये हो ॥ २२-२३ ॥

एकं त्वनुग्रहं तुभ्यं दद्मो वै नृपसत्तम ।

यावत् त्वं शापदोषेण कालमासिष्यसेऽनघ ॥ २४ ॥

भूमेर्विवरगो भूत्वा तावत् त्वं कालमाप्स्यसि ।

यज्ञेषु सुहुतां विप्रैर्वसोर्धारां समाहितैः ॥ २५ ॥

'निष्पाप नृपशिरोमणे! हम तुम्हें अपना एक अनुग्रह प्रदान करते हैं । तुम शापदोषके कारण जबतक-जितने समयतक पृथ्वीके विवरमें रहोगे, तबतक एकाग्रचित्त ब्राह्मणोंद्वारा यज्ञोंमें दी हुई वसुधाराकी आहुति तुम्हें प्राप्त होती रहेगी ॥ २४-२५ ॥

प्राप्स्यसेऽस्मदनुध्यानान्मा च त्वां ग्लानिरस्पृशत् ।

न क्षुत्पिपासे राजेन्द्र भूमेश्छिद्रे भविष्यतः ॥ २६ ॥

वसोर्धाराभिपीतत्वात् तेजसाऽऽप्यायितेन च ।

स देवोऽस्मद्वरात् प्रीतो ब्रह्मलोकं हि नेष्यति ॥ २७ ॥

पृष्ठ 2265

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 2265 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ राजेन्द्र! हमारे चिन्तनसे तुम्हें वसुधाराकी प्राप्ति होगी, जिससे ग्लानि तुम्हारा स्पर्श नहीं कर सकेगी और इस पातालमें रहते हुए भी तुम्हें भूख और प्यासका कष्ट नहीं होगा; क्योंकि वसुधाराका पान करनेसे तुम्हारे तेजकी वृद्धि होती रहेगी । हमारे वरदानसे भगवान् श्रीहरि प्रसन्न हो तुम्हें ब्रह्मलोकमें ले जायँगे' ॥

एवं दत्त्वा वरं राज्ञे सर्वे ते च दिवौकसः ।

गताः स्वभवनं देवा ऋषयश्च तपोधनाः ॥ २८ ॥

इस प्रकार राजाको वरदान देकर वे सब देवता तथा तपोधन ऋषि अपने - अपने स्थानको चले गये ॥ २८ ॥

चक्रे वसुस्ततः पूजां विष्वक्सेनाय भारत ।

जप्यं जगौ च सततं नारायणमुखोद्गतम् ॥ २ ९ ॥

भारत! तदनन्तर वसुने भगवान् विष्वक्सेनकी पूजा आरम्भ की और भगवान् नारायणके मुखसे प्रकट हुए जपनीय मन्त्र (ॐ नमो नारायणाय ) का निरन्तर जप करने लगे ॥ २९ ॥

तत्रापि पञ्चभिर्यज्ञैः पञ्चकालानरिंदम ।

अयजद्धरिं सुरपतिं भूमेर्विवरगोऽपि सन् ॥ ३० ॥

शत्रुदमन युधिष्ठिर! वहाँ पातालके विवरमें रहते हुए भी राजा उपरिचर पाँच समय पाँच यज्ञोंद्वारा देवेश्वर श्रीहरिकी आराधना करते थे ॥ ३० ॥

ततोऽस्य तुष्टो भगवान् भक्त्या नारायणो हरिः ।

अनन्यभक्तस्य सतस्तत्परस्य जितात्मनः ॥ ३१ ॥

उन्होंने अपने मनको जीत लिया था और वे सदा भगवान्के भजनमें ही लगे रहते थे ।

अपने उस अनन्य भक्तकी भक्तिसे भगवान् श्रीनारायण हरि बहुत संतुष्ट हुए ॥ ३१ ॥

वरदो भगवान् विष्णुः समीपस्थं द्विजोत्तमम् ।

गरुत्मन्तं महावेगमाबभाषेप्सितं तदा ॥ ३२ ॥

फिर उन वरदायक भगवान् विष्णुने अपने पास ही खड़े हुए महान् वेगशाली पक्षिराज गरुड़से अपनी अभीष्ट बात इस प्रकार कही — ॥ ३२ ॥

द्विजोत्तम महाभाग पश्यतां वचनान्मम ।

सम्राड् राजा वसुर्नाम धर्मात्मा संशितव्रतः ॥ ३३ ॥

' महाभाग पक्षिप्रवर! तुम मेरी आज्ञासे कठोर व्रतका पालन करनेवाले धर्मात्मा सम्राट् राजा वसुके पास जाकर उन्हें देखो ॥ ३३ ॥

ब्राह्मणानां प्रकोपेन प्रविष्टो वसुधातलम् ।

मानितास्ते तु विप्रेन्द्रास्त्वं तु गच्छ द्विजोत्तम ॥ ३४ ॥

‘पक्षिराज! वे ब्राह्मणोंके कोपसे पातालमें प्रविष्ट हुए हैं । फिर भी उन्होंने श्रेष्ठ ब्राह्मणोंका सदा सम्मान ही किया है; अतः तुम उनके पास जाओ ॥ ३४ ॥

पृष्ठ 2266

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 2266 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भूमेर्विवरसंगुप्तं गरुडेह ममाज्ञया ।

अधश्चरं नृपश्रेष्ठं खेचरं कुरु मा चिरम् ॥ ३५ ॥

‘ गरुड! पृथ्वीके विवरमें सुरक्षितरूपसे रहनेवाले इन पातालचारी नृपश्रेष्ठ वसुको तुम मेरी आज्ञासे शीघ्र ही आकाशचारी बना दो ' ॥ ३५ ॥

गरुत्मानथ विक्षिप्य पक्षौ मारुतवेगवान् ।

विवेश विवरं भूमेर्यत्रास्ते पार्थिवो वसुः ॥ ३६ ॥

यह आज्ञा पाकर वायुके समान वेगशाली गरुड अपने दोनों पंख फैलाकर उड़े और पातालमें जहाँ राजा वसु विराजमान थे, घुस गये ॥ ३६ ॥

तत एनं समुत्क्षिप्य सहसा विनतासुतः ।

उत्पपात नभस्तूर्णं तत्र चैनममुञ्चत ॥ ३७ ॥

विनतानन्दन गरुड सहसा राजाको वहाँसे ऊपर उठाकर तुरंत आकाशमें ले उड़े और वहीं इन्हें छोड़ दिया ॥

अस्मिन् मुहूर्ते संजज्ञे राजोपरिचरः पुनः ।

सशरीरो गतश्चैव ब्रह्मलोकं नृपोत्तमः ॥ ३८ ॥

उसी क्षण राजा वसु पुनः उपरिचर हो गये । फिर वे नृपश्रेष्ठ सशरीर ब्रह्मलोकमें चले गये ॥ ३८ ॥

एवं तेनापि कौन्तेय वाग्दोषाद् देवताज्ञया ।

प्राप्ता गतिरधस्तात् तु द्विजशापान्महात्मना ॥ ३ ९ ॥

कुन्तीनन्दन! इस प्रकार उस महामनस्वी नरेशने भी देवताओंकी आज्ञासे वाचिक अपराध करनेके कारण ब्राह्मणोंके शापसे अधोगति प्राप्त की थी ॥ ३ ९ ॥

केवलं पुरुषस्तेन सेवितो हरिरीश्वरः ।

ततः शीघ्रं जहौ शापं ब्रह्मलोकमवाप च ॥ ४० ॥

फिर उन्होंने केवल पुरुषप्रवर भगवान् श्रीहरिका सेवन किया, जिससे वे उस शापसे शीघ्र ही छूट गये और ब्रह्मलोकमें जा पहुँचे ॥ ४० ॥

भीष्म उवाच एतत् ते सर्वमाख्यातं सम्भूता मानवा यथा ।

नारदोऽपि यथा श्वेतं द्वीपं स गतवानृषिः ।

तत् ते सर्वं प्रवक्ष्यामि शृणुष्वैकमना नृप ॥ ४१ ॥

भीष्मजी कहते हैं - युधिष्ठिर! श्वेतद्वीपके निवासी पुरुष जैसे हैं, उनकी सारी स्थिति मैंने तुमसे कह सुनायी । अब देवर्षि नारद जिस प्रकार श्वेतद्वीपमें गये, वह सब प्रसंग तुमसे कहूँगा । तुम एकचित्त होकर सुनो ॥

पृष्ठ 2267

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 2267 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इति श्रीमहाभारते शान्तिपर्वणि मोक्षधर्मपर्वणि नारायणीये सप्तत्रिंशदधिकत्रिशततमोऽध्यायः ॥ ३३७ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत शान्तिपर्वके अन्तर्गत मोक्षधर्मपर्वमें नारायणकी महिमाका वर्णनविषयक तीन सौ सैंतीसवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ३३७ ॥

( दाक्षिणात्य अधिक पाठका १ श्लोक मिलाकर कुल ४२ श्लोक हैं ) Face

पृष्ठ 2268

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 2268 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अष्टत्रिंशदधिकत्रिशततमोऽध्यायः नारदजीका दो सौ नामोंद्वारा भगवान्‌की स्तुति करना भीष्म उवाच

प्राप्य श्वेतं महाद्वीपं नारदो भगवानृषिः ।

ददर्श तानेव नरान् श्वेतांश्चन्द्रसमप्रभान् ॥ १ ।

पूजयामास शिरसा मनसा तैश्च पूजितः ।

दिदृक्षुर्जप्यपरमः सर्वकृच्छ्रगतः स्थितः ॥ २ ॥

भीष्मजी कहते हैं - युधिष्ठिर! उस महान् श्वेतद्वीपमें पहुँचकर भगवान् देवर्षि नारदने जब वहाँके उन चन्द्रमाके समान कान्तिमान् पुरुषोंको देखा, तब मस्तक झुकाकर प्रणाम किया और मन- ही- मन उनकी पूजा की । तत्पश्चात् श्वेतद्वीपनिवासी पुरुषोंने भी नारदजीका सत्कार किया । फिर वे भगवान्‌के दर्शनकी इच्छासे उनके नामका जप करने लगे एवं कठोर नियमोंका पालन करते हुए वहाँ रहने लगे ॥ १-२ ॥

भूत्वैकाग्रमना विप्र ऊर्ध्वबाहुः समाहितः ।

स्तोत्रं जगौ स विश्वाय निर्गुणाय गुणात्मने ॥ ३ ॥

नारदजी वहाँ अपनी दोनों बाँहें ऊपर उठाकर एकाग्रचित्त हो निर्गुण- सगुणरूप विश्वात्मा भगवान् नारायणकी इस प्रकार ( दौ सौ नामोंद्वारा) स्तुति करने लगे ॥ ३ ॥

नारद उवाच १ नमस्ते देवदेवेश २ निष्क्रिय ३ निर्गुण ४ लोकसाक्षिन् ५ क्षेत्रज्ञ ६ पुरुषोत्तम ७ अनन्त ८ पुरुष ९ महापुरुष १० पुरुषोत्तम ११ त्रिगुण १२ प्रधान १३ अमृत १४ अमृताख्य १५ अनन्ताख्य १६ व्योम १७ सनातन १८ सदसद्व्यक्ताव्यक्त १ ९ ऋतधामन् २० आदिदेव २१ वसुप्रद २२ प्रजापते २३ सुप्रजापते २४ वनस्पते २५ महाप्रजापते २६ ऊर्जस्पते २७ वाचस्पते २८ जगत्पते २ ९ मनस्पते ३० दिवस्पते ३१ मरुत्पते ३२ सलिलपते ३३ पृथिवीपते ३४ दिक्पते ३५ पूर्वनिवास ३६ गुह्य ३७ ब्रह्मपुरोहित ३८ ब्रह्मकायिक ३ ९ महाराजिक ४० चातुर्महाराजिक ४१ भासुर ४२ महाभासुर ४३ सप्त महाभाग ४४ याम्य ४५ महायाम्य ४६ संज्ञासंज्ञ ४७ तुषित ४८ महातुषित ४ ९ प्रमर्दन ५० परिनिर्मित ५१ अपरिनिर्मित ५२ वशवर्तिन् ५३ अपरिनिन्दित ५४ अपरिमित ५५ वशवर्तिन् ५६ अवशवर्तिन् ५७ यज्ञ ५८ महायज्ञ ५ ९ यज्ञसम्भव ६० यज्ञयोने ६१ यज्ञगर्भ ६२ यज्ञहृदय ६३ यज्ञस्तुत ६४ यज्ञभागहर ६५ पञ्चयज्ञ ६६ पञ्चकाल- कर्तृपते ६७ पाञ्चरात्रिक ६८ वैकुण्ठ ६ ९ अपराजित ७० मानसिक ७१ नामनामिक ७२ परस्वामिन् ७३ सुस्नात ७४ हंस ७५ परमहंस ७६

पृष्ठ 2269

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 2269 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

महाहंस ७७ परमयाज्ञिक ७८ सांख्ययोग ७९ सांख्यमूर्ते ८० अमृतेशय ८१ हिरण्येशय ८२ देवेशय ८३ कुशेशय ८४ ब्रह्मेशय ८५ पद्मेशय ८६ विश्वेश्वर ८७ विष्वक्सेन ८८ त्वं जगदन्वयः ८ ९ त्वं जगत्प्रकृतिः ९० तवाग्निरास्यम् ९ १ वडवामुखोऽग्निः ९ २ त्वमाहुतिः ९ ३ सारथिः ९ ४ त्वं वषट्कारः ९ ५ त्वमोङ्कारः ९ ६ त्वं तपः ९ ७ त्वं मनः ९ ८ त्वं चन्द्रमाः ९९ त्वं चक्षुरादित्यं १०० त्वं सूर्यः १०१ त्वं दिशां गजः १०२ त्वं दिग्भानो १०३ विदिग्भानो १०४ हयशिरः १०५ प्रथमत्रिसौपर्णः १०६ वर्णधरः १०७ पञ्चाग्ने १०८ त्रिणाचिकेत १० ९ षडङ्गनिधान ११० प्राग्ज्योतिष १११ ज्येष्ठसामग ११२ सामिकव्रतधर ११३ अथर्वशिराः ११४ पञ्चमहाकल्प ११५ फेनपाचार्य ११६ वालखिल्य ११७ वैखानस ११८ अभग्नयोग ११ ९ अभग्न- परिसंख्यान १२० युगादे १२१ युगमध्य १२२ युगनिधन १२३ आखण्डल १२४ प्राचीनगर्भ १२५ कौशिक १२६ पुरुष्टुत १२७ पुरुहूत १२८ विश्वकृत् १२१ विश्वरूप १३० अनन्तगते १३१ अनन्तभोग १३२ अनन्त १३३ अनादे १३४ अमध्य १३५ अव्यक्तमध्य १३६ अव्यक्तनिधन १३७ व्रतावास १३८ समुद्राधिवास १३ ९ यशोवास १४० तपोवास १४१ दमावास १४२ लक्ष्म्यावास १४३ विद्यावास १४४ कीर्त्यावास १४५ श्रीवास १४६ सर्वावास १९ ४७ वासुदेव १४८ सर्वच्छन्दक १४ ९ हरिहय १५० हरिमेध १५१ महायज्ञभागहर १५२ वरप्रद १५३ सुखप्रद १५४ धनप्रद १५५ हरिमेध १५६ यम १५७ नियम १५८ महानियम १५ ९ कृच्छ्र १६० अतिकृच्छ्र १६१ महाकृच्छ्र १६२ सर्वकृच्छ्र १६३ नियमधर १६४ निवृत्तभ्रम १६५ प्रवचनगत १६६ पृश्निगर्भप्रवृत्त १६७ प्रवृत्तवेदक्रिय १६८ अज १६ ९ सर्वगते १७० सर्वदर्शिन् १७१ अग्राह्य १७२ अचल १७३ महाविभूते १७४ माहात्म्यशरीर १७५ पवित्र १७६ महापवित्र १७७ हिरण्यमय १७८ बृहत् १७ ९ अप्रतर्क्य १८० अविज्ञेय १८१ ब्रह्माग्र्य १८२ प्रजासर्गकर १८३ प्रजानिधनकर १८४ महामायाधर १८५ चित्रशिखण्डिन् १८६ वरप्रद १८७ पुरोडाशभागहर १८८ गताध्वर १८ ९ छिन्नतृष्ण १ ९ ० छिन्नसंशय १ ९ १ सर्वतोवृत्त १ ९ २ निवृत्तिरूप १ ९ ३ ब्राह्मणरूप १ ९ ४ ब्राह्मणप्रिय १ ९ ५ विश्वमूर्ते १ ९ ६ महामूर्ते १ ९ ७ बान्धव १ ९ ८ भक्तवत्सल १ ९९ ब्रह्मण्यदेव भक्तोऽहं त्वां दिदृक्षुरेकान्तदर्शनाय २०० नमो नमः ॥ १ - देवदेवेश! आपको नमस्कार है । २ - आप निष्क्रिय, ३ - निर्गुण और ४ - समस्त जगतके साक्षी हैं। ५ - क्षेत्रज्ञ, ६ - पुरुषोत्तम ( क्षर- अक्षर पुरुषसे उत्तम), ७- अनन्त, ८ पुरुष, ९-महापुरुष, १० - पुरुषोत्तम ( परमात्मा ), ११ - त्रिगुण, १२- प्रधान, १३- अमृत, १४ - अमृताख्य, १५ - अनन्ताख्य ( शेषनागरूप), १६- व्योम ( महाकाशरूप ), १७ - सनातन, १८-सदसद्वयक्ताव्यक्त, १ ९ -ऋतधामा ( सत्यधामस्वरूप), २० - आदिदेव, २१ - वसुप्रद ( कर्म-फलके दाता), २२ - प्रजापते ( दक्ष आदि ), २३ - सुप्रजापते ( प्रजापतियोंमें श्रेष्ठ ), २४ - वनस्पते, २५ -महाप्रजापते ( ब्रह्मस्वरूप ), २६ - ऊर्जस्पते ( महाशक्तिशाली ), २७- वाचस्पते ( बृहस्पति), २८- जगत्पते, २ ९ -मनस्पते, ३० दिवस्पते ( सूर्य ), ३१ - मरुत्पते ( वायुदेवताके स्वामी ), ३२-

पृष्ठ 2270

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 2270 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सलिलपते ( जलके स्वामी), ३३ - पृथ्वीपते, ३४ - दिक्पते, ३५ - पूर्वनिवास ( महाप्रलयके समय जगत्के आधाररूप ), ३६ -गुह्य ( स्वरूप), ३७ -ब्रह्मपुरोहित, ३८-ब्रह्मकायिक, ३ ९-, -, - ( ), -महाराजिक ४० चातुर्महाराजिक ४१ भासुर प्रकाशमान ४२ महाभासुर ( महाप्रकाशमान ), ४३- सप्तमहाभाग, ४४ - याम्य, ४५ - महायाम्य, ४६ - संज्ञासंज्ञ, ४७ - तुषित, ४८- महातुषित, ४ ९ -प्रमर्दन ( मृत्युरूप ), ५० परिनिर्मित, ५१ - अपरिनिर्मित, ५२ -वशवर्ती, ५३ - अपरिनिन्दित ( शमदम आदि गुणसम्पन्न ), ५४ - अपरिमित ( अनन्त), ५५ - वशवर्ती, ५६-अवशवर्ती, ५७ - यज्ञ, ५८ - महायज्ञ, ५ ९- यज्ञसम्भव, ६० - यज्ञयोनि ( वेदस्वरूप ), ६१ - यज्ञगर्भ, ६२ - यज्ञहृदय, ६३ - यज्ञस्तुत, ६४ - यज्ञभागहर, ६५ पञ्चयज्ञ, ६६ - पञ्चकालकर्तृपति (अहोरात्र, मास, ऋतु, अयन और संवत्सररूप कालके स्वामी ), ६७ - पाञ्चरात्रिक, ६८-वैकुण्ठ ( परमधाम), ६ ९ - अपराजित, ७० - मानसिक, ७१ -नानामिक (जिनमें सब नामोंका समावेश है ), ७२ - परस्वामी ( परमेश्वर ), ७३ - सुस्नात, ७४ -हंस, ७५ - परमहंस, ७६- महाहंस, ७७ - परमयाज्ञिक, ७८ - सांख्ययोगरूप, ७ ९ - सांख्यमूर्ति (ज्ञानमूर्ति), ८०- अमृतेशय ( विष्णु), ८१ - हिरण्येशय, ८२ -देवेशय, ८३ -कुशेशय, ८४- ब्रह्मेशय, ८५ - पद्मेशय ( विष्णु ), ८६ - विश्वेश्वर और ८७ - विष्वक्सेन आदि आपहीके नाम हैं । ८८ -आप ही जगदन्वय (जगत्में ओत-प्रोत ) तथा ८ ९- आप ही जगत्के कारणस्वरूप हैं । ९० अग्नि आपका मुख है । ९ १ - आप ही बड़वानल, ९ २ - आप ही आहुतिरूप, ९ ३ -सारथि, ९ ४ वषट्कार, ९ ५- ओङ्कार, ९६-तपःस्वरूप, ९७- मनःस्वरूप, ९ ८ - चन्द्रमास्वरूप, ९९- चक्षुके देवता सूर्य आप ही हैं । १००-सूर्य, १०१ - दिग्गज, १०२ -दिग्भानु ( दिशाओंको प्रकाशित करनेवाले ), १०३ - विदिग्भानु ( विदिशाओंको प्रकाशित करनेवाले ) तथा १०४ -हयग्रीवरूप हैं । १०५ -आप प्रथम त्रिसौपर्ण मन्त्र, १०६ - ब्राह्मणादि वर्णोंको धारण करनेवाले तथा १०७ - पंचाग्निरूप है । १०८ - नाचिकेत नामसे प्रसिद्ध त्रिविध अग्नि भी आप ही हैं । १० ९ -आप शिक्षा, कल्प, व्याकरण, छन्द, निरुक्त और ज्योतिष नामक छः अंगोंके भण्डार हैं । ११० प्राग्ज्योतिषस्वरूप, १११ - ज्येष्ठ सामगस्वरूप आप ही हैं । ११२ - सामिक व्रतधारी, ११३ - अथर्वशिरा, ११४-पञ्चमहाकल्परूप ( आप ही सौर, शाक्त, गाणपत्य, शैव और वैष्णव शास्त्रोंके उपास्यदेव) हैं । ११५ - फेनपाचार्य, ११६-वालखिल्य मुनिरूप, ११७- वैखानस मुनिरूप आप ही हैं । ११८ - अभग्नयोग ( अखण्डयोग), ११ ९ - अभग्नपरिसंख्यान ( अखण्ड विचार ), १२० - युगादि (युगके आदिरूप), १२१ - युगमध्य ( युगके मध्यरूप ), १२२ -युगान्त ( युगके अन्तरूप आप ही हैं ), १२३ - आखण्डल ( इन्द्र), १२४ -आप ही प्राचीनगर्भ, १२५ - कौशिकमुनि, १२६-पुरुष्टुत ( सबके द्वारा प्रचुर स्तुति करने योग्य ), १२७- पुरुहूत, १२८ - विश्वकृत ( विश्वके रचयिता ), १२ ९ - विश्वरूप, १३० - अनन्तगति, १३१- अनन्तभोग, १३२ - आपका न तो अन्त है, १३३ -न आदि, १३४-न मध्य, १३५ - अव्यक्तमध्य, १३६ - अव्यक्तनिधन, १३७ - व्रतावास ( व्रतके आश्रय ), १३८ -समुद्रवासी ( क्षीरसागरशायी ), १३ ९ - यशोवास, ( यशके निवासस्थान), १४० - तपोवास ( तपके निवासस्थान), १४१ -दमावास ( संयमके आधार),