श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ५ — पृष्ठ 471–480

महाभारत — खण्ड ५ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 471–480

पृष्ठ 471

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 471 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकोनसप्ततितमोऽध्यायः राजाके प्रधान कर्तव्योंका तथा दण्डनीतिके द्वारा युगोंके निर्माणका वर्णन युधिष्ठिरउवाच

पार्थिवेन विशेषेण किं कार्यमवशिष्यते ।

कथं रक्ष्यो जनपदः कथं जेयाश्च शत्रवः ॥ १ ॥

युधिष्ठिरने पूछा — पितामह! राजाके द्वारा विशेष रूपसे पालन करने योग्य और कौन - सा कार्य शेष है? उसे गाँवोंकी रक्षा कैसे करनी चाहिये और शत्रुओंको किस प्रकार जीतना चाहिये? ॥ १ ॥

कथं चारं प्रयुञ्जीत वर्णान् विश्वासयेत् कथम् ।

कथं भृत्यान् कथं दारान् कथं पुत्रांश्च भारत ॥ २ ॥

राजा गुप्तचरकी नियुक्ति कैसे करे? सब वर्णोंके मनमें किस प्रकार विश्वास उत्पन्न करे? भारत! वह भृत्यों, स्त्रियों और पुत्रोंको भी कैसे कार्यमें लगावे? तथा उनके मनमें भी किस तरह विश्वास पैदा करे? ॥ २ ॥

भीष्म उवाच

राजवृत्तं महाराज शृणुष्वावहितोऽखिलम् ।

यत् कार्यं पार्थिवेनादौ पार्थिवप्रकृतेन वा ॥ ३ ॥

भीष्मजीने कहा - महाराज! क्षत्रिय राजा अथवा राजकार्य करनेवाले अन्य पुरुषको सबसे पहले जो कार्य करना चाहिये, वह सारा राजकीय आचार- व्यवहार सावधान होकर सुनो ॥ ३ ॥

आत्मा जेयः सदा राज्ञा ततो जेयाश्च शत्रवः ।

अजितात्मा नरपतिर्विजयेत कथं रिपून् ॥ ४ ॥

राजाको सबसे पहले सदा अपने मनपर विजय प्राप्त करनी चाहिये, उसके बाद शत्रुओंको जीतनेकी चेष्टा करनी चाहिये । जिस राजाने अपने मनको नहीं जीता, वह शत्रुपर विजय कैसे पा सकता है? ॥ ४ ॥

एतावानात्मविजयः पञ्चवर्गविनिग्रहः ।

जितेन्द्रियो नरपतिर्बाधितुं शक्नुयादरीन् ॥ ५ ॥

श्रोत्र आदि पाँचों इन्द्रियोंको वशमें रखना यही मनपर विजय पाना है । जितेन्द्रिय नरेश ही अपने शत्रुओंका दमन कर सकता है ॥ ५ ॥

न्यसेत गुल्मान् दुर्गेषु सन्धौ च कुरुनन्दन ।

पृष्ठ 472

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 472 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

नगरोपवने चैव पुरोद्यानेषु चैव ह ॥ ६ ॥

कुरुनन्दन! राजाको किलोंमें, राज्यकी सीमापर तथा नगर और गाँवके बगीचोंमें सेना रखनी चाहिये ॥ ६ ॥

संस्थानेषु च सर्वेषु पुरेषु नगरेषु च ।

मध्ये च नरशार्दूल तथा राजनिवेशने ॥ ७ ॥

नरसिंह! इसी प्रकार सभी पड़ावोंपर, बड़े- बड़े गाँवों और नगरोंमें, अन्तःपुरमें तथा राजमहलके आस - पास भी रक्षक सैनिकोंकी नियुक्ति करनी चाहिये ॥ ७ ॥

प्रणिधींश्च ततः कुर्याज्जडान्धबधिराकृतीन् ।

पुंसः परीक्षितान् प्राज्ञान् क्षुत्पिपासाश्रमक्षमान् ॥ ८ ॥

तदनन्तर जिन लोगोंकी अच्छी तरह परीक्षा कर ली गयी हो, जो बुद्धिमान् होनेपर भी देखनेमें गूँगे, अंधे और बहरे से जान पड़ते हों तथा जो भूख-प्यास और परिश्रम सहनेकी शक्ति रखते हों, ऐसे लोगोंको ही गुप्तचर बनाकर आवश्यक कार्योंमें नियुक्त करना चाहिये ॥ ८ ॥

अमात्येषु च सर्वेषु मित्रेषु विविधेषु च ।

पुत्रेषु च महाराज प्रणिदध्यात् समाहितः ॥ ९ ॥

महाराज! राजा एकाग्रचित्त हो सब मन्त्रियों, नाना प्रकारके मित्रों तथा पुत्रोंपर भी गुप्तचर नियुक्त करे ॥ ९ ॥

पुरे जनपदे चैव तथा सामन्तराजसु ।

यथा न विद्युरन्योन्यं प्रणिधेयास्तथा हि ते ॥ १० ॥

नगर, जनपद तथा मल्ललोग जहाँ व्यायाम करते हों, उन स्थानोंमें ऐसी युक्तिसे गुप्तचर नियुक्त करने चाहिये, जिससे वे आपसमें भी एक - दूसरेको पहचान न सकें ॥

चारांश्च विद्यात् प्रहितान् परेण भरतर्षभ ।

आपणेषु विहारेषु समाजेषु च भिक्षुषु ॥ ११ ॥

आरामेषु तथोद्याने पण्डितानां समागमे ।

देशेषु चत्वरे चैव सभास्वावसथेषु च ॥ १२ ॥

भरतश्रेष्ठ! राजाको अपने गुप्तचरोंद्वारा बाजारों, लोगोंके घूमने - फिरनेके स्थानों, सामाजिक उत्सवों, भिक्षुकोंके समुदायों, बगीचों, उद्यानों, विद्वानोंकी सभाओं, विभिन्न प्रान्तों, चौराहों, सभाओं और धर्मशालाओंमें शत्रुओंके भेजे हुए गुप्तचरोंका पता लगाते रहना चाहिये ॥ ११-१२ ॥

एवं विचिनुयाद् राजा परचारं विचक्षणः ।

चारे हि विदिते पूर्वं हितं भवति पाण्डव ॥ १३ ॥

पाण्डुनन्दन! इस प्रकार बुद्धिमान् राजा शत्रुके गुप्तचरका टोह लेता रहे । यदि उसने शत्रुके जासूसका पहले ही पता लगा लिया तो इससे उसका बड़ा हित होता है ॥ १३ ॥

पृष्ठ 473

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 473 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यदा तु हीनं नृपतिर्विद्यादात्मानमात्मना ।

अमात्यैः सह सम्मन्त्र्य कुर्यात् संधिं बलीयसा ॥ १४ ॥

यदि राजाको अपना पक्ष स्वयं ही निर्बल जान पड़े तो मन्त्रियोंसे सलाह लेकर बलवान् शत्रुके साथ संधि कर ले ॥ १४ ॥

( विद्वांसःक्षत्रिया वैश्या ब्राह्मणाश्च बहुश्रुताः ।

दण्डनीतौ तु निष्पन्ना मन्त्रिणः पृथिवीपते ॥

प्रष्टव्यो ब्राह्मणः पूर्वं नीतिशास्त्रस्य तत्त्ववित् ।

पश्चात् पृच्छेत भूपालः क्षत्रियं नीतिकोविदम् ॥

वैश्यशूद्रौ तथा भूयः शास्त्रज्ञौ हितकारिणौ । ) पृथ्वीपते! विद्वान् क्षत्रिय, वैश्य तथा अनेक शास्त्रोंके ज्ञाता ब्राह्मण यदि दण्डनीतिके ज्ञानमें निपुण हों तो इन्हें मन्त्री बनाना चाहिये । पहले नीतिशास्त्रका तत्त्व जाननेवाले विद्वान् ब्राह्मणसे किसी कार्यके लिये सलाह पूछनी चाहिये । इसके बाद पृथ्वीपालक नरेशको चाहिये कि वह नीतिज्ञ क्षत्रियसे अभीष्ट कार्यके विषयमें पूछे । तदनन्तर अपने हितमें लगे रहनेवाले शास्त्रज्ञ वैश्य और शूद्रोंसे सलाह ले ॥

अज्ञायमाने हीनत्वे संधिं कुर्यात् परेण वै।

लिप्सुर्वा कंचिदेवार्थं त्वरमाणो विचक्षणः ॥ १५ ॥

अपनी हीनता या निर्बलताका पता शत्रुको लगनेसे पहले ही शत्रुके साथ संधि कर लेनी चाहिये । यदि इस संधिके द्वारा कोई प्रयोजन सिद्ध करनेकी इच्छा हो तो विद्वान् एवं बुद्धिमान् राजाको इस कार्यमें विलम्ब नहीं करना चाहिये ॥ १५ ॥

गुणवन्तो महोत्साहा धर्मज्ञाः साधवश्च ये ।

संदधीत नृपस्तैश्च राष्ट्रं धर्मेण पालयन् ॥ १६ ॥

जो गुणवान्, महान् उत्साही, धर्मज्ञ और साधु पुरुष हों, उन्हें सहयोगी बनाकर धर्मपूर्वक राष्ट्रकी रक्षा करनेवाला नरेश बलवान् राजाओंके साथ संधि स्थापित करे ॥ १६ ॥

उच्छिद्यमानमात्मानं ज्ञात्वा राजा महामतिः ।

पूर्वापकारिणो हन्याल्लोकद्विष्टांश्च सर्वशः ॥ १७ ॥

यदि यह पता लग जाय कि कोई हमारा उच्छेद कर रहा है, तो परम बुद्धिमान् राजा पहलेके अपकारियोंको तथा जनताके साथ द्वेष रखनेवालोंको भी सर्वथा नष्ट कर दे ॥ १७ ॥

यो नोपकर्तुं शक्नोति नापकर्तुं महीपतिः ।

न शक्यरूपश्चोद्धर्तुमुपेक्ष्यस्तादृशो भवेत् ॥ १८ ॥

जो राजा न तो उपकार कर सकता हो और न अपकार कर सकता हो तथा जिसका सर्वथा उच्छेद कर डालना भी उचित नहीं प्रतीत होता हो, उस राजाकी उपेक्षा कर देनी

पृष्ठ 474

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 474 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

चाहिये ॥ १८ ॥

यात्रायां यदि विज्ञातमनाक्रन्दमनन्तरम् ।

व्यासक्तं च प्रमत्तं च दुर्बलं च विचक्षणः ॥ १ ९ ॥

यात्रामाज्ञापयेद् वीरः कल्यः पुष्टबलः सुखी ।

पूर्वं कृत्वा विधानं च यात्रायां नगरे तथा ॥ २० ॥

यदि शत्रुपर चढ़ाई करनेकी इच्छा हो तो पहले उसके बलाबलके बारेमें अच्छी तरह पता लगा लेना चाहिये । यदि वह मित्रहीन, सहायकों और बन्धुओंसे रहित, दूसरोंके साथ युद्धमें लगा हुआ, प्रमादमें पड़ा हुआ तथा दुर्बल जान पड़े और इधर अपनी सैनिक शक्ति प्रबल हो तो युद्धनिपुण, सुखके साधनोंसे सम्पन्न एवं वीर राजाको उचित है कि अपनी सेनाको यात्राके लिये आज्ञा दे दे । पहले अपनी राजधानीकी रक्षाका प्रबन्ध करके शत्रुपर आक्रमण करना चाहिये ॥ १ ९ -२० ॥

न च वश्यो भवेदस्य नृपो यश्चातिवीर्यवान् ।

हीनश्च बलवीर्याभ्यां कर्षयंस्तत्परो वसेत् ॥ २१ ॥

बल और पराक्रमसे हीन राजा भी जो अपनेसे अत्यन्त शक्तिशाली नरेश हो उसके अधीन न रहे । उसे चाहिये कि गुप्तरूपसे प्रबल शत्रुको क्षीण करनेका प्रयत्न करता रहे ॥ २१ ॥

राष्ट्रं च पीडयेत् तस्य शस्त्राग्निविषमूर्च्छनैः ।

अमात्यवल्लभानां च विवादांस्तस्य कारयेत् ॥ २२ ॥

वह शस्त्रोंके प्रहारसे घायल करके, आग लगाकर तथा विषके प्रयोगद्वारा मूर्च्छित करके शत्रुके राष्ट्रमें रहनेवाले लोगोंको पीड़ा दे । मन्त्रियों तथा राजाके प्रिय व्यक्तियोंमें कलह प्रारम्भ करा दे ॥ २२ ॥

वर्जनीयं सदा युद्धं राज्यकामेन धीमता ।

उपायैस्त्रिभिरादानमर्थस्याह बृहस्पतिः ॥ २३ ॥

सान्त्वेन तु प्रदानेन भेदेन च नराधिप ।

यदर्थं शक्नुयात् प्राप्तुं तेन तुष्येत पण्डितः ॥ २४ ॥

जो बुद्धिमान् राजा राज्यका हित चाहे, उसे सदा युद्धको टालनेका ही प्रयत्न करना चाहिये । नरेश्वर! बृहस्पतिजीने साम, दान और भेद-इन तीन उपायोंसे ही राजाके लिये धनकी आय बतायी है । इन उपायोंसे जो धन प्राप्त किया जा सके, उसीसे विद्वान् राजाको संतुष्ट होना चाहिये ॥ २३-२४ ॥

आददीत बलिं चापि प्रजाभ्यः कुरुनन्दन ।

स षड्भागमपि प्राज्ञस्तासामेवाभिगुप्तये ॥ २५ ॥

कुरुनन्दन! बुद्धिमान् नरेश प्रजाजनोंसे उन्हींकी रक्षाके लिये उनकी आयका छठा भाग करके रूपमें ग्रहण करे ॥ २५ ॥

पृष्ठ 475

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 475 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

दशधर्मगतेभ्यो यद् वसु बह्वल्पमेव च ।

तदाददीत सहसा पौराणां रक्षणाय वै ॥ २६ ॥

मत्त, उन्मत्त आदि जो दस* प्रकारके दण्डनीय मनुष्य हैं, उनसे थोड़ा या बहुत जो धन दण्डके रूपमें प्राप्त हो, उसे पुरवासियोंकी रक्षाके लिये ही सहसा ग्रहण कर ले ॥ २६ ॥

यथा पुत्रास्तथा पौत्रा द्रष्टव्यास्ते न संशयः ।

भक्तिश्चैषां न कर्तव्या व्यवहारे प्रदर्शिते ॥ २७ ॥

निःसंदेह राजाको चाहिये कि वह अपनी प्रजाको पुत्रों और पौत्रोंकी भाँति स्नेहदृष्टिसे देखे; परंतु जब न्याय करनेका अवसर प्राप्त हो, तब उसे स्नेहवश पक्षपात नहीं करना चाहिये ॥ २७ ॥

श्रोतुं चैव न्यसेद् राजा प्राज्ञान् सर्वार्थदर्शिनः ।

व्यवहारेषु सततं तत्र राज्यं प्रतिष्ठितम् ॥ २८ ॥

राजा न्याय करते समय सदा वादी-प्रतिवादीकी बातोंको सुननेके लिये अपने पास सर्वार्थदर्शी विद्वान् पुरुषोंको बिठाये रखे; क्योंकि विशुद्ध न्यायपर ही राज्य प्रतिष्ठित होता है ॥ २८ ॥

आकरे लवणे शुल्के तरे नागबले तथा ।

न्यसेदमात्यान् नृपतिः स्वाप्तान् वा पुरुषान् हितान् ॥ २ ९ ॥

सोने आदिकी खान, नमक, अनाज आदिकी मंडी, नावके घाट तथा हाथियोंके यूथ— इन सब स्थानोंपर होनेवाली आयके निरीक्षणके लिये मन्त्रियोंको अथवा अपना हित चाहनेवाले विश्वसनीय पुरुषोंको राजा नियुक्त करे ॥ २ ९ ॥

सम्यग्दण्डधरो नित्यं राजा धर्ममवाप्नुयात् ।

नृपस्य सततं दण्डः सम्यग् धर्मः प्रशस्यते ॥ ३० ॥

भलीभाँति दण्ड धारण करनेवाला राजा सदा धर्मका भागी होता है । निरन्तर दण्ड धारण किये रहना राजाके लिये उत्तम धर्म मानकर उसकी प्रशंसा की जाती है ॥ ३० ॥

वेदवेदाङ्गवित् प्राज्ञः सुतपस्वी नृपो भवेत् ।

दानशीलश्च सततं यज्ञशीलश्च भारत ॥ ३१ ॥

भरतनन्दन! राजाको वेदों और वेदाङ्गोंका विद्वान्, बुद्धिमान्, तपस्वी, सदा दानशील और यज्ञपरायण होना चाहिये ॥ ३१ ॥

एते गुणाः समस्ताः स्युर्नृपस्य सततं स्थिराः ।

व्यवहारलोपे नृपतेः कुतः स्वर्गः कुतो यशः ॥ ३२ ॥

ये सारे गुण राजामें सदा स्थिरभावसे रहने चाहिये । यदि राजाका न्यायोचित व्यवहार ही लुप्त हो गया, तो उसे कैसे स्वर्ग प्राप्त हो सकता है और कैसे यश? ॥ ३२ ॥

यदा तु पीडितो राजा भवेद् राज्ञा बलीयसा ।

तदाभिसंश्रयेद् दुर्गं बुद्धिमान् पृथिवीपतिः ॥ ३३ ॥

पृष्ठ 476

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 476 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

बुद्धिमान् पृथ्वीपालक नरेश जब किसी अत्यन्त बलवान् राजासे पीड़ित होने लगे, तब उसे दुर्गका आश्रय लेना चाहिये ॥ ३३ ॥

विधानाक्रम्य मित्राणि विधानमुपकल्पयेत् ।

सामभेदान् विरोधार्थं विधानमुपकल्पयेत् ॥ ३४ ॥

उस समय प्राप्त कर्तव्यपर विचार करनेके लिये मित्रोंका आश्रय लेकर उनकी सलाहसे पहले तो अपनी रक्षाके लिये उचित व्यवस्था करे; फिर साम, भेद अथवा युद्धमेंसे क्या करना है; इसपर विचार करके उसके उपयुक्त कार्य करे ॥ ३४ ॥

घोषान् न्यसेत मार्गेषु ग्रामानुत्थापयेदपि ।

प्रवेशयेच्च तान् सर्वान् शाखानगरकेष्वपि ॥ ३५ ॥

यदि युद्धका ही निश्चय हो तो पशुशालाओंको वनमेंसे उठाकर सड़कोंपर ले आवे, छोटे -छोटे गाँवोंको उठा दे और उन सबको शाखानगरों ( कस्बों) में मिला दे ॥

ये गुप्ताश्चैव दुर्गाश्च देशास्तेषु प्रवेशयेत् ।

धनिनो बलमुख्यांश्च सान्त्वयित्वा पुनः पुनः ॥ ३६ ॥

राज्यमें जो धनी और सेनाके प्रधान- प्रधान अधिकारी हों अथवा जो मुख्य- मुख्य सेनाएँ हों, उन सबको बारंबार सान्त्वना देकर ऐसे स्थानोंमें रख दे, जो अत्यन्त गुप्त और दुर्गम हो ॥ ३६ ॥

शस्याभिहारं कुर्याच्च स्वयमेव नराधिपः ।

असम्भवे प्रवेशस्य दहेद् दावाग्निना भृशम् ॥ ३७ ॥

राजा स्वयं ही ध्यान देकर खेतोंमें तैयार हुई अनाजकी फसलको कटवाकर किलेके भीतर रखवा ले । यदि किलेमें लाना सम्भव न हो तो उन फसलोंको आग लगाकर जला दे ॥ ३७ ॥

क्षेत्रस्थेषु च सस्येषु शत्रोरुपजयेन्नरान् ।

विनाशयेद् वा तत् सर्वं बलेनाथ स्वकेन वा ॥ ३८ ॥

शत्रुके खेतोंमें जो अनाज हों, उन्हें नष्ट करनेके लिये वहींके लोगोंमें फूट डाले अथवा अपनी ही सेनाके द्वारा वह सब नष्ट करा दे, जिससे शत्रुके पास खाद्य- सामग्रीका अभाव हो जाय ॥ ३८ ॥

नदीमार्गेषु च तथा संक्रमानवसादयेत् ।

जलं विस्रावयेत् सर्वमविस्राव्यं च दूषयेत् ॥ ३ ९ ॥

नदीके मार्गोंपर जो पुल पड़ते हों उन सबको तुड़वा दे । शत्रुके मार्गमें जो जलाशय हों, उनका सारा जल इधर - उधर बहा दे । जो जल बहाया न जा सके, उसे दूषित कर दे, जिससे वह पीनेयोग्य न रह जाय ॥

तदात्वेनायतीभिश्च निवसेद् भूम्यनन्तरम् ।

प्रतीघातं परस्याजौ मित्रकार्येऽप्युपस्थिते ॥ ४० ॥

पृष्ठ 477

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 477 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वर्तमान अथवा भविष्यमें सदा किसी मित्रका कार्य उपस्थित हो तो उसे भी छोड़कर अपने शत्रुके उस शत्रुका आश्रय लेकर रहे जो राज्यकी भूमिके निकटका निवासी हो तथा युद्धमें शत्रुपर आघात करनेके लिये तैयार रहता हो ॥ ४० ॥

दुर्गाणां चाभितो राजा मूलच्छेदं प्रकारयेत् ।

सर्वेषां क्षुद्रवृक्षाणां चैत्यवृक्षान् विवर्जयेत् ॥ ४१ ॥

जो छोटे - छोटे दुर्ग हों ( जिनमें शत्रुओंके छिपनेकी सम्भावना हो), उन सबका राजा मूलोच्छेद करा डाले और चैत्य ( देवालय सम्बन्धी ) वृक्षोंको छोड़कर अन्य सभी छोटे-छोटे वृक्षोंको कटवा दे ॥ ४१ ॥

प्रवृद्धानां च वृक्षाणां शाखां प्रच्छेदयेत् तथा ।

चैत्यानां सर्वथा त्याज्यमपि पत्रस्य पातनम् ॥ ४२ ॥

जो वृक्ष बढ़कर बहुत फैल गये हों, उनकी डालियाँ कटवा दे; परंतु देवसम्बन्धी वृक्षोंको

सर्वथा सुरक्षित रहने दे । उनका एक पत्ता भी न गिरावे ॥ ४२ ॥

प्रगण्डीः कारयेत् सम्यगाकाशजननीस्तदा ।

आपूरयेच्च परिखां स्थाणुनक्रझषाकुलाम् ॥ ४३ ॥

नगर एवं दुर्गके परकोटोंपर शूरवीर रक्षा- सैनिकोंके बैठनेके लिये स्थान बनावे, ऐसे स्थानोंको ' प्रगण्डी ' कहते हैं, इन्हीं प्रगण्डियोंकी एक पाखवाली दीवारोंमें बाहरकी वस्तुओंको देखनेके लिये छोटे- छोटे छिद्र बनवावे, इन छिद्रोंको ' आकाशजननी ' कहते हैं (इनके द्वारा तोपोंसे गोलियाँ छोड़ी जाती हैं), इन सबका अच्छी तरहसे निर्माण करावे । परकोटोंके बाहर बनी हुई खाईमें जल भरवा दे और उसमें त्रिशूलयुक्त खंभे गड़वा दे तथा मगरमच्छ और बड़े - बड़े मत्स्य भी डलवा दे ॥ ४३ ॥

संकटद्वारकाणि स्युरुच्छ्वासार्थं पुरस्य च ।

तेषां च द्वारवद् गुप्तिः कार्या सर्वात्मना भवेत् ॥ ४४ ॥

नगरमें हवा आने - जानेके लिये परकोटोंमें सँकरे दरवाजे बनावे और बड़े दरवाजोंकी भाँति उनकी भी सब प्रकारसे रक्षा करे ॥ ४४ ॥

द्वारेषु च गुरूण्येव यन्त्राणि स्थापयेत् सदा ।

आरोपयेच्छतघ्नीश्च स्वाधीनानि च कारयेत् ॥ ४५ ॥

सभी दरवाजोंपर भारी- भारी यन्त्र और तोप सदा लगाये रखे और उन सबको अपने अधिकारमें रखे ॥ ४५ ॥

काष्ठानि चाभिहार्याणि तथा कूपांश्च खानयेत् ।

संशोधयेत् तथा कूपान् कृतपूर्वान् पयोऽर्थिभिः ॥ ४६ ॥

किलेके भीतर बहुत-सा ईंधन इकट्ठा कर ले और कुएँ खुदवाये । जल पीनेकी इच्छावाले लोगोंने पहले जो कुएँ बना रखे हों, उनको भी झरवाकर शुद्ध करा दे ॥ तृणच्छन्नानि वेश्मानि पङ्केनाथ प्रलेपयेत् ।

पृष्ठ 478

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 478 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

निर्हरेच्च तृणं मासि चैत्रे वह्निभयात् तथा ॥ ४७ ॥

घास - फूँससे छाये हुए घरोंको गीली मिट्टीसे लिपवा दे और चैत्रका महीना आते ही आग लगनेके भयसे नगरके भीतरसे घास -फूँस हटवा दे। खेतोंसे भी तृण आदिको हटा दे ॥ ४७ ॥

नक्तमेव च भक्तानि पाचयेत नराधिपः ।

न दिवा ज्वालयेदग्निं वर्जयित्वाऽऽग्निहोत्रिकम् ॥ ४८ ॥

राजाको चाहिये कि वह युद्धके अवसरोंपर नगरके लोगोंको रातमें ही भोजन बनानेकी आज्ञा दे । दिनमें अग्निहोत्रको छोड़कर और किसी कामके लिये कोई आग न जलावे ॥ ४८ ॥

कर्मारारिष्टशालासु ज्वलेदग्निः सुरक्षितः ।

गृहाणि च प्रवेश्यान्तर्विधेयः स्याद् हुताशनः ॥ ४ ९ ॥

लोहार आदिकी भट्ठियोंमें और सूतिकागृहोंमें भी अत्यन्त सुरक्षित रूपसे आग जलानी चाहिये, आगको घरके भीतर ले जाकर ढककर रखना चाहिये ॥ ४ ९ ॥

महादण्डश्च तस्य स्याद् यस्याग्निर्वै दिवा भवेत् ।

प्रघोषयेदथैवं च रक्षणार्थं पुरस्य च ॥ ५० ॥

नगरकी रक्षाके लिये यह घोषणा करा दे कि ' जिसके यहाँ दिनमें आग जलायी जाती होगी उसे बड़ा भारी दण्ड दिया जायगा' ॥ ५० ॥

भिक्षुकांश्चाक्रिकांश्चैव क्लीबोन्मत्तान् कुशीलवान् ।

बाह्यान् कुर्यान्नरश्रेष्ठ दोषाय स्युर्हि तेऽन्यथा ॥ ५१ ॥

नरश्रेष्ठ! जब युद्ध छिड़ा हो, तब राजाको चाहिये कि वह नगरसे भिखमंगों, गाड़ीवानों, हीजड़ों, पागलों और नाटक करनेवालोंको बाहर निकाल दे; अन्यथा वे बड़ी भारी विपत्ति ला सकते हैं ॥ ५१ ॥

चत्वरेष्वथ तीर्थेषु सभास्वावसथेषु च ।

यथार्थवर्णं प्रणिधिं कुर्यात् सर्वस्य पार्थिवः ॥ ५२ ॥

राजाको चाहिये कि वह चौराहोंपर, तीर्थोंमें, सभाओंमें और धर्मशालाओंमें सबकी मनोवृत्तिको जाननेके लिये किसी शुद्ध वर्णवाले पुरुषको (जो वर्णसंकर न हो ) गुप्तचर नियुक्त करे ॥ ५२ ॥

विशालान् राजमार्गांश्च कारयीत नराधिपः ।

प्रपाश्च विपणांश्चैव यथोद्देशं समाविशेत् ॥ ५३ ॥

प्रत्येक नरेशको बड़ी - बड़ी सड़कें बनवानी चाहिये और जहाँ जैसी आवश्यकता हो उसके अनुसार जलक्षेत्र और बाजारोंकी व्यवस्था करनी चाहिये ॥ ५३ ॥

भाण्डागारायुधागारान् योधागारांश्च सर्वशः ।

अश्वागारान् गजागारान् बलाधिकरणानि च ॥ ५४ ॥

पृष्ठ 479

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 479 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

परिखाश्चैव कौरव्य प्रतोलीर्निष्कुटानि च ।

न जात्वन्यः प्रपश्येत गुह्यमेतद् युधिष्ठिर ॥ ५५ ॥

कुरुनन्दन युधिष्ठिर! अन्नके भण्डार, शस्त्रागार, योद्धाओंके निवासस्थान, अश्वशालाएँ, गजशालाएँ, सैनिक शिविर, खाई, गलियाँ तथा राजमहलके उद्यान – इन सब स्थानोंको गुप्तरीतिसे बनवाना चाहिये, जिससे कभी दूसरा कोई देख न सके ॥ ५४-५५ ॥

अर्थसंनिचयं कुर्याद् राजा परबलार्दितः ।

तैलं वसा मधु घृतमौषधानि च सर्वशः ॥ ५६ ॥

अङ्गारकुशमुञ्जानां पलाशशरवर्णिनाम् ।

यवसेन्धनदिग्धानां कारयीत च संचयान् ॥ ५७ ॥

शत्रुओंकी सेनासे पीड़ित हुआ राजा धन- संचय तथा आवश्यक वस्तुओंका संग्रह करके रखे । घायलोंकी चिकित्साके लिये तेल, चर्बी, मधु, घी, सब प्रकारके औषध, अङ्गारे, कुश, मूँज, ढाक, बाण, लेखक, घास और विषमें बुझाये हुए बाणोंका भी संग्रह करावे ॥ ५६-५७ ||

आयुधानां च सर्वेषां शक्त्यृष्टिप्रासवर्मणाम् ।

संचयानेवमादीनां कारयीत नराधिपः ॥ ५८ ॥

इसी प्रकार राजाको चाहिये कि शक्ति, ऋष्टि और प्रास आदि सब प्रकारके आयुधों, कवचों तथा ऐसी ही अन्य आवश्यक वस्तुओंका संग्रह करावे ॥ ५८ ॥

औषधानि च सर्वाणि मूलानि च फलानि च ।

चतुर्विधांश्च वैद्यान् वै संगृह्णीयाद् विशेषतः ॥ ५ ९ ॥

सब प्रकारके औषध, मूल, फूल तथा विषका नाश करनेवाले, घावपर पट्टी करनेवाले, रोगोंको निवारण करनेवाले और कृत्याका नाश करनेवाले– इन चार प्रकारके वैद्योंका विशेष रूपसे संग्रह करे ॥ ५ ९ ॥

नटांश्च नर्तकांश्चैव मल्लान् मायाविनस्तथा ।

शोभयेयुः पुरवरं मोदयेयुश्च सर्वशः ॥ ६० ॥

साधारण स्थितिमें राजाको नटों, नर्तकों, पहलवानों तथा इन्द्रजाल दिखानेवालोंको भी अपने यहाँ आश्रय देना चाहिये; क्योंकि ये राजधानीकी शोभा बढ़ाते हैं और सबको अपने खेलोंसे आनन्द प्रदान करते हैं ॥ ६० ॥

यतः शङ्का भवेच्चापि भृत्यतोऽथापि मन्त्रितः ।

पौरेभ्यो नृपतेर्वापि स्वाधीनान् कारयीत तान् ॥ ६१ ॥

यदि राजाको अपने किसी नौकरसे, मन्त्रीसे, पुरवासियोंसे अथवा किसी पड़ोसी राजासे भी कोई संदेह हो जाय तो समयोचित उपायोंद्वारा उन सबको अपने वशमें कर ले ॥ ६१ ॥

कृते कर्मणि राजेन्द्र पूजयेद् धनसंचयैः ।

पृष्ठ 480

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 480 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

दानेन च यथार्हेण सान्त्वेन विविधेन च ॥ ६२ ॥

राजेन्द्र! जब कोई अभीष्ट कार्य पूरा हो जाय तो उसमें सहयोग करनेवालोंका बहुत--से धन, यथायोग्य पुरस्कार तथा नाना प्रकारके सान्त्वनापूर्ण मधुर वचनके द्वारा सत्कार करना चाहिये ॥ ६२ ॥

निर्वेदयित्वा तु परं हत्वा वा कुरुनन्दन ।

ततोऽनृणो भवेद् राजा यथा शास्त्रे निदर्शितम् ॥ ६३ ॥

कुरुनन्दन! राजा शत्रुको ताड़ना आदिके द्वारा खिन्न करके अथवा उसका वध करके फिर उस वंशमें हुए राजाका जैसा शास्त्रोंमें बताया गया है, उसके अनुसार दान - मानादिद्वारा सत्कार करके उससे उऋण हो जाय ॥ ६३ ॥

राज्ञा सप्तैव रक्ष्याणि तानि चैव निबोध मे ।

आत्मामात्याश्च कोशाश्च दण्डो मित्राणि चैव हि ॥ ६४ ॥

तथा जनपदाश्चैव पुरं च कुरुनन्दन ।

एतत् सप्तात्मकं राज्यं परिपाल्यं प्रयत्नतः ॥ ६५ ॥

कुरुनन्दन! राजाको उचित है कि सात वस्तुओंकी अवश्य रक्षा करे । वे सात कौन हैं? यह मुझसे सुनो । राजाका अपना शरीर, मन्त्री, कोश, दण्ड ( सेना ), मित्र, राष्ट्र और नगर— से राज्यके सात अङ्ग हैं, राजाको इन सबका प्रयत्नपूर्वक पालन करना चाहिये ॥ ६४-६५ ॥

षाड्गुण्यं च त्रिवर्गं च त्रिवर्गपरमं तथा ।

यो वेत्ति पुरुषव्याघ्र स भुङ्क्ते पृथिवीमिमाम् ॥ ६६ ॥

पुरुषसिंह! जो राजा छः गुण, तीन वर्ग और तीन परम वर्ग- इन सबको अच्छी तरह जानता है, वही इस पृथ्वीका उपभोग कर सकता है ॥ ६६ ॥

षाड्गुण्यमिति यत् प्रोक्तं तन्निबोध युधिष्ठिर ।

संधानासनमित्येव यात्रासंधानमेव च ॥ ६७ ॥

विगृह्यासनमित्येव यात्रां सम्परिगृह्य च ।

द्वैधीभावस्तथान्येषां संश्रयोऽथ परस्य च ॥ ६८ ॥

युधिष्ठिर! इनमेंसे जो छः गुण कहे गये हैं, उनका परिचय सुनो, शत्रुसे संधि करके शान्तिसे बैठ जाना, शत्रुपर चढ़ाई करना, वैर करके बैठे रहना, शत्रुको डरानेके लिये आक्रमणका प्रदर्शनमात्र करके बैठ जाना, शत्रुओंमें भेद डलवा देना तथा किसी दुर्ग या दुर्जय राजाका आश्रय लेना ॥ ६७-६८ ॥

त्रिवर्गश्चापि यः प्रोक्तस्तमिहैकमनाः शृणु ।

क्षयः स्थानं च वृद्धिश्च त्रिवर्गः परमस्तथा ॥ ६ ९ ॥

धर्मश्चार्थश्च कामश्च सेवितव्योऽथ कालतः ।

धर्मेण च महीपालश्चिरं पालयते महीम् ॥ ७० ॥