श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ६ — पृष्ठ 2491–2500

महाभारत — खण्ड ६ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2491–2500

पृष्ठ 2491

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 2491 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उत्सृज्याभरणान्यङ्गाज्जगृहे वल्कलान्युत ।

भीमार्जुनयमाश्चैव द्रौपदी च यशस्विनी ॥ २० ॥

तथैव जगृहुः सर्वे वल्कलानि नराधिप । इसके बाद कुरुकुलरत्न धर्मपुत्र राजा युधिष्ठिरने अपने अंगोंसे आभूषण उतारकर वल्कलवस्त्र धारण कर लिया। नरेश्वर! फिर भीमसेन, अर्जुन, नकुल, सहदेव तथा यशस्विनी द्रौपदी देवी- न सबने भी उसी प्रकार वल्कल धारण किये ॥ १ ९-२० ॥ विधिवत् कारयित्वेष्टिं नैष्ठिकीं भरतर्षभ ॥ २१ ॥

समुत्सृज्याप्सु सर्वेऽग्नीन् प्रतस्थुर्नरपुङ्गवाः । भरतश्रेष्ठ! इसके बाद ब्राह्मणोंसे विधिपूर्वक उत्सर्गकालिक इष्टि करवाकर उन सभी नरश्रेष्ठ पाण्डवोंने अग्नियोंका जलमें विसर्जन कर दिया और स्वयं वे महायात्राके लिये प्रस्थित हुए ॥ २१३ ॥

ततः प्ररुरुदुः सर्वाः स्त्रियो दृष्ट्वा नरोत्तमान् ॥ २२ ॥

प्रस्थितान् द्रौपदीषष्ठान् पुरा द्यूतजितान् यथा ।

हर्षोऽभवच्च सर्वेषां भ्रातॄणां गमनं प्रति ॥ २३ ॥

पहले जूएमें परास्त होकर पाण्डवलोग जिस प्रकार वनमें गये थे उसी प्रकार उस दिन द्रौपदीसहित उन नरोत्तम पाण्डवोंको इस प्रकार जाते देख नगरकी सभी स्त्रियाँ रोने लगीं । परन्तु उन सभी भाइयोंको इस यात्रासे महान् हर्ष हुआ ॥ २२-२३ ॥

युधिष्ठिरमतं ज्ञात्वा वृष्णिक्षयमवेक्ष्य च ।

भ्रातरः पञ्च कृष्णा च षष्ठी श्वा चैव सप्तमः ॥ २४ ॥

युधिष्ठिरका अभिप्राय जान और वृष्णिवंशियोंका संहार देखकर पाँचों भाई पाण्डव, द्रौपदी और एक कुत्ता – ये सब साथ- साथ चले ॥ २४ ॥

आत्मना सप्तमो राजा निर्ययौ गजसाह्वयात् ।

पौरैरनुगतो दूरं सर्वैरन्तः पुरैस्तथा ॥ २५ ॥

न चैनमशकत् कश्चिन्निवर्तस्वेति भाषितुम् । उन छहोंको साथ लेकर सातवें राजा युधिष्ठिर जब हस्तिनापुरसे बाहर निकले तब नगरनिवासी प्रजा और अन्तःपुरकी स्त्रियाँ उन्हें बहुत दूरतक पहुँचाने गयीं; किंतु कोई भी मनुष्य राजा युधिष्ठिरसे यह नहीं कह सका कि आप लौट चलिये ॥ २५३ ॥

न्यवर्तन्त ततः सर्वे नरा नगरवासिनः ॥ २६ ॥

कृपप्रभृतयश्चैव युयुत्सुं पर्यवारयन् । धीरे - धीरे समस्त पुरवासी और कृपाचार्य आदि युयुत्सुको घेरकर उनके साथ ही लौट आये ॥ २६३ ॥

विवेश गङ्गां कौरव्य उलूपी भुजगात्मजा ॥ २७ ॥

चित्राङ्गदा ययौ चापि मणिपूरपुरं प्रति ।

पृष्ठ 2492

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 2492 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

शिष्टाः परिक्षितं त्वन्या मातरः पर्यवारयन् ॥ २८ ॥

जनमेजय! नागराजकी कन्या उलूपी उसी समय गंगाजीमें समा गयी । चित्रांगदा मणिपूर नगरमें चली गयी। तथा शेष माताएँ परीक्षित्‌को घेरे हुए पीछे लौट आयीं ॥ २७-२८ ॥

पाण्डवाश्च महात्मानो द्रौपदी च यशस्विनी ।

कृतोपवासाः कौरव्य प्रययुः प्राङ्मुखास्ततः ॥ २ ९ ॥

कुरुनन्दन! तदनन्तर महात्मा पाण्डव और यशस्विनी द्रौपदीदेवी सब--के- सब उपवासका व्रत लेकर पूर्वदिशाकी ओर मुँह करके चल दिये ॥ २ ९ ॥

योगयुक्ता महात्मानस्त्यागधर्ममुपेयुषः ।

अभिजग्मुर्बहून् देशान् सरितः सागरांस्तथा ॥ ३० ॥

वे सब - के - सब योगयुक्त महात्मा तथा त्याग- धर्मका पालन करनेवाले थे । उन्होंने अनेक देशों, नदियों और समुद्रोंकी यात्रा की ॥ ३० ॥

युधिष्ठिरो ययावग्रे भीमस्तु तदनन्तरम् ।

अर्जुनस्तस्य चान्वेव यमौ चापि यथाक्रमम् ॥ ३१ ॥

आगे - आगे युधिष्ठिर चलते थे । उनके पीछे भीमसेन थे । भीमसेनके भी पीछे अर्जुन थे और उनके भी पीछे क्रमशः नकुल और सहदेव चल रहे थे ॥ ३१ ॥

पृष्ठतस्तु वरारोहा श्यामा पद्मदलेक्षणा ।

द्रौपदी योषितां श्रेष्ठा ययौ भरतसत्तम ॥ ३२ ॥

भरतश्रेष्ठ! इन सबके पीछे सुन्दर शरीरवाली, श्यामवर्णा, कमलदललोचना, युवतियोंमें श्रेष्ठ द्रौपदी चल रही थी ॥ ३२ ॥

श्वा चैवानुययावेकः प्रस्थितान् पाण्डवान् वनम् ।

क्रमेण ते ययुर्वीरा लौहित्यं सलिलार्णवम् ॥ ३३ ॥

वनको प्रस्थित हुए पाण्डवोंके पीछे एक कुत्ता भी चला जा रहा था । क्रमशः चलते हुए वे वीर पाण्डव लालसागरके तटपर जा पहुँचे ॥ ३३ ॥

गाण्डीवं तु धनुर्दिव्यं न मुमोच धनंजयः ।

रत्नलोभान् महाराज ते चाक्षय्ये महेषुधी ॥ ३४ ॥

महाराज! अर्जुनने दिव्यरत्नके लोभसे अभीतक अपने दिव्य गाण्डीव धनुष तथा दोनों अक्षय तूणीरोंका परित्याग नहीं किया था ॥ ३४ ॥

अग्निं ते ददृशुस्तत्र स्थितं शैलमिवाग्रतः मार्गमावृत्य तिष्ठन्तं साक्षात्पुरुषविग्रहम् ॥ ३५ ॥

वहाँ पहुँचकर उन्होंने पर्वतकी भाँति मार्ग रोककर सामने खड़े हुए पुरुषरूपधारी साक्षात् अग्निदेवको देखा ॥

पृष्ठ 2493

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 2493 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

-Mitra

ततो देवः स सप्तार्चिः पाण्डवानिदमब्रवीत् ।

भो भोः पाण्डुसुता वीराः पावकं मां निबोधत ॥ ३६ ॥

तब सात प्रकारकी ज्वालारूप जिह्वाओंसे सुशोभित होनेवाले उन अग्निदेवने पाण्डवोंसे इस प्रकार कहा— ' वीर पाण्डुकुमारो! मुझे अग्नि समझो ॥ ३६ ॥

युधिष्ठिर महाबाहो भीमसेन परंतप ।

अर्जुनाश्विसुतौ वीरौ निबोधत वचो मम ॥ ३७ ॥

‘ महाबाहु युधिष्ठिर! शत्रुसंतापी भीमसेन! अर्जुन! और वीर अश्विनीकुमारो! तुम सब लोग मेरी इस बातपर ध्यान दो ॥ ३७ ॥

अहमग्निः कुरुश्रेष्ठा मया दग्धं च खाण्डवम् ।

अर्जुनस्य प्रभावेण तथा नारायणस्य च ॥ ३८ ॥

' कुरुश्रेष्ठ वीरो! मैं अग्नि हूँ। मैंने ही अर्जुन तथा नारायणस्वरूप भगवान् श्रीकृष्णके प्रभावसे खाण्डव- वनको जलाया था ॥ ३८ ॥

अयं वः फाल्गुनो भ्राता गाण्डीवं परमायुधम् ।

परित्यज्य वने यातु नानेनार्थोऽस्ति कश्चन ॥ ३ ९ ॥

' तुम्हारे भाई अर्जुनको चाहिये कि ये इस उत्तम आयुध गाण्डीव धनुषको त्यागकर वनमें जायँ। अब इन्हें इसकी कोई आवश्यकता नहीं है ॥ ३ ९ ॥

पृष्ठ 2494

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 2494 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

चक्ररत्नं तु यत् कृष्णे स्थितमासीन्महात्मनि ।

गतं तच्च पुनर्हस्ते कालेनैष्यति तस्य ह ॥ ४० ॥

‘पहले जो चक्ररत्न महात्मा श्रीकृष्णके हाथमें था वह चला गया । वह पुनः समय आनेपर उनके हाथमें जायगा ॥ ४० ॥

वरुणादाहृतं पूर्वं मयैतत् पार्थकारणात् ।

गाण्डीवं धनुषां श्रेष्ठं वरुणायैव दीयताम् ॥ ४१ ॥

' यह गाण्डीव धनुष सब प्रकारके धनुषोंमें श्रेष्ठ है । इसे पहले मैं अर्जुनके लिये ही

वरुणसे माँगकर ले आया था । अब पुनः इसे वरुणको वापस कर देना चाहिये ' ॥ ४१ ॥

ततस्ते भ्रातरः सर्वे धनंजयमचोदयन् ।

स जले प्राक्षिपच्चैतत्तथाक्षय्ये महेषुधी ॥ ४२ ॥

यह सुनकर उन सब भाइयोंने अर्जुनको वह धनुष त्याग देनेके लिये कहा । तब अर्जुनने वह धनुष और दोनों अक्षय तरकस पानीमें फेंक दिये ॥ ४२ ॥

ततोऽग्निर्भरतश्रेष्ठ तत्रैवान्तरधीयत ।

ययुश्च पाण्डवा वीरास्ततस्ते दक्षिणामुखाः ॥ ४३ ॥

भरतश्रेष्ठ! इसके बाद अग्निदेव वहीं अन्तर्धान हो गये और पाण्डववीर वहाँसे दक्षिणाभिमुख होकर चल दिये ॥

ततस्ते तूत्तरेणैव तीरेण लवणाम्भसः ।

जग्मुर्भरतशार्दूल दिशं दक्षिणपश्चिमाम् ॥ ४४ ॥

भरतश्रेष्ठ! तदनन्तर वे लवणसमुद्रके उत्तर तटपर होते हुए दक्षिण- पश्चिमदिशाकी ओर अग्रसर होने लगे ॥

ततः पुनः समावृत्ताः पश्चिमां दिशमेव ते ।

ददृशुर्द्वारकां चापि सागरेण परिप्लुताम् ॥ ४५ ॥

उदीचीं पुनरावृत्य ययुर्भरतसत्तमाः ।

प्रादक्षिण्यं चिकीर्षन्तः पृथिव्या योगधर्मिणः ॥ ४६ ॥

इसके बाद वे केवल पश्चिम दिशाकी ओर मुड़ गये । आगे जाकर उन्होंने समुद्रमें डुबी हुई द्वारकापुरीको देखा । फिर योगधर्ममें स्थित हुए भरतभूषण पाण्डवोंने वहाँसे लौटकर पृथ्वीकी परिक्रमा पूरी करनेकी इच्छासे उत्तर दिशाकी ओर यात्रा की ॥ ४५-४६ ॥ इति श्रीमहाभारते महाप्रस्थानिके पर्वणि प्रथमोऽध्यायः ॥ १ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत महाप्रस्थानिकपर्वमें पहला अध्याय पूरा हुआ ॥ १ ॥

पृष्ठ 2495

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 2495 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

द्वितीयोऽध्यायः मार्गमें द्रौपदी, सहदेव, नकुल, अर्जुन और भीमसेनका गिरना तथा युधिष्ठिरद्वारा प्रत्येकके गिरनेका कारण बताया जाना वैशम्पायन उवाच

ततस्ते नियतात्मान उदीचीं दिशमास्थिताः ।

ददृशुर्योगयुक्ताश्च हिमवन्तं महागिरिम् ॥ १ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं—जनमेजय! मनको संयममें रखकर उत्तर दिशाका आश्रय लेनेवाले योगयुक्त पाण्डवोंने मार्गमें महापर्वत हिमालयका दर्शन किया ॥

तं चाप्यतिक्रमन्तस्ते ददृशुर्वालुकार्णवम् ।

अवैक्षन्त महाशैलं मेरुं शिखरिणां वरम् ॥ २ ॥

उसे भी लाँघकर जब वे आगे बढ़े तब उन्हें बालूका समुद्र दिखायी दिया । साथ ही उन्होंने पर्वतोंमें श्रेष्ठ महागिरि मेरुका दर्शन किया ॥ २ ॥

तेषां तु गच्छतां शीघ्रं सर्वेषां योगधर्मिणाम् ।

याज्ञसेनी भ्रष्टयोगा निपपात महीतले ॥ ३ ॥

सब पाण्डव योगधर्ममें स्थित हो बड़ी शीघ्रतासे चल रहे थे । उनमेंसे द्रुपदकुमारी कृष्णाका मन योगसे विचलित हो गया; अतः वह लड़खड़ाकर पृथ्वीपर गिर पड़ी ॥ ३ ॥

पृष्ठ 2496

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 2496 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तां तु प्रपतितां दृष्ट्वा भीमसेनो महाबलः ।

उवाच धर्मराजानं याज्ञसेनीमवेक्ष्य ह ॥ ४ ॥

उसे नीचे गिरी देख महाबली भीमसेनने धर्मराजसे पूछा— ॥ ४ ॥

नाधर्मश्चरितः कश्चिद् राजपुत्र्या परंतप ।

कारणं किं नु तद् ब्रूहि यत् कृष्णा पतिता भुवि ॥ ५ ॥

‘ परंतप! राजकुमारी द्रौपदीने कभी कोई पाप नहीं किया था । फिर बताइये, कौन - सा कारण है, जिससे वह नीचे गिर गयी? ' ॥ ५ ॥

युधिष्ठिर उवाच

पक्षपातो महानस्या विशेषेण धनंजये ।

तस्यैतत् फलमद्यैषा भुङ्क्ते पुरुषसत्तम ॥ ६ ॥

युधिष्ठिरने कहा— पुरुषप्रवर! उसके मनमें अर्जुनके प्रति विशेष पक्षपात था; आज यह उसीका फल भोग रही है ॥ ६ ॥

वैशम्पायन उवाच

एवमुक्त्वानवेक्ष्यैनां ययौ भरतसत्तमः ।

समाधाय मनो धीमान् धर्मात्मा पुरुषर्षभः ॥ ७ ॥

पृष्ठ 2497

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 2497 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वैशम्पायनजी कहते हैं - जनमेजय! ऐसा कहकर उसकी ओर देखे बिना ही भरतभूषण नरश्रेष्ठ बुद्धिमान् धर्मात्मा युधिष्ठिर मनको एकाग्र करके आगे बढ़ गये ॥ ७ ॥

सहदेवस्ततो विद्वान् निपपात महीतले ।

तं चापि पतितं दृष्ट्वा भीमो राजानमब्रवीत् ॥ ८ ॥

थोड़ी देर बाद विद्वान् सहदेव भी धरतीपर गिर पड़े । उन्हें भी गिरा देख भीमसेनने राजासे पूछा— ॥ ८ ॥

योऽयमस्मासु सर्वेषु शुश्रूषुरनहंकृतः ।

सोऽयं माद्रवतीपुत्रः कस्मान् निपतितो भुवि ॥ ९ ॥

‘ भैया! जो सदा हमलोगोंकी सेवा किया करता था और जिसमें अहंकारका नाम भी नहीं था, यह माद्रीनन्दन सहदेव किस दोषके कारण धराशायी हुआ है? ' ॥ ९ ॥

युधिष्ठिर उवाच

आत्मनः सदृशं प्राज्ञं नैषोऽमन्यत कंचन ।

तेन दोषेण पतितस्तस्मादेष नृपात्मजः ॥ १० ॥

युधिष्ठिरने कहा- यह राजकुमार सहदेव किसीको अपने जैसा विद्वान् या बुद्धिमान् नहीं समझता था; अतः उसी दोषसे इसका पतन हुआ है ॥ १० ॥

वैशम्पायन उवाच

इत्युक्त्वा तं समुत्सृज्य सहदेवं ययौ तदा ।

भ्रातृभिः सह कौन्तेयः शुना चैव युधिष्ठिरः ॥ ११ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं -जनमेजय! ऐसा कहकर सहदेवको भी छोड़कर शेष भाइयों और एक कुत्तेके साथ कुन्तीकुमार युधिष्ठिर आगे बढ़ गये ॥ ११ ॥

कृष्णां निपतितां दृष्ट्वा सहदेवं च पाण्डवम् ।

आर्तो बन्धुप्रियः शूरो नकुलो निपपात ह ॥ १२ ॥

कृष्णा और पाण्डव सहदेवको गिरे देख शोकसे आर्त हो बन्धुप्रेमी शूरवीर नकुल भी गिर पड़े ॥ १२ ॥

तस्मिन् निपतिते वीरे नकुले चारुदर्शने ।

पुनरेव तदा भीमो राजानमिदमब्रवीत् ॥ १३ ॥

मनोहर दिखायी देनेवाले वीर नकुलके धराशायी होनेपर भीमसेनने पुनः राजा युधिष्ठिरसे यह प्रश्न किया— ॥ १३ ॥

योऽयमक्षतधर्मात्मा भ्राता वचनकारकः ।

रूपेणाप्रतिमो लोके नकुलः पतितो भुवि ॥ १४ ॥

‘ भैया! संसारमें जिसके रूपकी समानता करनेवाला कोई नहीं था तो भी जिसने कभी अपने धर्ममें त्रुटि नहीं आने दी तथा जो सदा हमलोगोंकी आज्ञाका पालन करता था, वह

पृष्ठ 2498

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 2498 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

हमारा प्रियबन्धु नकुल क्यों पृथ्वीपर गिरा है? ' ॥ १४ ॥

इत्युक्तो भीमसेनेन प्रत्युवाच युधिष्ठिरः ।

नकुलं प्रति धर्मात्मा सर्वबुद्धिमतां वरः ॥ १५ ॥

भीमसेनके इस प्रकार पूछनेपर समस्त बुद्धिमानोंमें श्रेष्ठ धर्मात्मा युधिष्ठिरने नकुलके विषयमें इस प्रकार उत्तर दिया- ॥ १५ ॥

रूपेण मत्समो नास्ति कश्चिदित्यस्य दर्शनम् ।

अधिकश्चाहमेवैक इत्यस्य मनसि स्थितम् ॥ १६ ॥

नकुलः पतितस्तस्मादागच्छ त्वं वृकोदर ।

यस्य यद् विहितं वीर सोऽवश्यं तदुपाश्नुते ॥ १७ ॥

‘ भीमसेन! नकुलकी दृष्टि सदा ऐसी रही है कि रूपमें मेरे समान दूसरा कोई नहीं है । इसके मनमें यही बात बैठी रहती थी कि 'एकमात्र मैं ही सबसे अधिक रूपवान् हूँ । ' इसीलिये नकुल नीचे गिरा है । तुम आओ । वीर! जिसकी जैसी करनी है वह उसका फल अवश्य भोगता है ॥ १६-१७ ॥

तांस्तु प्रपतितान् दृष्ट्वा पाण्डवः श्वेतवाहनः ।

पपात शोकसन्तप्तस्ततो नु परवीरहा ॥ १८ ॥

द्रौपदी तथा नकुल और सहदेव तीनों गिर गये, यह देखकर शत्रुवीरोंका संहार करनेवाले श्वेत - वाहन पाण्डुपुत्र अर्जुन शोकसे संतप्त हो स्वयं भी गिर पड़े ॥ १८ ॥

तस्मिंस्तु पुरुषव्याघ्रे पतिते शक्रतेजसि ।

म्रियमाणे दुराधर्षे भीमो राजानमब्रवीत् ॥ १ ९ ॥

इन्द्रके समान तेजस्वी दुर्धर्ष वीर पुरुषसिंह अर्जुन जब पृथ्वीपर गिरकर प्राणत्याग करने लगे उस समय भीमसेनने राजा युधिष्ठिरसे पूछा ॥ १ ९ ॥

अनृतं न स्मराम्यस्य स्वैरेष्वपि महात्मनः ।

अथ कस्य विकारोऽयं येनायं पतितो भुवि ॥ २० ॥

‘ भैया! महात्मा अर्जुन कभी परिहासमें भी झूठ बोले हों - ऐसा मुझे याद नहीं आता ।

फिर यह किस कर्मका फल है जिससे इन्हें पृथ्वीपर गिरना पड़ा?' ॥ २० ॥

युधिष्ठिर उवाच

एकाह्ना निर्दहेयं वै शत्रूनित्यर्जुनोऽब्रवीत् ।

न च तत् कृतवानेष शूरमानी ततोऽपतत् ॥ २१ ॥

युधिष्ठिर बोले — अर्जुनको अपनी शूरताका अभिमान था । इन्होंने कहा था कि ' मैं एक ही दिनमें शत्रुओंको भस्म कर डालूँगा '; किंतु ऐसा किया नहीं; इसीसे आज इन्हें धराशायी होना पड़ा है ॥ २१ ॥

अवमेने धनुर्ग्राहानेष सर्वांश्च फाल्गुनः ।

पृष्ठ 2499

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 2499 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तथा चैतन्न तु तथा कर्तव्यं भूतिमिच्छता ॥ २२ ॥

अर्जुनने सम्पूर्ण धनुर्धरोंका अपमान भी किया था; अतः अपना कल्याण चाहनेवाले पुरुषको ऐसा नहीं करना चाहिये ॥ २२ ॥

वैशम्पायन उवाच

इत्युक्त्वा प्रस्थितो राजा भीमोऽथ निपपात ह ।

पतितश्चाब्रवीद् भीमो धर्मराजं युधिष्ठिरम् ॥ २३ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं - राजन्! यों कहकर राजा युधिष्ठिर आगे बढ़ गये । इतनेहीमें भीमसेन भी गिर पड़े । गिरनेके साथ ही भीमने धर्मराज युधिष्ठिरको पुकारकर पूछा ॥ २३ ॥

भो भो राजन्नवेक्षस्व पतितोऽहं प्रियस्तव ।

किं निमित्तं च पतनं ब्रूहि मे यदि वेत्थ ह ॥ २४ ॥

‘ राजन्! जरा मेरी ओर तो देखिये, मैं आपका प्रिय भीमसेन यहाँ गिर पड़ा हूँ। यदि जानते हों तो बताइये, मेरे इस पतनका क्या कारण है? ' ॥ २४ ॥

युधिष्ठिर उवाच

अतिभुक्तं च भवता प्राणेन च विकत्थसे ।

अनवेक्ष्य परं पार्थ तेनासि पतितः क्षितौ ॥ २५ ॥

युधिष्ठिरने कहा— भीमसेन! तुम बहुत खाते थे और दूसरोंको कुछ भी न समझकर अपने बलकी डींग हाँका करते थे; इसीसे तुम्हें भी धराशायी होना पड़ा है ॥

इत्युक्त्वा तं महाबाहुर्जगामानवलोकयन् ।

श्वाप्येकोऽनुययौ यस्ते बहुशः कीर्तितो मया ॥ २६ ॥

यह कहकर महाबाहु युधिष्ठिर उनकी ओर देखे बिना ही आगे चल दिये । एक कुत्ता भी बराबर उनका अनुसरण करता रहा जिसकी चर्चा मैंने तुमसे अनेक बार की है ॥ इति श्रीमहाभारते महाप्रस्थानिके पर्वणि द्रौपद्यादिपतने द्वितीयोऽध्यायः ॥ २ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत महाप्रस्थानिकपर्वमें द्रौपदी आदिका पतनविषयक दूसरा अध्याय पूराहुआ ॥ २ ॥

पृष्ठ 2500

महाभारत — खण्ड ६, पृष्ठ 2500 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तृतीयोऽध्यायः युधिष्ठिरका इन्द्र और धर्म आदिके साथ वार्तालाप, युधिष्ठिरका अपने धर्ममें दृढ़ रहना तथा सदेह स्वर्गमें जाना वैशम्पायन उवाच

ततः सन्नादयन् शक्रो दिवं भूमिं च सर्वशः ।

रथेनोपययौ पार्थमारोहेत्यब्रवीच्च तम् ॥ १ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं -जनमेजय! तदनन्तर आकाश और पृथ्वीको सब ओरसे प्रतिध्वनित करते हुए देवराज इन्द्र रथके साथ युधिष्ठिरके पास आ पहुँचे और उनसे बोले —'कुन्तीनन्दन! तुम इस रथपर सवार हो जाओ' ॥ १ ॥

स्वभातॄन् पतितान् दृष्ट्वा धर्मराजो युधिष्ठिरः ।

अब्रवीच्छोकसंतप्तः सहस्राक्षमिदं वचः ॥ २ ॥

अपने भाइयोंको धराशायी हुआ देख धर्मराज युधिष्ठिर शोकसे संतप्त हो इन्द्रसे इस प्रकार बोले - ॥ २ ॥

भ्रातरः पतिता मेऽत्र गच्छेयुस्ते मया सह ।

न विना भ्रातृभिः स्वर्गमिच्छे गन्तुं सुरेश्वर ॥ ३ ॥

‘ देवेश्वर! मेरे भाई मार्गमें गिरे पड़े हैं । वे भी मेरे साथ चलें, इसकी व्यवस्था कीजिये; क्योंकि मैं भाइयोंके बिना स्वर्गमें जाना नहीं चाहता ॥ ३ ॥

सुकुमारी सुखार्हा च राजपुत्री पुरंदर ।

सास्माभिः सह गच्छेत तद् भवाननुमन्यताम् ॥ ४ ॥

‘ पुरन्दर! राजकुमारी द्रौपदी सुकुमारी है । वह सुख पानेके योग्य है । वह भी हमलोगोंके साथ चले, इसकी अनुमति दीजिये ' ॥ ४ ॥

शक्र उवाच

भ्रातॄन् द्रक्ष्यसि स्वर्गे त्वमग्रतस्त्रिदिवं गतान् ।

कृष्णया सहितान् सर्वान् मा शुचो भरतर्षभ ॥ ५ ॥

इन्द्रने कहा — भरतश्रेष्ठ! तुम्हारे सभी भाई तुमसे पहले ही स्वर्गमें पहुँच गये हैं । उनके

साथ द्रौपदी भी है । वहाँ चलनेपर वे सब तुम्हें मिलेंगे ॥ ५ ॥

निक्षिप्य मानुषं देहं गतास्ते भरतर्षभ ।

अनेन त्वं शरीरेण स्वर्गे गन्ता न संशयः ॥ ६ ॥

भरतभूषण! वे मानवशरीरका परित्याग करके स्वर्गमें गये हैं; किंतु तुम इसी शरीरसे वहाँ चलोगे, इसमें संशय नहीं है ॥ ६ ॥