श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड १ — पृष्ठ 1551–1560

महाभारत — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1551–1560

पृष्ठ 1551

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1551 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकं शतसहस्रेण सम्मितं राष्ट्रवर्धनम् ।

चित्रमुच्चावचैर्वर्णैः शोभितं श्लक्ष्णमव्रणम् ॥ ८ ॥

देवदानवगन्धर्वैः पूजितं शाश्वतीः समाः ।

प्रादाच्चैव धनूरत्नमक्षय्ये च महेषुधी ॥ ९ ॥

तब वरुणने अग्निदेवसे 'अभी देता हूँ' ऐसा कहकर वह धनुषोंमें रत्नके समान गाण्डीव तथा बाणोंसे भरे हुए दो अक्षय एवं बड़े तरकस भी दिये । वह धनुष अद्भुत था । उसमें बड़ी शक्ति थी और वह यश एवं कीर्तिको बढ़ानेवाला था । किसी भी अस्त्र - शस्त्रसे वह टूट नहीं सकता था और दूसरे सब शस्त्रोंको नष्ट कर डालनेकी शक्ति उसमें मौजूद थी । उसका आकार सभी आयुधोंसे बढ़कर था । शत्रुओंकी सेनाको विदीर्ण करनेवाला वह एक ही धनुष दूसरे लाख धनुषोंके बराबर था । वह अपने धारण करनेवालेके राष्ट्रको बढ़ानेवाला एवं विचित्र था । अनेक प्रकारके रंगोंसे उसकी शोभा होती थी । वह चिकना और छिद्रसे रहित था । देवताओं, दानवों और गन्धर्वोंने अनन्त वर्षोंतक उसकी पूजा की थी ॥ ६— ९ ॥

रथं च दिव्याश्वयुजं कपिप्रवरकेतनम् ।

उपेतं राजतैरश्वैर्गान्धर्वैर्हेममालिभिः ॥ १० ॥

इसके सिवा वरुणने दिव्य घोड़ोंसे जुता हुआ एक रथ भी प्रस्तुत किया, जिसकी ध्वजापर श्रेष्ठ कपि विराजमान था । उसमें जुते हुए अश्वोंका रंग चाँदीके समान सफेद था । वे सभी घोड़े गन्धर्वदेशमें उत्पन्न तथा सोनेकी मालाओंसे विभूषित थे ॥ १० ॥

पाण्डुराभ्रप्रतीकाशैर्मनोवायुसमैर्जवे ।

सर्वोपकरणैर्युक्तमजय्यं देवदानवैः ॥ ११ ॥

उनकी कान्ति सफेद बादलोंकी-सी जान पड़ती थी । वे वेगमें मन और वायुकी समानता करते थे । वह रथ सम्पूर्ण आवश्यक वस्तुओंसे युक्त तथा देवताओं और दानवोंके लिये भी अजेय था ॥ ११ ॥

भानुमन्तं महाघोषं सर्वरत्नमनोरमम् ।

ससर्ज यं सुतपसा भौमनो भुवनप्रभुः ॥ १२ ॥

प्रजापतिरनिर्देश्यं यस्य रूपं रवेरिव ।

यं स्म सोमः समारुह्य दानवानजयत् प्रभुः ॥ १३ ॥

उससे तेजोमयी किरणें छिटकती थीं । उसके चलनेपर सब ओर बड़े जोरकी आवाज गूँज उठती थी । वह रथ सब प्रकारके रत्नोंसे जटित होनेके कारण बड़ा मनोरम जान पड़ता था । सम्पूर्ण जगत्के स्वामी प्रजापति विश्वकर्माने बड़ी भारी तपस्याके द्वारा उस रथका निर्माण किया था । उस सूर्यके समान तेजस्वी रथका ' इदमित्थम्' रूपसे वर्णन नहीं हो सकता था । पूर्वकालमें शक्तिशाली सोम ( चन्द्रमा) - ने उसी रथपर आरूढ़ हो दानवोंपर विजय पायी थी ॥ १२-१३ ॥

पृष्ठ 1552

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1552 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

नवमेघप्रतीकाशं ज्वलन्तमिव च श्रिया ।

आश्रितौ तं रथश्रेष्ठं शक्रायुधसमावुभौ ॥ १४ ॥

वह रथ नूतन मेघके समान प्रतीत होता था और अपनी दिव्य शोभासे प्रज्वलित-सा हो रहा था । इन्द्र- धनुषके समान कान्तिवाले श्रीकृष्ण और अर्जुन उस श्रेष्ठ रथके समीप गये ॥ १४ ॥

तापनीया सुरुचिरा ध्वजयष्टिरनुत्तमा ।

तस्यां तु वानरो दिव्यः सिंहशार्दूलकेतनः ॥ १५ ॥

उस रथका ध्वजदण्ड बड़ा सुन्दर और सुवर्णमय था । उसके ऊपर सिंह और व्याघ्रके समान भयंकर आकृतिवाला दिव्य वानर बैठा था ॥ १५ ॥

दिधक्षन्निव तत्र स्म संस्थितो मूर्ध्यशोभत ।

ध्वजे भूतानि तत्रासन् विविधानि महान्ति च ॥ १६ ॥

नादेन रिपुसैन्यानां येषां संज्ञा प्रणश्यति । उस रथके शिखरपर बैठा हुआ वह वानर ऐसा जान पड़ता था, मानो शत्रुओंको भस्म कर डालना चाहता हो । उस ध्वजमें और भी नाना प्रकारके बड़े भयंकर प्राणी रहते थे, जिनकी आवाज सुनकर शत्रु सैनिकोंके होश उड़ जाते थे ॥ १६३ ॥

स तं नानापताकाभिः शोभितं रथसत्तमम् ॥ १७ ॥

प्रदक्षिणमुपावृत्य दैवतेभ्यः प्रणम्य च ।

संनद्धः कवची खड्गी बद्धगोधाङ्गुलित्रकः ॥ १८ ॥

आरुरोह तदा पार्थो विमानं सुकृती यथा । वह श्रेष्ठ रथ भाँति - भाँतिकी पताकाओंसे सुशोभित हो रहा था । अर्जुनने कमर कस ली, कवच और तलवार बाँध ली, दस्ताने पहन लिये तथा रथकी परिक्रमा और देवताओंको प्रणाम करके वे उसपर आरूढ़ हुए, ठीक वैसे ही, जैसे कोई पुण्यात्मा विमानपर बैठता है ॥ १७-१८३ ॥ तच्च दिव्यं धनुः श्रेष्ठं ब्रह्मणा निर्मितं पुरा ॥ १ ९ ॥

गाण्डीवमुपसंगृह्य बभूव मुदितोऽर्जुनः ।

हुताशनं पुरस्कृत्य ततस्तदपि वीर्यवान् ॥ २० ॥

जग्राह बलमास्थाय ज्यया च युयुजे धनुः ।

मौर्व्यां तु योज्यमानायां बलिना पाण्डवेन ह ॥ २१ ॥

येऽशृण्वन् कूजितं तत्र तेषां वै व्यथितं मनः ।

पृष्ठ 1553

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1553 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तदनन्तर, पूर्वकालमें ब्रह्माजीने जिसका निर्माण किया था, उस दिव्य एवं श्रेष्ठ गाण्डीव धनुषको हाथमें लेकर अर्जुन बड़े प्रसन्न हुए। पराक्रमी धनंजयने अग्निदेवको सामने रखकर उस धनुषको हाथमें उठाया और बल लगाकर उसपर प्रत्यंचा चढ़ा दी । महाबली पाण्डुकुमारके उस धनुषपर प्रत्यंचा चढ़ाते समय जिन लोगोंने उसकी टंकार सुनी, उनका हृदय व्यथित हो उठा ॥ १ ९ –२१ ॥ लब्ध्वा रथं धनुश्चैव तथाक्षय्ये महेषुधी ॥ २२ ॥

बभूव कल्पः कौन्तेयः प्रहृष्टः साह्यकर्मणि ।

वज्रनाभं ततश्चक्रं ददौ कृष्णाय पावकः ॥ २३ ॥

वह रथ, धनुष तथा अक्षय तरकस पाकर कुन्तीनन्दन अर्जुन अत्यन्त प्रसन्न हो अग्निकी सहायता करनेमें समर्थ हो गये । तदनन्तर पावकने भगवान् श्रीकृष्णको एक चक्र दिया, जिसका मध्यभाग वज्रके समान था ॥ २२-२३ ॥

आग्नेयमस्त्रं दयितं स च कल्योऽभवत् तदा ।

अब्रवीत् पावकश्चैवमेतेन मधुसूदन ॥ २४ ॥

अमानुषानपि रणे जेष्यसि त्वमसंशयम् ।

अनेन तु मनुष्याणां देवानामपि चाहवे ॥ २५ ॥

रक्षः पिशाचदैत्यानां नागानां चाधिकस्तथा ।

भविष्यसि न संदेहः प्रवरोऽपि निबर्हणे ॥ २६ ॥

उस अग्निप्रदत्त प्रिय अस्त्र चक्रको पाकर भगवान् श्रीकृष्ण भी उस समय सहायताके लिये समर्थ हो गये । उनसे अग्निदेवने कहा – ' मधुसूदन! इस चक्रके द्वारा आप युद्धमें अमानव प्राणियोंको भी जीत लेंगे, इसमें संशय नहीं है । इसके होनेसे आप युद्धमें मनुष्यों, देवताओं, राक्षसों, पिशाचों, दैत्यों और नागोंसे भी अधिक शक्तिशाली होंगे तथा इन सबका संहार करनेमें भी निःसंदेह सर्वश्रेष्ठ सिद्ध होंगे ॥ २४–२६ ॥

क्षिप्तं क्षिप्तं रणे चैतत् त्वया माधव शत्रुषु ।

हत्वाप्रतिहतं संख्ये पाणिमेष्यति ते पुनः ॥ २७ ॥

‘ माधव! युद्धमें आप जब -जब इसे शत्रुओंपर चलायेंगे, तब- तब यह उन्हें मारकर और स्वयं किसी अस्त्रसे प्रतिहत न होकर पुनः आपके हाथमें आ जायगा' ॥ २७ ॥

वरुणश्च ददौ तस्मै गदामशनिनिःस्वनाम् ।

दैत्यान्तकरणीं घोरां नाम्ना कौमोदकीं प्रभुः ॥ २८ ॥

तत्पश्चात् भगवान् वरुणने भी बिजलीके समान कड़कड़ाहट पैदा करनेवाली कौमोदकी नामक गदा भगवान्‌को भेंट की, जो दैत्योंका विनाश करनेवाली और भयंकर थी ॥ २८ ॥

ततः पावकमब्रूतां प्रहृष्टावर्जुनाच्युतौ ।

कृतास्त्रौ शस्त्रसम्पन्नो रथिनौ ध्वजिनावपि ॥ २ ९ ॥

पृष्ठ 1554

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1554 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

कल्यौ स्वो भगवन् योद्धुमपि सर्वैः सुरासुरैः ।

किं पुनर्वज्रिणैकेन पन्नगार्थे युयुत्सता ॥ ३० ॥

इसके बाद अस्त्रविद्याके ज्ञाता एवं शस्त्रसम्पन्न अर्जुन और श्रीकृष्णने प्रसन्न होकर अग्निदेवसे कहा — ‘ भगवन्! अब हम दोनों रथ और ध्वजासे युक्त हो सम्पूर्ण देवताओं तथा असुरोंसे भी युद्ध करनेमें समर्थ हो गये हैं; फिर तक्षक नागके लिये युद्धकी इच्छा रखनेवाले अकेले वज्रधारी इन्द्रसे युद्ध करना क्या बड़ी बात है? ' ॥ २ ९ -३० ॥ अर्जुनउवाच चक्रपाणिर्हृषीकेशो विचरन् युधि वीर्यवान् ।

चक्रेण भस्मसात् सर्वं विसृष्टेन तु वीर्यवान् ।

त्रिषु लोकेषु तन्नास्ति यन्न कुर्याज्जनार्दनः ॥ ३१ ॥

अर्जुन बोले — अग्निदेव! सबकी इन्द्रियोंके प्रेरक ये महापराक्रमी जनार्दन जब हाथमें चक्र लेकर युद्धमें विचरेंगे, उस समय त्रिलोकीमें ऐसी कोई भी वस्तु नहीं है, जिसे ये चक्रके प्रहारसे भस्म न कर सकें ॥ ३१ ॥

गाण्डीवं धनुरादाय तथाक्षय्ये महेषुधी ।

अहमप्युत्सहे लोकान् विजेतुं युधि पावक ॥ ३२ ॥

पावक! मैं भी यह गाण्डीव धनुष और ये दोनों बड़े - बड़े अक्षय तरकस लेकर सम्पूर्ण लोकोंको युद्धमें जीत लेनेका उत्साह रखता हूँ ॥ ३२ ॥

सर्वतः परिवार्यैवं दावमेतं महाप्रभो ।

कामं सम्प्रज्वलाद्यैव कल्यौ स्वः साह्यकर्मणि ॥ ३३ ॥

महाप्रभो! अब आप इस सम्पूर्ण वनको चारों ओरसे घेरकर आज ही इच्छानुसार जलाइये । हम आपकी सहायताके लिये तैयार हैं ॥ ३३ ॥

वैशम्पायन उवाच

एवमुक्तः स भगवान् दाशार्हेणार्जुनेन च ।

तैजसं रूपमास्थाय दावं दग्धुं प्रचक्रमे ॥ ३४ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं -जनमेजय! श्रीकृष्ण और अर्जुनके ऐसा कहनेपर भगवान् अग्निने तेजोमय रूप धारण करके खाण्डववनको सब ओरसे जलाना आरम्भ कर दिया ॥ ३४ ॥

सर्वतः परिवार्याथ सप्तार्चिर्ज्वलनस्तथा ।

ददाह खाण्डवं दावं युगान्तमिव दर्शयन् ॥ ३५ ॥

सात ज्वालामयी जिह्वाओंवाले अग्निदेव खाण्डव- वनको सब ओरसे घेरकर महाप्रलयका - सा दृश्य उपस्थित करते हुए जलाने लगे ॥ ३५ ॥

प्रतिगृह्य समाविश्य तद् वनं भरतर्षभ ।

पृष्ठ 1555

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1555 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मेघस्तनितनिर्घोषः सर्वभूतान्यकम्पयत् ॥ ३६ ॥

भरतश्रेष्ठ! उस वनको चारों ओरसे अपनी लपटोंमें लपेटकर और उसके भीतरी भागमें भी व्याप्त होकर अग्निदेव मेघकी गर्जनाके समान गम्भीर घोष करते हुए समस्त प्राणियोंको कँपाने लगे ॥ ३६ ॥

दह्यतस्तस्य च बभौ रूपं दावस्य भारत ।

मेरोरिव नगेन्द्रस्य कीर्णस्यांशुमतोंऽशुभिः ॥ ३७ ॥

भारत! उस जलते हुए खाण्डववनका स्वरूप ऐसा जान पड़ता था, मानो सूर्यकी किरणोंसे व्याप्त पर्वतराज मेरुका सम्पूर्ण कलेवर उद्दीप्त हो उठा हो ॥ ३७ ॥

इति श्रीमहाभारते आदिपर्वणि खाण्डवदाहपर्वणि गाण्डीवादिदाने चतुर्विंशत्यधिकद्विशततमोऽध्यायः ॥ २२४ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत आदिपर्वके अन्तर्गत खाण्डवदाहपर्वमें गाण्डीवादिदानविषयक दो सौचौबीसवाँअध्याय पूरा हुआ ॥ २२४ ॥

Face

पृष्ठ 1556

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1556 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पञ्चविंशत्यधिकद्विशततमोऽध्यायः खाण्डववनमें जलते हुए प्राणियोंकी दुर्दशा और इन्द्रके द्वारा जल बरसाकर आग बुझानेकी चेष्टा वैशम्पायन उवाच

तौ रथाभ्यां रथश्रेष्ठौ दावस्योभयतः स्थितौ ।

दिक्षु सर्वासु भूतानां चक्राते कदनं महत् ॥ १ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं - जनमेजय! वे दोनों रथियोंमें श्रेष्ठ वीर दो रथोंपर बैठकर खाण्डववनके दोनों ओर खड़े हो गये और सब दिशाओंमें घूम- घूमकर प्राणियोंका महान् संहार करने लगे ॥ १ ॥

यत्र यत्र च दृश्यन्ते प्राणिनः खाण्डवालयाः ।

पलायन्तः प्रवीरौ तौ तत्र तत्राभ्यधावताम् ॥ २ ॥

खाण्डववनमें रहनेवाले प्राणी जहाँ -जहाँ भागते दिखायी देते, वहीं - वहीं वे दोनों प्रमुख वीर उनका पीछा करते ॥ २ ॥

छिद्रं न स्म प्रपश्यन्ति रथयोराशुचारिणोः ।

आविद्धावेव दृश्येते रथिनौ तौ रथोत्तमौ ॥ ३ ॥

पृष्ठ 1557

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1557 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

( खाण्डववनके प्राणियोंको ) शीघ्रतापूर्वक सब ओर दौड़नेवाले उन दोनों महारथियोंका छिद्र नहीं दिखायी देता था, जिससे वे भाग सकें । रथियोंमें श्रेष्ठ वे दोनों रथारूढ़ वीर अलातचक्रकी भाँति सब ओर घूमते हुए ही दीख पड़ते थे ॥ ३ ॥

खाण्डवे दह्यमाने तु भूताः शतसहस्रशः ।

उत्पेतुर्भैरवान् नादान् विनदन्तः समन्ततः ॥ ४ ॥

जब खाण्डववनमें आग फैल गयी और वह अच्छी तरह जलने लगा, उस समय लाखों प्राणी भयानक चीत्कार करते हुए चारों ओर उछलने - कूदने लगे ॥ ४ ॥

दग्धैकदेशा बहवो निष्टप्ताश्च तथापरे ।

स्फुटिताक्षा विशीर्णाश्च विप्लुताश्च तथापरे ॥ ५ ॥

बहुत - से प्राणियोंके शरीरका एक हिस्सा जल गया था, बहुतेरे आँचमें झुलस गये थे, कितनोंकी आँखें फूट गयी थीं और कितनोंके शरीर फट गये थे । ऐसी अवस्थामें भी सब भाग रहे थे ॥ ५ ॥

समालिङ्गय सुतानन्ये पितॄन् भ्रातॄनथापरे ।

त्यक्तं न शेकुः स्नेहेन तत्रैव निधनं गताः ॥ ६ ॥

कोई अपने पुत्रोंको छातीसे चिपकाये हुए थे, कुछ प्राणी अपने पिता और भाइयोंसे सटे हुए थे । वे स्नेहवश एक- दूसरेको छोड़ न सके और वहीं कालके गालमें समा गये ॥ ६ ॥

संदष्टदशनाश्चान्ये समुत्पेतुरनेकशः ।

ततस्तेऽतीव घूर्णन्तः पुनरग्नौ प्रपेदिरे ॥ ७ ॥

कुछ जानवर दाँत कटकटाते, बार- बार उछलते - कूदते और अत्यन्त चक्कर काटते हुए फिर आगमें ही पड़ जाते थे ॥ ७ ॥

दग्धपक्षाक्षिचरणा विचेष्टन्तो महीतले ।

तत्र तत्र स्म दृश्यन्ते विनश्यन्तः शरीरिणः ॥ ८ ॥

कितने ही पक्षी पाँख, आँख और पंजोंके जल जानेसे धरतीपर गिरकर छटपटा रहे थे ।

स्थान -स्थानपर मरणोन्मुख जीव-जन्तु दृष्टिगोचर हो रहे थे ॥ ८ ॥

जलाशयेषु तप्तेषु क्वाथ्यमानेषु वह्निना ।

गतसत्त्वाः स्म दृश्यन्ते कूर्ममत्स्याः समन्ततः ॥ ९ ॥

जलाशय आगसे तपकर काढ़ेकी भाँति खौल रहे थे । उनमें रहनेवाले कछुए और मछली आदि जीव सब ओर निर्जीव दिखायी देते थे ॥ ९ ॥

शरीरैरपरे दीप्तैर्देहवन्त इवाग्नयः ।

अदृश्यन्त वने तत्र प्राणिनः प्राणिसंक्षये ॥ १० ॥

प्राणियोंके संहारस्थल बने हुए उस वनमें कितने ही प्राणी अपने जलते हुए अंगोंसे मूर्तिमान् अग्निके समान दीख पड़ते थे ॥ १० ॥

पृष्ठ 1558

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1558 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

कांश्चिदुत्पततः पार्थः शरैः संछिद्य खण्डशः ।

पातयामास विहगान् प्रदीप्ते वसुरेतसि ॥ ११ ॥

अर्जुनने कितने ही उड़ते हुए पक्षियोंको अपने बाणोंसे टुकड़े -टुकड़े करके प्रज्वलित आगमें झोंक दिया ॥ ११ ॥

ते शराचितसर्वाङ्गा निनदन्तो महारवान् ।

ऊर्ध्वमुत्पत्य वेगेन निपेतुः खाण्डवे पुनः ॥ १२ ॥

पहले तो पक्षी बड़े वेगसे ऊपरको उड़ते, परंतु बाणोंसे सारा अंग छिद जानेपर जोर-जोरसे आर्तनाद करते हुए पुनः खाण्डववनमें ही गिर पड़ते थे ॥ १२ ॥

शरैरभ्याहतानां च संघशः स्म वनौकसाम् ।

विरावः शुश्रुवे घोरः समुद्रस्येव मथ्यतः ॥ १३ ॥

बाणोंसे घायल हुए झुंड के झुंड वनवासी जीवोंका भयानक चीत्कार समुद्र - मन्थनके समय होनेवाले जल - जन्तुओंके करुण क्रन्दनके समान जान पड़ता था ॥ १३ ॥

वहनेश्चापि प्रदीप्तस्य खमुत्पेतुर्महार्चिषः ।

जनयामासुरुद्वेगं सुमहान्तं दिवौकसाम् ॥ १४ ॥

प्रज्वलित अग्निकी बड़ी- बड़ी लपटें आकाशमें ऊपरकी ओर उठने और देवताओंके मनमें बड़ा भारी भय उत्पन्न करने लगीं ॥ १४ ॥

तेनार्चिषा सुसंतप्ता देवाः सर्षिपुरोगमाः ।

ततो जग्मुर्महात्मानः सर्व एव दिवौकसः ।

शतक्रतुं सहस्राक्षं देवेशमसुरार्दनम् ॥ १५ ॥

उस लपटसे संतप्त हुए देवता और महर्षि आदि सभी देवलोकवासी महात्मा असुरोंका नाश करनेवाले देवेश्वर सहस्राक्ष इन्द्रके पास गये ॥ १५ ॥

देवा ऊचुः

किं न्विमे मानवाः सर्वे दह्यन्ते चित्रभानुना ।

कच्चिन्न संक्षयः प्राप्तो लोकानाममरेश्वर ॥ १६ ॥

देवता बोले — अमरेश्वर! अग्निदेव इन सब मनुष्योंको क्यों जला रहे हैं? कहीं संसारका प्रलय तो नहीं आ गया ॥ १६ ॥

वैशम्पायन उवाच

तच्छ्रुत्वा वृत्रहा तेभ्यः स्वयमेवान्ववेक्ष्य च ।

खाण्डवस्य विमोक्षार्थं प्रययौ हरिवाहनः ॥ १७ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं -जनमेजय! देवताओंसे यह सुनकर वृत्रासुरका नाश करनेवाले इन्द्र स्वयं वह घटना देखकर खाण्डववनको आगके भयसे छुड़ानेके लिये चले ॥ १७ ॥

पृष्ठ 1559

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1559 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

महता रथवृन्देन नानारूपेण वासवः ।

आकाशं समवाकीर्य प्रववर्ष सुरेश्वरः ॥ १८ ॥

उन्होंने अपने साथ अनेक प्रकारके विशाल रथ ले लिये और आकाशमें स्थित हो देवताओंके स्वामी वे इन्द्र जलकी वर्षा करने लगे ॥ १८ ॥

ततोऽक्षमात्रा व्यसृजन् धाराः शतसहस्रशः ।

चोदिता देवराजेन जलदाः खाण्डवं प्रति ॥ १ ९ ॥

देवराज इन्द्रसे प्रेरित होकर मेघ रथके धुरेके समान मोटी- मोटी असंख्य धाराएँ खाण्डववनमें गिराने लगे ॥ १ ९ ॥

असम्प्राप्तास्तु ता धारास्तेजसा जातवेदसः ।

ख एव समशुष्यन्त न काश्चित् पावकं गताः ॥ २० ॥

परंतु अग्निके तेजसे वे धाराएँ वहाँ पहुँचनेसे पहले आकाशमें ही सूख जाती थीं ।

अग्नितक कोई धारा पहुँची ही नहीं ॥ २० ॥

ततो नमुचिहा क्रुद्धों भृशमर्चिष्मतस्तदा ।

पुनरेव महामेघैरम्भांसि व्यसृजद् बहु ॥ २१ ॥

तब नमुचिनाशक इन्द्रदेव अग्निपर अत्यन्त कुपित हो पुनः बड़े - बड़े मेघोंद्वारा बहुत जलकी वर्षा कराने लगे ॥ २१ ॥

अर्चिर्धाराभिसम्बद्धं धूमविद्युत्समाकुलम् ।

बभूव तद् वनं घोरं स्तनयित्नुसमाकुलम् ॥ २२ ॥

आगकी लपटों और जलकी धाराओंसे संयुक्त होनेपर उस वनमें धुआँ उठने लगा । सब ओर बिजली चमकने लगी और चारों ओर मेघोंकी गड़गड़ाहटका शब्द गूँज उठा । इस प्रकार खाण्डववनकी दशा बड़ी भयंकर हो गयी ॥ २२ ॥

इति श्रीमहाभारते आदिपर्वणि खाण्डवदाहपर्वणि इन्द्रक्रोधे पञ्चविंशत्यधिकद्विशततमोऽध्यायः ॥ २२५ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत आदिपर्वके अन्तर्गत खाण्डवदाहपर्वमें इन्द्रकोपविषयक दो सौ पचीसवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ २२५ ॥

पृष्ठ 1560

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1560 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

षड्विंशत्यधिकद्विशततमोऽध्यायः देवताओं आदिके साथ श्रीकृष्ण और अर्जुनका युद्ध वैशम्पायन उवाच

तस्याथ वर्षतो वारि पाण्डवः प्रत्यवारयत् ।

शरवर्षेण बीभत्सुरुत्तमास्त्राणि दर्शयन् ॥ १ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं -जनमेजय! वर्षा करते हुए इन्द्रकी उस जलधाराको पाण्डुकुमार अर्जुनने अपने उत्तम अस्त्रका प्रदर्शन करते हुए बाणोंकी बौछारसे रोक दिया ॥ १ ॥

खाण्डवं च वनं सर्वं पाण्डवो बहुभिः शरैः ।

आच्छादयदमेयात्मा नीहारेणेव चन्द्रमाः ॥ २ ॥

अमित आत्मबलसे सम्पन्न पाण्डव अर्जुनने बहुत-से बाणोंकी वर्षा करके सारे खाण्डववनको ढँक दिया, जैसे कुहरा चन्द्रमाको ढक देता है ॥ २ ॥

न च स्म किंचिच्छक्नोति भूतं निश्चरितुं ततः ।

संछाद्यमाने खे बाणैरस्यता सव्यसाचिना ॥ ३ ॥

सव्यसाची अर्जुनके चलाये हुए बाणोंसे सारा आकाश छा गया था; इसलिये कोई भी प्राणी उस वनसे निकल नहीं पाता था ॥ ३ ॥

तक्षकस्तु न तत्रासीन्नागराजो महाबलः ।

दह्यमाने वने तस्मिन् कुरुक्षेत्रं गतो हि सः ॥ ४ ॥

जब खाण्डववन जलाया जा रहा था, उस समय महाबली नागराज तक्षक वहाँ नहीं था, कुरुक्षेत्र चला गया था ॥ ४ ॥

अश्वसेनोऽभवत् तत्र तक्षकस्य सुतो बली ।

स यत्नमकरोत् तीव्रं मोक्षार्थं जातवेदसः ॥ ५ ॥

परंतु तक्षकका बलवान् पुत्र अश्वसेन वहीं रह गया था । उसने उस आगसे अपनेको छुड़ानेके लिये बड़ा भारी प्रयत्न किया ॥ ५ ॥

न शशाक स निर्गन्तुं निरुद्धोऽर्जुनपत्रिभिः ।

मोक्षयामास तं माता निगीर्य भुजगात्मजा ॥ ६ ॥

किंतु अर्जुनके बाणोंसे रुँध जानेके कारण वह बाहर निकल न सका । उसकी माता सर्पिणीने उसे निगलकर उस आगसे बचाया ॥ ६ ॥

तस्य पूर्वं शिरो ग्रस्तं पुच्छमस्य निगीर्य च ।

निगीर्यमाणा साक्रामत् सुतं नागी मुमुक्षया ॥ ७ ॥