श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड १ — पृष्ठ 1721–1730

महाभारत — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1721–1730

पृष्ठ 1721

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1721 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

'इस बुढ़ापेमें पुत्रहीन रहकर मुझे राज्यसे क्या प्रयोजन है? इसलिये अब मैं दोनों पत्नियोंके साथ तपोवनमें रहकर तपस्या करूँगा । नाप्रजस्य मुने कीर्तिः स्वर्गश्चैवाक्षयो भवेत् एवमुक्तस्य राज्ञा तु मुनेः कारुण्यमागतम् ॥ ) ' मुने! संतानहीन मनुष्यको न तो इस लोकमें कीर्ति प्राप्त होती है और न परलोकमें अक्षय स्वर्ग ही प्राप्त होता है । ' राजाके ऐसा कहनेपर महर्षिको दया आ गयी ।

तमब्रवीत् सत्यधृतिः सत्यवागृषिसत्तमः ।

परितुष्टोऽस्मि राजेन्द्र वरं वरय सुव्रत ॥ २४ ॥

ततः सभार्यः प्रणतस्तमुवाच बृहद्रथः ।

पुत्रदर्शननैराश्याद् वाष्पसंदिग्धया गिरा ॥ २५ ॥

तब धैर्यसे सम्पन्न और सत्यवादी मुनिवर चण्डकौशिकने राजा बृहद्रथसे कहा — ‘ उत्तम व्रतका पालन करनेवाले राजेन्द्र! मैं तुमपर संतुष्ट हूँ । तुम इच्छानुसार वर माँगो । ' यह सुनकर राजा बृहद्रथ अपनी दोनों रानियोंके साथ मुनिके चरणोंमें पड़ गये और पुत्रदर्शनसे निराश होनेके कारण नेत्रोंसे आँसू बहाते हुए गद्गद वाणीमें बोले ॥ २४-२५ ॥ राजोवाच

भगवन् राज्यमुत्सृज्य प्रस्थितोऽहं तपोवनम् ।

किं वरेणाल्पभाग्यस्य किं राज्येनाप्रजस्य मे ॥ २६ ॥

राजाने कहा — भगवन्! मैं तो अब राज्य छोड़कर तपोवनकी ओर चल पड़ा हूँ । मुझ अभागे और संतानहीनको वर अथवा राज्यकी क्या आवश्यकता? ॥ २६ ॥

श्रीकृष्णउवाच

एतच्छ्रुत्वा मुनिर्ध्यानमगमत् क्षुभितेन्द्रियः ।

तस्यैव चाम्रवृक्षस्यच्छायायां समुपाविशत् ॥ २७ ॥

श्रीकृष्ण कहते हैं - राजाका यह कातर वचन सुनकर मुनिकी इन्द्रियाँ क्षुब्ध हो गयीं ( उनका हृदय पिघल गया ) । तब वे ध्यानस्थ हो गये और उसी आम्रवृक्षकी छायामें बैठे रहे ॥ २७ ॥

तस्योपविष्टस्य मुनेरुत्सङ्गे निपपात ह ।

अवातमशुकादष्टमेकमाम्रफलं किल ॥ २८ ॥

उसी समय वहाँ बैठे हुए मुनिकी गोदमें एक आमका फल गिरा । वह न हवाके चलनेसे गिरा था, न किसी तोतेने ही उस फलमें अपनी चोंच गड़ायी थी ॥ २८ ॥

तत् प्रगृह्य मुनिश्रेष्ठो हृदयेनाभिमन्त्र्य च ।

राज्ञे ददावप्रतिमं पुत्रसम्प्राप्तिकारणम् ॥ २ ९ ॥

पृष्ठ 1722

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1722 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मुनिश्रेष्ठ चण्डकौशिकने उस अनुपम फलको हाथमें ले लिया और उसे मन- ही- मन अभिमन्त्रित करके पुत्रकी प्राप्ति करानेके लिये राजाको दे दिया ॥ २ ९ ॥

उवाच च महाप्राज्ञस्तं राजानं महामुनिः ।

गच्छ राजन् कृतार्थोऽसि निवर्तस्व नराधिप ॥ ३० ॥

तत्पश्चात् उन महाज्ञानी महामुनिने राजासे कहा– ' राजन्! तुम्हारा मनोरथ पूर्ण हो गया । नरेश्वर! अब तुम अपनी राजधानीको लौट जाओ ॥ ३० ॥

(एष ते तनयो राजन् मा तप्सीस्त्वं तपो वने ।

प्रजाः पालय धर्मेण एष धर्मो महीक्षिताम् ॥

महाराज! यह फल तुम्हें पुत्रप्राप्ति करायेगा, अब तुम वनमें जाकर तपस्या न करो; धर्मपूर्वक प्रजाका पालन करो । यही राजाओंका धर्म है ।

यजस्व विविधैर्यज्ञैरिन्द्रं तर्पय चेन्दुना ।

पुत्रं राज्ये प्रतिष्ठाप्य तत आश्रममाव्रज ॥

‘ नाना प्रकारके यज्ञोंद्वारा भगवान्‌का यजन करो और देवराज इन्द्रको सोमरससे तृप्त करो । फिर पुत्रको राज्यसिंहासनपर बिठाकर वानप्रस्थाश्रममें आ जाना ।

अष्टौ वरान् प्रयच्छामि तव पुत्रस्य पार्थिव ।

ब्रह्मण्यतामजेयत्वं युद्धेषु च तथा रतिम् ॥

‘ भूपाल! मैं तुम्हारे पुत्रके लिये आठ वर देता हूँ- वह ब्राह्मणभक्त होगा, युद्धमें अजेय होगा, उसकी युद्धविषयक रुचि कभी कम न होगी ' ।

प्रियातिथेयतां चैव दीनानामन्ववेक्षणम् ।

तथा बलं च सुमहल्लोके कीर्तिं च शाश्वतीम् ॥

अनुरागं प्रजानां च ददौ तस्मै स कौशिकः । ) ' वह अतिथियोंका प्रेमी होगा, दीन- दुखियोंपर उसकी सदा कृपा- दृष्टि बनी रहेगी, उसका बल महान् होगा, लोकमें उसकी अक्षय कीर्तिका विस्तार होगा और प्रजाजनोंपर उसका सदा स्नेह बना रहेगा । ' इस प्रकार चण्डकौशिक मुनिने उसके लिये ये आठ वर दिये ।

एतच्छ्रुत्वा मुनेर्वाक्यं शिरसा प्रणिपत्य च ।

मुनेः पादौ महाप्राज्ञः स नृपः स्वगृहं गतः ॥ ३१ ॥

मुनिका यह वचन सुनकर उन परम बुद्धिमान् राजा बृहद्रथने उनके दोनों चरणोंमें मस्तक रखकर प्रणाम किया और अपने घरको लौट गये ॥ ३१ ॥

यथासमयमाज्ञाय तदा स नृपसत्तमः ।

द्वाभ्यामेकं फलं प्रादात् पत्नीभ्यां भरतर्षभ ॥ ३२ ॥

भरतश्रेष्ठ! उन उत्तम नरेशने उचित कालका विचार करके दोनों पत्नियोंके लिये वह एक फल दे दिया ॥ ३२ ॥

पृष्ठ 1723

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1723 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ते तदाभ्रं द्विधा कृत्वा भक्षयामासतुः शुभे ।

भावित्वादपि चार्थस्य सत्यवाक्यतया मुनेः ॥ ३३ ॥

तयोः समभवद् गर्भः फलप्राशनसम्भवः ।

ते च दृष्ट्वा स नृपतिः परां मुदमवाप ह ॥ ३४ ॥

उन दोनों शुभस्वरूपा रानियोंने उस आमके दो टुकड़े करके एक- एक टुकड़ा खा लिया । होनेवाली बात होकर ही रहती है, इसलिये तथा मुनिकी सत्यवादिताके प्रभावसे वह फल खानेके कारण दोनों रानियोंको गर्भ रह गये । उन्हें गर्भवती हुई देखकर राजाको बड़ी प्रसन्नता हुई ॥ ३३-३४ ॥

अथ काले महाप्राज्ञ यथासमयमागते ।

प्रजायेतामुभे राजञ्छरीरशकले तदा ॥ ३५ ॥

महाप्राज्ञ युधिष्ठिर! प्रसवकाल पूर्ण होनेपर उन दोनों रानियोंने यथासमय अपने गर्भसे शरीरका एक- एक टुकड़ा पैदा किया ॥ ३५ ॥

एकाक्षिबाहुचरणे अर्धोदरमुखस्फिचे ।

दृष्ट्वा शरीरशकले प्रवेपतुरुभे भृशम् ॥ ३६ ॥

प्रत्येक टुकड़ेमें एक आँख, एक हाथ, एक पैर, आधा पेट, आधा मुँह और कटिके नीचेका आधा भाग था । एक शरीरके उन टुकड़ोंको देखकर वे दोनों भयके मारे थर- थर काँपने लगीं ॥ ३६ ॥

000000 उद्विग्ने सह सम्मन्त्र्य ते भगिन्यौ तदाबले ।

पृष्ठ 1724

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1724 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सजीवे प्राणिशकले तत्यजाते सुदुःखिते ॥ ३७ ॥

उनका हृदय उद्विग्न हो उठा; अबला ही तो थीं । उन दोनों बहिनोंने अत्यन्त दुःखी होकर परस्पर सलाह करके उन दोनों टुकड़ोंको, जिनमें जीव तथा प्राण विद्यमान थे, त्याग दिया ॥ ३७ ॥

तयोर्धात्र्यौ सुसंवीते कृत्वा ते गर्भसम्प्लवे ।

निर्गम्यान्तःपुरद्वारात् समुत्सृज्याभिजग्मतुः ॥ ३८ ॥

उन दोनोंकी धायें गर्भके उन टुकड़ोंको कपड़ेसे ढककर अन्तःपुरके दरवाजेसे बाहर निकलीं और चौराहेपर फेंककर चली गयीं ॥ ३८ ॥

ते चतुष्पथनिक्षिप्ते जरा नामाथ राक्षसी ।

जग्राह मनुजव्याघ्र मांसशोणितभोजना ॥ ३ ९ ॥

पुरुषसिंह! चौराहेपर फेंके हुए उन टुकड़ोंको रक्त और मांस खानेवाली जरा नामकी एक राक्षसीने उठा लिया ॥ ३ ९ ॥

कर्तुकामा सुखवहे शकले सा तु राक्षसी ।

संयोजयामास तदा विधानबलचोदिता ॥ ४० ॥

विधाताके विधानसे प्रेरित होकर उस राक्षसीने उन दोनों टुकड़ोंको सुविधापूर्वक ले जानेयोग्य बनानेकी इच्छासे उस समय जोड़ दिया ॥ ४० ॥

ते समानीतमात्रे तु शकले पुरुषर्षभ ।

एकमूर्तिधरो वीरः कुमारः समपद्यत ॥ ४१ ॥

नरश्रेष्ठ! उन टुकड़ोंका परस्पर संयोग होते ही एक शरीरधारी वीर कुमार बन गया ॥ ४१ ॥

पृष्ठ 1725

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1725 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ततः सा राक्षसी राजन् विस्मयोत्फुल्ललोचना ।

न शशाक समुद्वोढुं वज्रसारमयं शिशुम् ॥ ४२ ॥

राजन्! यह देखकर राक्षसीके नेत्र आश्चर्यसे खिल उठे । उसे वह शिशु वज्रके

सारतत्त्वका बना जान पड़ा । राक्षसी उसे उठाकर ले जानेमें असमर्थ हो गयी ॥ ४२ ॥

बालस्ताम्रतलं मुष्टिं कृत्वा चास्ये निधाय सः ।

प्राक्रोशदतिसंरब्धः सतोय इव तोयदः ॥ ४३ ॥

उस बालकने अपने लाल हथेलीवाले हाथोंकी मुट्ठी बाँधकर मुँहमें डाल ली और अत्यन्त क्रुद्ध होकर जलसे भरे मेघकी भाँति गम्भीर स्वरसे रोना शुरू कर दिया ॥ ४३ ॥

तेन शब्देन सम्भ्रान्तः सहसान्तःपुरे जनः ।

निर्जगाम नरव्याघ्र राज्ञा सह परंतप ॥ ४४ ॥

परंतप नरव्याघ्र! बालकके उस रोने - चिल्लानेके शब्दसे रनिवासकी सब स्त्रियाँ घबरा उठीं तथा राजाके साथ सहसा बाहर निकलीं ॥ ४४ ॥

ते चाबले परिम्लाने पयःपूर्णपयोधरे ।

निराशे पुत्रलाभाय सहसैवाभ्यगच्छताम् ॥ ४५ ॥

दूधसे भरे हुए स्तनोंवाली वे दोनों अबला रानियाँ भी, जो पुत्रप्राप्तिकी आशा छोड़ चुकी थीं, मलिन मुख हो सहसा बाहर निकल आयीं ॥ ४५ ॥

अथ दृष्ट्वा तथाभूते राजानं चेष्टसंततिम् ।

तं च बालं सुबलिनं चिन्तयामास राक्षसी ॥ ४६ ॥

नार्हामि विषये राज्ञो वसन्ती पुत्रगृद्धिनः ।

बालं पुत्रमिमं हन्तुं धार्मिकस्य महात्मनः ॥ ४७ ॥

उन दोनों रानियोंको उस प्रकार उदास, राजाको संतान पानेके लिये उत्सुक तथा उस बालकको अत्यन्त बलवान् देखकर राक्षसीने सोचा, ' मैं इस राजाके राज्यमें रहती हूँ। यह पुत्रकी इच्छा रखता है; अतः इस धर्मात्मा तथा महात्मा नरेशके बालक पुत्रकी हत्या करना मेरे लिये उचित नहीं है ' ॥ ४६-४७ ॥

सा तं बालमुपादाय मेघलेखेव भास्करम् ।

कृत्वा च मानुषं रूपमुवाच वसुधाधिपम् ॥ ४८ ॥

ऐसा विचारकर उस राक्षसीने मानवीका रूप धारण किया और जैसे मेघमाला सूर्यको धारण करे, उसी प्रकार वह उस बालकको गोदमें उठाकर भूपालसे बोली ॥ ४८ ॥

राक्षस्युवाच बृहद्रथ सुतस्तेऽयं मया दत्तः प्रगृह्यताम् ।

तव पत्नीद्वये जातो द्विजातिवरशासनात् ।

धात्रीजनपरित्यक्तो मयायं परिरक्षितः ॥ ४ ९ ॥

पृष्ठ 1726

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1726 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

राक्षसीने कहा – बृहद्रथ! यह तुम्हारा पुत्र है, जिसे मैंने तुम्हें दिया है । तुम इसे ग्रहण करो । ब्रह्मर्षिके वरदान एवं आशीर्वादसे तुम्हारी पत्नियोंके गर्भसे इसका जन्म हुआ है । धायोंने इसे घरके बाहर लाकर डाल दिया था; किंतु मैंने इसकी रक्षा की है ॥ ४ ९ ॥ श्रीकृष्ण उवाच

ततस्ते भरतश्रेष्ठ काशिराजसुते शुभे ।

तं बालमभिपद्याशु प्रस्रवैरभ्यषिञ्चताम् ॥ ५० ॥

श्रीकृष्ण कहते हैं- भरतकुलभूषण! तब काशिराजकी उन दोनों शुभलक्षणा कन्याओंने उस बालकको तुरंत गोदमें लेकर उसे स्तनोंके दूधसे सींच दिया ॥ ५० ॥

ततः स राजा संहृष्टः सर्वं तदुपलभ्य च ।

अपृच्छद्धेमगर्भाभां राक्षसीं तामराक्षसीम् ॥ ५१ ॥

यह सब देख - सुनकर राजाके हर्षकी सीमा न रही । उन्होंने सुवर्णकी - सी कान्तिवाली उस राक्षसीसे, जो स्वरूप से राक्षसी नहीं जान पड़ती थी, इस प्रकार पूछा ॥ ५१ ॥

राजोवाच

का त्वं कमलगर्भाभे मम पुत्रप्रदायिनी ।

कामया ब्रूहि कल्याणि देवता प्रतिभासि मे ॥ ५२ ॥

राजाने कहा — कमलके भीतरी भागके समान मनोहर कान्तिवाली कल्याणी! मुझे पुत्र प्रदान करनेवाली तुम कौन हो? बताओ । मुझे तो ऐसा जान पड़ता है कि तुम इच्छानुसार विचरनेवाली कोई देवी हो ॥ ५२ ॥

इति श्रीमहाभारते सभापर्वणि राजसूयारम्भपर्वणि जरासंधोत्पत्तौ सप्तदशोऽध्यायः ॥ १७ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत सभापर्वके अन्तर्गत राजसूयारम्भपर्वमें जरासंधकी उत्पत्तिविषयक सत्रहवाँ अध्याय पूराहुआ ॥ १७ ॥

( दाक्षिणात्य अधिक पाठके ९ ३ श्लोक मिलाकर कुल ६१३ श्लोक हैं )

पृष्ठ 1727

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1727 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अष्टादशोऽध्यायः जरा राक्षसीका अपना परिचय देना और उसीके नामपर बालकका नामकरण होना राक्षस्युवाच

जरा नामास्मि भद्रं ते राक्षसी कामरूपिणी ।

तव वेश्मनि राजेन्द्र पूजिता न्यवसं सुखम् ॥ १ ॥

राक्षसीने कहा- राजेन्द्र! तुम्हारा कल्याण हो । मेरा नाम जरा है । मैं इच्छानुसार रूप धारण करनेवाली राक्षसी हूँ और तुम्हारे घरमें पूजित हो सुखपूर्वक रहती चली आयी हूँ ॥ १ ॥

गृहे गृहे मनुष्याणां नित्यं तिष्ठामि राक्षसी ।

गृहदेवीति नाम्ना वै पुरा सृष्टा स्वयंभुवा ॥ २ ॥

मैं मनुष्योंके घर- घरमें सदा मौजूद रहती हूँ । कहनेको मैं राक्षसी ही हूँ; किंतु पूर्वकालमें ब्रह्माजीने गृहदेवीके नामसे मेरी सृष्टि की थी ॥ २ ॥

दानवानां विनाशाय स्थापिता दिव्यरूपिणी ।

यो मां भक्त्या लिखेत् कुड्ये सपुत्रां यौवनान्विताम् ॥ ३ ॥

गृहे तस्य भवेद् वृद्धिरन्यथा क्षयमाप्नुयात् ।

त्वद्गृहे तिष्ठमानाहं पूजिताहं सदा विभो ॥। ४ ॥

और उन्होंने मुझे दानवोंके विनाशके लिये नियुक्त किया था । मैं दिव्य रूप धारण करनेवाली हूँ। जो अपने घरकी दीवारपर मुझे अनेक पुत्रोंसहित युवती स्त्रीके रूपमें भक्तिपूर्वक लिखता है ( मेरा चित्र अंकित करता है ), उसके घरमें सदा वृद्धि होती है; अन्यथा उसे हानि उठानी पड़ती है । प्रभो! मैं तुम्हारे घरमें रहकर सदा पूजित होती चली आयी हूँ ॥ ३-४ ॥

लिखिता चैव कुड्येषु पुत्रैर्बहुभिरावृता ।

गन्धपुष्पैस्तथा धूपैर्भक्ष्यभोज्यैः सुपूजिता ॥ ५ ॥

एवं तुम्हारे घरकी दीवारोंपर मेरा ऐसा चित्र अंकित किया गया है, जिसमें मैं अनेक पुत्रोंसे घिरी हुई खड़ी हूँ। उस चित्रके रूपमें मेरा गन्ध, पुष्प, धूप और भक्ष्य - भोज्य पदार्थोंद्वारा भलीभाँति पूजन होता आ रहा है ॥ ५ ॥

साहं प्रत्युपकारार्थं चिन्तयाम्यनिशं तव ।

तवेमे पुत्रशकले दृष्टवत्यस्मि धार्मिक ॥ ६ ॥

संश्लेषिते मया दैवात् कुमारः समपद्यत ।

पृष्ठ 1728

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1728 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तव भाग्यान्महाराज हेतुमात्रमहं त्विह ॥ ७ ॥

अतः मैं उस पूजनके बदले तुम्हारा कोई उपकार करनेकी बात सदा सोचती रहती थी । धर्मात्मन्! मैंने तुम्हारे पुत्रके शरीरके इन दोनों टुकड़ोंको देखा और दोनोंको जोड़ दिया । महाराज! दैववश तुम्हारे भाग्यसे ही उन टुकड़ोंके जुड़नेसे यह राजकुमार प्रकट हो गया है । मैं तो इसमें केवल निमित्तमात्र बन गयी हूँ ॥ ६-७ ॥ ( तस्य बालस्य यत् कृत्यं तत् कुरुष्व नराधिप । मम नाम्ना च लोकेऽस्मिन् ख्यात एष भविष्यति ॥ ) राजन्! अब इस बालकके लिये जो आवश्यक संस्कार हैं, उन्हें करो । यह इस संसारमें मेरे ही नामसे विख्यात होगा ।

मेरुं वा खादितुं शक्ता किं पुनस्तव बालकम् ।

गृहसम्पूजनात् तुष्ट्या मया प्रत्यर्पितस्तव ॥ ८ ॥

मुझमें सुमेरु पर्वतको भी निगल जानेकी शक्ति है; फिर तुम्हारे इस बच्चेको खा जाना कौन बड़ी बात है? किंतु तुम्हारे घरमें जो मेरी भलीभाँति पूजा होती आयी है, उसीसे संतुष्ट होकर मैंने तुम्हें यह बालक समर्पित किया है ॥ ८ ॥

श्रीकृष्णउवाच

एवमुक्त्वा तु सा राजंस्तत्रैवान्तरधीयत ।

स संगृह्य कुमारं तं प्रविवेश गृहं नृपः ॥ ९ ॥

श्रीकृष्ण कहते हैं - राजन्! ऐसा कहकर जरा राक्षसी वहीं अन्तर्धान हो गयी और राजा उस बालकको लेकर अपने महलमें चले आये ॥ ९ ॥

तस्य बालस्य यत् कृत्यं तच्चकार नृपस्तदा ।

आज्ञापयच्च राक्षस्या मगधेषु महोत्सवम् ॥ १० ॥

उस समय राजाने उस बालकके जातकर्म आदि सभी आवश्यक संस्कार सम्पन्न किये और मगधदेशमें जरा राक्षसी ( गृहदेवी ) -के पूजनका महान् उत्सव मनानेकी आज्ञा दी ॥ १० ॥

तस्य नामाकरोच्चैव पितामहसमः पिता ।

जरया संधितो यस्माज्जरासंधो भवत्वयम् ॥ ११ ॥

ब्रह्माजीके समान प्रभावशाली राजा बृहद्रथने उस बालकका नाम रखते हुए कहा —‘इसको जराने संधित किया ( जोड़ा ) है, इसलिये इसका नाम जरासंध होगा ' ॥ ११ ॥

सोऽवर्धत महातेजा मगधाधिपतेः सुतः ।

प्रमाणबलसम्पन्नो हुताहुतिरिवानलः ।

मातापित्रोर्नन्दिकरः शुक्लपक्षे यथा शशी ॥ १२ ॥

पृष्ठ 1729

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1729 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मगधराजका वह महातेजस्वी बालक माता- पिताको आनन्द प्रदान करते हुए आकार और बलसे सम्पन्न हो घीकी आहुति दी जानेसे प्रज्वलित हुई अग्नि और शुक्लपक्षके चन्द्रमाकी भाँति दिनोदिन बढ़ने लगा ॥ १२ ॥

इति श्रीमहाभारते सभापर्वणि राजसूयारम्भपर्वणि जरासंधोत्पत्तौ अष्टादशोऽध्यायः ॥ १८ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत सभापर्वके अन्तर्गत राजसूयारम्भपर्वमें जरासंधकी उत्पत्तिविषयक अठारहवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ १८ ॥

(दाक्षिणात्य अधिक पाठका १ श्लोक मिलाकर कुल १३ श्लोक हैं )

पृष्ठ 1730

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1730 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकोनविंशोऽध्यायः चण्डकौशिक मुनिके द्वारा जरासंधका भविष्यकथन तथा पिताके द्वारा उसका राज्याभिषेक करके वनमें जाना श्रीकृष्णउवाच

कस्यचित् त्वथ कालस्य पुनरेव महातपाः ।

मगधेषूपचक्राम भगवांश्चण्डकौशिकः ॥ १ ॥

श्रीकृष्ण कहते हैं — राजन्! कुछ कालके पश्चात् महातपस्वी भगवान् चण्डकौशिक मुनि पुनः मगधदेशमें घूमते हुए आये ॥ १ ॥

तस्यागमनसंहृष्टः सामात्यः सपुरःसरः ।

सभार्यः सह पुत्रेण निर्जगाम बृहद्रथः ॥ २ ॥

उनके आगमनसे राजा बृहद्रथको बड़ी प्रसन्नता हुई । वे मन्त्री, अग्रगामी सेवक, रानी तथा पुत्रके साथ मुनिके पास गये ॥ २ ॥

पाद्यार्ध्याचमनीयैस्तमर्चयामास भारत ।

स नृपो राज्यसहितं पुत्रं तस्मै न्यवेदयत् ॥ ३ ॥

भारत! पाद्य, अर्घ्य और आचमनीय आदिके द्वारा राजाने महर्षिका पूजन किया और अपने सारे राज्यके सहित पुत्रको उन्हें सौंप दिया ॥ ३ ॥

प्रतिगृह्य च तां पूजां पार्थिवाद् भगवानृषिः ।

उवाच मागधं राजन् प्रहृष्टेनान्तरात्मना ॥ ४ ॥

सर्वमेतन्मया ज्ञातं राजन् दिव्येन चक्षुषा ।

पुत्रस्तु शृणु राजेन्द्र यादृशोऽयं भविष्यति ॥ ५ ॥

महाराज! राजाकी ओरसे प्राप्त हुई उस पूजाको स्वीकार करके ऐश्वर्यशाली महर्षिने मगधनरेशको सम्बोधित करके प्रसन्न चित्तसे कहा - ' राजन्! जरासंधके जन्मसे लेकर अबतककी सारी बातें मुझे दिव्य दृष्टिसे ज्ञात हो चुकी हैं । राजेन्द्र! अब यह सुनो कि तुम्हारा पुत्र भविष्यमें कैसा होगा? ॥ ४-५ ॥

अस्य रूपं च सत्त्वं च बलमूर्जितमेव च ।

एष श्रिया समुदितः पुत्रस्तव न संशयः ॥ ६ ॥

'इसमें रूप, सत्त्व, बल और ओजका विशेष आविर्भाव होगा । इसमें संदेह नहीं कि तुम्हारा यह पुत्र साम्राज्यलक्ष्मीसे सम्पन्न होगा ॥ ६ ॥

प्रापयिष्यति तत् सर्वं विक्रमेण समन्वितः ।

अस्य वीर्यवतो वीर्यं नानुयास्यन्ति पार्थिवाः ॥ ७ ॥