श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड १ — पृष्ठ 2071–2080

महाभारत — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2071–2080

पृष्ठ 2071

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2071 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

महाबली सुनीथने बड़ी प्रसन्नताके साथ उसमें अनुकर्ष (रथके नीचे लगनेयोग्य काष्ठ ) लगा दिया । चेदिराजने स्वयं उस रथमें ध्वजा फहरा दी । दक्षिणदेशके राजाने कवच दिया । मगधनरेशने माला और पगड़ी प्रस्तुत की । महान् धनुर्धर वसुदानने साठ वर्षकी अवस्थाका एक गजराज उपस्थित कर दिया । मत्स्यनरेशने सुवर्णजटित धुरी ला दी । एकलव्यने पैरोंके समीप जूते लाकर रख दिये । अवन्तीनरेशने अभिषेकके लिये अनेक प्रकारका जल एकत्र कर दिया । चेकितानने तूणीर और काशिराजने धनुष अर्पित किया । शल्यने अच्छी मूठवाली तलवार तथा छींकेपर रखा हुआ सुवर्णभूषित कलश प्रदान किया ॥ ६- ९ ॥

अभ्यषिञ्चत् ततो धौम्यो व्यासश्च सुमहातपाः ।

नारदं च पुरस्कृत्य देवलं चासितं मुनिम् ॥ १० ॥

तदनन्तर धौम्य तथा महातपस्वी व्यासने देवर्षि नारद, देवल और असित मुनिको आगे करके युधिष्ठिरका अभिषेक किया ॥ १० ॥

प्रीतिमन्त उपातिष्ठन्नभिषेकं महर्षयः ।

जामदग्न्येन सहितास्तथान्ये वेदपारगाः ॥ ११ ॥

परशुरामजीके साथ वेदके पारंगत दूसरे विद्वान् महर्षियोंने बड़ी प्रसन्नताके साथ राजा युधिष्ठिरका अभिषेक किया ॥ ११ ॥

अभिजग्मुर्महात्मानो मन्त्रवद् भूरिदक्षिणम् ।

महेन्द्रमिव देवेन्द्रं दिवि सप्तर्षयो यथा ॥ १२ ॥

जैसे स्वर्गमें देवराज इन्द्रके पास सप्तर्षि पधारते हैं, उसी प्रकार पर्याप्त दक्षिणा देनेवाले महाराज युधिष्ठिरके पास बहुत- से महात्मा मन्त्रोच्चारण करते हुए पधारे थे ॥

अधारयच्छत्रमस्य सात्यकिः सत्यविक्रमः ।

धनंजयश्च व्यजने भीमसेनश्च पाण्डवः ॥ १३ ॥

सत्यपराक्रमी सात्यकिने युधिष्ठिरके लिये छत्र धारण किया तथा अर्जुन और भीमसेनने व्यजन डुलाये ॥

चामरे चापि शुद्धे द्वे यमौ जगृहतुस्तथा ।

उपागृह्णाद् यमिन्द्राय पुराकल्पे प्रजापतिः ॥ १४ ॥

तमस्मै शङ्खमाहार्षीद् वारुणं कलशोदधिः ।

शैक्यं निष्कसहस्रेण सुकृतं विश्वकर्मणा ॥ १५ ॥

तेनाभिषिक्तः कृष्णेन तत्र मे कश्मलोऽभवत् । तथा नकुल और सहदेवने दो विशुद्ध चँवर हाथमें ले लिये । पूर्वकालमें प्रजापतिने इन्द्रके लिये जिस शंखको धारण किया था, वही वरुणदेवताका शंख समुद्रने युधिष्ठिरको भेंट किया था । विश्वकर्माने एक हजार स्वर्णमुद्राओंसे जिस शैक्यपात्र ( छींकेपर रखे हुए सुवर्णकलश) -का निर्माण किया था, उसमें स्थित समुद्रजलको शंखमें लेकर श्रीकृष्णने युधिष्ठिरका अभिषेक किया । उस समय वहाँ मुझे मूर्च्छा आ गयी थी ।

पृष्ठ 2072

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2072 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

गच्छन्ति पूर्वादपरं समुद्रं चापि दक्षिणम् ॥ १६ ॥

पिताजी! लोग जल लानेके लिये पूर्वसे पश्चिम समुद्रतक जाते हैं, दक्षिण समुद्रकी भी यात्रा करते हैं ॥

उत्तरं तु न गच्छन्ति विना तात पतत्त्रिभिः ।

तत्र स्म दध्मुः शतशः शङ्खान् मङ्गलकारकान् ॥ १७ ॥

प्राणदन्त समाध्मातास्ततो रोमाणि मेऽहृषन् ।

प्रापतन् भूमिपालाश्च ये तु हीनाः स्वतेजसा ॥ १८ ॥

परंतु उत्तर समुद्रतक पक्षियोंके सिवा और कोई नहीं जाता; ( किंतु वहाँ भी अर्जुन पहुँच गये । ) वहाँ अभिषेकके समय सैकड़ों मंगलकारी शंख एक साथ ही जोर- जोरसे बजने लगे, जिससे मेरे रोंगटे खड़े हो गये । उस समय वहाँ जो तेजोहीन भूपाल थे, वे भयके मारे मूर्च्छित होकर गिर पड़े ॥ १७-१८ ॥

धृष्टद्युम्नः पाण्डवाश्च सात्यकिः केशवोऽष्टमः ।

सत्त्वस्था वीर्यसम्पन्ना ह्यन्योन्यप्रियदर्शनाः ॥ १ ९ ॥

धृष्टद्युम्न, पाँचों पाण्डव, सात्यकि और आठवें श्रीकृष्ण - ये ही धैर्यपूर्वक स्थिर रहे । ये सभी पराक्रमसम्पन्न तथा एक- दूसरेका प्रिय करनेवाले हैं ॥ १ ९ ॥

विसंज्ञान् भूमिपान् दृष्ट्वा मां च ते प्राहसंस्तदा ।

ततः प्रहृष्टो बीभत्सुः प्रादाद्धेमविषाणिनाम् ॥ २० ॥

शतान्यनडुहां पञ्च द्विजमुख्येषु भारत ।

पृष्ठ 2073

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2073 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

न रन्तिदेवो नाभागो यौवनाश्वो मनुर्न च ॥ २१ ॥

न च राजा पृथुर्वैन्यो न चाप्यासीद् भगीरथः ।

ययातिर्नहुषो वापि यथा राजा युधिष्ठिरः ॥ २२ ॥

वे मुझे तथा अन्य राजाओंको अचेत हुए देखकर उस समय जोर- जोर से हँस रहे थे । भारत! तदनन्तर अर्जुनने प्रसन्न होकर पाँच सौ बैलोंको, जिनके सींगोंमें सोना मँढ़ा हुआ था, मुख्य - मुख्य ब्राह्मणोंमें बाँट दिया । पिताजी! न रन्तिदेव, न नाभाग, न मान्धाता, न मनु, न वेननन्दन राजा पृथु, न भगीरथ, न ययाति और न नहुष ही वैसे ऐश्वर्यसम्पन्न सम्राट् थे, जैसे कि आज राजा युधिष्ठिर हैं ॥ २०–२२ ॥

यथातिमात्रं कौन्तेयः श्रिया परमया युतः ।

राजसूयमवाप्यैवं हरिश्चन्द्र इव प्रभुः ॥ २३ ॥

कुन्तीनन्दन युधिष्ठिर राजसूययज्ञ पूर्ण करके अत्यन्त उच्चकोटिकी राजलक्ष्मीसे सम्पन्न हो गये हैं । ये शक्तिशाली महाराज हरिश्चन्द्रकी भाँति सुशोभित होते हैं ॥ २३ ॥

एतां दृष्ट्वा श्रियं पार्थे हरिश्चन्द्रे यथा विभो । कथं त जीवितं श्रेयो मम पश्यसि भारत ॥ २४ ॥ तु

भारत! हरिश्चन्द्रकी भाँति कुन्तीनन्दन युधिष्ठिरकी इस राजलक्ष्मीको देखकर मेरा जीवित रहना आप किस दृष्टिसे अच्छा समझते हैं? ॥ २४ ॥

अन्धेनेव युगं नद्धं विपर्यस्तं नराधिप ।

कनीयांसो विवर्धन्ते ज्येष्ठा हीयन्त एव च ॥ २५ ॥

राजन्! यह युग अंधे विधातासे बँधा हुआ है । इसीलिये इसमें सब बातें उलटी हो रही हैं । छोटे बढ़ रहे हैं और बड़े हीन दशामें गिरते जा रहे हैं ॥ २५ ॥

एवं दृष्ट्वा नाभिविन्दामि शर्म समीक्षमाणोऽपि कुरुप्रवीर । तेनाहमेवं कृशतां गतश्च विवर्णतां चैव सशोकतां च ॥ २६ ॥

कुरुप्रवीर! ऐसा देखकर अच्छी तरह विचार करनेपर भी मुझे चैन नहीं पड़ता । इसीसे मैं दुर्बल, कान्तिहीन और शोकमग्न हो रहा हूँ ॥ २६ ॥

इति श्रीमहाभारते सभापर्वणि द्यूतपर्वणि दुर्योधनसंतापे त्रिपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥ ५३ ॥ इस प्रकार श्रीमहाभारत सभापर्वके अन्तर्गत द्यूतपर्वमें दुर्योधनसंतापविषयक तिरपनवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ५३ ॥

पृष्ठ 2074

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2074 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

चतुःपञ्चाशत्तमोऽध्यायः धृतराष्ट्रका दुर्योधनको समझाना धृतराष्ट्रउवाच

त्वं वै ज्येष्ठो ज्यैष्ठिनेयः पुत्र मा पाण्डवान् द्विषः ।

द्वेष्टा ह्यसुखमादत्ते यथैव निधनं तथा ॥ १ ॥

धृतराष्ट्र बोले- दुर्योधन! तुम मेरे ज्येष्ठ पुत्र हो, जेठी रानीके गर्भसे उत्पन्न हुए हो । बेटा! पाण्डवोंसे द्वेष मत करो; क्योंकि द्वेष करनेवाला मनुष्य मृत्युके समान कष्ट पाता है ॥

अव्युत्पन्नं समानार्थं तुल्यमित्रं युधिष्ठिरम् ।

अद्विषन्तं कथं द्विष्यात् त्वादृशो भरतर्षभ ॥ २ ॥

युधिष्ठिर किसीके साथ छल नहीं करते, उनका धन तुम्हारे ही जैसा है । जो तुम्हारे मित्र हैं, वे उनके भी मित्र हैं और युधिष्ठिर तुमसे कभी द्वेष नहीं करते । भरतकुलतिलक! फिर तुम्हारे - जैसे पुरुषको उनसे द्वेष क्यों करना चाहिये? ॥

तुल्याभिजनवीर्यश्च कथं भ्रातुः श्रियं नृप ।

पुत्र कामयसे मोहान्मैवं भूः शाम्य मा शुचः ॥ ३ ॥

राजन्! तुम्हारा और युधिष्ठिरका कुल एवं पराक्रम एक-सा है । बेटा! तुम मोहवश अपने भाईकी लक्ष्मीकी इच्छा क्यों करते हो? ऐसे अधम न बनो; शान्तभावसे रहो । शोक न करो ॥ ३ ॥

अथ यज्ञविभूतिं तां काङ्क्षसे भरतर्षभ ।

ऋत्विजस्तव तन्वन्तु सप्ततन्तुं महाध्वरम् ॥ ४ ॥

भरतश्रेष्ठ! यदि तुम उस यज्ञ- वैभवको पानेकी अभिलाषा रखते हो तो ऋत्विजलोग तुम्हारे लिये भी गायत्री आदि सात छन्दरूपी तन्तुओंसे युक्त राजसूय महायज्ञका अनुष्ठान करा देंगे ॥ ४ ॥

आहरिष्यन्ति राजानस्तवापि विपुलं धनम् ।

प्रीत्या च बहुमानाच्च रत्नान्याभरणानि च ॥ ५ ॥

उसमें देश - देशके राजालोग तुम्हारे लिये भी बड़े प्रेम और आदरसे रत्न, आभूषण तथा बहुत धन ले आयेंगे ॥ ५ ॥

( मही कामदुघा सा हि वीरपत्नीति चोच्यते ।

तथा वीर्याश्रिता भूमिस्तनुते हि मनोरथम् ॥

तवाप्यस्ति हि चेद् वीर्यं भोक्ष्यसे हि महीमिमाम् ॥ )

पृष्ठ 2075

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2075 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

बेटा! यह पृथ्वी कामधेनु है । इसे वीरपत्नी भी कहते हैं । अपने पराक्रमसे जीती हुई भूमि मनोवांछित फल प्रदान करती है । यदि तुममें भी बल और पराक्रम हो तो तुम इस पृथ्वीका यथेष्ट उपभोग कर सकते हो ।

अनार्याचरितं तात परस्वस्पृहणं भृशम् ।

स्वसंतुष्टः स्वधर्मस्थो यः स वै सुखमेधते ॥ ६ ॥

अव्यापारः परार्थेषु नित्योद्योगः स्वकर्मसु ।

रक्षणं समुपात्तानामेतद् वैभवलक्षणम् ॥ ७ ॥

तात! दूसरेके धनकी स्पृहा रखना नीच पुरुषोंका काम है । जो भलीभाँति अपने धनसे संतुष्ट तथा अपने धर्ममें ही स्थित है, वही सुखपूर्वक उन्नतिशील होता है । दूसरेके धनको हड़पनेकी कोई चेष्टा न करना, अपने कर्तव्यको पूरा करनेके लिये सदा प्रयत्नशील रहना और अपनेको जो कुछ प्राप्त है, उसकी रक्षा करना - यही उत्तम वैभवका लक्षण है ॥

विपत्तिष्वव्यथो दक्षो नित्यमुत्थानवान् नरः ।

अप्रमत्तो विनीतात्मा नित्यं भद्राणि पश्यति ॥ ८ ॥

जो विपत्तिमें व्यथित नहीं होता, सदा उद्योगशील बना रहता है, जिसमें प्रमादका अभाव है तथा जिसके हृदयमें विनयरूप सद्गुण है, वह चतुर मनुष्य सदा कल्याण ही देखता है ॥ ८ ॥

बाहूनिवैतान् मा छेत्सीः पाण्डुपुत्रास्तथैव ते ।

भ्रातॄणां तद्धनार्थं वै मित्रद्रोहं च मा कुरु ॥ ९ ॥

ये पाण्डुपुत्र तुम्हारी भुजाओंके समान हैं, इन्हें काटो मत । इसी प्रकार तुम भाइयोंके धनके लिये मित्रद्रोह न करो ॥ ९ ॥

पाण्डोः पुत्रान् मा द्विषस्वेह राजं- स्तथैव ते भ्रातृधनं समग्रम् । मित्रद्रोहे तात महानधर्मः पितामहा ये तव तेऽपि तेषाम् ॥ १० ॥

राजन्! तुम पाण्डवोंसे द्वेष न करो । वे तुम्हारे भाई हैं और भाइयोंका सारा धन तुम्हारा ही है । तात! मित्रद्रोहसे बहुत बड़ा पाप होता है। देखो, जो तुम्हारे बाप- दादे हैं, वे ही उनके भी हैं ॥ १० ॥

अन्तर्वेद्यां ददद् वित्तं कामाननुभवन् प्रियान् ।

क्रीडन् स्त्रीभिर्निरातङ्कः प्रशाम्य भरतर्षभ ॥ ११ ॥

भरतश्रेष्ठ! तुम यज्ञमें धन दान करो, मनको प्रिय लगनेवाले भोग भोगो और निर्भय होकर स्त्रियोंके साथ क्रीड़ा करते हुए शान्त रहो ॥ ११ ॥

पृष्ठ 2076

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2076 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इति श्रीमहाभारते सभापर्वणि द्यूतपर्वणि दुर्योधनसंतापे चतुःपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥ ५४ ॥ इस प्रकार श्रीमहाभारत सभापर्वके अन्तर्गत द्यूतपर्वमें दुर्योधनसंतापविषयक चौवनवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ५४ ॥

(दाक्षिणात्य अधिक पाठके १३ श्लोक मिलाकर कुल १२३ श्लोक हैं )

पृष्ठ 2077

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2077 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पञ्चपञ्चाशत्तमोऽध्यायः दुर्योधनका धृतराष्ट्रको उकसाना दुर्योधन उवाच

यस्य नास्ति निजा प्रज्ञा केवलं तु बहुश्रुतः ।

न स जानाति शास्त्रार्थं दर्वी सूपरसानिव ॥ १ ॥

दुर्योधन बोला — पिताजी! जिसके पास अपनी बुद्धि नहीं है, जिसने केवल बहुत - से शास्त्रोंका श्रवणभर किया है, वह शास्त्रके तात्पर्यको नहीं समझ सकता; ठीक उसी तरह, जैसे कलछी दालके रसको नहीं जानती ॥ १ ॥

जानन् वै मोहयसि मां नावि नौरिव संयता ।

स्वार्थे किं नावधानं ते उताहो द्वेष्टि मां भवान् ॥ २ ॥

एक नौकामें बँधी हुई दूसरी नौकाके समान आप विदुरकी बुद्धिके आश्रित हैं । जानते हुए भी मुझे मोहमें क्यों डालते हैं, स्वार्थसाधनके लिये क्या आपमें तनिक भी सावधानी नहीं है अथवा आप मुझसे द्वेष रखते हैं? ॥ २ ॥

न सन्तीमे धार्तराष्ट्रा येषां त्वमनुशासिता ।

भविष्यमर्थमाख्यासि सर्वदा कृत्यमात्मनः ॥ ३ ॥

आप जिनके शासक हैं, वे धार्तराष्ट्र नहींके बराबर हैं ( क्योंकि आप उन्हें स्वेच्छासे उन्नतिके पथपर बढ़ने नहीं देते ) । आप सदा अपने वर्तमान कर्तव्यको भविष्यपर ही टालते रहते हैं ॥ ३ ॥

पृष्ठ 2078

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2078 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

परनेयोऽग्रणीर्यस्य स मार्गान् प्रति मुह्यति ।

पन्थानमनुगच्छेयुः कथं तस्य पदानुगाः ॥ ४ ॥

जिस दलका अगुआ दूसरेकी बुद्धिपर चलता हो, वह अपने मार्गमें सदा मोहित होता रहता है । फिर उसके पीछे चलनेवाले लोग अपने मार्गका अनुसरण कैसे कर सकते हें? ॥ ४ ॥

राजन् परिणतप्रज्ञो वृद्धसेवी जितेन्द्रियः ।

प्रतिपन्नान् स्वकार्येषु सम्मोहयसि नो भृशम् ॥ ५ ॥

राजन्! आपकी बुद्धि परिपक्व है, आप वृद्ध पुरुषोंकी सेवा करते रहते हैं, आपने अपनी इन्द्रियोंपर विजय पा ली है, तो भी जब हमलोग अपने कार्योंमें तत्पर होते हैं, उस समय आप हमें बार- बार मोहमें ही डाल देते हैं ॥ ५ ॥

लोकवृत्ताद् राजवृत्तमन्यदाह बृहस्पतिः ।

तस्माद् राज्ञाप्रमत्तेन स्वार्थश्चिन्त्यः सदैव हि ॥ ६ ॥

क्षत्रियस्य महाराज जये वृत्तिः समाहिता ।

स वै धर्मस्त्वधर्मो वा स्ववृत्तौ का परीक्षणा ॥ ७ ॥

बृहस्पतिने राजव्यवहारको लोकव्यवहारसे भिन्न बताया है; अतः राजाको सावधान होकर सदा अपने प्रयोजनका ही चिन्तन करना चाहिये । महाराज! क्षत्रियकी वृत्ति विजयमें ही लगी रहती है, वह चाहे धर्म हो या अधर्म । अपनी वृत्तिके विषयमें क्या परीक्षा करनी है? ॥ ६-७ ॥

प्रकालयेद् दिशः सर्वाः प्रतोदेनेव सारथिः ।

प्रत्यमित्रश्रियं दीप्तां जिघृक्षुर्भरतर्षभ ॥ ८ ॥

भरतकुलभूषण! शत्रुकी जगमगाती हुई राजलक्ष्मीको अपने अधिकारमें करनेकी इच्छावाला भूपाल सम्पूर्ण दिशाओंका उसी प्रकार संचालन करे, जैसे सारथि चाबुकसे घोड़ोंको हाँककर अपनी रुचिके अनुसार चलाता है ॥

प्रच्छन्नो वा प्रकाशो वा योगो यो s रिं प्रबाधते ।

तद् वै शस्त्रं शस्त्रविदां न शस्त्रं छेदनं स्मृतम् ॥ ९ ॥

गुप्त या प्रकट, जो उपाय शत्रुको संकटमें डाल दे, वही शस्त्रज्ञ पुरुषोंका शस्त्र है । केवल काटनेवाला शस्त्र ही शस्त्र नहीं है ॥ ९ ॥

शत्रुश्चैव हि मित्रं च न लेख्यं न च मातृका ।

यो वै संतापयति यं स शत्रुः प्रोच्यते नृप ॥ १० ॥

राजन्! अमुक शत्रु है और अमुक मित्र, इसका कोई लेखा नहीं है और न शत्रु-मित्रसूचक कोई अक्षर ही है । जो जिसको संताप देता है, वही उसका शत्रु कहा जाता ॥ १० ॥

असंतोषः श्रियो मूलं तस्मात् तं कामयाम्यहम् ।

पृष्ठ 2079

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2079 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

समुच्छ्रये यो यतते स राजन् परमो नयः ॥ ११ ॥

असंतोष ही लक्ष्मीकी प्राप्तिका मूल कारण है; अतः मैं असंतोष चाहता हूँ । राजन्! जो अपनी उन्नतिके लिये प्रयत्न करता है, उसका वह प्रयत्न ही सर्वोत्तम नीति है ॥

ममत्वं हि न कर्तव्यमैश्वर्ये वा धनेऽपि वा ।

पूर्वावाप्तं हरन्त्यन्ये राजधर्मं हि तं विदुः ॥ १२ ॥

ऐश्वर्य अथवा धनमें ममता नहीं करनी चाहिये, क्योंकि पहलेके उपार्जित धनको दूसरे

लोग बलात् छीन लेते हैं । यही राजधर्म माना गया है ॥ १२ ॥

अद्रोहसमयं कृत्वा चिच्छेद नमुचेः शिरः ।

शक्रः साभिमता तस्य रिपौ वृत्तिः सनातनी ॥ १३ ॥

इन्द्रने नमुचिसे कभी वैर न करनेकी प्रतिज्ञा करके उसपर विश्वास जमाया और मौका देखकर उसका सिर काट लिया । तात! शत्रुके प्रति इसी प्रकारका व्यवहार सदासे होता चला आया है । यह इन्द्रको भी मान्य है ॥ १३ ॥

द्वावेतौ ग्रसते भूमिः सर्पो बिलशयानिव ।

राजानं चाविरोद्धारं ब्राह्मणं चाप्रवासिनम् ॥ १४ ॥

जैसे सर्प बिलमें रहनेवाले चूहों आदिको निगल जाता है, उसी प्रकार यह भूमि विरोध करनेवाले राजा तथा परदेशमें न विचरनेवाले ब्राह्मण ( संन्यासी ) -को ग्रस लेती है ॥ १४ ॥

नास्ति वै जातितः शत्रुः पुरुषस्य विशाम्पते ।

येन साधारणी वृत्तिः स शत्रुर्नेतरो जनः ॥ १५ ॥

नरेश्वर! मनुष्यका जन्मसे कोई शत्रु नहीं होता, जिसके साथ एक- सी जीविका होती है अर्थात् जो लोग एक ही वृत्तिसे जीवननिर्वाह करते हैं, वे ही ( ईर्ष्याके कारण ) आपसमें एक- दूसरेके शत्रु होते हैं, दूसरे नहीं ॥ १५ ॥

शत्रुपक्षं समृध्यन्तं यो मोहात् समुपेक्षते ।

व्याधिराप्यायित इव तस्य मूलं छिनत्ति सः ॥ १६ ॥

जो निरन्तर बढ़ते हुए शत्रुपक्षकी ओरसे मोहवश उदासीन हो जाता है, बढ़े हुएरोगक भाँति शत्रु उस उदासीन राजाकी जड़ काट डालता है ॥ १६ ॥

अल्पोऽपि ह्यरिरत्यर्थं वर्धमानः पराक्रमैः ।

वल्मीको मूलज इव ग्रसते वृक्षमन्तिकात् ॥ १७ ॥

जैसे वृक्षकी जड़में उत्पन्न हुई दीमक उसमें लगी रहनेके कारण उस वृक्षको ही खा जाती है, वैसे ही छोटा- सा भी शत्रु यदि पराक्रमसे बहुत बढ़ जाय, तो वह पहलेके प्रबल शत्रुको भी नष्ट कर डालता है ॥ १७ ॥

आजमीढ रिपोर्लक्ष्मीर्मा ते रोचिष्ट भारत ।

एष भारः सत्त्ववतां नयः शिरसि विष्ठितः ॥ १८ ॥

पृष्ठ 2080

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2080 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भरतकुलभूषण! अजमीढनन्दन! आपको शत्रुकी लक्ष्मी अच्छी नहीं लगनी चाहिये ।

हर समय न्यायको सिरपर चढ़ाये रखना भी बुद्धिमानोंके लिये भार ही है ॥ १८ ॥

जन्मवृद्धिमिवार्थानां यो वृद्धिमभिकाङ्क्षते ।

ते ज्ञातिषु सवै सद्यो वृद्धिर्हि विक्रमः ॥ १ ९ ॥

जो जन्मकालसे शरीर आदिकी वृद्धिके समान धनवृद्धिकी भी अभिलाषा करता है, वह कुटुम्बीजनोंमें बहुत आगे बढ़ जाता है । पराक्रम करना तत्काल उन्नतिका कारण है ॥ १ ९ ॥

नाप्राप्य पाण्डवैश्वर्यं संशयो मे भविष्यति ।

अवाप्स्ये वा श्रियं तां हि शयिष्ये वा हतो युधि ॥ २० ॥

जबतक मैं पाण्डवोंकी सम्पत्तिको प्राप्त न कर लूँ, तबतक मेरे मनमें दुविधा ही रहेगी । इसलिये या तो मैं पाण्डवोंकी उस सम्पत्तिको ले लूँगा अथवा युद्धमें मरकर सो जाऊँगा (तभी मेरी दुविधा मिटेगी ) ॥ २० ॥

एतादृशस्य'किं मेऽद्य जीवितेन विशाम्पते ।

वर्धन्ते पाण्डवा नित्यं वयं त्वस्थिरवृद्धयः ॥ २१ ॥

महाराज! आज जो मेरी दशा है, इसमें मेरे जीवित रहनेसे क्या लाभ? पाण्डव प्रतिदिन उन्नति कर रहे हैं और हम लोगोंकी वृद्धि ( उन्नति ) अस्थिर है — अधिक कालतक टिकनेवाली नहीं जान पड़ती है ॥ २१ ॥

इति श्रीमहाभारते सभापर्वणि द्यूतपर्वणि दुर्योधनसंतापे पञ्चपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥ ५५ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत सभापर्वके अन्तर्गत द्यूतपर्वमें दुर्योधनसंतापविषयक पचपनवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ५५ ॥