श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड १ — पृष्ठ 2221–2230

महाभारत — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 2221–2230

पृष्ठ 2221

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2221 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इस प्रकार श्रीमहाभारत सभापर्वके अन्तर्गत अनुद्यूतपर्वमें पाण्डवोंकी प्रतिज्ञासे सम्बन्ध रखनेवाला सतहत्तरवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ७७ ॥

पृष्ठ 2222

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2222 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अष्टसप्ततितमोऽध्यायः युधिष्ठिरका धृतराष्ट्र आदिसे विदा लेना, विदुरका कुन्तीको अपने यहाँ रखनेका प्रस्ताव और पाण्डवोंको धर्मपूर्वक रहनेका उपदेश देना युधिष्ठिर उवाच

आमन्त्रयामि भरतांस्तथा वृद्धं पितामहम् ।

राजानं सोमदत्तं च महाराजं च बाह्निकम् ॥ १ ॥

द्रोणं कृपं नृपांश्चान्यानश्वत्थामानमेव च ।

विदुरं धृतराष्ट्रं च धार्तराष्ट्रांश्च सर्वशः ॥ २ ॥

युयुत्सुं संजयं चैव तथैवान्यान् सभासदः ।

सर्वानामन्त्र्य गच्छामि द्रष्टास्मि पुनरेत्य वः ॥ ३ ॥

युधिष्ठिर बोले — मैं भरतवंशके समस्त गुरुजनोंसे वनमें जानेकी आज्ञा चाहता हूँ। बड़े - बूढ़े पितामह भीष्म, राजा सोमदत्त, महाराज बाह्लिक, गुरुवर द्रोण और कृपाचार्य, अश्वत्थामा, अन्यान्य नृपतिगण, विदुर, राजा धृतराष्ट्र, उनके सभी पुत्र, युयुत्सु, संजय तथा दूसरे सब सदस्योंसे पूछकर सबकी आज्ञा लेकर वनमें जाता हूँ, फिर लौटकर आप लोगोंका दर्शन करूँगा ॥ १–३ ॥ वैशम्पायन उवाच

न च किंचिदथोचुस्तं ह्रिया सन्ना युधिष्ठिरम् ।

मनोभिरेव कल्याणं दध्युस्ते तस्य धीमतः ॥ ४ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं - राजन्! युधिष्ठिरके इस प्रकार पूछनेपर सब कौरव लाजके मारे सन्न रह गये, कुछ भी उत्तर न दे सके । उन्होंने मन- ही- मन उन बुद्धिमान् युधिष्ठिरके कल्याणका चिन्तन किया ॥ ४ ॥

विदुर उवाच

आर्या पृथा राजपुत्री नारण्यं गन्तुमर्हति ।

सुकुमारी च वृद्धा च नित्यं चैव सुखोचिता ॥ ५ ॥

इह वत्स्यति कल्याणी सत्कृता मम वेश्मनि ।

इति पार्था विजानीध्वमगदं वोऽस्तु सर्वशः ॥ ६ ॥

विदुर बोले – कुन्तीकुमारो! राजपुत्री आर्या कुन्ती वनमें जाने लायक नहीं हैं । वे कोमल अंगोंवाली और वृद्धा हैं, सदा सुख और आरामके ही योग्य हैं; अतः वे मेरे ही घरमें

पृष्ठ 2223

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2223 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सत्कारपूर्वक रहेंगी । यह बात तुम सब लोग जान लो । मेरी शुभ कामना है कि तुम वहाँ सर्वथा नीरोग एवं सुखसे रहो ॥ ५-६ ॥ पाण्डवा ऊचुः

तथेत्युक्त्वाब्रुवन् सर्वे यथा नो वदसेऽनघ ।

त्वं पितृव्यः पितृसमो वयं च त्वत्परायणाः ॥ ७ ॥

पाण्डवोंने कहा – बहुत अच्छा, ऐसा ही हो । इतना कहकर वे सब फिर बोले ——अनघ! आप हमें जैसा कहें- जैसी आज्ञा दें, वही शिरोधार्य है । आप हमारे पितृव्य

( पिताके भाई) हैं, अतः पिताके ही तुल्य हैं । हम सब भाई आपकी शरणमें हैं ॥ ७ ॥

यथाऽऽज्ञापयसे विद्वंस्त्वं हि नः परमो गुरुः ।

यच्चान्यदपि कर्तव्यं तद् विधत्स्व महामते ॥ ८ ॥

‘ विद्वन्! आप जैसी आज्ञा दें, वही हमें मान्य है; क्योंकि आप हमारे परम गुरु हैं ।

महामते! इसके सिवा और भी जो कुछ हमारा कर्तव्य हो, वह हमें बताइये ' ॥ ८ ॥

विदुर उवाच

युधिष्ठिर विजानीहि ममेदं भरतर्षभ ।

नाधर्मेण जितः कश्चिद् व्यथते वै पराजये ॥ ९ ॥

विदुर बोले- भरतकुलभूषण युधिष्ठिर! तुम मुझसे यह जान लो कि अधर्मसे पराजित होनेवाला कोई भी पुरुष अपनी उस पराजयके लिये दुःखी नहीं होता ॥ ९ ॥

त्वं वै धर्मं विजानीषे युद्धे जेता धनंजयः ।

हन्तारीणां भीमसेनो नकुलस्त्वर्थसंग्रही ॥ १० ॥

तुम धर्मके ज्ञाता हो । अर्जुन युद्धमें विजय पानेवाले हैं । भीमसेन शत्रुओंका नाश करनेमें समर्थ हैं । नकुल आवश्यक वस्तुओंको जुटानेमें कुशल हैं ॥ १० ॥

संयन्ता सहदेवस्तु धौम्यो ब्रह्मविदुत्तमः ।

धर्मार्थकुशला चैव द्रौपदी धर्मचारिणी ॥ ११ ॥

सहदेव संयमी हैं तथा ब्रह्मर्षि धौम्यजी ब्रह्मवेत्ताओंके शिरोमणि हैं । एवं धर्मपरायणा द्रौपदी भी धर्म और अर्थके सम्पादनमें कुशल है ॥ ११ ॥

अन्योन्यस्य प्रियाः सर्वे तथैव प्रियदर्शनाः ।

परैरभेद्याः संतुष्टाः को वो न स्पृहयेदिह ॥ १२ ॥

तुम सब लोग आपसमें एक- दूसरेके प्रिय हो, तुम्हें देखकर सबको प्रसन्नता होती है । शत्रु तुममें भेद या फूट नहीं डाल सकते, इस जगत्में कौन है जो तुमलोगोंको न चाहता हो ॥ १२ ॥

एष वै सर्वकल्याणः समाधिस्तव भारत ।

नैनं शत्रुर्विषहते शक्रेणापि समोऽप्युत ॥ १३ ॥

पृष्ठ 2224

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2224 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भारत! तुम्हारा यह क्षमाशीलताका नियम सब प्रकारसे कल्याणकारी है । इन्द्रके समान पराक्रमी शत्रु भी इसका सामना नहीं कर सकता ॥ १३ ॥

हिमवत्यनुशिष्टोऽसि मेरुसावर्णिना पुरा ।

द्वैपायनेन कृष्णेन नगरे वारणावते ॥ १४ ॥

भृगुतुङ्गे च रामेण दृषद्वत्यां च शम्भुना ।

अश्रौषीरसितस्यापि महर्षेरञ्जनं प्रति ॥ १५ ॥

पूर्वकालमें मेरुसावर्णिने हिमालयपर तुम्हें धर्म और ज्ञानका उपदेश दिया है, वारणावत नगरमें श्रीकृष्णद्वैपायन व्यासजीने, भृगुतुंग पर्वतपर परशुरामजीने तथा दृषद्वतीके तटपर साक्षात् भगवान् शंकरने तुम्हें अपने सदुपदेशसे कृतार्थ किया है । अंजन पर्वतपर तुमने महर्षि असितका भी उपदेश सुना है ॥ १४-१५ ॥

कल्माषीतीरसंस्थस्य गतस्त्वं शिष्यतां भृगोः ।

द्रष्टा सदा नारदस्ते धौम्यस्तेऽयं पुरोहितः ॥ १६ ॥

कल्माषी नदीके किनारे निवास करनेवाले महर्षि भृगुने भी तुम्हें उपदेश देकर अनुगृहीत किया है । देवर्षि नारदजी सदा तुम्हारी देखभाल करते हैं और तुम्हारे ये पुरोहित धौम्यजी तो सदा साथ ही रहते हैं ॥ १६ ॥

मा हासीः साम्पराये त्वं बुद्धिं तामृषिपूजिताम् ।

पुरूरवसमैलं त्वं बुद्धया जयसि पाण्डव ॥ १७ ॥

ऋषियोंद्वारा सम्मानित उस परलोकविषयक विज्ञानका तुम कभी त्याग न करना ।

पाण्डुनन्दन! तुम अपनी बुद्धिसे इलानन्दन पुरूरवाको भी पराजित करते हो ॥ १७ ॥

शक्त्या जयसि राज्ञोऽन्यानृषीन् धर्मोपसेवया ।

ऐन्द्रे जये धृतमना याम्ये कोपविधारणे ॥ १८ ॥

शक्तिसे समस्त राजाओंको तथा धर्मसेवनद्वारा ऋषियोंको भी जीत लेते हो । तुम इन्द्रसे मनमें विजयका उत्साह प्राप्त करो । क्रोधको काबूमें रखनेका पाठ यमराजसे सीखो ।

तथा विसर्गे कौबेरे वारुणे चैव संयमे ।

आत्मप्रदानं सौम्यत्वमद्भयश्चैवोपजीवनम् ॥ १ ९ ॥

उदारता एवं दानमें कुबेरका और संयममें वरुणका आदर्श ग्रहण करो । दूसरोंके हितके लिये अपने - आपको निछावर करना, सौम्यभाव ( शीतलता) तथा दूसरोंको जीवन - दान देना -इन सब बातोंकी शिक्षा तुम्हें जलसे लेनी चाहिये ॥ १ ९ ॥

भूमेः क्षमा च तेजश्च समग्रं सूर्यमण्डलात् ।

वायोर्बलं प्राप्नुहि त्वं भूतेभ्यश्चात्मसम्पदम् ॥ २० ॥

तुम भूमि क्षमा, सूर्यमण्डलसे तेज, वायुसे बल तथा सम्पूर्ण भूतोंसे अपनी सम्पत्ति प्राप्त करो ॥ २० ॥

अगदं वोऽस्तु भद्रं वो द्रष्टास्मि पुनरागतान् ।

पृष्ठ 2225

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2225 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

आपद्धर्मार्थकृच्छ्रेषु सर्वकार्येषु वा पुनः ॥ २१ ॥

यथावत् प्रतिपद्येथाः काले काले युधिष्ठिर ।

आपृष्टोऽसीह कौन्तेय स्वस्ति प्राप्नुहि भारत ॥ २२ ॥

तुम्हें कभी कोई रोग न हो, सदा मंगल- ही- मंगल दिखायी दे । कुशलपूर्वक वनसे लौटनेपर मैं फिर तुम्हें देखूँगा । युधिष्ठिर! आपत्तिकालमें, धर्म तथा अर्थका संकट उपस्थित होनेपर अथवा सभी कार्योंमें समय- समयपर अपने उचित कर्तव्यका पालन करना । कुन्तीनन्दन! भारत! तुमसे आवश्यक बातें कर लीं । तुम्हें कल्याण प्राप्त हो ॥ २१-२२ ॥

कृतार्थं स्वस्तिमन्तं त्वां द्रक्ष्यामः पुनरागतम् ।

न हि वो वृजिनं किंचिद् वेद कश्चित् पुरा कृतम् ॥ २३ ॥

जब वनसे कुशलपूर्वक कृतार्थ होकर लौटोगे, तब यहाँ आनेपर फिर तुमसे मिलूँगा ।

तुम्हारे पहलेके किसी दोषको दूसरा कोई न जाने, इसकी चेष्टा रखना ॥ २३ ॥

वैशम्पायन उवाच

एवमुक्तस्तथेत्युक्त्वा पाण्डवः सत्यविक्रमः ।

भीष्मद्रोणौ नमस्कृत्य प्रातिष्ठत युधिष्ठिरः ॥ २४ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं-जनमेजय! विदुरके ऐसा कहनेपर सत्यपराक्रमी पाण्डुनन्दन युधिष्ठिर भीष्म और द्रोणको नमस्कार करके वहाँसे प्रस्थित हुए ॥ २४ ॥

इति श्रीमहाभारते सभापर्वणि अनुद्यूतपर्वणि युधिष्ठिरवनप्रस्थानेऽष्टसप्ततितमोऽध्यायः ॥ ७८ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत सभापर्वके अन्तर्गत अनुद्यूतपर्वमें युधिष्ठिरका वनको प्रस्थानविषयक अठहत्तरवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ७८ ॥

पृष्ठ 2226

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2226 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकोनाशीतितमोऽध्यायः द्रौपदीका कुन्तीसे विदा लेना तथा कुन्तीका विलाप एवं नगरके नर- नारियोंका शोकातुर होना वैशम्पायन उवाच

तस्मिन् सम्प्रस्थिते कृष्णा पृथां प्राप्य यशस्विनीम् ।

अपृच्छद् भृशदुःखार्ता याश्चान्यास्तत्र योषितः ॥ १ ॥

यथार्हं वन्दनाश्लेषान् कृत्वा गन्तुमियेष सा ।

ततो निनादः सुमहान् पाण्डवान्तःपुरेऽभवत् ॥ २ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं - युधिष्ठिरके प्रस्थान करनेपर कृष्णाने यशस्विनी कुन्तीके पास जाकर अत्यन्त दुःखसे आतुर हो वनमें जानेकी आज्ञा माँगी । वहाँ जो दूसरी स्त्रियाँ बैठी थीं, उन सबकी यथायोग्य वन्दना करके सबसे गले मिलकर उसने वनमें जानेकी इच्छा प्रकट की । फिर तो पाण्डवोंके अन्तःपुरमें महान् आर्तनाद होने लगा ॥

कुन्ती च भृशसंतप्ता द्रौपदीं प्रेक्ष्य गच्छतीम् ।

शोकविह्वलया वाचा कृच्छ्राद् वचनमब्रवीत् ॥ ३ ॥

द्रौपदीको जाती देख कुन्ती अत्यन्त संतप्त हो उठीं और शोकाकुल वाणीद्वारा बड़ी कठिनाईसे इस प्रकार बोलीं- ॥ ३ ॥

वत्से शोको न ते कार्यः प्राप्येदं व्यसनं महत् ।

पृष्ठ 2227

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2227 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

स्त्रीधर्माणामभिज्ञासि शीलाचारवती तथा ॥ ४ ॥

‘ बेटी! इस महान् संकटको पाकर तुम्हें शोक नहीं करना चाहिये । तुम स्त्रीके धर्मोको जानती हो, शील और सदाचारका पालन करनेवाली हो ॥ ४ ॥

न त्वां संदेष्टुमर्हामि भर्तृन् प्रति शुचिस्मिते ।

साध्वीगुणसमापन्ना भूषितं ते कुलद्वयम् ॥ ५ ॥

‘ पवित्र मुसकानवाली बहू! इसीलिये पतियोंके प्रति तुम्हारा क्या कर्तव्य है, यह तुम्हें बतानेकी आवश्यकता मैं नहीं समझती । तुम सती स्त्रियोंके सद्गुणोंसे सम्पन्न हो; तुमने पति और पिता—दोनोंके कुलोंकी शोभा बढ़ायी है ॥ ५ ॥

सभाग्याः कुरवश्चेमे ये न दग्धास्त्वयानघे ।

अरिष्टं व्रज पन्थानं मदनुध्यानबृंहिता ॥ ६ ॥

‘ निष्पाप द्रौपदी! ये कौरव बड़े भाग्यशाली हैं, जिन्हें तुमने अपनी क्रोधाग्निसे जलाकर भस्म नहीं कर दिया । जाओ, तुम्हारा मार्ग विघ्न- बाधाओंसे रहित हो; मेरे किये हुए शुभ चिन्तनसे तुम्हारा अभ्युदय हो ॥ ६ ॥

भाविन्यर्थे हि सत्स्त्रीणां वैकृतं नोपजायते ।

गुरुधर्माभिगुप्ता च श्रेयः क्षिप्रमवाप्स्यसि ॥ ७ ॥

‘ जो बात अवश्य होनेवाली है उसके होनेपर साध्वी स्त्रियोंके मनमें व्याकुलता नहीं होती । तुम अपने श्रेष्ठ धर्मसे सुरक्षित रहकर शीघ्र ही कल्याण प्राप्त करोगी ॥ ७ ॥

सहदेवश्च मे पुत्रः सदावेक्ष्यो वने वसन् ।

यथेदं व्यसनं प्राप्य नायं सीदेन्महामतिः ॥ ८ ॥

‘ बेटी! वनमें रहते हुए मेरे पुत्र सहदेवकी तुम सदा देखभाल रखना, जिससे यह परम बुद्धिमान् सहदेव इस भारी संकटमें पड़कर दुःखी न होने पावे ' ॥ ८ ॥

तथेत्युक्त्वा तु सा देवी स्रवन्नेत्रजलाविला ।

शोणिताक्तैकवसना मुक्तकेशी विनिर्ययौ ॥ ९ ॥

कुन्तीके ऐसा कहनेपर नेत्रोंसे आँसू बहाती हुई द्रौपदीने ' तथास्तु' कहकर उनकी आज्ञा शिरोधार्य की । उस समय उसके शरीरपर एक ही वस्त्र था, उसका भी कुछ भाग रजसे सना हुआ था और उसके सिरके बाल बिखरे हुए थे । उसी दशामें वह अन्तःपुरसे बाहर निकली ॥ ९ ॥

तां क्रोशन्तीं पृथा दुःखादनुवव्राज गच्छतीम् ।

अथापश्यत् सुतान् सर्वान् हृताभरणवाससः ॥ १० ॥

रोती - बिलखती, वनको जाती हुई द्रौपदीके पीछे - पीछे कुन्ती भी दुःखसे व्याकुल हो कुछ दूरतक गयीं, इतनेहीमें उन्होंने अपने सभी पुत्रोंको देखा, जिनके वस्त्र और आभूषण उतार लिये गये थे ॥ १० ॥

रुरुचर्मावृततनून् ह्रिया किंचिदवाङ्मुखान् ।

पृष्ठ 2228

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2228 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

परैः परीतान् संहृष्टैः सुहृद्भिश्चानुशोचितान् ॥ ११ ॥

उनके सभी अंग मृगचर्मसे ढँके हुए थे और वे लज्जावश नीचे मुख किये चले जा रहे थे । हर्षमें भरे हुए शत्रुओंने उन्हें सब ओरसे घेर रखा था और हितैषी सुहृद् उनके लिये शोक कर रहे थे ॥ ११ ॥

तदवस्थान् सुतान् सर्वानुपसृत्यातिवत्सला ।

स्वजमानावदच्छोकात् तत्तद् विलपती बहु॥ १२ ॥

उस अवस्थामें उन सभी पुत्रोंके निकट पहुँचकर कुन्तीके हृदयमें अत्यन्त वात्सल्य उमड़ आया । वे उन्हें हृदयसे लगाकर शोकवश बहुत विलाप करती हुई बोलीं ॥ १२ ॥

कुन्त्युवाच

कथं सद्धर्मचारित्रान् वृत्तस्थितिविभूषितान् ।

अक्षुद्रान् दृढभक्तांश्च दैवतेज्यापरान् सदा ॥ १३ ॥

व्यसनं वः समभ्यागात् कोऽयं विधिविपर्ययः ।

कस्यापध्यानजं चेदं धिया पश्यामि नैव तत् ॥ १४ ॥

कुन्तीने कहा- पुत्रो! तुम उत्तम धर्मका पालन करनेवाले तथा सदाचारकी मर्यादासे विभूषित हो । तुममें क्षुद्रताका अभाव है । तुम भगवान्‌के सुदृढ़ भक्त और देवाराधनमें सदा तत्पर रहनेवाले हो, तो भी तुम्हारे ऊपर यह विपत्तिका पहाड़ टूट पड़ा है । विधाताका यह कैसा विपरीत विधान है । किसके अनिष्टचिन्तनसे तुम्हारे ऊपर यह महान् दुःख आया है, यह बुद्धिसे बार- बार विचार करनेपर भी मुझे कुछ सूझ नहीं पड़ता ॥ १३-१४ ॥

स्यात् तु मद्भाग्यदोषोऽयं याहं युष्मानजीजनम् ।

दुःखायासभुजोऽत्यर्थं युक्तानप्युत्तमैर्गुणैः ॥ १५ ॥

यह मेरे ही भाग्यका दोष हो सकता है । तुम तो उत्तम गुणोंसे युक्त हो तो भी अत्यन्त दुःख और कष्ट भोगनेके लिये ही मैंने तुम्हें जन्म दिया है ॥ १५ ॥

कथं वत्स्यथ दुर्गेषु वने ऋद्धिविनाकृताः ।

वीर्यसत्त्वबलोत्साहतेजोभिरकृशाः कृशाः ॥ १६ ॥

इस प्रकार सम्पत्तिसे वंचित होकर तुम वनके दुर्गम स्थानोंमें कैसे रह सकोगे? वीर्य, धैर्य, बल, उत्साह और तेजसे परिपुष्ट होते हुए भी तुम दुर्बल हो ॥ १६ ॥

यद्येतदेवमज्ञास्यं वने वासो हि वो ध्रुवम् ।

शतशृङ्गान्मृते पाण्डौ नागमिष्यं गजाह्वयम् ॥ १७ ॥

यदि मैं यह जानती कि नगरमें आनेपर तुम्हें निश्चय ही वनवासका कष्ट भोगना पड़ेगा तो महाराज पाण्डुके परलोकवासी हो जानेपर शतशृंगपुरसे हस्तिनापुर नहीं आती ॥ १७ ॥

धन्यं वः पितरं मन्ये तपोमेधान्वितं तथा ।

पृष्ठ 2229

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2229 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यः पुत्राधिमसम्प्राप्य स्वर्गेच्छामकरोत् प्रियाम् ॥ १८ ॥

मैं तो तुम्हारे तपस्वी एवं मेधावी पिताको ही धन्य मानती हूँ, जिन्होंने पुत्रोंके दुःखसे दुःखी होनेका अवसर न पाकर स्वर्गलोककी अभिलाषाको ही प्रिय समझा ॥ १८ ॥

धन्यां चातीन्द्रियज्ञानामिमां प्राप्तां परां गतिम् ।

मन्ये तु माद्रीं धर्मज्ञां कल्याणीं सर्वथैव तु ॥ १ ९ ॥

रत्या मत्या च गत्या च ययाहमभिसन्धिता ।

जीवितप्रियतां मह्यं धिङ्मां संक्लेशभागिनीम् ॥ २० ॥

इसी प्रकार अतीन्द्रिय ज्ञानसे सम्पन्न एवं परमगतिको प्राप्त हुई कल्याणमयी इस धर्मज्ञा माद्रीको भी सर्वथा धन्य मानती हूँ । जिसने अपने अनुराग, उत्तम बुद्धि और सद्व्यवहारद्वारा मुझे भुलाकर जीवित रहनेके लिये विवश कर दिया । मुझको और जीवनके प्रति मेरी इस आसक्तिको धिक्कार है! जिसके कारण मुझे यह महान् क्लेश भोगना पड़ता है ॥ १ ९ -२० ॥

पुत्रका न विहास्ये वः कृच्छ्रलब्धान् प्रियान् सतः ।

साहं यास्यामि हि वनं हा कृष्णे किं जहासि माम् ॥ २१ ॥

पुत्रो! तुम सदाचारी और मेरे लिये प्राणोंसे भी अधिक प्यारे हो । मैंने बड़े कष्टसे तुम्हें पाया है; अतः तुम्हें छोड़कर अलग नहीं रहूँगी। मैं भी तुम्हारे साथ वनमें चलूँगी । हाय कृष्णे! तुम क्यों मुझे छोड़े जाती हो? ॥

अन्तवत्यसुधर्मेऽस्मिन् धात्रा किं नु प्रमादतः ।

ममान्तो नैव विहितस्तेनायुर्न जहाति माम् ॥ २२ ॥

यह प्राणधारणरूपी धर्म अनित्य है, एक न एक दिन इसका अन्त होना निश्चित है, फिर भी विधाताने न जाने क्यों प्रमादवश मेरे जीवनका भी शीघ्र ही अन्त नहीं नियत कर दिया । तभी तो आयु मुझे छोड़ नहीं रही है ॥

हा कृष्ण द्वारकावासिन् क्वासि संकर्षणानुज ।

कस्मान्न त्रायसे दुःखान्मां चेमांश्च नरोत्तमान् ॥ २३ ॥

हा द्वारकावासी श्रीकृष्ण! तुम कहाँ हो! बलरामजीके छोटे भैया! मुझको तथा इन नरश्रेष्ठ पाण्डवोंको इस दुःखसे क्यों नहीं बचाते? ॥ २३ ॥

अनादिनिधनं ये त्वामनुध्यायन्ति वै नराः ।

तांस्त्वं पासीत्ययं वादः स गतो व्यर्थतां कथम् ॥ २४ ॥

' प्रभो! तुम आदि - अन्तसे रहित हो, जो मनुष्य तुम्हारा निरन्तर स्मरण करते हैं, उन्हें

तुम अवश्य संकटसे बचाते हो । ' तुम्हारी यह विरद व्यर्थ कैसे हो रही है? ॥ २४ ॥

इमे सद्धर्ममाहात्म्ययशोवीर्यानुवर्तिनः ।

नार्हन्ति व्यसनं भोक्तुं नन्वेषां क्रियतां दया ॥ २५ ॥

पृष्ठ 2230

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 2230 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ये मेरे पुत्र उत्तम धर्म, महात्मा पुरुषोंके शील- स्वभाव, यश और पराक्रमका अनुसरण करनेवाले हैं, अतः कष्ट भोगनेके योग्य नहीं हैं; भगवन्! इनपर तो दया करो ॥ २५ ॥

सेयं नीत्यर्थविज्ञेषु भीष्मद्रोणकृपादिषु ।

स्थितेषु कुलनाथेषु कथमापदुपागता ॥ २६ ॥

नीतिके अर्थको जाननेवाले परम विद्वान् भीष्म, द्रोण और कृपाचार्य आदिके, जो इस कुलके रक्षक हैं, उनके रहते हुए यह विपत्ति हमपर क्यों आयी? ॥ २६ ॥

हा पाण्डो हा महाराज क्वासि किं समुपेक्षसे ।

पुत्रान् विवास्यतः साधूनरिभिर्द्यूतनिर्जितान् ॥ २७ ॥

हा महाराज पाण्डु! कहाँ हो? आज तुम्हारे श्रेष्ठ पुत्रोंको शत्रुओंने जूएमें जीतकर वनवास दे दिया है, तुम क्यों इनकी दुरवस्थाकी उपेक्षा कर रहे हो? ॥ २७ ॥

सहदेव निवर्तस्व ननु त्वमसि मे प्रियः ।

शरीरादपि माद्रेय मा मा त्याक्षीः कुपुत्रवत् ॥ २८ ॥

माद्रीनन्दन सहदेव! तुम मुझे अपने शरीरसे भी अधिक प्रिय हो । बेटा! लौट आओ ।

कुपुत्रकी भाँति मेरा त्याग न करो ॥ २८ ॥

व्रजन्तु भ्रातरस्तेऽमी यदि सत्याभिसंधिनः ।

मत्परित्राणजं धर्ममिहैव त्वमवाप्नुहि ॥ २ ९ ॥

तुम्हारे ये भाई यदि सत्यधर्मके पालनका आग्रह रखकर वनमें जा रहे हैं तो जायँ; तुम यहीं रहकर मेरी रक्षाजनित धर्मका लाभ लो ॥ २ ९ ॥ वैशम्पायन उवाच

एवं विलपतीं कुन्तीमभिवाद्य प्रणम्य च ।

पाण्डवा विगतानन्दा वनायैव प्रवव्रजुः ॥ ३० ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं - इस प्रकार विलाप करती हुई माता कुन्तीको अभिवादन एवं प्रणाम करके पाण्डवलोग दुःखी हो वनको चले गये ॥ ३० ॥

विदुरश्चापि तामार्तां कुन्तीमाश्वास्य हेतुभिः ।

प्रावेशयद् गृहं क्षत्ता स्वयमार्ततरः शनैः ॥ ३१ ॥

विदुरजी शोकाकुला कुन्तीको अनेक प्रकारकी युक्तियोंद्वारा धीरज बँधाकर उन्हें धीरे- धीरे अपने घर ले गये । उस समय वे स्वयं भी बहुत दुःखी थे ॥ ३१ ॥