श्रीगणेशाय नमः।

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 261–270

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 261–270

पृष्ठ 261

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 261 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अयोध्याकाण्डे नवमः सर्गः २४ ९ ' उनके पास सैनिक- क - बलका भी संग्रह हो जायगा; । जितेन्द्रिय तो वे हैं ही; अपने सुहृदोंके साथ रहकर दृढमूल हो जायँगे । इस समय मेरी मान्यताके अनुसार राजाको श्रीरामके राज्याभिषेकके संकल्पसे हटा देनेका समय आ गया है; अतः तुम निर्भय होकर राजाको अपने वचनोंमें बाँध लो और उन्हें श्रीरामके अभिषेकके संकल्पसे हटा दो ' ॥ ३५३ ॥

अनर्थमर्थरूपेण ग्राहिता सा ततस्तया ॥ ३६ ॥

हृष्टा प्रतीता कैकेयी मन्थरामिदमब्रवीत् ।

सा हि वाक्येन कुब्जायाः किशोरीवोत्पथं गता ॥ ३७ ॥

कैकेयी विस्मयं प्राप्य परं परमदर्शना । ऐसी बातें कहकर मन्थराने कैकेयीकी बुद्धिमें अनर्थको ही अर्थरूपमें जँचा दिया । कैकेयीको उसकी बातपर विश्वास हो गया और वह मन - ही - मन बहुत प्रसन्न हुई । यद्यपि वह बहुत समझदार थी, तो भी कुबरीके कहनेसे नादान बालिकाकी तरह कुमार्गपर चली गयी - अनुचित काम करनेको तैयार हो गयी । उसे मन्थराकी बुद्धिपर बड़ा आश्चर्य हुआ और वह उससे इस प्रकार बोली- ॥ ३६-३७३ ॥ प्रज्ञां ते नावजानामि श्रेष्ठे श्रेष्ठाभिधायिनि ॥ ३८ ॥

पृथिव्यामसि कुब्जानामुत्तमा बुद्धिनिश्चये ।

त्वमेव तु ममार्थेषु नित्ययुक्ता हितैषिणी ॥ ३ ९ ॥

' हितकी बात बतानेमें कुशल कुब्जे! तू एक श्रेष्ठ स्त्री है; मैं तेरी बुद्धिकी अवहेलना नहीं करूँगी । बुद्धिके द्वारा किसी कार्यका निश्चय करनेमें तू इस पृथ्वीपर सभी कुब्जाओंमें उत्तम है । केवल तू ही मेरी हितैषिणी है और सदा सावधान रहकर मेरा कार्य सिद्ध करनेमें लगी रहती है ॥ ३८-३९ ॥

नाहं समवबुद्धयेयं कुब्जे राज्ञश्चिकीर्षितम् ।

सन्ति दुःसंस्थिताः कुब्जाः वक्राः परमपापिकाः ॥ ४० ॥

' कुब्जे! यदि तू न होती तो राजा जो षड्यन्त्र रचना चाहते हैं, वह कदापि मेरी समझमें नहीं आता । तेरे सिवा जितनी कुब्जाएँ हैं, वे बेडौल शरीरवाली, टेढ़ी - मेढ़ी और बड़ी पापिनी होती हैं ॥४० ॥

त्वं पद्ममिव वातेन संनता प्रियदर्शना ।

उरस्तेऽभिनिविष्टं वै यावत् स्कन्धात् समुन्नतम् ॥ ४१ ॥

' तू तो वायुके द्वारा झुकायी हुई कमलिनीकी भाँति कुछ झुकी हुई होनेपर भी देखनेमें प्रिय ( सुन्दर ) है । तेरा वक्षःस्थल कुब्जताके दोषसे व्याप्त है, अतएव कंधोंतक ऊँचा दिखायी देता है ॥ ४१ ॥

अधस्ताच्चोदरं शान्तं सुनाभमिव लज्जितम् ।

प्रतिपूर्णं च जघनं सुपीनौ च पयोधरौ ॥ ४२ ॥

' वक्षःस्थलसे नीचे सुन्दर नाभिसे युक्त जो उदर है, वह मानो वक्षःस्थलकी ऊँचाई देखकर लज्जित - सा हो गया है, इसीलिये शान्त - कृश प्रतीत होता है । तेरा जघन विस्तृत है और दोनों स्तन सुन्दर एवं स्थूल हैं ॥

विमलेन्दुसमं वक्त्रमहो राजसि मन्थरे ।

जघनं तव निर्मृष्टं रशनादामभूषितम् ॥ ४३ ॥

' मन्थरे! तेरा मुख निर्मल चन्द्रमाके समान अद्भुत शोभा पा रहा है । करधनीकी लड़ियोंसे विभूषित तेरी कटिका अग्रभाग बहुत ही स्वच्छ— रोमादिसे रहित है ॥४३ ॥

जङ्घे भृशमुपन्यस्ते पादौ च व्यायतावुभौ ।

त्वमायताभ्यां सक्थिभ्यां मन्थरे क्षौमवासिनी ॥ ४४ ॥

अग्रतो मम गच्छन्ती राजसेऽतीव शोभने । ' मन्थरे! तेरी पिण्डलियाँ परस्पर अधिक सटी हुई हैं और दोनों पैर बड़े - बड़े हैं । तू विशाल ऊरुओं ( जाँघों ) से सुशोभित होती है । शोभने! जब तू रेशमी साड़ी पहनकर मेरे आगे - आगे चलती है, तब तेरी बड़ी शोभा होती है ॥ ४४३ ॥

आसन् याः शम्बरे मायाः सहस्त्रमसुराधिपे ॥ ४५ ॥

हृदये ते निविष्टास्ता भूयश्चान्याः सहस्रशः ।

तदेव स्थगु यद् दीर्घं रथघोणमिवायतम् ॥ ४६ ॥

मतयः क्षत्रविद्याश्च मायाश्चात्र वसन्ति ते । ' असुरराज शम्बरको जिन सहस्रों मायाओंका ज्ञान है, वे सब तेरे हृदयमें स्थित हैं; इनके अलावे भी तू हजारों प्रकारकी मायाएँ जानती है । इन मायाओंका | समुदाय ही तेरा यह बड़ा - सा कुब्बड़ है, जो रथके नकुए ( अग्रभाग ) के समान बड़ा है । इसीमें तेरी मति, स्मृति और बुद्धि, क्षत्रविद्या ( राजनीति ) तथा नाना प्रकारकी मायाएँ निवास करती हैं॥४५-४६३ ॥ अत्र तेऽहं प्रमोक्ष्यामि मालां कुब्जे हिरण्मयीम् ॥ ४७ ॥

अभिषिक्ते च भरते राघवे च वनं गते ।

जात्येन च सुवर्णेन सुनिष्टप्तेन सुन्दरि ॥ ४८ ॥

लब्धार्था च प्रतीता च लेपयिष्यामि ते स्थगु । ' सुन्दरी कुब्जे! यदि भरतका राज्याभिषेक हुआ और श्रीराम वनको चले गये तो मैं सफलमनोरथ एवं संतुष्ट होकर अच्छी जातिके खूब तपाये हुए सोनेकी बनी हुई सुन्दर स्वर्णमाला तेरे इस कुब्बड़को पहनाऊँगी और इसपर चन्दनका लेप लगवाऊँगी ॥ ४७-४८३ ॥

पृष्ठ 262

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 262 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

२५० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे मुखे च तिलकं चित्रं जातरूपमयं शुभम् ॥ ४ ९ ॥ ।

कारयिष्यामि ते कुब्जे शुभान्याभरणानि च ।

परिधाय शुभे वस्त्रे देवतेव चरिष्यसि ॥ ५० ॥

' कुब्जे! तेरे मुख ( ललाट ) पर सुन्दर और विचित्र सोनेका टीका लगवा दूँगी और तू बहुत - से सुन्दर आभूषण एवं दो उत्तम वस्त्र ( लहँगा और दुपट्टा ) धारण करके देवाङ्गनाके समान विचरण करेगी ॥ ४ ९ -५० ॥

चन्द्रमाह्वयमान मुखेनाप्रतिमानना ।

गमिष्यसि गतिं मुख्यां गर्वयन्ती द्विषज्जने ॥ ५१ ॥

' चन्द्रमासे होड़ लगानेवाले अपने मनोहर मुखद्वारा तू ऐसी सुन्दर लगेगी कि तेरे मुखकी कहीं समता नहीं रह जायगी तथा शत्रुओंके बीचमें अपने सौभाग्यपर गर्व प्रकट करती हुई तू सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर लेगी ॥ ५१ ॥

तवापि कुब्जाः कुब्जायाः सर्वाभरणभूषिताः ।

पादौ परिचरिष्यन्ति यथैव त्वं सदा मम ॥ ५२ ॥

' जैसे तू सदा मेरे चरणोंकी सेवा किया करती है, उसी प्रकार समस्त आभूषणोंसे विभूषित बहुत - सी कुब्जाएँ तुझ कुब्जाके भी चरणोंकी सदा परिचर्या किया करेंगी ' ॥

इति प्रशस्यमाना सा कैकेयीमिदमब्रवीत् ।

शयानां शयने शुभ्रे वेद्यामग्निशिखामिव ॥५३ ॥

जब इस प्रकार कुब्जाकी प्रशंसा की गयी, तब उसने वेदीपर प्रज्वलित अग्नि - शिखाके समान शुभ्र शय्यापर शयन करनेवाली कैकेयीसे इस प्रकार कहा- ॥ ५३ ॥

गतोदके सेतुबन्धो न कल्याणि विधीयते ।

उत्तिष्ठ कुरु कल्याणं राजानमनुदर्शय ॥ ५४ ॥

' कल्याणि! नदीका पानी निकल जानेपर उसके लिये बाँध नहीं बाँधा जाता, ( यदि रामका अभिषेक हो गया तो तुम्हारा वर माँगना व्यर्थ होगा; अतः बातोंमें समय न बिताओ ) जल्दी उठो और अपना कल्याण करो । कोपभवनमें जाकर राजाको अपनी अवस्थाका परिचय दो ' ॥ ५४ ॥

तथा प्रोत्साहिता देवी गत्वा मन्थरया सह ।

क्रोधागारं विशालाक्षी सौभाग्यमदगर्विता ॥ ५५ ॥

अनेकशतसाहस्त्रं मुक्ताहारं वराङ्गना ।

अवमुच्य वरार्हाणि शुभान्याभरणानि च ॥ ५६ ॥

मन्थराके इस प्रकार प्रोत्साहन देनेपर सौभाग्यके मदसे गर्व करनेवाली विशाललोचना सुन्दरी कैकेयी देवी उसके साथ ही कोपभवनमें जाकर लाखोंकी लागतके मोतियोंके हार तथा दूसरे - दूसरे सुन्दर बहुमूल्य आभूषणोंको अपने शरीरसे उतार - उतारकर फेंकने लगी ॥ ५५-५६ ॥

तदा हेमोपमा तत्र कुब्जावाक्यवशंगता ।

संविश्य भूमौ कैकेयी मन्थरामिदमब्रवीत् ॥ ५७ ॥

सोनेके समान सुन्दर कान्तिवाली कैकेयी कुब्जाकी बातोंके वशीभूत हो गयी थी, अतः वह धर लेटकर मन्थरासे इस प्रकार बोली- ॥ ५७ ॥

इह वा मां मृतां कुब्जे नृपायावेदयिष्यसि ।

वनं तु राघवे प्राप्ते भरतः प्राप्स्यते क्षितिम् ॥ ५८ ॥

सुवर्णेन न मे ह्यर्थो न रत्नैर्न च भोजनैः ।

एष मे जीवितस्यान्तो रामो यद्यभिषिच्यते ॥ ५ ९ ॥

' कुब्जे! मुझे न तो सुवर्णसे, न रत्नोंसे और न भाँति - भाँतिके भोजनोंसे ही कोई प्रयोजन है; यदि श्रीरामका राज्याभिषेक हुआ तो यह मेरे जीवनका अन्त होगा । अब या तो श्रीरामके वनमें चले जानेपर भरतको इस भूतलका राज्य प्राप्त होगा अथवा तू यहाँ महाराजको मेरी मृत्युका समाचार सुनायेगी ' ॥ ५८-५९ ॥ ततः पुनस्तां महिषीं महीक्षितो । वचोभिरत्यर्थमहापराक्रमैः I उवाच कुब्जा भरतस्य मातरं हितं वचो राममुपेत्य चाहितम् ॥ ६० ॥

तदनन्तर कुब्जा महाराज दशरथकी रानी और भरतकी माता कैकेयीसे अत्यन्त क्रूर वचनोंद्वारा पुनः ऐसी बात कहने लगी, जो लौकिक दृष्टिसे भरतके लिये हितकर और श्रीरामके लिये अहितकर थी - ॥ ६० ॥

प्रपत्स्यते राज्यमिदं हि राघवो यदि ध्रुवं त्वं ससुता च तप्स्यसे । ततो हि कल्याणि यतस्व तत् तथा यथा सुतस्ते भरतोऽभिषेक्ष्यते ॥ ६१ ॥

' कल्याणि! यदि श्रीराम इस राज्यको प्राप्त कर लेंगे तो निश्चय ही अपने पुत्र भरतसहित तुम भारी संतापमें पड़ जाओगी; अतः ऐसा प्रयत्न करो, जिससे तुम्हारे पुत्र भरतका राज्याभिषेक हो जाय ' ॥ ६१ ॥

तथातिविद्धा महिषीति कुब्जया समाहता वागिषुभिर्मुहुर्मुहुः । विधाय हस्तौ हृदयेऽतिविस्मिता शशंस कुब्जां कुपिता पुनः पुनः ॥ ६२ ॥

इस प्रकार कुब्जाने अपने वचनरूपी बाणोंका बारंबार प्रहार करके जब रानी कैकेयीको अत्यन्त घायल कर दिया, तब वह अत्यन्त विस्मित और कुपित हो अपने हृदयपर दोनों हाथ रखकर कुब्जासे बारंबार इस प्रकार कहने लगी- ॥ ६२ ॥

पृष्ठ 263

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 263 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अयोध्याकाण्डे यमस्य वा मां विषयं गतामितो निशम्य कुब्जे प्रतिवेदयिष्यसि । वनं गते वा सुचिराय राघवे समृद्धकामो भरतो भविष्यति ॥ ६३ ॥

' कुब्जे! अब या तो रामचन्द्रके अधिक कालके लिये वनमें चले जानेपर भरतका मनोरथ सफल होगा या तू मुझे यहाँसे यमलोकमें चली गयी सुनकर महाराजसे यह समाचार निवेदन करेगी ॥ ६३ ॥

अहं हि नैवास्तरणानि न स्रजो न चन्दनं नाञ्जनपानभोजनम् । न किंचिदिच्छामि न चेह जीवनं न चेदितो गच्छति राघवो ' यदि राम यहाँसे वनको नहीं गये भाँति - भाँतिके बिछौने, न फूलोंके हार, अञ्जन, न पान, न भोजन और न दूसरी लेना चाहूँगी । उस दशामें तो मैं यहाँ इस नहीं रखना चाहूँगी ' ॥ ६४ ॥

वनम् ॥ ६४ ॥

तो मैं न तो न चन्दन, न ही कोई वस्तु जीवनको भी दशमः सर्गः २५१ अथै वचनं सुदारुणं निधाय सर्वाभरणानि भामिनी । असंस्कृतामास्तरणेन मेदिनीं तदाधिशिश्ये पतितेव किंनरी ॥ ६५ ॥

ऐसे अत्यन्त कठोर वचन कहकर कैकेयीने सारे आभूषण उतार दिये और बिना बिस्तरके ही वह खाली जमीनपर लेट गयी । उस समय वह स्वर्गसे भूतलपर गिरी हुई किसी किन्नरीके समान जान पड़ती थी ॥ ६५ ॥

उदीर्णसंरम्भतमोवृतानना तदावमुक्तोत्तममाल्यभूषणा । नरेन्द्रपत्नी विमना बभूव सा तमोवृता द्यौरिव मग्नतारका ॥ ६६ ॥

उसका मुख बढ़े हुए अमर्षरूपी अन्धकारसे आच्छादित हो रहा था । उसके अङ्गोंसे उत्तम पुष्पहार और आभूषण उतर चुके थे । उस दशामें उदास मनवाली राजरानी कैकेयी जिसके तारे डूब गये हों, उस अन्धकाराच्छन्न आकाशके समान प्रतीत होती थी ॥ ६६ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे नवमः सर्गः ॥ ९ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें नवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ९ ॥

दशमः सर्गः राजा दशरथका कैकेयीके भवनमें जाना, उसे कोपभवनमें स्थित देखकर दुःखी होना और उसको अनेक प्रकारसे सान्त्वना देना

विदर्शिता यदा देवी कुब्जया पापया भृशम् ।

तदा शेते स्म सा भूमौ दिग्धविद्धेव किंनरी ॥ १ ॥

पापिनी कुब्जाने जब देवी कैकेयीको बहुत उलटी बातें समझा दीं, तब वह विषाक्त बाणसे विद्ध हुई किन्नरीके समान धरतीपर लोटने लगी ॥ १ ॥

निश्चित्य मनसा कृत्यं सा सम्यगिति भामिनी ।

मन्थरायै शनैः सर्वमाचचक्षे विचक्षणा ॥ २ ॥

मन्थराके बताये हुए समस्त कार्यको यह बहुत उत्तम है — ऐसा मन - ही - मन निश्चय करके बातचीतमें कुशल भामिनी कैकेयीने मन्थरासे धीरे - धीरे अपना सारा मन्तव्य बता दिया ॥ २ ॥

सा दीना निश्चयं कृत्वा मन्थरावाक्यमोहिता ।

नागकन्येव निःश्वस्य दीर्घमुष्णं च भामिनी ॥ ३ ॥

मुहूर्त चिन्तयामास मार्गमात्मसुखावहम् । मन्थराके वचनोंसे मोहित एवं दीन हुई भामिनी । कैकेयी पूर्वोक्त निश्चय करके नागकन्याकी भाँति गरम और लंबी साँस खींचने लगी और दो घड़ीतक अपने लिये सुखदायक मार्गका विचार करती रही ॥ ३३ ॥

सा सुहृच्चार्थकामा च तं निशम्य विनिश्चयम् ॥४ ॥

बभूव परमप्रीता सिद्धिं प्राप्येव मन्थरा । और वह मन्थरा जो कैकेयीका हित चाहनेवाली सुहृद् थी और उसीके मनोरथको सिद्ध करनेकी अभिलाषा रखती थी, कैकेयीके उस निश्चयको सुनकर बहुत प्रसन्न हुई; मानो उसे कोई बहुत बड़ी सिद्धि मिल गयी हो ॥ अथ सा रुषिता देवी सम्यक् कृत्वा विनिश्चयम् ॥ ५ ॥

संविवेशाबला भूमौ निवेश्य भ्रुकुटिं मुखे । तदनन्तर रोषमें भरी हुई देवी कैकेयी अपने कर्तव्यका भलीभाँति निश्चय कर मुखमण्डलमें स्थित भौंहोंको टेढ़ी करके धरतीपर सो गयी । और क्या करती अबला ही तो थी ॥ ५३ ॥

पृष्ठ 264

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 264 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

२५२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे ततश्चित्राणि माल्यानि दिव्यान्याभरणानि च ॥ ६ ॥ ।

अपविद्धानि कैकेय्या तानि भूमिं प्रपेदिरे । तदनन्तर उस केकयराजकुमारीने अपने विचित्र

पुष्पहारों और दिव्य आभूषणोंको उतारकर फेंक दिया ।

वे सारे आभूषण धरतीपर यत्र - तत्र पड़े थे ॥ ६३ ॥

तया तान्यपविद्धानि माल्यान्याभरणानि च ॥ ७ ॥

अशोभयन्त वसुधां नक्षत्राणि यथा नभः । - जैसे छिटके हुए तारे आकाशकी शोभा बढ़ाते हैं, उसी प्रकार फेंके हुए वे पुष्पहार और आभूषण वहाँ भूमिकी शोभा बढ़ा रहे थे ॥ ७३ ॥

क्रोधागारे च पतिता सा बभौ मलिनाम्बरा ॥ ८ ॥

एकवेणीं दृढां बद्ध्वा गतसत्त्वेव किंनरी । मलिन वस्त्र पहनकर और सारे केशोंको दृढ़ता-पूर्वक एक ही वेणीमें बाँधकर कोपभवनमें पड़ी हुई कैकेयी बलहीन अथवा अचेत हुई किन्नरीके समान जान पड़ती थी ॥ ८३ ॥

आज्ञाप्य तु महाराजो राघवस्याभिषेचनम् ॥ ९ ॥

उपस्थानमनुज्ञाप्य प्रविवेश निवेशनम् । उधर महाराज दशरथ मन्त्री आदिको श्रीरामके राज्याभिषेककी तैयारीके लिये आज्ञा दे सबको यथासमय उपस्थित होनेके लिये कहकर रनिवासमें गये ॥ ९ ३ ॥ अद्य रामाभिषेको वै प्रसिद्ध इति जज्ञिवान् ॥ १० ॥

प्रियाह प्रियमाख्यातुं विवेशान्तःपुरं वशी । उन्होंने सोचा- आज ही श्रीरामके अभिषेककी बात प्रसिद्ध की गयी है, इसलिये यह समाचार अभी किसी रानीको नहीं मालूम हुआ होगा; ऐसा विचारकर जितेन्द्रिय राजा दशरथने अपनी प्यारी रानीको यह प्रिय संवाद सुनानेके लिये अन्तःपुरमें प्रवेश किया ॥ १०३ ॥

स कैकेय्या गृहं श्रेष्ठं प्रविवेश महायशाः ॥ ११ ॥

पाण्डुराभ्रमिवाकाशं राहुयुक्तं निशाकरः । उन महायशस्वी नरेशने पहले कैकेयीके श्रेष्ठ भवनमें प्रवेश किया, मानो श्वेत बादलोंसे युक्त राहुयुक्त आकाशमें चन्द्रमाने पदार्पण किया हो ॥ ११३ ॥

शुकबर्हिसमायुक्तं क्रौञ्चहंसरुतायुतम् ॥ १२ ॥

वादित्ररवसंघुष्टं कुब्जावामनिकायुतम् ।

लतागृहैश्चित्रगृहैश्चम्पकाशोकशोभितैः ॥ १३ ॥

उस भवनमें तोते, मोर, क्रौञ्च और हंस आदि पक्षी कलरव कर रहे थे, वहाँ वाद्योंका मधुर घोष गूँज रहा था, बहुत - सी कुब्जा और बौनी दासियाँ भरी हुई थीं, चम्पा और अशोकसे सुशोभित बहुत - से । लताभवन और चित्रमन्दिर उस महलकी शोभा बढ़ा रहे थे ॥ १२-१३ ॥

दान्तराजतसौवर्णवेदिकाभिः समायुतम् ।

नित्यपुष्पफलैर्वृक्षैर्वापीभिरुपशोभितम् ॥ १४ ॥

हाथीदाँत, चाँदी और सोनेकी बनी हुई वेदियोंसे संयुक्त उस भवनको नित्य फूलने - फलनेवाले वृक्ष और बहुत - सी बावड़ियाँ सुशोभित कर रही थीं ॥ १४ ॥

दान्तराजतसौवर्णैः संवृतं परमासनैः ।

विविधैरन्नपानैश्च भक्ष्यैश्च विविधैरपि ॥ १५ ॥

उपपन्नं महार्हैश्च भूषणैस्त्रिदिवोपमम् । उसमें हाथीदाँत, चाँदी और सोनेके बने हुए उत्तम सिंहासन रखे गये थे । नाना प्रकारके अन्न, पान और भाँति - भाँतिके भक्ष्य - भोज्य पदार्थोंसे वह भवन भरा-पूरा था । बहुमूल्य आभूषणोंसे सम्पन्न कैकेयीका वह भवन स्वर्गके समान शोभा पा रहा था ॥ १५३ ॥

स प्रविश्य महाराजः स्वमन्तःपुरमृद्धिमत् ॥ १६ ॥

न ददर्श स्त्रियं राजा कैकेयीं शयनोत्तमे । अपने उस समृद्धिशाली अन्तःपुरमें प्रवेश करके महाराज राजा दशरथने वहाँकी उत्तम शय्यापर रानी कैकेयीको नहीं देखा ॥ १६३ ॥

स कामबलसंयुक्तो रत्यर्थी मनुजाधिपः ॥ १७ ॥

अपश्यन् दयितां भार्यां पप्रच्छ विषसाद च । कामबलसे संयुक्त वे नरेश रानीकी प्रसन्नता बढ़ानेकी अभिलाषासे भीतर गये थे । वहाँ अपनी प्यारी पत्नीको न देखकर उनके मनमें बड़ा विषाद हुआ और वे उनके विषयमें पूछ - ताछ करने लगे ॥ १७३ ॥

नहि तस्य पुरा देवी तां वेलामत्यवर्तत ॥ १८ ॥

न च राजा गृहं शून्यं प्रविवेश कदाचन ।

ततो गृहगतो राजा कैकेयीं पर्यपृच्छत ॥ १ ९ ॥

यथापुरमविज्ञाय स्वार्थलिप्सुमपण्डिताम् । इससे पहले रानी कैकेयी राजाके आगमनकी उस बेलामें कहीं अन्यत्र नहीं जाती थीं, राजाने कभी सूने भवनमें प्रवेश नहीं किया था, इसीलिये वे घरमें आकर कैकेयीके बारेमें पूछने लगे । उन्हें यह मालूम नहीं था कि वह मूर्खा कोई स्वार्थ सिद्ध करना चाहती है, अतः उन्होंने पहलेकी ही भाँति प्रतिहारीसे उसके विषयमें पूछा ॥ १८-१९ ३ ॥ प्रतिहारी त्वथोवाच संत्रस्ता तु कृताञ्जलिः ॥ २० ॥

देव देवी भृशं कुद्धा क्रोधागारमभिद्रुता । प्रतिहारी बहुत डरी हुई थी । उसने हाथ जोड़कर

पृष्ठ 265

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 265 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अयोध्याकाण्डे दशमः सर्गः २५३

कहा- -'देव! देवी कैकेयी अत्यन्त कुपित हो कोपभवनकी ।

ओर दौड़ी गयी हैं ' ॥ २०३ ॥

प्रतीहार्या वचः श्रुत्वा राजा परमदुर्मनाः ॥ २१ ॥

विषसाद पुनर्भूयो लुलितव्याकुलेन्द्रियः । प्रतिहारीकी यह बात सुनकर राजाका मन बहुत

उदास हो गया, उनकी इन्द्रियाँ चञ्चल एवं व्याकुल हो ।

उठीं और वे पुनः अधिक विषाद करने लगे ॥ २१३ ॥

तत्र तां पतितां भूमौ शयानामतथोचिताम् ॥ २२ ॥

प्रतप्त इव दुःखेन सोऽपश्यज्जगतीपतिः । कोपभवनमें वह भूमिपर पड़ी थी और इस तरह लेटी हुई थी, जो उसके लिये योग्य नहीं था । राजाने दुःखके कारण संतप्त - से होकर उसे इस अवस्थामें देखा ॥ २२३ ॥

स वृद्धस्तरुणीं भार्यां प्राणेभ्योऽपि गरीयसीम् ॥ २३ ॥

अपापः पापसंकल्पां ददर्श धरणीतले ।

लतामिव विनिष्कृत्तां पतितां देवतामिव ॥ २४ ॥

राजा बूढ़े थे और उनकी वह पत्नी तरुणी थी, अतः वे उसे अपने प्राणोंसे भी बढ़कर मानते थे । राजाके मनमें कोई पाप नहीं था; परंतु कैकेयी अपने मनमें पापपूर्ण संकल्प लिये हुए थी । उन्होंने उसे कटी हुई लताकी भाँति पृथ्वीपर पड़ी देखा - मानो कोई देवाङ्गना स्वर्गसे भूतलपर गिर पड़ी हो ॥ २३-२४ ॥

किन्नरीमिव निर्धूतां च्युतामप्सरसं यथा ।

मायामिव परिभ्रष्टां हरिणीमिव संयताम् ॥ २५ ॥

वह स्वर्गभ्रष्ट किन्नरी, देवलोकसे च्युत हुई अप्सरा, लक्ष्यभ्रष्ट माया और जालमें बँधी हुई हरिणीके समान जान पड़ती थी ॥ २५ ॥

करेणुमिव दिग्धेन विद्धां मृगयुना वने ।

महागज इवारण्ये स्नेहात् परमदुःखिताम् ॥ २६ ॥

परिमृज्य च पाणिभ्यामभिसंत्रस्तचेतनः ।

कामी कमलपत्राक्षीमुवाच वनितामिदम् ॥ २७ ॥

जैसे कोई महान् गजराज वनमें व्याधके द्वारा विषलिप्त बाणसे विद्ध होकर गिरी हुई अत्यन्त दुःखित हथिनीका स्नेहवश स्पर्श करता है, उसी प्रकार कामी राजा दशरथने महान् दुःखमें पड़ी हुई कमलनयनी भार्या कैकेयीका स्नेहपूर्वक दोनों हाथोंसे स्पर्श किया । उस समय उनके मनमें सब ओरसे यह भय समा गया था कि न जाने यह क्या कहेगी और क्या करेगी? वे उसके अङ्गोंपर हाथ फेरते हुए उससे इस प्रकार बोले- ॥ २६-२७ ॥

न तेऽहमभिजानामि क्रोधमात्मनि संश्रितम् ।

देवि केनाभियुक्तासि केन वासि विमानिता ॥ २८ ॥

' देवि! तुम्हारा क्रोध मुझपर है, ऐसा तो मुझे विश्वास नहीं होता । फिर किसने तुम्हारा तिरस्कार किया है? किसके द्वारा तुम्हारी निन्दा की गयी है? ॥

यदिदं मम दुःखाय शेषे कल्याणि पांसुषु ।

भूमौ शेषे किमर्थं त्वं मयि कल्याणचेतसि ॥ २ ९ ॥

भूतोपहतचित्तेव मम चित्तप्रमाथिनि । ' कल्याणि! तुम जो इस तरह मुझे दुःख देनेके लिये धूलमें लोट रही हो, इसका क्या कारण है? मेरे चित्तको मथ डालनेवाली सुन्दरी! मेरे मनमें तो सदा तुम्हारे कल्याणकी ही भावना रहती है । फिर मेरे रहते हुए तुम किस लिये धरतीपर सो रही हो? जान पड़ता है तुम्हारे चित्तपर किसी पिशाचने अधिकार कर लिया है ॥ २ ९ ३ ॥ सन्ति मे कुशला वैद्यास्त्वभितुष्टाश्च सर्वशः ॥ ३० ॥

सुखितां त्वां करिष्यन्ति व्याधिमाचक्ष्व भामिनि । ' भामिनि! तुम अपना रोग बताओ । मेरे यहाँ बहुत से चिकित्साकुशल वैद्य हैं, जिन्हें मैंने सब प्रकारसे संतुष्ट कर रखा है, वे तुम्हें सुखी कर देंगे ॥ ३०३ ॥

कस्य वापि प्रियं कार्यं केन वा विप्रियं कृतम् ॥ ३१ ॥

कः प्रियं लभतामद्य को वा सुमहदप्रियम् । ' अथवा कहो, आज किसका प्रिय करना है? या किसने तुम्हारा अप्रिय किया है? तुम्हारे किस उपकारीको आज प्रिय मनोरथ प्राप्त हो अथवा किस अपकारीको अत्यन्त अप्रिय — कठोर दण्ड दिया जाय? ॥ ३१३ ॥

मा रौत्सीर्मा च कार्षीस्त्वं देवि सम्परिशोषणम् ॥ ३२ ॥

अवध्यो वध्यतां को वा वध्यः को वा विमुच्यताम् ।

दरिद्रः को भवेदाढ्यो द्रव्यवान् वाप्यकिंचनः ॥ ३३ ॥

' देवि! तुम न रोओ, अपनी देहको न सुखाओ; आज तुम्हारी इच्छाके अनुसार किस अवध्यका वध किया जाय? अथवा किस प्राणदण्ड पानेयोग्य अपराधीको भी मुक्त कर दिया जाय? किस दरिद्रको धनवान् और किस धनवान्को कंगाल बना दिया जाय? ॥३२-३३ ॥

अहं च हि मदीयाश्च सर्वे तव वशानुगाः ।

न ते कंचिदभिप्रायं व्याहन्तुमहमुत्सहे ॥ ३४ ॥

आत्मनो जीवितेनापि ब्रूहि यन्मनसि स्थितम् । ' मैं और मेरे सभी सेवक तुम्हारी आज्ञाके अधीन हैं । तुम्हारे किसी भी मनोरथको मैं भंग नहीं कर

पृष्ठ 266

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 266 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

२५४ श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे. सकता — उसे पूरा करके ही रहूँगा, चाहे उसके लिये मुझे अपने प्राण ही क्यों न देने पड़ें; अतः तुम्हारे मनमें जो कुछ हो, उसे स्पष्ट कहो ॥ ३४३ ॥

बलमात्मनि जानन्ती न मां शङ्कितुमर्हसि ॥ ३५ ॥

करिष्यामि तव प्रीतिं सुकृतेनापि ते शपे । ' अपने बलको जानते हुए भी तुम्हें मुझपर संदेह नहीं करना चाहिये । मैं अपने सत्कर्मोंकी शपथ खाकर कहता हूँ जिससे तुम्हें प्रसन्नता हो, वही करूँगा ॥ ३५३ ॥

यावदावर्तते चक्रं तावती मे वसुंधरा ॥ ३६ ॥

द्राविडाः सिन्धुसौवीराः सौराष्ट्रा दक्षिणापथाः ।

वङ्गाङ्गमगधा मत्स्याः समृद्धाः काशिकोसलाः ॥ ३७ ॥

' जहाँतक सूर्यका चक्र घूमता है, वहाँतक सारी पृथ्वी मेरे अधिकारमें है । द्रविड़, सिन्धु - सौवीर, सौराष्ट्र, दक्षिण भारतके सारे प्रदेश तथा अङ्ग, वङ्ग, मगध, मत्स्य, काशी और कोसल - इन सभी समृद्धिशाली देशोंपर मेरा आधिपत्य है ॥ ३६-३७ ॥

तत्र जातं बहु द्रव्यं धनधान्यमजाविकम् ।

ततो वृणीष्व कैकेयि यद् यत् त्वं मनसेच्छसि ॥ ३८ ॥

' केकयराजनन्दिनि! उनमें पैदा होनेवाले भाँति-भाँतिके द्रव्य, धन - धान्य और बकरी - भेंड़ आदि जो भी तुम मनसे लेना चाहती हो, वह मुझसे माँग लो ॥ किमायासेन ते भीरु उत्तिष्ठोत्तिष्ठ शोभने ।

तत्त्वं मे ब्रूहि कैकेयि यतस्ते भयमागतम् ।

तत् ते व्यपनयिष्यामि नीहारमिव रश्मिवान् ॥ ३ ९ ॥

' भीरु! इतना क्लेश उठाने - प्रयास करनेकी क्या आवश्यकता है? शोभने! उठो, उठो । कैकेयि । ठीक - ठीक बताओ, तुम्हें किससे कौन - सा भय प्राप्त हुआ है? जैसे अंशुमाली सूर्य कुहरा दूर कर देते हैं, उसी प्रकार मैं तुम्हारे भयका सर्वथा निवारण कर दूँगा ' ॥ ३ ९ ॥

तथोक्ता सा समाश्वस्ता वक्तुकामा तदप्रियम् ।

परिपीडयितुं भूयो भर्तारमुपचक्रमे ॥ ४० ॥

राजाके ऐसा कहनेपर कैकेयीको कुछ सान्त्वना मिली । अब उसे अपने स्वामीसे वह अप्रिय बात कहनेकी इच्छा हुई । उसने पतिको और अधिक पीड़ा । देनेकी तैयारी की ॥ ४० ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे दशमः सर्गः ॥ १० ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें दसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १० ॥

एकादशः सर्गः कैकेयीका राजाको प्रतिज्ञाबद्ध करके उन्हें भरतके लिये अभिषेक और रामके

तं मन्मथशरैर्विद्धं कामवेगवशानुगम् ।

उवाच पृथिवीपालं कैकेयी दारुणं वचः ॥ १ ॥

भूपाल दशरथ कामदेवके बाणोंसे पीड़ित तथा

कामवेगके वशीभूत हो उसीका अनुसरण कर रहे थे ।

उनसे कैकेयीने यह कठोर वचन कहा— ॥१ ॥

नास्मि विप्रकृता देव केनचिन्नावमानिता ।

अभिप्रायस्तु मे कश्चित् तमिच्छामि त्वया कृतम् ॥ २ ॥

' देव! न तो किसीने मेरा अपकार किया है और न किसीके द्वारा मैं अपमानित या निन्दित ही हुई हूँ । मेरा कोई एक अभिप्राय ( मनोरथ ) है और मैं आपके द्वारा उसकी पूर्ति चाहती हूँ ॥ २ ॥

प्रतिज्ञां प्रतिजानीष्व यदि त्वं कर्तुमिच्छसि ।

अथ ते व्याहरिष्यामि यथाभिप्रार्थितं मया ॥ ३ ॥

' यदि आप उसे पूर्ण करना चाहते हों तो प्रतिज्ञा कीजिये । इसके बाद मैं अपना वास्तविक अभिप्राय पहलेके दिये हुए दो वरोंका स्मरण दिलाकर लिये चौदह वर्षोंका वनवास माँगना आपसे कहूँगी'॥३ ॥

तामुवाच महाराजः कैकेयीमीषदुत्स्मयः ।

कामी हस्तेन संगृह्य मूर्धजेषु भुवि स्थिताम् ॥४ ॥

महाराज दशरथ कामके अधीन हो रहे थे । वे कैकेयीकी बात सुनकर किंचित् मुस्कराये और पृथ्वीपर पड़ी हुई उस देवीके केशोंको हाथसे पकड़कर— उसके सिरको अपनी गोदमें रखकर उससे इस प्रकार बोले - ॥ ४ ॥

अवलिप्ते न जानासि त्वत्तः प्रियतरो मम ।

मनुजो मनुजव्याघ्राद् रामादन्यो न विद्यते ॥५ ॥

' अपने सौभाग्यपर गर्व करनेवाली कैकेयी! क्या तुम्हें मालूम नहीं है कि नरश्रेष्ठ श्रीरामके अतिरिक्त दूसरा कोई ऐसा मनुष्य नहीं है, जो मुझे तुमसे अधिक प्रिय हो ॥

तेनाजय्येन मुख्येन राघवेण महात्मना ।

। शपे ते जीवनार्हेण ब्रूहि यन्मनसेप्सितम् ॥ ६ ॥

पृष्ठ 267

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 267 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अयोध्याकाण्डे एकादशः सर्गः २५५ ' जो प्राणोंके द्वारा भी आराधनीय हैं और जिन्हें जीतना किसीके लिये भी असम्भव है, उन प्रमुख वीर महात्मा श्रीरामकी शपथ खाकर कहता हूँ कि तुम्हारी कामना पूर्ण होगी; अतः तुम्हारे मनकी जो इच्छा हो उसे बताओ ॥ ६ ॥

यं मुहूर्तमपश्यंस्तु न जीवे तमहं ध्रुवम् ।

तेन रामेण कैकेयि शपे ते वचनक्रियाम् ॥७ ॥

‘ कैकेयि! जिन्हें दो घड़ी भी न देखनेपर निश्चय ही मैं जीवित नहीं रह सकता, उन श्रीरामकी शपथ खाकर कहता हूँ कि तुम जो कहोगी, उसे पूर्ण करूँगा ॥ ७ ॥

आत्मना चात्मजैश्चान्यैर्वृणे यं मनुजर्षभम् ।

तेन रामेण कैकेयि शपे ते वचनक्रियाम् ॥ ८ ॥

' केकयनन्दिनि! अपने तथा अपने दूसरे पुत्रोंको निछावर करके भी मैं जिन नरश्रेष्ठ श्रीरामका वरण करनेको उद्यत हूँ, उन्हींकी शपथ खाकर कहता हूँ कि तुम्हारी कही हुई बात पूरी करूँगा ॥ ८ ॥

भद्रे हृदयमप्येतदनुमृश्योद्धरस्व मे ।

एतत् समीक्ष्य कैकेयि ब्रूहि यत् साधु मन्यसे ॥ ९ ॥

' भद्रे! केकयराजकुमारी! मेरा यह हृदय भी तुम्हारे वचनोंकी पूर्तिके लिये तत्पर है । ऐसा सोचकर तुम अपनी इच्छा व्यक्त करके इस दुःखसे मेरा उद्धार करो । श्रीराम सबको अधिक प्रिय हैं- इस बातपर दृष्टिपात करके तुम्हें जो अच्छा जान पड़े, वह कहो ॥ ९ ॥

बलमात्मनि पश्यन्ती न विशङ्कितुमर्हसि ।

करिष्यामि तव प्रीतिं सुकृतेनापि ते शपे ॥ १० ॥

' अपने बलको देखते हुए भी तुम्हें मुझपर शङ्का नहीं करनी चाहिये । मैं अपने सत्कर्मोंकी शपथ खाकर प्रतिज्ञा करता हूँ कि तुम्हारा प्रिय कार्य अवश्य सिद्ध करूँगा ' ॥ १० ॥

सा तदर्थमना देवी तमभिप्रायमागतम् ।

निर्माध्यस्थ्याच्च हर्षाच्च बभाषे दुर्वचं वचः ॥ ११ ॥

रानी कैकेयीका मन स्वार्थकी सिद्धिमें ही लगा हुआ था । उसके हृदयमें भरतके प्रति पक्षपात था और राजाको अपने वशमें देखकर हर्ष हो रहा था; अतः यह सोचकर कि अब मेरे लिये अपना मतलब साधनेका अवसर आ गया है, वह राजासे ऐसी बात बोली, जिसे मुँहसे निकालना ( शत्रुके लिये भी ) कठिन है ॥ ११ ॥

तेन वाक्येन संहृष्टा तमभिप्रायमात्मनः ।

व्याजहार महाघोरमभ्यागतमिवान्तकम् ॥ १२ ॥

राजाके उस शपथयुक्त वचनसे उसको बड़ा हर्ष हुआ था । उसने अपने उस अभिप्रायको जो पास आये हुए यमराजके समान अत्यन्त भयंकर था, इन शब्दोंमें व्यक्त किया- ॥ १२ ॥

यथा क्रमेण शपसे वरं मम ददासि च ।

तच्छृण्वन्तु त्रयस्त्रिंशद् देवाः सेन्द्रपुरोगमाः ॥ १३ ॥

' राजन्! आप जिस तरह क्रमशः शपथ खाकर मुझे वर देनेको उद्यत हुए हैं, उसे इन्द्र आदि तैंतीस देवता सुन लें ॥ १३ ॥

चन्द्रादित्यौ नभश्चैव ग्रहा रात्र्यहनी दिशः ।

जगच्च पृथिवी चेयं सगन्धर्वाः सराक्षसाः ॥ १४ ॥

निशाचराणि भूतानि गृहेषु गृहदेवताः ।

यानि चान्यानि भूतानि जानीयुर्भाषितं तव ॥ १५ ॥

' चन्द्रमा, सूर्य, आकाश, ग्रह, रात, दिन, दिशा, जगत्, यह पृथ्वी, गन्धर्व, राक्षस, रातमें विचरनेवाले प्राणी, घरोंमें रहनेवाले गृहदेवता तथा इनके अतिरिक्त भी जितने प्राणी हों, वे सब आपके कथनको जान लें-आपकी बातोंके साक्षी बनें ॥ १४-१५ ॥

सत्यसंधो महातेजा धर्मज्ञः सत्यवाक्शुचिः ।

वरं मम ददात्येष सर्वे शृण्वन्तु दैवताः ॥ १६ ॥

' सब देवता सुनें! महातेजस्वी, सत्यप्रतिज्ञ, धर्मके ज्ञाता, सत्यवादी तथा शुद्ध आचार - विचारवाले ये महाराज मुझे वर दे रहे हैं ' ॥ १६ ॥

इति देवी महेष्वासं परिगृह्याभिशस्य च ।

ततः परमुवाचेदं वरदं काममोहितम् ॥ १७ ॥

इस प्रकार काममोहित होकर वर देनेको उद्यत हुए महाधनुर्धर राजा दशरथको अपनी मुट्ठीमें करके देवी कैकेयीने पहले उनकी प्रशंसा की; फिर इस प्रकार | कहा— ॥ १७ ॥

स्मर राजन् पुरावृत्तं तस्मिन् देवासुरे रणे ।

तत्र त्वां च्यावयच्छत्रुस्तव जीवितमन्तरा ॥ १८ ॥

' राजन्! उस पुरानी बातको याद कीजिये, जब कि देवासुरसंग्राम हो रहा था । वहाँ शत्रुने आपको घायल करके गिरा दिया था, केवल प्राण नहीं लिये थे ॥ १८ ॥

तत्र चापि मया देव यत् त्वं समभिरक्षितः ।

जाग्रत्या यतमानायास्ततो मे प्रददौ वरौ ॥ १ ९ ॥

' देव! उस युद्धस्थलमें सारी रात जागकर अनेक प्रकारके प्रयत्न करके जो मैंने आपके जीवनकी रक्षा की थी उससे संतुष्ट होकर आपने मुझे | दो वर दिये थे ॥१ ९ ॥

पृष्ठ 268

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 268 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

२५६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे

तौ दत्तौ च वरौ देव निक्षेपौ मृगयाम्यहम् ।

तवैव पृथिवीपाल सकाशे रघुनन्दन ॥ २० ॥

‘ देव! पृथ्वीपाल रघुनन्दन! आपके दिये हुए वे दोनों वर मैंने धरोहरके रूपमें आपके ही पास रख दिये थे । आज इस समय उन्हींकी मैं खोज करती हूँ ॥ २० ॥

तत् प्रतिश्रुत्य धर्मेण न चेद् दास्यसि मे वरम् ।

अद्यैव हि प्रहास्यामि जीवितं त्वद्विमानिता ॥ २१ ॥

‘ इस प्रकार धर्मतः प्रतिज्ञा करके यदि आप मेरे उन वरोंको नहीं देंगे तो मैं अपनेको आपके द्वारा अपमानित हुई समझकर आज ही प्राणोंका परित्याग कर दूँगी ' ॥२१ ॥

वाङ्मात्रेण तदा राजा कैकेय्या स्ववशे कृतः ।

प्रचस्कन्द विनाशाय पाशं मृग इवात्मनः ॥ २२ ॥

जैसे मृग बहेलियेकी वाणीमात्रसे अपने ही विनाशके लिये उसके जालमें फँस जाता है, उसी प्रकार कैकेयीके वशीभूत हुए राजा दशरथ उस समय पूर्वकालके वरदान - वाक्यका स्मरण करानेमात्रसे अपने ही विनाशके लिये प्रतिज्ञाके बन्धनमें बँध गये ॥ २२ ॥

ततः परमुवाचेदं वरदं काममोहितम् ।

वरौ देयौ त्वया देव तदा दत्तौ महीपते ॥ २३ ॥

तौ तावदहमद्यैव वक्ष्यामि शृणु मे वचः ।

अभिषेकसमारम्भो राघवस्योपकल्पितः ॥ २४ ॥

अनेनैवाभिषेकेण भरतो मेऽभिषिच्यताम् । तदनन्तर कैकेयीने काममोहित होकर वर देनेके लिये उद्यत हुए राजासे इस प्रकार कहा - ' देव! पृथ्वीनाथ! उन दिनों आपने जो दो वर देनेकी प्रतिज्ञा की थी, उन्हें अब मुझे देना चाहिये । उन दोनों वरोंको मैं अभी बताऊँगी- - आप मेरी बात सुनिये - यह जो श्रीरामके राज्याभिषेककी तैयारी की गयी है, इसी अभिषेक-सामग्रीद्वारा मेरे पुत्र भरतका अभिषेक किया जाय ॥ यो द्वितीयो वरो देव दत्तः प्रीतेन मे त्वया ॥ २५ ॥

तदा देवासुरे युद्धे तस्य कालोऽयमागतः । ‘ देव! आपने उस समय देवासुरसंग्राममें प्रसन्न होकर मेरे लिये जो दूसरा वर दिया था, उसे प्राप्त करनेका यह समय भी अभी आया है ॥ २५३ ॥

नव पञ्च च वर्षाणि दण्डकारण्यमाश्रितः ॥ २६ ॥

चीराजिनधरो धीरो रामो भवतु तापसः ।

भरतो भजतामद्य यौवराज्यमकण्टकम् ॥ २७ ॥

' धीर स्वभाववाले श्रीराम तपस्वीके वेशमें वल्कल तथा मृगचर्म धारण करके चौदह वर्षोंतक दण्डकारण्यमें जाकर रहें । भरतको आज निष्कण्टक युवराजपद प्राप्त हो जाय ॥ २६-२७ ॥

एष मे परमः कामो दत्तमेव वरं वृणे ।

अद्य चैव हि पश्येयं प्रयान्तं राघवं वने ॥ २८ ॥

' यही मेरी सर्वश्रेष्ठ कामना है । मैं आपसे पहलेका दिया हुआ वर ही माँगती हूँ । आप ऐसी व्यवस्था करें, जिससे मैं आज ही श्रीरामको वनकी ओर जाते देखूँ ॥ स राजराजो भव सत्यसंगरः कुलं च शीलं च हि जन्म रक्ष च । परत्र वासे हि वदन्त्यनुत्तमं तपोधनाः सत्यवचो हितं नृणाम् ॥ २ ९ ॥ ' आप राजाओंके राजा हैं; अतः सत्यप्रतिज्ञ बनिये और उस सत्यके द्वारा अपने कुल, शील तथा जन्मकी रक्षा कीजिये । तपस्वी पुरुष कहते हैं कि सत्य बोलना सबसे श्रेष्ठ धर्म है । वह परलोकमें निवास होनेपर । मनुष्योंके लिये परम कल्याणकारी होता है ॥ २ ९ ॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे एकादशः सर्गः ॥ ११ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें ग्यारहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ११ ॥

द्वादशः सर्गः महाराज दशरथकी चिन्ता, विलाप, कैकेयीको फटकारना, समझाना और उससे वैसा वर न माँगनेके लिये अनुरोध करना ततः श्रुत्वा महाराजः कैकेय्या दारुणं वचः । किं नु मेऽयं दिवास्वजश्चित्तमोहोऽपि वा मम । चिन्तामभिसमापेदे मुहूर्तं प्रतताप च ॥ १ ॥ | अनुभूतोपसर्गों वा मनसो वाप्युपद्रवः ॥ २ ॥

कैकेयीका यह कठोर वचन सुनकर महाराज उन्होंने सोचा — ' क्या दिनमें ही यह मुझे स्वप्न दशरथको बड़ी चिन्ता हुई । वे एक मुहूर्ततक अत्यन्त दिखायी दे रहा है? अथवा मेरे चित्तका मोह है? या संताप करते रहे ॥ १ ॥ किसी भूत ( ग्रह आदि ) के आवेशसे चित्तमें विकलता

पृष्ठ 269

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 269 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

आ गयी है? या मनका ही उपद्रव इति संचिन्त्य तद् प्रतिलभ्य ततः यही सोचते पता नहीं लगा । अयोध्याकाण्डे आधि - व्याधिके कारण यह कोई है ' ॥२ ॥

राजा नाध्यगच्छत् तदासुखम् ।

संज्ञां कैकेयीवाक्यतापितः ॥ ३ ॥

हुए उन्हें अपने भ्रमके कारणका उस समय राजाको मूर्च्छित कर देनेवाला महान् दुःख प्राप्त हुआ । तत्पश्चात् होशमें आनेपर कैकेयीकी बातको याद करके उन्हें पुनः संताप होने लगा ॥ ३ ॥

व्यथितो विक्लवश्चैव व्याघ्रीं दृष्ट्वा यथा मृगः ।

असंवृतायामासीनो जगत्यां दीर्घमुच्छ्वसन् ॥ ४ ॥

मण्डले पन्नगो रुद्धो मन्त्रैरिव महाविषः । जैसे किसी बाघिनको देखकर मृग व्यथित हो जाता है, उसी प्रकार वे नरेश कैकेयीको देखकर पीड़ित एवं व्याकुल हो उठे । बिस्तररहित खाली भूमिपर बैठे हुए राजा लंबी साँस खींचने लगे, मानो कोई महा विषैला सर्प किसी मण्डलमें मन्त्रोंद्वारा अवरुद्ध हो गया हो ॥ ४३ ॥

अहो धिगिति सामर्षो वाचमुक्त्वा नराधिपः ॥ ५ ॥

मोहमापेदिवान् भूयः शोकोपहतचेतनः । राजा दशरथ रोषमें भरकर ' अहो! धिक्कार है ' यह कहकर पुनः मूर्च्छित हो गये । शोकके कारण उनकी चेतना लुप्त सी हो गयी ॥ ५३ ॥

चिरेण तु नृपः संज्ञां प्रतिलभ्य सुदुःखितः ॥ ६ ॥

कैकेयीमब्रवीत् क्रुद्धो निर्दहन्निव तेजसा । बहुत देरके बाद जब उन्हें फिर चेत हुआ, तब वे नरेश अत्यन्त दुःखी होकर कैकेयीको अपने तेजसे दग्ध - सी करते हुए क्रोधपूर्वक उससे बोले - ॥ ६३ ॥

नृशंसे दुष्टचारित्रे कुलस्यास्य विनाशिनि ॥ ७ ॥

किं कृतं तव रामेण पापे पापं मयापि वा । ' दयाहीन दुराचारिणी कैकेयि! तू इस कुलका विनाश करनेवाली डाइन है । पापिनि! बता, मैंने अथवा श्रीरामने तेरा क्या बिगाड़ा है? ॥ ७३ ॥

सदा ते जननीतुल्यां वृत्तिं वहति राघवः ॥ ८ ॥

तस्यैवं त्वमनर्थाय किंनिमित्तमिहोद्यता । ‘ श्रीरामचन्द्र तो तेरे साथ सदा सगी माताका - सा बर्ताव करते आये हैं; फिर तू किसलिये उनका इस तरह अनिष्ट करनेपर उतारू हो गयी है ॥ ८३ ॥

त्वं मयाऽऽत्मविनाशाय भवनं स्वं निवेशिता ॥ ९ ॥

अविज्ञानान्नृपसुता व्याला तीक्ष्णविषा यथा । 75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_10_1_Front द्वादशः सर्गः २५७ ' मालूम होता है— मैंने अपने विनाशके लिये ही तुझे अपने घरमें लाकर रखा था । मैं नहीं जानता था कि तू राजकन्याके रूपमें तीखे विषवाली नागिन है ॥ ९ ३ ॥ जीवलोको यदा सर्वो रामस्याह गुणस्तवम् ॥ १० ॥

अपराधं कमुद्दिश्य त्यक्ष्यामीष्टमहं सुतम् । ' जब सारा जीव - जगत् श्रीरामके गुणोंकी प्रशंसा करता है, तब मैं किस अपराधके कारण अपने उस प्यारे पुत्रको त्याग दूँ? ॥ १०३ ॥

कौसल्यां च सुमित्रां च त्यजेयमपि वा श्रियम् ॥ ११ ॥

जीवितं चात्मनो रामं न त्वेव पितृवत्सलम् । ‘ मैं कौसल्या और सुमित्राको भी छोड़ सकता हूँ, राजलक्ष्मीका भी परित्याग कर सकता हूँ, परंतु अपने प्राणस्वरूप पितृभक्त श्रीरामको नहीं छोड़ सकता ॥ ११३ ॥

परा भवति मे प्रीतिर्दृष्ट्वा तनयमग्रजम् ॥ १२ ॥

अपश्यतस्तु मे रामं नष्टं भवति चेतनम् । ' अपने ज्येष्ठ पुत्र श्रीरामको देखते ही मेरे हृदयमें परमप्रेम उमड़ आता है; परंतु जब मैं श्रीरामको नहीं । देखता हूँ, तब मेरी चेतना नष्ट होने लगती है ॥ १२३ ॥

तिष्ठेल्लोको विना सूर्यं सस्यं वा सलिलं विना ॥ १३ ॥

न तु रामं विना देहे तिष्ठेत्तु मम जीवितम् । ' सम्भव है सूर्यके बिना यह संसार टिक सके अथवा पानीके बिना खेती उपज सके, परंतु श्रीरामके बिना मेरे शरीरमें प्राण नहीं रह सकते ॥ १३३ ॥

तदलं त्यज्यतामेष निश्चयः पापनिश्चये ॥ १४ ॥

अपि ते चरणौ मूर्धा स्पृशाम्येष प्रसीद मे ।

किमर्थं चिन्तितं पापे त्वया परमदारुणम् ॥ १५ ॥

4 ' अतः ऐसा वर माँगनेसे कोई लाभ नहीं । पापपूर्ण निश्चयवाली कैकेयि! तू इस निश्चय अथवा दुराग्रहको त्याग दे । यह लो, मैं तेरे पैरोंपर अपना मस्तक रखता हूँ, मुझपर प्रसन्न हो जा । पापिनि! तूने ऐसी परम क्रूरतापूर्ण बात किस लिये सोची है? ॥ १४-१५ ॥

अथ जिज्ञाससे मां त्वं भरतस्य प्रियाप्रिये ।

अस्तु यत्तत्त्वया पूर्वं व्याहृतं राघवं प्रति ॥ १६ ॥

' यदि यह जानना चाहती है कि भरत मुझे प्रिय हैं या अप्रिय तो रघुनन्दन भरतके सम्बन्धमें तू पहले जो कुछ कह चुकी है, वह पूर्ण हो अर्थात् तेरे प्रथम वरके । अनुसार मैं भरतका राज्याभिषेक स्वीकार करता हूँ ॥ १६ ॥

स मे ज्येष्ठसुतः श्रीमान् धर्मज्येष्ठ इतीव मे ।

तत् त्वया प्रियवादिन्या सेवार्थं कथितं भवेत् ॥ १७ ॥

' तू पहले कहा करती थी कि ' श्रीराम मेरे बड़े बेटे

पृष्ठ 270

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 270 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

२५८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे हैं, वे धर्माचरणमें भी सबसे बड़े हैं! ' परंतु अब मालूम हुआ कि तू ऊपर - ऊपरसे चिकनी - चुपड़ी बातें किया करती थी और वह बात तूने श्रीरामसे अपनी सेवा करानेके लिये ही कही होगी ॥ १७ ॥

तच्छ्रुत्वा शोकसंतप्ता संतापयसि मां भृशम् ।

आविष्टासि गृहे शून्ये सा त्वं परवशं गता ॥ १८ ॥

' आज श्रीरामके अभिषेककी बात सुनकर तू शोकसे संतप्त हो उठी है और मुझे भी बहुत संताप दे रही है; इससे जान पड़ता है कि इस सूने घरमें तुझपर भूत आदिका आवेश हो गया है, अतः तू परवश होकर ऐसी बातें कह रही है ॥ १८ ॥

इक्ष्वाकूणां कुले देवि सम्प्राप्तः सुमहानयम् ।

अनयो नयसम्पन्ने यत्र ते विकृता मतिः ॥ १ ९ ॥

' देवि! न्यायशील इक्ष्वाकुवंशमें यह बड़ा भारी अन्याय आकर उपस्थित हुआ है, जहाँ तेरी बुद्धि इस प्रकार विकृत हो गयी है ॥ १ ९ ॥

नहि किंचिदयुक्तं वा विप्रियं वा पुरा मम ।

अकरोस्त्वं विशालाक्षि तेन न श्रद्दधामि ते ॥ २० ॥

‘ विशाललोचने! आजसे पहले तूने कभी कोई ऐसा आचरण नहीं किया है, जो अनुचित अथवा मेरे लिये अप्रिय हो; इसीलिये तेरी आजकी बातपर भी मुझे विश्वास नहीं होता है ॥ २० ॥

ननु ते राघवस्तुल्यो भरतेन महात्मना ।

बहुशो हि स्म बाले त्वं कथाः कथयसे मम ॥ २१ ॥

' तेरे लिये तो श्रीराम भी महात्मा भरतके ही तुल्य हैं । बाले! तू बहुत बार बातचीतके प्रसंगमें स्वयं ही यह बात मुझसे कहती रही है ॥ २१ ॥

तस्य धर्मात्मनो देवि वने वासं यशस्विनः ।

कथं रोचयसे भीरु नव वर्षाणि पञ्च च ॥ २२ ॥

' भीरु स्वभाववाली देवि! उन्हीं धर्मात्मा और यशस्वी श्रीरामका चौदह वर्षोंके लिये वनवास तुझे कैसे अच्छा लगता है? ॥ २२ ॥

अत्यन्तसुकुमारस्य तस्य धर्मे कृतात्मनः ।

कथं रोचयसे वासमरण्ये भृशदारुणे ॥ २३ ॥

' जो अत्यन्त सुकुमार और धर्ममें दृढ़तापूर्वक मन लगाये रखनेवाले हैं, उन्हीं श्रीरामको वनवास देना तुझे कैसे रुचिकर जान पड़ता है? अहो! तेरा हृदय बड़ा कठोर है ॥ २३ ॥

रोचयस्यभिरामस्य रामस्य शुभलोचने ।

तव शुश्रूषमाणस्य किमर्थं विप्रवासनम् ॥ २४ ॥

' सुन्दर नेत्रोंवाली कैकेयि! जो सदा तेरी सेवा-शुश्रूषामें लगे रहते हैं, उन नयनाभिराम श्रीरामको देशनिकाला दे देनेकी इच्छा तुझे किसलिये हो रही है? ।

रामो हि भरताद् भूयस्तव शुश्रूषते सदा ।

विशेषं त्वयि तस्मात् तु भरतस्य न लक्षये ॥ २५ ॥

' मैं देखता हूँ, भरतसे अधिक श्रीराम ही सदा तेरी सेवा करते हैं । भरत उनसे अधिक तेरी सेवामें रहते हों, ऐसा मैंने कभी नहीं देखा है ॥ २५ ॥

शुश्रूषां गौरवं चैव प्रमाणं वचनक्रियाम् ।

कस्तु भूयस्तरं कुर्यादन्यत्र पुरुषर्षभात् ॥ २६ ॥

' नरश्रेष्ठ श्रीरामसे बढ़कर दूसरा कौन है, जो गुरुजनोंकी सेवा करने, उन्हें गौरव देने, उनकी बातोंको मान्यता देने और उनकी आज्ञाका तुरंत पालन करनेमें अधिक तत्परता दिखाता हो ॥ २६ ॥

बहूनां स्त्रीसहस्राणां बहूनां चोपजीविनाम् ।

परिवादोऽपवादो वा राघवे नोपपद्यते ॥ २७ ॥

' मेरे यहाँ कई सहस्र स्त्रियाँ हैं और बहुत - से उपजीवी भृत्यजन हैं, परंतु किसीके मुँहसे श्रीरामके सम्बन्धमें सच्ची या झूठी किसी प्रकारकी शिकायत नहीं सुनी जाती ॥ २७ ॥

सान्त्वयन् सर्वभूतानि रामः शुद्धेन चेतसा ।

गृह्णाति मनुजव्याघ्रः प्रियैर्विषयवासिनः ॥ २८ ॥

' पुरुषसिंह श्रीराम समस्त प्राणियोंको शुद्ध हृदयसे सान्त्वना देते हुए प्रिय आचरणोंद्वारा राज्यकी समस्त प्रजाओंको अपने वशमें किये रहते हैं ॥ २८ ॥

सत्येन लोकाञ्जयति द्विजान् दानेन राघवः ।

गुरूञ्छुश्रूषया वीरो धनुषा युधि शात्रवान् ॥ २ ९ ॥

' वीर श्रीरामचन्द्र अपने सात्त्विक भावसे समस्त लोकोंको, दानके द्वारा द्विजोंको, सेवासे गुरुजनोंको और धनुष - बाणद्वारा युद्धस्थलमें शत्रु सैनिकोंको जीतकर अपने अधीन कर लेते हैं ॥ २ ९ ॥

सत्यं दानं तपस्त्यागो मित्रता शौचमार्जवम् ।

विद्या च गुरुशुश्रूषा ध्रुवाण्येतानि राघवे ॥ ३० ॥

' सत्य, दान, तप, त्याग, मित्रता, पवित्रता, सरलता, विद्या और गुरु - शुश्रूषा- ये सभी सद्गुण श्रीराममें स्थिररूपसे रहते हैं ॥ ३० ॥

तस्मिन्नार्जवसम्पन्ने देवि देवोपमे कथम् ।

पापमाशंससे रामे महर्षिसमतेजसि ॥ ३१ ॥

' देवि! महर्षियोंके समान तेजस्वी उन सीधे - सादे देवतुल्य श्रीरामका तू क्यों अनिष्ट करना चाहती है?॥ 75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_10_1_Back