श्रीगणेशाय नमः।

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 281–290

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 281–290

पृष्ठ 281

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 281 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अयोध्याकाण्डे

स्थाप्य राज्ये मम सुतं कृत्वा रामं वनेचरम् ।

निःसपत्नां च मां कृत्वा कृतकृत्यो भविष्यसि ॥ २२ ॥

' राजन्! आप विष और शूल आदि रोगोंके समान कष्ट देनेवाले ऐसे वचन क्यों बोल रहे हैं ( इन बातोंसे कुछ होने - जानेवाला नहीं है ) । आप बिना किसी क्लेशके अपने पुत्र श्रीरामको यहाँ बुलवाइये । मेरे पुत्रको राज्यपर प्रतिष्ठित कीजिये और श्रीरामको वनमें भेजकर मुझे निष्कण्टक बनाइये; तभी आप कृतकृत्य हो सकेंगे ' ॥ २१-२२ ॥

स तुन्न इव तीक्ष्णेन प्रतोदेन हयोत्तमः ।

राजा प्रचोदितोऽभीक्ष्णं कैकेय्या वाक्यमब्रवीत् ॥ २३ ॥

तीखे कोड़ेकी मारसे पीड़ित हुए उत्तम अश्वकी भाँति कैकेयीद्वारा बारंबार प्रेरित होनेपर व्यथित हुए राजा दशरथने इस प्रकार कहा— ॥ २३ ॥

धर्मबन्धेन बद्धोऽस्मि नष्टा च मम चेतना ।

ज्येष्ठं पुत्रं प्रियं रामं द्रष्टुमिच्छामि धार्मिकम् ॥ २४ ॥

' मैं धर्मके बन्धनमें बँधा हुआ हूँ । मेरी चेतना लुप्त होती जा रही है । इसलिये इस समय मैं अपने धर्मपरायण परम प्रिय ज्येष्ठ पुत्र श्रीरामको देखना चाहता हूँ'॥२४ ॥

ततः प्रभातां रजनीमुदिते च दिवाकरे ।

पुण्ये नक्षत्रयोगे च मुहूर्ते च समागते ॥ २५ ॥

वसिष्ठो गुणसम्पन्नः शिष्यैः परिवृतस्तथा ।

उपगृह्याशु सम्भारान् प्रविवेश पुरोत्तमम् ॥ २६ ॥

उधर जब रात बीती, प्रभात हुआ, सूर्यदेवका उदय हो गया और पुण्यनक्षत्रके योगमें अभिषेकका शुभ मुहूर्त आ पहुँचा, उस समय शिष्योंसे घिरे हुए शुभगुणसम्पन्न महर्षि वसिष्ठ अभिषेककी आवश्यक सामग्रियोंका संग्रह करके शीघ्रतापूर्वक उस श्रेष्ठ पुरीमें आये ॥ २५-२६ ॥

सिक्तसम्मार्जितपथां पताकोत्तमभूषिताम् ।

संहृष्टमनुजोपेतां समृद्धविपणापणाम् ॥ २७ ॥

उस पुण्यवेलामें अयोध्याकी सड़कें झाड़ - बुहारकर साफ की गयी थीं और उनपर जलका छिड़काव हुआ था । सारी पुरी उत्तम पताकाओंसे सुशोभित थी । वहाँके सभी मनुष्य हर्ष और उत्साहसे भरे हुए थे । बाजार और दूकानें इस तरह सजी हुई थीं कि उनकी समृद्धि देखते ही बनती थी ॥ २७ ॥

महोत्सवसमायुक्तां राघवार्थे समुत्सुकाम् ।

चन्दनागुरुधूपैश्च सर्वतः परिधूमिताम् ॥ २८ ॥

सब ओर महान् उत्सव हो रहा था । सारी नगरी चतुर्दशः सर्गः २६ ९ श्रीरामचन्द्रजीके अभिषेकके लिये उत्सुक थी । चारों ओर चन्दन, अगर और धूपकी सुगन्ध व्याप्त हो रही थी ॥ २८ ॥

तां पुरीं समतिक्रम्य पुरंदरपुरोपमाम् ।

ददर्शान्तःपुरं श्रीमान् नानाध्वजगणायुतम् ॥ २ ९ ॥

इन्द्रनगरी अमरावतीके समान शोभा पानेवाली उस पुरीको पार करके श्रीमान् वसिष्ठजीने राजा दशरथके अन्तःपुरका दर्शन किया । जहाँ सहस्रों ध्वजाएँ फहरा रही थीं ॥ २ ९ ॥

। पौरजानपदाकीर्णं ब्राह्मणैरुपशोभितम् ।

यष्टिमद्भिः सुसम्पूर्णं सदश्वैः परमार्चितैः ॥ ३० ॥

नगर और जनपदके लोग वहाँ भरे हुए थे । बहुत-से ब्राह्मण उस स्थानकी शोभा बढ़ाते थे । छड़ीदार राजसेवक तथा सजे - सजाये सुन्दर घोड़े वहाँ अधिक संख्या में उपस्थित थे ॥ ३० ॥

तदन्तः पुरमासाद्य व्यतिचक्राम तं जनम् ।

वसिष्ठः परमप्रीतः परमर्षिभिरावृतः ॥ ३१ ॥

श्रेष्ठ महर्षियोंसे घिरे हुए वसिष्ठजी परम प्रसन्न हो उस अन्तःपुरमें पहुँचकर उस जन - समुदायको लाँघकर आगे बढ़ गये ॥३१ ॥

स त्वपश्यद् विनिष्क्रान्तं सुमन्त्रं नाम सारथिम् ।

द्वारे मनुजसिंहस्य सचिवं प्रियदर्शनम् ॥ ३२ ॥

वहाँ उन्होंने महाराजके सुन्दर सचिव तथा सारथि सुमन्त्रको अन्तः पुरके द्वारपर उपस्थित देखा, जो उसी समय भीतरसे निकले थे ॥३२ ॥

तमुवाच महातेजाः सूतपुत्रं विशारदम् ।

वसिष्ठः क्षिप्रमाचक्ष्व नृपतेर्मामिहागतम् ॥ ३३ ॥

तब महातेजस्वी वसिष्ठने परम चतुर सूतपुत्र सुमन्त्रसे कहा - ' सूत! तुम महाराजको शीघ्र ही मेरे आगमनकी सूचना दो ॥ ३३ ॥

इमे गङ्गोदकघटाः सागरेभ्यश्च काञ्चनाः ।

औदुम्बरं भद्रपीठमभिषेकार्थमाहृतम् ॥ ३४ ॥

' ( उन्हें बताओ कि श्रीरामके राज्याभिषेकके लिये सारी सामग्री एकत्र कर ली गयी है ) ये गङ्गाजलसे भरे कलश रखे हैं, इन सोनेके कलशोंमें समुद्रोंसे लाया हुआ जल भरा हुआ है । यह गूलरकी लकड़ीका बना हुआ भद्रपीठ है, जो अभिषेकके लिये लाया गया है ( इसीपर बिठाकर श्रीरामका अभिषेक होगा ) ॥ ३४ ॥

सर्वबीजानि गन्धाश्च रत्नानि विविधानि च ।

। क्षौद्रं दधि घृतं लाजा दर्भाः सुमनसः पयः ॥ ३५ ॥

पृष्ठ 282

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 282 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

२७० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे

अष्टौ च कन्या रुचिरा मत्तश्च वरवारणः ।

चतुरश्वो रथः श्रीमान् निस्त्रिंशो धनुरुत्तमम् ॥ ३६ ॥

वाहनं नरसंयुक्तं छत्रं च शशिसंनिभम् ।

श्वेते च वालव्यजने भृङ्गारं च हिरण्मयम् ॥ ३७ ॥

हेमदामपिनद्धश्च ककुद्मान् पाण्डुरो वृषः ।

केसरी च चतुर्दंष्ट्रो हरिश्रेष्ठो महाबलः ॥ ३८ ॥

सिंहासनं व्याघ्रतनुः समिधश्च हुताशनः ।

- सर्वे वादित्रसङ्घाश्च वेश्याश्चालंकृताः स्त्रियः ॥ ३ ९ ॥

आचार्या ब्राह्मणा गावः पुण्याश्च मृगपक्षिणः ।

पौरजानपदश्श्रेष्ठा नैगमाश्च गणैः सह ॥ ४० ॥ ।

एते चान्ये च बहवः प्रीयमाणाः प्रियंवदाः ।

अभिषेकाय रामस्य सह तिष्ठन्ति पार्थिवैः ॥ ४१ ॥

' सब प्रकारके बीज, गन्ध, भाँति - भाँतिके रत्न, मधु, दही, घी, लावा या खील, कुश, फूल, दूध, आठ सुन्दरी कन्याएँ, मत्त गजराज, चार घोड़ोंवाला रथ, चमचमाता हुआ खड्ग, उत्तम धनुष, मनुष्योंद्वारा ढोयी जानेवाली सवारी ( पालकी आदि ), चन्द्रमाके समान श्वेत छत्र, सफेद चँवर, सोनेकी झारी, सुवर्णकी मालासे अलंकृत ऊँचे डीलवाला श्वेत पीतवर्णका वृषभ, चार दाढ़ोंवाला सिंह, महाबलवान् उत्तम अश्व, सिंहासन, व्याघ्रचर्म, समिधाएँ, अग्नि, सब प्रकारके बाजे, वाराङ्गनाएँ, शृङ्गारयुक्त सौभाग्यवती स्त्रियाँ, आचार्य, ब्राह्मण, गौ, पवित्र पशु - पक्षी, नगर और जनपदके श्रेष्ठ पुरुष अपने सेवक - गणसहित प्रसिद्ध - प्रसिद्ध व्यापारी - ये तथा और भी बहुत - से प्रियवादी मनुष्य बहुसंख्यक राजाओंके साथ प्रसन्नतापूर्वक श्रीरामके अभिषेकके लिये यहाँ उपस्थित हैं ॥ ३५–४१ ॥

त्वरयस्व महाराजं यथा समुदितेऽहनि ।

पुष्ये नक्षत्रयोगे च रामो राज्यमवाप्नुयात् ॥ ४२ ॥

' तुम महाराजसे शीघ्रता करनेके लिये कहो, जिससे अब सूर्योदयके पश्चात् पुष्यनक्षत्रके योग में श्रीराम राज्य प्राप्त कर लें ' ॥ ४२ ॥

इति तस्य वचः श्रुत्वा सूतपुत्रो महाबलः ।

स्तुवन् नृपतिशार्दूलं प्रविवेश निवेशनम् ॥ ४३ ॥

वसिष्ठजीके ये वचन सुनकर महाबली सूतपुत्र सुमन्त्रने राजसिंह दशरथकी स्तुति करते हुए उनके भवनमें प्रवेश किया ॥ ४३ ॥

तं तु पूर्वोदितं वृद्धं द्वारस्था राजसम्मताः ।

न शेकुरभिसंरोद्धुं राज्ञः प्रियचिकीर्षवः ॥ ४४ ॥

राजाका प्रिय करनेकी इच्छा रखनेवाले और उनके द्वारा सम्मानित द्वारपाल उन बूढ़े सचिवको भीतर जानेसे रोक न सके; क्योंकि उनके लिये पहलेसे ही महाराजकी आज्ञा थी कि ये किसी समय भी भीतर आनेसे रोके न जायँ ॥ ४४ ॥

स समीपस्थितो राज्ञस्तामवस्थामजज्ञिवान् ।

वाग्भिः परमतुष्टाभिरभिष्टोतुं प्रचक्रमे ॥ ४५ ॥

सुमन्त्र राजाके पास जाकर खड़े हो गये । उन्हें उनकी उस अवस्थाका पता नहीं था; इसलिये वे अत्यन्त संतोषदायक वचनोंद्वारा उनकी स्तुति करनेको उद्यत हुए ॥ ४५ ॥

ततः सूतो यथापूर्वं पार्थिवस्य निवेशने ।

सुमन्त्रः प्राञ्जलिर्भूत्वा तुष्टाव जगतीपतिम् ॥ ४६ ॥

सूत सुमन्त्र राजाके उस महलमें पहलेकी ही भाँति हाथ जोड़कर उन महाराजकी स्तुति करने लगे - ॥ ४६ ॥

यथा नन्दति तेजस्वी सागरो भास्करोदये ।

प्रीतः प्रीतेन मनसा तथा नन्दय नस्ततः ॥४७ ॥

' महाराज! जैसे सूर्योदय होनेपर तेजस्वी समुद्र स्वयं हर्षकी तरंगोंसे उल्लसित हो उसमें स्नानकी इच्छावाले मनुष्योंको आनन्दित करता है, उसी प्रकार आप स्वयं प्रसन्न हो प्रसन्नतापूर्ण हृदयसे हम सेवकोंको आनन्द प्रदान कीजिये ॥ ४७ ॥

इन्द्रमस्यां तु वेलायामभितुष्टाव मातलिः ।

सोऽजयद् दानवान् सर्वास्तथा त्वां बोधयाम्यहम् ॥ ४८ ॥

' देवसारथि मातलिने इसी बेलामें देवराज इन्द्रकी स्तुति की थी, जिससे उन्होंने समस्त दानवोंपर विजय प्राप्त कर ली, उसी प्रकार मैं भी स्तुति - वचनोंद्वारा आपको जगा रहा हूँ ॥ ४८ ॥

वेदाः सहाङ्गा विद्याश्च यथा ह्यात्मभुवं प्रभुम् ।

ब्रह्माणं बोधयन्त्यद्य तथा त्वां बोधयाम्यहम् ॥ ४ ९ ॥

' छहों अङ्गसहित चारों वेद तथा समस्त विद्याएँ जैसे स्वयम्भू भगवान् ब्रह्माको जगाती हैं, उसी प्रकार आज मैं आपको जगा रहा हूँ ॥ ४ ९ ॥

आदित्यः सह चन्द्रेण यथा भूतधरां शुभाम् ।

बोधयत्यद्य पृथिवीं तथा त्वां बोधयाम्यहम् ॥ ५० ॥

‘ जैसे चन्द्रमाके साथ सूर्य समस्त भूतोंकी आधारभूता इस शुभ - स्वरूपा पृथ्वीको जगाया करते हैं, उसी प्रकार आज मैं आपको जगा रहा हूँ ॥ ५० ॥

उत्तिष्ठ सुमहाराज कृतकौतुकमङ्गलः ।

विराजमानो वपुषा मेरोरिव दिवाकरः ॥ ५१ ॥

पृष्ठ 283

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 283 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अयोध्याकाण्डे ' महाराज! उठिये और उत्सवकालिक मङ्गलकृत्य । पूर्ण करके वस्त्राभूषणोंसे सुशोभित शरीरसे सिंहासनपर विराजमान होइये । फिर मेरु पर्वतसे ऊपर उठनेवाले सूर्यदेवके समान आपकी शोभा होती रहे ॥५१ ॥

सोमसूर्यौ च काकुत्स्थ शिववैश्रवणावपि ।

वरुणश्चाग्निरिन्द्रश्च विजयं प्रदिशन्तु ते ॥ ५२ ॥

‘ ककुत्स्थ - कुलनन्दन! चन्द्रमा, सूर्य, शिव, कुबेर, वरुण, अग्नि और इन्द्र आपको विजय प्रदान करें ॥ ५२ ॥

गता भगवती रात्रिः कृतं कृत्यमिदं तव ।

बुध्यस्व नृपशार्दूल कुरु कार्यमनन्तरम् ॥ ५३ ॥

‘ राजसिंह! भगवती रात्रिदेवी विदा हो गयीं । आपने जिसके लिये आज्ञा दी थी, आपका वह सारा कार्य पूर्ण हो गया । इस बातको आप जान लें और इसके बाद जो अभिषेकका कार्य शेष है, उसे पूर्ण करें ॥ ५३ ॥

उदतिष्ठत रामस्य समग्रमभिषेचनम् ।

पौरजानपदाश्चापि नैगमश्च कृताञ्जलिः ॥ ५४ ॥

' श्रीरामके अभिषेककी सारी तैयारी हो चुकी है । नगर और जनपदके लोग तथा मुख्य - मुख्य व्यापारी भी हाथ जोड़े हुए उपस्थित हैं ॥ ५४ ॥

स्वयं वसिष्ठो भगवान् ब्राह्मणैः सह तिष्ठति ।

क्षिप्रमाज्ञाप्यतां राजन् राघवस्याभिषेचनम् ॥ ५५ ॥

' राजन्! ये भगवान् वसिष्ठ मुनि ब्राह्मणोंके साथ द्वारपर खड़े हैं; अतः श्रीरामके अभिषेकका कार्य आरम्भ करनेके लिये शीघ्र आज्ञा दीजिये ॥ ५५ ॥

यथा ह्यपालाः पशवो यथा सेना ह्यनायका ।

यथा चन्द्रं विना रात्रिर्यथा गावो विना वृषम् ॥ ५६ ॥

एवं हि भविता राष्ट्रं यत्र राजा न दृश्यते । ' जैसे चरवाहोंके बिना पशु, सेनापतिके बिना सेना, चन्द्रमाके बिना रात्रि और साँड़के बिना गौओंकी शोभा नहीं होती, ऐसी ही दशा उस राष्ट्रकी हो जाती है, जहाँ राजाका दर्शन नहीं होता है ' ॥ ५६३ ॥

एवं तस्य वचः श्रुत्वा सान्त्वपूर्वमिवार्थवत् ॥ ५७ ॥

अभ्यकीर्यत शोकेन भूय एव महीपतिः । सुमन्त्रके इस प्रकार कहे हुए सान्त्वनापूर्ण और सार्थक वचनको सुनकर राजा दशरथ पुनः शोकसे ग्रस्त हो गये ॥ ५७३ ॥

ततस्तु राजा तं सूतं सन्नहर्षः सुतं प्रति ॥ ५८ ॥

शोकरक्तेक्षणः श्रीमानुद्वीक्ष्योवाच धार्मिकः ।

वाक्यैस्तु खलु मर्माणि मम भूयो निकृन्तसि ॥ ५ ९ ॥

उस समय पुत्रके वियोगकी सम्भावनासे उनकी चतुर्दशः सर्गः २७१ प्रसन्नता नष्ट हो चुकी थी । शोकके कारण उनके नेत्र लाल हो गये थे । उन धर्मात्मा श्रीमान् नरेशने एक बार दृष्टि उठाकर सूतकी ओर देखा और इस प्रकार कहा - ' तुम ऐसी बातें सुनाकर मेरे मर्म स्थानोंपर और अधिक आघात क्यों कर रहे हो ' । ५८-५९ ॥

सुमन्त्रः करुणं श्रुत्वा दृष्ट्वा दीनं च पार्थिवम् ।

प्रगृहीताञ्जलिः किंचित् तस्माद् देशादपाक्रमत् ॥ ६० ॥

राजाके ये करुण वचन सुनकर और उनकी दीन दशापर दृष्टिपात करके सुमन्त्र हाथ जोड़े हुए उस स्थानसे कुछ पीछे हट गये ॥६० ॥

यदा वक्तुं स्वयं दैन्यान्न शशाक महीपतिः ।

तदा सुमन्त्रं मन्त्रज्ञा कैकेयी प्रत्युवाच ह ॥ ६१ ॥

जब दुःख और दीनताके कारण राजा स्वयं कुछ भी न कह सके, तब मन्त्रणाका ज्ञान रखनेवाली कैकेयीने सुमन्त्रको इस प्रकार उत्तर दिया— ॥ ६१ ॥

सुमन्त्र राजा रजनीं रामहर्षसमुत्सुकः ।

प्रजागरपरिश्रान्तो निद्रावशमुपागतः ॥ ६२ ॥

' सुमन्त्र! राजा रातभर श्रीरामके राज्याभिषेकजनित हर्षके कारण उत्कण्ठित होकर जागते रहे हैं । अधिक जागरणसे थक जानेके कारण इस समय इन्हें नींद आ गयी है ॥ ६२ ॥

तद् गच्छ त्वरितं सूत राजपुत्रं यशस्विनम् ।

राममानय भद्रं ते नात्र कार्या विचारणा ॥ ६३ ॥

' अतः सूत! तुम्हारा भला हो । तुम तुरंत जाओ और यशस्वी राजकुमार श्रीरामको यहाँ बुला लाओ । इस विषयमें तुम्हें कोई अन्यथा विचार नहीं करना चाहिये ' ॥ ६३ ॥

अश्रुत्वा राजवचनं कथं गच्छामि भामिनि ।

तच्छ्रुत्वा मन्त्रिणो वाक्यं राजा मन्त्रिणमब्रवीत् ॥ ६४ ॥

तब सुमन्त्रने कहा - ' भामिनि! मैं महाराजकी आज्ञा सुने बिना कैसे जा सकता हूँ? ' मन्त्रीकी बात सुनकर राजाने उनसे कहा- ॥ ६४ ॥

सुमन्त्र रामं द्रक्ष्यामि शीघ्रमानय सुन्दरम् ।

स मन्यमानः कल्याणं हृदयेन ननन्द च ॥ ६५ ॥

' सुमन्त्र! मैं सुन्दर श्रीरामको देखना चाहता हूँ । तुम शीघ्र उन्हें यहाँ ले आओ । ' उस समय श्रीरामके दर्शनसे ही कल्याण मानते हुए राजा मन - ही - मन आनन्दका अनुभव करने लगे ॥ ६५ ॥

निर्जगाम च स प्रीत्या त्वरितो राजशासनात् ।

सुमन्त्रश्चिन्तयामास त्वरितं चोदितस्तया ॥ ६६ ॥

पृष्ठ 284

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 284 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

२७२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे इधर सुमन्त्र राजाकी आज्ञासे तुरंत प्रसन्नतापूर्वक वहाँसे चल दिये । कैकेयीने जो तुरंत श्रीरामको बुला लानेकी आज्ञा दी थी, उसे याद करके वे सोचने लगे-' पता नहीं, यह उन्हें बुलानेके लिये इतनी जल्दी क्यों मचा रही है? ॥ ६६ ॥

व्यक्तं रामाभिषेकार्थे इहायास्यति धर्मराट् ।

इति सूतो मतिं कृत्वा हर्षेण महता पुनः ॥ ६७ ॥

निर्जगाम महातेजा राघवस्य दिदृक्षया ।

सागरहृदसंकाशात्सुमन्त्रोऽन्तःपुराच्छुभात् ।

निष्क्रम्य जनसम्बाधं ददर्श द्वारमग्रतः ॥ ६८ ॥

‘ जान पड़ता है, श्रीरामचन्द्रके अभिषेकके लिये ही यह जल्दी कर रही है । इस कार्यमें धर्मराज राजा दशरथको अधिक आयास करना पड़ता है ( शायद इसीलिये ये । बाहर नहीं निकलते ) । ' ऐसा निश्चय करके महातेजस्वी सूत सुमन्त्र फिर बड़े हर्षके साथ श्रीरामके दर्शनकी इच्छासे चल पड़े । समुद्रके अन्तर्वर्ती जलाशयके स उस सुन्दर अन्तःपुरसे निकलकर सुमन्त्रने द्वारके स मनुष्योंकी भारी भीड़ एकत्र हुई देखी ॥ ६७-६८ ॥ ततः पुरस्तात् सहसा विनिःसृतो

महीपतेर्द्वारगतान् विलोकयन् ।

ददर्श पौरान् विविधान् महाधना-नुपस्थितान् द्वारमुपेत्य विष्ठितान् ॥ ६ ९ ॥

राजाके अन्तःपुरसे सहसा निकलकर सुमन्त्रने द्वारपर एकत्र हुए लोगोंकी ओर दृष्टिपात किया । उन्होंने देखा, बहुसंख्यक पुरवासी वहाँ उपस्थित थे और अनेकानेक । महाधनी पुरुष राजद्वारपर आकर खड़े थे ॥६ ९ ॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे चतुदर्शः सर्गः ॥ १४ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें चौदहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १४ ॥

पञ्चदशः सर्गः सुमन्त्रका राजाकी आज्ञासे श्रीरामको

ते तु तां रजनीमुष्य ब्राह्मणा वेदपारगाः ।

उपतस्थुरुपस्थानं सह राजपुरोहिताः ॥ १ ॥

वे वेदोंके पारङ्गत ब्राह्मण तथा राजपुरोहित वह रात बिताकर प्रातःकाल ( राजाकी प्रेरणाके अनुसार ) राजद्वारपर उपस्थित हुए थे ॥ १ ॥

अमात्या बलमुख्याश्च मुख्या ये निगमस्य च ।

राघवस्याभिषेकार्थे प्रीयमाणाः सुसंगताः ॥ २ ॥

मन्त्री, सेनाके मुख्य - मुख्य अधिकारी और बड़े-बड़े सेठ साहूकार श्रीरामचन्द्रजीके अभिषेकके लिये बड़ी प्रसन्नताके साथ वहाँ एकत्र हुए थे ॥ २ ॥

उदिते विमले सूर्ये पुष्ये चाभ्यागतेऽहनि ।

लग्ने कर्कटके प्राप्ते जन्म रामस्य च स्थिते ॥ ३ ॥

अभिषेकाय रामस्य द्विजेन्द्रैरुपकल्पितम् ।

काञ्चना जलकुम्भाश्च भद्रपीठं स्वलंकृतम् ॥ ४ ॥

रथश्च सम्यगास्तीर्णो भास्वता व्याघ्रचर्मणा ।

गङ्गायमुनयोः पुण्यात् संगमादाहृतं जलम् ॥ ५ ॥

निर्मल सूर्योदय होनेपर दिनमें जब पुष्यनक्षत्रका योग आया तथा श्रीरामके जन्मका कर्क लग्न उपस्थित हुआ, उस समय श्रेष्ठ ब्राह्मणोंने श्रीरामके अभिषेकके लिये सारी सामग्री एकत्र करके उसे जँचाकर रख दिया । जलसे भरे हुए सोनेके कलश, भलीभाँति सजाया बुलानेके लिये उनके महलमें जाना हुआ भद्रपीठ, चमकीले व्याघ्रचर्मसे अच्छी तरह आवृत रथ, गङ्गा - यमुनाके पवित्र सङ्गमसे लाया हुआ जल— ये सब वस्तुएँ एकत्र कर ली गयी थीं ॥ ३–५ ॥

याश्चान्याः सरितः पुण्या ह्रदाः कूपाः सरांसि च ।

प्राग्वहाश्चोर्ध्ववाहाश्च तिर्यग्वाहाश्च क्षीरिणः ॥ ६ ॥

ताभ्यश्चैवाहृतं तोयं समुद्रेभ्यश्च सर्वशः ।

क्षौद्रं दधि घृतं लाजा दर्भाः सुमनसः पयः ॥ ७ ॥

अष्टौ च कन्या रुचिरा मत्तश्च वरवारणः ।

सजलाः क्षीरिभिश्छन्ना घटाः काञ्चनराजताः ॥ ८ ॥

पद्मोत्पलयुता भान्ति पूर्णाः परमवारिणा । इनके सिवा जो अन्य नदियाँ, पवित्र जलाशय, कूप और सरोवर हैं तथा जो पूर्वकी ओर बहनेवाली ( गोदावरी और कावेरी आदि ) नदियाँ हैं, ऊपरकी ओर प्रवाहवाले जो ( ब्रह्मावर्त आदि ) सरोवर हैं तथा दक्षिण और उत्तरकी ओर बहनेवाली जो ( गण्डकी एवं शोणभद्र आदि ) नदियाँ हैं, जिनमें दूधके समान निर्मल जल भरा रहता है, उन सबसे और समस्त समुद्रोंसे भी लाया हुआ जल वहाँ संग्रह करके रखा गया था । इनके अतिरिक्त दूध, दही, घी, मधु, लावा, कुश, फूल, आठ सुन्दर कन्याएँ, मदमत्त गजराज और दूधवाले वृक्षोंके पल्लवोंसे ढके हुए सोने - चाँदीके जलपूर्ण कलश भी वहाँ

पृष्ठ 285

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 285 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अयोध्याकाण्डे विराजमान थे, जो उत्तम जलसे भरे होनेके साथ ही पद्म । और उत्पलोंसे संयुक्त होनेके कारण बड़ी शोभा पा रहे थे ॥ ६–८३ ॥ चन्द्रांशुविकचप्रख्यं पाण्डुरं रत्नभूषितम्॥९ ॥

सज्जं तिष्ठति रामस्य वालव्यजनमुत्तमम् । श्रीरामके लिये चन्द्रमाकी किरणोंके समान विकसित कान्तिसे युक्त श्वेत, पीतवर्णका रत्नजटित उत्तम चँवर सुसज्जितरूपसे रखा हुआ था॥९ ३ ॥ चन्द्रमण्डलसंकाशमातपत्रं च पाण्डुरम् ॥ १० ॥

सज्ज द्युतिकरं श्रीमदभिषेकपुरस्सरम् । चन्द्रमण्डलके समान सुसज्जित श्वेत छत्र भी अभिषेक - सामग्रीके साथ शोभा पा रहा था, जो परम सुन्दर और प्रकाश फैलानेवाला था ॥१०३ ॥

पाण्डुरश्च वृषः सज्जः पाण्डुराश्वश्च संस्थितः ॥ ११ ॥

सुसज्जित श्वेत वृषभ और श्वेत अश्व भी खड़े थे ॥११ ॥

वादित्राणि च सर्वाणि वन्दिनश्च तथापरे ।

इक्ष्वाकूणां यथा राज्ये सम्भ्रियेताभिषेचनम् ॥ १२ ॥

तथाजातीयमादाय राजपुत्राभिषेचनम् ।

ते राजवचनात् तत्र समवेता महीपतिम् ॥ १३ ॥

सब प्रकारके बाजे मौजूद थे । स्तुति- पाठ करनेवाले वन्दी तथा अन्य मागध आदि भी उपस्थित थे । इक्ष्वाकुवंशी राजाओंके राज्यमें जैसी अभिषेक-सामग्रीका संग्रह होना चाहिये, राजकुमारके अभिषेककी वैसी ही सामग्री साथ लेकर वे सब लोग महाराज दशरथकी आज्ञाके अनुसार वहाँ उनके दर्शनके लिये एकत्र हुए थे ॥ १२-१३ ॥

अपश्यन्तोऽब्रुवन् को नु राज्ञो नः प्रतिवेदयेत् ।

न पश्यामश्च राजानमुदितश्च दिवाकरः ॥ १४ ॥

यौवराज्याभिषेकश्च सज्जो रामस्य धीमतः । राजाको द्वारपर न देखकर वे कहने लगे- ' कौन महाराजके पास जाकर हमारे आगमनकी सूचना देगा । हम महाराजको यहाँ नहीं देखते हैं । सूर्योदय हो गया है और बुद्धिमान् श्रीरामके यौवराज्याभिषेककी सारी सामग्री जुट गयी है ' ॥ १४३ ॥

इति तेषु ब्रुवाणेषु सर्वांस्तांश्च महीपतीन् ॥ १५ ॥

अब्रवीत् तानिदं वाक्यं सुमन्त्रो राजसत्कृतः । वे सब लोग जब इस प्रकारकी बातें कर रहे थे, उसी समय राजाद्वारा सम्मानित सुमन्त्रने वहाँ खड़े हुए उन समस्त भूपतियोंसे यह बात कही - ॥ १५३ ॥

पञ्चदशः सर्गः २७३ रामं राज्ञो नियोगेन त्वरया प्रस्थितो ह्यहम् ॥ १६ ॥।

पूज्या राज्ञो भवन्तश्च रामस्य तु विशेषतः ।

अयं पृच्छामि वचनात् सुखमायुष्मतामहम् ॥ १७ ॥

' मैं महाराजकी आज्ञासे श्रीरामको बुलानेके लिये तुरंत जा रहा हूँ । आप सब लोग महाराजके तथा विशेषतः श्रीरामचन्द्रजीके पूजनीय हैं । मैं उन्हींकी ओरसे आप समस्त चिरंजीवी पुरुषोंके कुशल - समाचार पूछ रहा हूँ । आपलोग सुखसे हैं न? ' ॥ १६-१७ ॥

राज्ञः सम्प्रतिबुद्धस्य चानागमनकारणम् ।

। इत्युक्त्वान्तःपुरद्वारमाजगाम पुराणवित् ॥ १८ ॥

ऐसा कहकर और जगे हुए होनेपर श्रीमहाराजके बाहर न आनेका कारण बताकर पुरातन वृत्तान्तोंको जाननेवाले सुमन्त्र पुनः अन्तः पुरके द्वारपर लौट आये ॥ १८ ॥

सदा सक्तं च तद् वेश्म सुमन्त्रः प्रविवेश ह ।

तुष्टावास्य तदा वंशं प्रविश्य स विशाम्पतेः ॥ १ ९ ॥

वह राजभवन सुमन्त्रके लिये सदा खुला रहता था । उन्होंने भीतर प्रवेश किया और प्रवेश करके महाराजके वंशकी स्तुति की ॥ १ ९ ॥

शयनीयं नरेन्द्रस्य तदासाद्य व्यतिष्ठत ।

सोऽत्यासाद्य तु तद् वेश्म तिरस्करणिमन्तरा ॥ २० ॥

आशीर्भिर्गुणयुक्ताभिरभितुष्टाव राघवम् । तदनन्तर वे राजाके शयनगृहके पास जाकर खड़े हो गये । उस घरके अत्यन्त निकट पहुँचकर जहाँ बीचमें केवल चिकका अन्तर रह गया था, खड़े हो वे गुणवर्णनपूर्वक आशीर्वादसूचक वचनोंद्वारा रघुकुलनरेशकी स्तुति करने लगे - ॥ २०३ ॥

सोमसूर्यौ च काकुत्स्थ शिववैश्रवणावपि ॥ २१ ॥

वरुणश्चाग्निरिन्द्रश्च विजयं प्रदिशन्तु ते । ' ककुत्स्थनन्दन! चन्द्रमा, सूर्य, शिव, कुबेर, वरुण, अग्नि और इन्द्र आपको विजय प्रदान करें ॥ २१३ ॥

गता भगवती रात्रिरहः शिवमुपस्थितम् ॥ २२ ॥

बुद्धयस्व राजशार्दूल कुरु कार्यमनन्तरम् । ' भगवती रात्रि विदा हो गयी । अब कल्याणस्वरूप दिन उपस्थित हुआ है । राजसिंह! निद्रा त्यागकर जग जाइये और अब जो कार्य प्राप्त है, उसे कीजिये ॥ २२३ ॥

ब्राह्मणा बलमुख्याश्च नैगमाश्चागतास्त्विह ॥ २३ ॥

दर्शनं तेऽभिकांक्षन्ते प्रतिबुद्ध्यस्व राघव । ' ब्राह्मण, सेनाके मुख्य अधिकारी और बड़े - बड़े । सेठ साहूकार यहाँ आ गये हैं । वे सब लोग आपका

दर्शन चाहते हैं । रघुनन्दन! जागिये ' ॥ २३३ ॥

पृष्ठ 286

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 286 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

२७४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे स्तुवन्तं तं तदा सूतं सुमन्त्रं मन्त्रकोविदम् ॥ २४ ॥

प्रतिबुद्ध्य ततो राजा इदं वचनमब्रवीत् । मन्त्रणा करनेमें कुशल सूत सुमन्त्र जब इस प्रकार स्तुति करने लगे, तब राजाने जागकर उनसे यह बात कही- ॥ २४३ ॥

राममानय सूतेति यदस्यभिहितो मया ॥ २५ ॥

किमिदं कारणं येन ममाज्ञा प्रतिवाह्यते ।

न चैव सम्प्रसुप्तोऽहमानयेहाशु राघवम् ॥ २६ ॥

‘ सूत! श्रीरामको बुला लाओ ' – यह जो मैंने तुमसे कहा था, उसका पालन क्यों नहीं हुआ? ऐसा कौन - सा कारण है, जिससे मेरी आज्ञाका उल्लङ्घन किया जा रहा है?

मैं सोया नहीं हूँ । तुम श्रीरामको शीघ्र यहाँ बुला लाओ ' ॥

इति राजा दशरथः सूतं तत्रान्वशात् पुनः ।

स राजवचनं श्रुत्वा शिरसा प्रतिपूज्य तम् ॥ २७ ॥

निर्जगाम नृपावासान्मन्यमानः प्रियं महत् ।

प्रपन्नो राजमार्गं च पताकाध्वजशोभितम् ॥ २८ ॥

इस प्रकार राजा दशरथने जब सूतको फिर उपदेश दिया, तब वे राजाकी वह आज्ञा सुनकर सिर झुकाकर उसका सम्मान करते हुए राजभवनसे बाहर निकल गये । वे मन - ही - मन अपना महान् प्रिय हुआ मानने लगे । राजभवनसे निकलकर सुमन्त्र ध्वजा-पताकाओंसे सुशोभित राजमार्गपर आ गये ॥ २७-२८ ॥

हृष्टः प्रमुदितः सूतो जगामाशु विलोकयन् ।

स सूतस्तत्र शुश्राव रामाधिकरणाः कथाः ॥ २ ९ ॥

अभिषेचनसंयुक्ताः सर्वलोकस्य हृष्टवत् । वे हर्ष और उल्लासमें भरकर सब ओर दृष्टि डालते हुए शीघ्रतापूर्वक आगे बढ़ने लगे । सूत सुमन्त्र वहाँ मार्गमें सब लोगोंके मुँहसे श्रीरामके राज्याभिषेककी आनन्ददायिनी बातें सुनते जा रहे थे ॥ २ ९ ३ ॥ ततो ददर्श रुचिरं कैलाससदृशप्रभम् ॥ ३० ॥

रामवेश्म सुमन्त्रस्तु शक्रवेश्मसमप्रभम् ।

महाकपाटपिहितं वितर्दिशतशोभितम् ॥ ३१ ॥

तदनन्तर सुमन्त्रको श्रीरामका सुन्दर भवन दिखायी दिया, जो कैलासपर्वतके समान श्वेत प्रभासे प्रकाशित हो रहा था । वह इन्द्रभवनके समान दीप्तिमान् था । उसका फाटक विशाल किवाड़ोंसे बंद था ( उसके भीतरका छोटा - सा द्वार ही खुला हुआ था ) । सैकड़ों वेदिकाएँ उस भवनकी शोभा बढ़ा रही थीं ॥ ३०-३१ ॥

काञ्चनप्रतिमैकाग्रं मणिविद्रुमतोरणम् ।

शारदाभ्रघनप्रख्यं दीप्तं मेरुगुहासमम् ॥ ३२ ॥ ।

उसका मुख्य अग्रभाग सोनेकी देव - प्रतिमाओंसे अलंकृत था । उसके बाहर फाटकमें मणि और मूँगे जड़े हुए थे । वह सारा भवन शरद् ऋतुके बादलोंकी भाँ श्वेत कान्तिसे युक्त, दीप्तिमान् और मेरुपर्वतकी कन्दरा समान शोभायमान था ॥ ३२ ॥

मणिभिर्वरमाल्यानां सुमहद्भिरलंकृतम् ।

मुक्तामणिभिराकीर्ण चन्दनागुरुभूषितम् ॥ ३३ ॥

सुवर्णनिर्मित पुष्पोंकी मालाओंके बीच - बीचमें पिरोयी हुई बहुमूल्य मणियोंसे वह भवन सजा हुआ था । दीवारोंमें जड़ी हुई मुक्तामणियोंसे व्याप्त होकर जगमगा रहा था ( अथवा वहाँ मोती और मणियोंके भण्डार भ हुए थे ) । चन्दन और अगरकी सुगन्ध उसकी शोभा बढ़ा रही थी ॥ ३३ ॥

गन्धान् मनोज्ञान् विसृजद् दार्दुरं शिखरं यथा ।

सारसैश्च मयूरैश्च विनदद्भिर्विराजितम् ॥ ३४ ॥

वह भवन मलयाचलके समीपवर्ती दर्दुर नामक चन्दनगिरिके शिखरकी भाँति सब ओर मनोहर सुगन्ध बिखेर रहा था । कलरव करते हुए सारस और मयूर आदि पक्षी उसकी शोभावृद्धि कर रहे थे ॥३४ ॥

सुकृतेहामृगाकीर्णमुत्कीर्ण भक्तिभिस्तथा ।

मनश्चक्षुश्च भूतानामाददत् तिग्मतेजसा ॥ ३५ ॥

सोने आदिकी सुन्दर ढंगसे बनी हुई भेड़ियों की मूर्तियों से वह व्याप्त था । शिल्पियोंने उसकी दीवारोंमें बड़ी सुन्दर नक्काशी की थी । वह अपनी उत्कृष्ट शोभासे समस्त प्राणियोंके मन और नेत्रोंको आकृष्ट कर लेता था ॥ ३५ ॥

चन्द्रभास्करसंकाशं कुबेरभवनोपमम् ।

महेन्द्रधामप्रतिमं नानापक्षिसमाकुलम् ॥ ३६ ॥

चन्द्रमा और सूर्यके समान तेजस्वी, कुबेर-भवनके समान अक्षय सम्पत्तिसे पूर्ण तथा इन्द्रधामके समान भव्य एवं मनोरम उस श्रीरामभवनमें नाना प्रकारके पक्षी चहक रहे थे ॥ ३६ ॥

मेरुशृङ्गसमं सूतो रामवेश्म ददर्श ह ।

उपस्थितैः समाकीर्णं जनैरञ्जलिकारिभिः ॥ ३७ ॥

सुमन्त्रने देखा – श्रीरामका महल मेरु - पर्वतके शिखरकी भाँति शोभा पा रहा है । हाथ जोड़कर श्रीरामकी वन्दना करनेके लिये उपस्थित हुए असंख्य मनुष्योंसे वह भरा हुआ है ॥ ३७ ॥

उपादाय समाक्रान्तैस्तदा जानपदैर्जनैः ।

रामाभिषेकसुमुखैरुन्मुखैः समलंकृतम् ॥ ३८ ॥

पृष्ठ 287

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 287 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अयोध्याकाण्डे भाँति - भाँतिके उपहार लेकर जनपद निवासी मनुष्य उस समय वहाँ पहुँचे हुए थे । श्रीरामके अभिषेकका । समाचार सुनकर उनके मुख प्रसन्नतासे खिल उठे थे । वे उस उत्सवको देखनेके लिये उत्कण्ठित थे । उन सबकी उपस्थितिसे भवनकी बड़ी शोभा हो रही थी ॥

महामेघसमप्रख्यमुदग्रं सुविराजितम् ।

नानारत्नसमाकीर्णं कुब्जकैरपि चावृतम् ॥ ३ ९ ॥

वह विशाल राजभवन महान् मेघखण्डके समान ऊँचा और सुन्दर शोभासे सम्पन्न था । उसकी दीवारोंमें नाना प्रकारके रत्न जड़े गये थे और कुबड़े सेवकोंसे वह भरा हुआ था ॥ ३ ९ ॥ स वाजियुक्तेन रथेन सारथिः समाकुलं राजकुलं विराजयन् । वरूथिना राजगृहाभिपातिना पुरस्य सर्वस्य मनांसि हर्षयन् ॥ ४० ॥

सारथि सुमन्त्र राजभवनकी ओर जानेवाले वरूथ ( लोहेकी चद्दर या सींकचोंके बने हुए आवरण ) से युक्त तथा अच्छे घोड़ोंसे जुते हुए रथके द्वारा मनुष्योंकी भीड़से भरे राजमार्गकी शोभा बढ़ाते तथा समस्त नगर-निवासियोंके मनको आनन्द प्रदान करते हुए श्रीरामके भवनके पास जा पहुँचे ॥ ४० ॥

ततः समासाद्य महाधनं महत् प्रहृष्टरोमा स बभूव सारथिः । मृगैर्मयूरैश्च समाकुलोल्बणं गृहं वरार्हस्य शचीपतेरिव ॥ ४१ ॥

उत्तम वस्तुको प्राप्त करनेके अधिकारी श्रीरामका वह महान् समृद्धिशाली विशाल भवन शचीपति इन्द्रके भवनकी भाँति सुशोभित होता था । इधर - उधर फैले हुए मृगों और मयूरोंसे उसकी शोभा और भी बढ़ गयी थी । वहाँ पहुँचकर सारथि सुमन्त्रके शरीरमें अधिक हर्षके कारण रोमाञ्च हो आया ॥ ४१ ॥

स तत्र कैलासनिभाः स्वलंकृताः प्रविश्य कक्ष्यास्त्रिदशालयोपमाः । प्रियान् वरान् राममते स्थितान् बहून् व्यपोह्य शुद्धान्तमुपस्थितौ रथी ॥ ४२ ॥

वहाँ कैलास और स्वर्गके समान दिव्य शोभासे युक्त, सुन्दर सजी हुई अनेक ड्यौढ़ियोंको लाँघकर श्रीरामचन्द्रजीकी आज्ञामें चलनेवाले बहुतेरे श्रेष्ठ मनुष्योंको बीचमें छोड़ते हुए रथसहित सुमन्त्र अन्तःपुरके द्वारपर उपस्थित हुए ॥ ४२ ॥

पञ्चदशः सर्गः २७५ स तत्र शुश्राव च हर्षयुक्ता रामाभिषेकार्थकृतां जनानाम् । नरेन्द्रसूनोरभिमङ्गलार्थाः सर्वस्य लोकस्य गिरः प्रहृष्टाः ॥ ४३ ॥

उस स्थानपर उन्होंने श्रीरामके अभिषेक - सम्बन्धी कर्म करनेवाले लोगोंकी हर्षभरी बातें सुनीं, जो राजकुमार श्रीरामके लिये सब ओरसे मङ्गलकामना सूचित करती थीं । इसी प्रकार उन्होंने अन्य सब लोगोंकी भी हर्षोल्लाससे परिपूर्ण वार्ताओंको श्रवण किया ॥ ४३ ॥

महेन्द्रसद्मप्रतिमं च वेश्म रामस्य रम्यं मृगपक्षिजुष्टम् । ददर्श मेरोरिव शृङ्गमुच्च विभ्राजमानं प्रभया सुमन्त्रः ॥ ४४ ॥

श्रीरामका वह भवन इन्द्रसदनकी शोभाको तिरस्कृत कर रहा था । मृगों और पक्षियोंसे सेवित होनेके कारण उसकी रमणीयता और भी बढ़ गयी थी । सुमन्त्रने उस भवनको देखा । वह अपनी प्रभासे प्रकाशित होनेवाले मेरुगिरिके ऊँचे शिखरकी भाँति सुशोभित हो रहा था ॥ ४४ ॥

उपस्थितैरञ्जलिकारिभिश्च सोपायनैर्जानपदैर्जनैश्च I परार्धैश्च विमुक्तयानैः समाकुलं द्वारपदं ददर्श ॥ ४५ ॥

उस भवनके द्वारपर पहुँचकर सुमन्त्रने देखा – श्रीरामकी वन्दनाके लिये हाथ जोड़े उपस्थित हुए जनपदवासी मनुष्य अपनी सवारियोंसे उतरकर हाथोंमें भाँति - भाँतिके उपहार लिये करोड़ों और परार्थोंकी संख्यामें खड़े थे, जिससे वहाँ बड़ी भारी भीड़ लग गयी थी ॥४५ ॥

ततो महामेघमहीधराभं प्रभिन्नमत्यङ्कुशमत्यसह्यम् । रामपवाह्यं रुचिरं ददर्श शत्रुञ्जयं नागमुदग्रकायम् ॥ ४६ ॥

तदनन्तर उन्होंने श्रीरामकी सवारीमें आनेवाले सुन्दर शत्रुञ्जय नामक विशालकाय गजराजको देखा, जो महान् मेघसे युक्त पर्वतके समान प्रतीत होता था । उसके गण्डस्थलसे मदकी धारा बह रही थी । वह अंकुशसे काबूमें आनेवाला नहीं था । उसका वेग शत्रुओंके लिये अत्यन्त असह्य था । उसका जैसा नाम था, वैसा ही गुण भी था ॥ ४६ ॥

पृष्ठ 288

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 288 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

२७६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे स्वलंकृतान् साश्वरथान् सकुञ्जरा-नमात्यमुख्यांश्च ददर्श वल्लभान् । व्यपोह्य सूतः सहितान् समन्ततः समृद्धमन्तः पुरमाविवेश ह ॥ ४७ ॥

उन्होंने वहाँ राजाके परम प्रिय मुख्य - मुख्य मन्त्रियोंको भी एक साथ उपस्थित देखा, जो सुन्दर वस्त्राभूषणोंसे विभूषित थे और घोड़े, रथ तथा हाथियोंके साथ वहाँ आये थे । सुमन्त्रने उन सबको एक ओर हटाकर स्वयं श्रीरामके समृद्धिशाली अन्तः पुरमें प्रवेश किया ॥ ४७ ॥

ततोऽद्रिकूटाचलमेघसंनिभं महाविमानोपमवेश्मसंयुतम् । अवार्यमाणः प्रविवेश सारथिः प्रभूतरलं मकरो यथार्णवम् ॥ ४८ ॥

जैसे मगर प्रचुर रत्नोंसे भरे हुए समुद्रमें बेरोक-टोक प्रवेश करता है, उसी प्रकार सारथि सुमन्त्रने पर्वत - शिखरपर आरूढ़ हुए अविचल मेघ सम शोभायमान महान् विमानके सदृश सुन्दर गृहोंसे संयुक्त तथा प्रचुर रत्न - भण्डारसे भरपूर उस महलमें बिना किसी रोक - टोक के प्रवेश किया ॥ ४८ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽयोध्याकाण्डे पञ्चदशः सर्गः ॥ १५ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अयोध्याकाण्डमें पंद्रहवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १५ ॥

षोडशः सर्गः सुमन्त्रका श्रीरामके महलमें पहुँचकर महाराजका संदेश सुनाना और श्रीरामका सीतासे अनुमति ले लक्ष्मणके साथ रथपर बैठकर गाजेबाजेके साथ मार्गमें स्त्री - पुरुषोंकी

स तदन्तःपुरद्वारं समतीत्य जनाकुलम् ।

प्रविविक्तां ततः कक्ष्यामाससाद पुराणवित् ॥ १ ॥

पुरातन वृत्तान्तोंके ज्ञाता सूत सुमन्त्र मनुष्योंकी भीड़से भरे हुए उस अन्तःपुरके द्वारको लाँघकर महलकी एकान्तकक्षामें जा पहुँचे, जहाँ भीड़ बिलकुल नहीं थी ॥१ ॥

प्रासकार्मुकबिभ्रद्भिर्युवभिर्मृष्टकुण्डलैः अप्रमादिभिरेकाग्रैः स्वानुरक्तैरधिष्ठिताम् ॥ २ ॥

वहाँ श्रीरामके चरणोंमें अनुराग रखनेवाले एकाग्रचित्त एवं सावधान युवक प्रास और धनुष आदि लिये डटे हुए थे । उनके कानोंमें शुद्ध सुवर्णके बने हुए कुण्डल झलमला रहे थे ॥ २ ॥

तत्र काषायिणो वृद्धान् वेत्रपाणीन् स्वलंकृतान् ।

ददर्श विष्ठितान् द्वारि स्त्र्यध्यक्षान् सुसमाहितान् ॥ ३ ॥

उस ड्योढ़ीमें सुमन्त्रको गेरुआ वस्त्र पहने और हाथमें छड़ी लिये वस्त्राभूषणोंसे अलंकृत बहुत - से वृद्ध पुरुष बड़ी सावधानीके साथ द्वारपर बैठे दिखायी दिये, जो अन्तःपुरकी स्त्रियोंके अध्यक्ष ( संरक्षक ) थे ॥ ३ ॥

ते समीक्ष्य समायान्तं रामप्रियचिकीर्षवः ।

सहसोत्पतिताः सर्वे ह्यासनेभ्यः ससम्भ्रमाः ॥ ४ ॥

सुमन्त्रको आते देख श्रीरामका प्रिय करनेकी बातें सुनते हुए जाना इच्छावाले वे सभी पुरुष सहसा वेगपूर्वक आसनोंसे उठकर खड़े हो गये ॥४ ॥

तानुवाच विनीतात्मा सूतपुत्रः प्रदक्षिणः ।

क्षिप्रमाख्यात रामाय सुमन्त्रो द्वारि तिष्ठति ॥ ५ ॥

राजसेवामें अत्यन्त कुशल तथा विनीत हृदयवाले सूतपुत्र सुमन्त्रने उनसे कहा - ' आपलोग श्रीरामचन्द्रजीसे शीघ्र जाकर कहें, कि सुमन्त्र दरवाजेपर खड़े हैं ' ॥५ ॥

ते राममुपसङ्गम्य भर्तुः प्रियचिकीर्षवः ।

सहभार्याय रामाय क्षिप्रमेवाचचक्षिरे ॥ ६ ॥

स्वामीका प्रिय करनेकी इच्छावाले वे सब सेवक श्रीरामचन्द्रजीके पास जा पहुँचे । उस समय श्रीराम अपनी धर्मपत्नी सीताके साथ विराजमान थे । उन सेवकोंने शीघ्र ही उन्हें सुमन्त्रका संदेश सुना दिया ॥ ६ ॥

प्रतिवेदितमाज्ञाय सूतमभ्यन्तरं पितुः ।

तत्रैवानाययामास राघवः प्रियकाम्यया ॥ ७ ॥

द्वाररक्षकोंद्वारा दी हुई सूचना पाकर श्रीरामने पिताकी प्रसन्नताके लिये उनके अन्तरङ्ग सेवक सुमन्त्रको वहीं अन्तः पुरमें बुलवा लिया ॥ ७ ॥

तं वैश्रवणसंकाशमुपविष्टं स्वलंकृतम् ।

ददर्श सूतः पर्यङ्के सौवर्णे सोत्तरच्छदे ॥ ८ ॥

वहाँ पहुँचकर सुमन्त्रने देखा श्रीरामचन्द्रजी

पृष्ठ 289

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 289 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अयोध्याकाण्डे

वस्त्राभूषणोंसे अलंकृत हो कुबेरके समान जान पड़ते हैं ।

और बिछौनोंसे युक्त सोनेके पलंगपर विराजमान हैं ॥ ८ ॥

वराहरुधिराभेण शुचिना च सुगन्धिना ।

अनुलिप्तं परार्थ्येन चन्दनेन परंतपम् ॥ ९ ॥

स्थितया पार्श्वतश्चापि वालव्यजनहस्तया ।

उपेतं सीतया भूयश्चित्रया शशिनं यथा ॥ १० ॥

शत्रुओंको संताप देनेवाले रघुनाथजीके श्रीअङ्गोंमें वाराहके रुधिरकी भाँति लाल, पवित्र और सुगन्धित उत्तम चन्दनका लेप लगा हुआ है और देवी सीता उनके पास बैठकर अपने हाथसे चवँर डुला रही हैं । सीताके अत्यन्त समीप बैठे हुए श्रीराम चित्रासे संयुक्त चन्द्रमाकी भाँति शोभा पाते हैं ॥ ९ -१० ॥

तं तपन्तमिवादित्यमुपपन्नं स्वतेजसा ।

ववन्दे वरदं वन्दी विनयज्ञो विनीतवत् ॥ ११ ॥

विनयके ज्ञाता वन्दी सुमन्त्रने तपते हुए सूर्यकी भाँति अपने नित्य प्रकाशसे सम्पन्न रहकर अधिक प्रकाशित होनेवाले वरदायक श्रीरामको विनीतभावसे प्रणाम किया ॥

प्राञ्जलिः सुमुखं दृष्ट्वा विहारशयनासने ।

राजपुत्रमुवाचेदं सुमन्त्रो राजसत्कृतः ॥ १२ ॥ ।

विहारकालिक शयनके लिये जो आसन था, उस पलंगपर बैठे हुए प्रसन्न मुखवाले राजकुमार श्रीरामका दर्शन करके राजा दशरथद्वारा सम्मानित सुमन्त्रने हाथ जोड़कर इस प्रकार कहा— ॥१२ ॥

कौसल्या सुप्रजा राम पिता त्वां द्रष्टुमिच्छति ।

महिष्यापि हि कैकेय्या गम्यतां तत्र मा चिरम् ॥ १३ ॥

' श्रीराम! आपको पाकर महारानी कौसल्या सर्वश्रेष्ठ संतानवाली हो गयी हैं । इस समय रानी कैकेयीके साथ बैठे हुए आपके पिताजी आपको देखना चाहते हैं, अतः वहाँ चलिये, विलम्ब न कीजिये ' ॥ १३ ॥

एवमुक्तस्तु संहृष्टो नरसिंहो महाद्युतिः ।

ततः सम्मानयामास सीतामिदमुवाच ह ॥ १४ ॥

सुमन्त्रके ऐसा कहनेपर महातेजस्वी नरश्रेष्ठ श्रीरामने सीताजीका सम्मान करते हुए प्रसन्नतापूर्वक उनसे इस प्रकार कहा— ॥ १४ ॥

देवि देवश्च देवी च समागम्य मदन्तरे ।

मन्त्रयेते ध्रुवं किंचिदभिषेचनसंहितम् ॥ १५ ॥

' देवि! जान पड़ता है, पिताजी और माता कैकेयी दोनों मिलकर मेरे विषयमें ही कुछ विचार कर रहे हैं । निश्चय ही मेरे अभिषेकके सम्बन्धमें ही कोई बात होती षोडशः सर्गः २७७ होगी ॥ १५ ॥

लक्षयित्वा ह्यभिप्रायं प्रियकामा सुदक्षिणा ।

चोदयति राजानं मदर्थमसितेक्षणा ॥ १६ ॥

' मेरे अभिषेकके विषयमें राजाके अभिप्रायको लक्ष्य करके उनका प्रिय करनेकी इच्छावाली परम उदार एवं समर्थ कजरारे नेत्रोंवाली कैकेयी मेरे अभिषेकके लिये ही राजाको प्रेरित कर रही होंगी ॥ १६ ॥

सा प्रहृष्टा महाराजं हितकामानुवर्तिनी ।

जननी चार्थकामा मे केकयाधिपतेः सुता ॥ १७ ॥

' मेरी माता केकयराजकुमारी इस समाचारसे बहुत प्रसन्न हुई होंगी । वे महाराजका हित चाहनेवाली और उनकी अनुगामिनी हैं । साथ ही वे मेरा भी भला चाहती हैं । अतः वे महाराजको अभिषेक करनेके लिये जल्दी करनेको कह रही होंगी ॥ १७ ॥

दिष्ट्या खलु महाराजो महिष्या प्रियया सह ।

सुमन्त्रं प्राहिणोद् दूतमर्थकामकरं मम ॥ १८ ॥

' सौभाग्यकी बात है कि महाराज अपनी प्यारी रानीके साथ बैठे हैं और उन्होंने मेरे अभीष्ट अर्थको सिद्ध करनेवाले सुमन्त्रको ही दूत बनाकर भेजा है ॥

यादृशी परिषत् तत्र तादृशो दूत आगतः ।

ध्रुवमद्यैव मां राजा यौवराज्येऽभिषेक्ष्यति ॥ १ ९ ॥

' जैसी वहाँ अन्तरङ्ग परिषद् बैठी है, वैसे ही दूत सुमन्त्रजी यहाँ पधारे हैं । अवश्य आज ही महाराज मुझे युवराजके पदपर अभिषिक्त करेंगे ॥ १ ९ ॥

हन्त शीघ्रमितो गत्वा द्रक्ष्यामि च महीपतिम् ।

सह त्वं परिवारेण सुखमास्स्व रमस्व च ॥ २० ॥

' अतः मैं प्रसन्नतापूर्वक यहाँसे शीघ्र जाकर महाराजका दर्शन करूँगा । तुम परिजनोंके साथ यहाँ सुखपूर्वक बैठो और आनन्द करो'॥२० ॥

पतिसम्मानिता सीता भर्तारमसितेक्षणा ।

आ द्वारमनुवव्राज मङ्गलान्यभिदध्युषी ॥ २१ ॥

पतिके द्वारा इस प्रकार सम्मानित होकर कजरारे नेत्रोंवाली सीतादेवी उनका मङ्गल - चिन्तन करती हुई स्वामीके साथ - साथ द्वारतक उन्हें पहुँचानेके लिये गयीं ॥

राज्यं द्विजातिभिर्जुष्टं राजसूयाभिषेचनम् ।

कर्तुमर्हति ते राजा वासवस्येव लोककृत् ॥२२ ॥

उस समय वे बोलीं – ' आर्यपुत्र! ब्राह्मणोंके साथ रहकर आपका युवराजपदपर अभिषेक करके महाराज | दूसरे समयमें राजसूय - यज्ञमें सम्राट्के पदपर आपका

पृष्ठ 290

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 290 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

२७८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे

अभिषेक करनेयोग्य हैं । ठीक उसी तरह जैसे लोकस्रष्टा ।

ब्रह्माने देवराज इन्द्रका अभिषेक किया था ॥ २२ ॥

दीक्षितं व्रतसम्पन्नं वराजिनधरं शुचिम् ।

कुरङ्गशृङ्गपाणिं च पश्यन्ती त्वां भजाम्यहम् ॥ २३ ॥

' आप राजसूय - यज्ञमें दीक्षित हो तदनुकूल व्रतका पालन करनेमें तत्पर, श्रेष्ठ मृगचर्मधारी, पवित्र तथा हाथमें मृगका शृङ्ग धारण करनेवाले हों और इस रूपमें आपका दर्शन करती हुई मैं आपकी सेवामें संलग्न रहूँ-यही मेरी शुभ - कामना है ॥ २३ ॥

पूर्वां दिशं वज्रधरो दक्षिणां पातु ते यमः ।

वरुणः पश्चिमामाशां धनेशस्तूत्तरां दिशम् ॥ २४ ॥

' आपकी पूर्व दिशामें वज्रधारी इन्द्र, दक्षिण दिशामें यमराज, पश्चिम दिशामें वरुण और उत्तर दिशामें कुबेर रक्षा करें ' ॥ २४ ॥

अथ सीतामनुज्ञाप्य कृतकौतुकमङ्गलः ।

निश्चक्राम सुमन्त्रेण सह रामो निवेशनात् ॥ २५ ॥

तदनन्तर सीताकी अनुमति ले उत्सवकालिक मङ्गलकृत्य पूर्ण करके श्रीरामचन्द्रजी सुमन्त्रके साथ अपने महलसे बाहर निकले ॥ २५ ॥

पर्वतादिव निष्क्रम्य सिंहो गिरिगुहाशयः ।

लक्ष्मणं द्वारि सोऽपश्यत् प्रह्वाञ्जलिपुटं स्थितम् ॥ २६ ॥

पर्वतकी गुफामें शयन करनेवाला सिंह जैसे पर्वतसे निकलकर आता है, उसी प्रकार महलसे निकलकर श्रीरामचन्द्रजीने द्वारपर लक्ष्मणको उपस्थित देखा, जो विनीतभावसे हाथ जोड़े खड़े थे ॥ २६ ॥

अथ मध्यमकक्ष्यायां समागच्छत् सुहृज्जनैः ।

स सर्वानर्थिनो दृष्ट्वा समेत्य प्रतिनन्द्य च ॥ २७ ॥

ततः पावकसंकाशमारुरोह रथोत्तमम् ।

वैयाघ्रं पुरुषव्याघ्रो राजितं राजनन्दनः ॥ २८ ॥

तदनन्तर मध्यम कक्षामें आकर वे मित्रोंसे मिले । फिर प्रार्थी जनोंको उपस्थित देख उन सबसे मिलकर उन्हें संतुष्ट करके पुरुषसिंह राजकुमार श्रीराम व्याघ्रचर्मसे आवृत, शोभाशाली तथा अग्रिके समान तेजस्वी उत्तम

रथपर आरूढ़ हुए । २७-२८ ॥

मेघनादमसम्बाधं मणिहेमविभूषितम् ।

मुष्णन्तमिव चक्षूंषि प्रभया मेरुवर्चसम् ॥ २ ९ ॥

उस रथकी घरघराहट मेघकी गम्भीर गर्जनाके समान प्रतीत होती थी । उसमें स्थानकी संकीर्णता नहीं थी । वह विस्तृत था और मणि एवं सुवर्णसे विभूषित था । उसकी कान्ति सुवर्णमय मेरुपर्वतके समान जान पड़ती थी । वह रथ अपनी प्रभासे लोगोंकी आँखों में चकाचौंध - सा पैदा कर देता था ॥ २ ९ ॥

करेणुशिशुकल्पैश्च युक्तं परमवाजिभिः ।

हरियुक्तं सहस्त्राक्षो रथमिन्द्र इवाशुगम् ॥ ३० ॥

उसमें उत्तम घोड़े जुते हुए थे, जो अधिक पुष्ट होनेके कारण हाथीके बच्चोंके समान प्रतीत होते थे । जैसे सहस्र नेत्रधारी इन्द्र हरे रंगके घोड़ोंसे युक्त शीघ्रगामी रथपर सवार होते हैं, उसी प्रकार श्रीराम अपने उस रथपर आरूढ़ थे ॥

प्रययौ तूर्णमास्थाय राघवो ज्वलितः श्रिया ।

स पर्जन्य इवाकाशे स्वनवानभिनादयन् ॥ ३१ ॥

निकेतान्निर्ययौ श्रीमान् महाभ्रादिव चन्द्रमाः । अपनी सहज शोभासे प्रकाशित श्रीरघुनाथजी उस रथपर आरूढ़ हो तुरंत वहाँसे चल दिये । वह तेजस्वी रथ आकाशमें गरजनेवाले मेघकी भाँति अपनी घर्घर ध्वनिसे सम्पूर्ण दिशाओंको प्रतिध्वनित करता हुआ महान् मेघखण्डसे निकलनेवाले चन्द्रमाके समान श्रीरामके उस भवनसे बाहर निकला ॥ ३१३ ॥

चित्रचामरपाणिस्तु लक्ष्मणो राघवानुजः ॥ ३२ ॥

जुगोप भ्रातरं भ्राता रथमास्थाय पृष्ठतः । श्रीरामके छोटे भाई लक्ष्मण भी हाथमें विचित्र चवँर लिये उस रथपर बैठ गये और पीछेसे अपने ज्येष्ठ भ्राता श्रीरामकी रक्षा करने लगे ॥ ३२३ ॥

ततो हलहलाशब्दस्तुमुलः समजायत ॥ ३३ ॥

तस्य निष्क्रममाणस्य जनौघस्य समन्ततः । फिर तो सब ओरसे मनुष्योंकी भारी भीड़ निकलने लगी । उस समय उस जन - समूहके चलनेसे सहसा भयंकर कोलाहल मच गया ॥ ३३३ ॥

ततो हयवरा मुख्या नागाश्च गिरिसंनिभाः ॥ ३४ ॥

अनुजग्मुस्तथा रामं शतशोऽथ सहस्रशः । श्रीरामके पीछे - पीछे अच्छे - अच्छे घोड़े और पर्वतोंके समान विशालकाय श्रेष्ठ गजराज सैकड़ों और हजारोंकी संख्यामें चलने लगे ॥ ३४३ ॥

अग्रतश्चास्य संनद्धाश्चन्दनागुरुभूषिताः ॥ ३५ ॥

खड्गचापधराः शूरा जग्मुराशंसवो जनाः । उनके आगे - आगे कवच आदिसे सुसज्जित तथा चन्दन और अगुरुसे विभूषित हो खड्ग और धनुष धारण किये बहुत - से शूरवीर तथा मङ्गलाशंसी मनुष्य-वन्दी आदि चल रहे थे ॥ ३५३ ॥