श्रीगणेशाय नमः।
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 671–680
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 671–680
पृष्ठ 671
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे पञ्चचत्वारिंशः सर्गः ६५ ९
तेन तिष्ठसि विस्रब्धं तमपश्यन् महाद्युतिम् ।
किं हि संशयमापन्ने तस्मिन्निह मया भवेत् ॥ ८ ॥
कर्तव्यमिह तिष्ठन्त्या यत्प्रधानस्त्वमागतः । ' यही कारण है कि तुम उन महातेजस्वी श्रीरामचन्द्रजीको देखने न जाकर यहाँ निश्चिन्त खड़े हो । हाय! जो मुख्यतः तुम्हारे सेव्य हैं, जिनकी रक्षा और सेवाके लिये तुम यहाँ आये हो, यदि उन्हींके प्राण संकटमें पड़ गये तो यहाँ मेरी रक्षासे क्या होगा? ' ॥ ८३ ॥
एवं ब्रुवाणां वैदेहीं बाष्पशोकसमन्विताम् ॥९ ॥
अब्रवील्लक्ष्मणस्त्रस्तां सीतां मृगवधूमिव । ' विदेहकुमारी सीताजीकी दशा भयभीत हुई हरिणीके समान हो रही थी । उन्होंने शोकमग्न होकर आँसू बहाते हुए जब उपर्युक्त बातें कहीं, तब लक्ष्मण उनसे इस प्रकार बोले— ॥९ ३ ॥ पन्नगासुरगन्धर्वदेवदानवराक्षसैः ॥ १० ॥
अशक्यस्तव वैदेहि भर्ता जेतुं न संशयः । ' विदेहनन्दिनि! आप विश्वास करें, नाग, असुर, गन्धर्व, देवता, दानव तथा राक्षस- ये सब मिलकर भी आपके पतिको परास्त नहीं कर सकते, मेरे इस कथनमें संशय नहीं है ॥ १०३ ॥
देव देवमनुष्येषु गन्धर्वेषु पतत्रिषु ॥ ११ ॥
राक्षसेषु पिशाचेषु किन्नरेषु मृगेषु च ।
दानवेषु च घोरेषु न स विद्येत शोभने ॥ १२ ॥
यो रामं प्रतियुध्येत समरे वासवोपमम् ।
अवध्यः समरे रामो नैवं त्वं वक्तुमर्हसि ॥ १३ ॥
' देवि! शोभने! देवताओं, मनुष्यों, गन्धर्वों, पक्षियों, राक्षसों, पिशाचों, किन्नरों, मृगों तथा घोर दानवोंमें भी ऐसा कोई वीर नहीं है, जो समराङ्गणमें इन्द्रके समान पराक्रमी श्रीरामका सामना कर सके । भगवान् श्रीराम युद्धमें अवध्य हैं, अतएव आपको ऐसी बात ही नहीं कहनी चाहिये ॥ ११–१३ ॥
न त्वामस्मिन् वने हातुमुत्सहे राघवं विना ।
अनिवार्यं बलं तस्य बलैर्बलवतामपि ॥ १४ ॥
त्रिभिर्लोकैः समुदितैः सेश्वरैः सामरैरपि ।
हृदयं निर्वृतं तेऽस्तु संतापस्त्यज्यतां तव ॥ १५ ॥
' श्रीरामचन्द्रजीकी अनुपस्थितिमें इस वनके भीतर मैं आपको अकेली नहीं छोड़ सकता । सैनिक - बलसे सम्पन्न बड़े - बड़े राजा अपनी सारी सेनाओंके द्वारा भी श्रीरामके बलको कुण्ठित नहीं कर सकते । देवताओं तथा इन्द्र आदिके साथ मिले हुए तीनों लोक भी यदि आक्रमण करें तो वे श्रीरामके बलका वेग नहीं रोक सकते; अतः आप
हृदय शान्त हो । आप संताप छोड़ दें ॥ १४-१५ ॥
आगमिष्यति ते भर्ता शीघ्रं हत्वा मृगोत्तमम् ।
न स तस्य स्वरो व्यक्तं न कश्चिदपि दैवतः ॥ १६ ॥
गन्धर्वनगरप्रख्या माया तस्य च रक्षसः । ' आपके पतिदेव उस सुन्दर मृगको मारकर शीघ्र ही लौट आयँगे । वह शब्द जो आपने सुना था, अवश्य ही उनका नहीं था । किसी देवताने कोई शब्द प्रकट किया हो, ऐसी बात भी नहीं है । वह तो उस राक्षसकी गन्धर्वनगरके समान झूठी माया ही थी ॥ १६३ ॥
न्यासभूतासि वैदेहि न्यस्ता मयि महात्मना ॥ १७ ॥
रामेण त्वं वरारोहे न त्वां त्यक्तुमिहोत्सहे । ' सुन्दरि! विदेहनन्दिनि! महात्मा श्रीरामचन्द्रजीने मुझपर आपकी रक्षाका भार सौंपा है । इस समय आप मेरे पास उनकी धरोहरके रूपमें हैं । अतः आपको मैं यहाँ अकेली नहीं छोड़ सकता ॥ १७३ ॥
कृतवैराश्च कल्याणि वयमेतैर्निशाचरैः ॥ १८ ॥
खरस्य निधने देवि जनस्थानवधं प्रति । ' कल्याणमयी देवि! जिस समय खरका वध किया गया, उस समय जनस्थाननिवासी दूसरे बहुत - से राक्षस भी मारे गये थे, इस कारण इन निशाचरोंने हमारे साथ वैर बाँध लिया है ॥ १८३ ॥
राक्षसा विविधा वाचो व्याहरन्ति महावने ॥ १ ९ ॥ हिंसाविहारा वैदेहि न चिन्तयितुमर्हसि । ' विदेहनन्दिनि! प्राणियोंकी हिंसा ही जिनका क्रीड़ा - विहार या मनोरञ्जन है, वे राक्षस ही इस विशाल वनमें नाना प्रकारकी बोलियाँ बोला करते हैं; अतः आपको चिन्ता नहीं करनी चाहिये ' ॥ १ ९ ३ ॥ लक्ष्मणेनैवमुक्ता तु क्रुद्धा संरक्तलोचना ॥२० ॥
अब्रवीत् परुषं वाक्यं लक्ष्मणं सत्यवादिनम् । लक्ष्मणके ऐसा कहनेपर सीताको बड़ा क्रोध हुआ, उनकी आँखें लाल हो गयीं और वे सत्यवादी लक्ष्मणसे कठोर बातें कहने लगीं - ॥ २०३ ॥
अनार्याकरुणारम्भ नृशंस कुलपांसन ॥ २१ ॥
अहं तव प्रियं मन्ये रामस्य व्यसनं महत् ।
रामस्य व्यसनं दृष्ट्वा तेनैतानि प्रभाषसे ॥ २२ ॥
' अनार्य! निर्दयी! क्रूरकर्मा! कुलाङ्गार! मैं तुझे खूब समझती हूँ । श्रीराम किसी भारी विपत्तिमें पड़ जायँ, यही तुझे प्रिय है । इसीलिये तू रामपर संकट आया । देखकर भी ऐसी बातें बना रहा है॥२१-२२ ॥
पृष्ठ 672
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
६६० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे
नैव चित्रं सपत्नेषु पापं लक्ष्मण यद् भवेत् ।
त्वद्विधेषु नृशंसेषु नित्यं प्रच्छन्नचारिषु ॥ २३ ॥
' लक्ष्मण! तेरे - जैसे क्रूर एवं सदा छिपे हुए शत्रुओंके मनमें इस तरहका पापपूर्ण विचार होना कोई आश्चर्यकी बात नहीं है ॥ २३ ॥
सुदुष्टस्त्वं वने राममेकमेकोऽनुगच्छसि ।
मम हेतोः प्रतिच्छन्नः प्रयुक्तो भरतेन वा ॥ २४ ॥
' तू बड़ा दुष्ट है, श्रीरामको अकेले वनमें आते देख मुझे प्राप्त करनेके लिये ही अपने भावको छिपाकर तू भी अकेला ही उनके पीछे - पीछे चला आया है, अथवा यह भी सम्भव है कि भरतने ही तुझे भेजा हो ॥
तन्न सिध्यति सौमित्रे तवापि भरतस्य वा ।
कथमिन्दीवरश्यामं रामं पद्मनिभेक्षणम् ॥ २५ ॥
उपसंश्रित्य भर्तारं कामयेयं पृथग्जनम् । ' परंतु सुमित्राकुमार! तेरा या भरतका वह मनोरथ सिद्ध नहीं हो सकता । नीलकमलके समान श्यामसुन्दर कमलनयन श्रीरामको पतिरूपमें पाकर मैं दूसरे किसी क्षुद्र पुरुषकी कामना कैसे कर सकती हूँ? ॥ २५३ ॥
समक्षं तव सौमित्रे प्राणांस्त्यक्ष्याम्यसंशयम् ॥ २६ ॥
रामं विना क्षणमपि नैव जीवामि भूतले । ' सुमित्राकुमार! मैं तेरे सामने ही निःसंदेह अपने प्राण त्याग दूँगी, किंतु श्रीरामके बिना एक क्षण भी इस भूतलपर जीवित नहीं रह सकूँगी ' ॥ २६३ ॥
इत्युक्तः परुषं वाक्यं सीतया रोमहर्षणम् ॥ २७ ॥
अब्रवील्लक्ष्मणः सीतां प्राञ्जलिः स जितेन्द्रियः ।
उत्तरं नोत्सहे वक्तुं दैवतं भवती मम ॥ २८ ॥
सीताने जब इस प्रकार कठोर तथा रोंगटे खड़े कर देनेवाली बात कही, तब जितेन्द्रिय लक्ष्मण हाथ जोड़कर उनसे बोले – ' देवि! मैं आपकी बातका जवाब नहीं दे सकता; क्योंकि आप मेरे लिये आराधनीया देवीके समान हैं ॥ २७-२८ ॥
वाक्यमप्रतिरूपं तु न चित्रं स्त्रीषु मैथिलि ।
स्वभावस्त्वेष नारीणामेषु लोकेषु दृश्यते ॥ २ ९ ॥
' मिथिलेशकुमारी! ऐसी अनुचित और प्रतिकूल बातें मुँहसे निकालना स्त्रियोंके लिये आश्चर्यकी बात नहीं है; क्योंकि इस संसारमें नारियोंका ऐसा स्वभाव बहुधा देखा जाता है ॥ २ ९ ॥
विमुक्तधर्माश्चपलास्तीक्ष्णा भेदकराः स्त्रियः ।
न सहे हीदृशं वाक्यं वैदेहि जनकात्मजे ॥ ३० ॥
श्रोत्रयोरुभयोर्मध्ये तप्तनाराचसंनिभम् । ' स्त्रियाँ प्रायः विनय आदि धर्मोसे रहित, चञ्चल, कठोर तथा घरमें फूट डालनेवाली होती हैं । विदेहकुमारी जानकी! आपकी यह बात मेरे दोनों कानोंमें तपाये हुए लोहेके समान लगी है । मैं ऐसी बात सह नहीं सकता ॥ ३०३ ॥
उपशृण्वन्तु मे सर्वे साक्षिणो हि वनेचराः ॥ ३१ ॥
न्यायवादी यथा वाक्यमुक्तोऽहं परुषं त्वया ।
धिक् त्वामद्य विनश्यन्तीं यन्मामेवं विशङ्कते ॥ ३२ ॥
स्त्रीत्वाद् दुष्टस्वभावेन गुरुवाक्ये व्यवस्थितम् ।
गच्छामि यत्र काकुत्स्थः स्वस्ति तेऽस्तु वरानने ॥ ३३ ॥
' इस वनमें विचरनेवाले सभी प्राणी साक्षी होकर मेरा कथन सुनें । मैंने न्याययुक्त बात कही है तो भी आपने मेरे प्रति ऐसी कठोर बात अपने मुँहसे निकाली है । निश्चय ही आज आपकी बुद्धि मारी गयी है । आप नष्ट होना चाहती हैं । धिक्कार है आपको, जो आप मुझपर ऐसा संदेह करती हैं । मैं बड़े भाईकी आज्ञाका पालन करनेमें दृढ़तापूर्वक तत्पर हूँ और आप केवल नारी होनेके कारण साधारण स्त्रियोंके दुष्ट स्वभावको अपनाकर मेरे प्रति ऐसी आशङ्का करती हैं । अच्छा अब मैं वहीं जाता हूँ, जहाँ भैया श्रीराम गये हैं । सुमुखि! आपका कल्याण हो ॥ ३१–३३ ॥ रक्षन्तु त्वां विशालाक्षि समग्रा वनदेवताः ।
निमित्तानि हि घोराणि यानि प्रादुर्भवन्ति मे ।
अपि त्वां सह रामेण पश्येयं पुनरागतः ॥ ३४ ॥
' विशाललोचने! वनके सम्पूर्ण देवता आपकी रक्षा करें; क्योंकि इस समय मेरे सामने जो बड़े भयंकर अपशकुन प्रकट हो रहे हैं, उन्होंने मुझे संशयमें डाल दिया है । क्या मैं श्रीरामचन्द्रजीके साथ लौटकर पुनः आपको सकुशल देख सकूँगा? ' ॥ ३४ ॥
लक्ष्मणेनैवमुक्ता तु रुदती जनकात्मजा ।
प्रत्युवाच ततो वाक्यं तीव्रबाष्पपरिप्लुता ॥ ३५ ॥
लक्ष्मणके ऐसा कहनेपर जनककिशोरी सीता रोने
लगीं । उनके नेत्रोंसे आँसुओंकी तीव्र धारा बह चली ।
वे उन्हें इस प्रकार उत्तर देती हुई बोलीं- ॥ ३५ ॥
गोदावरीं प्रवेक्ष्यामि हीना रामेण लक्ष्मण ।
आबन्धिष्येऽथवा त्यक्ष्ये विषमे देहमात्मनः ॥ ३६ ॥
पिबामि वा विषं तीक्ष्णं प्रवेक्ष्यामि हुताशनम् ।
न त्वहं राघवादन्यं कदापि पुरुषं स्पृशे ॥ ३७ ॥
' लक्ष्मण! मैं श्रीरामसे बिछुड़ जानेपर गोदावरी नदीमें समा जाऊँगी अथवा गलेमें फाँसी लगा लूँगी
पृष्ठ 673
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे षट्चत्वारिंशः सर्गः ६६१ अथवा पर्वतके दुर्गम शिखरपर चढ़कर वहाँसे । अपने शरीरको नीचे डाल दूँगी या तीव्र विष पान कर लूँगी अथवा जलती आगमें प्रवेश कर जाऊँगी, परंतु श्रीरघुनाथजीके सिवा दूसरे किसी पुरुषका कदापि स्पर्श नहीं करूँगी ' ॥ ३६-३७ ॥
इति लक्ष्मणमाश्रुत्य सीता शोकसमन्विता ।
पाणिभ्यां रुदती दुःखादुदरं प्रजघान ह ॥ ३८ ॥
लक्ष्मणके सामने यह प्रतिज्ञा करके शोकमग्न होकर रोती हुई सीता अधिक दुःखके कारण दोनों हाथोंसे अपने उदरपर आघात करने लगीं- छाती पीटने लगीं ॥ ३८ ॥
तामार्तरूपां विमना रुदन्तीं
सौमित्रिरालोक्य विशालनेत्राम् ।
आश्वासयामास न चैव भर्तु-स्तं भ्रातरं किंचिदुवाच सीता ॥ ३ ९ ॥
विशाललोचना सीताको आर्त होकर रोती देख सुमित्राकुमार लक्ष्मणने मन - ही - मन उन्हें सान्त्वना दी, परंतु सीता उस समय अपने देवरसे कुछ नहीं बोलीं ॥ ततस्तु सीतामभिवाद्य लक्ष्मणः कृताञ्जलिः किंचिदभिप्रणम्य । अवेक्षमाणो बहुशः स मैथिलीं जगाम रामस्य समीपमात्मवान् ॥ ४० ॥
तब मनको वशमें रखनेवाले लक्ष्मणने दोनों हाथ जोड़ कुछ झुककर मिथिलेशकुमारी सीताको प्रणाम किया और बारंबार उनकी ओर देखते हुए वे श्रीरामचन्द्रजीके पास चल दिये ॥ ४० ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे पञ्चचत्वारिंशः सर्गः ॥ ४५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें पैंतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ४५ ॥
षट्चत्वारिंशः सर्गः रावणका साधुवेषमें सीताके पास जाकर उनका परिचय पूछना और सीताका आतिथ्यके
तया परुषमुक्तस्तु कुपितो राघवानुजः ।
स विकांक्षन् भृशं रामं प्रतस्थे नचिरादिव ॥ १ ॥
सीताके कठोर वचन कहनेपर कुपित हुए लक्ष्मण श्रीरामसे मिलनेकी विशेष इच्छा रखकर शीघ्र ही वहाँसे चल दिये ॥ १ ॥
तदासाद्य दशग्रीवः क्षिप्रमन्तरमास्थितः ।
अभिचक्राम वैदेहीं परिव्राजकरूपधृक् ॥ २ ॥
लक्ष्मणके चले जानेपर रावणको मौका मिल गया, अतः वह संन्यासीका वेष धारण करके शीघ्र ही विदेहकुमारी सीताके समीप गया ॥ २ ॥
श्लक्ष्णकाषायसंवीतः शिखी छत्री उपानही ।
वामे चांसेऽवसज्याथ शुभे यष्टिकमण्डलू ॥ ३ ॥
वह शरीरपर साफ - सुथरा गेरुए रंगका वस्त्र लपेटे हुए था । उसके मस्तकपर शिखा, हाथमें छाता और पैरोंमें जूते थे । उसने बायें कंधेपर डंडा रखकर उसमें कमण्डलु लटका रखा था ॥ ३ ॥
परिव्राजकरूपेण वैदेहीमन्ववर्तत ।
तामाससादातिबलो भ्रातृभ्यां रहितां वने ॥ ४ ॥
अत्यन्त बलवान् रावण उस वनमें परिव्राजकका रूप धारण करके श्रीराम और लक्ष्मण दोनों लिये उसे आमन्त्रित करना बन्धुओंसे रहित हुई अकेली विदेहकुमारी सीताके पास गया ॥ ४ ॥
रहितां सूर्यचन्द्राभ्यां संध्यामिव महत्तमः ।
तामपश्यत् ततो बालां राजपुत्रीं यशस्विनीम् ॥ ५ ॥
रोहिणीं शशिना हीनां ग्रहवद् भृशदारुणः । जैसे सूर्य और चन्द्रमासे हीन हुई संध्याके पास महान् अंधकार उपस्थित हो, उसी प्रकार वह सीताके निकट गया । तदनन्तर जैसे चन्द्रमासे रहित हुई रोहिणीपर अत्यन्त दारुण ग्रह मंगल या शनैश्चरकी दृष्टि पड़े, उसी प्रकार उस अतिशय क्रूर रावणने उस भोली - भाली यशस्विनी राजकुमारीकी ओर देखा ॥ ५३ ॥
तमुग्रं पापकर्माणं जनस्थानगता द्रुमाः ॥ ६ ॥
संदृश्य न प्रकम्पन्ते न प्रवाति च मारुतः ।
शीघ्रस्त्रोताश्च तं दृष्ट्वा वीक्षन्तं रक्तलोचनम् ॥७ ॥
स्तिमितं गन्तुमारेभे भयाद् गोदावरी नदी । उस भयंकर पापाचारीको आया देख जनस्थानके वृक्षोंने हिलना बंद कर दिया और हवाका वेग रुक गया । लाल नेत्रोंवाले रावणको अपनी ओर दृष्टिपात करते देख तीव्र गतिसे बहनेवाली गोदावरी नदी भयके । मारे धीरे - धीरे बहने लगी ॥६-७ ॥
पृष्ठ 674
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
६६२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे रामस्य त्वन्तरं प्रेप्सुर्दशग्रीवस्तदन्तरे ॥ ८ ॥ ।
उपतस्थे च वैदेहीं भिक्षुरूपेण रावणः । रामसे बदला लेनेका अवसर ढूँढ़नेवाला दशमुख रावण उस समय भिक्षुरूपसे विदेहकुमारी सीताके पास पहुँचा ॥ ८३ ॥
अभव्यो भव्यरूपेण भर्तारमनुशोचतीम् ॥ ९ ॥
अभ्यवर्तत वैदेहीं चित्रामिव शनैश्चरः । उस समय विदेहराजकुमारी सीता अपने पतिके लिये शोक और चिन्तामें डूबी हुई थीं । उसी अवस्थामें अभव्य रावण भव्य रूप धारण करके उनके सामने उपस्थित हुआ, मानो शनैश्चर ग्रह चित्राके सामने जा पहुँचा हो ॥ सहसा भव्यरूपेण तृणैः कूप इवावृतः ॥ १० ॥
अतिष्ठत् प्रेक्ष्य वैदेहीं रामपत्नीं यशस्विनीम् । जैसे कुआँ तिनकोंसे ढका हुआ हो, उसी प्रकार भव्य रूपसे अपनी अभव्यताको छिपाकर रावण सहसा वहाँ जा पहुँचा और यशस्विनी रामपत्नी वैदेहीको देखकर खड़ा हो गया ॥ १०३ ॥
तिष्ठन् सम्प्रेक्ष्य च तदा पत्नीं रामस्य रावणः ॥ ११ ॥
शुभां रुचिरदन्तोष्ठीं पूर्णचन्द्रनिभाननाम् ।
आसीनां पर्णशालायां बाष्पशोकाभिपीडिताम् ॥ १२ ॥
उस समय रावण वहाँ खड़ा खड़ा रामपत्नी सीताको देखने लगा । वे बड़ी सुन्दरी थीं । उनके दाँत और ओठ भी सुन्दर थे, मुख पूर्ण चन्द्रमाकी शोभाको छीने लेता था । वे पर्णशालामें बैठी हुई शोकसे पीड़ित हो आँसू बहा रही थीं ॥ ११-१२ ॥
स तां पद्मपलाशाक्षीं पीतकौशेयवासिनीम् ।
अभ्यगच्छत वैदेहीं हृष्टचेता निशाचरः ॥ १३ ॥
वह निशाचर प्रसन्नचित्त हो रेशमी पीताम्बरसे सुशोभित कमलनयनी विदेहकुमारीके सामने गया ॥
दृष्ट्वा कामशराविद्धो ब्रह्मघोषमुदीरयन् ।
अब्रवीत् प्रश्रितं वाक्यं रहिते राक्षसाधिपः ॥ १४ ॥
उन्हें देखते ही कामदेवके बाणोंसे घायल हो राक्षसराज रावण वेदमन्त्रका उच्चारण करने लगा और उस एकान्त स्थानमें विनीतभावसे उनसे कुछ कहनेको उद्यत हुआ ॥ १४ ॥
तामुत्तमां त्रिलोकानां पद्महीनामिव श्रियम् ।
विभ्राजमानां वपुषा रावणः प्रशशंस ह ॥ १५ ॥
त्रिलोकसुन्दरी सीता अपने शरीरसे कमलसे रहित कमलालया लक्ष्मीकी भाँति शोभा पा रही थीं । रावण उनकी प्रशंसा करता हुआ बोला- ॥ १५ ॥
रौप्यकाञ्चनवर्णाभे पीतकौशेयवासिनि ।
कमलानां शुभां मालां पद्मिनीव च बिभ्रती ॥ १६ ॥
' उत्तम सुवर्णकी - सी कान्तिवाली तथा रेशमी पीताम्बर धारण करनेवाली सुन्दरी! ( तुम कौन हो? ) तुम्हारे मुख, नेत्र, हाथ और पैर कमलोंके समान हैं, अतः तुम पद्मिनी ( पुष्करिणी ) की भाँति कमलोंकी सुन्दर - सी माला धारण करती हो ॥ १६ ॥
ह्रीः श्रीः कीर्तिः शुभा लक्ष्मीरप्सरा वा शुभानने ।
भूतिर्वा त्वं वरारोहे रतिर्वा स्वैरचारिणी ॥ १७ ॥
' शुभानने! तुम श्री, ह्री, कीर्ति, शुभस्वरूपा लक्ष्मी अथवा अप्सरा तो नहीं हो? अथवा वरारोहे! तुम भूति या स्वेच्छापूर्वक विहार करनेवाली कामदेवकी पत्नी रति तो नहीं हो? ॥। १७ ॥
समाः शिखरिणः स्निग्धाः पाण्डुरा दशनास्तव ।
विशाले विमले नेत्रे रक्तान्ते कृष्णतारके ॥ १८ ॥
विशालं जघनं पीनमूरू करिकरोपमौ । तुम्हारे दाँत बराबर हैं । उनके अग्रभाग कुन्दकी कलियोंके समान शोभा पाते हैं । वे सब - के- - सब चिकने और सफेद हैं । तुम्हारी दोनों आँखें बड़ी - बड़ी और निर्मल हैं । उनके दोनों कोये लाल हैं और पुतलियाँ
काली हैं । कटिका अग्रभाग विशाल एवं मांसल है ।
दोनों जाँघें हाथीकी सूँड़के समान शोभा पाती हैं ॥ १८३ ॥
एतावुपचितौ वृत्तौ संहतौ सम्प्रगल्भितौ ॥ १ ९ ॥
पीनोन्नतमुखौ कान्तौ स्निग्धतालफलोपमौ ।
मणिप्रवेकाभरणौ रुचिरौ ते पयोधरौ ॥ २० ॥
' तुम्हारे ये दोनों स्तन पुष्ट, गोलाकार, परस्पर सटे हुए, प्रगल्भ, मोटे, उठे हुए मुखवाले, कमनीय, चिकने ताड़फलके समान आकारवाले, परम सुन्दर और श्रेष्ठ मणिमय आभूषणोंसे विभूषित हैं ॥ १ ९ -२० ॥
चारुस्मिते चारुदति चारुनेत्रे विलासिनि ।
मनो हरसि मे रामे नदीकूलमिवाम्भसा ॥ २१ ॥
' सुन्दर मुसकान, रुचिर दन्तावली और मनोहर नेत्रवाली विलासिनी रमणी! तुम अपने रूप - सौन्दर्यसे मेरे मनको वैसे ही हरे लेती हो, जैसे नदी जलके द्वारा अपने तटका अपहरण करती है ॥ २१ ॥
करान्तमितमध्यासि सुकेशे संहतस्तनि ।
नैव देवी न गन्धर्वी न यक्षी न च किंनरी ॥ २२ ॥
' तुम्हारी कमर इतनी पतली है कि मुट्ठीमें आ जाय । केश चिकने और मनोहर हैं । दोनों स्तन एक - दूसरेसे सटे हुए हैं । सुन्दरी! देवता, गन्धर्व,
पृष्ठ 675
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे षट्चत्वारिंशः सर्गः ६६३
यक्ष और किन्नर जातिकी स्त्रियोंमें भी कोई तुम - जैसी ।
नहीं है ॥ २२ ॥
नैवंरूपा मया नारी दृष्टपूर्वा महीतले ।
रूपमग्र्यं च लोकेषु सौकुमार्यं वयश्च ते ॥ २३ ॥
इह वासश्च कान्तारे चित्तमुन्माथयन्ति मे ।
सा प्रतिक्राम भद्रं ते न त्वं वस्तुमिहार्हसि ॥ २४ ॥
' पृथ्वीपर तो ऐसी रूपवती नारी मैंने आजसे पहले कभी देखी ही नहीं थी । कहाँ तो तुम्हारा यह तीनों लोकोंमें सबसे सुन्दर रूप, सुकुमारता और नयी अवस्था और कहाँ इस दुर्गम वनमें निवास! ये सब बातें ध्यानमें
आते ही मेरे मनको मथे डालती हैं । तुम्हारा कल्याण हो ।
यहाँसे चली जाओ । तुम यहाँ रहनेके योग्य नहीं हो ॥
राक्षसानामयं वासो घोराणां कामरूपिणाम् ।
प्रासादाग्राणि रम्याणि नगरोपवनानि च ॥ २५ ॥
सम्पन्नानि सुगन्धीनि युक्तान्याचरितुं त्वया । ' यह तो इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले भयंकर राक्षसोंके रहनेकी जगह है । तुम्हें तो रमणीय राजमहलों, समृद्धिशाली नगरों और सुगन्धयुक्त उपवनोंमें निवास करना और विचरना चाहिये ॥ २५३ ॥
वरं माल्यं वरं गन्धं वरं वस्त्रं च शोभने ॥ २६ ॥
भर्तारं च वरं मन्ये त्वद्युक्तमसितेक्षणे । ' शोभने! वही पुरुष श्रेष्ठ है, वही गन्ध उत्तम है और वही वस्त्र सुन्दर है, जो तुम्हारे उपयोगमें आये । कजरारे नेत्रोंवाली सुन्दरि! मैं उसीको श्रेष्ठ पति मानता हूँ, जिसे तुम्हारा सुखद संयोग प्राप्त हो ॥ २६३ ॥
का त्वं भवसि रुद्राणां मरुतां वा शुचिस्मिते ॥ २७॥
वसूनां वा वरारोहे देवता प्रतिभासि मे । ' पवित्र मुसकान और सुन्दर अङ्गोंवाली देवि! तुम कौन हो? मुझे तो तुम रुद्रों, मरुद्गणों अथवा वसुओंसे सम्बन्ध रखनेवाली देवी जान पड़ती हो ॥ नेह गच्छन्ति गन्धर्वा न देवा न च किन्नराः ॥ २८ ॥
राक्षसानामयं वासः कथं तु त्वमिहागता । ' यहाँ गन्धर्व, देवता तथा किन्नर नहीं आते - जाते हैं । यह राक्षसोंका निवासस्थान है, फिर तुम कैसे यहाँ आ गयी ॥ २८३ ॥
इह शाखामृगाः सिंहा द्वीपिव्याघ्रमृगा वृकाः ॥ २ ९ ॥ ऋक्षास्तरक्षवः कङ्काः कथं तेभ्यो न बिभ्यसे । ' यहाँ वानर, सिंह, चीते, व्याघ्र, मृग, भेड़िये, रीछ, शेर और कंक ( गीध आदि पक्षी ) रहते हैं । तुम्हें इनसे भय क्यों नहीं हो रहा है? ॥ २ ९ ३ ॥ मदान्वितानां घोराणां कुञ्जराणां तरस्विनाम् ॥ ३० ॥
कथमेका महारण्ये न बिभेषि वरानने । ' वरानने! इस विशाल वनके भीतर अत्यन्त वेगशाली और भयंकर मदमत्त गजराजोंके बीच अकेली रहती हुई तुम भयभीत कैसे नहीं होती हो? ॥ ३०३ ॥
कासि कस्य कुतश्च त्वं किं निमित्तं च दण्डकान् ॥ ३१ ॥
एका चरसि कल्याणि घोरान् राक्षससेवितान् । ' कल्याणमयी देवि! बताओ, तुम कौन हो? किसकी हो? और कहाँसे आकर किस कारण इस राक्षससेवित घोर दण्डकारण्यमें अकेली विचरण करती हो? ' ॥ ३१३ ॥
इति प्रशस्ता वैदेही रावणेन महात्मना ॥ ३२ ॥
द्विजातिवेषेण हि तं दृष्ट्वा रावणमागतम् ।
सर्वैरतिथिसत्कारैः पूजयामास मैथिली ॥ ३३ ॥
वेशभूषासे महात्मा बनकर आये हुए रावणने जब विदेहकुमारी सीताकी इस प्रकार प्रशंसा की, तब ब्राह्मणवेषमें वहाँ पधारे हुए रावणको देखकर मैथिलीने अतिथि सत्कारके लिये उपयोगी सभी सामग्रियोंद्वारा
उसका पूजन किया ॥। ३२-३३ ॥
उपानीयासनं पूर्वं पाद्येनाभिनिमन्त्र्य च ।
अब्रवीत् सिद्धमित्येव तदा तं सौम्यदर्शनम् ॥ ३४ ॥
पहले बैठनेके लिये आसन दे, पाद्य ( पैर धोनेके लिये जल ) निवेदन किया । तदनन्तर ऊपरसे सौम्य दिखायी देनेवाले उस अतिथिको भोजनके लिये निमन्त्रण देते हुए कहा – ' ब्रह्मन्! भोजन तैयार है, ग्रहण कीजिये ' ॥ द्विजातिवेषेण समीक्ष्य मैथिली
समागतं पात्रकुसुम्भधारिणम् ।
अशक्यमुद्द्द्वेष्टुमुपायदर्शना-त्र्यमन्त्रयद् ब्राह्मणवत् तथागतम् ॥ ३५ ॥
वह ब्राह्मणके वेषमें आया था, कमण्डलु और गेरुआ वस्त्र धारण किये हुए था । ब्राह्मण वेषमें आये हुए अतिथिकी उपेक्षा असम्भव थी । उसकी वेशभूषामें ब्राह्मणत्वका निश्चय करानेवाले चिह्न दिखायी देते थे, अतः उस रूपमें आये हुए उस रावणको देखकर मैथिलीने ब्राह्मणके योग्य सत्कार करनेके लिये ही उसे निमन्त्रित किया ॥ ३५ ॥
इयं बृसी ब्राह्मण काममास्यता-मिदं च पाद्यं प्रतिगृह्यतामिति । इदं च सिद्धं वनजातमुत्तमं त्वदर्थमव्यग्रमिहोपभुज्यताम् ॥ ३६ ॥
पृष्ठ 676
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
६६४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे वे बोलीं – ' ब्राह्मण! यह चटाई है, इसपर इच्छानुसार । बैठ जाइये । यह पैर धोनेके लिये जल है, इसे ग्रहण कीजिये और यह वनमें ही उत्पन्न हुआ उत्तम फल-मूल आपके लिये ही तैयार करके रखा गया है, यहाँ | शान्तभावसे उसका उपभोग कीजिये ' ॥ ३६ ॥
निमन्त्र्यमाणः प्रतिपूर्ण भाषिणीं नरेन्द्रपत्नीं प्रसमीक्ष्य मैथिलीम् । प्रसा तस्या हरणे दृढं मनः समर्पयामास वधाय रावणः ॥ ३७ ॥
' अतिथिके लिये सब कुछ तैयार है ' ऐसा कहकर सीताने जब उसे भोजनके लिये निमन्त्रित किया, तब रावणने ‘ सर्वं सम्पन्नम् ' कहनेवाली राजरानी मैथिलीकी ओर देखा और अपने ही वधके लिये उसने हठपूर्वक सीताका हरण करनेके निमित्त मनमें दृढ निश्चय कर लिया ॥ ३७ ॥
ततः सुवेषं मृगयागतं पतिं
प्रतीक्षमाणा सहलक्ष्मणं तदा ।
निरीक्षमाणा हरितं ददर्श त-न्महद् वनं नैव तु रामलक्ष्मणौ ॥ ३८ ॥
तदनन्तर सीता शिकार खेलनेके लिये गये हुए लक्ष्मणसहित अपने सुन्दर वेषधारी पति श्रीरामचन्द्रजीकी प्रतीक्षा करने लगीं । उन्होंने चारों ओर दृष्टि दौड़ायी, किंतु उन्हें सब ओर हराभरा विशाल वन ही दिखायी । दिया, श्रीराम और लक्ष्मण नहीं दीख पड़े ॥३८ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे षट्चत्वारिंशः सर्गः ॥ ४६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें छियालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ४६ ॥
सप्तचत्वारिंशः सर्गः सीताका रावणको अपना और पतिका परिचय देकर वनमें आनेका कारण बताना, रावणका उन्हें अपनी पटरानी बनानेकी इच्छा प्रकट करना और सीताका उसे फटकारना
रावणेन तु वैदेही तदा पृष्टा जिहीर्षुणा ।
परिव्राजकरूपेण शशंसात्मानमात्मना ॥ १ ॥
सीताको हरनेकी इच्छासे परिव्राजक ( संन्यासी ) का रूप धारण करके आये हुए रावणने उस समय जब विदेहराजकुमारीसे इस प्रकार पूछा, तब उन्होंने स्वयं ही अपना परिचय दिया ॥ १ ॥
ब्राह्मणश्चातिथिश्चैष अनुक्तो हि शपेत माम् ।
इति ध्यात्वा मुहूर्तं तु सीता वचनमब्रवीत् ॥ २ ॥
वे दो घड़ीतक इस विचारमें पड़ी रहीं कि ये ब्राह्मण और अतिथि हैं, यदि इनकी बातका उत्तर न दिया जाय तो ये मुझे शाप दे देंगे । यह सोचकर सीताने इस प्रकार कहना आरम्भ किया- ॥ २ ॥
दुहिता जनकस्याहं मैथिलस्य महात्मनः ।
सीता नाम्नास्मि भद्रं ते रामस्य महिषी प्रिया ॥ ३ ॥
' ब्रह्मन्! आपका भला हो । मैं मिथिलानरेश महात्मा जनककी पुत्री और अवधनरेश श्रीरामचन्द्रजीकी प्यारी रानी हूँ । मेरा नाम सीता है ॥ ३ ॥
उषित्वा द्वादश समा इक्ष्वाकूणां निवेशने ।
भुञ्जाना मानुषान् भोगान् सर्वकामसमृद्धिनी ॥४ ॥
‘ विवाहके बाद बारह वर्षोंतक इक्ष्वाकुवंशी महाराज दशरथके महलमें रहकर मैंने अपने पतिके साथ सभी मानवोचित भोग भोगे हैं । मैं वहाँ सदा मनोवाञ्छित सुख - सुविधाओंसे सम्पन्न रही हूँ ॥४ ॥
तत्र त्रयोदशे वर्षे राजाऽमन्त्रयत प्रभुः ।
अभिषेचयितुं रामं समेतो राजमन्त्रिभिः ॥ ५ ॥
' तेरहवें वर्षके प्रारम्भमें सामर्थ्यशाली महाराज दशरथने राजमन्त्रियोंसे मिलकर सलाह की और श्रीरामचन्द्रजीका युवराजपदपर अभिषेक करनेका निश्चय किया ॥ ५ ॥
तस्मिन् सम्भ्रियमाणे तु राघवस्याभिषेचने ।
कैकेयी नाम भर्तारं ममार्या याचते वरम् ॥ ६ ॥
' जब श्रीरघुनाथजीके राज्याभिषेककी सामग्री जुटायी जाने लगी, उस समय मेरी सास कैकेयीने अपने पतिसे वर माँगा ॥ ६ ॥
परिगृह्य तु कैकेयी श्वशुरं सुकृतेन मे ।
मम प्रव्राजनं भर्तुर्भरतस्याभिषेचनम् ॥ ७ ॥
द्वावयाचत भर्तारं सत्यसंधं नृपोत्तमम् । ' कैकेयीने मेरे श्वशुरको पुण्यकी शपथ दिला
पृष्ठ 677
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे सप्तचत्वारिंशः सर्गः ६६५ वचनबद्ध कर लिया, फिर अपने सत्यप्रतिज्ञ पति उन राजशिरोमणिसे दो वर माँगे — मेरे पतिके लिये वनवास और भरतके लिये राज्याभिषेक ॥ ७३ ॥
नाद्य भोक्ष्ये न च स्वप्स्ये न पास्ये न कदाचन ॥ ८ ॥
एष मे जीवितस्यान्तो रामो यदभिषिच्यते । ' कैकेयी हठपूर्वक कहने लगीं - यदि आज श्रीरामका अभिषेक किया गया तो मैं न तो खाऊँगी, न पीऊँगी और न कभी सोऊँगी ही । यही मेरे जीवनका अन्त होगा ॥ ८३ ॥
इति ब्रुवाणां कैकेयीं श्वशुरो मे स पार्थिवः ॥ ९ ॥
अयाचतार्थैरन्वर्थैर्न च याच्ञां चकार सा । ' ऐसी बात कहती हुई कैकेयीसे मेरे श्वशुर महाराज दशरथने यह याचना की कि ' तुम सब प्रकारकी उत्तम वस्तुएँ ले लो; किंतु श्रीरामके अभिषेकमें विघ्न न डालो । ' किंतु कैकेयीने उनकी वह याचना सफल नहीं की ॥ मम भर्ता महातेजा वयसा पञ्चविंशकः ॥ १० ॥
अष्टादश हि वर्षाणि मम जन्मनि गण्यते । ‘ उस समय मेरे महातेजस्वी पतिकी अवस्था पचीस सालसे ऊपरकी थी और मेरे जन्मकालसे लेकर वनगमनकालतक मेरी अवस्था वर्षगणनाके अनुसार अठारह सालकी हो गयी थी ॥ १०३ ॥
रामेति प्रथितो लोके सत्यवान् शीलवान् शुचिः ॥ ११ ॥
विशालाक्षो महाबाहुः सर्वभूतहिते रतः । ' श्रीराम जगत् में सत्यवादी, सुशील और पवित्र रूपसे विख्यात हैं । उनके नेत्र बड़े - बड़े और भुजाएँ विशाल हैं । वे समस्त प्राणियोंके हितमें तत्पर रहते हैं ॥ कामार्तश्च महाराजः पिता दशरथः स्वयम् ॥ १२ ॥
कैकेय्याः प्रियकामार्थं तं रामं नाभ्यषेचयत् । ' उनके पिता महाराज दशरथने स्वयं कामपीड़ित होनेके कारण कैकेयीका प्रिय करनेकी इच्छासे श्रीरामका अभिषेक नहीं किया ॥ १२३ ॥
अभिषेकाय तु पितुः समीपं राममागतम् ॥ १३ ॥
कैकेयी मम भर्तारमित्युवाच द्रुतं वचः । ‘ श्रीरामचन्द्रजी जब अभिषेकके लिये पिताके समीप आये, तब कैकेयीने मेरे उन पतिदेवसे तुरंत यह बात कही ॥ १३३ ॥
तव पित्रा समाज्ञप्तं ममेदं शृणु राघव ॥ १४ ॥
भरताय प्रदातव्यमिदं राज्यमकण्टकम् ।
त्वया तु खलु वस्तव्यं नव वर्षाणि पञ्च च ॥ १५ ॥
वने प्रव्रज काकुत्स्थ पितरं मोचयानृतात् । ' रघुनन्दन! तुम्हारे पिताने जो आज्ञा दी है, इसे मेरे मुँहसे सुनो । यह निष्कण्टक राज्य भरतको दिया जायगा, तुम्हें तो चौदह वर्षोंतक वनमें ही निवास करना होगा । काकुत्स्थ! तुम वनको जाओ और पिताको असत्यके बन्धनसे छुड़ाओ ॥ १४-१५३ ॥ तथेत्युवाच तां रामः कैकेयीमकुतोभयः ॥ १६ ॥
चकार तद्वचः श्रुत्वा भर्ता मम दृढव्रतः । ' किसीसे भी भय न माननेवाले श्रीरामने कैकेयीकी वह बात सुनकर कहा - ' बहुत अच्छा ' । उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया । मेरे स्वामी दृढ़तापूर्वक अपनी प्रतिज्ञाका पालन करनेवाले हैं ॥ १६३ ॥
दद्यान्न प्रतिगृह्णीयात् सत्यं ब्रूयान्न चानृतम् ॥ १७ ॥
एतद् ब्राह्मण रामस्य व्रतं धृतमनुत्तमम् । ' श्रीराम केवल देते हैं, किसीसे कुछ लेते नहीं । वे सदा सत्य बोलते हैं, झूठ नहीं । ब्राह्मण! यह श्रीरामचन्द्रजीका सर्वोत्तम व्रत है, जिसे उन्होंने धारण कर रखा है ॥ १७३ ॥
तस्य भ्राता तु वैमात्रो लक्ष्मणो नाम वीर्यवान् ॥ १८ ॥
रामस्य पुरुषव्याघ्रः सहायः समरेऽरिहा ।
स भ्राता लक्ष्मणो नाम ब्रह्मचारी दृढव्रतः ॥ १ ९ ॥
' श्रीरामके सौतेले भाई लक्ष्मण बड़े पराक्रमी हैं । समरभूमिमें शत्रुओंका संहार करनेवाले पुरुषसिंह लक्ष्मण श्रीरामके सहायक हैं, बन्धु हैं, ब्रह्मचारी और उत्तम व्रतका दृढ़तापूर्वक पालन करनेवाले हैं ॥ १८-१९ ॥
अन्वगच्छद् धनुष्पाणिः प्रव्रजन्तं मया सह ।
जटी तापसरूपेण मया सह सहानुजः ॥ २० ॥
प्रविष्टो दण्डकारण्यं धर्मनित्यो दृढव्रतः । ' श्रीरघुनाथजी मेरे साथ जब वनमें आने लगे, तब लक्ष्मण भी हाथमें धनुष लेकर उनके पीछे हो लिये । इस प्रकार मेरे और अपने छोटे भाईके साथ श्रीराम इस दण्डकारण्यमें आये हैं । वे दृढ़प्रतिज्ञ तथा नित्य - निरन्तर धर्ममें तत्पर रहनेवाले हैं और सिरपर जटा धारण किये तपस्वीके वेशमें यहाँ रहते हैं ॥ २०३ ॥
ते वयं प्रच्युता राज्यात् कैकेय्यास्तु कृते त्रयः ॥ २१ ॥
विचराम द्विजश्रेष्ठ वनं गम्भीरमोजसा ।
समाश्वस मुहूर्तं तु शक्यं वस्तुमिह त्वया ॥२२ ॥
आगमिष्यति मे भर्ता वन्यमादाय पुष्कलम् । ' द्विजश्रेष्ठ! इस प्रकार हम तीनों कैकेयीके कारण | राज्यसे वञ्चित हो इस गम्भीर वनमें अपने ही बलके भरोसे विचरते हैं । आप यहाँ ठहर सकें तो दो घड़ी
पृष्ठ 678
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
६६६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे
विश्राम करें । अभी मेरे स्वामी प्रचुरमात्रामें जंगली फल- ।
मूल लेकर आते होंगे ॥ २१-२२३ ॥
रुरून् गोधान् वराहांश्च हत्वाऽऽदायामिषं बहु ॥ २३ ॥
स त्वं नाम च गोत्रं च कुलमाचक्ष्व तत्त्वतः ।
एकश्च दण्डकारण्ये किमर्थं चरसि द्विज ॥ २४ ॥
' रुरु, गोह और जंगली सूअर आदि हिंसक पशुओंका वध करके तपस्वी जनोंके उपभोगमें आने योग्य बहुत - सा फल - मूल लेकर वे अभी आयँगे ( उस समय आपका विशेष सत्कार होगा ) । ब्रह्मन्! अब आप भी अपने नाम - गोत्र और कुलका ठीक - ठीक परिचय दीजिये । आप अकेले इस दण्डकारण्यमें किसलिये विचरते हैं! ' ॥ २३-२४ ॥
एवं ब्रुवत्यां सीतायां रामपत्ल्यां महाबलः ।
प्रत्युवाचोत्तरं तीव्रं रावणो राक्षसाधिपः ॥ २५ ॥
श्रीरामपत्नी सीताके इस प्रकार पूछनेपर महाबली राक्षसराज रावणने अत्यन्त कठोर शब्दोंमें उत्तर दिया-येन वित्रासिता लोकाः सदेवासुरमानुषाः । अहं स रावणो नाम सीते रक्षोगणेश्वरः ॥ २६ ॥
' सीते! जिसके नामसे देवता, असुर और मनुष्यों सहित तीनों लोक थर्रा उठते हैं, मैं वही राक्षसोंका राजा रावण हूँ ॥ २६ ॥
त्वां तु काञ्चनवर्णाभां दृष्ट्वा कौशेयवासिनीम् ।
रतिं स्वकेषु दारेषु नाधिगच्छाम्यनिन्दिते ॥ २७ ॥
' अनिन्द्यसुन्दरि! तुम्हारे अङ्गोंकी कान्ति सुवर्णके समान है, जिनपर रेशमी साड़ी शोभा पा रही है । तुम्हें देखकर अब मेरा मन अपनी स्त्रियोंकी ओर नहीं जाता है ॥ २७ ॥
बह्वीनामुत्तमस्त्रीणामाहृतानामितस्ततः ।
सर्वासामेव भद्रं ते ममाग्रमहिषी भव ॥ २८ ॥
' मैं इधर - उधरसे बहुत - सी सुन्दरी स्त्रियोंको हर लाया हूँ । उन सबमें तुम मेरी पटरानी बनो । तुम्हारा भला हो ॥ २८ ॥
लङ्का नाम समुद्रस्य मध्ये मम महापुरी ।
सागरेण परिक्षिप्ता निविष्टा गिरिमूर्धनि ॥ २ ९ ॥
' मेरी राजधानीका नाम लङ्का है । वह महापुरी
समुद्रके बीचमें एक पर्वतके शिखरपर बसी हुई है ।
समुद्रने उसे चारों ओरसे घेर रखा है ॥ २ ९ ॥
तत्र सीते मया सार्धं वनेषु विचरिष्यसि ।
न चास्य वनवासस्य स्पृहयिष्यसि भामिनि ॥ ३० ॥
' सीते! वहाँ रहकर तुम मेरे साथ नाना प्रकारके वनोंमें विचरण करोगी । भामिनि! फिर तुम्हारे मनमें इस वनवासकी इच्छा कभी नहीं होगी ॥ ३० ॥
पञ्च दास्यः सहस्राणि सर्वाभरणभूषिताः ।
सीते परिचरिष्यन्ति भार्या भवसि मे यदि ॥ ३१ ॥
' सीते! यदि तुम मेरी भार्या हो जाओगी तो सब प्रकारके आभूषणोंसे विभूषित पाँच हजार दासियाँ सदा तुम्हारी सेवा किया करेंगी ' ॥३१ ॥
रावणेनैवमुक्ता तु कुपिता जनकात्मजा ।
प्रत्युवाचानवद्याङ्गी तमनादृत्य राक्षसम् ॥ ३२ ॥
रावणके ऐसा कहनेपर निर्दोष अङ्गोंवाली जनकनन्दिनी सीता कुपित हो उठीं और राक्षसका तिरस्कार करके उसे यों उत्तर देने लगीं - ॥ ३२ ॥
महागिरिमिवाकम्प्यं महेन्द्रसदृशं पतिम् ।
महोदधिमिवाक्षोभ्यमहं राममनुव्रता ॥ ३३ ॥
‘ मेरे पतिदेव भगवान् श्रीराम महान् पर्वतके समान अविचल हैं, इन्द्रके तुल्य पराक्रमी हैं और महासागरके समान प्रशान्त हैं, उन्हें कोई क्षुब्ध नहीं कर सकता । मैं तन - मन - प्राणसे उन्हींका अनुसरण करनेवाली तथा उन्हींकी अनुरागिणी हूँ ॥ ३३ ॥
सर्वलक्षणसम्पन्नं न्यग्रोधपरिमण्डलम् ।
सत्यसंधं महाभागमहं राममनुव्रता ॥ ३४ ॥
' श्रीरामचन्द्रजी समस्त शुभ लक्षणोंसे सम्पन्न, वटवृक्षकी भाँति सबको अपनी छायामें आश्रय देनेवाले, सत्यप्रतिज्ञ और महान् सौभाग्यशाली हैं । मैं उन्हींकी अनन्य अनुरागिणी हूँ ॥ ३४ ॥
महाबाहुं महोरस्कं सिंहविक्रान्तगामिनम् ।
नृसिंहं सिंहसंकाशमहं राममनुव्रता ॥ ३५ ॥
' उनकी भुजाएँ बड़ी - बड़ी और छाती चौड़ी है । वे सिंहके समान पाँव बढ़ाते हुए बड़े गर्वके साथ चलते हैं और सिंहके ही समान पराक्रमी हैं । मैं उन पुरुषसिंह श्रीराममें ही अनन्य भक्ति रखनेवाली हूँ ॥ ३५ ॥
पूर्णचन्द्राननं रामं राजवत्सं जितेन्द्रियम् ।
पृथुकीर्ति महाबाहुमहं राममनुव्रता ॥ ३६ ॥
‘ राजकुमार श्रीरामका मुख पूर्ण चन्द्रमाके समान मनोहर है । वे जितेन्द्रिय हैं और उनका यश महान् है । उन महाबाहु श्रीराममें ही दृढ़तापूर्वक मेरा मन लगा हुआ है ॥ ३६ ॥
त्वं पुनर्जम्बुकः सिंहीं मामिहेच्छसि दुर्लभाम् ।
नाहं शक्या त्वया स्प्रष्टुमादित्यस्य प्रभा यथा ॥ ३७ ॥
‘ पापी निशाचर! तू सियार है और मैं सिंहिनी हूँ ।
पृष्ठ 679
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे सप्तचत्वारिंशः सर्गः ६६७ मैं तेरे लिये सर्वथा दुर्लभ हूँ । क्या तू यहाँ मुझे प्राप्त । करनेकी इच्छा रखता है । अरे! जैसे सूर्यकी प्रभापर कोई हाथ नहीं लगा सकता, उसी प्रकार तू मुझे छू भी नहीं सकता ॥३७ ॥
पादपान् काञ्चनान् नूनं बहून् पश्यसि मन्दभाक् ।
राघवस्य प्रियां भार्यां यस्त्वमिच्छसि राक्षस ॥ ३८ ॥
' अभागे राक्षस! तेरा इतना साहस! तू श्रीरघुनाथजीकी प्यारी पत्नीका अपहरण करना चाहता है! निश्चय ही तुझे बहुत - से सोनेके वृक्ष दिखायी देने लगे हैं— अब तू मौतके निकट जा पहुँचा है ॥ ३८ ॥
क्षुधितस्य च सिंहस्य मृगशत्रोस्तरस्विनः ।
आशीविषस्य वदनाद् दंष्ट्रामादातुमिच्छसि ॥ ३ ९ ॥
मन्दरं पर्वतश्रेष्ठं पाणिना हर्तुमिच्छसि ।
कालकूटं विषं पीत्वा स्वस्तिमान् गन्तुमिच्छसि ॥ ४० ॥
अक्षि सूच्या प्रमृजसि जिह्वया लेढि च क्षुरम् ।
राघवस्य प्रियां भार्यामधिगन्तुं त्वमिच्छसि ॥ ४१ ॥
' तू श्रीरामकी प्यारी पत्नीको हस्तगत करना । चाहता है । जान पड़ता है, अत्यन्त वेगशाली मृगवैरी भूखे सिंह और विषधर सर्पके मुखसे उनके दाँत तोड़ लेना चाहता है, पर्वतश्रेष्ठ मन्दराचलको हाथसे उठाकर ले जानेकी इच्छा करता है, कालकूट विषको पीकर कुशलपूर्वक लौट जानेकी अभिलाषा रखता है तथा आँखको सूईसे पोंछता और छुरेको जीभसे चाटता है ॥
अवसज्य शिलां कण्ठे समुद्रं तर्तुमिच्छसि ।
सूर्याचन्द्रमसौ चोभौ पाणिभ्यां हर्तुमिच्छसि ॥ ४२ ॥
यो रामस्य प्रियां भार्यां प्रधर्षयितुमिच्छसि । ' क्या तू अपने गलेमें पत्थर बाँधकर समुद्रको पार करना चाहता है? सूर्य और चन्द्रमा दोनोंको अपने दोनों हाथोंसे हर लानेकी इच्छा करता है? जो श्रीरामचन्द्रजीकी प्यारी पत्नीपर बलात् करनेको उतारू हुआ है ॥ ४२३ ॥
अग्निं प्रज्वलितं दृष्ट्वा वस्त्रेणाहर्तुमिच्छसि ॥ ४३ ॥
कल्याणवृत्तां यो भार्यां रामस्याहर्तुमिच्छसि । ' यदि तू कल्याणमय आचारका पालन करनेवाली श्रीरामकी भार्याका अपहरण करना चाहता है तो अवश्य ही जलती हुई आगको देखकर भी तू उसे कपड़ेमें बाँधकर ले जानेकी इच्छा करता है ॥ ४३३ ॥
अयोमुखानां शूलानामग्रे चरितुमिच्छसि ।
रामस्य सदृशीं भार्यां योऽधिगन्तुं त्वमिच्छसि ॥ ४४ ॥
' अरे तू श्रीरामकी भार्याको, जो सर्वथा उन्हींके योग्य है, हस्तगत करना चाहता है, तो निश्चय ही लोहमय मुखवाले शूलोंकी नोकपर चलनेकी अभिलाषा करता है ॥ ४४ ॥
यदन्तरं सिंहसृगालयोर्वने यदन्तरं स्यन्दनिकासमुद्रयोः । सुराग्र्यसौवीरकयोर्यदन्तरं तदन्तरं दाशरथेस्तवैव च ॥ ४५ ॥
' वनमें रहनेवाले सिंह और सियारमें, समुद्र और छोटी नदीमें तथा अमृत और काँजीमें जो अन्तर है, वही अन्तर दशरथनन्दन श्रीराममें और तुझमें है ॥ ४५ ॥
यदन्तरं काञ्चनसीसलोहयो-र्यदन्तरं चन्दनवारिपङ्कयोः । यदन्तरं हस्तिबिडालयोर्वने तदन्तरं दाशरथेस्तवैव च ॥ ४६ ॥
' सोने और सीसेमें, चन्दनमिश्रित जल और कीचड़ में तथा वनमें रहनेवाले हाथी और बिलावमें जो अन्तर है, वही अन्तर दशरथनन्दन श्रीराम और तुझमें है ॥ ४६ ॥
यदन्तरं वायसवैनतेययो-र्यदन्तरं मद्गुमयूरयोरपि । यदन्तरं हंसकगृध्रयोर्वने तदन्तरं दाशरथेस्तवैव च ॥ ४७ ॥
' गरुड़ और कौएमें, मोर और जलकाकमें तथा वनवासी हंस और गीधमें जो अन्तर है, वही अन्तर दशरथनन्दन श्रीराम और तुझमें है ॥ ४७ ॥।
तस्मिन् सहस्त्राक्षसमप्रभावे रामे स्थिते कार्मुकबाणपाणौ । हृतापि तेऽहं न जरां गमिष्ये आज्यं यथा मक्षिकयावगीर्णम् ॥ ४८ ॥
' जिस समय सहस्र नेत्रधारी इन्द्रके समान प्रभावशाली श्रीरामचन्द्रजी हाथमें धनुष और बाण लेकर खड़े हो जायँगे, उस समय तू मेरा अपहरण करके भी मुझे पचा नहीं सकेगा, ठीक उसी तरह जैसे मक्खी घी पीकर उसे पचा नहीं सकती ' ॥ ४८ ॥
इतीव तद्वाक्यमदुष्टभावा सुदुष्टमुक्त्वा रजनीचरं तम् । | गात्रप्रकम्पाद् बभूव वातोद्धता सा कदलीव तन्वी ॥ ४ ९ ॥ सीताके मनमें कोई दुर्भाव नहीं था तो भी उस राक्षससे यह अत्यन्त दुःखजनक बात कहकर सीता रोषसे काँपने लगीं । शरीरके कम्पनसे कृशाङ्गी सीता हवासे । हिलायी गयी कदलीके समान व्यथित हो उठीं ॥ ४ ९ ॥
पृष्ठ 680
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
६६८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे वेपमानामुपलक्ष्य सीतां सीताको काँपती देख मौतके समान प्रभाव स रावणो मृत्युसमप्रभावः । रखनेवाला रावण उनके मनमें भय उत्पन्न करनेके कुलं बलं नाम च कर्म चात्मनः लिये अपने कुल, बल, नाम और कर्मका परिचय समाचचक्षे भयकारणार्थम् ॥ ५० ॥ देने लगा ॥५० ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे सप्तचत्वारिंशः सर्गः ॥ ४७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें सैंतालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ४७ ॥
अष्टचत्वारिंशः सर्गः रावणके द्वारा अपने पराक्रमका वर्णन
एवं ब्रुवत्यां सीतायां संरब्धः परुषं वचः ।
ललाटे भ्रुकुटिं कृत्वा रावणः प्रत्युवाच ह ॥ १ ॥
सीताके ऐसा कहनेपर रावण रोषमें भर गया और ललाटमें भौंहें टेढ़ी करके वह कठोर वाणीमें बोला- ॥ १ ॥
भ्राता वैश्रवणस्याहं सापत्नो वरवर्णिनि ।
रावणो नाम भद्रं ते दशग्रीवः प्रतापवान् ॥ २ ॥
' सुन्दरि! मैं कुबेरका सौतेला भाई परम प्रतापी
दशग्रीव रावण हूँ । तुम्हारा भला हो ॥२ ॥
यस्य देवाः सगन्धर्वाः पिशाचपतगोरगाः ।
विद्रवन्ति सदा भीता मृत्योरिव सदा प्रजाः ॥ ३ ॥
येन वैश्रवणो भ्राता वैमात्राः कारणान्तरे ।
द्वन्द्वमासादितः क्रोधाद् रणे विक्रम्य निर्जितः ॥ ४ ॥
' जैसे प्रजा मौतके भयसे सदा डरती रहती है, उसी प्रकार देवता, गन्धर्व, पिशाच, पक्षी और नाग सदा जिससे भयभीत होकर भागते हैं, जिसने किसी कारणवश अपने सौतेले भाई कुबेरके साथ द्वन्द्वयुद्ध किया और क्रोधपूर्वक पराक्रम करके रणभूमिमें उन्हें परास्त कर दिया था, वही रावण मैं हूँ॥३-४ ॥
मद्भयार्तः परित्यज्य स्वमधिष्ठानमृद्धिमत् ।
कैलासं पर्वतश्रेष्ठमध्यास्ते नरवाहनः ॥५ ॥
' मेरे ही भयसे पीड़ित हो नरवाहन कुबेरने अपनी समृद्धिशालिनी पुरी लङ्काका परित्याग करके इस समय पर्वतश्रेष्ठ कैलासकी शरण ली है ॥ ५ ॥
यस्य तत् पुष्पकं नाम विमानं कामगं शुभम् ।
वीर्यादावर्जितं भद्रे येन यामि विहायसम् ॥ ६ ॥
' भद्रे! उनका सुप्रसिद्ध पुष्पक नामक सुन्दर विमान, जो इच्छाके अनुसार चलनेवाला है, मैंने पराक्रमसे जीत लिया है और उसी विमानके द्वारा मैं और सीताद्वारा उसको कड़ी फटकार आकाशमें विचरता हूँ ॥ ६ ॥
मम संजातरोषस्य मुखं दृष्ट्वैव मैथिलि ।
विद्रवन्ति परित्रस्ताः सुराः शक्रपुरोगमाः ॥७ ॥
' मिथिलेशकुमारी! जब मुझे रोष चढ़ता है, उस समय इन्द्र आदि सब देवता मेरा मुँह देखकर ही भयसे थर्रा उठते हैं और इधर - उधर भाग जाते हैं ॥ ७ ॥
यत्र तिष्ठाम्यहं तत्र मारुतो वाति शङ्कितः ।
तीव्रांशुः शिशिरांशुश्च भयात् सम्पद्यते दिवि ॥ ८ ॥
' जहाँ मैं खड़ा होता हूँ, वहाँ हवा डरकर धीरे - धीरे चलने लगती है । मेरे भयसे आकाशमें प्रचण्ड किरणोंवाला सूर्य भी चन्द्रमाके समान शीतल हो जाता है ॥ ८ ॥
निष्कम्पपत्रास्तरवो नद्यश्च स्तिमितोदकाः ।
भवन्ति यत्र तत्राहं तिष्ठामि च चरामि च ॥ ९ ॥
‘ जिस स्थानपर मैं ठहरता या भ्रमण करता हूँ, वहाँ वृक्षोंके पत्तेतक नहीं हिलते और नदियोंका पानी स्थिर हो जाता है॥९॥
मम पारे समुद्रस्य लङ्का नाम पुरी शुभा ।
सम्पूर्णा राक्षसैर्घोरैर्यथेन्द्रस्यामरावती ॥ १० ॥
‘ समुद्रके उस पार लङ्का नामक मेरी सुन्दर पुरी है, जो इन्द्रकी अमरावतीके समान मनोहर तथा घोर राक्षसोंसे भरी हुई है ॥ १० ॥
प्राकारेण परिक्षिप्ता पाण्डुरेण विराजिता ।
हेमकक्ष्या पुरी रम्या वैदूर्यमयतोरणा ॥ ११ ॥
' उसके चारों ओर बनी हुई सफेद चहारदिवारी उस पुरीकी शोभा बढ़ाती है । लङ्कापुरीके महलोंके दालान, फर्श आदि सोनेके बने हैं और उसके बाहरी दरवाजे वैदूर्यमय हैं । वह पुरी बहुत ही रमणीय है ॥ ११ ॥