श्रीगणेशाय नमः।
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 681–690
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 681–690
पृष्ठ 681
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे अष्टचत्वारिंशः सर्गः ६६ ९
हस्त्यश्वरथसम्बाधा तूर्यनादविनादिता ।
सर्वकामफलैर्वृक्षैः संकुलोद्यानभूषिता ॥ १२ ॥
' हाथी, घोड़े और रथोंसे वहाँकी सड़कें भरी रहती हैं । भाँति - भाँतिके वाद्योंकी ध्वनि गूँजा करती है । सब प्रकारके मनोवाञ्छित फल देनेवाले वृक्षोंसे लङ्कापुरी व्याप्त है । नाना प्रकारके उद्यान उसकी शोभा बढ़ाते हैं ॥ ॥ १२ ॥
तत्र त्वं वस हे सीते राजपुत्रि मया सह ।
न स्मरिष्यसि नारीणां मानुषीणां मनस्विनि ॥ १३ ॥
' राजकुमारी सीते! तुम मेरे साथ उस पुरीमें चलकर निवास करो । मनस्विनि! वहाँ रहकर तुम मानवी स्त्रियोंको भूल जाओगी ॥ १३ ॥
भुञ्जाना मानुषान् भोगान् दिव्यांश्च वरवर्णिनि ।
न स्मरिष्यसि रामस्य मानुषस्य गतायुषः ॥ १४ ॥
' सुन्दरि! लङ्कामें दिव्य और मानुष - भोगोंका उपभोग
करती हुई तुम उस मनुष्य रामका कभी स्मरण नहीं ।
करोगी, जिसकी आयु अब समाप्त हो चली है ॥ १४ ॥
स्थापयित्वा प्रियं पुत्रं राज्ये दशरथो नृपः ।
मन्दवीर्यस्ततो ज्येष्ठः सुतः प्रस्थापितो वनम् ॥ १५ ॥
तेन किं भ्रष्टराज्येन रामेण गतचेतसा ।
करिष्यसि विशालाक्षि तापसेन तपस्विना ॥ १६ ॥
‘ विशाललोचने! राजा दशरथने अपने प्यारे पुत्रको राज्यपर बिठाकर जिस अल्पपराक्रमी ज्येष्ठ पुत्रको वनमें भेज दिया, उस राज्यभ्रष्ट, बुद्धिहीन एवं तपस्यामें लगे हुए तापस रामको लेकर क्या करोगी? ॥ १५ - १६ ॥
रक्ष राक्षसभर्तारं कामय स्वयमागतम् ।
न मन्मथशराविष्टं प्रत्याख्यातुं त्वमर्हसि ॥ १७ ॥
' यह राक्षसोंका स्वामी स्वयं तुम्हारे द्वारपर आया है, तुम इसकी रक्षा करो, इसे मनसे चाहो । यह कामदेवके बाणोंसे पीड़ित है । इसे ठुकराना तुम्हारे लिये उचित नहीं है ॥ १७ ॥
प्रत्याख्याय हि मां भीरु पश्चात्तापं गमिष्यसि ।
चरणेनाभिहत्येव पुरूरवसमुर्वशी ॥ १८ ॥
' भीरु! मुझे ठुकराकर तुम उसी तरह पश्चात्ताप करोगी, जैसे पुरूरवाको लात मारकर उर्वशी पछतायी थी ॥ १८ ॥
अङ्गुल्या न समो रामो मम युद्धे स मानुषः ।
तव भाग्येन सम्प्राप्तं भजस्व वरवर्णिनि ॥१ ९ ॥
' सुन्दरि! युद्धमें मनुष्यजातीय राम मेरी एक अङ्गुलिके बराबर भी नहीं है । तुम्हारे भाग्यसे मैं आ गया हूँ । तुम मुझे स्वीकार करो ' ॥ १ ९ ॥
एवमुक्ता तु वैदेही क्रुद्धा संरक्तलोचना ।
अब्रवीत् परुषं वाक्यं रहिते राक्षसाधिपम् ॥ २० ॥
रावणके ऐसा कहनेपर विदेहकुमारी सीताके नेत्र क्रोधसे लाल हो गये । उन्होंने उस एकान्त स्थानमें राक्षसराज रावणसे कठोर वाणीमें कहा- ॥ २० ॥
कथं वैश्रवणं देवं सर्वदेवनमस्कृतम् ।
भ्रातरं व्यपदिश्य त्वमशुभं कर्तुमिच्छसि ॥ २१ ॥
' अरे! भगवान् कुबेर तो सम्पूर्ण देवताओंके वन्दनीय हैं । तू उन्हें अपना भाई बताकर ऐसा पापकर्म कैसे करना चाहता है? ॥ २१ ॥
अवश्यं विनशिष्यन्ति सर्वे रावण राक्षसाः ।
येषां त्वं कर्कशो राजा दुर्बुद्धिरजितेन्द्रियः ॥ २२ ॥
‘ रावण! जिनका तुझ - जैसा क्रूर, दुर्बुद्धि और अजितेन्द्रिय राजा है, वे सब राक्षस अवश्य ही नष्ट हो जायँगे ॥ २२ ॥
अपहृत्य शचीं भार्यां शक्यमिन्द्रस्य जीवितुम् ।
नहि रामस्य भार्यां मामानीय स्वस्तिमान् भवेत् ॥ २३ ॥
' इन्द्रकी पत्नी शचीका अपहरण करके सम्भव है कोई जीवित रह जाय; किंतु रामपत्नी मुझ सीताका हरण करके कोई कुशलसे नहीं रह सकता ॥ २३ ॥।
। जीवेच्चिरं वज्रधरस्य पश्चा-च्छचीं प्रधृष्याप्रतिरूपरूपाम् । न मादृशीं राक्षस धर्षयित्वा पीतामृतस्यापि तवास्ति मोक्षः ॥ २४ ॥
' राक्षस! वज्रधारी इन्द्रकी अनुपम रूपवती भार्या शचीका तिरस्कार करके सम्भव है कोई उसके बाद भी चिरकालतक जीवित रह जाय; परंतु मेरी - जैसी स्त्रीका अपमान करके तू अमृत पी ले तो भी तुझे जीते - जी । छुटकारा नहीं मिल सकता'॥२४ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डेऽष्टचत्वारिंशः सर्गः ॥ ४८ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें अड़तालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ४८ ॥
पृष्ठ 682
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
६७० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे एकोनपञ्चाशः सर्गः रावणद्वारा सीताका अपहरण, सीताका विलाप और उनके द्वारा जटायुका दर्शन
सीताया वचनं श्रुत्वा दशग्रीवः प्रतापवान् ।
हस्ते हस्तं समाहत्य चकार सुमहद् वपुः ॥ १ ॥
सीताके इस वचनको सुनकर प्रतापी दशमुख रावणने अपने हाथपर हाथ मारकर शरीरको बहुत बड़ा बना लिया ॥
स मैथिलीं पुनर्वाक्यं बभाषे वाक्यकोविदः ।
नोन्मत्तया श्रुतौ मन्ये मम वीर्यपराक्रमौ ॥ २ ॥
वह बातचीत करनेकी कला जानता था । उसने मिथिलेशकुमारी सीतासे फिर इस प्रकार कहना आरम्भ किया — ' मेरी समझमें तुम पागल हो गयी हो, इसीलिये तुमने मेरे बल और पराक्रमकी बातें अनसुनी कर दी हैं ।
उद्वहेयं भुजाभ्यां तु मेदिनीमम्बरे स्थितः ।
आपिबेयं समुद्रं च मृत्युं हन्यां रणे स्थितः ॥ ३ ॥
' अरी! मैं आकाशमें खड़ा हो इन दोनों भुजाओंसे ही सारी पृथ्वीको उठा ले जा सकता हूँ । समुद्रको पी जा सकता हूँ और युद्धमें स्थित हो मौतको भी मार सकता हूँ ॥
अर्क तुद्यां शरैस्तीक्ष्णैर्विभिन्द्यां हि महीतलम् ।
कामरूपेण उन्मत्ते पश्य मां कामरूपिणम् ॥ ४ ॥
' काम तथा रूपसे उन्मत्त रहनेवाली नारी! यदि चाहूँ तो अपने तीखे बाणोंसे सूर्यको भी व्यथित कर दूँ और इस भूतलको भी विदीर्ण कर डालूँ । मैं इच्छानुसार
रूप धारण करनेमें समर्थ हूँ । तुम मेरी ओर देखो ' ॥ ४ ॥
एवमुक्तवतस्तस्य रावणस्य शिखिप्रभे ।
क्रुद्धस्य हरिपर्यन्ते रक्ते नेत्रे बभूवतुः ॥ ५ ॥
ऐसा कहते - कहते क्रोधसे भरे हुए रावणकी आँखें, जिनके प्रान्तभाग काले थे, जलती आगके समान लाल हो गयीं ॥ ५ ॥
सद्यः सौम्यं परित्यज्य तीक्ष्णरूपं स रावणः ।
स्वं रूपं कालरूपाभं भेजे वैश्रवणानुजः ॥ ६ ॥
कुबेरके छोटे भाई रावणने तत्काल अपने सौम्य रूपको त्यागकर तीखा एवं कालके समान विकराल अपना स्वाभाविक रूप धारण कर लिया ॥ ६ ॥
संरक्तनयनः श्रीमांस्तप्तकाञ्चनभूषणः ।
क्रोधेन महताविष्टो नीलजीमूतसंनिभः ॥ ७ ॥
उस समय श्रीमान् रावणके सभी नेत्र लाल हो रहे थे । वह पक्के सोनेके आभूषणोंसे अलंकृत था और महान् क्रोधसे आविष्ट हो नीलमेघके समान काला दिखायी देने लगा ॥ ७ ॥
दशास्यो विंशतिभुजो बभूव क्षणदाचरः ।
स परिव्राजकच्छद्म महाकायो विहाय तत् ॥ ८ ॥
वह विशालकाय निशाचर परिव्राजक उस छद्मवेशको त्यागकर दस मुखों और बीस भुजाओंसे संयुक्त हो गया ॥ ८ ॥
प्रतिपेदे स्वकं रूपं रावणो राक्षसाधिपः ।
रक्ताम्बरधरस्तस्थौ स्त्रीरत्नं प्रेक्ष्य मैथिलीम् ॥ ९ ॥
उस समय राक्षसराज रावणने अपने सहज रूपको ग्रहण कर लिया और लाल रंगके वस्त्र पहनकर वह स्त्री - रत्न सीताकी ओर देखता हुआ खड़ा हो गया ॥ ९ ॥
स तामसितकेशान्तां भास्करस्य प्रभामिव ।
वसनाभरणोपेतां मैथिलीं रावणोऽब्रवीत् ॥ १० ॥
काले केशवाली मैथिली वस्त्राभूषणोंसे
विभूषित हो सूर्यकी प्रभा - सी जान पड़ती थीं ।
रावणने उनसे कहा- ॥ १० ॥
त्रिषु लोकेषु विख्यातं यदि भर्तारमिच्छसि ।
मामाश्रय वरारोहे तवाहं सदृशः पतिः ॥ ११ ॥
' वरारोहे! यदि तुम तीनों लोकोंमें विख्यात पुरुषको अपना पति बनाना चाहती हो तो मेरा आश्रय लो । मैं ही तुम्हारे योग्य पति हूँ ॥ ११ ॥
मां भजस्व चिराय त्वमहं श्लाघ्यः पतिस्तव ।
नैव चाहं क्वचिद् भद्रे करिष्ये तव विप्रियम् ॥ १२ ॥
' भद्रे! मुझे सुदीर्घकालके लिये स्वीकार करो । मैं तुम्हारे लिये स्पृहणीय एवं प्रशंसनीय पति होऊँगा तथा कभी तुम्हारे मनके प्रतिकूल कोई बर्ताव नहीं करूँगा ॥
त्यज्यतां मानुषो भावो मयि भावः प्रणीयताम् ।
राज्याच्च्युतमसिद्धार्थं रामं परिमितायुषम् ॥ १३ ॥
कैर्गुणैरनुरक्तासि मूढे पण्डितमानिनि । ' मनुष्य रामके विषयमें जो तुम्हारा अनुराग है, उसे त्याग दो और मुझसे स्नेह करो । अपनेको पण्डित ( बुद्धिमती ) माननेवाली मूढ़ नारी! जो राज्यसे भ्रष्ट है, जिसका मनोरथ सफल नहीं हुआ तथा जिसकी आयु सीमित है, उस राममें किन गुणोंके कारण तुम अनुरक्त हो ॥ १३३ ॥
यः स्त्रियो वचनाद् राज्यं विहाय ससुहृज्जनम् ॥ १४ ॥
अस्मिन् व्यालानुचरिते वने वसति दुर्मतिः ' जो एक स्त्रीके कहनेसे सुहृदोंसहित
पृष्ठ 683
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे एकोनपञ्चाशः सर्गः ६७१ राज्यका त्याग करके इस हिंसक जन्तुओंसे सेवित । वनमें निवास करता है, उसकी बुद्धि कैसी खोटी है? ( वह सर्वथा मूढ़ है ) ' ॥ १४३ ॥
इत्युक्त्वा मैथिलीं वाक्यं प्रियार्हां प्रियवादिनीम् ॥ १५ ॥
अभिगम्य सुदुष्टात्मा राक्षसः काममोहितः ।
जग्राह रावणः सीतां बुधः खे रोहिणीमिव ॥१६ ॥
जो प्रिय वचन सुननेके योग्य और सबसे प्रिय वचन बोलनेवाली थीं, उन मिथिलेशकुमारी सीतासे ऐसा अप्रिय वचन कहकर कामसे मोहित हुए उस अत्यन्त दुष्टात्मा राक्षस रावणने निकट जाकर ( माताके समान आदरणीया ) सीताको पकड़ लिया, मानो बुधने आकाशमें अपनी माता रोहिणीको पकड़नेका दुस्साहस किया हो * ॥ १५-१६ ॥
वामेन सीतां पद्माक्षीं मूर्धजेषु करेण सः ।
ऊर्वोस्तु दक्षिणेनैव परिजग्राह पाणिना ॥ १७ ॥
उसने बायें हाथसे कमलनयनी सीताके केशोंसहित मस्तकको पकड़ा तथा दाहिना हाथ उनकी दोनों जाँघोंके नीचे लगाकर उसके द्वारा उन्हें उठा लिया ॥ १७ ॥
तं दृष्ट्वा गिरिशृङ्गाभं तीक्ष्णदंष्ट्रं महाभुजम् ।
प्राद्रवन् मृत्युसंकाशं भयार्ता वनदेवताः ॥ १८ ॥
उस समय तीखी दाढ़ों और विशाल भुजाओंसे युक्त पर्वतशिखरके समान प्रतीत होनेवाले उस कालके समान विकराल राक्षसको देखकर वनके समस्त देवता भयभीत होकर भाग गये ॥ १८ ॥
स च मायामयो दिव्यः खरयुक्तः खरस्वनः ।
प्रत्यदृश्यत हेमाङ्गो रावणस्य महारथः ॥ १ ९ ॥
इतनेहीमें गधोंसे जुता हुआ और गधोंके समान ही शब्द करनेवाला रावणका वह विशाल सुवर्णमय मायानिर्मित दिव्य रथ वहाँ दिखायी दिया ॥ १ ९ ॥
ततस्तां परुषैर्वाक्यैरभित महास्वनः ।
अंकेनादाय वैदेहीं रथमारोपयत् तदा ॥ २० ॥
रथके प्रकट होते ही जोर - जोरसे गर्जना करनेवाले रावणने कठोर वचनोंद्वारा विदेहनन्दिनी सीताको डाँटा और पूर्वोक्त रूपसे गोदमें उठाकर तत्काल रथपर बिठा दिया ॥ २० ॥
सा गृहीतातिचुक्रोश रावणेन यशस्विनी ।
रामेति सीता दुःखार्ता रामं दूरं गतं वने ॥२१ ॥
* यहाँ अभूतोपमालंकार है । बुध चन्द्रमाके पुत्र हैं रावणके द्वारा पकड़ी जानेपर यशस्विनी सीता दुःखसे व्याकुल हो गयीं और वनमें दूर गये हुए श्रीरामचन्द्रजीको ' हे राम! ' कहकर जोर - जोरसे पुकारने लगीं ॥ २१ ॥
तामकामां स कामार्तः पन्नगेन्द्रवधूमिव ।
विचेष्टमानामादाय उत्पपाताथ रावणः ॥ २२ ॥
सीताके मनमें रावणकी कामना नहीं थी- वे उसकी ओरसे सर्वथा विरक्त थीं और उसकी कैदसे अपनेको छुड़ानेके लिये चोट खायी हुई नागिनकी तरह उस रथपर छटपटा रही थीं । उसी अवस्थामें कामपीड़ित राक्षस उन्हें लेकर आकाशमें उड़ चला ॥ २२ ॥
ततः सा राक्षसेन्द्रेण ह्रियमाणा विहायसा ।
भृशं चुक्रोश मत्तेव भ्रान्तचित्ता यथातुरा ॥ २३ ॥
राक्षसराज जब सीताको हरकर आकाशमार्गसे ले जाने लगा, उस समय उनका चित्त भ्रमित हो उठा । वे पगली - सी हो गयीं और दुःखसे आतुर - सी होकर जोर-जोरसे विलाप करने लगीं— ॥ २३ ॥
हा लक्ष्मण महाबाहो गुरुचित्तप्रसादक ।
ह्रियमाणां न जानीषे रक्षसा कामरूपिणा ॥ २४ ॥
' हा महाबाहु लक्ष्मण! तुम गुरुजनोंके मनको प्रसन्न करनेवाले हो । इस समय इच्छानुसार रूप धारण करनेवाला राक्षस मुझे हरकर लिये जाता है, किंतु तुम्हें इसका पता नहीं है ॥ २४ ॥
जीवितं सुखमर्थं च धर्महेतोः परित्यजन् ।
ह्रियमाणामधर्मेण मां राघव न पश्यसि ॥ २५ ॥
' हा रघुनन्दन! आपने धर्मके लिये प्राणोंका मोह, शरीरका सुख तथा राज्य - वैभव सब कुछ छोड़ दिया है । यह राक्षस मुझे अधर्मपूर्वक हरकर लिये जा रहा है, परंतु आप नहीं देखते हैं ॥ २५ ॥
ननु नामाविनीतानां विनेतासि परंतप ।
कथमेवंविधं पापं न त्वं शाधि हि रावणम् ॥ २६ ॥
' शत्रुओंको संताप देनेवाले आर्यपुत्र! आप तो कुमार्गपर चलनेवाले उद्दण्ड पुरुषोंको दण्ड देकर उन्हें राहपर लानेवाले हैं, फिर ऐसे पापी रावणको क्यों नहीं । दण्ड देते हैं ॥ २६ ॥
न तु सद्योऽविनीतस्य दृश्यते कर्मणः फलम् ।
कालोऽप्यङ्गीभवत्यत्र सस्यानामिव पक्तये ॥२७ ॥
' उद्दण्ड पुरुषके उद्दण्डतापूर्ण कर्मका फल तत्काल और रोहिणी चन्द्रमाकी पत्नी । बुधने न तो कभी रोहिणीको पकड़ा है और न वे ऐसा कर ही सकते हैं । यहाँ यह दिखाया गया है कि यदि कदाचित् बुध कामवश अपनी माता रोहिणीको पकड़ लें तो वह जैसा घोर पाप होगा, वही पाप रावणने सीताको पकड़नेके कारण किया था ।
पृष्ठ 684
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
६७२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे मिलता नहीं दिखायी देता है; क्योंकि इसमें काल भी सहकारी कारण होता है, जैसे कि खेतीके पकनेके लिये तदनुकूल समयकी अपेक्षा होती है ॥ २७ ॥
त्वं कर्म कृतवानेतत् कालोपहतचेतनः ।
जीवितान्तकरं घोरं रामाद् व्यसनमाप्नुहि ॥ २८ ॥
‘ रावण! तेरे सिरपर काल नाच रहा है । उसीने तेरी विचारशक्तिको नष्ट कर दी है, इसीलिये तूने ऐसा पापकर्म किया है । तुझे श्रीरामसे वह भयंकर संकट प्राप्त हो, जो तेरे प्राणोंका अन्त कर डाले ॥२८ ॥
हन्तेदानीं सकामा तु कैकेयी बान्धवैः सह ।
ह्रियेयं धर्मकामस्य धर्मपत्नी यशस्विनः ॥ २ ९ ॥
' हाय! इस समय कैकेयी अपने बन्धु - बान्धवसहित सफलमनोरथ हो गयी; क्योंकि धर्मकी अभिलाषा रखनेवाले यशस्वी श्रीरामकी धर्मपत्नी होकर भी मैं एक राक्षसद्वारा हरी जा रही हूँ ॥ २ ९ ॥
आमन्त्रये जनस्थाने कर्णिकारांश्च पुष्पितान् ।
क्षिप्रं रामाय शंसध्वं सीतां हरति रावणः ॥ ३० ॥
' मैं जनस्थानमें खिले हुए कनेर वृक्षोंसे प्रार्थना करती हूँ, तुमलोग शीघ्र ही श्रीरामसे कहना कि सीताको रावण हर ले जा रहा है ॥ ३० ॥
हंससारससंघुष्टां वन्दे गोदावरीं नदीम् ।
क्षिप्रं रामाय शंस त्वं सीतां हरति रावणः ॥ ३१ ॥
‘ हंसों और सारसोंके कलरवोंसे मुखरित हुई गोदावरी नदीको मैं प्रणाम करती हूँ । माँ! तुम श्रीरामसे शीघ्र ही कह देना, सीताको रावण हर ले जा रहा है ॥३१ ॥
दैवतानि च यान्यस्मिन् वने विविधपादपे ।
नमस्करोम्यहं तेभ्यो भर्तुः शंसत मां हृताम् ॥ ३२ ॥
‘ इस वनके विभिन्न वृक्षोंपर निवास करनेवाले जो - जो देवता हैं, उन सबको मैं नमस्कार करती हूँ । आप सब लोग शीघ्र ही मेरे स्वामीको सूचना दे दें कि आपकी स्त्रीको राक्षस हर ले गया ॥ ३२ ॥
यानि कानिचिदप्यत्र सत्त्वानि विविधानि च ।
सर्वाणि शरणं यामि मृगपक्षिगणानि वै ॥ ३३ ॥
ह्रियमाणां प्रियां भर्तुः प्राणेभ्योऽपि गरीयसीम् ।
विवशा ते हृता सीता रावणेनेति शंसत ॥ ३४ ॥
' यहाँ पशु - पक्षी आदि जो कोई भी नाना प्रकार के प्राणी रहते हों, उन सबकी मैं शरण लेती हूँ । वे मेरे स्वामी श्रीरामचन्द्रजीसे कहें कि जो आपको प्राणोंसे भी बढ़कर प्रिय थी, वह सीता हरी गयी । आपकी सीताको असहाय अवस्थामें रावण हर ले गया ॥ ३३-३४ ॥
विदित्वा तु महाबाहुरमुत्रापि महाबलः ।
आनेष्यति पराक्रम्य वैवस्वतहृतामपि ॥ ३५ ॥
' महाबाहु श्रीराम बड़े बलवान् हैं । वे मुझे परलोकमें भी गयी हुई जान लें तो यमराजके द्वारा अपहृत होनेपर भी मुझको पराक्रमपूर्वक वहाँसे लौटा लायेंगे ' ॥ ३५ ॥
सा तदा करुणा वाचो विलपन्ती सुदुःखिता ।
वनस्पतिगतं गृध्रं ददर्शायतलोचना ॥ ३६ ॥
उस समय अत्यन्त दुःखी हो करुणाजनक बातें कहकर विलाप करती हुई विशाललोचना सीताने एक वृक्षपर बैठे हुए गृध्रराज जटायुको देखा ॥ ३६ ॥
सा तमुद्वीक्ष्य सुश्रोणी रावणस्य वशंगता ।
समाक्रन्दद् भयपरा दुःखोपहतया गिरा ॥ ३७ ॥
रावणके वशमें पड़ जानेके कारण सुन्दरी सीता अत्यन्त भयभीत हो रही थीं । जटायुको देखकर वे दुःखभरी वाणीमें करुण क्रन्दन करने लगीं— ॥ ३७ ॥
जटायो पश्य मामार्य ह्रियमाणामनाथवत् ।
अनेन राक्षसेन्द्रेणाकरुणं पापकर्मणा ॥ ३८ ॥
' आर्य जटायो! देखिये, यह पापाचारी राक्षसराज अनाथकी भाँति मुझे निर्दयतापूर्वक हरकर लिये जा रहा है ॥
नैष वारयितुं शक्यस्त्वया क्रूरो निशाचरः ।
सत्ववाञ्जितकाशी च सायुधश्चैव दुर्मतिः ॥ ३ ९ ॥
‘ परंतु आप इस क्रूर निशाचरको रोक नहीं सकते; क्योंकि यह बलवान् है, अनेक युद्धोंमें विजय पानेके कारण इसका दुस्साहस बढ़ा हुआ है । इसके हाथोंमें हथियार है और इसके मनमें दुष्टता भी भरी हुई है ॥
रामाय तु यथातत्त्वं जटायो हरणं मम ।
लक्ष्मणाय च तत् सर्वमाख्यातव्यमशेषतः ॥ ४० ॥
' आर्य जटायो! जिस प्रकार मेरा अपहरण हुआ है, यह सब समाचार आप श्रीराम और लक्ष्मणसे ज्यों - का-| ज्यों पूर्णरूपसे बता दीजियेगा ' ॥ ४० ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे एकोनपञ्चाशः सर्गः ॥ ४ ९ ॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें उनचासवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ४ ९ ॥
पृष्ठ 685
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे पञ्चाशः सर्गः ६७३ पञ्चाशः सर्गः जटायुका रावणको सीताहरणके दुष्कर्मसे निवृत्त होनेके लिये समझाना और अन्तमें युद्धके लिये ललकारना तं शब्दमवसुप्तस्तु जटायुरथ शुश्रुवे । न तत् समाचरेद् धीरो यत् परोऽस्य विगर्हयेत् । निरैक्षद् रावणं क्षिप्रं वैदेहीं च ददर्श सः ॥ १ ॥
जटायु उस समय सो रहे थे । उसी अवस्थामें उन्होंने सीताकी वह करुण पुकार सुनी । सुनते ही तुरंत आँख खोलकर उन्होंने विदेहनन्दिनी सीता तथा रावणको देखा ॥
ततः पर्वतशृङ्गाभस्तीक्ष्णतुण्डः खगोत्तमः ।
वनस्पतिगतः श्रीमान् व्याजहार शुभां गिरम् ॥ २ ॥
पक्षियोंमें श्रेष्ठ श्रीमान् जटायुका शरीर पर्वत-शिखरके समान ऊँचा था और उनकी चोंच बड़ी ही तीखी थी । वे पेड़पर बैठे - ही - बैठे रावणको लक्ष्य करके यह शुभ वचन बोले - ॥ २ ॥
दशग्रीव स्थितो धर्मे पुराणे सत्यसंश्रयः ।
भ्रातस्त्वं निन्दितं कर्म कर्तुं नार्हसि साम्प्रतम् ॥ ३ ॥
जटायुर्नाम नाम्नाहं गृधराजो महाबलः । ' दशमुख रावण! मैं प्राचीन ( सनातन ) धर्ममें स्थित, सत्यप्रतिज्ञ और महाबलवान् गृध्रराज हूँ । मेरा नाम जटायु है । भैया! इस समय मेरे सामने तुम्हें ऐसा निन्दित कर्म नहीं करना चाहिये ॥ ३३ ॥
राजा सर्वस्य लोकस्य महेन्द्रवरुणोपमः ॥ ४ ॥
लोकानां च हिते युक्तो रामो दशरथात्मजः । ' दशरथनन्दन श्रीरामचन्द्रजी सम्पूर्ण जगत्के स्वामी, इन्द्र और वरुणके समान पराक्रमी तथा सब लोगोंके हितमें संलग्न रहनेवाले हैं ॥ ४३ ॥
तस्यैषा लोकनाथस्य धर्मपत्नी यशस्विनी ॥ ५ ॥
सीता नाम वरारोहा यां त्वं हर्तुमिहेच्छसि । ' ये उन्हीं जगदीश्वर श्रीरामकी यशस्विनी धर्मपत्नी हैं । इन सुन्दर शरीरवाली देवीका नाम सीता है, जिन्हें तुम हरकर ले जाना चाहते हो ॥५३ ॥
कथं राजा स्थितो धर्मे परदारान् परामृशेत् ॥ ६ ॥
रक्षणीया विशेषेण राजदारा महाबल ।
निवर्तय गतिं नीचां परदाराभिमर्शनात् ॥ ७ ॥
' अपने धर्ममें स्थित रहनेवाला कोई भी राजा भला परायी स्त्रीका स्पर्श कैसे कर सकता है? महाबली रावण! राजाओंकी स्त्रियोंकी तो सभीको विशेषरूपसे रक्षा करनी चाहिये । परायी स्त्रीके स्पर्शसे जो नीच गति प्राप्त होनेवाली है, उसे अपने - आपसे दूर हटा दो ॥ 75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_23_1_Front यथाऽऽत्मनस्तथान्येषां दारा रक्ष्या विमर्शनात् ॥ ८ ॥
' धीर ( बुद्धिमान् ) वह कर्म न करे जिसकी दूसरे लोग निन्दा करें । जैसे पराये पुरुषोंके स्पर्शसे अपनी स्त्रीकी रक्षा की जाती है, उसी प्रकार दूसरोंकी स्त्रियोंकी भी रक्षा करनी चाहिये ॥ ८ ॥
अर्थं वा यदि वा कामं शिष्टाः शास्त्रेष्वनागतम् ।
व्यवस्यन्त्यनुराजानं धर्मं पौलस्त्यनन्दन ॥ ९ ॥
' पुलस्त्यकुलनन्दन! जिनकी शास्त्रोंमें चर्चा नहीं है ऐसे धर्म, अर्थ अथवा कामका भी श्रेष्ठ पुरुष केवल राजाकी देखादेखी आचरण करने लगते हैं । ( अतः राजाको अनुचित या अशास्त्रीय कर्ममें प्रवृत्त नहीं होना चाहिये ) ॥ ९ ॥
राजा धर्मश्च कामश्च द्रव्याणां चोत्तमो निधिः ।
धर्मः शुभं वा पापं वा राजमूलं प्रवर्तते ॥ १० ॥
' राजा धर्म और कामका प्रवर्तक तथा द्रव्योंकी उत्तम निधि है, अतः धर्म, सदाचार अथवा पाप – इनकी प्रवृत्तिका मूल कारण राजा ही है ॥१० ॥
पापस्वभावश्चपलः कथं त्वं रक्षसां वर ।
ऐश्वर्यमभिसम्प्राप्तो विमानमिव दुष्कृती ॥ ११ ॥
' राक्षसराज! जब तुम्हारा स्वभाव ऐसा पापपूर्ण है और तुम इतने चपल हो, तब पापीको देवताओंके विमानकी भाँति तुम्हें यह ऐश्वर्य कैसे प्राप्त हो गया? ॥
कामस्वभावो यः सोऽसौ न शक्यस्तं प्रमार्जितुम् ।
नहि दुष्टात्मनामार्यमावसत्यालये चिरम् ॥ १२ ॥
' जिसके स्वभावमें कामकी प्रधानता है, उसके उस स्वभावका परिमार्जन नहीं किया जा सकता; क्योंकि दुष्टात्माओंके घरमें दीर्घकालके बाद भी पुण्यका आवास नहीं होता ॥ १२ ॥
विषये वा पुरे वा ते यदा रामो महाबलः ।
नापराध्यति धर्मात्मा कथं तस्यापराध्यसि ॥ १३ ॥
' जब महाबली धर्मात्मा श्रीराम तुम्हारे राज्य अथवा नगरमें कोई अपराध नहीं करते हैं, तब तुम उनका अपराध कैसे कर रहे हो? ॥ १३ ॥
यदि शूर्पणखाहेतोर्जनस्थानगतः खरः ।
। अतिवृत्तो हतः पूर्वं रामेणाक्लिष्टकर्मणा ॥१४ ॥
पृष्ठ 686
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
६७४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे
अत्र ब्रूहि यथातत्त्वं को रामस्य व्यतिक्रमः ।
यस्य त्वं लोकनाथस्य हृत्वा भार्यां गमिष्यसि ॥ १५ ॥
' यदि पहले शूर्पणखाका बदला लेनेके लिये चढ़कर आये हुए अत्याचारी खरका अनायास ही महान् कर्म करनेवाले श्रीरामने वध किया तो तुम्हीं ठीक - ठीक बताओ कि इसमें श्रीरामका क्या अपराध है, जिससे तुम उन जगदीश्वरकी पत्नीको हर ले जाना चाहते हो? ॥
क्षिप्रं विसृज वैदेहीं मा त्वा घोरेण चक्षुषा ।
दहेद् दहनभूतेन वृत्रमिन्द्राशनिर्यथा ॥ १६ ॥
' रावण! अब शीघ्र ही विदेहकुमारी सीताको छोड़ दो, जिससे श्रीरामचन्द्रजी अपनी अग्निके समान भयंकर दृष्टिसे तुम्हें जलाकर भस्म न कर डालें । जैसे इन्द्रका वज्र वृत्रासुरका विनाश कर डाला था, उसी प्रकार श्रीरामकी रोषपूर्ण दृष्टि दग्ध कर डालेगी ॥ १६ ॥
सर्पमाशीविषं बद्ध्वा वस्त्रान्ते नावबुध्यसे ।
ग्रीवायां प्रतिमुक्तं च कालपाशं न पश्यसि ॥ १७ ॥
' तुमने अपने कपड़ेमें विषधर सर्पको बाँध लिया है, फिर भी इस बातको समझ नहीं पाते हो । अपने गलेमें मौतकी फाँसी डाल ली है, फिर भी यह तुम्हें सूझ नहीं रहा है ॥१७ ॥
स भारः सौम्य भर्तव्यो यो नरं नावसादयेत् ।
तदन्नमपि भोक्तव्यं जीर्यते यदनामयम् ॥ १८ ॥
' सौम्य! पुरुषको उतना ही बोझ उठाना चाहिये, जो उसे शिथिल न कर दे और वही अन्न भोजन करना चाहिये, जो पेटमें जाकर पच जाय, रोग न पैदा करे ॥
यत् कृत्वा न भवेद् धर्मो न कीर्तिर्न यशो ध्रुवम् ।
शरीरस्य भवेत् खेदः कस्तत् कर्म समाचरेत् ॥ १ ९ ॥
' जो कार्य करनेसे न तो धर्म होता हो, न कीर्ति बढ़ती हो और न अक्षय यश ही प्राप्त होता हो, उल्टे शरीरको खेद हो रहा हो, उस कर्मका अनुष्ठान कौन करेगा? ॥ १ ९ ॥
षष्टिवर्षसहस्त्राणि जातस्य मम रावण ।
पितृपैतामहं राज्यं यथावदनुतिष्ठतः ॥ २० ॥
' रावण! बाप - दादोंसे प्राप्त इस पक्षियोंके राज्यका विधिवत् पालन करते हुए मुझे जन्मसे लेकर अबतक साठ हजार वर्ष बीत गये ॥ २० ॥
वृद्धोऽहं त्वं युवा धन्वी सरथः कवची शरी ।
न चाप्यादाय कुशली वैदेहीं मे गमिष्यसि ॥ २१ ॥
' अब मैं बूढ़ा हो गया हूँ और तुम नवयुवक हो । ( मेरे पास कोई युद्धका साधन नहीं है, किंतु ) तुम्हारे पास धनुष, कवच, बाण तथा रथ सब कुछ है, फिर भी तुम सीताको लेकर कुशलपूर्वक नहीं जा सकोगे ॥
न शक्तस्त्वं बलाद्धर्तुं वैदेहीं मम पश्यतः ।
हेतुभिर्न्यायसंयुक्तैवां वेदश्रुतीमिव ॥ २२ ॥
' मेरे देखते - देखते तुम विदेहनन्दिनी सीताका बलपूर्वक अपहरण नहीं कर सकते; ठीक उसी तरह जैसे कोई न्यायसङ्गत हेतुओंसे सत्य सिद्ध हुई वैदिक श्रुतिको अपनी युक्तियोंके बलपर पलट नहीं सकता ॥
युध्यस्व यदि शूरोऽसि मुहूर्तं तिष्ठ रावण ।
शयिष्यसे हतो भूमौ यथा पूर्वं खरस्तथा ॥ २३ ॥
' रावण! यदि शूरवीर हो तो युद्ध करो । मेरे सामने दो घड़ी ठहर जाओ; फिर जैसे पहले खर मारा गया था, उसी प्रकार तुम भी मेरे द्वारा मारे जाकर सदाके लिये सो जाओगे ॥ २३ ॥
असकृत्संयुगे येन निहता दैत्यदानवाः ।
न चिराच्चीरवासास्त्वां रामो युधि वधिष्यति ॥ २४ ॥
' जिन्होंने युद्धमें अनेक बार दैत्यों और दानवोंका वध किया है, वे चीरवस्त्रधारी भगवान् श्रीराम तुम्हारा भी शीघ्र ही युद्धभूमिमें विनाश करेंगे ॥ २४ ॥
किं नु शक्यं मया कर्तुं गतौ दूरं नृपात्मजौ ।
क्षिप्रं त्वं नश्यसे नीच तयोर्भीतो न संशयः ॥२५ ॥
' इस समय मैं क्या कर सकता हूँ, वे दोनों राजकुमार बहुत दूर चले गये हैं । नीच! ( यदि मैं उन्हें बुलाने जाऊँ तो ) तुम उन दोनोंसे भयभीत होकर शीघ्र ही भाग जाओगे ( आँखोंसे ओझल हो जाओगे ), इसमें संशय नहीं है ॥ २५ ॥
नहि मे जीवमानस्य नयिष्यसि शुभामिमाम् ।
सीतां कमलपत्राक्षीं रामस्य महिषीं प्रियाम् ॥ २६ ॥
' कमलके समान नेत्रोंवाली ये शुभलक्षणा सीता श्रीरामचन्द्रजीकी प्यारी पटरानी हैं । इन्हें मेरे जीते - जी तुम नहीं ले जाने पाओगे ॥ २६ ॥
अवश्यं तु मया कार्यं प्रियं तस्य महात्मनः ।
जीवितेनापि रामस्य तथा दशरथस्य च ॥ २७ ॥
' मुझे अपने प्राण देकर भी महात्मा श्रीराम तथा राजा दशरथका प्रिय कार्य अवश्य करना होगा ॥ २७ ॥
तिष्ठ तिष्ठ दशग्रीव मुहूर्तं पश्य रावण ।
वृन्तादिव फलं त्वां तु पातयेयं रथोत्तमात् ।
युद्धातिथ्यं प्रदास्यामि यथाप्राणं निशाचर ॥ २८ ॥
75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_23_1_Back
पृष्ठ 687
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे एकपञ्चाशः सर्गः ६७५ ' दशमुख रावण! ठहरो, ठहरो! केवल दो | गिराये देता हूँ । निशाचर! अपनी शक्तिके अनुसार घड़ी रुक जाओ, फिर देखो, जैसे डंठलसे फल युद्धमें मैं तुम्हारा पूरा आतिथ्य - सत्कार करूँगा— गिरता है, उसी प्रकार तुम्हें इस उत्तम रथसे नीचे | तुम्हें भलीभाँति भेंटपूजा दूँगा ' ॥ २८ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे पञ्चाशः सर्गः ॥ ५० ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें पचासवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५० ॥
एकपञ्चाशः सर्गः जटायु तथा रावणका घोर युद्ध और रावणके द्वारा जटायुका वध
इत्युक्तः क्रोधताम्राक्षस्तप्तकाञ्चनकुण्डलः ।
राक्षसेन्द्रोऽभिदुद्राव पतगेन्द्रममर्षणः ॥ १ ॥
जटायुके ऐसा कहनेपर राक्षसराज रावण क्रोधसे आँखें लाल किये अमर्षमें भरकर उन पक्षिराजकी ओर दौड़ा । उस समय उसके कानोंमें तपाये हुए सोनेके कुण्डल झलमला रहे थे ॥१ ॥
स सम्प्रहारस्तुमुलस्तयोस्तस्मिन् महामृधे ।
बभूव वातोद्धुतयोर्मेघयोर्गगने यथा ॥ २ ॥
उस महासमरमें उन दोनोंका एक - दूसरेपर भयंकर प्रहार होने लगा, मानो आकाशमें वायुसे उड़ाये गये दो मेघखण्ड आपसमें टकरा गये हों ॥ २ ॥
तद् बभूवाद्भुतं युद्धं गृध्रराक्षसयोस्तदा ।
सपक्षयोर्माल्यवतोर्महापर्वतयोरिव ॥ ३ ॥
उस समय गृध्र और राक्षसमें वह बड़ा अद्भुत युद्ध होने लगा, मानो दो पंखधारी माल्यवान् * पर्वत एक - दूसरेसे भिड़ गये हों ॥३ ॥
ततो नालीकनाराचैस्तीक्ष्णाग्रैश्च विकर्णिभिः ।
अभ्यवर्षन्महाघोरैर्गृध्रराजं महाबलम् ॥४ ॥ ।
रावणने महाबली गृध्रराज जटायुपर नालीक, नाराच तथा तीखे अग्रभागवाले विकर्णी नामक महाभयंकर अस्त्रोंकी वर्षा आरम्भ कर दी ॥ ४ ॥
स तानि शरजालानि गृध्रः पत्ररथेश्वरः ।
जटायुः प्रतिजग्राह रावणास्त्राणि संयुगे ॥ ५ ॥
पक्षिराज गृध्रजातीय जटायुने युद्धमें रावणके उन बाणसमूहों तथा अन्य अस्त्रोंका आघात सह लिया ॥ ५ ॥
तस्य तीक्ष्णनखाभ्यां तु चरणाभ्यां महाबलः ।
चकार बहुधा गात्रे व्रणान् पतगसत्तमः ॥ ६ ॥
साथ ही उन महाबली पक्षिशिरोमणिने अपने तीखे नखवाले पंजोंसे मार - मारकर रावणके शरीरमें बहुत-से घाव कर दिये ॥ ६ ॥
अथ क्रोधाद् दशग्रीवो जग्राह दश मार्गणान् ।
मृत्युदण्डनिभान् घोरान् शत्रोर्निधनकांक्षया ॥७ ॥
तब दशग्रीवने क्रोधमें भरकर अपने शत्रुको मार डालनेकी इच्छासे दस बाण हाथमें लिये, जो कालदण्डके समान भयंकर थे ॥ ७ ॥
स तैर्बाणैर्महावीर्यः पूर्णमुक्तैरजिह्मगैः ।
बिभेद निशितैस्तीक्ष्णैर्गृध्रं घोरैः शिलीमुखैः ॥ ८ ॥
महापराक्रमी रावणने धनुषको पूर्णतः खींचकर छोड़े गये उन सीधे जानेवाले तीखे, पैने और भयंकर
बाणोंद्वारा, जिनके मुखपर शल्य ( काँटे ) लगे हुए थे ।
गृध्रराजको क्षत - विक्षत कर दिया ॥ ८ ॥
स राक्षसरथे पश्यञ्जानकीं बाष्पलोचनाम् ।
अचिन्तयित्वा बाणांस्तान् राक्षसं समभिद्रवत् ॥ ९ ॥
जटायुने देखा, जनकनन्दिनी सीता राक्षसके रथपर बैठी हैं और नेत्रोंसे आँसू बहा रही हैं । उन्हें देखकर गृध्रराज अपने शरीरमें लगते हुए उन बाणोंकी परवा न करके सहसा उस राक्षसपर टूट पड़े ॥ ९ ॥
ततोऽस्य सशरं चापं मुक्तामणिविभूषितम् ।
चरणाभ्यां महातेजा बभञ्ज पतगोत्तमः ॥ १० ॥
महातेजस्वी पक्षिराज जटायुने मोती- मणियोंसे विभूषित, बाणसहित रावणके धनुषको अपने दोनों पैरोंसे मारकर तोड़ दिया ॥१० ॥
ततोऽन्यद् धनुरादाय रावणः क्रोधमूर्च्छितः ।
। ववर्ष शरवर्षाणि शतशोऽथ सहस्रशः ॥ ११ ॥
माल्यवान् पर्वत दो माने गये हैं, एक तो दण्डकारण्यमें किष्किन्धाके समीप है और दूसरा मेरुपर्वतके निकट बताया गया है । ये दोनों पर्वत परस्पर इतने दूर हैं कि इनमें संघर्षकी कोई सम्भावना नहीं हो सकती । इसलिये ‘ सपक्ष ’ ( पंखधारी ) विशेषण दिया गया है । पाँखवाले पर्वत कदाचित् उड़कर एक - दूसरेके समीप पहुँच सकते हैं । 75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_23_2_Front
पृष्ठ 688
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
६७६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे फिर तो रावण धनुष हाथमें लेकर झड़ी लगा दी ॥ ११ ॥
शरैरावारितस्तस्य कुलायमभिसम्प्राप्तः उस समय उस बाणोंका जाल - सा तन क्रोधसे भर गया और दूसरा उसने सैकड़ों - हजारों बाणोंकी
संयुगे पतगेश्वरः ।
पक्षिवच्च बभौ तदा ॥ १२ ॥
युद्धस्थलमें गृध्रराजके चारों ओर गया । वे उस समय घोंसलेमें बैठे हुए पक्षीके समान प्रतीत होने लगे ॥१२ ॥
स तानि शरजालानि पक्षाभ्यां तु विधूय ह ।
चरणाभ्यां महातेजा बभञ्जास्य महद् धनुः ॥ १३ ॥
तब महातेजस्वी जटायुने अपने दोनों पंखोंसे ही उन बाणोंको उड़ा दिया और पंजोंकी मारसे पुनः उसके धनुषके टुकड़े - टुकड़े कर डाले ॥१३ ॥
तच्चाग्निसदृशं दीप्तं रावणस्य शरावरम् ।
पक्षाभ्यां च महातेजा व्यधुनोत् पतगेश्वरः ॥ १४ ॥
रावणका कवच अग्निके समान प्रज्वलित हो रहा था । महातेजस्वी पक्षिराजने उसे भी पंखोंसे ही मारकर छिन्न - भिन्न कर दिया ॥ १४ ॥
काञ्चनोरश्छदान् दिव्यान् पिशाचवदनान् खरान् ।
तांश्चास्य जवसम्पन्नाञ्जघान समरे बली ॥ १५ ॥
तत्पश्चात् उन बलवान् वीरने समराङ्गणमें पिशाचके-से मुखवाले उन वेगशाली गधोंको भी, जिनकी छातीपर सोनेके कवच बँधे हुए थे, मार डाला ॥ १५ ॥
अथ त्रिवेणुसम्पन्नं कामगं पावकार्चिषम् ।
मणिसोपानचित्राङ्गं बभञ्ज च महारथम् ॥ १६ ॥
तदनन्तर अग्निकी भाँति दीप्तिमान्, मणिमय सोपानसे विचित्र अङ्गोंवाले तथा इच्छानुसार चलनेवाले उसके त्रिवेणुसम्पन्न * विशाल रथको भी तोड़ - फोड़ डाला ॥ १६ ॥
पूर्णचन्द्रप्रतीकाशं छत्रं च व्यजनैः सह ।
पातयामास वेगेन ग्राहिभी राक्षसैः सह ॥१७ ॥
सारथेश्चास्य वेगेन तुण्डेन च महच्छिरः ।
पुनर्व्यपहनच्छ्रीमान् पक्षिराजो महाबलः ॥ १८ ॥
इसके बाद पूर्ण चन्द्रमाकी भाँति सुशोभित छत्र और चवँरको भी उन्हें धारण करनेवाले राक्षसोंके साथ ही वेगपूर्वक मार गिराया । फिर उन महाबली तेजस्वी पक्षिराजने बड़े वेगसे चोंच मारकर रावणके सारथिका विशाल मस्तक भी धड़से अलग कर दिया ॥ १७-१८ ॥
स भग्नधन्वा विरथो हताश्वो हतसारथिः ।
अङ्केनादाय वैदेहीं पपात भुवि रावणः ॥ १ ९ ॥ ।
इस प्रकार जब धनुष टूटा, रथ चौपट हुआ, घोड़े मारे गये और सारथि भी कालके गाल में चला गया, तब रावण सीताको गोदमें लिये - लिये पृथ्वीपर गिर पड़ा ॥
दृष्ट्वा निपतितं भूमौ रावणं भग्नवाहनम् ।
साधु साध्विति भूतानि गृध्रराजमपूजयन् ॥२० ॥
रथ टूट जानेसे रावणको धरतीपर पड़ा देख सब प्राणी ' साधु - साधु ' कहकर गृध्रराजकी प्रशंसा करने लगे ॥
परिश्रान्तं तु तं दृष्ट्वा जरया पक्षियूथपम् ।
उत्पपात पुनर्हृष्टो मैथिलीं गृह्य रावणः ॥ २१ ॥
वृद्धावस्थाके कारण पक्षिराजको थका हुआ देख रावणको बड़ा हर्ष हुआ और वह मैथिलीको लिये हुए फिर आकाशमें उड़ चला ॥ २१ ॥
तं प्रहृष्टं निधायाङ्के रावणं जनकात्मजाम् ।
गच्छन्तं खड्गशेषं च प्रणष्टहतसाधनम् ॥ २२ ॥
गृध्रराजः समुत्पत्य रावणं समभिद्रवत् ।
समावार्य महातेजा जटायुरिदमब्रवीत् ॥ २३ ॥
जनककिशोरीको गोदमें लेकर जब रावण प्रसन्नतापूर्वक जाने लगा, उस समय उसके अन्य सब साधन तो नष्ट हो गये थे, किंतु एक तलवार उसके पास शेष रह गयी थी । उसे जाते देख महातेजस्वी गृध्रराज जटायु उड़कर रावणकी ओर दौड़े और उसे रोककर इस प्रकार बोले - ॥ २२-२३ ॥
वज्रसंस्पर्शबाणस्य भार्यां रामस्य रावण ।
अल्पबुद्धे हरस्येनां वधाय खलु रक्षसाम् ॥ २४ ॥
' मन्दबुद्धि रावण! जिनके बाणोंका स्पर्श वज्रके समान है, उन श्रीरामकी इन धर्मपत्नी सीताको तुम अवश्य राक्षसोंके वधके लिये ही लिये जा रहे हो ॥
समित्रबन्धुः सामात्यः सबलः सपरिच्छदः ।
विषपानं पिबस्येतत् पिपासित इवोदकम् ॥ २५ ॥
' जैसे प्यासा मनुष्य जल पी रहा हो, उसी प्रकार तुम मित्र, बन्धु, मन्त्री, सेना तथा परिवारसहित यह विषपान कर रहे हो ॥ २५ ॥
। अनुबन्धमजानन्तः कर्मणामविचक्षणाः ।
शीघ्रमेव विनश्यन्ति यथा त्वं विनशिष्यसि ॥ २६ ॥
' अपने कर्मोंका परिणाम न जाननेवाले अज्ञानीजन जैसे शीघ्र ही नष्ट हो जाते हैं, उसी प्रकार तुम भी विनाशके गर्तमें गिरोगे ॥ २६ ॥
बद्धस्त्वं कालपाशेन क्व गतस्तस्य मोक्ष्यसे ।
वधाय बडिशं गृह्य सामिषं जलजो यथा ॥ २७ ॥
* त्रिवेणु रथका वह अङ्ग है, जो जूएको धारण करता है । इसका पर्याय है युगन्धर । 75 Srimad Valmiki Ramayan ( 1 ) _Section_23_2_Back
पृष्ठ 689
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे एकपञ्चाशः सर्गः ६७७ ' तुम कालपाशमें बँध गये हो । कहाँ जाकर उससे । छुटकारा पाओगे? जैसे जलमें उत्पन्न होनेवाला मत्स्य मांसयुक्त बंसीको अपने वधके लिये ही निगल जाता है, उसी प्रकार तुम भी अपने मौतके लिये ही सीताका अपहरण करते हो ॥ २७ ॥
नहि जातु दुराधर्षौ काकुत्स्थौ तव रावण ।
धर्षणं चाश्रमस्यास्य क्षमिष्येते तु राघवौ ॥ २८ ॥
' रावण! ककुत्स्थकुलभूषण रघुकुलनन्दन श्रीराम और लक्ष्मण दोनों भाई दुर्धर्ष वीर हैं । वे तुम्हारे द्वारा अपने आश्रमपर किये गये इस अपमानजनक अपराधको कभी क्षमा नहीं करेंगे ॥ २८ ॥
यथा त्वया कृतं कर्म भीरुणा लोकगर्हितम् ।
तस्कराचरितो मार्गों नैष वीरनिषेवितः ॥ २ ९ ॥
' तुम कायर और डरपोक हो । तुमने जैसा लोकनिन्दित कर्म किया है, यह चोरोंका मार्ग है । वीर पुरुष ऐसे मार्गका आश्रय नहीं लेते हैं ॥ २ ९ ॥
युद्ध्यस्व यदि शूरोऽसि मुहूर्तं तिष्ठ रावण ।
शयिष्यसे हतो भूमौ यथा भ्राता खरस्तथा ॥ ३० ॥
' रावण! यदि शूरवीर हो तो दो घड़ी और ठहरो और मुझसे युद्ध करो । फिर तो तुम भी उसी प्रकार मरकर पृथ्वीपर सो जाओगे, जैसे तुम्हारा भाई खर सोया था ॥ ३० ॥
परेतकाले पुरुषो यत् कर्म प्रतिपद्यते ।
विनाशायात्मनोऽधर्म्यं प्रतिपन्नोऽसि कर्म तत् ॥ ३१ ॥
' विनाशके समय पुरुष जैसा कर्म करता है, तुमने भी अपने विनाशके लिये वैसे ही अधर्मपूर्ण कर्मको अपनाया है ॥ ३१ ॥
पापानुबन्धो वै यस्य कर्मणः को नु तत् पुमान् ।
कुर्वीत लोकाधिपतिः स्वयंभूर्भगवानपि ॥ ३२ ॥
' जिस कर्मको करनेसे कर्ताका पापके फलसे सम्बन्ध होता है, उस कर्मको कौन पुरुष निश्चितरूपसे लगे । मानो कोई हाथीवान् किसी दुष्ट हाथीके ऊपर सवार होकर उसे अंकुशसे छेद रहा हो ॥ ३३-३४ ॥
विददार नखैरस्य तुण्डं पृष्ठे समर्पयन् ।
केशांश्चोत्पाटयामास नखपक्षमुखायुधः ॥ ३५ ॥
नख, पाँख और चोंच - ये ही जटायुके हथियार थे । वे नखोंसे खरोंचते थे, पीठपर चोंच मारते थे और बाल पकड़कर उखाड़ लेते थे ॥ ३५ ॥
स तथा गृधराजेन क्लिश्यमानो मुहुर्मुहुः ।
अमर्षस्फुरितोष्ठः सन् प्राकम्पत च राक्षसः ॥ ३६ ॥
इस प्रकार जब गृध्रराजने बारंबार क्लेश पहुँचाया, तब राक्षस रावण काँप उठा । क्रोधके मारे उसके ओठ फड़कने लगे ॥३६ ॥
सम्परिष्वज्य वैदेहीं वामेनाङ्केन रावणः ।
तलेनाभिजघानार्तो जटायुं क्रोधमूर्च्छितः ॥ ३७ ॥
उस समय क्रोधसे भरे रावणने विदेहनन्दिनी सीताको बायीं गोदमें करके अत्यन्त पीड़ित हो जटायुपर तमाचेका प्रहार किया ॥ ३७ ॥
जटायुस्तमतिक्रम्य तुण्डेनास्य खगाधिपः ।
वामबाहून् दश तदा व्यपाहरदरिंदमः ॥ ३८ ॥
परंतु उस वारको बचाकर शत्रुदमन गृध्रराज जटायुने अपनी चोंचसे मार - मारकर रावणकी दसों बायीं भुजाओंको उखाड़ लिया ॥ ३८ ॥
संछिन्नबाहोः सद्यो वै बाहवः सहसाभवन् ।
विषज्वालावलीयुक्ता वल्मीकादिव पन्नगाः ॥ ३ ९ ॥
उन बाँहोंके कट जानेपर बाँबीसे प्रकट होनेवाले विषकी ज्वाला - मालाओंसे युक्त सर्पोंकी भाँति तुरंत दूसरी नयी भुजाएँ सहसा उत्पन्न हो गयीं ॥ ३ ९ ॥
ततः क्रोधाद् दशग्रीवः सीतामुत्सृज्य वीर्यवान् ।
मुष्टिभ्यां चरणाभ्यां च गृधराजमपोथयत् ॥ ४० ॥
तब पराक्रमी दशाननने सीताको तो छोड़ दिया और गृध्रराजको क्रोधपूर्वक मुक्कों और लातोंसे मारना कर सकता है । लोकपाल इन्द्र तथा भगवान् स्वयम्भू आरम्भ किया ॥ ४० ॥
( ब्रह्मा ) भी वैसा कर्म नहीं कर सकते ' ॥ ३२ ॥ ततो मुहूर्तं संग्रामो बभूवातुलवीर्ययोः ।
एवमुक्त्वा शुभं वाक्यं जटायुस्तस्य रक्षसः । राक्षसानां च मुख्यस्य पक्षिणां प्रवरस्य च ॥४१ ॥
निपपात भृशं पृष्ठे दशग्रीवस्य वीर्यवान् ॥ ३३ ॥ उस समय उन दोनों अनुपम पराक्रमी वीर
तं गृहीत्वा नखैस्तीक्ष्णैर्विददार समन्ततः । राक्षसराज रावण और पक्षिराज जटायुमें दो घड़ीतक अधिरूढो गजारोहो यथा स्याद् दुष्टवारणम् ॥ ३४ ॥ घोर संग्राम होता रहा ॥४१ ॥
इस प्रकार उत्तम वचन कहकर पराक्रमी जटायु तस्य व्यायच्छमानस्य रामस्यार्थे स रावणः । उस राक्षस दशग्रीवकी पीठपर बड़े वेगसे जा बैठे और पक्षौ पादौ च पाश्र्व च खड्गमुद्धृत्य सोऽच्छिनत् ॥ ४२ ॥
अपने तीखे नखोंद्वारा चारों ओरसे चीरने तदनन्तर रावणने तलवार निकाली और उसे पकड़कर
पृष्ठ 690
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
६७८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे
श्रीरामचन्द्रजीके लिये पराक्रम करनेवाले जटायुके दोनों ।
पंख, पैर तथा पार्श्वभाग काट डाले ॥ ४२ ॥
स च्छिन्नपक्षः सहसा रक्षसा रौद्रकर्मणा ।
निपपात महागृध्रो धरण्यामल्पजीवितः ॥ ४३ ॥
भयंकर कर्म करनेवाले उस राक्षसके द्वारा सहसा
पंख काट लिये जानेपर महागृध्र जटायु पृथ्वीपर गिर ।
पड़े । अब वे थोड़ी ही देरके मेहमान थे ॥ ४३ ॥
तं दृष्ट्वा पतितं भूमौ क्षतजार्द्रं जटायुषम् ।
अभ्यधावत वैदेही स्वबन्धुमिव दुःखिता ॥ ४४ ॥
अपने बान्धवके समान जटायुको खूनसे लथपथ । होकर पृथ्वीपर पड़ा देख सीता दुःखसे व्याकुल हो उनकी ओर दौड़ीं ॥ ४४ ॥
नीलजीमूतनिकाशकल्पं सपाण्डुरोरस्कमुदारवीर्यम् 1 ददर्श लङ्काधिपतिः पृथिव्यां जटायुषं शान्तमिवाग्निदावम् ॥ ४५ ॥
जटायुके शरीरकी कान्ति नीले मेघके समान काली थी । उनकी छातीका रंग श्वेत था । वे बड़े पराक्रमी थे, तो भी उस समय बुझे हुए दावानलके समान पृथ्वीपर पड़ गये । लङ्कापति रावणने उन्हें इस अवस्थामें देखा ॥ ४५ ॥
ततस्तु तं पत्ररथं महीतले निपातितं रावणवेगमर्दितम् । पुनश्च संगृह्य शशिप्रभानना रुरोद सीता जनकात्मजा तदा ॥ ४६ ॥
तदनन्तर रावणके वेगसे रौंदे जाकर धराशायी हुए जटायुको पकड़कर चन्द्रमुखी जनकनन्दिनी सीता पुनः उस समय वहाँ रोने लगीं ॥ ४६ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे एकपञ्चाशः सर्गः ॥ ५१ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें इक्यावनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ५१ ॥
द्विपञ्चाशः सर्गः रावणद्वारा सीताका अपहरण
सा तु ताराधिपमुखी रावणेन निरीक्ष्य तम् ।
गृध्रराजं विनिहतं विललाप सुदुःखिता ॥ १ ॥
रावणके द्वारा मारे गये गृध्रराजकी ओर देखकर चन्द्रमुखी सीता अत्यन्त दुःखी होकर विलाप करने लगीं - ॥ १ ॥
निमित्तं लक्षणं स्वप्नं शकुनिस्वरदर्शनम् ।
अवश्यं सुखदुःखेषु नराणां परिदृश्यते ॥ २ ॥
' मनुष्योंको सुख - दुःखकी प्रातिके सूचक लक्षण, स्वप्न, पक्षियोंके स्वर तथा उनके दायें - बायें दर्शन आदि शुभाशुभ निमित्त अवश्य दिखायी देते हैं ॥ २ ॥
न नूनं राम जानासि महद्व्यसनमात्मनः ।
धावन्ति नूनं काकुत्स्थ मदर्थं मृगपक्षिणः ॥ ३ ॥
' ककुत्स्थकुलभूषण श्रीराम! मेरे अपहरणकी सूचना देनेके लिये निश्चय ही ये मृग और पक्षी अशुभसूचक मार्गसे दौड़ रहे हैं, परंतु उनके द्वारा सूचित होनेपर भी अपने इस महान् संकटको अवश्य ही आप नहीं जानते हैं ( क्योंकि जाननेपर आप इसकी उपेक्षा नहीं कर सकते थे ) ॥ ३ ॥
अयं हि कृपया राम मां त्रातुमिह संगतः ।
शेते विनिहतो भूमौ ममाभाग्याद् विहंगमः ॥ ४ ॥
' हा राम! मेरा कैसा अभाग्य है कि जो कृपा करके मुझे बचानेके लिये यहाँ आये थे, वे पक्षिप्रवर जटायु इस निशाचरद्वारा मारे जाकर पृथ्वीपर पड़े हैं ॥
त्राहि मामद्य काकुत्स्थ लक्ष्मणेति वराङ्गना ।
सुसंत्रस्ता समाक्रन्दच्छृण्वतां तु यथान्तिके ॥ ५ ॥
' हे राम! हे लक्ष्मण! अब आप ही दोनों मेरी रक्षा करें । ' यों कहकर अत्यन्त डरी हुई सुन्दरी सीता इस प्रकार क्रन्दन करने लगीं, जिससे निकटवर्ती देवता और मनुष्य सुन सकें ॥५ ॥
तां क्लिष्टमाल्याभरणां विलपन्तीमनाथवत् ।
अभ्यधावत वैदेहीं रावणो राक्षसाधिपः ॥ ६ ॥
उनके पुष्पहार और आभूषण मसलकर छिन्न-भिन्न हो गये थे । वे अनाथकी भाँति विलाप कर रही थीं । उसी अवस्थामें राक्षसराज रावण उन विदेहकुमारी सीताकी ओर दौड़ा ॥६ ॥
तां लतामिव वेष्टन्तीमालिङ्गन्तीं महाद्रुमान् ।
मुञ्च मुञ्चेति बहुशः प्राप तां राक्षसाधिपः ॥७ ॥
वे लिपटी हुई लताकी भाँति बड़े - बड़े वृक्षोंसे लिपट जातीं और बारंबार कहतीं- ' मुझे इस संकटसे छुड़ाओ, छुड़ाओ । ' इतनेहीमें वह निशाचरराज उनके पास जा पहुँचा ॥ ७ ॥