श्रीगणेशाय नमः।
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 721–730
वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 721–730
पृष्ठ 721
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे चतुःषष्टितमः सर्गः ७० ९ उठकर खड़े हो गये और ऊपरकी ओर देखकर । आकाशमार्गकी ओर लक्ष्य कराते हुए सब - के - सब दक्षिण दिशाकी ओर मुँह किये दौड़े ॥ १६-१७३ ॥ मैथिली ह्रियमाणा सा दिशं यामभ्यपद्यत ॥ १८ ॥
तेन मार्गेण गच्छन्तो निरीक्षन्ते नराधिपम् । मिथिलेशकुमारी सीता हरी जाकर जिस दिशाकी ओर गयी थीं, उसी ओरके मार्गसे जाते हुए वे मृग राजा श्रीरामचन्द्रजीकी ओर मुड़ - मुड़कर देखते रहते थे ॥ १८३ ॥
येन मार्गं च भूमिं च निरीक्षन्ते स्म ते मृगाः ॥ १ ९ ॥
पुनर्नदन्तो गच्छन्ति लक्ष्मणेनोपलक्षिताः ।
तेषां वचनसर्वस्वं लक्षयामास चेङ्गितम् ॥ २० ॥
वे मृग आकाशमार्ग और भूमि दोनोंकी ओर देखते और गर्जना करते हुए पुनः आगे बढ़ते थे । लक्ष्मणने उनकी इस चेष्टाको लक्ष्य किया । वे जो कुछ कहना चाहते थे, उसका सारसर्वस्वरूप जो उनकी चेष्टा थी, उसे उन्होंने अच्छी तरह समझ लिया ॥ १ ९ -२० ॥
उवाच लक्ष्मणो धीमान् ज्येष्ठं भ्रातरमार्तवत् ।
क्व सीतेति त्वया पृष्टा यथेमे सहसोत्थिताः ॥ २१ ॥
दर्शयन्ति क्षितिं चैव दक्षिणां च दिशं मृगाः ।
साधु गच्छावहे देव दिशमेतां च नैर्ऋतीम् ॥ २२ ॥
यदि तस्यागमः कश्चिदार्या वा साथ लक्ष्यते । तदनन्तर बुद्धिमान् लक्ष्मणने आर्त - से होकर अपने बड़े भाईसे इस प्रकार कहा - ' आर्य! जब आपने पूछा कि सीता कहाँ हैं, तब ये मृग सहसा उठकर खड़े हो गये और पृथ्वी तथा दक्षिणकी ओर हमारा लक्ष्य कराने लगे हैं; अतः देव! यही अच्छा होगा कि हमलोग इस नैर्ऋत्य दिशाकी ओर चलें । सम्भव है, इधर जानेसे सीताका कोई समाचार मिल जाय अथवा आर्या सीता स्वयं ही दृष्टिगोचर हो जायँ ' ॥ २१-२२३ ॥ बाढमित्येव काकुत्स्थः प्रस्थितो दक्षिणां दिशम् ॥ २३ ॥
लक्ष्मणानुगतः श्रीमान् वीक्षमाणो वसुंधराम् । तब ' बहुत अच्छा ' कहकर श्रीमान् रामचन्द्रजी लक्ष्मणको साथ ले पृथ्वीकी ओर ध्यानसे देखते हुए दक्षिण दिशाकी ओर चल दिये ॥ २३३ ॥
एवं सम्भाषमाणौ तावन्योन्यं भ्रातरावुभौ ॥ २४ ॥
वसुंधरायां पतितपुष्पमार्गमपश्यताम् । वे दोनों भाई आपसमें इसी प्रकारकी बातें करते हुए ऐसे मार्गपर जा पहुँचे, जहाँ भूमिपर कुछ फूल गिरे दिखायी देते थे ॥ २४३ ॥
पुष्पवृष्टिं निपतितां दृष्ट्वा रामो महीतले ॥ २५ ॥
उवाच लक्ष्मणं वीरो दुःखितो दुःखितं वचः । पृथ्वीपर फूलोंकी उस वर्षाको देखकर वीर श्रीरामने दुःखी हो लक्ष्मणसे यह दुःखभरा वचन कहा— ॥ २५३ ॥
अभिजानामि पुष्पाणि तानीमानीह लक्ष्मण ॥॥२६ अपिनद्धानि वैदेह्या मया दत्तानि कानने । ' लक्ष्मण! मैं इन फूलोंको पहचानता हूँ । ये वे ही फूल यहाँ गिरे हैं, जिन्हें वनमें मैंने विदेहनन्दिनीको दिया था और उन्होंने अपने केशोंमें लगा लिया था ॥ २६३ ॥
मन्ये सूर्यश्च वायुश्च मेदिनी च यशस्विनी ॥। २७ ॥ अभिरक्षन्ति पुष्पाणि प्रकुर्वन्तो मम प्रियम् । ' मैं समझता हूँ, सूर्य, वायु और यशस्विनी पृथ्वीने मेरा प्रिय करनेके लिये ही इन फूलोंको सुरक्षित रखा है ' ॥ २७३ ॥
एवमुक्त्वा महाबाहुर्लक्ष्मणं पुरुषर्षभम् ॥ २८ ॥
उवाच रामो धर्मात्मा गिरिं प्रस्त्रवणाकुलम् । पुरुषप्रवर लक्ष्मणसे ऐसा कहकर धर्मात्मा महाबाहु श्रीरामने झरनोंसे भरे हुए प्रस्रवण गिरिसे कहा— ॥ २८३ ॥
कच्चित् क्षितिभृतां नाथ दृष्टा सर्वाङ्गसुन्दरी ॥ २ ९ ॥ रामा रम्ये वनोद्देशे मया विरहिता त्वया । ' पर्वतराज! क्या तुमने इस वनके रमणीय प्रदेशमें मुझसे बिछुड़ी हुई सर्वाङ्गसुन्दरी रमणी सीताको देखा है? ' ॥ २ ९ ३ ॥ क्रुद्धोऽब्रवीद् गिरिं तत्र सिंहः क्षुद्रमृगं यथा ॥ ३० ॥
तां हेमवर्णां हेमाङ्गीं सीतां दर्शय पर्वत ।
यावत् सानूनि सर्वाणि न ते विध्वंसयाम्यहम् ॥ ३१ ॥
तदनन्तर जैसे सिंह छोटे मृगको देखकर दहाड़ता है, उसी प्रकार वे कुपित हो वहाँ उस पर्वतसे बोले – ' पर्वत! जबतक मैं तुम्हारे सारे शिखरोंका विध्वंस नहीं कर डालता हूँ, इसके पहले ही तुम उस काञ्चनकी - सी काया- कान्तिवाली सीताका मुझे दर्शन | करा दो ' ॥ ३०-३१ ॥
एवमुक्तस्तु रामेण पर्वतो मैथिलीं प्रति ।
दर्शयन्निव तां सीतां नादर्शयत राघवे ॥ ३२ ॥
श्रीरामके द्वारा मैथिलीके लिये ऐसा कहे जानेपर उस पर्वतने सीताको दिखाता हुआ - सा कुछ चिह्न प्रकट कर दिया । श्रीरघुनाथजीके समीप वह सीताको साक्षात् उपस्थित न कर सका ॥ ३२ ॥
पृष्ठ 722
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७१० श्रीमद्वाल्मीकीयरामाय
ततो दाशरथी राम उवाच च शिलोच्चयम् ।
मम बाणाग्निनिर्दग्धो भस्मीभूतो भविष्यसि ॥ ३३ ॥
असेव्यः सर्वतश्चैव निस्तृणनुमपल्लवः । तब दशरथनन्दन श्रीरामने उस पर्वतसे कहा— ' अरे! तू मेरे बाणोंकी आगसे जलकर भस्मीभूत हो जायगा । किसी भी ओरसे तू सेवनके योग्य नहीं रह जायगा । तेरे तृण, वृक्ष और पल्लव नष्ट हो जायँगे ' ॥ इमां वा सरितं चाद्य शोषयिष्यामि लक्ष्मण ॥ ३४ ॥
यदि नाख्याति मे सीतामद्य चन्द्रनिभाननाम् । ( इसके बाद वे सुमित्राकुमारसे बोले - ) ' लक्ष्मण! यदि यह नदी आज मुझे चन्द्रमुखी सीताका पता नहीं बताती है तो मैं अब इसे भी सुखा डालूँगा ' ॥ ३४३ ॥
एवं प्ररुषितो रामो दिधक्षन्निव चक्षुषा ॥ ३५ ॥
ददर्श भूमौ निष्क्रान्तं राक्षसस्य पदं महत् । ऐसा कहकर रोषमें भरे हुए श्रीरामचन्द्रजी उसकी ओर इस तरह देखने लगे, मानो अपनी दृष्टिद्वारा उसे जलाकर भस्म कर देना चाहते हैं । इतनेहीमें उस पर्वत और गोदावरीके समीपकी भूमिपर राक्षसका विशाल पदचिह्न उभरा हुआ दिखायी दिया ॥ ३५३ ॥
त्रस्ताया रामकांक्षिण्याः प्रधावन्त्या इतस्ततः ॥ ३६ ॥
राक्षसेनानुसृताया वैदेह्याश्च पदानि तु । साथ ही राक्षसने जिनका पीछा किया था और जो श्रीरामकी अभिलाषा रखकर रावणके भयसे संत्रस्त हो इधर - उधर भागती फिरी थीं, उन विदेहराजकुमारी सीताके चरणचिह्न भी वहाँ दिखायी दिये ॥ ३६३ ॥
स समीक्ष्य परिक्रान्तं सीताया राक्षसस्य च ॥ ३७ ॥
भग्नं धनुश्च तूणी च विकीर्णं बहुधा रथम् ।
सम्भ्रान्तहृदयो रामः शशंस भ्रातरं प्रियम् ॥ ३८ ॥
सीता और राक्षसके पैरोंके निशान, टूटे धनुष, तरकस और छिन्न - भिन्न होकर अनेक टुकड़ोंमें बिखरे
हुए रथको देखकर श्रीरामचन्द्रजीका हृदय घबरा उठा ।
वे अपने प्रिय भ्राता सुमित्राकुमारसे बोले - ॥ ३७-३८ ॥
पश्य लक्ष्मण वैदेह्या कीर्णाः कनकबिन्दवः ।
भूषणानां हि सौमित्रे माल्यानि विविधानि च ॥ ३ ९ ॥
' लक्ष्मण! देखो, ये सीताके आभूषणोंमें लगे हुए सोनेके घुँघुरू बिखरे पड़े हैं । सुमित्रानन्दन! उसके नाना प्रकारके हार भी टूटे पड़े हैं ॥ ३ ९ ॥
तप्तबिन्दुनिकाशैश्च चित्रैः क्षतजबिन्दुभिः ।
आवृतं पश्य सौमित्रे सर्वतो धरणीतलम् ॥ ४० ॥
' सुमित्राकुमार! देखो, यहाँकी भूमि सब ओरसे सुवर्णकी बूँदोंके समान ही विचित्र रक्तबिन्दुओंसे रँगी । दिखायी देती है ॥ ४० ॥
मन्ये लक्ष्मण वैदेही राक्षसैः कामरूपिभिः ।
भित्त्वा भित्त्वा विभक्ता वा भक्षिता वा भविष्यति ॥ ४१ ॥
' लक्ष्मण! मुझे तो ऐसा मालूम होता है कि इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले राक्षसोंने यहाँ सीताके टुकड़े - टुकड़े करके उसे आपसमें बाँटा और खाया होगा ॥
तस्या निमित्तं सीताया द्वयोर्विवदमानयोः ।
बभूव युद्धं सौमित्रे घोरं राक्षसयोरिह ॥ ४२ ॥
' सुमित्रानन्दन! सीताके लिये परस्पर विवाद करनेवाले दो राक्षसोंमें यहाँ घोर युद्ध भी हुआ है ॥ ४२ ॥
मुक्तामणिचितं चेदं रमणीयं विभूषितम् ।
धरण्यां पतितं सौम्य कस्य भग्नं महद् धनुः ॥ ४३ ॥
' सौम्य! तभी तो यहाँ यह मोती और मणियों से जटित एवं विभूषित किसीका अत्यन्त सुन्दर और विशाल धनुष खण्डित होकर पृथ्वीपर पड़ा है । यह किसका धनुष हो सकता है? ॥ ४३ ॥
राक्षसानामिदं वत्स सुराणामथवापि वा ।
तरुणादित्यसंकाशं वैदूर्यगुलिकाचितम् ॥ ४४ ॥
' वत्स! पता नहीं, यह राक्षसोंका है या देवताओंका; यह प्रातःकालके सूर्यकी भाँति प्रकाशित हो रहा है तथा इसमें वैदूर्यमणि ( नीलम ) के टुकड़े जड़े हुए हैं ॥ ४४ ॥
विशीर्णं पतितं भूमौ कवचं कस्य काञ्चनम् ।
छत्रं शतशलाकं च दिव्यमाल्योपशोभितम् ॥ ४५ ॥
भग्नदण्डमिदं सौम्य भूमौ कस्य निपातितम् । ' सौम्य! उधर पृथ्वीपर टूटा हुआ एक सोनेका कवच पड़ा है, न जाने वह किसका है? दिव्य मालाओंसे सुशोभित यह सौ कमानियोंवाला छत्र किसका है? इसका डंडा टूट गया है और यह धरतीपर गिरा दिया गया है ॥ ४५३ ॥
काञ्चनोरश्छदाश्चेमे पिशाचवदनाः खराः ॥ ४६ ॥
भीमरूपा महाकायाः कस्य वा निहता रणे । ' इधर ये पिशाचोंके समान मुखवाले भयंकर रूपधारी गधे मरे पड़े हैं । इनका शरीर बहुत ही विशाल रहा है; इन सबकी छातीमें सोनेके कवच बँधे हैं । ये
युद्धमें मारे गये जान पड़ते हैं । पता नहीं ये किसके थे ॥
दीप्तपावकसंकाशो द्युतिमान् समरध्वजः ॥ ४७ ॥
अपविद्धश्च भग्नश्च कस्य साङ्ग्रामिको रथः । ' तथा संग्राममें काम देनेवाला यह किसका रथ पड़ा है? इसे किसीने उलटा गिराकर तोड़ डाला है ।
पृष्ठ 723
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे चतुःषष्टितमः सर्गः ७११ समराङ्गणमें स्वामीको सूचित करनेवाली ध्वजा भी । इसमें लगी थी । यह तेजस्वी रथ प्रज्वलित अग्निके समान दमक रहा है ॥४७ ॥
रथाक्षमात्रा विशिखास्तपनीयविभूषणाः ॥ ४८ ॥
कस्येमे निहता बाणाः प्रकीर्णा घोरदर्शनाः । ' ये भयंकर बाण, जो यहाँ टुकड़े - टुकड़े होकर बिखरे पड़े हैं, किसके हैं? इनकी लंबाई और मोटाई । रथके धुरेके समान प्रतीत होती है । इनके फल - भाग टूट गये हैं तथा ये सुवर्णसे विभूषित हैं ॥ ४८३ ॥
शरावरौ शरैः पूर्णौ विध्वस्तौ पश्य लक्ष्मण ॥ ४ ९ ॥ प्रतोदाभीषुहस्तोऽयं कस्य वा सारथिर्हतः । ' लक्ष्मण! उधर देखो, ये बाणोंसे भरे हुए दो तरकस पड़े हैं, जो नष्ट कर दिये गये हैं । यह किसका
सारथि मरा पड़ा है, जिसके हाथमें चाबुक और लगाम ।
अभीतक मौजूद हैं ॥ ४ ९ ३ ॥
पदवी पुरुषस्यैषा व्यक्तं कस्यापि रक्षसः ॥ ५० ॥
वैरं शतगुणं पश्य मम तैर्जीवितान्तकम् ।
सुघोरहृदयैः सौम्य राक्षसैः कामरूपिभिः ॥ ५१ ॥
' सौम्य! यह अवश्य ही किसी राक्षसका पदचिह्न दिखायी देता है । इन अत्यन्त क्रूर हृदयवाले कामरूपी राक्षसोंके साथ मेरा वैर सौगुना बढ़ गया है । देखो, यह वैर उनके प्राण लेकर ही शान्त होगा ॥ ५०-५१ ॥
हृता मृता वा वैदेही भक्षिता वा तपस्विनी ।
न धर्मस्त्रायते सीतां हियमाणां महावने ॥ ५२ ॥
' अवश्य ही तपस्विनी विदेहराजकुमारी हर ली गयी, मृत्युको प्राप्त हो गयी अथवा राक्षसोंने उसे खा लिया । इस विशाल वनमें हरी जाती हुई सीताकी रक्षा धर्म भी नहीं कर रहा है ॥५२ ॥
भक्षितायां हि वैदेह्यां हृतायामपि लक्ष्मण ।
के हि लोके प्रियं कर्तुं शक्ताः सौम्य ममेश्वराः ॥ ५३ ॥
' सौम्य लक्ष्मण! जब विदेहनन्दिनी राक्षसोंका ग्रास बन गयी अथवा उनके द्वारा हर ली गयी और कोई सहायक नहीं हुआ, तब इस जगत्में कौन ऐसे पुरुष हैं, जो मेरा प्रिय करनेमें समर्थ हों ॥५३ ॥
कर्तारमपि लोकानां शूरं करुणवेदिनम् ।
अज्ञानादवमन्येरन् सर्वभूतानि लक्ष्मण ॥ ५४ ॥
' लक्ष्मण! जो समस्त लोकोंकी सृष्टि, पालन और संहार करनेवाले ' त्रिपुर - विजय ' आदि शौर्यसे सम्पन्न महेश्वर हैं, वे भी जब अपने करुणामय स्वभावके कारण चुप बैठे रहते हैं, तब सारे प्राणी उनके ऐश्वर्यको न जाननेसे उनका तिरस्कार करने लग जाते हैं ॥५४ ॥
मृदुं लोकहिते युक्तं दान्तं करुणवेदिनम् ।
निर्वीर्य इति मन्यन्ते नूनं मां त्रिदशेश्वराः ॥ ५५ ॥
' मैं लोकहितमें तत्पर, युक्तचित्त, जितेन्द्रिय तथा जीवोंपर करुणा करनेवाला हूँ, इसीलिये ये इन्द्र आदि देवेश्वर निश्चय ही मुझे निर्बल मान रहे हैं ( तभी तो इन्होंने सीताकी रक्षा नहीं की है ) ॥ ५५ ॥
मां प्राप्य हि गुणो दोषः संवृत्तः पश्य लक्ष्मण ।
अद्यैव सर्वभूतानां रक्षसामभवाय च ॥५६ ॥
। संहृत्यैव शशिज्योत्स्नां महान् सूर्य इवोदितः ।
संहृत्यैव गुणान् सर्वान् मम तेजः प्रकाशते ॥ ५७ ॥
‘ लक्ष्मण! देखो तो सही, यह दयालुता आदि गुण मेरे पास आकर दोष बन गया ( तभी तो मुझे निर्बल मानकर मेरी स्त्रीका अपहरण किया गया है । अतः अब मुझे पुरुषार्थ ही प्रकट करना होगा ) । जैसे प्रलयकालमें उदित हुआ महान् सूर्य चन्द्रमाकी ज्योत्स्ना ( चाँदनी ) का संहार करके प्रचण्ड तेजसे प्रकाशित हो उठता है, उसी प्रकार अब मेरा तेज आज ही समस्त प्राणियों तथा राक्षसोंका अन्त करनेके लिये मेरे उन कोमल स्वभाव आदि गुणोंको समेटकर प्रचण्डरूपमें प्रकाशित होगा, यह भी तुम देखो ॥ ५६-५७ ॥
नैव यक्षा न गन्धर्वा न पिशाचा न राक्षसाः ।
किंनरा वा मनुष्या वा सुखं प्राप्स्यन्ति लक्ष्मण ॥ ५८ ॥
' लक्ष्मण! अब न तो यक्ष, न गन्धर्व, न पिशाच, न राक्षस, न किन्नर और न मनुष्य ही चैनसे रहने पायेंगे ॥ ५८ ॥
ममास्त्रबाणसम्पूर्णमाकाशं पश्य लक्ष्मण ।
असम्पातं करिष्यामि ह्यद्य त्रैलोक्यचारिणाम् ॥ ५ ९ ॥
' सुमित्रानन्दन! देखना, थोड़ी ही देरमें आकाशको मैं अपने चलाये हुए बाणोंसे भर दूँगा और तीन लोकोंमें विचरनेवाले प्राणियोंको हिलने - डुलने भी न दूँगा ॥ ५ ९ ॥ संनिरुद्धग्रहगणमावारितनिशाकरम् विप्रणष्टानलमरुद्भास्करद्युतिसंवृतम् ॥६० ॥
विनिर्मथितशैलाग्रं शुष्यमाणजलाशयम् ।
ध्वस्तद्रुमलतागुल्मं विप्रणाशितसागरम् ॥ ६१ ॥
त्रैलोक्यं तु करिष्यामि संयुक्तं कालकर्मणा । ' ग्रहोंकी गति रुक जायगी, चन्द्रमा छिप जायगा, अग्नि, मरुद्गण तथा सूर्यका तेज नष्ट हो जायगा, सब | कुछ अन्धकारसे आच्छन्न हो जायगा, पर्वतोंके शिखर
पृष्ठ 724
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७१२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे मथ डाले जायँगे, सारे जलाशय ( नदी - सरोवर आदि ) सूख जायँगे, वृक्ष, लता और गुल्म नष्ट हो जायँगे और समुद्रोंका भी नाश कर दिया जायगा । इस तरह मैं सारी त्रिलोकीमें ही कालकी विनाशलीला आरम्भ कर दूँगा ॥ न ते कुशलिनीं सीतां प्रदास्यन्ति ममेश्वराः ॥ ६२ ॥
अस्मिन् मुहूर्ते सौमित्रे मम द्रक्ष्यन्ति विक्रमम् । ' सुमित्रानन्दन! यदि देवेश्वरगण इसी मुहूर्तमें मुझे सीता देवीको सकुशल नहीं लौटा देंगे तो वे मेरा पराक्रम देखेंगे ॥ ६२३ ॥
नाकाशमुत्पतिष्यन्ति सर्वभूतानि लक्ष्मण ॥ ६३ ॥
मम चापगुणोन्मुक्तैर्बाणजालैर्निरन्तरम् । ' लक्ष्मण! मेरे धनुषकी प्रत्यञ्चासे छूटे हुए बाणसमूहोंद्वारा आकाशके ठसाठस भर जानेके कारण उसमें कोई प्राणी उड़ नहीं सकेंगे ॥ ६३३ ॥
मर्दितं मम नाराचैर्ध्वस्तभ्रान्तमृगद्विजम् ॥ ६४ ॥
समाकुलममर्यादं जगत् पश्याद्य लक्ष्मण । ' सुमित्रानन्दन! देखो, आज मेरे नाराचोंसे रौंदा जाकर यह सारा जगत् व्याकुल और मर्यादारहित हो जायगा । यहाँके मृग और पक्षी आदि प्राणी नष्ट एवं उद्भ्रान्त हो जायँगे ॥६४ ॥
आकर्णपूर्णैरिषुभिर्जीवलोकदुरावरैः ॥ ६५ ॥
करिष्ये मैथिलीहेतोरपिशाचमराक्षसम् । ' धनुषको कानतक खींचकर छोड़े गये मेरे बाणोंको रोकना जीवजगत्के लिये बहुत कठिन होगा । मैं सीताके लिये उन बाणोंद्वारा इस जगत्के समस्त पिशाचों और राक्षसोंका संहार कर डालूँगा ॥ ६५३ ॥
मम रोषप्रयुक्तानां विशिखानां बलं सुराः ॥ ६६ ॥
द्रक्ष्यन्त्यद्य विमुक्तानाममर्षाद् दूरगामिनाम् । ' रोष और अमर्षपूर्वक छोड़े गये मेरे फलरहित दूरगामी बाणोंका बल आज देवतालोग देखेंगे ॥ ६६३ ॥
नैव देवा न दैतेया न पिशाचा न राक्षसाः ॥ ६७ ॥
भविष्यन्ति मम क्रोधात् त्रैलोक्ये विप्रणाशिते । ' मेरे क्रोधसे त्रिलोकीका विनाश हो जानेपर न देवता रह जायँगे न दैत्य, न पिशाच रहने पायँगे न राक्षस ॥ ६७ ॥
देवदानवयक्षाणां लोका ये रक्षसामपि ॥ ६८ ॥
बहुधा निपतिष्यन्ति बाणौघैः शकलीकृताः । ' देवताओं, दानवों, यक्षों और राक्षसोंके जो लोक हैं, वे मेरे बाणसमूहोंसे टुकड़े - टुकड़े होकर बारंबार नीचे गिरेंगे ॥ ६८३ ॥
। निर्मर्यादानिमाँल्लोकान् करिष्याम्यद्य सायकैः ॥ ६ ९ ॥ हृतां मृतां वा सौमित्रे न दास्यन्ति ममेश्वराः । ' सुमित्रानन्दन! यदि देवेश्वरगण मेरी हरी या म हुई सीताको लाकर मुझे नहीं देंगे तो आज मैं अपने सायकोंकी मारसे इन तीनों लोकोंको मर्यादासे भ्रष्ट कर दूँगा ॥ ६ ९ ३ ॥ तथारूपां हि वैदेहीं न दास्यन्ति यदि प्रियाम् ॥ ७० ॥
नाशयामि जगत् सर्वं त्रैलोक्यं सचराचरम् ।
यावद् दर्शनमस्या वै तापयामि च सायकैः ॥ ७१ ॥
' यदि वे मेरी प्रिया विदेहराजकुमारीको मुझे उसी रूपमें वापस नहीं लौटायेंगे तो मैं चराचर प्राणियों सहित समस्त त्रिलोकीका नाश कर डालूँगा । जबतक सीताका दर्शन न होगा, तबतक मैं अपने सायकोंसे समस्त संसारको संतप्त करता रहूँगा ' ॥ ७०-७१ ॥
इत्युक्त्वा क्रोधताम्राक्षः स्फुरमाणोष्ठसम्पुटः ।
वल्कलाजिनमाबद्धय जटाभारमबन्धयत् ॥ ७२ ॥
ऐसा कहकर श्रीरामचन्द्रजीके नेत्र क्रोधसे लाल हो गये, होठ फड़कने लगे । उन्होंने वल्कल और मृगचर्मको अच्छी तरह कसकर अपने जटाभारको भी बाँध लिया ॥ ७२ ॥
तस्य क्रुद्धस्य रामस्य तथाभूतस्य धीमतः ।
त्रिपुरं जघ्नुषः पूर्वं रुद्रस्येव बभौ तनुः ॥ ७३ ॥
उस समय क्रोधमें भरकर उस तरह संहारके लिये उद्यत हुए भगवान् श्रीरामका शरीर पूर्वकालमें त्रिपुरका संहार करनेवाले रुद्रके समान प्रतीत होता था ॥ ७३ ॥
लक्ष्मणादथ चादाय रामो निष्पीड्य कार्मुकम् ।
शरमादाय संदीप्तं घोरमाशीविषोपमम् ॥ ७४ ॥
संदधे धनुषि श्रीमान् रामः परपुरञ्जयः ।
युगान्ताग्निरिव क्रुद्ध इदं वचनमब्रवीत् ॥ ७५ ॥
उस समय लक्ष्मणके हाथसे धनुष लेकर श्रीरामचन्द्रजीने उसे दृढ़तापूर्वक पकड़ लिया और एक विषधर सर्पके समान भयंकर और प्रज्वलित बाण लेकर उसे उस धनुषपर रखा । तत्पश्चात् शत्रुनगरीपर विजय पानेवाले श्रीराम प्रलयाग्निके समान कुपित हो इस प्रकार बोले- ॥ ७४-७५ ॥ यथा जरा यथा मृत्युर्यथा कालो यथा विधिः ।
नित्यं न प्रतिहन्यन्ते सर्वभूतेषु लक्ष्मण ।
तथाहं क्रोधसंयुक्तो न निवार्योऽस्म्यसंशयम् ॥ ७६ ॥
' लक्ष्मण! जैसे बुढ़ापा, जैसे मृत्यु, जैसे काल और
पृष्ठ 725
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे पञ्चषष्टितमः सर्गः ७१३ जैसे विधाता सदा समस्त प्राणियोंपर प्रहार करते हैं, | सदेवगन्धर्वमनुष्यपन्नगं किंतु उन्हें कोई रोक नहीं पाता है, उसी प्रकार निस्संदेह जगत् सशैलं परिवर्तयाम्यहम् ॥ ७७ ॥।
क्रोधमें भर जानेपर मेरा भी कोई निवारण नहीं कर ' यदि देवता आदि आज पहलेकी ही भाँति मनोहर सकता ॥ ७६ ॥ दाँतोंवाली अनिन्द्यसुन्दरी मिथिलेशकुमारी सीताको मुझे
पुरेव मे चारुदतीमनिन्दितां लौटा नहीं देंगे तो मैं देवता, गन्धर्व, मनुष्य, नाग और
दिशन्ति सीतां यदि नाद्य मैथिलीम् । पर्वतोंसहित सारे संसारको उलट दूँगा ' ॥ ७७ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे चतुःषष्टितमः सर्गः ॥ ६४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें चौंसठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ६४ ॥
पञ्चषष्टितमः सर्गः लक्ष्मणका श्रीरामको समझा - बुझाकर शान्त करना
तप्यमानं तदा रामं सीताहरणकर्शितम् ।
लोकानामभवे युक्तं सांवर्तकमिवानलम् ॥ १ ॥
वीक्षमाणं धनुः सज्यं निःश्वसन्तं पुनः पुनः ।
दग्धुकामं जगत् सर्वं युगान्ते च यथा हरम् ॥ २ ॥
अदृष्टपूर्वं संक्रुद्धं दृष्ट्वा रामं स लक्ष्मणः ।
अब्रवीत् प्राञ्जलिर्वाक्यं मुखेन परिशुष्यता ॥ ३ ॥
सीताहरणके शोकसे पीड़ित हुए श्रीराम जब उस समय संतप्त हो प्रलयकालिक अग्नि के समान समस्त लोकोंका संहार करनेको उद्यत हो गये और धनुषकी डोरी चढ़ाकर बारंबार उसकी ओर देखने लगे तथा लंबी साँस खींचने लगे, साथ ही कल्पान्तकालमें रुद्रदेवकी भाँति समस्त संसारको दग्ध कर देनेकी इच्छा करने लगे, तब जिन्हें इस रूपमें पहले कभी देखा नहीं गया था, उन अत्यन्त कुपित हुए श्रीरामकी ओर देखकर लक्ष्मण हाथ जोड़ सूखे हुए मुँहसे इस प्रकार बोले - ॥१-३ ॥
पुरा भूत्वा मृदुर्दान्तः सर्वभूतहिते रतः ।
न क्रोधवशमापन्नः प्रकृतिं हातुमर्हसि ॥४ ॥
' आर्य! आप पहले कोमल स्वभावसे युक्त, जितेन्द्रिय और समस्त प्राणियोंके हितमें तत्पर रहे हैं । अब क्रोधके वशीभूत होकर अपनी प्रकृति ( स्वभाव ) का परित्याग न करें ॥ ४ ॥
चन्द्रे लक्ष्मीः प्रभा सूर्ये गतिर्वायौ भुवि क्षमा ।
एतच्च नियतं नित्यं त्वयि चानुत्तमं यशः ॥ ५ ॥
' चन्द्रमामें शोभा, सूर्यमें प्रभा, वायुमें गति और पृथ्वीमें क्षमा जैसे नित्य विराजमान रहती है, उसी प्रकार आपमें सर्वोत्तम यश सदा प्रकाशित होता है ॥ ५ ॥
एकस्य नापराधेन लोकान् हन्तुं त्वमर्हसि ।
ननु जानामि कस्यायं भग्नः सांग्रामिको रथः ॥ ६ ॥
' आप किसी एकके अपराधसे समस्त लोकोंका संहार न करें । मैं यह जाननेकी चेष्टा करता हूँ कि यह टूटा हुआ युद्धोपयोगी रथ किसका है ॥ ६ ॥
केन वा कस्य वा हेतोः सयुगः सपरिच्छदः ।
खुरनेमिक्षतश्चायं सिक्तो रुधिरबिन्दुभिः ॥ ७ ॥
देशो निर्वृत्तसंग्रामः सुघोरः पार्थिवात्मज ।
एकस्य तु विमर्दोऽयं न द्वयोर्वदतां वर ॥ ८ ॥
नहि वृत्तं हि पश्यामि बलस्य महतः पदम् ।
नैकस्य तु कृते लोकान् विनाशयितुमर्हसि ॥ ९ ॥
' अथवा किसने किस उद्देश्यसे जूए तथा अन्य उपकरणसहित इस रथको तोड़ा है? इसका भी पता लगाना है । राजकुमार! यह स्थान घोड़ोंकी खुरों और थके पहियोंसे खुदा हुआ है; साथ ही खूनकी बूदोंसे सिंच उठा है । इससे सिद्ध होता है कि यहाँ बड़ा भयंकर संग्राम हुआ था, परंतु यह संग्राम - चिह्न किसी एक ही रथीका है, दोका नहीं । वक्ताओंमें श्रेष्ठ श्रीराम! मैं यहाँ किसी विशाल सेनाका पदचिह्न नहीं देख रहा हूँ; अतः किसी एकहीके अपराधके कारण आपको समस्त लोकोंका विनाश नहीं करना चाहिये ॥ ७ – ९ ॥
युक्तदण्डा हि मृदवः प्रशान्ता वसुधाधिपाः ।
सदा त्वं सर्वभूतानां शरण्यः परमा गतिः ॥ १० ॥
' क्योंकि राजालोग अपराधके अनुसार ही उचित दण्ड देनेवाले, कोमल स्वभाववाले और शान्त होते हैं । आप तो सदा ही समस्त प्राणियोंको शरण देनेवाले तथा उनकी परम गति हैं ॥१० ॥
को नु दारप्रणाशं ते साधु मन्येत राघव ।
सरितः सागराः शैला देवगन्धर्वदानवाः ॥११ ॥
। नालं ते विप्रियं कर्तुं दीक्षितस्येव साधवः ।
पृष्ठ 726
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७१४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे ' रघुनन्दन! आपकी स्त्रीका विनाश या अपहरण कौन अच्छा समझेगा? जैसे यज्ञमें दीक्षित हुए पुरुषका साधुस्वभाववाले ऋत्विज् कभी अप्रिय नहीं कर सकते, उसी प्रकार सरिताएँ, समुद्र, पर्वत, देवता, गन्धर्व और दानव — ये कोई भी आपके प्रतिकूल आचरण नहीं कर सकते ॥ ११३ ॥
येन राजन् हृता सीता तमन्वेषितुमर्हसि ॥ १२ ॥
मद्वितीयो धनुष्पाणिः सहायैः परमर्षिभिः । ' राजन्! जिसने सीताका अपहरण किया है, उसीका अन्वेषण करना चाहिये । आप मेरे साथ धनुष हाथमें लेकर बड़े - बड़े ऋषियोंकी सहायतासे उसका पता लगावें ॥ १२३ ॥
समुद्रं वा विचेष्यामः पर्वतांश्च वनानि च ॥ १३ ॥
गुहाश्च विविधा घोराः पद्मिन्यो विविधास्तथा ।
देवगन्धर्वलोकांश्च विचेष्यामः समाहिताः ॥ १४ ॥
यावन्नाधिगमिष्यामस्तव भार्यापहारिणम् ।
न चेत् साम्ना प्रदास्यन्ति पत्नीं ते त्रिदशेश्वराः ।
कोसलेन्द्र ततः पश्चात् प्राप्तकालं करिष्यसि ॥ १५ ॥ ।
' हम सब लोग एकाग्रचित्त हो समुद्रमें खोजेंगे, पर्वतों और वनोंमें ढूँढ़ेंगे, नाना प्रकारकी भयंकर गुफाओं और भाँति - भाँतिके सरोवरोंको छान डालेंगे तथा देवताओं और गन्धर्वोंके लोकोंमें भी तलाश करेंगे । जबतक आपकी पत्नीका अपहरण करनेवाले दुरात्माका पता नहीं लगा लेंगे, तबतक हम अपना यह प्रयत्न जारी रखेंगे । कोसलनरेश! यदि हमारे शान्तिपूर्ण बर्तावसे देवेश्वरगण आपकी पत्नीका पता नहीं देंगे तो उस अवसरके अनुरूप कार्य आप कीजियेगा ॥ शीलेन साना विनयेन सीतां नयेन न प्राप्स्यसि चेन्नरेन्द्र । ततः समुत्सादय हेमपुङ्खै महेन्द्रवज्रप्रतिमैः शरौघैः ॥ १६ ॥
' नरेन्द्र! यदि अच्छे शील - स्वभाव, सामनीति, विनय और न्यायके अनुसार प्रयत्न करनेपर भी आपको सीताका पता न मिले, तब आप सुवर्णमय पंखवाले महेन्द्रके वज्रतुल्य बाणसमूहोंसे समस्त लोकोंका संहार कर डालें ' ॥ १६ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे पञ्चषष्टितमः सर्गः ॥ ६५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें पैंसठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ६५ ॥
षट्षष्टितमः सर्गः लक्ष्मणका श्रीरामको समझाना
तं तथा शोकसंतप्तं विलपन्तमनाथवत् ।
मोहेन महता युक्तं परिद्यूनमचेतसम् ॥ १ ॥
ततः सौमित्रिराश्वस्य मुहूर्तादिव लक्ष्मणः ।
रामं सम्बोधयामास चरणौ चाभिपीडयन् ॥ २ ॥
श्रीरामचन्द्रजी शोकसे संतप्त हो अनाथकी तरह विलाप करने लगे । वे महान् मोहसे युक्त और अत्यन्त दुर्बल हो गये । उनका चित्त स्वस्थ नहीं था । उन्हें इस अवस्थामें देखकर सुमित्राकुमार लक्ष्मणने दो घड़ीतक आश्वासन दिया; फिर वे उनका पैर दबाते हुए उन्हें समझाने लगे - ॥ १-२ ॥
महता तपसा चापि महता चापि कर्मणा ।
राज्ञा दशरथेनासील्लब्धोऽमृतमिवामरैः ॥ ३ ॥
' भैया! हमारे पिता महाराज दशरथने बड़ी तपस्या और महान् कर्मका अनुष्ठान करके आपको पुत्ररूपमें प्राप्त किया, जैसे देवताओंने महान् प्रयाससे अमृत पा लिया था ॥ ३ ॥
तव चैव गुणैर्बद्धस्त्वद्वियोगान्महीपतिः ।
राजा देवत्वमापन्नो भरतस्य यथा श्रुतम् ॥४ ॥
' आपने भरतके मुँहसे जैसा सुना था, उसके अनुसार भूपाल महाराज दशरथ आपके ही गुणोंसे बँधे हुए थे और आपका ही वियोग होनेसे देवलोकको प्राप्त हुए ॥ ४ ॥
यदि दुःखमिदं प्राप्तं काकुत्स्थ न सहिष्यसे ।
प्राकृतश्चाल्पसत्त्वश्च इतरः कः सहिष्यति ॥ ५ ॥
" ककुत्स्थकुलभूषण! यदि अपने ऊपर आये हुए इस दुःखको आप ही धैर्यपूर्वक नहीं सहेंगे तो दूसरा कौन साधारण पुरुष, जिसकी शक्ति बहुत थोड़ी है, सह सकेगा? ॥ ५ ॥
आश्वसिहि नरश्रेष्ठ प्राणिनः कस्य नापदः ।
संस्पृशन्त्यग्निवद् राजन् क्षणेन व्यपयान्ति च ॥ ६ ॥
' नरश्रेष्ठ! आप धैर्य धारण करें । संसारमें किस प्राणीपर आपत्तियाँ नहीं आतीं । राजन्! आपत्तियाँ अग्निकी
पृष्ठ 727
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे षट्षष्टितमः सर्गः ७१५ भाँति एक क्षणमें स्पर्श करतीं और दूसरे ही क्षणमें दूर हो जाती हैं ॥ ६ ॥
दुःखितो हि भवाँल्लोकांस्तेजसा यदि धक्ष्यते ।
आर्ताः प्रजा नरव्याघ्र क्व नु यास्यन्ति निर्वृतिम् ॥ ७ ॥
‘ पुरुषसिंह! यदि आप दुःखी होकर अपने तेजसे समस्त लोकोंको दग्ध कर डालेंगे तो पीड़ित हुई प्रजा किसकी शरणमें जाकर सुख और शान्ति पायेगी ॥ ७ ॥
लोकस्वभाव एवैष ययातिर्नहुषात्मजः ।
गतः शक्रेण सालोक्यमनयस्तं समस्पृशत् ॥ ८ ॥
' यह लोकका स्वभाव ही है कि यहाँ सबपर दुःख -शोक आता - जाता रहता है । नहुषपुत्र ययाति इन्द्रके समान लोक ( देवेन्द्रपद ) को प्राप्त हुए थे; किंतु वहाँ भी अन्यायमूलक दुःख उनका स्पर्श किये बिना न रहा ॥ ८ ॥
महर्षियों वसिष्ठस्तु यः पितुर्नः पुरोहितः ।
अह्ना पुत्रशतं जज्ञे तथैवास्य पुनर्हतम् ॥ ९ ॥
' हमारे पिताके पुरोहित जो महर्षि वसिष्ठजी हैं, उन्हें एक ही दिनमें सौ पुत्र प्राप्त हुए और फिर एक ही दिन वे सब - के - सब विश्वामित्रके हाथसे मारे गये ॥
या चेयं जगतो माता सर्वलोकनमस्कृता ।
अस्याश्च चलनं भूमेर्दृश्यते कोसलेश्वर ॥ १० ॥
' कोसलेश्वर! यह जो विश्ववन्दिता जगन्माता पृथ्वी है, इसका भी हिलना - डुलना देखा जाता है ॥ १० ॥
यौ धर्मों जगतो नेत्रौ यत्र सर्वं प्रतिष्ठितम् ।
आदित्यचन्द्रौ ग्रहणमभ्युपेतौ महाबलौ ॥ ११ ॥
' जो धर्मके प्रवर्तक और संसारके नेत्र हैं, जिनके आधारपर ही सारा जगत् टिका हुआ है, वे महाबली सूर्य और चन्द्रमा भी राहुके द्वारा ग्रहणको प्राप्त होते हैं ॥ ११ ॥
सुमहान्त्यपि भूतानि देवाश्च पुरुषर्षभ ।
न दैवस्य प्रमुञ्चन्ति सर्वभूतानि देहिनः ॥ १२ ॥
' पुरुषप्रवर! बड़े - बड़े भूत और देवता भी दैव ( प्रारब्ध - कर्म ) की अधीनतासे मुक्त नहीं हो पाते हैं; फिर समस्त देहधारी प्राणियोंके लिये तो कहना ही क्या है ॥ १२ ॥
शक्रादिष्वपि देवेषु वर्तमानौ नयानयौ ।
श्रूयेते नरशार्दूल न त्वं शोचितुमर्हसि ॥ १३ ॥
' नरश्रेष्ठ! इन्द्र आदि देवताओंको भी नीति और अनीतिके कारण सुख और दुःखकी प्राप्ति होती सुनी जाती है; इसलिये आपको शोक नहीं करना चाहिये ॥ १३ ॥ ।
मृतायामपि वैदेह्यां नष्टायामपि राघव ।
शोचितुं नार्हसे वीर यथान्यः प्राकृतस्तथा ॥ १४ ॥
' वीर रघुनन्दन! विदेहराजकुमारी सीता यदि मर जायँ या नष्ट हो जायँ तो भी आपको दूसरे गँवार मनुष्योंकी तरह शोक चिन्ता - नहीं करनी चाहिये ॥ १४ ॥
त्वद्विधा नहि शोचन्ति सततं सर्वदर्शनाः ।
सुमहत्स्वपि कृच्छ्रेषु रामानिर्विण्णदर्शनाः ॥ १५ ॥
' श्रीराम! आप - जैसे सर्वज्ञ पुरुष बड़ी से बड़ी विपत्ति आनेपर भी कभी शोक नहीं करते हैं । वे निर्वेद ( खेद ) रहित हो अपनी विचारशक्तिको नष्ट नहीं होने देते ॥ १५ ॥
तत्त्वतो हि नरश्रेष्ठ बुद्धया समनुचिन्तय ।
बुद्धया युक्ता महाप्राज्ञा विजानन्ति शुभाशुभे ॥ १६ ॥
' नरश्रेष्ठ! आप बुद्धिके द्वारा तात्त्विक विचार कीजिये -क्या करना चाहिये और क्या नहीं; क्या उचित है और क्या अनुचित - इसका निश्चय कीजिये; क्योंकि बुद्धियुक्त महाज्ञानी पुरुष ही शुभ और अशुभ ( कर्तव्य - अकर्तव्य एवं उचित - अनुचित ) को अच्छी तरह जानते हैं ॥ १६ ॥
अदृष्टगुणदोषाणामध्रुवाणां तु कर्मणाम् ।
नान्तरेण क्रियां तेषां फलमिष्टं च वर्तते ॥ १७ ॥
' जिनके गुण - दोष देखे या जाने नहीं गये हैं तथा जो अध्रुव हैं - फल देकर नष्ट हो जानेवाले हैं, ऐसे कर्मोंका शुभाशुभ फल उन्हें आचरणमें लाये बिना नहीं प्राप्त होता है ॥ १७ ॥
मामेवं हि पुरा वीर त्वमेव बहुशोक्तवान् ।
अनुशिष्याद्धि को नु त्वामपि साक्षाद् बृहस्पतिः ॥ १८ ॥
' वीर! पहले आप ही अनेक बार इस तरह की बातें कहकर मुझे समझा चुके हैं, आपको कौन सिखा सकता है । साक्षात् बृहस्पति भी आपको उपदेश देनेकी शक्ति नहीं रखते हैं ॥ १८ ॥
बुद्धिश्च ते महाप्राज्ञ देवैरपि दुरन्वया ।
शोकेनाभिप्रसुप्तं ते ज्ञानं सम्बोधयाम्यहम् ॥१ ९ ॥
' महाप्राज्ञ! देवताओंके लिये भी आपकी बुद्धिका पता पाना कठिन है । इस समय शोकके कारण आपका ज्ञान सोया - खोया - सा जान पड़ता है । इसलिये मैं उसे जगा रहा हूँ ॥ १ ९ ॥
दिव्यं च मानुषं चैवमात्मनश्च पराक्रमम् ।
इक्ष्वाकुवृषभावेक्ष्य यतस्व द्विषतां वधे ॥ २० ॥
' इक्ष्वाकुकुलशिरोमणे! अपने देवोचित तथा मानवोचित पराक्रमको देखकर उसका अवसरके अनुरूप उपयोग करते हुए आप शत्रुओंके वधका । प्रयत्न कीजिये ॥२० ॥
पृष्ठ 728
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७१६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे किं ते सर्वविनाशेन कृतेन पुरुषर्षभ । आपको क्या लाभ होगा? उस पापी शत्रुका पता तमेव तु रिपुं पापं विज्ञायोद्धर्तुमर्हसि ॥ २१ ॥ लगाकर उसीको उखाड़ फेंकनेका प्रयत्न करना
' पुरुषप्रवर! समस्त संसारका विनाश करनेसे । चाहिये ' ॥ २१ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे षट्षष्टितमः सर्गः ॥ ६६ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें छाछठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ६६ ॥
सप्तषष्टितमः सर्गः श्रीराम और लक्ष्मणकी पक्षिराज जटायुसे
पूर्वजोऽप्युक्तमात्रस्तु लक्ष्मणेन सुभाषितम् ।
सारग्राही महासारं प्रतिजग्राह राघवः ॥ १ ॥
भगवान् श्रीरामचन्द्रजी सब वस्तुओंका सार ग्रहण करनेवाले हैं । अवस्थामें बड़े होनेपर भी उन्होंने लक्ष्मणके कहे हुए अत्यन्त सारगर्भित उत्तम वचनोंको सुनकर उन्हें स्वीकार किया ॥१ ॥
स निगृह्य महाबाहुः प्रवृद्धं रोषमात्मनः ।
अवष्टभ्य धनुश्चित्रं रामो लक्ष्मणमब्रवीत् ॥ २ ॥
तदनन्तर महाबाहु श्रीरामने अपने बढ़े हुए रोषको रोका और उस विचित्र धनुषको उतारकर लक्ष्मणसे कहा- ॥२ ॥
किं करिष्यावहे वत्स क्व वा गच्छाव लक्ष्मण ।
केनोपायेन पश्यावः सीतामिह विचिन्तय ॥ ३ ॥
' वत्स! अब हमलोग क्या करें? कहाँ जायँ? लक्ष्मण! किस उपायसे हमें सीताका पता लगे? यहाँ इसका विचार करो ' ॥ ३ ॥
तं तथा परितापार्तं लक्ष्मणो वाक्यमब्रवीत् ।
इदमेव जनस्थानं त्वमन्वेषितुमर्हसि ॥ ४ ॥
तब लक्ष्मणने इस प्रकार संतापपीड़ित हु श्रीरामसे कहा- ' भैया! आपको इस जनस्थानमें ही सीताकी खोज करनी चाहिये ॥ ४ ॥
राक्षसैर्बहुभिः कीर्णं नानाद्रुमलतायुतम् ।
सन्तीह गिरिदुर्गाणि निर्दराः कन्दराणि च ॥ ५ ॥
‘ नाना प्रकारके वृक्ष और लताओंसे युक्त यह सघन वन अनेक राक्षसोंसे भरा हुआ है । इसमें पर्वतके ऊपर बहुत - से दुर्गम स्थान, फटे हुए पत्थर और कन्दराएँ हैं ॥५ ॥
गुहाश्च विविधा घोरा नानामृगगणाकुलाः ।
आवासाः किंनराणां च गन्धर्वभवनानि च ॥ ६ ॥
' वहाँ भाँति - भाँतिकी भयंकर गुफाएँ हैं, जो नाना प्रकारके मृगगणोंसे भरी रहती हैं । यहाँके पर्वतपर । भेंट तथा श्रीरामका उन्हें गलेसे लगाकर रोना | किन्नरोंके आवासस्थान और गन्धर्वोंके भवन भी हैं ॥ ६ ॥
तानि युक्तो मया सार्धं समन्वेषितुमर्हसि ।
त्वद्विधा बुद्धिसम्पन्ना महात्मानो नरर्षभाः ॥ ७ ॥
आपत्सु न प्रकम्पन्ते वायुवेगैरिवाचलाः । ' मेरे साथ चलकर आप उन सभी स्थानोंमें एकाग्रचित्त हो सीताकी खोज करें । जैसे पर्वत वायुके वेगसे कम्पित नहीं होते हैं, उसी प्रकार आप - जैसे बुद्धिमान् महात्मा नरश्रेष्ठ आपत्तियोंमें विचलित नहीं होते हैं ' ॥ ७३ ॥
इत्युक्तस्तद्वनं सर्वं विचचार सलक्ष्मणः ॥ ८ ॥
क्रुद्धो रामः शरं घोरं संधाय धनुषि क्षुरम् । उनके ऐसा कहनेपर लक्ष्मणसहित श्रीरामचन्द्रजी रोषपूर्वक अपने धनुषपर क्षुर नामक भयंकर बाण चढ़ाये वहाँ सारे वनमें विचरण करने लगे ॥ ८३ ॥
ततः पर्वतकूटाभं महाभागं द्विजोत्तमम् ॥ ९ ॥
ददर्श पतितं भूमौ क्षतजार्द्रं जटायुषम् ।
तं दृष्ट्वा गिरिशृङ्गाभं रामो लक्ष्मणमब्रवीत् ॥ १० ॥
थोड़ी ही दूर आगे जानेपर उन्हें पर्वतशिखरके समान विशाल शरीरवाले पक्षिराज महाभाग जटायु दिखायी पड़े जो खूनसे लथपथ हो पृथ्वीपर पड़े थे । पर्वत - शिखरके समान प्रतीत होनेवाले उन गृध्रराजको देखकर श्रीराम लक्ष्मणसे बोले - ॥ ९ -१० ॥
अनेन सीता वैदेही भक्षिता नात्र संशयः ।
गृध्ररूपमिदं व्यक्तं रक्षो भ्रमति काननम् ॥११ ॥
' लक्ष्मण! यह गृध्रके रूपमें अवश्य ही कोई राक्षस जान पड़ता है, जो इस वनमें घूमता रहता है । निःसंदेह इसीने विदेहराजकुमारी सीताको खा लिया होगा ॥ ११ ॥
भक्षयित्वा विशालाक्षीमास्ते सीतां यथासुखम् ।
एनं वधिष्ये दीप्ताग्रैः शरैर्घोरैरजिह्मगैः ॥ १२ ॥
पृष्ठ 729
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अरण्यकाण्डे सप्तषष्टितमः सर्गः ७१७ ‘ विशाललोचना सीताको खाकर यह यहाँ सुखपूर्वक । बैठा हुआ है । मैं प्रज्वलित अग्रभागवाले तथा सीधे जानेवाले अपने भयंकर बाणोंसे इसका वध करूँगा ' ॥
इत्युक्त्वाभ्यपतद् द्रष्टुं संधाय धनुषि क्षुरम् ।
क्रुद्धो रामः समुद्रान्तां चालयन्निव मेदिनीम् ॥ १३ ॥
ऐसा कहकर क्रोधमें भरे हुए श्रीराम धनुषपर बाण चढ़ाये समुद्रपर्यन्त पृथ्वीको कम्पित करते हुए उसे देखनेके लिये आगे बढ़े ॥ १३ ॥
तं दीनदीनया वाचा सफेनं रुधिरं वमन् ।
अभ्यभाषत पक्षी स रामं दशरथात्मजम् ॥ १४ ॥
इसी समय पक्षी जटायु अपने मुँहसे फेनयुक्त रक्त वमन करते हुए अत्यन्त दीन - वाणीमें दशरथनन्दन श्रीरामसे बोले - ॥ १४ ॥
यामोषधीमिवायुष्मन्नन्वेषसि महावने ।
सा देवी मम च प्राणा रावणेनोभयं हृतम् ॥ १५ ॥
' आयुष्मन्! इस महान् वनमें तुम जिसे ओषधिके समान ढूँढ़ रहे हो, उस देवी सीताको तथा मेरे इन प्राणोंको भी रावणने हर लिया ॥ १५ ॥
त्वया विरहिता देवी लक्ष्मणेन च राघव ।
ह्रियमाणा मया दृष्टा रावणेन बलीयसा ॥ १६ ॥
' रघुनन्दन! तुम्हारे और लक्ष्मणके न रहनेपर महाबली रावण आया और देवी सीताको हरकर ले जाने लगा । उस समय मेरी दृष्टि सीतापर पड़ी ॥ १६ ॥
सीतामभ्यवपन्नोऽहं रावणश्च रणे प्रभो ।
विध्वंसितरथच्छत्रः पतितो धरणीतले ॥ १७ ॥
' प्रभो! ज्यों ही मेरी दृष्टि पड़ी, मैं सीताकी सहायताके लिये दौड़ पड़ा । रावणके साथ मेरा युद्ध हुआ । मैंने उस युद्धमें रावणके रथ और छत्र आदि सभी साधन नष्ट कर दिये और वह भी घायल होकर पृथ्वीपर गिर पड़ा ॥ १७ ॥
एतदस्य धनुर्भग्नमेते चास्य शरास्तथा ।
अयमस्य रणे राम भग्नः सांग्रामिको रथः ॥ १८ ॥
' श्रीराम! यह रहा उसका टूटा हुआ धनुष, ये हैं उसके खण्डित हुए बाण और यह है उसका युद्धोपयोगी रथ, जो युद्धमें मेरे द्वारा तोड़ डाला गया है ॥ १८ ॥
अयं तु सारथिस्तस्य मत्पक्षनिहतो भुवि ।
परिश्रान्तस्य मे पक्षौ छित्त्वा खड्गेन रावणः ॥ १ ९ ॥
सीतामादाय वैदेहीमुत्पपात विहायसम् ।
रक्षसा निहतं पूर्वं मां न हन्तुं त्वमर्हसि ॥ २० ॥
‘ यह रावणका सारथि है, जिसे मैंने अपने पंखोंसे मार डाला था । जब मैं युद्ध करते - करते थक गया, तब रावणने तलवारसे मेरे दोनों पंख काट डाले और वह विदेहकुमारी सीताको लेकर आकाशमें उड़ गया । मैं उस राक्षसके हाथसे पहले ही मार डाला गया हूँ, अब तुम मुझे न मारो ॥ १ ९ -२० ॥
रामस्तस्य तु विज्ञाय सीतासक्तां प्रियां कथाम् ।
गृध्रराजं परिष्वज्य परित्यज्य महद् धनुः ॥ २१ ॥
निपपातावशो भूमौ रुरोद सहलक्ष्मणः ।
द्विगुणीकृततापात रामो धीरतरोऽपि सन् ॥ २२ ॥
सीतासे सम्बन्ध रखनेवाली यह प्रिय वार्ता सुनकर श्रीरामचन्द्रजीने अपना महान् धनुष फेंक दिया और गृध्रराज जटायुको गलेसे लगाकर वे शोकसे विवश हो पृथ्वीपर गिर पड़े और लक्ष्मणके साथ ही रोने लगे । अत्यन्त धीर होनेपर भी श्रीरामने उस समय दूने दुःखका अनुभव किया ॥ २१-२२ ॥
एकमेकायने कृच्छ्रे निःश्वसन्तं मुहुर्मुहुः ।
समीक्ष्य दुःखितो रामः सौमित्रिमिदमब्रवीत् ॥ २३ ॥
असहाय हो एकमात्र ऊर्ध्वश्वासकी संकटपूर्ण अवस्थामें पड़कर बारंबार लंबी साँस खींचते हुए
जटायुकी ओर देखकर श्रीरामको बड़ा दुःख हुआ ।
उन्होंने सुमित्राकुमारसे कहा- ॥ २३ ॥
राज्यं भ्रष्टं वने वासः सीता नष्टा मृतो द्विजः ।
ईदृशीयं ममालक्ष्मीर्दहेदपि हि पावकम् ॥ २४ ॥
' लक्ष्मण! मेरा राज्य छिन गया, मुझे वनवास मिला ( पिताजीकी मृत्यु हुई ), सीताका अपहरण हुआ और ये मेरे परम सहायक पक्षिराज भी मर गये । ऐसा जो मेरा यह दुर्भाग्य है, यह तो अग्निको भी जलाकर भस्म कर सकता है ॥ २४ ॥
सम्पूर्णमपि चेदद्य प्रतरेयं महोदधिम् ।
सोऽपि नूनं ममालक्ष्म्या विशुष्येत् सरितां पतिः ॥ २५ ॥
' यदि आज मैं भरे हुए महासागरको तैरने लगूँ तो मेरे दुर्भाग्यकी आँचसे वह सरिताओंका स्वामी समुद्र भी निश्चय ही सूख जायगा ॥२५ ॥
नास्त्यभाग्यतरो लोके मत्तोऽस्मिन् स चराचरे ।
येनेयं महती प्राप्ता मया व्यसनवागुरा ॥ २६ ॥
' इस चराचर जगत् में मुझसे बढ़कर भाग्यहीन दूसरा कोई नहीं है, जिस अभाग्यके कारण मुझे इस विपत्तिके बड़े भारी जालमें फँसना पड़ा है ॥ २६ ॥
अयं पितुर्वयस्यो मे गृधराजो महाबलः ।
शेते विनिहतो भूमौ मम भाग्यविपर्ययात् ॥ २७ ॥
पृष्ठ 730
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
७१८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे ' ये महाबली गृध्रराज जटायु मेरे पिताजीके मित्र थे, किंतु आज मेरे दुर्भाग्यवश मारे जाकर इस समय पृथ्वीपर पड़े हैं ' ॥ २७ इत्येवमुक्त्वा बहुशो जटायुषं च पस्पर्श इस प्रकार बहुत -श्रीरघुनाथजीने जटायुके प्रति जैसा स्नेह होना प्रदर्शित किया ॥ २८ ॥
॥
राघवः सहलक्ष्मणः ।
पितृस्नेहं निदर्शयन् ॥ २८ ॥
सी बातें कहकर लक्ष्मणसहित शरीरपर हाथ फेरा और पिताके चाहिये, वैसा ही उनके प्रति | निकृत्तपक्षं रुधिरावसिक्तं तं गृधराजं परिगृह्य राघवः । क्व मैथिली प्राणसमा गतेति विमुच्य वाचं निपपात भूमौ ॥ २ ९ ॥ पज कट जानेके कारण गृध्रराज जटायु लहू-लुहान हो रहे थे । उसी अवस्थामें उन्हें गलेसे लगाकर श्रीरघुनाथजीने पूछा - ' तात! मेरी प्राणोंके समान प्रिया मिथिलेशकुमारी सीता कहाँ चली गयी? ' इतनी ही बात मुँहसे निकालकर वे पृथ्वीपर गिर पड़े ॥ २ ९ ॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्येऽरण्यकाण्डे सप्तषष्टितमः सर्गः ॥ ६७ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके अरण्यकाण्डमें सरसठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ६७ ॥
अष्टषष्टितमः सर्गः जटायुका प्राण- त्याग और श्रीरामद्वारा उनका दाह - संस्कार
रामः प्रेक्ष्य तु तं गृध्रं भुवि रौद्रेण पातितम् ।
सौमित्रिं मित्रसम्पन्नमिदं वचनमब्रवीत् ॥ १ ॥
भयंकर राक्षस रावणने जिसे पृथ्वीपर मार गिराया था, उस गृध्रराज जटायुकी ओर दृष्टि डालकर भगवान् श्रीराम मित्रोचित गुणसे सम्पन्न सुमित्राकुमार लक्ष्मणसे बोले- ॥ १ ॥
ममायं नूनमर्थेषु यतमानो विहंगमः ।
राक्षसेन हतः संख्ये प्राणांस्त्यजति मत्कृते ॥ २ ॥
' भाई! यह पक्षी अवश्य मेरा ही कार्य सिद्ध करनेके लिये प्रयत्नशील था, किंतु उस राक्षसके द्वारा युद्धमें मारा गया । यह मेरे ही लिये अपने प्राणोंका परित्याग कर रहा है ॥
अतिखिन्नः शरीरेऽस्मिन् प्राणो लक्ष्मण विद्यते ।
तथा स्वरविहीनोऽयं विक्लवं समुदीक्षते ॥ ३ ॥
' लक्ष्मण! इस शरीरके भीतर इसके प्राणोंको बड़ी वेदना हो रही है, इसीलिये इसकी आवाज बंद होती जा रही है तथा यह अत्यन्त व्याकुल होकर देख रहा है ' ॥
जटायो यदि शक्नोषि वाक्यं व्याहरितुं पुनः ।
सीतामाख्याहि भद्रं ते वधमाख्याहि चात्मनः ॥ ४ ॥
( लक्ष्मणसे ऐसा कहकर श्रीराम उस पक्षीसे बोले— ) ' जटायो! यदि आप पुनः बोल सकते हों तो आपका भला हो, बताइये, सीताकी क्या अवस्था है? और आपका वध किस प्रकार हुआ? ॥ ४ ॥
किंनिमित्तो जहारार्यां रावणस्तस्य किं मया ।
अपराधं तु यं दृष्ट्वा रावणेन हृता प्रिया ॥ ५ ॥
' जिस अपराधको देखकर रावणने मेरी प्रिय भार्याका अपहरण किया है, वह अपराध क्या है? और मैंने उसे कब किया? किस निमित्तको लेकर रावणने आर्या सीताका हरण किया है? ॥ ५ ॥
कथं तच्चन्द्रसंकाशं मुखमासीन्मनोहरम् ।
सीतया कानि चोक्तानि तस्मिन् काले द्विजोत्तम ॥ ६ ॥
' पक्षिप्रवर! सीताका चन्द्रमाके समान मनोहर मुख कैसा हो गया था? तथा उस समय सीताने क्या - क्या बातें कही थीं? ॥ ६ ॥
कथंवीर्यः कथंरूपः किंकर्मा स च राक्षसः ।
क्व चास्य भवनं तात ब्रूहि मे परिपृच्छतः ॥७ ॥
' तात! उस राक्षसका बल - पराक्रम तथा रूप कैसा है? वह क्या काम करता है? और उसका घर कहाँ है? मैं जो कुछ पूछ रहा हूँ, वह सब बताइये'॥७ ॥
तमुद्वीक्ष्य स धर्मात्मा विलपन्तमनाथवत् ।
वाचा विक्लवया राममिदं वचनमब्रवीत् ॥८ ॥
इस तरह अनाथकी भाँति विलाप करते हुए श्रीरामकी ओर देखकर धर्मात्मा जटायुने लड़खड़ाती जबानसे यों कहना आरम्भ किया— ॥ ८ ॥
सा हृता राक्षसेन्द्रेण रावणेन दुरात्मना ।
मायामास्थाय विपुलां वातदुर्दिनसंकुलाम् ॥ ९ ॥
' रघुनन्दन! दुरात्मा राक्षसराज रावणने विपुल मायाका आश्रय ले आँधी - पानीकी सृष्टि करके ( घबराहटकी अवस्थामें ) सीताका हरण किया था ॥ ९ ॥
परिक्लान्तस्य मे तात पक्षौ छित्त्वा निशाचरः ।
सीतामादाय वैदेहीं प्रयातो दक्षिणामुखः ॥ १० ॥