श्रीगणेशाय नमः।

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ — पृष्ठ 861–870

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 861–870

पृष्ठ 861

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 861 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

किष्किन्धाकाण्डे उसमें प्रवेश करते ही लक्ष्मणके कानोंमें संगीतकी मीठी तान सुनायी पड़ी, जो वहाँ निरन्तर गूँज रही थी । वीणाके लयपर कोई कोमल कण्ठसे गा रहा था । प्रत्येक पद और अक्षरका उच्चारण सम * तालका प्रदर्शन करते हुए हो रहा था ॥२१ ॥

बह्वीश्च विविधाकारा रूपयौवनगर्विताः ।

स्त्रियः सुग्रीवभवने ददर्श स महाबलः ॥ २२ ॥

महाबली लक्ष्मणने सुग्रीवके उस अन्तःपुरमें अनेक रूपरंगकी बहुत - सी सुन्दरी स्त्रियाँ देखीं, जो रूप और यौवनके गर्वसे भरी हुई थीं ॥ २२ ॥

दृष्ट्वाभिजनसम्पन्नास्तत्र माल्यकृतस्त्रजः ।

वरमाल्यकृतव्यग्रा भूषणोत्तमभूषिताः ॥ २३ ॥

नातृप्तान् नाति चाव्यग्रान् नानुदात्तपरिच्छदान् ।

सुग्रीवानुचरांश्चापि लक्षयामास लक्ष्मणः ॥ २४ ॥

वे सब - की - सब उत्तम कुलमें उत्पन्न हुई थीं, फूलोंके गजरोंसे अलंकृत थीं, उत्तम पुष्पहारोंके निर्माणमें लगी हुई थीं और सुन्दर आभूषणोंसे विभूषित थीं । उन सबको देखकर लक्ष्मणने सुग्रीवके सेवकोंपर भी दृष्टिपात किया, जो अतृप्त या असंतुष्ट नहीं थे । स्वामीके कार्य सिद्ध करनेके लिये अत्यन्त फुर्तीकी भी उनमें कमी नहीं थी तथा उनके वस्त्र और आभूषण भी निम्न श्रेणीके नहीं थे ॥ २३-२४ ॥

कूजितं नूपुराणां च काञ्चीनां निःस्वनं तथा ।

स निशम्य ततः श्रीमान् सौमित्रिर्लज्जितोऽभवत् ॥ २५ ॥

नूपुरोंकी झनकार और करधनीकी खनखनाहट सुनकर श्रीमान् सुमित्राकुमार लज्जित हो गये ( परायी स्त्रियोंपर दृष्टि पड़नेके कारण उन्हें स्वभावतः संकोच हुआ ) ॥ २५ ॥

रोषवेगप्रकुपितः श्रुत्वा चाभरणस्वनम् ।

चकार ज्यास्वनं वीरो दिशः शब्देन पूरयन् ॥ २६ ॥

तत्पश्चात् पुनः आभूषणोंकी झनकार सुनकर वीर लक्ष्मण रोषके आवेगसे और भी कुपित हो उठे और उन्होंने अपने धनुषपर टंकार दी, जिसकी ध्वनिसे समस्त दिशाएँ गूँज उठीं ॥ २६ ॥

चारित्रेण महाबाहुरपकृष्टः स लक्ष्मणः ।

तस्थावेकान्तमाश्रित्य रामकोपसमन्वितः ॥ २७ ॥

त्रयस्त्रिंशः सर्गः ८४ ९ रघुकुलोचित सदाचारका खयाल करके महाबाहु लक्ष्मण कुछ पीछे हट गये और एकान्तमें जाकर खड़े हो गये । श्रीरामचन्द्रजीके कार्यकी सिद्धिके लिये वहाँ कोई प्रयत्न होता न देख वे मन - ही - मन कुपित हो रहे थे ॥ २७ ॥

तेन चापस्वनेनाथ सुग्रीवः प्लवगाधिपः ।

विज्ञायागमनं त्रस्तः स चचाल वरासनात् ॥ २८ ॥

धनुषकी टंकार सुनकर वानरराज सुग्रीव समझ गये कि लक्ष्मण यहाँतक आ पहुँचे हैं । फिर तो वे भयसे संत्रस्त होकर अपना सिंहासन छोड़कर खड़े हो गये ॥ २८ ॥

अङ्गदेन यथा मह्यं पुरस्तात् प्रतिवेदितम् ।

सुव्यक्तमेष सम्प्राप्तः सौमित्रिर्भ्रातृवत्सलः ॥ २ ९ ॥

वे मन - ही - मन सोचने लगे कि अङ्गदने पहले मुझे जैसा बताया था, उसके अनुसार ये भ्रातृवत्सल सुमित्राकुमार लक्ष्मण अवश्य ही यहाँ आ गये ॥२ ९ ॥

अङ्गदेन समाख्यातो ज्यास्वनेन च वानरः ।

बुबुधे लक्ष्मणं प्राप्तं मुखं चास्य व्यशुष्यत ॥ ३० ॥

अङ्गदके द्वारा उनके आगमनका समाचार तो उन्हें पहले ही मिल गया था । अब धनुषकी टंकारसे वानर सुग्रीवको इस बातका प्रत्यक्ष अनुभव हो गया कि लक्ष्मणने अवश्य यहाँ पदार्पण किया है । फिर तो उनका मुख सूख गया ॥ ३० ॥

ततस्तारां हरिश्रेष्ठः सुग्रीवः प्रियदर्शनाम् ।

। उवाच हितमव्यग्रस्त्राससम्भ्रान्तमानसः ॥ ३१ ॥

भयके कारण वे मन - ही - मन घबरा उठे । ( लक्ष्मणके सामने जानेका उन्हें साहस न हुआ । ) तथापि किसी तरह धैर्य धारण करके वानरश्रेष्ठ सुग्रीव परम सुन्दरी तारासे हितकी बात बोले- ॥ ३१ ॥

किं नु रुकारणं सुभ्रु प्रकृत्या मृदुमानसः ।

सरोष इव सम्प्राप्तो येनायं राघवानुजः ॥ ३२ ॥

' सुन्दरि! इनके रोषका क्या कारण हो सकता है? जिससे स्वभावतः कोमल चित्त होनेपर भी ये श्रीरघुनाथजीके छोटे भाई रुष्ट - से होकर यहाँ पधारे हैं ॥३२ ॥

किं पश्यसि कुमारस्य रोषस्थानमनिन्दिते ।

न खल्वकारणे कोपमाहरेन्नरपुङ्गवः ॥ ३३ ॥

' अनिन्दिते! तुम्हारे देखनेमें कुमार लक्ष्मणके रोषका * संगीतमें वह स्थान जहाँ गाने - बजानेवालोंका सिर या हाथ आप - से - आप हिल जाता है । यह स्थान तालके अनुसार निश्चित होता है । जैसे तितालेमें दूसरे तालपर और चौतालमें पहले तालपर सम होता है । इसी प्रकार भिन्न - भिन्न तालोंमें भिन्न - भिन्न स्थानोंपर सम होता है । वाद्योंका आरम्भ और गीतों तथा वाद्योंका अन्त इसी समपर होता है । परंतु गाने-बजानेके बीच - बीचमें भी सम बराबर आता रहता है ।

पृष्ठ 862

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 862 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

८५० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे

आधार क्या है? ये मनुष्योंमें श्रेष्ठ हैं । अतः बिना किसी ।

कारणके निश्चय ही क्रोध नहीं कर सकते ॥ ३३ ॥

यद्यस्य कृतमस्माभिर्बुध्यसे किंचिदप्रियम् ।

तद्बुद्ध्या सम्प्रधार्याशु क्षिप्रमेवाभिधीयताम् ॥ ३४ ॥

' यदि हमलोगोंने इनका कोई अपराध किया हो और तुम्हें उसका पता हो तो अपनी बुद्धिसे विचारकर शीघ्र ही बताओ ॥ ३४ ॥

अथवा स्वयमेवैनं द्रष्टुमर्हसि भामिनि ।

वचनैः सान्त्वयुक्तैश्च प्रसादयितुमर्हसि ॥ ३५ ॥

' अथवा भामिनि! तुम स्वयं ही जाकर लक्ष्मणको देखो और सान्त्वनायुक्त बातें कहकर उन्हें प्रसन्न करनेका प्रयत्न करो ॥ ३५ ॥

त्वद्दर्शने विशुद्धात्मा न स्म कोपं करिष्यति ।

नहि स्त्रीषु महात्मानः क्वचित् कुर्वन्ति दारुणम् ॥ ३६ ॥

‘ उनका हृदय शुद्ध है । तुम्हारे सामने वे क्रोध नहीं करेंगे; क्योंकि महात्मा पुरुष स्त्रियोंके प्रति कभी कठोर बर्ताव नहीं करते हैं ॥ ३६ ॥

त्वया सान्त्वैरुपक्रान्तं प्रसन्नेन्द्रियमानसम् ।

ततः कमलपत्राक्षं द्रक्ष्याम्यहमरिंदमम् ॥ ३७ ॥

' जब तुम उनके पास जाकर मीठे वचनोंसे उन्हें शान्त कर दोगी और जब उनका मन स्वस्थ एवं इन्द्रियाँ प्रसन्न हो जायँगी, उस समय मैं उन शत्रुदमन कमलनयन लक्ष्मणका दर्शन करूँगा ' ॥ ३७ ॥

सा प्रस्खलन्ती मदविह्वलाक्षी प्रलम्बकाञ्चीगुणहेमसूत्रा 1 लक्षणा लक्ष्मण संनिधानं जगाम तारा नमिताङ्गयष्टिः ॥ ३८ ॥ ।

सुग्रीवके ऐसा कहनेपर शुभलक्षणा तारा लक्ष्मणके पास गयी । उसका पतला शरीर स्वाभाविक संकोच एवं विनयसे झुका हुआ था । उसके नेत्र मदसे चञ्चल हो रहे । थे, पैर लड़खड़ा रहे थे और उसकी करधनीके सुवर्णमय सूत्र लटक रहे थे ॥ ३८ ॥

स तां समीक्ष्यैव हरीशपत्नीं तस्थावुदासीनतया महात्मा । अवाङ्मुखोऽभून्मनुजेन्द्रपुत्रः स्त्रीसंनिकर्षाद् विनिवृत्तकोपः ॥ ३ ९ ॥ वानरराजकी पत्नी तारापर दृष्टि पड़ते ही राजकुमार महात्मा लक्ष्मण अपना मुँह नीचा करके उदासीन भावसे खड़े हो गये । स्त्रीके समीप होनेसे उनका क्रोध दूर हो गया ॥ ३ ९ ॥ सा पानयोगाच्च निवृत्तलज्जा दृष्टिप्रसादाच्च नरेन्द्रसूनोः । उवाच तारा प्रणयप्रगल्भं वाक्यं महार्थं परिसान्त्वरूपम् ॥ ४० ॥

मधुपानके कारण ताराकी नारीसुलभ लज्जा निवृत्त हो गयी थी । उसे राजकुमार लक्ष्मणकी दृष्टिमें कुछ प्रसन्नताका आभास मिला । इसलिये उसने स्नेहजनित निर्भीकताके साथ महान् अर्थसे युक्त यह सान्त्वनापूर्ण बात कही - ॥ ४० ॥

किं कोपमूलं मनुजेन्द्रपुत्र कस्ते न संतिष्ठति वा‌ङ्निदेशे । कः शुष्कवृक्षं वनमापतन्तं दावाग्निमासीदति निर्विशङ्कः ॥ ४१ ॥

' राजकुमार! आपके क्रोधका क्या कारण है? कौन आपकी आज्ञाके अधीन नहीं है? कौन निडर होकर सूखे वृक्षोंसे भरे हुए वनके भीतर चारों ओर फैलते हुए दावानलमें प्रवेश कर रहा है? ' ॥ ४१ ॥

स तस्या वचनं श्रुत्वा सान्त्वपूर्वमशङ्कितः ।

भूयः प्रणयदृष्टार्थं लक्ष्मणो वाक्यमब्रवीत् ॥ ४२ ॥

ताराके इस वचनमें सान्त्वना भरी थी । उसमें अधिक प्रेमपूर्वक हृदयका भाव प्रकट किया गया था । उसे सुनकर लक्ष्मणके हृदयकी आशङ्का जाती रही । वे कहने लगे —॥४२ ॥

किमयं कामवृत्तस्ते लुप्तधर्मार्थसंग्रहः ।

भर्ता भर्तृहिते युक्ते न चैनमवबुध्यसे ॥ ४३ ॥

' अपने स्वामीके हितमें संलग्न रहनेवाली तारा! तुम्हारा यह पति विषय - भोगमें आसक्त होकर धर्म और अर्थके संग्रहका लोप कर रहा है । क्या तुम्हें इसकी इस अवस्थाका पता नहीं है? तुम इसे समझाती क्यों नहीं? ॥

न चिन्तयति राज्यार्थं सोऽस्मान् शोकपरायणान् ।

सामात्यपरिषत् तारे काममेवोपसेवते ॥ ४४ ॥

' तारे! सुग्रीव अपने राज्यकी स्थिरताके लिये ही प्रयास करता है । हमलोग शोकमें डूबे हुए हैं, परंतु हमारी इसे तनिक भी चिन्ता नहीं होती है । यह अपने मन्त्रियों तथा राज - सभाके सदस्योंसहित केवल विषय-भोगोंका ही सेवन कर रहा है ॥ ४४ ॥

स मासांश्चतुरः कृत्वा प्रमाणं प्लवगेश्वरः ।

व्यतीतांस्तान् मदोदग्रो विहरन् नावबुध्यते ॥ ४५ ॥

‘ वानरराज सुग्रीवने चार महीनोंकी अवधि निश्चित की थी । वे कभी बीत गये, परंतु वह मधुपानके मदसे

पृष्ठ 863

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 863 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

किष्किन्धाकाण्डे

अत्यन्त उन्मत्त होकर स्त्रियोंके साथ क्रीडा - विहार कर ।

रहा है । उसे बीते हुए समयका पता ही नहीं है ॥ ४५ ॥

नहि धर्मार्थसिद्ध्यर्थं पानमेवं प्रशस्यते ।

पानादर्थश्च कामश्च धर्मश्च परिहीयते ॥ ४६ ॥

' धर्म और अर्थकी सिद्धिके निमित्त प्रयत्न करनेवाले पुरुषके लिये इस तरह मद्यपान अच्छा नहीं माना जाता है; क्योंकि मद्यपानसे अर्थ, धर्म और काम तीनोंका नाश होता है ॥ ४६ ॥

धर्मलोपो महांस्तावत् कृते ह्यप्रतिकुर्वतः ।

अर्थलोपश्च मित्रस्य नाशे गुणवतो महान् ॥ ४७ ॥

' मित्रके किये हुए उपकारका यदि अवसर आनेपर भी बदला न चुकाया जाय तो धर्मकी हानि तो होती ही है । गुणवान् मित्रके साथ मित्रताका नाता टूट जानेपर अपने अर्थकी भी बहुत बड़ी हानि उठानी पड़ती है ॥

मित्रं ह्यर्थगुणश्रेष्ठं सत्यधर्मपरायणम् ।

तद्द्वयं तु परित्यक्तं न तु धर्मे व्यवस्थितम् ॥ ४८ ॥

' मित्र दो प्रकारके होते हैं - एक तो अपने मित्र अर्थसाधनमें तत्पर होता है और दूसरा सत्य एवं धर्मके ही आश्रित रहता है । तुम्हारे स्वामीने मित्रके दोनों ही गुणोंका परित्याग कर दिया है । वह न तो मित्रका कार्य सिद्ध करता है और न स्वयं ही धर्ममें स्थित है ॥ ४८ ॥

तदेवं प्रस्तुते कार्ये कार्यमस्माभिरुत्तरम् ।

तत् कार्यं कार्यतत्त्वज्ञे त्वमुदाहर्तुमर्हसि ॥ ४ ९ ॥

' ऐसी स्थितिमें प्रस्तुत कार्यकी सिद्धिके लिये हमलोगोंको भविष्यमें क्या करना चाहिये? हमारे लिये जो समुचित कर्तव्य हो, उसे तुम्हीं बताओ; क्योंकि तुम कार्यके तत्त्वको जानती हो ' ॥ ४ ९ ॥ सा तस्य धर्मार्थसमाधियुक्तं निशम्य वाक्यं मधुरस्वभावम् । तारा गतार्थे मनुजेन्द्रकार्ये विश्वासयुक्तं तमुवाच भूयः ॥ ५० ॥

लक्ष्मणका वचन धर्म और अर्थके निश्चयसे संयुक्त था । उससे उनके मधुर स्वभावका परिचय मिल रहा था । उसे सुनकर तारा भगवान् श्रीरामचन्द्रजीके कार्यके विषयमें, जिसका प्रयोजन उसे ज्ञात हो चुका था, पुनः लक्ष्मणसे विश्वासके योग्य बात बोली - ॥ ५० ॥

न कोपकालः क्षितिपालपुत्र न चापि कोपः स्वजने विधेयः । त्वदर्थकामस्य जनस्य तस्य प्रमादमप्यर्हसि वीर सोढुम् ॥ ५१ ॥

त्रयस्त्रिंशः सर्गः ८५१ ' वीर राजकुमार! यह क्रोध करनेका समय नहीं है । आत्मीय जनोंपर क्रोध करना भी नहीं चाहिये । सुग्रीवके मनमें सदा आपका कार्य सिद्ध करनेकी इच्छा बनी रहती है । अतः यदि उनसे कोई भूल भी हो जाय तो उसे आपको क्षमा करना चाहिये ॥ ५१ ॥

कोपं कथं नाम गुणप्रकृष्टः कुमार कुर्यादपकृष्टसत्त्वे । कस्त्वद्विधः कोपवशं हि गच्छेत् सत्त्वावरुद्धस्तपसः प्रसूतिः ॥ ५२ ॥

' कुमार! गुणोंमें श्रेष्ठ पुरुष किसी हीन गुणवाले प्राणीपर क्रोध कैसे कर सकता है? जो सत्त्वगुणसे अवरुद्ध होनेके कारण शास्त्र - विपरीत व्यापारमें लग नहीं सकता, अतएव जो सद्विचारको जन्म देनेवाला है, वह आप जैसा कौन पुरुष क्रोधके वशीभूत हो सकता है? ॥५२ ॥

जानामि कोपं हरिवीरबन्धो-र्जानामि कार्यस्य च कालसङ्गम् ।

जानामि कार्यं त्वयि यत्कृतं न-स्तच्चापि जानामि यदत्र कार्यम् ॥ ५३ ॥

' वानरवीर सुग्रीवके मित्र भगवान् श्रीरामके क्रोधका कारण मैं जानती हूँ । उनके कार्यमें जो विलम्ब हुआ है, उससे भी मैं अपरिचित नहीं हूँ । सुग्रीवका जो कार्य आपके अधीन था और जिसे आपलोगोंने पूरा किया है, उसका भी मुझे पता है तथा इस समय जो आपका कार्य प्रस्तुत है, उसके विषयमें हमलोगोंका क्या कर्तव्य है, इसका भी मुझे अच्छी तरह ज्ञान है ॥ ५३ ॥

जानामि तथाविषह्यं बलं नरश्रेष्ठ शरीरजस्य । जानामि यस्मिंश्च जनेऽवबद्धं कामेन सुग्रीवमसक्तमद्य ॥ ५४ ॥

' नरश्रेष्ठ! इस शरीरमें उत्पन्न हुए कामका जो असह्य बल है, उसको भी मैं जानती हूँ तथा उस | कामद्वारा आबद्ध होकर सुग्रीव जहाँ आसक्त हो रहे हैं, वह भी मुझे मालूम है । साथ ही इस बातसे भी मैं परिचित हूँ कि कामासक्तिके कारण ही इन दिनों सुग्रीवका मन दूसरे किसी काममें नहीं लगता ॥ ५४ ॥

न कामतन्त्रे तव बुद्धिरस्ति

त्वं वै यथा मन्युवशं प्रपन्नः ।

न देशकालौ हि यथार्थधर्मा-। ववेक्ष कामरतिर्मनुष्यः ॥ ५५ ॥

पृष्ठ 864

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 864 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

८५२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे ' आप जो क्रोधके वशीभूत हो गये हैं, इससे जान पड़ता है कि कामके अधीन हुए पुरुषकी स्थितिका आपको बिलकुल ज्ञान नहीं है, वानरकी तो बात ही क्या है? कामासक्त मनुष्यको भी देश, काल, अर्थ और धर्मका ज्ञान नहीं रह जाता - उनकी ओर उसकी दृष्टि नहीं जाती है ॥५५ ॥

तं कामवृत्तं मम संनिकृष्टं

कामाभियोगाच्च विमुक्तलज्जम् ।

क्षमस्व तावत् परवीरहन्त-स्त्वद्भ्रातरं वानरवंशनाथम् ॥ ५६ ॥ ।

' विपक्षी वीरोंका विनाश करनेवाले राजकुमार! वानरराज सुग्रीव विषय - भोगमें आसक्त होकर इस समय मेरे ही पास थे । कामके आवेशमें उन्होंने अपनी लज्जाका परित्याग कर दिया है, तो भी उन्हें अपना भाई समझकर क्षमा कीजिये ॥ ५६ ॥

महर्ष धर्मतपोऽभिरामाः कामानुकामाः प्रतिबद्धमोहाः । अयं प्रकृत्या चपलः कपिस्तु कथं न सज्जेत सुखेषु राजा ॥५७ ॥

' जो निरन्तर धर्म और तपस्यामें ही संलग्न रहते हैं, जिन्होंने मोहको अवरुद्ध कर दिया है- अविवेकको दूर भगा दिया है, वे महर्षि भी कभी - कभी विषयाभिलाषी हो जाते हैं; फिर जो स्वभावसे ही चञ्चल वानर हैं, वह राजा सुग्रीव सुख भोगमें क्यों न आसक्त हों? ' ॥ ५७ ॥

इत्येवमुक्त्वा वचनं महार्थं सा वानरी लक्ष्मणमप्रमेयम् । पुनः सखेदं मदविह्वलाक्षी भर्तुर्हितं वाक्यमिदं बभाषे ॥ ५८ ॥

अप्रमेय शक्तिशाली लक्ष्मणसे इस प्रकार महान् अर्थसे युक्त बात कहकर मदसे चञ्चल नेत्रवाली वानरपत्नी ताराने पुनः खेदपूर्वक स्वामीके लिये यह हितकर वचन कहा— ॥ ५८ ॥

उद्योगस्तु चिराज्ञप्तः सुग्रीवेण नरोत्तम ।

कामस्यापि विधेयेन तवार्थप्रतिसाधने ॥५ ९ ॥

' नरश्रेष्ठ! यद्यपि सुग्रीव इस समय कामके गुलाम हो रहे हैं, तथापि इन्होंने आपका कार्य सिद्ध करनेके लिये बहुत पहलेसे ही उद्योग आरम्भ करनेकी आज्ञा दे रखी है ॥ ५ ९ ॥

आगता हि महावीर्या हरयः कामरूपिणः ।

कोटीः शतसहस्राणि नानानगनिवासिनः ॥ ६० ॥

' इसके फलस्वरूप इस समय विभिन्न पर्वतोंपर निवास करनेवाले लाखों और करोड़ों वानर, जो इच्छानुसार रूप धारण करनेमें समर्थ एवं महान् पराक्रमी हैं, यहाँ उपस्थित हुए हैं ॥ ६० ॥

तदागच्छ महाबाहो चारित्रं रक्षितं त्वया ।

अच्छलं मित्रभावेन सतां दारावलोकनम् ॥ ६१ ॥

' महाबाहो! ( दूसरेकी स्त्रियोंको देखना अनुचित समझकर जो आप भीतर नहीं आये, बाहर ही खड़े रह गये – इसके द्वारा ) आपने सदाचारकी रक्षा की है; अतः अब भीतर आइये । मित्रभावसे स्त्रियोंकी ओर देखना ( उनके प्रति माता - बहन आदिका भाव रखकर दृष्टि डालना ) सत्पुरुषोंके लिये अधर्म नहीं है ' ॥ ६१ ॥

तारया चाभ्यनुज्ञातस्त्वरया वापि चोदितः ।

प्रविवेश महाबाहुरभ्यन्तरमरिंदमः ॥ ६२ ॥

ताराके आग्रह और कार्यकी जल्दीसे प्रेरित होकर शत्रुदमन महाबाहु लक्ष्मण सुग्रीवके महलके भीतर गये ॥

ततः सुग्रीवमासीनं काञ्चने परमासने ।

महार्हास्तरणोपेते ददर्शादित्यसंनिभम् ॥ ६३ ॥

वहाँ जाकर उन्होंने देखा, एक सोनेके सिंहासनपर बहुमूल्य बिछौना बिछा है और वानरराज सुग्रीव सूर्यतुल्य तेजस्वी रूप धारण किये उसके ऊपर विराजमान हैं ॥ ६३ ॥

दिव्याभरणचित्राङ्गं दिव्यरूपं यशस्विनम् ।

दिव्यमाल्याम्बरधरं महेन्द्रमिव दुर्जयम् ॥ ६४ ॥

उस समय दिव्य आभूषणोंके कारण उनके शरीरकी विचित्र शोभा हो रही थी । दिव्यरूपधारी यशस्वी सुग्रीव दिव्य मालाएँ और दिव्य वस्त्र धारण करके दुर्जय वीर देवराज इन्द्रके समान दिखायी दे रहे थे ॥६४ ॥

दिव्याभरणमाल्याभिः प्रमदाभिः समावृतम् ।

संरब्धतररक्ताक्षो बभूवान्तकसंनिभः ॥ ६५ ॥

दिव्य आभूषणों और मालाओंसे अलंकृत युवती स्त्रियाँ उन्हें चारों ओरसे घेरकर खड़ी थीं । उन्हें इस अवस्थामें देख लक्ष्मणके नेत्र रोषावेशके कारण लाल हो गये । वे उस समय यमराजके समान भयंकर प्रतीत होने लगे ॥ ६५ ॥

रुमां तु वीरः परिरभ्य गाढं वरासनस्थो वरहेमवर्णः । ददर्श सौमित्रिमदीनसत्त्वं विशालनेत्रः स विशालनेत्रम् ॥ ६६ ॥

सुन्दर सुवर्णके समान कान्ति और विशाल नेत्रवाले

पृष्ठ 865

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 865 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

किष्किन्धाकाण्डे चतुस्त्रिंशः सर्गः ८५३ वीर सुग्रीव अपनी पत्नी रुमाको गाढ आलिङ्गनपाशमें | अवस्थामें उन्होंने उदार हृदय और विशाल नेत्रवाले

बाँधे हुए एक श्रेष्ठ आसनपर विराजमान थे । उसी सुमित्राकुमार लक्ष्मणको देखा ॥६६ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे त्रयस्त्रिंशः सर्गः ॥ ३३ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें तैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३३ ॥

चतुस्त्रिंशः सर्गः सुग्रीवका लक्ष्मणके पास जाना

तमप्रतिहतं कुद्धं प्रविष्टं पुरुषर्षभम् ।

सुग्रीवो लक्ष्मणं दृष्ट्वा बभूव व्यथितेन्द्रियः ॥ १ ॥

लक्ष्मण बेरोक - टोक भीतर घुस आये थे । उन पुरुषशिरोमणिको क्रोधसे भरा देख सुग्रीवकी सारी इन्द्रियाँ व्यथित हो उठीं ॥१ ॥

क्रुद्धं निःश्वसमानं तं प्रदीप्तमिव तेजसा ।

भ्रातुर्व्यसनसंतप्तं दृष्ट्वा दशरथात्मजम् ॥ २ ॥

उत्पपात हरिश्रेष्ठो हित्वा सौवर्णमासनम् ।

महान् महेन्द्रस्य यथा स्वलंकृत इव ध्वजः ॥ ३ ॥

दशरथपुत्र लक्ष्मण रोषपूर्वक लंबी साँस खींच रहे थे और तेजसे प्रज्वलित - से जान पड़ते थे । अपने भाईके कष्टसे उनके मनमें बड़ा संताप था । उन्हें सामने आया देख वानरश्रेष्ठ सुग्रीव सुवर्णका सिंहासन छोड़कर कूद पड़े, मानो देवराज इन्द्रका भलीभाँति सजाया हुआ महान् ध्वज आकाशसे पृथ्वीपर उतर आया हो ॥ २-३ ॥

उत्पतन्तमनूत्पेतू रुमाप्रभृतयः स्त्रियः ।

सुग्रीवं गगने पूर्णं चन्द्रं तारागणा इव ॥४ ॥

सुग्रीवके उतरते ही रुमा आदि स्त्रियाँ भी उनके पीछे उस सिंहासनसे उतरकर खड़ी हो गयीं । जैसे आकाशमें पूर्ण चन्द्रमाका उदय होनेपर तारोंके समुदाय भी उदित हो गये हों ॥ ४ ॥

संरक्तनयन: श्रीमान् संचचार कृताञ्जलिः ।

बभूवावस्थितस्तत्र कल्पवृक्षो महानिव ॥ ५ ॥

श्रीमान् सुग्रीवके नेत्र मदसे लाल हो रहे थे । वे टहलते हुए लक्ष्मणके पास आये और हाथ जोड़कर खड़े हो गये । लक्ष्मण वहाँ महान् कल्पवृक्षके समान स्थित थे ॥

रुमाद्वितीयं सुग्रीवं नारीमध्यगतं स्थितम् ।

अब्रवील्लक्ष्मणः क्रुद्धः सतारं शशिनं यथा ॥ ६ ॥

सुग्रीवके साथ उनकी पत्नी रुमा भी थी । वे स्त्रियोंके बीचमें खड़े होकर तारिकाओंसे घिरे हुए चन्द्रमाकी भाँति शोभा पाते थे । उन्हें देखकर लक्ष्मणने क्रोधपूर्वक कहा —॥६ ॥

और लक्ष्मणका उन्हें फटकारना

। सत्त्वाभिजनसम्पन्नः सानुक्रोशो जितेन्द्रियः ।

कृतज्ञः सत्यवादी च राजा लोके महीयते ॥७ ॥

' वानरराज! धैर्यवान्, कुलीन, दयालु, जितेन्द्रिय और सत्यवादी राजाका ही संसारमें आदर होता है ॥

यस्तु राजा स्थितोऽधर्मे मित्राणामुपकारिणाम् ।

मिथ्या प्रतिज्ञां कुरुते को नृशंसतरस्ततः ॥ ८ ॥

' जो राजा अधर्ममें स्थित होकर उपकारी मित्रोंके सामने की हुई अपनी प्रतिज्ञाको झूठी कर देता है, उससे बढ़कर अत्यन्त क्रूर कौन होगा? ॥ ८ ॥

शतमश्वानृते हन्ति सहस्त्रं तु गवानृते ।

आत्मानं स्वजनं हन्ति पुरुषः पुरुषानृते ॥ ९ ॥

' अश्वदानकी प्रतिज्ञा करके उसकी पूर्ति न करनेपर ' अश्वानृत ' ( अश्वविषयक असत्य ) नामक पाप होता है । यह पाप बन जानेपर मनुष्य सौ अश्वोंकी हत्याके पापका भागी होता है । इसी प्रकार गोदानविषयक प्रतिज्ञाको मिथ्या कर देनेपर सहस्र गौओंके वधका पाप लगता है तथा किसी पुरुषके समक्ष उसका कार्य पूर्ण कर देनेकी प्रतिज्ञा करके जो उसकी पूर्ति नहीं करता है, वह पुरुष आत्मघात और स्वजन - वधके पापका भागी होता है ( फिर जो परम पुरुष श्रीरामके समक्ष की हुई प्रतिज्ञाको मिथ्या करता है, उसके पापकी कोई इयत्ता नहीं हो सकती ) ॥ ९ ॥

पूर्वं कृतार्थो मित्राणां न तत्प्रतिकरोति यः ।

कृतघ्नः सर्वभूतानां स वध्यः प्लवगेश्वर ॥१० ॥

| ' वानरराज! जो पहले मित्रोंके द्वारा अपना कार्य सिद्ध करके बदलेमें उन मित्रोंका कोई उपकार नहीं करता है, वह कृतघ्न एवं सब प्राणियोंके लिये वध्य है ॥ १० ॥

गीतोऽयं ब्रह्मणा श्लोकः सर्वलोकनमस्कृतः ।

दृष्ट्वा कृतघ्नं क्रुद्धेन तन्निबोध प्लवंगम ॥ ११ ॥

' कपिराज! किसी कृतघ्नको देखकर कुपित हुए ब्रह्माजीने सब लोगोंके लिये आदरणीय यह एक श्लोक कहा है, इसे सुनो - ॥११ ॥

पृष्ठ 866

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 866 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

८५४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे

गोध्ने चैव सुरापे च चौरे भग्नव्रते तथा ।

निष्कृतिर्विहिता सद्भिः कृतघ्ने नास्ति निष्कृतिः ॥ १२ ॥

' गोहत्यारे, शराबी, चोर और व्रत भंग करनेवाले पुरुषके लिये सत्पुरुषोंने प्रायश्चित्तका विधान किया है; किंतु कृतघ्नके उद्धारका कोई उपाय नहीं है ॥ १२ ॥

अनार्यस्त्वं कृतघ्नश्च मिथ्यावादी च वानर ।

पूर्वं कृतार्थो रामस्य न तत्प्रतिकरोषि यत् ॥ १३ ॥

' वानर! तुम अनार्य, कृतघ्न और मिथ्यावादी हो; क्योंकि श्रीरामचन्द्रजीकी सहायतासे तुमने पहले अपना काम तो बना लिया, किंतु जब उनके लिये सहायता करनेका अवसर आया, तब तुम कुछ नहीं करते ॥ १३ ॥

ननु नाम कृतार्थेन त्वया रामस्य वानर ।

सीताया मार्गणे यत्नः कर्तव्यः कृतमिच्छता ॥ १४ ॥

' वानर! तुम्हारा मनोरथ सिद्ध हो चुका है; अतः अब तुम्हें प्रत्युपकारकी इच्छासे श्रीरामकी पत्नी सीताकी खोजके लिये प्रयत्न करना चाहिये ॥ १४ ॥

स त्वं ग्राम्येषु भोगेषु सक्तो मिथ्याप्रतिश्रवः ।

न त्वां रामो विजानीते सर्पं मण्डूकराविणम् ॥ १५ ॥

' परंतु तुम्हारी दशा यह है कि अपनी प्रतिज्ञाको झूठी करके ग्राम्यभोगोंमें आसक्त हो रहे हो । श्रीरामचन्द्रजी यह नहीं जानते हैं कि तुम मेढककी - सी बोली बोलनेवाले सर्प हो ( जैसे साँप अपने मुँहमें किसी मेढकको जब दबा लेता है, तब केवल मेढक ही बोलता है, दूरके लोग उसे मेढक ही समझते हैं; परंतु वह वास्तवमें सर्प होता है । वही दशा तुम्हारी है । तुम्हारी । इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बातें कुछ और हैं और स्वरूप कुछ और ) ॥ १५ ॥

महाभागेन रामेण पापः करुणवेदिना ।

हरीणां प्रापितो राज्यं त्वं दुरात्मा महात्मना ॥ १६ ॥

' महाभाग श्रीरामचन्द्रजी परम महात्मा तथा दयासे द्रवित हो जानेवाले हैं; अतएव उन्होंने तुम जैसे पापी और दुरात्माको भी वानरोंके राज्यपर बिठा दिया ॥ १६ ॥

कृतं चेन्नातिजानीषे राघवस्य महात्मनः ।

सद्यस्त्वं निशितैर्बाणैर्हतो द्रक्ष्यसि वालिनम् ॥ १७ ॥

' यदि तुम महात्मा रघुनाथजीके किये हुए उपकारको नहीं समझोगे तो शीघ्र ही उनके खे बाणोंसे मारे जाकर वालीका दर्शन करोगे ॥ १७ ॥

न स संकुचितः पन्था येन वाली हतो गतः ।

समये तिष्ठ सुग्रीव मा वालिपथमन्वगाः ॥ १८ ॥

' सुग्रीव! वाली मारा जाकर जिस रास्तेसे गया है, वह आज भी बंद नहीं हुआ है । इसलिये तुम अपनी

प्रतिज्ञापर डटे रहो । वालीके मार्गका अनुसरण न करो ॥

न नूनमिक्ष्वाकुवरस्य कार्मुका -च्छरांश्च तान् पश्यसि वज्रसंनिभान् । ततः सुखं नाम विषेवसे सुखी न रामकार्यं मनसाप्यवेक्षसे ॥ १ ९ ॥ ' इक्ष्वाकुवंशशिरोमणि श्रीरामचन्द्रजीके धनुषसे छूटे हुए उन वज्रतुल्य बाणोंकी ओर निश्चय ही तुम्हारी दृष्टि नहीं जा रही है । इसीलिये तुम ग्राम्य सुखका सेवन कर रहे हो और उसीमें सुख मानकर श्रीरामचन्द्रजीके कार्यका मनसे भी विचार नहीं करते हो ' ॥ १ ९ ॥ किष्किन्धाकाण्डे चतुस्त्रिंशः सर्गः ॥ ३४ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें चौंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३४ ॥

पञ्चत्रिंशः सर्गः ताराका लक्ष्मणको युक्तियुक्त वचनोंद्वारा शान्त करना

तथा ब्रुवाणं सौमित्रिं प्रदीप्तमिव तेजसा ।

अब्रवील्लक्ष्मणं तारा ताराधिपनिभानना ॥ १ ॥

सुमित्राकुमार लक्ष्मण अपने तेजके कारण प्रज्वलित - से हो रहे थे । वे जब उपर्युक्त बात कह चुके, तब चन्द्रमुखी तारा उनसे बोली - ॥ १ ॥

नैवं लक्ष्मण वक्तव्यो नायं परुषमर्हति ।

हरीणामीश्वरः श्रोतुं तव वक्त्राद् विशेषतः ॥ २ ॥

' कुमार लक्ष्मण! आपको सुग्रीवसे ऐसी बात नहीं कहनी चाहिये । ये वानरोंके राजा हैं; अतः इनके प्रति कठोर वचन बोलना उचित नहीं है । विशेषतः आप-जैसे सुहृद्के मुखसे तो ये कदापि कटु वचन सुननेके अधिकारी नहीं हैं ॥ २ ॥

नैवाकृतज्ञः सुग्रीवो न शठो नापि दारुणः ।

नैवानृतकथो वीर न जिह्यश्च कपीश्वरः ॥ ३ ॥

' वीर! कपिराज सुग्रीव न कृतघ्न हैं, न शठ हैं, न क्रूर हैं, न असत्यवादी हैं और न कुटिल ही हैं ॥ ३ ॥

उपकारं कृतं वीरो नाप्ययं विस्मृतः कपिः ।

रामेण वीर सुग्रीवो यदन्यैर्दुष्करं रणे ॥४ ॥

पृष्ठ 867

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 867 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

किष्किन्धाकाण्डे ' वीर लक्ष्मण! श्रीरामचन्द्रजीने इनका जो उपकार किया है, वह युद्धमें दूसरोंके लिये दुष्कर है । उसे इन वीर कपिराजने कभी भुलाया नहीं है ॥४ ॥

रामप्रसादात् कीर्तिं च कपिराज्यं च शाश्वतम् ।

प्राप्तवानिह सुग्रीवो रुमां मां च परंतप ॥ ५ ॥

' शत्रुओंको संताप देनेवाले सुमित्रानन्दन! श्रीरामचन्द्रजीके कृपाप्रसादसे ही सुग्रीवने वानरोंके अक्षय राज्यको, यशको, रुमाको तथा मुझको भी प्राप्त किया है ॥

सुदुःखशयितः पूर्वं प्राप्येदं सुखमुत्तमम् ।

प्राप्तकालं न जानीते विश्वामित्रो यथा मुनिः ॥ ६ ॥

' पहले इन्होंने बड़ा दुःख उठाया है । अब इस उत्तम सुखको पाकर ये इसमें ऐसे रम गये कि इन्हें प्राप्त हुए समयका ज्ञान ही नहीं रहा । ठीक उसी तरह, जैसे विश्वामित्र मुनिको मेनकामें आसक्त हो जानेके कारण समयकी सुध - बुध नहीं रह गयी थी ' ॥ ६ ॥

घृताच्यां किल संसक्तो दश वर्षाणि लक्ष्मण ।

अहोऽमन्यत धर्मात्मा विश्वामित्रो महामुनिः ॥ ७ ॥

' लक्ष्मण! कहते हैं, धर्मात्मा महामुनि विश्वामित्रने घृताची ( मेनका ) नामक अप्सरामें आसक्त होनेके कारण दस वर्षके समयको एक दिन ही माना था ॥ ७ ॥

स हि प्राप्तं न जानीते कालं कालविदां वरः ।

विश्वामित्रो महातेजाः किं पुनर्यः पृथग्जनः ॥ ८ ॥

' कालका ज्ञान रखनेवालोंमें श्रेष्ठ महातेजस्वी विश्वामित्रको भी जब भोगासक्त होनेपर कालका ज्ञान नहीं रह गया, तब फिर दूसरे साधारण प्राणीको कैसे रह सकता है? ॥ ८ ॥

देहधर्मगतस्यास्य परिश्रान्तस्य लक्ष्मण ।

अवितृप्तस्य कामेषु रामः क्षन्तुमिहार्हति ॥ ९ ॥

' कुमार लक्ष्मण! आहार, निद्रा और मैथुन आदि जो देहके धर्म हैं, ( जो पशुओंमें भी समानरूपसे पाये जाते हैं ) उनमें स्थित हुए ये सुग्रीव पहले तो चिरकालतक दुःख भोगनेके कारण थके - माँदे एवं खिन्न थे । अब भगवान् श्रीरामकी कृपासे इन्हें जो काम - भोग प्राप्त हुए हैं, उनसे अभीतक इनकी तृप्ति नहीं हुई ( इसीलिये इनसे कुछ असावधानी हो गयी ); अतः परम कृपालु श्रीरघुनाथजीको यहाँ इनका अपराध क्षमा करना चाहिये ॥ ९ ॥

न च रोषवशं तात गन्तुमर्हसि लक्ष्मण ।

निश्चयार्थमविज्ञाय सहसा प्राकृतो यथा ॥ १० ॥

पञ्चत्रिंशः सर्गः ८५५ ' तात लक्ष्मण! आपको यथार्थ बात जाने बिना साधारण मनुष्यकी भाँति सहसा क्रोधके अधीन नहीं | होना चाहिये ॥ १० ॥

सत्त्वयुक्ता हि पुरुषास्त्वद्विधाः पुरुषर्षभ ।

अविमृश्य न रोषस्य सहसा यान्ति वश्यताम् ॥ ११ ॥

' पुरुषप्रवर! आप - जैसे सत्त्वगुणसम्पन्न पुरुष विचार किये बिना ही सहसा रोषके वशीभूत नहीं होते हैं ॥ ११ ॥

प्रसादये त्वां धर्मज्ञ सुग्रीवार्थं समाहिता ।

महान् रोषसमुत्पन्नः संरम्भस्त्यज्यतामयम् ॥ १२ ॥

' धर्मज्ञ! मैं एकाग्र हृदयसे सुग्रीवके लिये आपसे कृपाकी याचना करती हूँ । आप क्रोधसे उत्पन्न हुए इस महान् क्षोभका परित्याग कीजिये ॥ १२ ॥

रुमां मां चाङ्गदं राज्यं धनधान्यपशूनि च ।

रामप्रियार्थं सुग्रीवस्त्यजेदिति मतिर्मम ॥ १३ ॥

' मेरा तो ऐसा विश्वास है कि सुग्रीव श्रीरामचन्द्रजीका प्रिय करनेके लिये रुमाका, मेरा, कुमार अङ्गदका तथा धन - धान्य और पशुओंसहित सम्पूर्ण राज्यका भ परित्याग कर सकते हैं ॥१३ ॥

समानेष्यति सुग्रीवः सीतया सह राघवम् ।

शशाङ्कमिव रोहिण्या हत्वा तं राक्षसाधमम् ॥ १४ ॥

' सुग्रीव उस अधम राक्षसका वध करके श्रीरामको सीतासे उसी तरह मिलायेंगे, जैसे चन्द्रमाका रोहिणीके साथ संयोग हुआ हो ॥ १४ ॥

शतकोटिसहस्राणि लङ्कायां किल रक्षसाम् ।

अयुतानि च षट्त्रिंशत्सहस्त्राणि शतानि च ॥ १५ ॥

' कहते हैं कि लङ्कामें सौ हजार करोड़, छत्तीस अयुत, छत्तीस हजार और छत्तीस सौ राक्षस रहते हैं २ ॥

अहत्वा तांश्च दुर्धर्षान् राक्षसान् कामरूपिणः ।

न शक्यो रावणो हन्तुं येन सा मैथिली हृता ॥ १६ ॥

‘ वे सब - के - सब राक्षस इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले तथा दुर्जय हैं । उन सबका संहार किये बिना रावणका, जिसने मिथिलेशकुमारी सीताका अपहरण किया है, वध नहीं हो सकता ॥१६ ॥

ते न शक्या रणे हन्तुमसहायेन लक्ष्मण ।

रावणः क्रूरकर्मा च सुग्रीवेण विशेषतः ॥ १७ ॥

' लक्ष्मण! किसीकी सहायता लिये बिना अकेले किसी वीरके द्वारा न तो उन राक्षसोंका १. यह प्रसंग बालकाण्डके तिरसठवें सर्गमें आया है । हजार छः सौ होती है । २. आधुनिक गणनाके अनुसार यह संख्या दस खरब तीन लाख निन्यानबे

पृष्ठ 868

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 868 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

८५६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे संग्राममें वध किया जा सकता है और न क्रूरकर्मा । रावणका ही । इसलिये सुग्रीवसे सहायता लेनेकी विशेष आवश्यकता है ॥ १७ ॥

एवमाख्यातवान् वाली स ह्यभिज्ञो हरीश्वरः ।

आगमस्तु न मे व्यक्तः श्रवात् तस्य ब्रवीम्यहम् ॥ १८ ॥

' वानरराज वाली लङ्काके राक्षसोंकी इस संख्यासे परिचित थे, उन्होंने मुझे उनकी इस तरह गणना बतायी थी । रावणने इतनी सेनाका संग्रह कैसे किया? यह तो मुझे नहीं मालूम है । किंतु इस संख्याको मैंने उनके मुँहसे सुना था । वह इस समय मैं आपको बता रही हूँ ॥ १८ ॥

त्वत्सहायनिमित्तं हि प्रेषिता हरिपुङ्गवाः ।

आनेतुं वानरान् युद्धे सुबहून् हरिपुङ्गवान् ॥ १ ९ ॥

' आपकी सहायताके लिये सुग्रीवने बहुतेरे श्रेष्ठ वानरोंको युद्धके निमित्त असंख्य वानर वीरोंकी सेना एकत्र करनेके लिये भेज रखा है ॥ १ ९ ॥

तांश्च प्रतीक्षमाणोऽयं विक्रान्तान् सुमहाबलान् ।

राघवस्यार्थसिद्ध्यर्थं न निर्याति हरीश्वरः ॥ २० ॥

' वानरराज सुग्रीव उन महाबली और पराक्रमी वीरोंके आनेकी प्रतीक्षा कर रहे हैं । अतएव भगवान् श्रीरामका कार्य सिद्ध करनेके लिये अभी नगरसे बाहर नहीं निकल सके हैं ॥ २० ॥

कृता सुसंस्था सौमित्रे सुग्रीवेण पुरा यथा ।

अद्य तैर्वानरैः सर्वैरागन्तव्यं महाबलैः ॥ २१ ॥

' सुमित्रानन्दन! सुग्रीवने उन सबके एकत्र होनेके लिये पहलेसे ही जो अवधि निश्चित कर रखी है, उसके अनुसार उन समस्त महाबली वानरोंको आज ही यहाँ उपस्थित हो जाना चाहिये ॥ २१ ॥

ऋक्षकोटिसहस्राणि गोलाङ्गूलशतानि च ।

अद्य त्वामुपयास्यन्ति जहि कोपमरिंदम ।

कोट्योऽनेकास्तु काकुत्स्थ कपीनां दीप्ततेजसाम् ॥ २२ ॥

' शत्रुदमन लक्ष्मण! आज आपकी सेवामें कोटि सहस्र ( दस अरब ) रीछ, सौ करोड़ ( एक अरब ) लंगूर तथा और भी बढ़े हुए तेजवाले कई करोड़ वानर उपस्थित होंगे । इसलिये आप क्रोधको त्याग दीजिये ॥ २२ ॥

तव हि मुखमिदं निरीक्ष्य कोपात् क्षतजसमे नयने निरीक्षमाणाः । हरिवरवनिता न यान्ति शान्तिं प्रथमभयस्य हि शङ्किताः स्म सर्वाः ॥ २३ ॥

' आपका मुख क्रोधसे तमतमा उठा है और आँखें रोषसे लाल हो गयी हैं । यह सब देखकर हम वानरराजकी स्त्रियोंको शान्ति नहीं मिल रही है । हम सबको प्रथम भय ( वालिवध ) के समान ही किसी अनिष्टकी आशङ्का हो रही है ' ॥ २३ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे पञ्चत्रिंशः सर्गः ॥ ३५ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें पैंतीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३५ ॥

षट्त्रिंशः सर्गः सुग्रीवका अपनी लघुता तथा श्रीरामकी महत्ता बताते हुए लक्ष्मणसे क्षमा माँगना और लक्ष्मणका उनकी प्रशंसा करके उन्हें अपने साथ चलनेके लिये कहना

इत्युक्तस्तारया वाक्यं प्रश्रितं धर्मसंहितम् ।

मृदुस्वभावः सौमित्रिः प्रतिजग्राह तद्वचः ॥ १ ॥

ताराने जब इस प्रकार धर्मके अनुकूल विनययुक्त बात कही, तब कोमल स्वभाववाले सुमित्राकुमार लक्ष्मणने उसे मान लिया ( क्रोध को त्याग दिया ) ॥ १ ॥

तस्मिन् प्रतिगृहीते तु वाक्ये हरिगणेश्वरः ।

लक्ष्मणात् सुमहत् त्रासं वस्त्रं क्लिन्नमिवात्यजत् ॥ २ ॥

उनके द्वारा ताराकी बात मान ली जानेपर वानरयूथपति सुग्रीवने लक्ष्मणसे प्राप्त होनेवाले महान् भयको भीगे हुए वस्त्रकी भाँति त्याग दिया ॥ २ ॥

ततः कण्ठगतं माल्यं चित्रं बहुगुणं महत् ।

चिच्छेद विमदश्चासीत् सुग्रीवो वानरेश्वरः ॥ ३ ॥

तदनन्तर वानरराज सुग्रीवने अपने कण्ठमें पड़ी हुई फूलोंकी विचित्र, विशाल एवं बहुगुणसम्पन्न माला तोड़ डाली और वे मदसे रहित हो गये ॥ ३ ॥

स लक्ष्मणं भीमबलं सर्ववानरसत्तमः ।

अब्रवीत् प्रश्रितं वाक्यं सुग्रीवः सम्प्रहर्षयन् ॥ ४ ॥

फिर समस्त वानरोंमें शिरोमणि सुग्रीवने भयंकर बलशाली लक्ष्मणका हर्ष बढ़ाते हुए उनसे यह विनययुक्त बात कही- ॥ ४ ॥

पृष्ठ 869

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 869 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

किष्किन्धाकाण्डे

प्रणष्टा श्रीश्च कीर्तिश्च कपिराज्यं च शाश्वतम् ।

रामप्रसादात् सौमित्रे पुनश्चाप्तमिदं मया ॥ ५ ॥

' सुमित्राकुमार! मेरी श्री, कीर्ति तथा सदासे चला आता हुआ वानरोंका राज्य- ये सब नष्ट हो चुके थे । भगवान् श्रीरामकी कृपासे ही मुझे पुनः इन सबकी प्राप्ति हुई है ॥ ५ ॥

कः शक्तस्तस्य देवस्य ख्यातस्य स्वेन कर्मणा ।

तादृशं प्रतिकुर्वीत अंशेनापि नृपात्मज ॥ ६ ॥

‘ राजकुमार! वे भगवान् श्रीराम अपने कर्मोंसे ही सर्वत्र विख्यात हैं । उनके उपकारका वैसा ही बदला अंशमात्रसे भी कौन चुका सकता है? ॥ ६ ॥

सीतां प्राप्स्यति धर्मात्मा वधिष्यति च रावणम् ।

सहायमात्रेण मया राघवः स्वेन तेजसा ॥ ७ ॥

' धर्मात्मा श्रीराम अपने ही तेजसे रावणका वध करेंगे और सीताको प्राप्त कर लेंगे । मैं तो उनका एक तुच्छ सहायकमात्र रहूँगा ॥ ७ ॥

सहायकृत्यं किं तस्य येन सप्त महाद्रुमाः ।

गिरिश्च वसुधा चैव बाणेनैकेन दारिताः ॥ ८ ॥

' जिन्होंने एक ही बाणसे सात बड़े - बड़े ताल वृक्ष, पर्वत, पृथ्वी, पाताल और वहाँ रहनेवाले दैत्योंको भी विदीर्ण कर दिया था, उनको दूसरे किसी सहायककी आवश्यकता भी क्या है? ॥८ ॥

धनुर्विस्फारमाणस्य यस्य शब्देन लक्ष्मण ।

सशैला कम्पिता भूमिः सहायैः किं नु तस्य वै ॥ ९ ॥

' लक्ष्मण! जिनके धनुष खींचते समय उसकी टंकारसे पर्वतोंसहित पृथ्वी काँप उठी थी, उन्हें सहायकोंसे क्या लेना है? ॥९ ॥

अनुयात्रां नरेन्द्रस्य करिष्येऽहं नरर्षभ ।

गच्छतो रावणं हन्तुं वैरिणं सपुरस्सरम् ॥ १० ॥

' नरश्रेष्ठ! मैं तो वैरी रावणका वध करनेके लिये अग्रगामी सैनिकोंसहित यात्रा करनेवाले महाराज श्रीरामके पीछे - पीछे चलूँगा ॥ १० ॥

यदि किंचिदतिक्रान्तं विश्वासात् प्रणयेन वा ।

प्रेष्यस्य क्षमितव्यं मे न कश्चिन्नापराध्यति ॥ ११ ॥

‘ विश्वास अथवा प्रेमके कारण यदि कोई अपराध बन गया हो तो मुझ दासके उस अपराधको क्षमा कर देना चाहिये; क्योंकि ऐसा कोई सेवक नहीं है, जिससे कभी कोई अपराध होता ही न हो'॥११ ॥

षट्त्रिंशः सर्गः ८५७

इति तस्य ब्रुवाणस्य सुग्रीवस्य महात्मनः ।

अभवल्लक्ष्मणः प्रीतः प्रेम्णा चेदमुवाच ह ॥ १२ ॥

. महात्मा सुग्रीवके ऐसा कहनेपर लक्ष्मण प्रसन्न हो गये और बड़े प्रेमसे इस प्रकार बोले —॥१२ ॥

सर्वथा हि मम भ्राता सनाथो वानरेश्वर ।

त्वया नाथेन सुग्रीव प्रश्रितेन विशेषतः ॥ १३ ॥

' वानरराज सुग्रीव! विशेषत: तुम जैसे विनयशील सहायकको पाकर मेरे भाई श्रीराम सर्वथा सनाथ हैं ॥

यस्ते प्रभावः सुग्रीव यच्च ते शौचमीदृशम् ।

अर्हस्त्वं कपिराज्यस्य श्रियं भोक्तुमनुत्तमाम् ॥ १४ ॥

' सुग्रीव! तुम्हारा जो प्रभाव है और तुम्हारे हृदयमें जो इतना शुद्ध भाव है, इससे तुम वानरराज्यकी परम उत्तम लक्ष्मीका सदा ही उपभोग करनेके अधिकारी हो ॥

सहायेन च सुग्रीव त्वया रामः प्रतापवान् ।

वधिष्यति रणे शत्रूनचिरान्नात्र संशयः ॥ १५ ॥

' सुग्रीव! तुम्हें सहायकके रूपमें पाकर प्रतापी श्रीराम रणभूमिमें अपने शत्रुओंका शीघ्र ही वध कर डालेंगे, इसमें संशय नहीं है ॥१५ ॥

धर्मज्ञस्य कृतज्ञस्य संग्रामेष्वनिवर्तिनः ।

उपपन्नं च युक्तं च सुग्रीव तव भाषितम् ॥ १६ ॥

' सुग्रीव! तुम धर्मज्ञ, कृतज्ञ तथा युद्धमें कभी पीठ न दिखानेवाले हो । तुम्हारा यह भाषण सर्वथा युक्तिसंगत और उचित है ॥ १६ ॥

दोषज्ञः सति सामर्थ्ये कोऽन्यो भाषितुमर्हति ।

वर्जयित्वा मम ज्येष्ठं त्वां च वानरसत्तम ॥ १७ ॥

' वानरशिरोमणे! तुमको और मेरे बड़े भाईको छोड़कर दूसरा कौन ऐसा विद्वान् है, जो अपनेमें सामर्थ्य होते हुए भी ऐसा नम्रतापूर्ण वचन कह सके ॥ १७ ॥

सदृशश्चासि रामेण विक्रमेण बलेन च ।

सहाय दैवतैर्दत्तश्चिराय हरिपुंगव ॥ १८ ॥

' कपिराज! तुम बल और पराक्रममें भगवान् श्रीरामके बराबर हो । देवताओंने ही हमें दीर्घकालके लिये तुम जैसा सहायक प्रदान किया है ॥१८ ॥

किं तु शीघ्रमितो वीर निष्क्रम त्वं मया सह ।

सान्त्वयस्व वयस्यं च भार्याहरणदुःखितम् ॥ १ ९ ॥

' किंतु वीर! अब तुम शीघ्र ही मेरे साथ इस पुरीसे बाहर निकलो । तुम्हारे मित्र अपनी पत्नीके अपहरणसे

पृष्ठ 870

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १, पृष्ठ 870 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

८५८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे बहुत दुःखी हैं । उन्हें चलकर सान्त्वना दो ॥ १ ९ ॥ ' सखे! शोकमग्न श्रीरामके वचनोंको सुनकर जो यच्च शोकाभिभूतस्य श्रुत्वा रामस्य भाषितम् । मैंने तुम्हारे प्रति कठोर बातें कह दी हैं, उनके लिये मुझे

मया त्वं परुषाण्युक्तस्तत् क्षमस्व सखे मम ॥ २०॥ । क्षमा करो ' ॥२० ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये किष्किन्धाकाण्डे षट्त्रिंशः सर्गः ॥ ३६ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके किष्किन्धाकाण्डमें छत्तीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३६ ॥

सप्तत्रिंशः सर्गः सुग्रीवका हनुमान्जीको वानरसेनाके संग्रहके लिये दोबारा दूत भेजनेकी आज्ञा देना, उन दूतोंसे राजाकी आज्ञा सुनकर समस्त वानरोंका किष्किन्धाके लिये प्रस्थान और दूतोंका लौटकर सुग्रीवको भेंट देनेके साथ ही

एवमुक्तस्तु सुग्रीवो लक्ष्मणेन महात्मना ।

हनूमन्तं स्थितं पार्श्वे वचनं चेदमब्रवीत् ॥ १ ॥

महात्मा लक्ष्मणने जब ऐसा कहा, तब सुग्रीव अपने पास ही खड़े हुए हनुमान्जीसे यों बोले- ॥ १ ॥

महेन्द्रहिमवद्विन्ध्यकैलासशिखरेषु च ।

मन्दरे पाण्डुशिखरे पञ्चशैलेषु ये स्थिताः ॥ २ ॥

तरुणादित्यवर्णेषु भ्राजमानेषु नित्यशः ।

पर्वतेषु समुद्रान्ते पश्चिमस्यां तु ये दिशि ॥ ३ ॥

आदित्यभवने चैव गिरौ संध्याभ्रसंनिभे ।

पद्माचलवनं भीमाः संश्रिता हरिपुंगवाः ॥ ४ ॥

अञ्जनाम्बुदसंकाशाः अञ्जने पर्वते चैव महाशैलगुहावासा मेरुपार्श्वगताश्चैव ये तरुणादित्यवर्णाश्च पिबन्तो मधु मैरेयं वनेषु च सुरम्येषु तापसाश्रमरम्येषु

कुञ्जरेन्द्रमहौजसः ।

ये वसन्ति प्लवंगमाः ॥ ५ ॥

वानराः कनकप्रभाः ।

च धूम्रगिरिं श्रिताः ॥ ६ ॥

पर्वते ये महारुणे ।

भीमवेगाः प्लवंगमाः ॥ ७ ॥

सुगन्धिषु महत्सु च ।

वनान्तेषु समन्ततः ॥ ८ ॥

तांस्तांस्त्वमानय क्षिप्रं पृथिव्यां सर्ववानरान् ।

सामदानादिभिः कल्पैर्वानरैर्वेगवत्तरैः ॥ ९ ॥

' महेन्द्र, हिमवान्, विन्ध्य, कैलास तथा श्वेत शिखरवाले मन्दराचल - इन पाँच पर्वतोंके शिखरोंपर जो श्रेष्ठ वानर रहते हैं, पश्चिम दिशामें समुद्रके परवर्ती तटपर प्रात: कालिक सूर्यके समान कान्तिमान् और नित्य प्रकाशमान पर्वतोंपर जिन वानरोंका निवास है, भगवान् सूर्यके निवासस्थान तथा संध्याकालिक मेघसमूहके समान अरुण वर्णवाले उदयाचल एवं अस्ताचलपर जो वानर वास करते हैं, पद्माचलवर्ती वनका आश्रय लेकर वानरोंके आगमनका समाचार सुनाना जो भयानक पराक्रमी वानर - शिरोमणि निवास करते हैं, अञ्जनपर्वतपर जो काजल और मेघके समान काले तथा गजराजके समान महाबली वानर रहते हैं, बड़े - बड़े पर्वतोंकी गुफाओंमें निवास करनेवाले तथा मेरुपर्वतके आस - पास रहनेवाले जो सुवर्णकी - सी कान्तिवाले वानर हैं, जो धूम्रगिरिका आश्रय लेकर रहते हैं, मैरेय मधुका पान करते हुए जो महारुण पर्वतपर प्रात: कालके सूर्यकी भाँति लाल रंगके भयानक वेगशाली वानर निवास करते हैं तथा सुगन्धसे परिपूर्ण एवं तपस्वियोंके आश्रमोंसे सुशोभित बड़े - बड़े रमणीय वनों और वनान्तोंमें चारों ओर जो वानर रहते हैं, भूमण्डलके उन सभी वानरोंको तुम शीघ्र यहाँ ले आओ । शक्तिशाली तथा अत्यन्त वेगवान् वानरोंको भेजकर उनके द्वारा साम, दान आदि उपायोंका प्रयोग करके उन सबको यहाँ बुलवाओ ॥ २ – ९ ॥

प्रेषिताः प्रथमं ये च मयाऽऽज्ञाता महाजवाः ।

त्वरणार्थं तु भूयस्त्वं सम्प्रेषय हरीश्वरान् ॥ १० ॥

‘ मेरी आज्ञासे पहले जो महान् वेगशाली वानर भेजे गये हैं, उनको जल्दी करनेके लिये प्रेरणा देनेके निमित्त तुम पुनः दूसरे श्रेष्ठ वानरोंको भेजो ॥१० ॥

ये प्रसक्ताश्च कामेषु दीर्घसूत्राश्च वानराः ।

इहानयस्व तान् शीघ्रं सर्वानेव कपीश्वरान् ॥ ११ ॥

' जो वानर कामभोगमें फँसे हुए हों तथा जो दीर्घसूत्री ( प्रत्येक कार्यको विलम्बसे करनेवाले ) हों, उन सभी कपीश्वरोंको शीघ्र यहाँ ले आओ ॥ ११ ॥

अहोभिर्दशभिर्ये च नागच्छन्ति ममाज्ञया ।

हन्तव्यास्ते दुरात्मानो राजशासनदूषकाः ॥ १२ ॥

' जो मेरी आज्ञासे दस दिनके भीतर यहाँ न आ