श्रीगणेशाय नमः।

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २ — पृष्ठ 431–440

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 431–440

पृष्ठ 431

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 431 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे १२३२ यदि मे मुष्टिवेगं स राघवोऽद्य सहिष्यति ॥ ४७ ॥

ततः पास्यन्ति बाणौघा रुधिरं राघवस्य मे । ' यदि राम आज मेरी मुट्ठीका वेग सह लेंगे तो मेरे बाण-समूह अवश्य ही उनका रक्त पान करेंगे ॥ ४७३ ॥

चिन्तया तप्यसे राजन् किमर्थ मयि तिष्ठति ॥ ४८ ॥

सोऽहं शत्रुविनाशाय तव निर्यातुमुद्यतः । ' राजन्! मेरे रहते हुए तुम किसलिये चिन्ताकी आगसे झुलस रहे हो? मैं तुम्हारे शत्रुओंका विनाश करनेके लिये अभी रणभूमिमें जानेको उद्यत हूँ ॥ ४८३ ॥

घोरं निहनिष्यामि संयुगे ॥ ४ ९ ॥ मुञ्च रामाद् भयं राघवं लक्ष्मणं चैव सुग्रीवं च महाबलम् । " तुम्हें रामसे जो घोर भय हो रहा है, उसे त्याग दो । मैं रणभूमिमें राम, लक्ष्मण और महाबली सुग्रीवको अवश्य मार डालूँगा ॥ ४ ९ ३ ॥ हनूमन्तं च रक्षोघ्नं येन लङ्का प्रदीपिता ॥ ५० ॥

हरीश्च भक्षयिष्यामि संयुगे समुपस्थिते ।

असाधारणमिच्छामि तव दातुं महद् यशः ॥ ५१ ॥

' युद्ध उपस्थित होनेपर मैं राक्षसोंका संहार करनेवाले उस हनुमान् को भी जीवित नहीं छोडूंगा, जिसने लङ्का जलायी थी । साथ ही अन्य वानरोंको भी खा जाऊँगा । आज राजको भी शान्त कर दूँगा । सर्वभक्षी अग्निका भी कर जाऊँगा ॥ ५३ ॥

आदित्यं पातयिष्यामि सनक्षत्रं महीतले ।

शतक्रतुं वधिष्यामि पास्यामि वरुणालयम् ॥

' नक्षत्रों सहित सूर्यको भी पृथ्वीपर मार गिराऊँगा, भी वध कर डालूँगा और समुद्रको भी पी जाऊँगा ॥

पर्वतांश्चर्णयिष्यामि दारयिष्यामि मेदिनीम् ।

दीर्घकाले प्रसुप्तस्य कुम्भकर्णस्य विक्रमम् ॥

भक्षण ५४ ॥ इन्द्रका ५४ ॥ ५५ ॥

अद्य पश्यन्तु भूतानि भक्ष्यमाणानि सर्वशः ।

न त्विदं त्रिदिवं सर्वमाहारो मम पूर्यते ॥ ५६ ॥

' पर्वतको चूर - चूर कर दूँगा । भूमण्डलको विदीर्णं कर डालूँगा । आज मेरे द्वारा खाये जानेवाले सब प्राणी दीर्घकाल-तक सोकर उठे हुए मुझ कुम्भकर्णका पराक्रम देखें । यह सारी त्रिलोकी आहार बन जाय तो भी मेरा पेट नहीं भर सकता ॥ ५५-५६ ॥ वधेन ते दाशरथेः सुखावह सुखं समाहर्तुमहं व्रजामि । निहत्य रामं सह लक्ष्मणेन खादामि सर्वान् हरियूथमुख्यान् ॥ ५७ ॥

श्रीरामका वध करके मैं तुम्हें उत्तरोत्तर ' दशरथकुमार प्राप्ति करानेवाले सुख - सौभाग्यको देना चाहता हूँ । सुखकी तुम्हें अलौकिक एवं महान् यश प्रदान करना चाहता लक्ष्मणसहित रामका वध करके सभी प्रधान प्रधान वानरयूथ-हूँ ॥ ५०-५१ ॥ पतियोंको खा जाऊँगा ॥ ५७ ॥

यदि चेन्द्राद् भयं राजन् यदि चापि स्वयंभुवः । रमख राजन् पिब चाद्य वारुणीं ततोऽहं नाशयिष्यामि नैशं तम इवांशुमान् ॥ ५२ ॥ कुरुष्व कृत्यानि विनीय दुःखम् ।

" राजन्! यदि तुम्हें इन्द्र अथवा स्वयम्भू ब्रह्मासे भी मयाद्य रामे गमिते यमक्षयं है तो उस भयको भी उसी तरह नष्ट कर दूँगा, जैसे चिराय सीता वशगा भविष्यति ॥ ५८ ॥

भय सूर्य रात्रि के अन्धकारको ॥ ५२ ॥ " " राजन्! अब मौज करो, मदिरा पीओ और मानसिक

अपि देवाः शयिष्यन्ते मयि क्रुद्धे महीतले । दूर करके सब कार्य करो । आज मेरे द्वारा राम यम-यमं च शमयिष्यामि भक्षयिष्यामि पावकम् ॥ ५३ ॥ दुःखको; फिर तो सीता चिरकाल ( सदा )

देवता भी धराशायी हो जायँगे । लोक पहुँचा दिये जायँगे ' मेरे कुपित होनेपर ही क्या है? ) मैं यम- के लिये तुम्हारे अधीन हो जायगी ' ॥ ५८ ॥

( फिर मनुष्यों और वानरोंकी तो बात त्रिषष्टितमः सर्गः ॥ ६३ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे आदिकाव्यके युद्धकाण्ड में तिरसठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ६३ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आरामायण चतुःषष्टितमः सर्गः कुम्भकर्णके प्रति आक्षेप करके रावणको बिना युद्धके ही महोदरका अभीष्ट वस्तुकी प्राप्तिका उपाय बताना अपनी भुजाओंसे सुशोभित होनेवाले विशालकाय एवं तदुक्तमतिकायस्य बलिनो बाहुशालिनः । बलवान् राक्षस कुम्भकर्णका यह वचन सुनकर महोदरने कहा – || वचनं श्रुत्वोवाच महोदरः ॥ १ ॥

कुम्भकर्णस्य

पृष्ठ 432

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 432 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे चतुःषष्टितमः सर्गः १२३३

कुम्भकर्ण कुले जातो धृष्टः प्राकृतदर्शनः ।

अवलिप्तो न शक्नोषि कृत्यं सर्वत्र वेदितुम् ॥ २ ॥

' कुम्भकर्ण! तुम उत्तम कुलमें उत्पन्न हुए हो; परंतु तुम्हारी दृष्टि ( बुद्धि ) निम्नश्रेणीके लोगोंके समान है । तुम ढीठ और घमंडी हो, इसलिये सभी विषयोंमें क्या कर्तव्य है-इस बात को नहीं जान सकते ॥ २ ॥

नहि राजा न जानीते कुम्भकर्ण नयानयो ।

त्वं तु कैशोरकाद् धृष्टः केवलं वतमिच्छसि ॥ ३ ॥

‘ कुम्भकर्णं! हमारे महाराज नीति और अनीतिको नहीं जानते हैं, ऐसी बात नहीं है । तुम केवल अपने बचपनके कारण धृष्टतापूर्वक इस तरह की बातें कहना चाहते हो ॥ ३ ॥

स्थानं वृद्धिं च हानि च देशकालविधानवित् ।

आत्मनश्च परेषां च बुध्यते राक्षसर्षभः ॥ ४ ॥

' राक्षसशिरोमणि रावण देश - कालके लिये उचित कर्तव्य-को जानते हैं और अपने तथा शत्रुपक्षके स्थान, वृद्धि एवं क्षयको अच्छी तरह समझते हैं ॥ ४ ॥

यत् त्वशक्यं बलवता वक्तु प्राकृतबुद्धिना ।

अनुपासितवृद्धेन कः कुर्यात् तादृशं बुधः ॥ ५ ॥

‘ जिसने वृद्ध पुरुषोंकी उपासना या सत्संग नहीं किया है और जिसकी बुद्धि गँवारोंके समान है, ऐसा बलवान् पुरुष भी जिस कर्मको नहीं कर सकता — जिसे अनुचित समझता है, वैसे कर्मको कोई बुद्धिमान् पुरुष कैसे कर सकता है? ॥

यांस्तु धर्मार्थकामांस्त्वं ब्रवीषि पृथगाश्रयान् ।

अवबोद्ध स्वभावेन नहि लक्षणमस्ति तान् ॥ ६ ॥

' जिन अर्थ, धर्मं और कामको तुम पृथक् - पृथक् आश्रय-वाले बता रहे हो, उन्हें ठीक - ठीक समझनेकी तुम्हारे भीतर शक्ति ही नहीं है ॥ ६ ॥

कर्म चैव हि सर्वेषां कारणानां प्रयोजनम् ।

श्रेयः पापीयसां चात्र फलं भवति कर्मणाम् ॥ ७ ॥

‘ सुखके साधनभूत जो त्रिवर्गं ( धर्म, अर्थ एवं काम ) हैं, उन सबका एकमात्र कर्म ही प्रयोजक है ( क्योंकि जो कर्मानुष्ठानसे रहित है, उसका धर्मं, अर्थ अथवा काम कोई भी पुरुषार्थ सफल नहीं होता ) । इसी तरह एक पुरुषके प्रयत्न से सिद्ध होनेवाले सभी शुभाशुभ व्यापारोंका फल यहाँ एक ही कर्ताको प्राप्त होता है ( इस प्रकार जब परस्पर विरुद्ध होनेपर भी धर्म और कामका अनुष्ठान एक ही पुरुषके द्वारा होता देखा जाता है, तब तुम्हारा यह कहना कि केवल धर्म-का ही अनुष्ठान करना चाहिये, धर्मविरोधी कामका नहीं, कैसे संगत हो सकता है? ) ॥ ७ ॥

निःश्रेयसफलावेव धर्मार्थावितरावपि ।

अधर्मानर्थयोः प्राप्तं फलं च प्रात्यवायिकम् ॥ ८ ॥

वा ० रा ० ५.९.११ ' निष्कामभावसे किये गये धर्म ( जप, ध्यान आदि ) और अर्थ ( धनसाध्य यज्ञ, दान आदि ) —ये चित्तशुद्धिके द्वारा यद्यपि निःश्रेयस ( मोक्ष ) रूप फलकी प्राप्ति करानेवाले हैं तथापि कामना - विशेषसे स्वर्ग एवं अभ्युदय आदि अन्य फलोंकी भी प्राप्ति कराते हैं । पूर्वोक्त जपादिरूप या क्रियामय नित्य धर्मका लोप होनेपर अधर्म और अनर्थ प्राप्त होते हैं और उनके रहते हुए प्रत्यवायजनित फल भोगना पड़ता है ( परंतु काम्य - कर्म न करनेसे प्रत्यवाय नहीं होता, यह धर्म और अर्थको अपेक्षा कामकी विशेषता है ) ॥ ८ ॥

ऐहलौकिकपारक्यं कर्म पुंभिर्निषेव्यते ।

कर्माण्यपि तु कल्यानि लभते काममास्थितः ॥ ९ ॥

' जीवको धर्म और अधर्मके फल इस लोक और परलोक-में भी भोगने पड़ते हैं । परंतु जो कामना - विशेषके उद्देश्य से यत्नपूर्वक कमका अनुष्ठान करता है, उसे यहाँ भी उसके सुख - मनोरथ की प्राप्ति हो जाती है । धर्मं आदिके फलकी भाँति उसके लिये कालान्तर या लोकान्तरकी अपेक्षा नहीं होती है । ( इस तरह काम धर्म और अर्थसे विलक्षण सिद्ध होता है ) ।

तत्र क्लृप्तमिदं राज्ञा हृदि कार्य मतं च नः ।

रात्रौ हि साहसं यत् तत् किमिवात्रापनीयते ॥ १० ॥

" यहाँ राजा के लिये कामरूपी पुरुषार्थका सेवन उचित है ही । ऐसा ही राक्षसराजने अपने हृदयमें निश्चित किया है और यही हम मन्त्रियोंकी भी सम्मति है । शत्रुके प्रति साहसपूर्ण कार्य करना कौन - सी अनीति है ( अतः इन्होंने जो कुछ किया है, उचित ही किया है ) ॥ १० ॥

एकस्यैवाभियाने तु हेतुर्यः प्राहृतस्त्वया ।

तत्राप्यनुपपन्नं ते वक्ष्यामि यदसाधु च ॥ ११ ॥

" तुमने युद्ध के लिये अकेले अपने ही प्रस्थान करने के विषयमें जो हेतु दिया है ( अपने महान् बलके द्वारा शत्रुको परास्त कर देनेकी जो घोषणा की है ) उसमें भी जो असंगत एवं अनुचित बात कही गयी है, उसे मैं तुम्हारे सामने रखता हूँ ॥ ११ ॥

येन पूर्व जनस्थाने बहवोऽतिबला हताः ।

राक्षसा राघवं तं त्वं कथमेको जयिष्यसि ॥ १२ ॥

' जिन्होंने पहले जनस्थानमें बहुत - से अत्यन्त बलशाली राक्षसोंको मार डाला था, उन्हीं रघुवंशी वीर श्रीरामको तुम अकेले ही कैसे परास्त करोगे? ॥ १२ ॥

* यहाँ महोदरने रावणकी चापलूसी करनेके लिये ' कामवाद ' की स्थापना या प्रशंसा की है । यह आदर्श मत नहीं है । वास्तवमें धर्म, अर्थ और काममें धर्म ही प्रधान है; अतः उसीके सेवनसे प्राणि-मात्रका कल्याण हो सकता है ।

पृष्ठ 433

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 433 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१२३४ श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे

ये पूर्व निर्जितास्तेन जनस्थाने महौजसः ।

राक्षसांस्तान् पुरे सर्वान् भीतानद्य न पश्यसि ॥ १३ ॥

' जनस्थान में श्रीरामने पहले जिन महान् बलशाली निशाचरोंको मार भगाया था, वे आज भी इस लङ्कापुरीमें

विद्यमान हैं और उनका वह भय अबतक दूर नहीं हुआ है ।

क्या तुम उन राक्षसों को नहीं देखते हो? ॥ १३ ॥

तं सिंहमिव संक्रुद्धं रामं दशरथात्मजम् ।

सर्प सुतमहो बुद्ध्वा प्रबोधयितुमिच्छसि ॥ १४ ॥

' दशरथ कुमार श्रीराम अत्यन्त कुपित हुए सिंहके समान पराक्रमी एवं भयंकर हैं, क्या तुम उनसे भिड़ने का साहस करते हो? क्या जान - बूझकर सोये हुए सर्पको जगाना चाहते हो? तुम्हारी मूर्खतापर आश्चर्य होता है! ॥ १४ ॥

ज्वलन्तं तेजसा नित्यं क्रोधेन च दुरासदम् ।

कस्तं मृत्युमिवासह्यमासादयितुमर्हति ॥ १५ ॥

' श्रीराम सदा ही अपने तेजसे देदीप्यमान हैं । वे क्रोध करनेपर अत्यन्त दुर्जय और मृत्युके समान असह्य हो उठते हैं । भला कौन योद्धा उनका सामना कर सकता है? ॥ १५ ॥

संशयस्थमिदं सर्व शत्रोः प्रतिसमासने ।

एकस्य गमनं तात नहि मे रोचते भृशम् ॥ १६ ॥

" हमारी यह सारी सेना भी यदि उस अजेय शत्रुका सामना करनेके लिये खड़ी हो तो उसका जीवन भी संशय में पड़ सकता है । अतः तात! युद्धके लिये तुम्हारा अकेले जाना मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है ॥ १६ ॥

हीनार्थस्तु समृद्धार्थ को रिपुं प्राकृतं यथा ।

निश्चितं जीवितत्यागे वशमानेतुमिच्छति ॥ १७ ॥

" जो सहायकोंसे सम्पन्न और प्राणोंकी बाजी लगाकर शत्रुओं का संहार करनेके लिये निश्चित विचार रखनेवाला हो, ऐसे शत्रुको अत्यन्त साधारण मानकर कौन असहाय योद्धा वशमें लाने की इच्छा कर सकता है? ॥ १७ ॥

यस्य नास्ति मनुष्येषु सदृशो राक्षसोत्तम ।

कथमाशंससे योद्धुं तुल्येनेन्द्र विवस्वतोः ॥ १८ ॥

' राक्षसशिरोमणे! मनुष्योंमें जिनकी समता करनेवाला दूसरा कोई नहीं है तथा जो इन्द्र और सूर्यके समान तेजस्वी हैं, उन श्रीरामके साथ युद्ध करनेका हौसला तुम्हें कैसे हो रहा है?? ॥ १८ ॥

एवमुक्त्वा तु संरब्धं कुम्भकर्ण महोदरः ।

उवाच रक्षसां मध्ये रावणं लोकरावणम् ॥ १ ९ ॥

रोषके आवेशसे युक्त कुम्भकर्णसे ऐसा कहकर महोदरने समस्त राक्षसों के बीचमें बैठे हुए लोकोंको रुलानेवाले रावण-से कहा ॥ १ ९ ॥

लब्ध्वा पुरस्ताद् वैदेहीं किमर्थ त्वं विलम्बसे ।

यदीच्छसि तदा सीता वशगा ते भविष्यति ॥ २० ॥

' महाराज! आप विदेहकुमारीको अपने सामने पाकर भी किसलिये विलम्ब कर रहे हैं? आप जब चाहें तभी सीता आपके वश में हो जायगी ॥ २० ॥

दृष्टः कश्चिदुपायो मे सीतोपस्थानकारकः ।

रुचितश्चेत् स्वया बुद्ध्या राक्षसेन्द्र ततः शृणु ॥ २१ ॥

' राक्षसराज! मुझे एक ऐसा उपाय सूझा है, जो सीताको आपकी सेवामें उपस्थित करके ही रहेगा । आप उसे सुनिये । सुनकर अपनी बुद्धिसे उसपर विचार कीजिये और ठीक ऊँचे तो उसे काम में लाइये ॥ २१ ॥

अहं द्विजिह्नः संहादी कुम्भकर्णो वितर्दनः ।

पञ्च रामवधायैते निर्यान्तीत्यवघोषय ॥ २२ ॥

' आप नगर में यह घोषित करा दें कि महोदर, द्विजिह्न, संहृादी, कुम्भकर्ण और वितर्दन - ये पाँच राक्षस रामका वध करनेके लिये जा रहे हैं ॥ २२ ॥

ततो गत्वा वयं युद्धं दास्यामस्तस्य यत्नतः ।

जेष्यामो यदि ते शत्रून नोपायैः कार्यमस्ति नः ॥ २३ ॥

" हमलोग रणभूमि में जाकर प्रयत्नपूर्वक श्रीरामके साथ युद्ध करेंगे । यदि आपके शत्रुओंपर हम विजय पा गये तो हमारे लिये सीताको वशमें करनेके निमित्त दूसरे किसी उपाय-की आवश्यकता ही नहीं रह जायगी ॥ २३ ॥

अथ जीवति नः शत्रुर्वयं च कृतसंयुगाः ।

ततः समभिपत्स्यामो मनसा यत् समीक्षितम् ॥ २४ ॥

' यदि हमारा शत्रु अजेय होनेके कारण जीवित ही रह गया और हम भी युद्ध करते - करते मारे नहीं गये तो हम उस उपायको काममें लायेंगे, जिसे हमने मनसे सोचकर निश्चित किया है ॥ २४ ॥

वयं युद्धादिष्यामो रुधिरेण समुक्षिताः ।

विदार्य स्वतनुं बाणै रामनामाङ्कितैः शरैः ॥ २५ ॥

भक्षितो राघवोऽस्माभिर्लक्ष्मणश्चेति वादिनः ।

ततः पादौ ग्रहीष्यामस्त्वं नः कामं प्रपूरय ॥ २६ ॥

' रामनामसे अङ्कित बाणोंद्वारा अपने शरीरको घायल कराकर खूनसे लथपथ हो हम यह कहते हुए युद्धभूमिसे यहाँ लौटेंगे कि हमने राम और लक्ष्मणको खा लिया है । उस समय हम आपके पैर पकड़कर यह भी कहेंगे कि हमने शत्रुको मारा है 1 । इसलिये आप हमारी इच्छा पूरी कीजिये ॥

ततोऽवघोषय पुरे गजस्कन्धेन पार्थिव ।

हतो रामः सह भ्रात्रा ससैन्य इति सर्वतः ॥ २७ ॥

' पृथ्वीनाथ! तब आप हाथीकी पीठ पर किसीको बिठाकर

पृष्ठ 434

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 434 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे पञ्चषष्टितमः सर्गः १२३५ सारे नगर में यह घोषणा करा दें कि भाई और सेना के सहित राम मारा गया ॥ २७ ॥

प्रीतो नाम ततो भूत्वा भृत्यानां त्वमरिंदम ।

भोगांश्च परिवारांश्च कामान् वसु च दापय ॥ २८ ॥

ततो माल्यानि वासांसि वीराणामनुलेपनम् ।

पेयं च बहु योधेभ्यः स्वयं च मुदितः पिब ॥ २ ९ ॥

' शत्रुदमन! इतना ही नहीं, आप प्रसन्नता दिखाते हुए अपने वीर सेवकों को उनकी अभीष्ट वस्तुएँ, तरह - तरह की भोग-सामग्रियाँ, दास - दासी आदि, धन- रत्न, आभूषण, वस्त्र और अनुलेपन दिलावें । अन्य योद्धाओंको भी बहुत - से उपहार दें तथा स्वयं भी खुशी मनाते हुए मद्यपान करें ॥२८-२९ ॥

ततोऽस्मिन् बहुलीभूते कौलीने सर्वतो गते ।

भक्षितः ससुहृद् रामो राक्षसैरिति विश्रुते ॥ ३० ॥

प्रविश्याश्वास्य चापि त्वं सीतां रहसि सान्त्वयन् ।

धनधान्यैश्च कामैश्च रत्नैश्चैनां प्रलोभय ॥ ३१ ॥

' तदनन्तर जब लोगों में सब ओर यह चर्चा फैल जाय कि राम अपने सुहृदसहित राक्षसोंके आहार बन गये और सीताके कानों में भी यह बात पड़ जाय, तब आप सीताको समझानेके लिये एकान्तमें उसके वासस्थानपर जायें और तरह - तरह से धीरज बँधाकर उसे धन - धान्य, भाँति - भाँति के भोग और रत्न आदिका लोभ दिखावें ॥ ३०-३१ ॥

अनयोपधया राजन् भूयः शोकानुबन्धया ।

अकामा त्ववशं सीता नष्टनाथा गमिष्यति ॥ ३२ ॥

' राजन्! इस प्रवञ्चनासे अपनेको अनाथ माननेवाली सीता-का शोक और भी बढ़ जायगा और वह इच्छा न होनेपर भी आपके अधीन हो जायगी ॥ ३२ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये

रमणीयं हि भर्तारं विनष्टमधिगम्य सा ।

नैराश्यात् स्त्रीलघुत्वाच्च त्वद्वशं प्रतिपत्स्यते ॥ ३३ ॥

" अपने रमणीय पतिको विनष्ट हुआ जान वह निराशा तथा नारी - सुलभ चपलता के कारण आपके वशमें आ जायगी ॥

सा पुरा सुखसंवृद्धा सुखार्हा दुःखकर्शिता ।

त्वय्यधीनं सुखं ज्ञात्वा सर्वथैव गमिष्यति ॥ ३४ ॥

" वह पहले सुखमें पली हुई है और सुख भोगने के योग्य है; परंतु इन दिनों दुःखसे दुर्बल हो गयी है । ऐसी दशा में अब आपके ही अधीन अपना सुख समझकर सर्वथा आपकी सेवामें आ जायगी ॥ ३४ ॥

एतत् सुनीतं मम दर्शनेन

रामं हि दृट्रैव भवेदनर्थः ।

इहैव ते सेत्स्यति मात्सुको भू-महानयुद्धेन सुखस्य लाभः ॥ ३५ ॥

' मेरे देखने में यही सबसे सुन्दर नीति है । युद्ध में तो श्रीरामका दर्शन करते ही आपको अनर्थ ( मृत्यु ) की प्राप्ति हो सकती है; अतः आप युद्धस्थलमें जानेके लिये उत्सुक

नहीं, यहीं आपके अभीष्ट मनोरथकी सिद्धि हो जायगी ।

बिना युद्ध के ही आपको सुखका महान् लाभ होगा ॥ ३५ ॥

अष्टसैन्य नवाप्तसंशयो रिपुं त्वयुद्धेन जयञ्जनाधिपः । यशश्च पुण्यं च महान्महीपते श्रियं च कीर्तिं च चिरं समश्नुते ॥ ३६ ॥

" महाराज! जो राजा बिना युद्धके ही शत्रुपर विजय पाता है, उसकी सेना नष्ट नहीं होती । उसका जीवन भी संशय में नहीं पड़ता, वह पवित्र एवं महान् यश पाता तथा दीर्घकाल तक लक्ष्मी एवं उत्तम कीर्तिका उपभोग करता है ' ॥ युद्धकाण्डे चतुःषष्टितमः सर्गः ॥ ६४ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्ड में चौंसठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ६४ ॥

पञ्चषष्टितमः सर्गः कुम्भकर्णकी

स तथोक्तस्तु निर्भर्त्स्य कुम्भकर्णो महोदरम् ।

अब्रवीद् राक्षसश्रेष्ठं भ्रातरं रावणं ततः ॥ १ ॥

महोदर के ऐसा कहने पर कुम्भकर्णने उसे डाँटा और अपने भाई राक्षस शिरोमणि रावणसे कहा ॥ १ ॥

सोऽहं तव भयं घोरं वधात् तस्य दुरात्मनः ।

रामस्याद्य प्रमार्जामि निर्वैरो हि सुखी भव ॥ २ ॥

' राजन्! आज मैं उस दुरात्मा रामका वध करके तुम्हारे घोर भयको दूर कर दूँगा । तुम वैरभावसे मुक्त होकर सुखी हो जाओ ॥ २ ॥

रणयात्रा

गर्जन्ति न वृथा शूरा निर्जला इव तोयदाः ।

पश्य सम्पद्यमानं तु गर्जितं युधि कर्मणा ॥ ३ ॥

' शूरवीर जलहीन बादलके समान व्यर्थ गर्जना नहीं किया करते । तुम देखना, अब युद्धस्थलमें मैं अपने पराक्रमके द्वारा ही गर्जना करूँगा ॥ ३ ॥

न मर्षयन्ति चात्मानं सम्भावयितुमात्मना ।

अदर्शयित्वा शूरास्तु कर्म कुर्वन्ति दुष्करम् ॥ ४ ॥

" शूरवीरोंको अपने ही मुँहसे अपनी तारीफ करना सहन नहीं होता । वे वाणीके द्वारा प्रदर्शन न करके चुपचाप दुष्कर पराक्रम प्रकट करते हैं ॥ ४ ॥

पृष्ठ 435

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 435 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१२३६ श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे

विक्लवानां ह्यबुद्धीनां राज्ञां पण्डितमानिनाम् ।

रोचते त्वचो नित्यं कथ्यमानं महोदर ॥ ५ ॥

' महोदर! जो भीरु, मूर्ख और झूठे ही अपनेको पण्डित माननेवाले होंगे, उन्हीं राजाओंको तुम्हारे द्वारा कही जानेवाली ये चिकनी - चुपड़ी बातें सदा अच्छी लगेंगी ॥ ५ ॥

युद्धे कापुरुषैर्नित्यं भवद्भिः प्रियवादिभिः ।

राजानमनुगच्छद्भिः सर्व कृत्यं विनाशितम् ॥ ६ ॥

' युद्ध में कायरता दिखानेवाले तुम जैसे चापलूसोंने ही सदा राजाकी हाँ में हाँ मिलाकर सारा काम चौपट किया है ॥

राजशेषा कृता लङ्का क्षीणः कोशो बलं हतम् ।

राजानमिममासाद्य सुहृचिह्नममित्रकम् ॥ ७ ॥

' अब तो लङ्कामें केवल राजा शेष रह गये हैं । खजाना खाली हो गया और सेना मार डाली गयी । इस राजाको पाकर तुमलोगोंने मित्रके रूपमें शत्रुका काम किया है ॥ ७ ॥

एष निर्याम्यहं युद्धमुद्यतः शत्रुनिर्जये ।

दुर्नयं भवतामद्य समीकर्तुं महाहवे ॥ ८ ॥

“ यह देखो, अब मैं शत्रुको जीतनेके लिये उद्यत होकर समरभूमिमें जा रहा हूँ । तुमलोगोंने अपनी खोटी नीति के कारण जो विषम परिस्थिति उत्पन्न कर दी है, उसका आज महासमर में समीकरण करना है इस विषम संकटको सर्वदाके लिये टाल देना है ' ॥ ८ ॥

एवमुक्तवतो वाक्यं कुम्भकर्णस्य धीमतः ।

प्रत्युवाच ततो वाक्यं प्रहसन् राक्षसाधिपः ॥ ९ ॥

बुद्धिमान् कुम्भकर्णने जब ऐसी वीरोचित बात कही, तब राक्षसराज रावणने हँसते हुए उत्तर दिया- ॥ ९ ॥

महोदरोऽयं रामात् तु परित्रस्तो न संशयः ।

न हि रोचयते तात युद्धं युद्धविशारद ॥ १० ॥

' युद्धविशारद तात! यह महोदर श्रीरामसे बहुत डर गया है, इसमें संशय नहीं है 1 । इसीलिये यह युद्धको पसंद नहीं करता है | १० ||

कश्चिन्मे त्वत्समो नास्ति सौहृदेन बलेन च ।

गच्छ शत्रुवधाय त्वं कुम्भकर्ण जयाय च ॥ ११ ॥

' कुम्भकर्ण! मेरे आत्मीयजनोंमें सौहार्द और बलकी दृष्टिसे कोई भी तुम्हारी समानता करनेवाला नहीं है । तुम शत्रुओंका वध करने और विजय पानेके लिये युद्धभूमिमें जाओ ॥ ११ ॥

शयानः शत्रुनाशार्थ भवान् सम्बोधितो मया ।

अयं हि कालः सुमहान् राक्षसानामरिंदम ॥ १२ ॥

‘ शत्रुदमन वीर! तुम सो रहे थे । तुम्हारे द्वारा शत्रुओं-का नाश करानेके लिये ही मैंने तुम्हें जगाया है । राक्षसोंकी युद्धयात्राके लिये यह सबसे उत्तम समय है ॥ १२ ॥

संगच्छ शूलमादाय पाशहस्त इवान्तकः ।

वानरान् राजपुत्रौ च भक्षयादित्यतेजसौ ॥ १३ ॥

' तुम पाशधारी यमराजकी भाँति शूल लेकर जाओ और सूर्यके समान तेजस्वी उन दोनों राजकुमारों तथा वानरोंको मारकर खा जाओ ॥ १३ ॥

समालोक्य तु ते रूपं विद्रविष्यन्ति वानराः ।

रामलक्ष्मणयोश्चापि हृदये प्रस्फुटिष्यतः ॥ १४ ॥

' वानर तुम्हारा रूप देखते ही भाग जायँगे तथा राम और लक्ष्मणके हृदय भी विदीर्ण हो जायेंगे ' ॥ १४ ॥

एवमुक्त्वा महातेजाः कुम्भकर्ण महाबलम् ।

पुनर्जातमिवात्मानं मे राक्षसपुङ्गवः ॥ १५ ॥

महाबली कुम्भकर्ण से ऐसा कहकर महातेजस्वी राक्षसराज रावणने अपना पुनः नया जन्म हुआ - सा माना ॥ १५ ॥

कुम्भकर्णबलाभिज्ञो जानंस्तस्य पराक्रमम् ।

बभूव मुदितो राजा शशाङ्क इव निर्मलः ॥ १६ ॥

राजा रावण कुम्भकर्णके बलको अच्छी तरह जानता था, उसके पराक्रमसे भी पूर्ण परिचित था; इसलिये वह निर्मल चन्द्रमाके समान परम आह्लादसे भर गया ॥ १६ ॥

इत्येवमुक्तः संहृष्टो निर्जगाम महाबलः ।

रास्तु वचनं श्रुत्वा योद्धुमुद्युक्तवांस्तदा ॥ १७ ॥

रावणके ऐसा कहनेपर महाबली कुम्भकर्ण बहुत प्रसन्न हुआ । वह राजा रावणकी बात सुनकर उस समय युद्धके लिये उद्यत हो गया और लङ्कापुरीसे बाहर निकला ॥ १७ ॥

आददे निशितं शूलं वेगाच्छत्रुनिबर्हणः ।

सर्व कालायसं दीप्तं तप्तकाञ्चनभूषणम् ॥ १८ ॥

शत्रुओंका संहार करनेवाले उस वीरने बड़े वेग से तीखा शूल हाथमें लिया, जो सब का सब काले लोहेका बना हुआ, चमकीला और तपाये हुए सुवर्णसे विभूषित था ॥ १८ ॥

इन्द्राशनिसमप्रख्यं वज्रप्रतिमगौरवम् ।

देवदानवगन्धर्वयक्षपन्नगसूदनम् ॥ १ ९ ॥

उसकी कान्ति इन्द्र के अशनि के समान थी । वह वज्रके समान भारी था तथा देवताओं, दानवों, गन्धर्वों, यक्षों और नागोंका संहार करनेवाला था ॥ १ ९ ॥

रक्तमाल्यमहादामं स्वतश्चोद्गतपावकम् ।

आदाय विपुलं शूलं शत्रुशोणितरञ्जितम् ॥ २० ॥

कुम्भकर्णो महातेजा रावणं वाक्यमब्रवीत् ।

गमिष्याम्यहमेकाकी तिष्ठत्विह बलं मम ॥ २१ ॥

उसमें लाल फूलों की बहुत बड़ी माला लटक रही थी और उससे आग की चिनगारियाँ झड़ रही थीं । शत्रुओंके रक्तसे रँगे हुए उस विशाल शूलको हाथमें लेकर महातेजस्वी कुम्भकर्ण

पृष्ठ 436

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 436 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे पञ्चषष्टितमः सर्गः १२३७ रावणसे बोला- मैं अकेला ही युद्धके लिये जाऊँगा । अपनी

यह सारी सेना यहीं रहे । २०-२१ ॥

अद्य तान् क्षुधितः क्रुद्धो भक्षयिष्यामि वानरान् ।

कुम्भकर्णवचः श्रुत्वा रावणो वाक्यमब्रवीत् ॥ २२ ॥

' आज मैं भूखा हूँ और मेरा क्रोध भी बढ़ा हुआ है । इसलिये समस्त वानरोंको भक्षण कर जाऊँगा । " कुम्भकर्णकी यह बात सुनकर रावण बोला- ॥ २२ ॥

सैन्यैः परिवृतो गच्छ शूलमुद्गरपाणिभिः ।

वानरा हि महात्मानः शूराः सुव्यवसायिनः ॥ २३ ॥

एकाकिनं प्रमन्तं वा नयेयुर्दशनैः क्षयम् ।

तस्मात् परमदुर्धर्षः सैन्यैः परिवृतो व्रज ।

रक्षसामहितं सर्व शत्रुपक्षं निषूदय ॥ २४ ॥

' कुम्भकर्ण! तुम हाथों में शूल और मुद्गर धारण करने वाले सैनिकों से घिरे रहकर युद्धके लिये यात्रा करो, क्योंकि महामनस्वी वानर बड़े वीर और अत्यन्त उद्योगी हैं । वे तुम्हें अकेला या असावधान देख दाँतोंसे काट - काटकर नष्ट कर डालेंगे; इसलिये सेनासे घिरकर सब ओरसे सुरक्षित हो यहाँसे जाओ । उस दशामें तुम्हें परास्त करना शत्रुओंके लिये बहुत कठिन होगा । तुम राक्षसोंका अहित करनेवाले समस्त शत्रुदल-का संहार करो ' ॥ २३-२४ ॥

अथासनात् समुत्पत्य स्रजं मणिकुतान्तराम् ।

आयबन्ध महातेजाः कुम्भकर्णस्य रावणः ॥ २५ ॥

यों कहकर महातेजस्वी रावण अपने आसनसे उठा और एक सोने की माला, जिसके बीच - बीचमें मणियाँ पिरोयी हुई थीं, लेकर उसने कुम्भकर्णके गले में पहना दी ॥ २५ ॥

अङ्गदान्यङ्गुलीवेशन वराण्याभरणानि च ।

हारं च शशिसंकाशमाबबन्ध महात्मनः ॥ २६ ॥

बाजूबंद, अंगूठियाँ, अच्छे - अच्छे आभूषण और चन्द्रमा-के समान चमकीला हार — इन सबको उसने महाकाय कुम्भ-कर्ण अङ्गमें पहनाया ॥ २६ ॥

दिव्यानि च सुगन्धीनि माल्यदामानि रावणः ।

गात्रेषु सज्जयामास श्रोत्रयोश्चास्य कुण्डले ॥ २७ ॥

उतना ही नहीं, रावणने उसके विभिन्न अङ्गों में दिव्य सुगन्धित फूलों की मालाएँ भी वैधवा दीं और दोनों कानों में कुण्डल पहना दिये ॥ २७ ॥

काञ्चनाङ्गद केयूरनिष्काभरणभूषितः कुम्भकर्णो बृहत्कर्णः सुहृतोऽग्निरिवाबभौ ॥ २८ ॥

सोनेके अङ्गद, केयूर और पदक आदि आभूषणोंसे भूषित तथा घड़े के समान विशाल कानोंवाला कुम्भकर्ण घीकी उत्तम आहुति पाकर प्रज्वलित हुई अग्निके समान प्रकाशित हो उठा ॥ २८ ॥

श्रोणीसूत्रेण महता मेचकेन व्यराजत ।

अमृतोत्पादने नद्धो भुजङ्गेनेव मन्दरः ॥ २ ९ ॥

उसके कटिप्रदेशमें काले रंगकी एक विशाल करधनी थी, जिससे वह अमृत की उत्पत्तिके लिये किये गये समुद्रमन्थन-के समय नागराज वासुकिसे लिपटे हुए मन्दराचलके समान शोभा पाता था ॥ २ ९ ॥ सकाञ्चनं भारसहं निवातं विद्युत्प्रभं दीप्तमिवात्मभासा । आवध्यमानः कवचं रराज संध्याभ्रसंवीत इवाद्विराजः ॥ ३० ॥

तदनन्तर कुम्भकर्णकी छातीमें एक सोनेका कवच बाँधा गया, जो भारी से भारी आघात सहन करने में समर्थ, अस्त्र - शस्त्रों से अभेद्य तथा अपनी प्रभासे विद्युत् के समान देदीप्यमान था । उसे धारण करके कुम्भकर्ण संध्याकालके लाल बादलोंसे संयुक्त गिरिराज अस्ताचलके समान सुशोभित हो रहा था ॥ ३० ॥

सर्वाभरणसर्वाङ्गः शूलपाणिः स राक्षसः ।

त्रिविक्रमकृतोत्साहो नारायण इवाबभौ ॥ ३१ ॥

सारे अङ्गोंमें सभी आवश्यक आभूषण धारण करके हाथों में शूल लिये वह राक्षस कुम्भकर्ण जब आगे बढ़ा, उस समय त्रिलोकीको नापनेके लिये तीन डग बढ़ानेको उत्साहित हुए भगवान् नारायण ( वामन ) के समान जान पड़ा ॥ ३१ ॥

भ्रातरं सम्परिष्वज्य कृत्वा चापि प्रदक्षिणम् ।

प्रणम्य शिरसा तस्मै प्रतस्थे स महाबलः ॥ ३२ ॥

भाईको हृदयसे लगाकर उसकी परिक्रमा करके उस महा-बली वीरने उसे मस्तक झुकाकर प्रणाम किया । तत्पश्चात् वह युद्धके लिये चला ॥ ३२ ॥

तमाशीर्भिः प्रशस्ताभिः प्रेषयामास रावणः ।

शङ्खदुन्दुभिनिर्घोषैः सैन्यैश्चापि वरायुधैः ॥ ३३ ॥

उस समय रावणने उत्तम आशीर्वाद देकर श्रेष्ठ आयुधों से सुसज्जित सेनाओंके साथ उसे युद्ध के लिये बिदा किया ।. यात्रा के समय उसने शङ्ख और दुन्दुभि आदि बाजे भी बजवाये ॥ ३३ ॥

तं गजैश्च तुरंगैश्च स्यन्दनैश्चाम्बुदखनैः ।

अनुजग्मुर्महात्मानो रथिनो रथिनां वरम् ॥ ३४ ॥

हाथी, घोड़े और मेघोंकी गर्जना के समान घर्घराहट पैदा करनेवाले रथोंपर सवार हो अनेकानेक महामनस्वी रथी वीर रथियोंमें श्रेष्ठ कुम्भकर्णके साथ गये ॥ ३४ ॥

: खरैश्चैव सिंहद्वपमृगद्विजैः ।

अनुजग्मुश्च तं घोरं कुम्भकर्ण महाबलम् ॥ ३५ ॥

कितने ही राक्षस साँप, ऊँट, गधे, सिंह, हाथी, मृग और

पृष्ठ 437

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 437 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१२३८ श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे पक्षियोंपर सवार हो - होकर उस भयंकर महाबली कुम्भकर्णके पीछे - पीछे गये ॥ ३५ ॥

पुष्पवर्षैरवकीर्यमाणो धृतातपत्रः शितशूलपाणिः । मदोत्कटः शोणितगन्धमत्तो विनिर्ययौ दानवदेवशत्रुः ॥ ३६ ॥

उस समय उसके ऊपर फूलोंकी वर्षा हो रही थी । सिरपर श्वेत छत्र तना हुआ था और उसने हाथमें तीखा त्रिशूल ले रक्खा था । इस प्रकार देवताओं और दानवोंका शत्रु तथा रक्तकी गन्धसे मतवाला कुम्भकर्ण, जो स्वाभाविक मदसे भी उन्मत्त हो रहा था, युद्ध के लिये निकला ॥ ३६ ॥

पदातयश्च बहवो महानादा महाबलाः ।

अन्वयू राक्षसा भीमा भीमाक्षाः शस्त्रपाणयः ॥ ३७ ॥

उसके साथ बहुत - से पैदल राक्षस भी गये, जो बड़े बलवान्, जोर - जोर से गर्जना करनेवाले, भीषण नेत्रधारी और भयानक रूपवाले थे । उन सबके हाथोंमें नाना प्रकारके अस्त्र-शस्त्र थे ॥ ३७ ॥

रक्ताक्षाः सुबहुव्यामा नीलाञ्जनचयोपमाः ।

शूलानुद्यम्य खड्गांश्च निशितांश्च परश्वधान् ॥ ३८ ॥

भिन्दिपालांश्च परिघान् गदाश्च मुसलानि च ।

तालस्कन्धांश्च विपुलान् क्षेपणीयान् दुरासदान् ॥ ३ ९ ॥

उनके नेत्र रोषसे लाल हो रहे थे । वे सभी कई व्योम ऊँचे और काले कोयलेके ढेरकी भाँति काले थे । उन्होंने अपने हाथोंमें शूल, तलवार, तीखी धारवाले फरसे, भिन्दिपाल, परिघ, गदा, मुसल, बड़े - बड़े ताड़के वृक्षोंके तने और जिन्हें कोई काट न सके, ऐसी गुलेलें ले रक्खी थीं ॥ ३८-३९ ॥

अथान्यद्वपुरादाय दारुणं घोरदर्शनम् ।

निष्पपात महातेजाः कुम्भकर्णो महाबलः ॥ ४० ॥

तदनन्तर महातेजस्वी महाबली कुम्भकर्णने बड़ा उम्र रूप धारण किया, जिसे देखनेपर भय मालूम होता था । ऐसा रूप धारण करके वह युद्धके लिये चल पड़ा ॥ ४० ॥

धनुःशतपरीणाहः स पट्ातसमुच्छ्रितः ।

रौद्रः शकटचक्राक्षो महापर्वतसंनिभः ॥ ४१ ॥

उस समय वह छः सौ धनुषके बराबर विस्तृत और सौ धनुष के बराबर ऊँचा हो गया । उसकी आँखें दो गाड़ीके पहियोंके समान जान पड़ती थीं । वह विशाल पर्वतके समान भयंकर दिखायी देता था ॥ ४१ ॥

१. लंबाईका एक नाप । दोनों भुजाओंको दोनों ओर फैलाने पर एक हाथकी उँगलियों के सिरेसे दूसरे हाथकी उँगलियोंके सिरेतक जितनी दूरी होती है, उसे ' व्याम ' कहते हैं ।

संनिपत्य च रक्षांसि दग्धशैलोपमो महान् ।

कुम्भकर्णो महावक्त्रः प्रहसन्निदमब्रवीत् ॥ ४२ ॥

पहले तो उसने राक्षस सेनाकी व्यूह रचना की । फिर दावानलसे दग्ध हुए पर्वतके समान महाकाय कुम्भकर्ण अपना विशाल मुख फैलाकर अट्टहास करता हुआ इस प्रकार बोला ॥ ४२ ॥

अद्य वानरमुख्यानां तानि यूथानि भागशः ।

निर्दहिष्यामि संक्रुद्धः पतङ्गानिव पावकः ॥ ४३ ॥

' राक्षसो! जैसे आग पतंगोंको जलाती है, उसी प्रकार मैं भी कुपित होकर आज प्रधान प्रधान वानरोंके एक - एक झुंड-को भस्म कर डालूँगा ॥ ४३ ॥

नापराध्यन्ति मे कामं वानरा वनचारिणः ।

जातिरस्मद्विधानां सा पुरोद्यानविभूषणम् ॥ ४४ ॥

" यों तो वनमें विचरनेवाले बेचारे वानर स्वेच्छासे मेरा

कोई अपराध नहीं कर रहे हैं; अतः वे वधके योग्य नहीं हैं ।

वानरोंकी जाति तो हम - जैसे लोगोंके नगरोद्यानका आभूषण है ॥

पुररोधस्य मूलं तु राघवः सहलक्ष्मणः ।

हते तस्मिन् हतं स तं वधिष्यामि संयुगे ॥ ४५ ॥

' वास्तव में लङ्कापुरीपर घेरा डालनेके प्रधान कारण हैं-लक्ष्मणसहित राम । अतः सबसे पहले मैं उन्हींको युद्ध में मारूँगा । उनके मारे जानेपर सारी वानर सेना स्वतः मरी हुई सी हो जायगी ' ॥ ४५ ॥

एवं तस्य ब्रुवाणस्य कुम्भकर्णस्य राक्षसाः ।

नादं चक्रुर्महाघोरं कम्पयन्त इवार्णवम् ॥ ४६ ॥

कुम्भकर्णके ऐसा कहनेपर राक्षसोंने समुद्रको कम्पित - सा करते हुए बड़ी भयानक गर्जना की ॥ ४६ ॥

तस्य निष्पततस्तूर्ण कुम्भकर्णस्य धीमतः ।

बभूवुर्घोररूपाणि निमित्तानि समन्ततः ॥ ४७ ॥

बुद्धिमान् राक्षस कुम्भकर्णके रणभूमिकी ओर पैर बढ़ाते ही चारों ओर घोर अपशकुन होने लगे ॥ ४७ ॥

उल्काशनियुता मेघा बभूवुर्गर्दभारुणाः ।

ससागरवना चैव वसुधा समकम्पत ॥ ४८ ॥

गदहके समान भूरे रंगवाले बादल घिर आये । साथ ही उल्कापात हुआ और बिजलियाँ गिरीं । समुद्र और वनसहित सारी पृथ्वी काँपने लगी ॥ ४८ ॥

घोररूपाः शिवा नेदुः सज्वालकवलैर्मुखैः ।

मण्डलान्यपसव्यानि बबन्धुश्च विहंगमाः ॥ ४ ९ ॥

भयानक गीदड़ियाँ मुँहसे आग उगलती हुई अमङ्गल-सूचक बोली बोलने लगीं । पक्षी मण्डल बाँधकर उसकी दक्षिणाः वर्त परिक्रमा करने लगे ॥ ४ ९ ॥

पृष्ठ 438

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 438 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे षट्षष्टितमः सर्गः १२३ ९

निष्पपात च गृध्रोऽस्य शूले वै पथि गच्छतः ।

प्रास्फुरन्नयनं चास्य सव्यो बाहुरकम्पत ॥ ५० ॥

रास्तेमें चलते समय कुम्भकर्णके शूलपर गीध आ बैठा । उसकी बायीं आँख फड़कने लगी और बायीं भुजा कम्पित होने लगी ॥ ५० ॥

निष्पपात तदा चोल्का ज्वलन्ती भीमनिःस्वना ।

आदित्यो निष्प्रभश्चासीन्न वाति च सुखोऽनिलः ॥५१ ॥

फिर उसी समय जलती हुई उल्का भयंकर आवाजके साथ गिरी । सूर्यकी प्रभा क्षीण हो गयी और हवा इतने वेगसे चल रही थी कि सुखद नहीं जान पड़ती थी ॥ ५१ ॥

अचिन्तयन महोत्पातानुदितान् रोमहर्षणान् ।

निर्ययौ कुम्भकर्णस्तु कृतान्तबलचोदितः ॥ ५२ ॥

इस प्रकार रोंगटे खड़े कर देनेवाले बहुत - से बड़े - बड़े उत्पात प्रकट हुए; किंतु उनकी कुछ भी परवा न करके कालकी शक्तिसे प्रेरित हुआ कुम्भकर्ण युद्ध के लिये निकल पड़ा || ५२ ॥

स लङ्घयित्वा प्राकारं पद्भ्यां पर्वतसंनिभः ।

ददर्शाभ्रघनप्रख्यं वानरानीकमद्भुतम् ॥ ५३ ॥

वह पर्वतके समान ऊँचा था । उसने लङ्काकी चहार-दीवारीको दोनों पैरोंसे लाँघकर देखा कि वानरोंकी अद्भुत सेना मेघौकी घनीभूत घटाके समान छा रही है ॥ ५३ ॥

ते दृष्ट्वा राक्षसश्रेष्ठं वानराः पर्वतोपमम् ।

वायुनुन्ना इव धना ययुः सर्वा दिशस्तदा ॥ ५४ ॥

उस पर्वताकार श्रेष्ठ राक्षसको देखते ही समस्त वानर हवासे उड़ाये गये बादलोंके समान तत्काल सम्पूर्ण दिशाओं में भाग चले ॥ ५४ ॥

तद् वानरानीकमतिप्रचण्डं

दिशो द्रवद्भिन्नमिवाभ्रजालम् ।

स कुम्भकर्णः समवेक्ष्य हर्षा-मननाद भूयो घनवद्घनाभः ॥ ५५ ॥

छिन्न - भिन्न हुए बादलोंके समूहकी भाँति उस अतिशय प्रचण्ड वानर - वाहिनीको सम्पूर्ण दिशाओं में भागती देख मेघोंके समान काला कुम्भकर्ण बड़े हर्ष के साथ सजल जलधरके सदृश गम्भीर स्वरमें बारंबार गर्जना करने लगा ॥ ५५ ॥

ते तस्य घोरं निनदं निशम्य यथा निनादं दिवि वारिदस्य । पेतुर्धरण्यां बहवः लवङ्गा निकृत्तमूला इव शालवृक्षाः ॥ ५६ ॥

आकाशमें जैसी मेघोंकी गर्जना होती है, उसीके समान उस राक्षसका घोर सिंहनाद सुनकर बहुत से वानर जड़से कटे हुए सालवृक्षोंके समान पृथ्वीपर गिर पड़े ॥ ५६ ॥

विपुलपरिघवान् स कुम्भकर्णो रिपुनिधनाय विनिःसृतो महात्मा । कपिगणभयमाददत् सुभीमं प्रभुरिव किंकरदण्डवान् युगान्ते ॥ ५७ ॥

महाकाय कुम्भकर्णने शूलकी ही भाँति अपने एक हाथमें विशाल परिघ भी ले रक्खा था । वह वानर - समूहोंको अत्यन्त घोर भय प्रदान करता हुआ प्रलयकालमें संहारके साधनभूत कालदण्डोंसे युक्त भगवान् कालरुद्रके समान शत्रुओंका विनाश करनेके लिये पुरीसे बाहर निकला ॥ ५७ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे पञ्चषष्टितमः सर्गः ॥ ६५ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्धरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें पैंसठवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ६५ ॥

षट्षष्टितमः सर्गः कुम्भकर्णके भय से भागे हुए वानरोंका अंगदद्वारा प्रोत्साहन और आवाहन, कुम्भकर्णद्वारा वानरोंका संहार, पुनः वानर - सेनाका पलायन और अंगदका उसे समझा - बुझाकर लौटाना

स लङ्घयित्वा प्राकारं गिरिकूटोपमो महान् ।

निर्ययौ नगरात् तूर्ण कुम्भकर्णो महाबलः ॥ १ ॥

महाबली कुम्भकर्ण पर्वत - शिखरके समान ऊँचा और विशालकाय था । वह परकोटा लाँघकर बड़ी तेजीके साथ नगरसे बाहर निकला ॥ १ ॥

ननाद च महानादं समुद्रमभिनादयन् ।

विजयन्निव निर्घातान् विधमन्निव पर्वतान् ॥ २ ॥

बाहर आकर पर्वतोंको कँपाता और समुद्रको गुँजाता हुआ - सा वह उच्च स्वर से गम्भीर नाद करने लगा । उसकी वह गर्जना बिजलीकी कड़कको भी मात कर रही थी ॥ २ ॥

तमवध्यं मघवता यमेन वरुणेन वा ।

प्रेक्ष्य भीमाक्षमायान्तं वानरा विप्रदुद्रुवुः ॥ ३ ॥

इन्द्र, यम अथवा वरुणके द्वारा भी उसका वध होना असम्भव था । उस भयानक नेत्रवाले निशाचरको आते देख सभी वानर भाग खड़े हुए ॥ ३ ॥

तांस्तु विप्रद्रुतान् दृष्ट्रा राजपुत्रोऽङ्गदोऽब्रवीत् ।

पृष्ठ 439

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 439 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१२४० श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे नलं नीलं गवाक्षं च कुमुदं च महाबलम् ॥ ४ ॥

उन सबको भागते देख राजकुमार अंगदने नल, नील, गवाक्ष और महाबली कुमुदको सम्बोधित करके कहा – ॥ ४ ॥

आत्मनस्तानि विस्मृत्य वीर्याण्यभिजनानि च ।

क्व गच्छत भयत्रस्ताः प्राकृता हरयो यथा ॥ ५ ॥

' वानर वीरो! अपने उत्तम कुलों और उन अलौकिक पराक्रमोंको भुलाकर साधारण बंदरोंकी भाँति भयभीत हो तुम कहाँ भागे जा रहे हो? ॥ ५ ॥

साधु सौम्या निवर्तध्वं किं प्राणान् परिरक्षथ ।

नालं युद्धाय वै रक्षो महतीयं विभीषिका ॥ ६ ॥

' सौम्य स्वभाववाले बहादुरो! अच्छा होगा कि तुम लौट आओ । क्यों जान बचानेके फेर में पड़े हो? यह राक्षस हमारे साथ युद्ध करनेकी शक्ति नहीं रखता । यह तो इसकी बड़ी भारी विभीषिका है— इसने मायासे विशाल रूप धारण करके तुम्हें डराने के लिये व्यर्थं घटाटोप फैला रक्खा है ॥ ६ ॥

महतीमुत्थितामेनां राक्षसानां विभीषिकाम् ।

विक्रमाद् विधमिष्यामो निवर्तध्वं प्लवङ्गमाः ॥ ७ ॥

' अपने सामने उठी हुई राक्षसोंकी इस बड़ी भारी

विभीषिकाको हम अपने पराक्रमसे नष्ट कर देंगे । अतः वानर-वीरो! लौट आओ ' ॥ ७ ॥

कृच्छ्रेण तु समाश्वस्य संगम्य च ततस्ततः ।

वृक्षान् गृहीत्वा हरयः सम्प्रतस्थू रणाजिरे ॥ ८ ॥

तब वानरोंने बड़ी कठिनाईसे धैर्यं धारण किया और जहाँ - तहाँसे एकत्र हो हाथोंमें वृक्ष लेकर वे रणभूमिकी ओर चले ॥ ८ ॥

ते निवर्त्य तु संरब्धाः कुम्भकर्ण वनौकसः ।

निजघ्नुः परमक्रुद्धाः समदा इव कुञ्जराः ॥ ९ ॥

प्रांशुभिर्गिरिश्टङ्गैश्च शिलाभिश्च महाबलाः ।

पादपैः पुष्पिताग्रैश्च हन्यमानो न कम्पते ॥ १० ॥

लौटने पर वे महाबली वानर मतवाले हाथियोंकी भाँति अत्यन्त क्रोध और रोषसे भर गये और कुम्भकर्णके ऊपर ऊँचे - ऊँचे पर्वतीय - शिखरों, शिलाओं तथा खिले हुए वृक्षोंसे प्रहार करने लगे । उनकी मार खाकर भी कुम्भकर्ण विचलित

नहीं होता था । ९ -१० ॥

तस्य गात्रेषु पतिता भिद्यन्ते बहवः शिलाः ।

पादपाः पुष्पिताग्राश्च भग्नाः पेतुर्महीतले ॥ ११ ॥

उसके अङ्गोंपर गिरी हुई बहुतेरी शिलाएँ चूर - चूर हो जाती थीं और वे खिले हुए वृक्ष भी उसके शरीरसे टकराते ही टूक - टूक होकर पृथ्वीपर गिर पड़ते थे ॥ ११ ॥

सोऽपि सैन्यानि संक्रुद्धो वानराणां महौजसाम् ।

ममन्थ परमायत्तो वनान्यग्निरिवोत्थितः ॥ १२ ॥

उधर क्रोधसे भरा हुआ कुम्भकर्ण भी अत्यन्त सावधान हो महाबली वानरोंकी सेनाओंको उसी प्रकार रौंदने लगा, जैसे बढ़ा हुआ दावानल बड़े - बड़े जंगलों को जलाकर भस्म कर देता है ॥ १२ ॥

लोहितार्द्रास्तु बहवः शेरते वानरर्षभाः ।

निरस्ताः पतिता भूमौ ताम्रपुष्पा इव द्रुमाः ॥ १३ ॥

बहुत - से श्रेष्ठ वानर खून से लथपथ हो धरतीपर सो गये । जिन्हें उठाकर उसने ऊपर फेंक दिया, वे लाल फूलोंसे लदे हुए वृक्षोंकी भाँति पृथ्वीपर गिर पड़े ॥ १३ ॥

लवयन्तः प्रधावन्तो वानरा नावलोकयन् ।

केचित् समुद्रे पतिताः केचिद् गगनमास्थिताः ॥ १४ ॥

वानर ऊँची - नीची भूमिको लाँघते हुए जोर - जोर से भागने लगे । वे आगे - पीछे और अगल - बगल में कहीं भी दृष्टि नहीं डालते थे । कोई समुद्र में गिर पड़े और कोई आकाशमें ही उड़ते रह गये || १४ ॥

वध्यमानास्तु ते वीरा राक्षसेन च लीलया ।

सागरं येन ते तीर्णाः पथा तेनैव दुद्रुवुः ॥ १५ ॥

उस राक्षसने खेल - खेल में ही जिन्हें मारा, वे वीर वानर जिस मार्गसे समुद्र पार करके लङ्कामें आये थे, उसी मार्ग से भागने लगे ॥ १५ ॥

ते स्थलानि तदा निम्नं विवर्णवदना भयात् ।

ऋक्षा वृक्षान् समारूढाः केचित् पर्वतमाश्रिताः ॥ १६ ॥

भयके मारे वानरोंके मुखकी कान्ति फीकी पड़ गयी । वे नीची जगह देख - देखकर भागने और छिपने लगे । कितने ही रीछ वृक्षोंपर जा चढ़े और कितनोंने पर्वतोंकी शरण ली ॥ ममज्जुरर्णवे केचिद् गुहाः केचित् समाश्रिताः ।

निपेतुः केचिदपरे केचिन्नैवावतस्थिरे ।

केचिद् भूमौ निपतिताः केचित् सुप्तामृता इव ॥ १७ ॥

कितने ही वानर और भालू समुद्र में डूब गये । कितनोंने पर्वतोंकी गुफाओंका आश्रय लिया । कोई गिरे, कोई एक स्थान पर खड़े न रह सके, इसलिये भागे । कुछ धराशायी हो गये और कोई - कोई मुर्दों के समान साँस रोककर पड़ गये ॥

तान् समीक्ष्याङ्गदो भग्नान् वानरानिदमब्रवीत् ।

अवतिष्ठत युध्यामो निवर्तध्वं लवंगमाः ॥ १८ ॥

उन वानरोंको भागते देख अंगदने इस प्रकार कहा ----' वानरवीरो! ठहरो, लौट आओ । हम सब मिलकर युद्ध करेंगे ॥ १८ ॥

भग्नानां वो न पश्यामि परिक्रम्य महीमिमाम् ।

स्थानं सर्वे निवर्तध्वं किं प्राणान् परिरक्षथ ॥ १ ९ ॥

पृष्ठ 440

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 440 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे षट्षष्टितमः सर्गः १२४१ " यदि तुम भाग गये तो सारी पृथ्वीकी परिक्रमा करके भी कहीं तुम्हें ठहरनेके लिये स्थान मिल सके, ऐसा मुझे नहीं दिखायी देता ( सुग्रीवकी आज्ञाके बिना कहीं भी जानेपर तुम जीवित नहीं बच सकोगे ) । इसलिये सब लोग लौट आओ । क्यों अपने ही प्राण बचानेकी फिक्रमें पड़े हो? ॥ १ ९ ॥

निरायुधानां क्रमतामसङ्गगतिपौरुषाः ।

दारा ह्युपहसिष्यन्ति स वै घातः सुजीवताम् ॥ २० ॥

' तुम्हारे वेग और पराक्रमको कोई रोकनेवाला नहीं है । यदि तुम हथियार डालकर भाग जाओगे तो तुम्हारी स्त्रियाँ ही तुमलोगों का उपहास करेंगी और वह उपहास जीवित रहने पर भी तुम्हारे लिये मृत्युके समान दुःखदायी होगा ॥ कुलेषु जाताः सर्वेऽस्मिन् विस्तीर्णेषु महत्सु च ।

क्व गच्छत भयत्रस्ताः प्राकृता हरयो यथा ।

अनार्याः खलु यद्भीतास्त्यक्त्वा वीर्य प्रधावत ॥ २१ ॥

" तुम सब लोग महान् और बहुत दूरतक फैले हुए श्रेष्ठ कुलमें उत्पन्न हुए हो । फिर साधारण वानरोंकी भाँति भयभीत होकर कहाँ भागे जा रहे हो? यदि तुम पराक्रम छोड़कर भयके कारण भागते हो तो निश्चय ही अनार्य समझे जाओगे ॥ २१ ॥

विकत्थनानि वो यानि भवद्भिर्जनसंसदि ।

तानि वः क्व नु यातानि सोदग्राणि हितानि च ॥ २२ ॥

' तुम जन - समुदाय में बैठकर जो डींग हाँका करते थे कि हम बड़े प्रचण्ड वीर हैं और स्वामीके हितैषी हैं, तुम्हारी वे सब बातें आज कहाँ चली गयीं? ॥ २२ ॥

भीरोः प्रवादाः श्रूयन्ते यस्तु जीवति धिक्कृतः ।

मार्गः सत्पुरुषैर्जुष्टः सेव्यतां त्यज्यतां भयम् ॥ २३ ॥

" जो सत्पुरुषोंद्वारा धिक्कृत होकर भी जीवन धारण करता है, उसके उस जीवनको धिक्कार है, इस तरहके निन्दात्मक वचन कायरोंको सदा सुनने पड़ते हैं । इसलिये तुमलोग भय छोड़ो और सत्पुरुषोंद्वारा सेवित मार्गका आश्रय लो ॥ २३ ॥

शयामहे वा निहताः पृथिव्यामल्पजीविताः ।

प्राप्नुयामो ब्रह्मलोकं दुष्प्रापं च कुयोधिभिः ॥ २४ ॥

" यदि हमलोग अल्पजीवी हों और शत्रुके द्वारा मारे जाकर रणभूमिमें सो जायँ तो हमें उस ब्रह्मलोककी प्राप्ति होगी, जो कुयोगियोंके लिये परम दुर्लभ है ॥ २४ ॥

अवाप्नुयामः कीर्ति वा निहत्वा शत्रुमाहवे ।

निहता वीरलोकस्य भोक्ष्यामो वसु वानराः ॥ २५ ॥

' वानरो! यदि युद्ध में हमने शत्रुको मार गिराया तो हमें उत्तम कीर्ति मिलेगी और यदि स्वयं ही मारे गये तो वा ० रा ० ५.९.१२-हम वीरलोकके वैभवका उपभोग करेंगे ॥ २५ ॥

न कुम्भकर्णः काकुत्स्थं दृष्ट्रा जीवन गमिष्यति ।

दीप्यमानमिवासाद्य पतङ्गो ज्वलनं यथा ॥ २६ ॥

' श्रीरघुनाथजी के सामने जानेपर कुम्भकर्ण जीवित नहीं लौट सकेगा; ठीक उसी तरह, जैसे प्रज्वलित अग्निके पास पहुँचकर पतङ्ग भस्म हुए बिना नहीं रह सकता ॥ २६ ॥

पलायनेन चोद्दिष्टाः प्राणान् रक्षामहे वयम् ।

एकेन बहवो भग्ना यशो नाशं गमिष्यति ॥ २७ ॥

' यदि हमलोग प्रख्यात वीर होकर भी भागकर अपने प्राण बचायेंगे और अधिक संख्या में होकर भी एक योद्धाका सामना नहीं कर सकेंगे तो हमारा यश मिट्टी में मिल जायगा ॥

एवं ब्रुवाणं तं शूरमङ्गदं कनकाङ्गदम् ।

द्रवमाणास्ततो वाक्यमूचुः शूरविगर्हितम् ॥ २८ ॥

सोनेका बाजूबंद धारण करनेवाले शूरवीर अङ्गद जब ऐसा कह रहे थे, उस समय उन भागते हुए वानरोंने उन्हें ऐसा उत्तर दिया, जिसकी शौर्य - सम्पन्न योद्धा सदा निन्दा करते हैं ॥ २८ ॥

कृतं नः कदनं घोरं कुम्भकर्णेन रक्षसा ।

न स्थानकालो गच्छामो दयितं जीवितं हि नः ॥ २ ९ ॥

वे बोले – “ राक्षस कुम्भकर्णने हमारा घोर संहार मचा रखा है; अतः यह ठहरनेका समय नहीं है । हम जा रहे हैं; क्यों कि हमें अपनी जान प्यारी है ' ॥ २ ९ ॥

एतावदुक्त्वा वचनं सर्वे ते भेजिरे दिशः ।

भीमं भीमाक्षमायान्तं दृष्ट्वा वानरयूथपाः ॥ ३० ॥

इतनी बात कहकर भयानक नेत्रवाले भीषण कुम्भकर्णको आते देख उन सब वानरयूथपतियोंने विभिन्न दिशाओंकी शरण ली ॥ ३० ॥

द्रवमाणास्तु ते वीरा अङ्गदेन वलीमुखाः ।

सान्त्वनैश्चानुमानैश्च ततः सर्वे निवर्तिताः ॥ ३१ ॥

तब उन भागते हुए सभी वीर वानरोंको अङ्गदने सान्त्वना और आदर - सम्मानके द्वारा लौटाया ॥ ३१ ॥

प्रहर्षमुपनीताश्च लिपुत्रेण धीमता ।

आज्ञाप्रतीक्षास्तस्थुश्च सर्वे वानरयूथपाः ॥ ३२ ॥

बुद्धिमान् वालिपुत्रने उन सबको प्रसन्न कर लिया । वे सब वानरयूथपति सुग्रीवकी आज्ञाकी प्रतीक्षा करते हुए खड़े हो गये ॥ ३२ ॥

ऋषभशरभ मैन्दधूम्रनीलाः कुमुदसुषेणगवाक्षरम्भताराः 1 द्विविदपनसवायुपुत्रमुख्या-स्त्वरिततराभिमुखं रणं प्रयाताः ॥ ३३ ॥