श्रीगणेशाय नमः।
वाल्मीकि रामायण — खण्ड २ — पृष्ठ 491–500
वाल्मीकि रामायण — खण्ड २ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 491–500
पृष्ठ 491
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
१२ ९ ० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे ब्रह्मालयं शंकरकार्मुकं च ददर्श नाभिं च वसुंधरायाः ॥ ६० ॥
इसके सिवा अग्निका, कुबेरका और द्वादश सूर्योंके समावेशका भी सूर्यतुल्य तेजस्वी स्थान उन्हें दृष्टिगोचर हुआ । चतुर्मुख ब्रह्मा, शंकरजीके धनुष और वसुन्धराकी नाभिके स्थानोंका भी उन्होंने दर्शन किया ॥ ६० ॥
कैलासमग्र्यं हिमवच्छिलां च तं वै वृषं काञ्चनशैलमध्यम् । प्रदीप्तसर्वौषधिसम्प्रदीप्तं ददर्श सर्वौषधिपर्वतेन्द्रम् ॥ ६१ ॥
तत्पश्चात् श्रेष्ठ कैलासपर्वत, हिमालय - शिला, शिवजी के वाहन वृषभ तथा सुवर्णमय श्रेष्ठ पर्यंत ॠषभको भी देखा । इसके बाद उनकी दृष्टि सम्पूर्ण ओषधियों के उत्तम पर्वतपर पड़ी, जो सब प्रकारकी दीप्तिमती ओषधियोंसे देदीप्यमान हो रहा था ॥ ६१ ॥
स तं समीक्ष्यानलराशिदीप्तं विसिस्मिये वासवदूतसूनुः । आप्लुत्य तं चौषधिपर्वतेन्द्रं तत्रौषधीनां विचयं चकार ॥ ६२ ॥
अग्निराशिके समान प्रकाशित होनेवाले उस पर्वतको देखकर पवनकुमार हनुमानजीको बड़ा विस्मय हुआ । वे कूदकर ओषधियोंसे भरे हुए उस गिरिराजपर चढ़ गये और वहाँ पूर्वोक्त चारों ओषधियोंकी खोज करने लगे ॥ ६२ ॥
स योजन सहस्राणि समतीत्य महाकपिः ।
दिव्यौषधिधरं शैलं व्यचरन्मारुतात्मजः ॥ ६३ ॥
महाकपि पवनपुत्र हनुमानजी सहस्रों योजन लाँघकर वहाँ आये थे और दिव्य ओषधियोंको धारण करनेवाले उस शैल-शिखरपर विचरण कर रहे थे ॥ ६३ ॥
महौषध्यस्ततः सर्वास्तस्मिन् पर्वतसत्तमे ।
विज्ञायार्थिनमायान्तं ततो जग्मुरदर्शनम् ॥ ६४ ॥
उस उत्तम पर्वत पर रहनेवाली सम्पूर्ण महौषधियाँ यह जानकर कि कोई हमें लेनेके लिये आ रहा है, तत्काल अदृश्य हो गयीं ॥ ६४ ॥
स ता महात्मा हनुमानपश्यं-चुकोप रोषाच्च भृशं ननाद ।
अमृष्यमाणोऽग्निसमानचक्षु-महीधरेन्द्रं तमुवाच वाक्यम् ॥ ६५ ॥
उन ओषधियोंको न देखकर महात्मा हनुमानजी कुपित हो उठे और रोषके कारण जोर - जोरसे गर्जना करने लगे । ओषधियों का छिपाना उनके लिये असह्य हो गया । उनकी आँखें अग्निके समान लाल हो गयीं और वे उस पर्वतराजसे इस प्रकार बोले – ॥ ६५ ॥
किमेतदेवं सुविनिश्चितं यद् राघवे नासि कृतानुकम्पः । पश्याद्य मद्वाहुबलाभिभूतो विकीर्णमात्मानमथो नगेन्द्र ॥ ६६ ॥
' नगेन्द्र! तुम श्रीरघुनाथजीपर भी कृपा नहीं कर सके, ऐसा निश्चय तुमने किस बलपर किया है? आज मेरे बाहुबल-से पराजित होकर तुम अपने - आपको सब ओर बिखरा हुआ देखो ' ॥ ६६ ॥
स तस्य शृङ्गं सनगं सनागं सकाञ्चनं धातुसहस्रजुष्टम् । विकीर्णकूटं ज्वलिताग्रसानुं प्रगृह्य वेगात् सहसोन्ममाथ ॥ ६७ ॥
ऐसा कहकर उन्होंने वेगसे पकड़कर वृक्षों, हाथियों, सुवर्ण तथा अन्य सहस्रों प्रकारकी धातुओंसे भरे हुए उस पर्वतशिखरको ही सहसा उखाड़ लिया । वेगसे उखाड़े जाने के कारण उसकी बहुत - सी चोटियाँ बिखरकर गिर पड़ीं । उस पर्वतका ऊपरी भाग अपनी प्रभासे प्रज्वलित - सा हो रहा था ॥ ६७ ॥
स तं समुत्पाट्य खमुत्पपात
वित्रास्य लोकान् ससुरासुरेन्द्रान् ।
संस्तूयमानः खचरैरनेकै-र्जगाम वेगाद् गरुडोग्रवेगः ॥ ६८ ॥
उसे उखाड़कर साथ ले हनुमानजी देवेश्वरों और असुरेश्वरोंसहित सम्पूर्ण लोकोंको भयभीत करते हुए गरुड़के समान भयंकर वेगसे आकाशमें उड़ चले । उस समय बहुत-से आकाशचारी प्राणी उनकी स्तुति कर रहे थे ॥ ६८ ॥
स भास्कराध्वानमनुप्रपन्न-स्तं भास्कराभं शिखरं प्रगृह्य ।
पृष्ठ 492
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
इस पृष्ठ पर कोई पाठ नहीं मिला — ऊपर मूल चित्र देखें।
पृष्ठ 493
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
पर्वतको हाथपर लिये हुए हनुमान्का प्रत्यागमन
पृष्ठ 494
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
युद्धकाण्डे चतुःसप्ततितमः सर्गः १२ ९ १ बभौ तदा भास्करसंनिकाशो रवेः समीपे प्रतिभास्कराभः ॥ ६ ९ ॥ सूर्य के समान चमकते हुए उस पर्वतशिखरको हाथमें लेकर हनुमानजी सूर्यके ही पथपर जा पहुँचे थे । उस समय सूर्यदेव के समीप रहकर उन्हींके समान तेजस्वी शरीरवाले वे पवनकुमार दूसरे सूर्यकी भाँति प्रतीत होते थे ॥ ६ ९ ॥ स तेन शैलेन भृशं रराज शैलोपमो गन्धवहात्मजस्तु । सहस्रधारेण चक्रेण खे विष्णुरिवार्पितेन ॥ ७० ॥
वायुदेवताके पुत्र हनुमानजी पर्वत के समान जान पड़ते थे । उस पर्वतशिखरके साथ उनकी वैसी ही विशेष शोभा हो रही थी, जैसे सहस्रधारोंसे सुशोभित और अग्निकी ज्वालासे युक्त चक्र धारण करनेसे भगवान् विष्णु सुशोभित होते हैं । तं वानराः प्रेक्ष्य तदा विनेदुः स तानपि प्रेक्ष्य मुदा ननाद । तेषां समुत्कृष्टरवं निशम्य लङ्कालया भीमतरं विनेदुः ॥ ७१ ॥
उस समय उन्हें लौटा देख सब वानर जोर - जोरसे गर्जना करने लगे । उन्होंने भी उन सबको देखकर बड़े हर्षसे सिंहनाद किया । उन सबके उस तुमुलनादको सुनकर लङ्कावासी निशाचर और भी भयानक स्वर में चीत्कार करने लगे ॥ ७१ ॥
ततो महात्मा निपपात तस्मिञ् शैलोत्तमे वानरसैन्यमध्ये । हर्युत्तमेभ्यः शिरसाभिवाद्य विभीषणं तत्र च सखजे सः ॥ ७२ ॥
तदनन्तर हनुमानजी उस उत्तम पर्वत त्रिकूटपर कूद पड़े और वानरसेना के मध्यमें आकर सभी श्रेष्ठ वानरोंको प्रणाम करके विभीषणसे भी उन्हें गले लगाकर मिले ॥ ७२ ॥
तावप्युभ मानुषराजपुत्र
तं गन्धमाघ्राय महौषधीनाम् ।
बभूवतुस्तत्र तदा विशल्या-त्तस्थुरन्ये च हरिप्रवीराः ॥ ७३ ॥
सर्वे विशल्या विरुजाः क्षणेन हरिप्रवीराश्च हताश्च ये स्युः । गन्धेन तासां प्रवरौषधीनां सुप्ता निशान्तेष्विव सम्प्रबुद्धाः ॥ ७४ ॥
इसके बाद वे दोनों राजकुमार श्रीराम और लक्ष्मण उन महौषधियोंकी सुगंध लेकर स्वस्थ हो गये । उनके शरीरसे बाण निकल गये और घाव भर गये । इसी प्रकार जो दूसरे-दूसरे प्रमुख वानर वीर वहाँ हताहत हुए थे, वे सब - के - सब उन श्रेष्ठ ओषधियोंकी सुगन्धसे रातके अन्तमें सोकर उठे हुए प्राणियोंकी भाँति क्षणभरमें नीरोग हो उठकर खड़े हो गये । उनके शरीरसे बाण निकल गये और उनकी सारी पीड़ा जाती रही ॥ ७३-७४ ॥
यदाप्रभृति लङ्कायां युध्यन्ते हरिराक्षसाः ।
तदाप्रभृति मानार्थमाशया रावणस्य च ॥ ७५ ॥
ये हन्यन्ते रणे तत्र राक्षसाः कपिकुञ्जरैः ।
हता हतास्तु क्षिप्यन्ते सर्व एव तु सागरे ॥ ७६ ॥
लङ्कामें जबसे वानरों और राक्षसोंकी लड़ाई शुरू हुई, तभीसे वानरवीरोंद्वारा रणभूमिमें जो - जो राक्षस मारे जाते थे, वे सभी रावणकी आज्ञाके अनुसार प्रतिदिन मरते - मरते ही समुद्रमें फेंक दिये जाते थे । ऐसा इसलिये होता था कि वानरों को यह मालूम न हो कि बहुत - से राक्षस मार डाले गये ॥ ७५-७६ ॥ ततो हरिर्गन्धवहात्मजस्तु तमोषधीशैलमुदग्रवेगः 1 निनाय वेगाद्धिमवन्तमेव पुनश्च रामेण समाजगाम ॥ ७७ ॥
तत्पश्चात् प्रचण्ड वेगवाले पवनकुमार हनुमानजीने पुनः ओषधियोंके उस पर्वतको वेगपूर्वक हिमालयपर ही पहुँचा दिया और फिर लौटकर वे श्रीरामचन्द्रजीसे आ मिले ॥ ७७ ॥
इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे चतुःसप्ततितमः सर्गः ॥ ७४ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्ड में चौहत्तरवाँ सर्गं पूरा हुआ ॥ ७४ ॥
पृष्ठ 495
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
१२ ९ २ श्रीमदवाल्मीकीय रामायणे पञ्चसप्ततितमः सर्गः लङ्कापुरीका दहन तथा राक्षसों और वानरोंका भयंकर युद्ध
ततोऽब्रवीन्महातेजाः सुग्रीवो वानरेश्वरः ।
अर्थ्य विज्ञापयंश्चापि हनूमन्तमिदं वचः ॥ १ ॥
तदनन्तर महातेजस्वी वानरराज सुग्रीवने हनुमान् जीसे आगेका कर्तव्य सूचित करनेके लिये कहा ॥ १ ॥
यतो हतः कुम्भकर्णः कुमाराश्च निषूदिताः ।
नेदानीमुपनिर्हारं रावणो दातुमर्हति ॥ २ ॥
' कुम्भकर्ण मारा गया । राक्षसराजके पुत्रोंका भी संहार हो गया; अतः अब रावण लङ्कापुरीकी रक्षाका कोई प्रबन्ध नहीं कर सकता ॥ २ ॥
ये ये महाबलाः सन्ति लघवश्च लवंगमाः ।
लङ्कामभिपतत्त्वाशु गृह्योल्काः प्लवगर्षभाः ॥ ३ ॥
“ इसलिये अपनी सेनामें जो - जो महाबली और शीघ्रगामी वानर हों, वे सब - के - सब मशाल ले - लेकर शीघ्र ही लङ्कापुरीपर धावा करें ' ॥ ३ ॥
ततोऽस्तंगत आदित्ये रौद्रे तस्मिन् निशामुखे ।
लङ्कामभिमुखाः सोल्का जग्मुस्ते प्लवगर्षभाः ॥ ४ ॥
सुग्रीव की इस आज्ञा के अनुसार सूर्यास्त होनेपर भयंकर प्रदोषकालमें वे सभी श्रेष्ठ वानर मशाल हाथमें ले - लेकर लङ्का-की ओर चले ॥ ४ ॥
उल्काहस्तैर्हरिंगणैः सर्वतः समभिद्रुताः ।
आरक्षस्था विरूपाक्षाः सहसा विप्रदुद्रुवुः ॥ ५ ॥
जब उल्काधारी वानरोंने सब ओरसे आक्रमण किया, तब द्वार - रक्षा के काममें नियुक्त हुए राक्षस सहसा भाग खड़े हुए ॥ ५ ॥
गोपुरादृप्रतोलीषु चर्यासु विविधासु च ।
प्रासादेषु च संहृष्टाः ससृजुस्ते हुताशनम् ॥ ६ ॥
वे गोपुरों ( दरवाजों ), अट्टालिकाओं, सड़कों, नाना प्रकारकी गलियों और महलों में भी बड़े हर्ष के साथ आग लगाने लगे ॥ ६ ॥
तेषां गृहसहस्राणि ददाह हुतभुक् तदा ।
प्रासादाः पर्वताकाराः पतन्ति धरणीतले ॥ ७ ॥
वानरोंकी लगायी हुई वह आग उस समय सहस्रों घरों को जलाने लगी । पर्वताकार प्रासाद धराशायी होने लगे ॥ अगुरुर्दह्यते तत्र परं चैव सुचन्दनम् । मौक्तिका मणयः स्निग्धा वज्रं चापि प्रवालकम् कहीं अगुरु जल रहा था तो कहीं परम उत्तम मोती, स्निग्धमणि, हीरे और मूँगे भी दग्ध हो रहे क्षौमं च दह्यते तत्र कौशेयं चापि शोभनम् आविकं विविधं चौर्ण काञ्चनं भाण्डमायुधम् ॥ ७ ॥ ॥ ८ ॥
चन्दन | थे || ८ ||
।
९ ॥
वहाँ क्षौम ( अलसी या सनके रेशोंसे बना हुआ वस्त्र ) भी जलता था और सुन्दर रेशमी वस्त्र भी । भेड़ के रोएँका कम्बल, नाना प्रकारका ऊनी वस्त्र, सोनेके आभूषण और अस्त्र-शस्त्र भी जल रहे थे ॥ ९ ॥
नानाविकृतसंस्थानं वाजिभाण्डपरिच्छदम् ।
गजग्रैवेयकक्ष्याश्च रथभाण्डांश्च संस्कृतान् ॥ १० ॥
घोड़ोंके गहने, जीन आदि उपकरण जो अनेक प्रकार और विचित्र आकारके थे, दग्ध हो रहे थे । हाथीके गलेका -आभूषण, उसे कसने के लिये रस्से तथा रथोंके उपकरण, जो सुन्दर हुए थे, सब - के - सब आगमें जलकर भस्म हो रहे थे ॥ १० ॥
तनुत्राणि च योधानां हस्त्यश्वानां च वर्म च ।
खड्गा धनूंषि ज्यावाणास्तोमराङ्कुशशक्तयः ॥ ११ ॥
रोमजं वालजं चर्म व्याघ्रजं चाण्डजं बहु ।
मुक्तामणिविचित्रांश्च प्रासादांश्च समन्ततः ॥ १२ ॥
विविधानस्त्र संघातानग्निर्दहति तत्र वै । योद्धाओंके कवच, हाथी और घोड़ोंके बखतर, खड्ग, धनुष, प्रत्यञ्चा, बाण, तोमर, अंकुश, शक्ति, रोमज ( कम्बल आदि ), वालज ( चँवर आदि ), आसनोपयोगी व्याधचर्म, अण्डज ( कस्तूरी आदि ), मोती और मणियोंसे जटित विचित्र महल तथा नाना प्रकारके अस्त्रसमूह इन सबको सब ओर फैली हुई आग जला रही थी ॥ ११-१२३ ॥ नानाविधान् गृहांश्चित्रान् ददाह हुतभुक् तदा ॥ १३ ॥
पृष्ठ 496
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
युद्धकाण्डे पञ्चसप्ततितमः सर्गः १२ ९ ३
आवासान् राक्षसानां च सर्वेषां गृहगृध्नुनाम् ।
हेमचित्रतनुत्राणां स्रग्भाण्डाम्बरधारिणाम् ॥ १४ ॥
उस समय अग्निदेवने नाना प्रकारके विचित्र गृहोंको दग्ध करना आरम्भ किया । जो घरोंमें आसक्त थे, सोनेके विचित्र कवच धारण किये हुए थे तथा हार, आभूषण और वस्त्रोंसे विभूषित थे, उन सभी राक्षसोंके आवासस्थान आगकी लपटोंमें आ गये ॥ १३-१४ ॥
सीधुपानच लाक्षाणां मदविहलगामिनाम् ।
कान्तालम्बितवस्त्राणां शत्रुसंजातमन्युनाम् ॥ १५ ॥
गदाशूलासिहस्तानां खादतां पिवतामपि ।
शयनेषु महार्हेषु प्रसुप्तानां प्रियैः सह ॥ १६ ॥
त्रस्तानां गच्छतां तूर्ण पुत्रानादाय सर्वतः ।
तेषां शतसहस्राणि तदा लङ्कानिवासिनाम् ॥ १७ ॥
अदहत् पावकस्तत्र जज्वाल च पुनः पुनः । मदिरापानसे जिनके नेत्र चञ्चल हो रहे थे, जो नशेसे विह्वल हो लड़खड़ाते हुए चलते थे, जिनके वस्त्रों को उनकी प्रेयसी स्त्रियोंने पकड़ रक्खा था, जो शत्रुओंपर कुपित थे, जिनके हाथमें गदा, खड्ग और शूल शोभा पा रहे थे, जो खाने - पीनेमें लगे थे, जो बहुमूल्य शय्याओंपर अपनी प्राण-वल्लभाओंके संग शयन कर रहे थे तथा जो आगसे भयभीत हो अपने पुत्रोंको गोदमें लेकर सब ओर तीव्रगति से भाग रहे थे, ऐसे लाखों लङ्कानिवासियोंको उस समय अग्निने जलाकर भस्म कर दिया । वह आग वहाँ रह - रहकर पुनः प्रज्वलित हो उठती थी । १५-१७३ सारवन्ति महार्हाणि हेमचन्द्रार्धचन्द्राणि तत्र चित्रगवाक्षाणि मणिविद्रुमचित्राणि क्रौञ्चवर्हिणवीणानां नादितान्यचलाभानि जो बहुत मजबूत ॥ गम्भीरगुणवन्ति च ॥ १८ ॥
चन्द्रशालोन्नतानि च ।
साधिष्ठानानि सर्वशः ॥ १ ९ ॥
स्पृशन्तीव दिवाकरम् ।
भूषणानां च निःखनैः ॥ २० ॥
वेश्मान्यग्निर्ददाह सः । और बहुमूल्य बने हुए थे, गाम्भीर्य गुणसे युक्त थे — अनेकानेक ड्योढ़यों, परकोटों, आन्तरिक विचित्र झरोखे जिनकी शोभा बढ़ाते थे, जिनमें सब ओर सोने-बैठनेके लिये शय्या - आसन आदि सुसज्जित थे, मणियों और मूँ गोंसे जटित होने के कारण जिनकी विचित्र शोभा हो रही थी, जो अपनी ऊँचाईसे सूर्यदेवका स्पर्श - सा कर रहे थे, जिनमें क्रौञ्च और मोरोंके कलरव, वीणाकी मधुर ध्वनि तथा भूषणों-की झनकारें गूँज रही थीं और जो पर्वताकार दिखायी देते थे, उन सभी गृहोंको प्रज्वलित आगने जला दिया ॥ १८-२०३ ॥ ज्वलनेन परीतानि तोरणानि चकाशिरे ॥ २१ ॥
विद्युद्भिरिव नद्धानि मेघजालानि धर्मगे । आगसे घिरे हुए लङ्काके बाहरी दरवाजे ग्रीष्म ऋतु में
विद्युन्मालामण्डित मेघसमूहोंके समान प्रकाशित होते थे । २१३ ।
ज्वलनेन परीतानि गृहाणि प्रचकाशिरे ॥ २२ ॥
दावाग्निदीप्तानि यथा शिखराणि महागिरेः । अग्निकी लपटोंमें लिपटे हुए लङ्कापुरीके मकान दावाग्निसे दग्ध होते हुए बड़े - बड़े थे ॥ २२३ ॥
विमानेषु प्रसुप्ताश्च त्यक्ताभरणसंयोगा सतमहले भवनोंमें होने लगीं, उस समय करती हुई उच्चस्वरसे पर्वतोंके शिखरोंके समान जान पड़ते दह्यमाना वराङ्गनाः ॥ २३ ॥
हाहेत्युच्चैर्विचुकुशुः । सोयी हुई सुन्दरियाँ जब आगसे दग्ध सारे आभूषणोंको फेंककर हाय - हाय चीत्कार करने लगीं ॥ २३३ ॥
तत्र चाग्निपरीतानि निपेतुर्भवनान्यपि ॥ २४ ॥
वज्रिवज्रहतानीव शिखराणि महागिरेः । वहाँ आगकी लपेटमें आये हुए कितने ही भवन इन्द्रके वज्रके मारे हुए महान् पर्वतोंके शिखरोंके समान धराशायी हो रहे थे ॥ २४३ ॥
तानि निर्दह्यमानानि दूरतः प्रचकाशिरे ॥ २५ ॥
हिमवच्छिखराणीव दह्यमानानि सर्वशः । वे जलते हुए गगनचुम्बी भवन दूरसे ऐसे जान पड़ते थे, मानो हिमालय के शिखर सब ओरसे दग्ध हो रहे हों २५१ हर्म्यायैर्दह्यमानैश्च ज्वालाप्रज्वलितैरपि ॥ २६ ॥
। और उपद्वारोंके कारण दुर्गम प्रतीत होते थे, जो रात्रौ सा दृश्यते लङ्का पुष्पितैरिव किंशुकैः गृहों, द्वारों अट्टालिकाओंके जलते हुए शिखर उठती हुई ज्वालाओंसे सुवर्णनिर्मित अर्धचन्द्र अथवा पूर्णचन्द्र के आकार में बने हुए कारण बहुत ऊँचे दिखायी देते थे, आवेष्टित हो रहे थे । रात्रिमें उनसे उपलक्षित हुई लङ्कापुरी थे, अट्टालिकाओंके
पृष्ठ 497
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
१२ ९ ४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे खिले हुए पलाश - पुष्पोंसे युक्त - सी दिखायी देती थी ॥ २६३ ॥
हस्त्यध्यक्षैर्गजैर्मुक्तैर्मुकैश्च तुरगैरपि । बभूव लङ्का [ लोकान्ते भ्रान्तग्राह इवार्णवः ॥ २७ ॥
हाथियोंके अध्यक्षोंने हाथियोंको और अश्वाध्यक्षों ने अश्वोंको भी खोल दिया था । वे वहाँ इधर - उधर भाग रहे थे, इससे लङ्कापुरी प्रलयकालमें भ्रान्त होकर घूमते हुए ग्राहोंसे युक्त महासागरके समान प्रतीत होती थी ॥ २७ ॥
अश्वं मुक्तं गजो दृष्ट्वा क्वचिद् भीतोऽपसर्पति ।
भीतो भीतं गजं दृष्ट्वा क्वचिदश्वो निवर्तते ॥ २८ ॥
कहीं खुले हुए घोड़ेको देखकर हाथी भयभीत होकर भागता था और कहीं डरे हुए हाथीको देखकर भी घोड़ा भागने लगता था ॥ २८ ॥
G लङ्कायां दह्यमानायां शुशुभे च महोदधिः ।
छायासंसकसलिलो लोहितोद इवार्णवः ॥ २ ९ ॥
लङ्कापुरीके जलते समय समुद्र में आगकी ज्वालाका प्रति-बिम्ब पड़ रहा था, जिससे वह महासागर लाल पानीसे युक्त लालसागर के समान शोभा पाता था ॥ २ ९ ॥
सा बभूव मुहूर्तेन हरिभिर्दीपिता पुरी ।
लोकस्यास्य क्षये घोरे प्रदीप्तेव वसुंधरा ॥ ३० ॥
वानरोंद्वारा जिसमें आग लगायी गयी थी, वह लङ्कापुरी दो ही घड़ीमें संसारके घोर संहारके समय दग्ध हुई पृथ्वीके समान प्रतीत होने लगी ॥ ३० ॥
नारीजनस्य धूमेन व्याप्तस्योच्चैर्विनेदुषः ।
स्वनो ज्वलनतप्तस्य शुश्रुवे शतयोजनम् ॥ ३१ ॥
धूएँसे आच्छादित और आगसे संतप्त होकर उच्चस्वरसे आर्तनाद करती हुई लङ्काकी नारियोंका करुण क्रन्दन सौ योजन दूर तक सुनायी देता था ॥ ३१ ॥
प्रदग्धकायानपरान् राक्षसान् निर्गतान् बहिः ।
सहसा ह्युत्पतन्ति स्म हरयोऽथ युयुत्सवः ॥ ३२ ॥
वानरोंकी गर्जना और राक्षसोंके आर्तनादसे दसों दिशाएँ, समुद्र और पृथ्वी गूँज उठीं ॥ ३३ ॥
विशल्यौ च महात्मानौ तावुभौ रामलक्ष्मणौ ।
असम्भ्रान्तौ जगृहतुस्ते उभे धनुषी वरे ॥ ३४ ॥
इधर बाण निकल जानेसे स्वस्थ हुए दोनों भाई महात्मा श्रीराम और लक्ष्मणने बिना किसी घबराहटके अपने श्रेष्ठ धनुष उठाये ॥ ३४ ॥
ततो विस्फारयामास बभूव तुमुलः शब्दो उस समय श्रीरामने भयंकर टंकार प्रकट हुई, थी ॥ ३५ ॥
अशोभत तदा राम्रो भगवानिव संक्रुद्धो
रामश्च धनुरुत्तमम् ।
राक्षसानां भयावहः ॥ ३५ ॥
अपने उत्तम धनुषको खींचा, उससे जो राक्षसोंको भयभीत कर देनेवाली
धनुर्विस्फारयन् महत् ।
भवो वेदमयं धनुः ॥ ३६ ॥
श्रीरामचन्द्रजी अपने विशाल धनुषको खींचते हुए उसी तरह शोभा पा रहे थे, जैसे त्रिपुरासुरपर कुपित हो भगवान् शंकर अपने वेदमय धनुषकी टंकार करते हुए सुशोभित हुए थे ॥ ३६ ॥
उद्घुष्टं वानराणां च राक्षसानां च निःखनम् ।
ज्याशब्दस्तावुभौ शब्दावति रामस्य शुश्रुवे ॥ ३७ ॥
वानरोंकी गर्जना तथा राक्षसोंके कोलाहल इन दोनों प्रकारके शब्दोंसे भी ऊपर उठकर श्रीरामके धनुषकी टंकार सुनायी पड़ती थी ॥ ३७ ॥
वानरोद्युष्ट्घोषश्च राक्षसानां च निःखनः ।
ज्याशब्दश्चापि रामस्य त्रयं व्याप दिशो दश ॥ ३८ ॥
वानरोंकी गर्जना, राक्षसों का कोलाहल और श्रीरामके धनुषकी टंकार- ये तीनों प्रकारके शब्द दसों दिशाओं में व्याप्त हो रहे थे ॥ ३८ ॥
तस्य कार्मुकनिर्मुक्तैः शरैस्तत्पुर गोपुरम् ।
कैलासशृङ्गप्रतिमं विकीर्णमभवद् भुवि ॥ ३ ९ ॥
जिनके शरीर जल गये थे, ऐसे जो - जो राक्षस नगरसे भगवान् श्रीरामके धनुषसे छूटे हुए बाणोंद्वारा लङ्का-बाहर निकलते, उनके ऊपर युद्धकी इच्छावाले वानर सहसा पुरीका वह नगरद्वार, जो कैलास शिखरके समान ऊँचा था, टूट पड़ते थे ॥ ३२ ॥ टूट - फूटकर भूतलपर बिखर गया ॥ ३ ९ ॥
उद्घुष्टं वानराणां च राक्षसानां च निःखनम् । ततो रामशरान् दृष्ट्वा विमानेषु गृहेषु च । दिशो दश समुद्रं च पृथिवीं च व्यनादयत् ॥ ३३ ॥ संनाहो राक्षसेन्द्राणां तुमुलः समपद्यत ॥ ४० ॥
पृष्ठ 498
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
युद्धकाण्डे पञ्चसप्ततितमः सर्गः १२ ९ ५ सतमहले मकानों तथा अन्य गृहोंपर गिरते हुए श्रीरामके बाणोंको देखकर राक्षसपतियोंने युद्ध के लिये बड़ी भयंकर तैयारी की ॥ ४० ॥
तेषां संनह्यमानानां सिंहनादं च कुर्वताम् ।
शर्वरी राक्षसेन्द्राणां रौद्रीव समपद्यत ॥ ४१ ॥
कमर कसकर और कवच आदि बाँधकर युद्धके लिये तैयार होते तथा सिंहनाद करते हुए उन राक्षसपतियोंके लिये वह रात कालरात्रि के समान प्राप्त हुई थी । ४१ ॥
आदिष्टा वानरेन्द्रास्ते सुग्रीवेण महात्मना ।
आसन्नं द्वारमासाद्य युध्यध्वं च लवंगमाः ॥ ४२ ॥
उस समय महात्मा सुग्रीवने प्रधान प्रधान वानरोंको यह आज्ञा दी -- ' वानरवीरो! तुम सब लोग अपने - अपने निकट-वर्ती द्वारपर जाकर युद्ध करो ॥ ४२ ॥
यच वो वितथं कुर्यात् तत्र तत्राप्युपस्थितः ।
सहन्तव्यो ऽभिसम्प्लुत्य राजशासनदूषकः ॥ ४३ ॥
' तुमलोगों से जो वहाँ - वहाँ युद्धभूमिमें उपस्थित होकर भी मेरे आदेशका पालन न करे – युद्धसे मुँह मोड़कर भाग जाय, उसे तुम सब लोग पकड़कर मार डालना; क्योंकि वह राजाज्ञा का उल्लङ्घन करनेवाला होगा ' ॥ ४३ ॥
तेषु वानर मुख्येषु दीप्तोल्कोज्ज्वलपाणिषु ।
स्थितेषु द्वारमाश्रित्य रावणं क्रोध आविशत् ॥ ४४ ॥
सुग्रीवकी इस आज्ञाके अनुसार जब मुख्य मुख्य वानर जलते मशाल हाथमें लिये नगरद्वारपर जाकर डट गये, तब रावणको बड़ा क्रोध हुआ ॥ ४४ ॥
तस्य जृम्भितविक्षेपाद् व्यामिश्रा वै दिशो दश ।
रूपवानिव रुद्रस्य मन्युर्गात्रेष्वदृश्यत ॥ ४५ ॥
उसने अँगड़ाई लेकर जो अङ्गोंका संचालन किया, उससे दसों दिशाएँ व्याकुल हो उठीं । वह कालरुद्रके अङ्गों में प्रकट हुए मूर्तिमान् क्रोधकी भाँति दिखायी देने लगा ॥४५ ॥
स कुम्भं च निकुम्भं च कुम्भकर्णात्मजावुभौ ।
प्रेषयामास संक्रुद्धो राक्षसैर्वहुभिः सह ॥ ४६ ॥
क्रोधसे भरे हुए रावणने कुम्भकर्णके दो पुत्र कुम्भ और निकुम्भको बहुत - से राक्षसोंके साथ भेजा ॥ ४६ ॥
यूपाक्षः शोणिताक्षश्च प्रजङ्घः कम्पनस्तथा ।
निर्ययुः कौम्भकर्णभ्यां सह रावणशासनात् ॥ ४७ ॥
रावण की आज्ञा से यूपाक्ष, शोणिताक्ष, प्रजङ्घ और कम्पन भी कुम्भकर्णके दोनों पुत्रोंके साथ - साथ युद्धके लिये निकले || ४७ ॥
शशास चैव तान् सर्वान् राक्षसान् स महाबलान् ।
राक्षसा गच्छताद्यैव सिंहनादं च नादयन् ॥ ४८ ॥
उस समय सिंहके समान दहाड़ते हुए रावणने उन समस्त महाबली राक्षसोंको आदेश दिया- ' वीर निशाचरो! इसी रात में तुमलोग युद्ध के लिये जाओ ' ॥ ४८ ॥
ततस्तु चोदितास्तेन राक्षसा ज्वलितायुधाः ।
लङ्काया निर्ययुर्वीराः प्रणदन्तः पुनः पुनः ॥ ४ ९ ॥
राक्षसराजकी आज्ञा पाकर वे वीर राक्षस हाथोंमें चमकीले अस्त्र - शस्त्र लिये बारंबार गर्जना करते हुए लङ्कापुरीसे बाहर निकले ॥ ४ ९ ॥
रक्षसां भूषणस्थाभिर्भाभिः स्वाभिश्च सर्वशः ।
चक्रस्ते सप्रभं व्योम हरयश्चाग्निभिः सह ॥ ५० ॥
राक्षसोंने अपने आभूषणोंकी तथा अपनी प्रभासे और वानरोंने मशालकी आगसे वहाँके आकाशको प्रकाशसे परिपूर्ण कर दिया था ॥ ५० ॥
तत्र ताराधिपस्याभा ताराणां भा तथैव च ।
तयोराभरणाभा च ज्वलिता द्यामभासयत् ॥ ५१ ॥
चन्द्रमाकी, नक्षत्रोंकी और उन दोनों सेनाओंके आभूषणोंकी प्रज्वलित प्रभाने आकाशको प्रकाशित कर दिया था ॥ ५१ ॥
चन्द्राभा भूषणाभा च ग्रहाणां ज्वलतां च भा ।
हरिराक्षस सैन्यानि भ्राजयामास सर्वतः ॥ ५२ ॥
चन्द्रमाकी चाँदनी, आभूषणोंकी प्रभा तथा प्रकाशमान ग्रहों की दीप्ति ने सब ओरसे राक्षसों और वानरोंकी सेनाओं को उद्भासित कर रक्खा था ॥ ५२ ॥
तत्र चार्धप्रदीप्तानां गृहाणां सागरः पुनः ।
भाभिः संसक्तसलिलश्चलोर्मिः शुशुभेऽधिकम् ॥ ५३ ॥
लङ्का अधजले गृहोंकी प्रभाका जलमें प्रतिबिम्ब पड़ने से चञ्चल लहरोंवाला समुद्र अधिक शोभा पा रहा था ॥ ५३ ॥
पताकाध्वजसंयुक्तमुत्तमासिपरश्वधम् 1 भीमाश्वरथमात नानापत्तिसमाकुलम् ॥ ५४ ॥
दीप्तशूलगदाखङ्गप्रासतोमर कार्मुकम् तद् राक्षसबलं भीमं घोरविक्रमपौरुषम् ॥ ५५ ॥
राक्षसोंकी वह भयंकर सेना ध्वजापताकाओंसे सुशोभित थी । सैनिकोंके हाथोंमें उत्तम खड्ग और फरसे चमक रहे थे । भयानक घोड़े, रथ और हाथियोंसे एवं नाना प्रकारके पैदल सैनिकोंसे वह लैस थी । चमकते हुए शूल, गदा, तलवार, भाले, तोमर और धनुष आदिसे युक्त हुई वह सेना भयानक विक्रम एवं पुरुषार्थं प्रकट करनेवाली थी ॥ ५४-५५ ॥ दद्दशे ज्वलितप्रासं किङ्किणीशतनादितम् ।
पृष्ठ 499
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
१२ ९ ६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे हेमजालाचितभुजं व्यावेष्टितपरश्वधम् ॥ ५६ ॥
व्याघूर्णितमहाशस्त्रं बाणसंसक्त कार्मुकम् ।
गन्धमाल्यमधूत्सेकसम्मोदितमहानिलम् ॥ ५७ ॥
घोरं शूरजनाकीर्ण महाम्बुधर निःखनम् । उस सेनामें भाले चमक रहे थे । सैकड़ों घुँघुरुओंका झंकार सुनायी पड़ता था । सैनिकोंकी भुजाओंमें सोनेके आभूषण बँधे हुए थे । उनके द्वारा फरसे चलाये जा रहे थे, बड़े - बड़े शस्त्र घुमाये जाते थे । धनुषपर बाणोंका संधान किया जाता था । चन्दन, पुष्पमाला और मधुकी अधिकतासे वहाँके महान् वातावरणमें अनुपम गन्ध छा रही थी । वह सेना शूरवीरोंसे व्याप्त तथा महान् मेघोंकी गर्जनाके समान सिंहनादसे निनादित होनेके कारण भयंकर दिखायी देती थी ॥५६-५७३ ॥ तद् दृष्ट्वा बलमायातं राक्षसानां दुरासदम् ॥ ५८ ॥
संचचाल लवंगानां बलमुच्चैर्ननाद च । राक्षसोंकी उस दुर्जय सेनाको आती देख वानर सेना आगे बढ़ी और उच्च स्वरसे गर्जना करने लगी ॥ ५८३ ॥
जवेनाप्लुत्य च पुनस्तद् बलं रक्षसां महत् ॥ ५ ९ ॥ अभ्ययात् प्रत्यरिबलं पतंगा इव पावकम् । राक्षसों की विशाल सेना भी बड़े वेगसे उछलकर शत्रु-सेनाकी ओर उसी तरह अग्रसर हुई, जैसे पतङ्ग आगपर टूटे पड़ते हैं ॥ ५ ९ ३ ॥ तेषां भुजपरामर्शव्यामृष्टपरिघाशनि ॥ ६० ॥
राक्षसानां बलं श्रेष्ठं भूयः परमशोभत । सैनिकोंकी भुजाओंके व्यापारसे जहाँ परिघ और अशनि
झूम रहे थे, राक्षसोंकी वह उत्तम सेना बड़ी शोभा पा रही थी ।
तत्रोन्मत्ता इवोत्पेतुर्हरयोऽथ युयुत्सवः ॥ ६१ ॥
तरुशैलैरभिघ्नन्तो मुष्टिभिश्च निशाचरान् । वहाँ युद्धकी इच्छावाले वानर उन्मत्त से होकर वृक्षों, पत्थरों और मुक्कोंसे निशाचरौको मारते हुए उनपर टूट पड़े ॥ ६१३ ॥
तथैवापततां तेषां हरीणां निशितैः शरैः ॥ ६२ ॥
शिरांसि सहसा जह राक्षसा भीमविक्रमाः । इसी प्रकार भयानक Q पराक्रमी निशाचर भी अपने तीखे बाणोंसे सामने आये हुए वानरोंके मस्तक सहसा काट - काटकर गिराने लगे ॥ ६२३ ॥
दशनैर्हतकर्णाश्च मुष्टिभिर्भिन्नमस्तकाः ।
शिलाप्रहारभग्नाङ्गा विचेरुस्तत्र राक्षसाः ॥ ६३ ॥
वानरोंने भी दाँतोंसे निशाचरोंके कान काट लिये, मुक्कोंसे मार - मारकर उनके मस्तक विदीर्ण कर दिये और शिलाओंके प्रहारसे उनके अङ्ग भङ्ग कर दिये । इस अवस्था में वे राक्षस वहाँ विचर रहे थे ॥ ६३ ॥
तथैवाप्यपरे तेषां कपीनामसिभिः शितैः ।
प्रवरानभितो जघ्नुर्घोररूपा निशाचराः ॥ ६४ ॥
इसी प्रकार घोर रूपधारी निशाचरोंने भी मुख्य - मुख्य वानरोंको अपनी तीखी तलवारोंसे सर्वथा घायल कर दिया था ॥
घ्नन्तमन्यं जघानान्यः पातयन्तमपातयत् ।
गर्हमाणं जगर्हान्यो दशन्तमपरोऽदशत् ॥ ६५ ॥
एक वीर जब दूसरे विपक्षी योद्धाको मारने लगता था, तब दूसरा आकर उसे मारने लगता था । इसी प्रकार एकको गिराते हुए योद्धाको दूसरा आकर धराशायी कर देता था । एककी निन्दा करनेवालेकी दूसरा निन्दा करता और एकको दाँतसे काटनेवाले को दूसरा आकर काट लेता था ॥ ६५ ॥
देहीत्यन्यो ददात्यन्यो ददामीत्यपरः पुनः ।
किं क्लेशयसि तिष्ठेति तत्रान्योन्यं बभाषिरे ॥ ६६ ॥
एक आकर कहता कि ' मुझे युद्ध प्रदान करो ' तो दूसरा उसे युद्धका अवसर देता क्यों क्लेश उठाते हो? मैं तरह वे एक दूसरेसे बातें विप्रलम्भितशस्त्रं च समुद्यतमहाप्रासं प्रावर्तत महारौद्रं वानरान् दश सप्तेति था; फिर तीसरा कहता था कि ' तुम इसके साथ युद्ध करता हूँ । ' इस करते थे ॥ ६६ ॥
विमुक्तकवचायुधम् ।
मुष्टिशूलासिकुन्तलम् ॥ ६७ ॥
युद्धं वानररक्षसाम् ।
राक्षसा जघ्नुराहवे ॥ ६८ ॥
राक्षसान् दश सप्तेति वानराश्चाभ्यपातयन् । उस समय वानरों और राक्षसोंमें बड़ा भयंकर युद्ध होने लगा | हथियार गिर जाते, कवच और अस्त्र - शस्त्र छूट जाते, बड़े - बड़े भाले ऊँचे उठे दिखायी देते तथा मुक्कों, शूलों, तलवारों और भालोंकी मार होती थी । उस युद्धस्थलमें राक्षस दस - दस या सात - सात वानरोंको एक साथ मार गिराते थे और वानर भी दस - दस या सात - सात राक्षसों को एक साथ धराशायी कर देते थे ॥ ६७-६८३ ॥
विप्रलम्भितवस्त्रं च विमुक्तकवचध्वजम् ।
बलं राक्षस मालम्ब्य वानराः पर्यवारयन् ॥ ६ ९ ॥
राक्षसोंके वस्त्र खुल गये, कवच और ध्वज टूट गये तथा उस राक्षसी सेनाको रोककर वानरोंने सब ओरसे घेर लिया ॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे पञ्चसप्ततितमः सर्गः ॥ ७५ ॥
इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्धरामायण आदिकान्यके युद्धकाण्डमें पचहत्तरवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ७५ ॥
पृष्ठ 500
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
१२ ९ ७ युद्धकाण्डे षट्सप्ततितमः सर्गः षट्सप्ततितमः सर्गः द्विविदके द्वारा शोणिताक्षका, मैन्दके द्वारा अङ्गदके द्वारा कम्पन और प्रजङ्घका यूपाक्षका और सुग्रीवके द्वारा कुम्भका वध
प्रवृत्ते संकुले तस्मिन् घोरे वीरजनक्षये ।
अङ्गदः कम्पनं वीरमाससाद रणोत्सुकः ॥ १ ॥
जब वीरजनोंका विनाश करनेवाला वह घोर घमासान युद्ध चल रहा था, उस समय अङ्गद संग्रामके लिये उत्सुक होकर वीर कम्पनका सामना करनेके लिये आये ॥ १ ॥
आहूय सोऽङ्गदं कोपात् ताडयामास वेगितः ।
गदया कम्पनः पूर्व स चचाल भृशाहतः ॥ २ ॥
कम्पनने अङ्गदको क्रोधपूर्वक ललकारकर बड़े वेगसे उनके ऊपर पहले गदाका प्रहार किया । इससे उनको बड़ी चोट पहुँची और वे कॉंपकर बेहोश हो गये ॥ २ ॥
स संज्ञां प्राप्य तेजस्वी चिक्षेप शिखरं गिरेः ।
अर्दितश्च प्रहारेण कम्पनः पतितो भुवि ॥ ३ ॥
फिर चेत होनेपर तेजस्वी वीर अंगदने एक पर्वतका शिखर उठाकर उस राक्षसपर दे मारा । उस प्रहारसे पीड़ित हो कम्पन पृथ्वीपर गिर पड़ा — उसके प्राण पखेरू उड़ गये ॥
ततस्तु कम्पनं दृष्ट्वा शोणिताक्षो हतं रणे ।
रथेनाभ्यपतत् क्षिप्रं तत्राङ्गदमभीतवत् ॥ ४ ॥
जब प्रतापी वालिपुत्र अङ्गदके सारे अङ्ग बिंध गये, तब बाणोंसे वीरने बड़े वेगसे उस राक्षसके भयंकर धनुष, उन बलवान् रथ और बाणको कुचल डाला ॥ ६-७ ॥
क्षिप्रमसिचर्म समाददे ।
शोणिताक्षस्ततः ॥ ८ ॥
उत्पपात तदा क्रुद्धो वेगवानविचारयन् तदनन्तर वेगवान् निशाचर शोणिताक्षने कुपित हो तत्काल और तलवार हाथमें ले ली तथा वह बिना सोचे-ही ढाल विचारे रथसे कूद पड़ा ॥ ८ ॥
तं क्षिप्रतरमाप्लुत्य परामृश्याङ्गदो बली ।
तस्य तं खङ्गं समाच्छिद्य ननाद च ॥ ९ ॥
करेण इतनेही में बलवान् अङ्गदने शीघ्रतापूर्वक उछलकर उसे पकड़ लिया और अपने हाथसे उसकी उस तलवारको छीनकर बड़े जोरसे सिंहनाद किया ॥ ९ ।
तस्यांसफलके खङ्गं निजघान ततोऽङ्गदः ।
यज्ञोपवीतवच्चैनं चिच्छेद कपिकुञ्जरः ॥ १० ॥
फिर कपिकुञ्जर अङ्गदने उसके कंधेपर तलवारका वार और उसके शरीरको इस तरह चीर दिया मानो उसने किया कम्पनको युद्धमें मारा गया देख शोणिताक्षने रथपर यज्ञोपवीत पहन रखा हो ॥ १० ॥
बैठकर तुरंत ही निर्भय हो अङ्गदपर धावा किया ॥ ४ ॥ तं प्रगृह्य महाखगं विनद्य च पुनः पुनः ।
रणशीर्षे परानरीन् ॥ ११ ॥
सोऽङ्गदं निशितैर्वाणैस्तदा विव्याध वेगितः । वालिपुत्रोऽभिदुद्राव बारंबार शरीरदारणैस्तीक्ष्णैः कालाग्निसमविग्रहैः ॥ ५ ॥ इसके बाद वालिपुत्रने उस विशाल खड्ङ्गको लेकर
विदीर्ण करनेमें समर्थ और कालाग्नि के गर्जना करते हुए युद्ध के मुहानेपर दूसरे शत्रुओंपर धावा उसने शरीरको समान आकारवाले तीखे तथा पैने बाणोंद्वारा बड़े वेग से उस किया ॥ ११ ॥
समय अङ्गदको चोट पहुँचायी ॥ ५ ॥ प्रजङ्घसहितो वीरो यूपाक्षस्तु ततो बली ।
शिलीमुखैः । रथेनाभिययौ क्रुद्धो वालिपुत्रं महाबलम् ॥ १२ ॥
क्षुरक्षुरप्रनाराचैर्वत्सदन्तैः कर्णिशल्यविपाठैश्च बहुभिर्निशितैः शरैः ॥ ६ ॥ इतनेहीमें प्रजङ्घको साथ लिये बलवान् वीर यूपाक्षने
अङ्गदः प्रतिविद्धाङ्गो वालिपुत्रः प्रतापवान् । कुपित हो रथके द्वारा महाबली वालिपुत्रपर आक्रमण किया || धनुरुग्रं रथं वाणान् ममर्द तरसा बली ॥ ७ ॥ आयसी तु गदां गृह्य स वीरः कनकाङ्गदः ।
उसके चलाये हुए क्षुरं, क्षुरेप्र, नाराचै, वर्क्सदन्त, शोणिताक्षः समाश्वस्य तमेवानुपपात ह ॥ १३ ॥
शिलीमुख, कर्णी, शैल्य और विपीठ नामक बहुसंख्यक तीखे बीचमें सोनेके बाजूबंद पहने वीर शोणिताक्षने अपने-इसी १. जिसका अग्रभाग नाईके छुरेके समान हो, उसे ' क्षुर ' दोनों पार्श्वभागों में कानका - सा आकार बना हो, वह कहते हैं । २. अर्द्धचन्द्राकार बाण । ३. पूर्णतः लोहेके बने हुए ६. जिस बाणके फाल या अग्रभाग बड़ा हो, वह बाणका नाम ' नाराच ' है । उसमें नीचे से ऊपरतक सब का सब लोहा ' कणीं ' कहलाता है । ७. जिसका आधे नाराचको ' शल्य ' कहते हैं । बछड़ेके दाँतके समान जिसका अग्रभाग हो, उसे ' शल्य ' है । किसी - किसीके मतमें बाणका नाम ही होता है । ४. ) ८. कनेर के पत्तेके अग्रभागके समान आकारवाले ' वत्सदन्त ' कहा गया है । ५. जिसका मुखभाग कङ्क ( वकविशेष रामायणतिलकसे ' ) पाँखोंके समान हो, उस बाणको ' शिलीमुख ' कहते हैं । ‘ विपाठ ' है । की वा ० रा ० ५.१०. १-