श्रीगणेशाय नमः।

श्रीमद्भागवत महापुराण - १ — पृष्ठ 1061–1070

श्रीमद्भागवत महापुराण - १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1061–1070

पृष्ठ 1061

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1061 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पर्वतोंके नाम शुक्ल, वर्धमान, भोजन, उपबर्हिण, नन्द, नन्दन और सर्वतोभद्र हैं तथा नदियोंके नाम - अभया, अमृतौघा, आर्यका, तीर्थवती, वृत्तिरूपवती, पवित्रवती और शुक्ला ॥२१ ॥ इनके पवित्र और निर्मल जलका सेवन करनेवाले वहाँके पुरुष, ऋषभ, द्रविण

और देवक नामक चार वर्णवाले निवासी जलसे भरी हुई अंजलिके द्वारा आपोदेवता ( जलके देवता ) -की उपासना करते हैं ॥ २२ ॥ ( और कहते हैं - ) ' हे जलके देवता! तुम्हें परमात्मासे

सामर्थ्य प्राप्त है । तुम भूः भुवः और स्वः – तीनों लोकोंको पवित्र करते हो; क्योंकि स्वरूपसे ही पापोंका नाश करनेवाले हो । हम अपने शरीरसे तुम्हारा स्पर्श करते हैं, तुम हमारे अंगोंको पवित्र करो ' ॥२३ ॥

इसी प्रकार क्षीरसमुद्रसे आगे उसके चारों ओर बत्तीस लाख योजन विस्तारवाला शाकद्वीप है, जो अपने ही समान परिमाणवाले मट्ठेके समुद्रसे घिरा हुआ है । इसमें शाक नामका एक बहुत बड़ा वृक्ष है, वही इस क्षेत्रके नामका कारण है । उसकी अत्यन्त मनोहर सुगन्धसे सारा द्वीप महकता रहता है ॥ २४ ॥ मेधातिथि नामक उसके अधिपति भी राजा

प्रियव्रतके ही पुत्र थे । उन्होंने भी अपने द्वीपको सात वर्षोंमें विभक्त किया और उनमें उन्हींके समान नामवाले अपने पुत्र पुरोजव, मनोजव, पवमान, धूम्रानीक, चित्ररेफ, बहुरूप और विश्वधारको अधिपतिरूपसे नियुक्त कर स्वयं भगवान् अनन्तमें दत्तचित्त हो तपोवनको चले गये ॥२५ ॥ इन वर्षोंमें भी सात मर्यादापर्वत और सात नदियाँ ही हैं । पर्वतोंके नाम ईशान,

उरुशृंग, बलभद्र, शतकेसर, सहस्रस्रोत, देवपाल और महानस हैं तथा नदियाँ अनघा, आयुर्दा, उभयस्पृष्टि, अपराजिता, पंचपदी, सहस्रस्रुति और निजधृति हैं ॥ २६ ॥

तद्वर्षपुरुषा ऋतव्रतसत्यव्रतदानव्रतानुव्रत - नामानो प्राणायामविधूत रजस्तमसः परमसमाधिना यजन्ते ॥२७ ॥

अन्तः प्रविश्य भूतानि यो बिभर्त्यात्मकेतुभिः ।

अन्तर्यामीश्वरः साक्षात्पातु नो यद्वशे स्फुटम् ॥२८

भगवन्तं वाय्वात्मकं एवमेव दधिमण्डोदात्परतः पुष्करद्वीपस्ततो द्विगुणायामः समन्तत उपकल्पितः समानेन स्वादूदकेन ’ समुद्रेण बहिरावृतो यस्मिन् बृहत्पुष्करं र ज्वलनशिखामलकनकपत्रायुतायुतं भगवतः कमलासनस्याध्यासनं परिकल्पितम् ॥२९ ॥ तद्वीपमध्ये मानसोत्तरनामैक ३

एवार्वाचीनपराचीनवर्षयोर्मर्यादाचलोऽयुतयोज - नोच्छ्रायायामो यत्र तु चतसृषु दिक्षु चत्वारि पुराणि लोकपालानामिन्द्रादीनां यदुपरिष्टात्सूर्यरथस्य मेरुं परिभ्रमतः संवत्सरात्मकं चक्रं ' देवानामहोरात्राभ्यां परिभ्रमति || ३० || तद्वीपस्याप्यधिपतिः प्रैयव्रतो वीतिहोत्रो नामैतस्यात्मजौ रमणकधातकिनामानौ वर्षपती नियुज्य स स्वयं पूर्वजवद्भगवत्कर्मशील एवास्ते || ३१ || तद्वर्षपुरुषा भगवन्तं ब्रह्मरूपिणं सकर्मकेण कर्मणाऽऽराधयन्तीदं चोदाहरन्ति ॥ ३२ ॥

पृष्ठ 1062

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1062 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यत्तत्कर्ममयं लिङ्गं ब्रह्मलिङ्गं जनोऽर्चयेत् ।

एकान्तमद्वयं शान्तं तस्मै भगवते नम इति ॥३३ ॥

उस वर्षके ऋतव्रत, सत्यव्रत, दानव्रत और अनुव्रत नामक पुरुष प्राणायामद्वारा अपने रजोगुण - तमोगुणको क्षीण कर महान् समाधिके द्वारा वायुरूप श्रीहरिकी आराधना करते हैं ॥२७ ॥ ( और इस प्रकार उनकी स्तुति करते हैं - ) ' जो प्राणादि वृत्तिरूप अपनी

ध्वजाओंके सहित प्राणियोंके भीतर प्रवेश करके उनका पालन करते हैं तथा सम्पूर्ण दृश्य जगत् जिनके अधीन है, वे साक्षात् अन्तर्यामी वायुभगवान् हमारी रक्षा करें ' ॥२८ ॥

इसी तरह मट्ठेके समुद्रसे आगे उसके चारों ओर उससे दुगुने विस्तारवाला पुष्करद्वीप है । वह चारों ओरसे अपने ही समान विस्तारवाले मीठे जलके समुद्रसे घिरा है । वहाँ अग्निकी शिखाके समान देदीप्यमान लाखों स्वर्णमय पंखड़ियोंवाला एक बहुत बड़ा पुष्कर ( कमल ) है, जो ब्रह्माजीका आसन माना जाता है ॥ २ ९ ॥ उस द्वीपके बीचोबीच उसके पूर्वीय और पश्चिमीय विभागोंकी मर्यादा निश्चित करनेवाला मानसोत्तर नामका एक ही पर्वत है । यह दस हजार योजन ऊँचा और उतना ही लम्बा है । इसके ऊपर चारों दिशाओंमें इन्द्रादि लोकपालोंकी चार पुरियाँ हैं । इनपर मेरुपर्वतके चारों ओर घूमनेवाले सूर्यके रथका संवत्सररूप पहिया देवताओंके दिन और रात अर्थात् उत्तरायण और दक्षिणायनके क्रमसे सर्वदा घूमा करता है ॥ ३० ॥ उस द्वीपका अधिपति प्रियव्रतपुत्र वीतिहोत्र भी अपने पुत्र

रमणक और धातकिको दोनों वर्षोंका अधिपति बनाकर स्वयं अपने बड़े भाइयोंके समान भगवत्सेवामें ही तत्पर रहने लगा था || ३१ || वहाँके निवासी ब्रह्मारूप भगवान् हरिकी ब्रह्मसालोक्यादिकी प्राप्ति करानेवाले कर्मोंसे आराधना करते हुए इस प्रकार स्तुति करते हैं ॥३२ ॥ ' जो साक्षात् कर्मफलरूप हैं और एक परमेश्वरमें ही जिनकी पूर्ण स्थिति है तथा

जिनकी सब लोग पूजा करते हैं, ब्रह्मज्ञानके साधनरूप उन अद्वितीय और शान्तस्वरूप ब्रह्ममूर्ति भगवान्को मेरा नमस्कार है ' ॥३३ ॥

ऋषिरुवाच ततः परस्ताल्लोकालोकनामाचलो लोकालोकयोरन्तराले परित उपक्षिप्तः ॥३४ ॥ यावन्मानसोत्तरमेर्वोरन्तरं तावती भूमिः

काञ्चन्यन्याऽऽदर्शतलोपमा यस्यां प्रहितः पदार्थो न कथञ्चित्पुनः प्रत्युपलभ्यते तस्मात्सर्वसत्त्व - परिहृताऽऽसीत् || ३५ || लोकालोक इति समाख्या यदनेनाचलेन लोकालोकस्यान्तर्वर्तिना - वस्थाप्यते || ३६ || स लोकत्रयान्ते परित ईश्वरेण विहितो यस्मात्सूर्यादीनां ध्रुवापवर्गाणां ज्योतिर्गणानां गभस्तयोऽर्वाचीनांस्त्रील्लकान् आवितन्वाना न कदाचित्पराचीना भवितु - मुत्सहन्ते तावदुन्नहनायामः ॥३७ ॥

एतावाल्लोँकविन्यासो मानलक्षणसंस्थाभि - र्विचिन्तितः कविभिः पञ्चाशत्कोटिगणितस्य भूगोलस्य तुरीयभागोऽयं लोकालोकाचलः स तु ॥३८ ॥

पृष्ठ 1063

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1063 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तदुपरिष्टाच्चतसृष्वाशा- स्वात्मयोनिनाखिलजगद्गुरुणाधिनिवेशिता ये द्विरदपतय ऋषभः पुष्करचूडो वामनोऽपराजित इति सकललोकस्थितिहेतवः ॥३९ ॥ तेषां

स्वविभूतीनां लोकपालानां च विविधवीर्योपबृंहणाय भगवान् परममहापुरुषो महाविभूतिपतिरन्तर्याम्यात्मनो विशुद्धसत्त्वं धर्म-ज्ञानवैराग्यैश्वर्याद्यष्टमहासिद्ध्युपलक्षणं विष्वक् - सेनादिभिःस्वपार्षदप्रवरैः परिवारितो निजवरा - युधोपशोभितैर्निजभुजदण्डैः ३ सन्धारयमाण - स्तस्मिन् गिरिवरे समन्तात्सकललोकस्वस्तय आस्ते ॥ ४० ॥

श्रीशुकदेवजी कहते हैं - राजन्! इसके आगे लोकालोक नामका पर्वत है । यह पृथ्वीके सब ओर सूर्य आदिके द्वारा प्रकाशित और अप्रकाशित प्रदेशोंके बीचमें उनका विभाग करनेके लिये स्थित है ॥ ३४ ॥ मेरुसे लेकर मानसोत्तर पर्वततक जितना अन्तर है, उतनी ही

भूमि शुद्धोदक समुद्रके उस ओर है । उसके आगे सुवर्णमयी भूमि है, जो दर्पणके समान स्वच्छ है । इसमें गिरी हुई कोई वस्तु फिर नहीं मिलती, इसलिये वहाँ देवताओंके अतिरिक्त और कोई प्राणी नहीं रहता ॥ ३५ ॥ लोकालोकपर्वत सूर्य आदिसे प्रकाशित और अप्रकाशित

भूभागोंके बीचमें है, इससे इसका यह नाम पड़ा है ॥ ३६ ॥ इसे परमात्माने त्रिलोकीके बाहर

उसके चारों ओर सीमाके रूपमें स्थापित किया है । यह इतना ऊँचा और लम्बा है कि इसके एक ओरसे तीनों लोकोंको प्रकाशित करनेवाली सूर्यसे लेकर ध्रुवपर्यन्त समस्त ज्योतिर्मण्डलकी किरणें दूसरी ओर नहीं जा सकतीं ॥३७ ॥

विद्वानोंने प्रमाण, लक्षण और स्थितिके अनुसार सम्पूर्ण लोकोंका इतना ही विस्तार बतलाया है । यह समस्त भूगोल पचास करोड़ योजन है । इसका चौथाई भाग ( अर्थात् साढ़े बारह करोड़ योजन विस्तारवाला ) यह लोकालोकपर्वत है ॥ ३८ ॥ इसके ऊपर चारों

दिशाओंमें समस्त संसारके गुरु स्वयम्भू श्रीब्रह्माजीने सम्पूर्ण लोकोंकी स्थितिके लिये ऋषभ, पुष्करचूड, वामन और अपराजित नामके चार गजराज नियुक्त किये हैं ॥३९ ॥ इन

दिग्गजोंकी और अपने अंशस्वरूप इन्द्रादि लोकपालोंकी विविध शक्तियोंकी वृद्धि तथा समस्त लोकोंके कल्याणके लिये परम ऐश्वर्यके अधिपति सर्वान्तर्यामी परमपुरुष श्रीहरि अपने विष्वक्सेन आदि पार्षदोंके सहित इस पर्वतपर सब ओर विराजते हैं । वे अपने विशुद्ध सत्त्व ( श्रीविग्रह ) - को जो धर्म, ज्ञान, वैराग्य और ऐश्वर्य आदि आठ महासिद्धियोंसे सम्पन्न है धारण किये हुए हैं । उनके करकमलोंमें शंख - चक्रादि आयुध सुशोभित हैं ॥ ४० ॥

आकल्पमेवं वेषं गत एष भगवानात्मयोगमायया विरचितविविधलोक-यात्रागोपीथायेत्यर्थः || ४१ || योऽन्तर्विस्तार एतेन ह्यलोकपरिमाणं च व्याख्यातं

यद्बहिर्लोका - लोकाचलात् । ततः परस्ताद्योगेश्वरगतिं विशुद्धामुदाहरन्ति ॥४२ ॥

अण्डमध्यगतः सूर्यो द्यावाभूम्योर्यदन्तरम् ।

सूर्याण्डगोलयोर्मध्ये कोट्यः स्युः पञ्चविंशतिः ॥४३

पृष्ठ 1064

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1064 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मृतेऽण्ड एष एतस्मिन् यदभूत्ततो मार्तण्ड इति व्यपदेशः ।

हिरण्यगर्भ इति यद्धिरण्याण्डसमुद्भवः ॥४४

सूर्येण हि विभज्यन्ते दिशः खं द्यौर्मही भिदा ।

स्वर्गापवर्गौ नरका रसौकांसि च सर्वशः ॥४५

देवतिर्यङ्मनुष्याणां सरीसृपसवीरुधाम् ।

सर्वजीवनिकायानां सूर्य आत्मा दृगीश्वरः ॥४६

इस प्रकार अपनी योगमायासे रचे हुए विविध लोकोंकी व्यवस्थाको सुरक्षित रखनेके लिये वे इसी लीलामयरूपसे कल्पके अन्ततक वहाँ सब ओर रहते हैं ॥४१ ॥ लोकालोकके

अन्तर्वर्ती भूभागका जितना विस्तार है, उसीसे उसके दूसरी ओरके अलोक प्रदेशके परिमाणकी भी व्याख्या समझ लेनी चाहिये । उसके आगे तो केवल योगेश्वरोंकी ही ठीक - ठीक गति हो सकती है ॥४२ ॥

राजन्! स्वर्ग और पृथ्वीके बीचमें जो ब्रह्माण्डका केन्द्र है, वही सूर्यकी स्थिति है । सूर्य और ब्रह्माण्डगोलकके बीचमें सब ओरसे पच्चीस करोड़ योजनका अन्तर है ॥४३ ॥ सूर्य इस

मृत अर्थात् मरे हुए ( अचेतन ) अण्डमें वैराजरूपसे विराजते हैं, इसीसे इनका नाम ‘ मार्त्तण्ड ’ हुआ है । ये ' हिरण्यमय ( ज्योतिर्मय ) ब्रह्माण्डसे प्रकट हुए हैं, इसलिये इन्हें हिरण्यगर्भ ' भी कहते हैं ॥४४ ॥ सूर्यके द्वारा ही दिशा, आकाश, द्युलोक ( अन्तरिक्षलोक ), भूर्लोक, स्वर्ग और

मोक्षके प्रदेश, नरक और रसातल तथा अन्य समस्त भागोंका विभाग होता है ॥४५ ॥ सूर्य ही

देवता, तिर्यक्, मनुष्य, सरीसृप और लता - वृक्षादि समस्त जीवसमूहोंके आत्मा और नेत्रेन्द्रियके अधिष्ठाता हैं ॥४६ ॥

इति श्रीमद्भागवत महापुराणे पारमहंस्यां संहितायां पञ्चमस्कन्धे भुवनकोशवर्णने समुद्रवर्षसंनिवेशपरिमाणलक्षणो विंशोऽध्यायः ॥ २० ॥

१. प्रा ० पा ० – ख्यायनो ज्वलन । २. प्रा ० पा ० - विराजति । -१. प्रा ० पा ० – चिराभिगुप्त ० । २. प्रा ० पा ० - ज्ञाताः सप्तैव चक्र ० । ३. प्रा ० पा०— पिलो वित्रकूटो । ४. प्रा ० पा०— - श्वेतद्वीपे । १. प्रा ० पा ० — दकसमुद्रेण । २. प्रा ० पा ० – पुष्कर ज्वलन ० । ३. प्रा ० पा०— -सोत्तरो नामैक । ४. प्रा ० पा ० - प्राचीनयोर्वर्षयो ० । ५. प्रा ० पा ० - चक्रमहोरात्राभ्यां । ६. प्रा ० पा०— णकघातकनामानौ । —भिनिवेशिता । ३. प्रा ० पा०-१. प्रा ० पा ० – भूगोलकस्य । २. प्रा ० पा०-भितैर्भुजदण्डैः । **

पृष्ठ 1065

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1065 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पृष्ठ 1066

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1066 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अथैकविंशोऽध्यायः सूर्यके रथ और उसकी गतिका वर्णन श्रीशुक उवाच एतावानेव भूवलयस्य संनिवेशः प्रमाणलक्षणतो व्याख्यातः ॥१ ॥

एतेन हि दिवो मण्डलमानं तद्विद उपदिशन्ति यथा द्विदलयोर्निष्पावादीनां ते अन्तरेणान्तरिक्षं तदुभयसन्धितम् ॥२ ॥

श्रीशुकदेवजी कहते हैं - राजन्! परिमाण और लक्षणोंके सहित इस भूमण्डलका कुल इतना ही विस्तार है, सो हमने तुम्हें बता दिया ॥१ ॥ इसीके अनुसार विद्वान्‌लोग द्युलोकका

भी परिमाण बताते हैं । जिस प्रकार चना मटर आदिके दो दलोंमेंसे एकका स्वरूप जान लेनेसे दूसरेका भी जाना जा सकता है, उसी प्रकार भूर्लोकके परिमाणसे ही द्युलोकका भी परिमाण जान लेना चाहिये । इन दोनोंके बीचमें अन्तरिक्ष- लोक है । यह इन दोनोंका सन्धिस्थान है ॥२ ॥

भगवांस्तपताम्पतिस्तपन यन्मध्यगतो प्रतपत्यवभासयत्यात्मभासा स आतपेन एष त्रिलोकीं उदगयन-दक्षिणायनवैषुवतसंज्ञाभिर्मान्द्यशैघ्रयसमानाभि - र्गतिभिरारोहणावरोहणसमानस्थानेषु यथासवन - मभिपद्यमानो मकरादिषु राशिष्वहोरात्राणि दीर्घह्रस्वसमानानि विधत्ते ॥३ ॥ यदा मेषतुलयोर्वर्तते तदाहोरात्राणि समानानि भवन्ति यदा वृषभादिषु '

पञ्चसु च राशिषु चरति तदाहान्येव वर्धन्ते ' ह्रसति च मासि मास्येकैका घटिका रात्रिषु ॥४ ॥ यदा वृश्चिकादिषु पञ्चसु वर्तते तदाहोरात्राणि विपर्ययाणि भवन्ति || ५ ||

यावद्दक्षिणायनमहानि वर्धन्ते यावदुदगयनं रात्रयः ॥६ ॥

एवं नव कोट एकपञ्चाशल्लक्षाणि योजनानां मानसोत्तरगिरिपरिवर्तनस्योपदिशन्ति तस्मिन्नैन्द्रीं पुरीं पूर्वस्मान्मेरोर्देवधानीं नाम दक्षिणतो याम्यां संयमनीं नाम पश्चाद्वारुणीं निम्लोचनीं नाम उत्तरतः सौम्यां विभावरीं नाम तासूदयमध्याह्नास्तमयनिशीथानीति भूतानां प्रवृत्तिनिवृत्तिनिमित्तानि समयविशेषेण मेरोश्चतुर्दिशम् ॥७ ॥ तत्रत्यानां दिवसमध्यङ्गत एव सदाऽऽदित्यस्तपति

सव्येनाचलं दक्षिणेन करोति ॥८ ॥

इसके मध्यभागमें स्थित ग्रह और नक्षत्रोंके अधिपति भगवान् सूर्य अपने ताप और प्रकाशसे तीनों लोकोंको तपाते और प्रकाशित करते रहते हैं । वे उत्तरायण, दक्षिणायन और विषुवत् नामवाली क्रमशः मन्द, शीघ्र और समान गतियोंसे चलते हुए समयानुसार मकरादि राशियोंमें ऊँचे - नीचे और समान स्थानोंमें जाकर दिन रातको बड़ा, छोटा या समान करते

पृष्ठ 1067

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1067 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

हैं ॥३ ॥

जब सूर्यभगवान् मेष या तुला राशिपर आते हैं, तब दिन - रात समान हो जाते हैं; जब वृषादि पाँच राशियोंमें चलते हैं, तब प्रतिमास रात्रियोंमें एक - एक घड़ी कम होती जाती है और उसी हिसाबसे दिन बढ़ते जाते हैं ॥४ ॥

जब वृश्चिकादि पाँच राशियोंमें चलते हैं, तब दिन और रात्रियोंमें इसके विपरीत परिवर्तन होता है ॥५ ॥

इस प्रकार दक्षिणायन आरम्भ होनेतक दिन बढ़ते रहते हैं और उत्तरायण लगनेतक रात्रियाँ ॥६ ॥

इस प्रकार पण्डितजन मानसोत्तर पर्वतपर सूर्यकी परिक्रमाका मार्ग नौ करोड़, इक्यावन लाख योजन बताते हैं । उस पर्वतपर मेरुके पूर्वकी ओर इन्द्रकी देवधानी, दक्षिणमें यमराजकी संयमनी, पश्चिममें वरुणकी निम्लोचनी और उत्तरमें चन्द्रमाकी विभावरी नामकी पुरियाँ हैं । इन पुरियोंमें मेरुके चारों ओर समय- समयपर सूर्योदय, मध्याह्न, सायंकाल और अर्धरात्रि होते रहते हैं; इन्हींके कारण सम्पूर्ण जीवोंकी प्रवृत्ति या निवृत्ति होती है ॥७ ॥

राजन्! जो लोग सुमेरुपर रहते हैं उन्हें तो सूर्यदेव सदा मध्याह्नकालीन रहकर ही तपाते रहते हैं । वे अपनी गतिके अनुसार अश्विनी आदि नक्षत्रोंकी ओर जाते हुए यद्यपि मेरुको बायीं ओर रखकर चलते हैं तो भी सारे ज्योतिर्मण्डलको घुमानेवाली निरन्तर दायीं ओर बहती हुई प्रवह वायुद्वारा घुमा दिये जानेसे वे उसे दायीं ओर रखकर चलते जान पड़ते हैं ॥८ ॥

यत्रोदेति तस्य ह समानसूत्रनिपाते निम्लोचति यत्र क्वचन स्यन्देनाभितपति तस्य हैष समानसूत्रनिपाते प्रस्वापयति तत्र गतं न पश्यन्ति ये तं समनुपश्येरन् ॥९ ॥

यदा चैन्द्रयाः पुर्याः प्रचलते पञ्चदश - घटिकाभिर्याम्यां सपादकोटिद्वयं योजनानां सार्धद्वादशलक्षाणि साधिकानि चोपयाति || १० || एवं ततो वारुणीं सौम्यामैन्द्रीं च पुनस्तथान्ये च ग्रहाः सोमादयो नक्षत्रैः सह ज्योतिश्चक्रे समभ्युद्यन्ति सह वा निम्लोचन्ति ॥११ ॥ एवं मुहूर्तेन चतुस्त्रिंशल्लक्षयोजनान्यष्टशताधिकानि सौरो

रथस्त्रयीमयोऽसौ चतसृषु परिवर्तते पुरीषु ॥१२ ॥

यस्यैकं चक्रं द्वादशारं षण्नेमि त्रिणाभि संवत्सरात्मकं समामनन्ति तस्याक्षो मेरोर्मूर्धनि कृतो मानसोत्तरे कृतेतरभागो यत्र प्रोतं रविरथचक्रं तैलयन्त्रचक्रवद् भ्रमन्मानसोत्तरगिरौ परिभ्रमति ॥१३ ॥ तस्मिन्नक्षे कृतमूलो द्वितीयोऽक्षस्तुर्यमानेन

सम्मितस्तैलयन्त्राक्षवद् ध्रुवे कृतोपरिभागः ॥ १४ ॥

रथनीडस्तु षट्त्रिंशल्लक्षयोजनायतस्तत्तुरीय - भागविशालस्तावान् रविरथयुगो यत्र हयाश्छन्दोनामानः सप्तारुणयोजिता वहन्ति देवमादित्यम् ॥१५ ॥

जिस पुरीमें सूर्यभगवान् का उदय होता है, उसके ठीक दूसरी ओरकी पुरीमें वे अस्त होते मालूम होंगे और जहाँ वे लोगोंको पसीने - पसीने करके तपा रहे होंगे, उसके ठीक सामनेकी

पृष्ठ 1068

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1068 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ओर आधी रात होनेके कारण वे उन्हें निद्रावश किये होंगे । जिन लोगोंके मध्याह्नके समय वे स्पष्ट दीख रहे होंगे, वे ही जब सूर्य सौम्यदिशामें पहुँच जायँ, तब उनका दर्शन नहीं कर सकेंगे ॥९ ॥

सूर्यदेव जब इन्द्रकी पुरीसे यमराजकी पुरीको चलते हैं, तब पंद्रह घड़ीमें वे सवा दो करोड़ और साढ़े बारह लाख योजनसे कुछ - पचीस हजार योजन —अधिक चलते हैं ॥१० ॥ फिर इसी क्रमसे वे वरुण और चन्द्रमाकी पुरियोंको पार करके पुनः इन्द्रकी पुरीमें

पहुँचते हैं । इस प्रकार चन्द्रमा आदि अन्य ग्रह भी ज्योतिश्चक्रमें अन्य नक्षत्रोंके साथ - साथ उदित और अस्त होते रहते हैं ॥११ ॥ इस प्रकार भगवान् सूर्यका वेदमय रथ एक मुहूर्तमें

चौंतीस लाख आठ सौ योजनके हिसाब से चलता हुआ इन चारों पुरीयोंमें घूमता रहता है ॥१२ ॥

इसका संवत्सर नामका एक चक्र ( पहिया ) बतलाया जाता है । उसमें मासरूप बारह अरे हैं, ऋतुरूप छः नेमियाँ ( हाल ) हैं, तीन चौमासेरूप तीन नाभि ( आँवन ) हैं । इस रथकी धुरीका एक सिरा मेरुपर्वतकी चोटीपर है और दूसरा मानसोत्तर पर्वतपर । इसमें लगा हुआ यह पहिया कोल्हूके पहियेके समान घूमता हुआ मानसोत्तर पर्वतके ऊपर चक्कर लगाता ॥१३ ॥ इस

धुरीमैं — जिसका मूल भाग जुड़ा हुआ है, ऐसी एक धुरी और है । वह लंबाईमें इससे चौथाई है । उसका ऊपरी भाग तैलयन्त्रके धुरेके समान ध्रुवलोकसे लगा हुआ है ॥१४ ॥

इस रथमें बैठनेका स्थान छत्तीस लाख योजन लंबा और नौ लाख योजन चौड़ा है । इसका जूआ भी छत्तीस लाख योजन ही लंबा है । उसमें अरुण नामके सारथिने गायत्री आदि छन्दोंके - से नामवाले सात घोड़े जोत रखे हैं, वे ही इस रथपर बैठे हुए भगवान् सूर्यको ले चलते हैं ॥१५ ॥

पुरस्तात्सवितुररुणः पश्चाच्च नियुक्तः सौत्ये कर्मणि किलास्ते || १६ || तथा वालखिल्या ऋषयः अङ्गुष्ठपर्वमात्राः षष्टिसहस्राणि पुरतः सूर्यं सूक्तवाकाय नियुक्ताः संस्तुवन्ति ॥१७ ॥

तथान्ये च ऋषयो गन्धर्वाप्सरसो नागा ग्रामण्यो यातुधाना देवा इत्येकैकशो गणाः सप्त चतुर्दश मासि मासि भगवन्तं सूर्यमात्मानं नानानामानं पृथङ्नानानामानः पृथक्कर्मभिर्द्वन्द्वश उपासते ॥१८ ॥ लक्षोत्तरं सार्धनवकोटियोजन - परिमण्डलं

भूवलयस्य क्षणेन सगव्यूत्युत्तरं द्विसहस्रयोजनानि स भुङ्क्ते ॥१९ ॥

सूर्यदेवके आगे उन्हींकी ओर मुँह करके बैठे हुए अरुण उनके सारथिका कार्य करते हैं ॥१६ ॥ भगवान् सूर्यके आगे अँगूठेके पोरुएके बराबर आकारवाले वालखिल्यादि साठ

हजार ऋषि स्वस्तिवाचनके लिये नियुक्त हैं । वे उनकी स्तुति करते रहते हैं ॥१७ ॥ इनके

अतिरिक्त ऋषि, गन्धर्व, अप्सरा, नाग, यक्ष, राक्षस और देवता भी - जो कुल मिलाकर चौदह हैं, किन्तु जोड़ेसे रहनेके कारण सात गण कहे जाते हैं - प्रत्येक मासमें भिन्न - भिन्न नामोंवाले होकर अपने भिन्न - भिन्न कर्मोंसे प्रत्येक मासमें भिन्न - भिन्न नाम धारण करनेवाले आत्मस्वरूप

पृष्ठ 1069

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1069 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भगवान् सूर्यकी दो - दो मिलकर उपासना करते हैं ॥१८ ॥ इस प्रकार भगवान् स्

भूमण्डलके नौ करोड़, इक्यावन लाख योजन लंबे घेरेमेंसे प्रत्येक क्षणमें दो हजार योजनकी दूरी पार कर लेते हैं ॥१९ ॥

इति श्रीमद्भागवते महापुराणे पारमहंस्यां संहितायां पञ्चमस्कन्धे ज्योतिश्चक्रसूर्यरथमण्डलवर्णनं नामैकविंशोऽध्यायः ॥२१ ॥

१. प्रा ० पा ० – वृषादिषु । २. प्रा ० पा ० - विवर्धन्ते ।

पृष्ठ 1070

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1070 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अथ द्वाविंशोऽध्यायः भिन्न - भिन्न ग्रहों की स्थिति और गतिका वर्णन राजोवाच यदेतद्भगवत आदित्यस्य मेरुं ध्रुवं च प्रदक्षिणेन परिक्रामतो राशीनामभिमुखं प्रचलितं चाप्रदक्षिणं भगवतोपवर्णितममुष्य वयं कथमनुमिमीमहीति ॥ १ ॥

स होवाच यथा कुलालचक्रेण भ्रमता सह भ्रमतां तदाश्रयाणां पिपीलिकादीनां गतिरन्यैव प्रदेशान्तरेष्वप्युपलभ्यमानत्वादेवं नक्षत्रराशिभिरुपलक्षितेन कालचक्रेण ध्रुवं मेरुं च प्रदक्षिणेन परिधावता सह परिधावमानानां तदाश्रयाणां सूर्यादीनां ग्रहाणां गतिरन्यैव नक्षत्रान्तरे राश्यन्तरे चोपलभ्यमानत्वात् ॥२ ॥

राजा परीक्षित्ने पूछा- भगवन्! आपने जो कहा कि यद्यपि भगवान् सूर्य राशियोंकी ओर जाते समय मेरु और ध्रुवको दायीं ओर रखकर चलते मालूम होते हैं, किन्तु वस्तुतः उनकी गति दक्षिणावर्त नहीं होती - इस विषयको हम किस प्रकार समझें? ॥१ ॥

श्रीशुकदेवजीने कहा- राजन्! जैसे कुम्हारके घूमते हुए चाकपर बैठकर उसके साथ घूमती हुई चींटी आदिकी अपनी गति उससे भिन्न ही है क्योंकि वह भिन्न - भिन्न समयमें उस चक्रके भिन्न - भिन्न स्थानोंमें देखी जाती है— उसी प्रकार नक्षत्र और राशियोंसे उपलक्षित कालचक्रमें पड़कर ध्रुव और मेरुको दायें रखकर घूमनेवाले सूर्य आदि ग्रहोंकी गति वास्तवमें उससे भिन्न ही है; क्योंकि वे कालभेदसे भिन्न - भिन्न राशि और नक्षत्रोंमें देख पड़ते हैं ॥२ ॥

स एष भगवानादिपुरुष एव साक्षान्नारायणो लोकानां स्वस्तय आत्मानं त्रयीमयं कर्मविशुद्धिनिमित्तं कविभिरपि च वेदेन विजिज्ञास्यमानो द्वादशधा विभज्य षट्सु वसन्तादिष्वृतुषु यथोपजोषमृतुगुणान् विदधाति || ३ || तमेतमिह पुरुषास्त्रय्या विद्यया वर्णाश्रमाचारानुपथा उच्चावचैः कर्मभिराम्नातै - र्योगवितानैश्च श्रद्धया यजन्तोऽञ्जसा श्रेयः समधिगच्छन्ति || ४ || अथ स एष आत्मा लोकानां द्यावापृथिव्योरन्तरेण नभोवलयस्य कालचक्रगतो द्वादश मासान् भुङ्क्ते राशिसंज्ञान् संवत्सरावयवा - न्मासः पक्षद्वयं दिवा नक्तं चेति सपादर्क्ष - द्वयमुपदिशन्ति यावता षष्ठमंशं भुञ्जीत स वै ऋतुरित्युपदिश्यते संवत्सरावयवः || ५ || अथ च यावतार्थेन नभोवीथ्यां प्रचरति तं कालमयनमाचक्षते || ६ || अथ च सावन्नभोमण्डलं स ह द्यावापृथिव्योर्मण्डलाभ्यां कार्त्स्न्येन सह भुञ्जीत तं कालं संवत्सरं परिवस्तरमिडावत्सरमनुवत्सरं वत्सरमिति