श्रीगणेशाय नमः।

श्रीमद्भागवत महापुराण - १ — पृष्ठ 1171–1180

श्रीमद्भागवत महापुराण - १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1171–1180

पृष्ठ 1171

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1171 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मेरी रक्षा करें ॥१४ ॥ अपनी दाढ़ोंपर पृथ्वीको धारण करनेवाले यज्ञमूर्ति वराहभगवान्

मार्गमें, परशुरामजी पर्वतोंके शिखरोंपर और लक्ष्मणजीके सहित भरतके बड़े भाई भगवान् रामचन्द्र प्रवासके समय मेरी रक्षा करें || १५ || भगवान् नारायण मारण - मोहन आदि भयंकर अभिचारों और सब प्रकारके प्रमादोंसे मेरी रक्षा करें । ऋषिश्रेष्ठ नर गर्वसे, योगेश्वर भगवान् दत्तात्रेय योगके विघ्नोंसे और त्रिगुणाधिपति भगवान् कपिल कर्मबन्धनोंसे मेरी रक्षा करें ॥१६ ॥ परमर्षि सनत्कुमार कामदेवसे, हयग्रीवभगवान् मार्गमें चलते समय देवमूर्तियोंको

नमस्कार आदि न करनेके अपराधसे, देवर्षि नारद सेवापराधोंसे * और भगवान् कच्छप सब प्रकारके नरकोंसे मेरी रक्षा करें ॥ १७ ॥

धन्वन्तरिर्भगवान् पात्वपथ्याद् द्वन्द्वाद् भयादृषभो निर्जितात्मा । यज्ञश्च लोकादवताज्जनान्ताद् बलो गणात् क्रोधवशादहीन्द्रः ॥१८ द्वैपायनो भगवानप्रबोधाद् बुद्धस्तु पाखण्डगणात् प्रमादात् । कल्किः कलेः कालमलात् प्रपातु धर्मावनायोरुकृतावतारः ॥ १ ९ मां केशवो गदया प्रातरव्याद्

गोविन्द आसङ्गवमात्तवेणुः ।

नारायणः प्राह्ण उदात्तशक्ति-र्मध्यन्दिने विष्णुररीन्द्रपाणिः ॥२०

देवोऽपराह्णे मधुहोग्रधन्वा सायं त्रिधामावतु माधवो माम् । दोषे हृषीकेश उतार्धरात्रे निशीथ एकोऽवतु पद्मनाभः ॥२१ श्रीवत्सधामापररात्र ईशः प्रत्यूष ईशोऽसिधरो जनार्दनः । दामोदरोऽव्यादनुसन्ध्यं प्रभाते विश्वेश्वरो भगवान् कालमूर्तिः ॥२२ चक्रं युगान्तानलतिग्मनेमि भ्रमत् समन्ताद् भगवत्प्रयुक्तम् । दन्दग्धि दन्दग्ध्यरिसैन्यमाशु कक्षं यथा वातसखो हुताशः ॥२३ गदेऽशनिस्पर्शनविस्फुलिङ्गे

पृष्ठ 1172

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1172 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

निष्पिण्ढि निष्पिण्ढ्यजितप्रियासि ।

कूष्माण्डवैनायकयक्षरक्षो-भूतग्रहांश्चर्णय चूर्णयारीन् ॥२४

भगवान् धन्वन्तरि कुपथ्यसे, जितेन्द्रिय भगवान् ऋषभदेव सुख - दुःख आदि भयदायक द्वन्द्वोंसे, यज्ञभगवान् लोकापवादसे, बलरामजी मनुष्यकृत कष्टोंसे और श्रीशेषजी क्रोधवश नामक सर्पोंके गणसे मेरी रक्षा करें || १८ || भगवान् श्रीकृष्णद्वैपायन व्यासजी अज्ञानसे तथा बुद्धदेव पाखण्डियोंसे और प्रमादसे मेरी रक्षा करें । धर्मरक्षाके लिये महान् अवतार धारण करनेवाले भगवान् कल्कि पापबहुल कलिकालके दोषोंसे मेरी रक्षा करें ॥१९ ॥ प्रातःकाल

भगवान् केशव अपनी गदा लेकर, कुछ दिन चढ़ आनेपर भगवान् गोविन्द अपनी बाँसुरी लेकर, दोपहरके पहले भगवान् नारायण अपनी तीक्ष्ण शक्ति लेकर और दोपहरको भगवान् विष्णु चक्रराज सुदर्शन लेकर मेरी रक्षा करें || २० || तीसरे पहरमें भगवान् मधुसूदन अपना प्रचण्ड धनुष लेकर मेरी रक्षा करें । सायंकालमें ब्रह्मा आदि त्रिमूर्तिधारी माधव, सूर्यास्तके बाद हृषीकेश, अर्धरात्रिके पूर्व तथा अर्धरात्रिके समय अकेले भगवान् पद्मनाभ मेरी रक्षा करें ॥२१ ॥ रात्रिके पिछले प्रहरमें श्रीवत्सलांछन श्रीहरि, उषाकालमें खड्गधारी भगवान्

जनार्दन, सूर्योदयसे पूर्व श्रीदामोदर और सम्पूर्ण सन्ध्याओंमें कालमूर्ति भगवान् विश्वेश्वर मेरी रक्षा करें ॥ २२ ॥

‘ सुदर्शन! आपका आकार चक्र ( रथके पहिये ) - की तरह है । आपके किनारेका भाग प्रलयकालीन अग्निके समान अत्यन्त तीव्र है । आप भगवान्‌की प्रेरणासे सब ओर घूमते रहते हैं । जैसे आग वायुकी सहायतासे सूखे घास - फूसको जला डालती है, वैसे ही आप हमारी शत्रु - सेनाको शीघ्र - से - शीघ्र जला दीजिये, जला दीजिये ॥ २३ ॥ कौमोदकी गदा! आपसे

छूटनेवाली चिनगारियोंका स्पर्श वज्रके समान असह्य है । आप भगवान् अजितकी प्रिया हैं और मैं उनका सेवक हूँ । इसलिये आप कूष्माण्ड, विनायक, यक्ष, राक्षस, भूत और प्रेतादि ग्रहोंको अभी कुचल डालिये, कुचल डालिये तथा मेरे शत्रुओंको चूर - चूर कर दीजिये ॥२४ ॥

त्वं यातुधानप्रमथप्रेतमातृ-पिशाचविप्रग्रहघोरदृष्टीन् । दरेन्द्र विद्रावय कृष्णपूरितो भीमस्वनोऽरेर्हृदयानि कम्पयन् ॥२५ त्वं तिग्मधारासिवरारिसैन्य-मीशप्रयुक्तो मम छिन्धि छिन्धि । चक्षूंषि चर्मञ्छतचन्द्र छादय द्विषामघोनां हर पापचक्षुषाम् ॥२६

यन्नो भयं ग्रहेभ्योऽभूत् केतुभ्यो नृभ्य एव च ।

सरीसृपेभ्यो दंष्ट्रिभ्यो भूतेभ्यों होभ्य एव वा ॥ २७

पृष्ठ 1173

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1173 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सर्वाण्येतानि भगवन्नामरूपास्त्रकीर्तनात् ।

प्रयान्तु संक्षयं सद्यो ये नः श्रेयः प्रतीपकाः ॥२८

गरुडो भगवान् स्तोत्रस्तोभश्छन्दोमयः प्रभुः ।

रक्षत्वशेषकृच्छ्रेभ्यो विष्वक्सेनः स्वनामभिः ॥२९

सर्वापद्भ्यो हरेर्नामरूपयानायुधानि नः ।

बुद्धीन्द्रियमनः प्राणान् पान्तु पार्षदभूषणाः ॥ ३०

यथा हि भगवानेव वस्तुतः सदसच्च यत् ।

सत्येनानेन नः सर्वे यान्तु नाशमुपद्रवाः ॥ ३१

यथैकात्म्यानुभावानां विकल्परहितः स्वयम् ।

भूषणायुधलिङ्गाख्या धत्ते शक्तीः स्वमायया ॥३२

तेनैव सत्यमानेन सर्वज्ञो भगवान् हरिः ।

पातु सर्वैः स्वरूपैर्नः सदा सर्वत्र सर्वगः ॥३३

विदिक्षु दिक्षूर्ध्वमधः समन्ता-दन्तर्बहिर्भगवान् नारसिंहः । प्रहापयँल्लोकभयं स्वनेन स्वतेजसा ग्रस्तसमस्ततेजाः ॥३४ शंखश्रेष्ठ! आप भगवान् श्रीकृष्णके फूँकनेसे भयंकर शब्द करके मेरे शत्रुओंका दिल दहला दीजिये एवं यातुधान, प्रमथ, प्रेत, मातृका, पिशाच तथा ब्रह्मराक्षस आदि भयावने प्राणियोंको यहाँसे झटपट भगा दीजिये ॥ २५ ॥ भगवान्‌की प्यारी तलवार! आपकी धार

बहुत तीक्ष्ण है । आप भगवान्‌की प्रेरणासे मेरे शत्रुओंको छिन्न - भिन्न कर दीजिये । भगवान्की प्यारी ढाल! आपमें सैकड़ों चन्द्राकार मण्डल हैं । आप पाप - दृष्टि पापात्मा शत्रुओंकी आँखें बंद कर दीजिये और उन्हें सदाके लिये अंधा बना दीजिये ॥ २६ ॥

सूर्य आदि ग्रह, धूमकेतु ( पुच्छलतारे ) आदि केतु, दुष्ट मनुष्य, सर्पादि रेंगनेवाले जन्तु, दाढ़ोंवाले हिंसक पशु, भूत - प्रेत आदि तथा पापी प्राणियोंसे हमें जो - जो भय हों और जो - जो हमारे मंगलके विरोधी हों - वे सभी भगवान्‌ के नाम, रूप तथा आयुधोंका कीर्तन करने से तत्काल नष्ट हो जायँ ॥ २७-२८ ॥ बृहद् रथन्तर आदि सामवेदीय स्तोत्रोंसे जिनकी स्तुति की जाती है, वे वेदमूर्ति भगवान् गरुड और विष्वक्सेनजी अपने नामोच्चारणके प्रभावसे हमें सब प्रकरकी विपत्तियोंसे बचायें || २ ९ || श्रीहरिके नाम, रूप, वाहन, आयुध और श्रेष्ठ पार्षद हमारी बुद्धि, इन्द्रिय, मन और प्राणोंको सब प्रकारकी आपत्तियोंसे बचायें ॥३० ॥

-' जितना भी कार्य अथवा कारणरूप जगतु है, वह वास्तवमें भगवान् ही हैं ' – इस सत्यके प्रभावसे हमारे सारे उपद्रव नष्ट हो जायँ || ३१ || जो लोग ब्रह्म और आत्माकी एकताका अनुभव कर चुके हैं, उनकी दृष्टिमें भगवान्‌का स्वरूप समस्त विकल्पों — भेदोंसे

पृष्ठ 1174

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1174 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

रहित है; फिर भी वे अपनी माया शक्तिके द्वारा भूषण, आयुध और रूप नामक शक्तियोंको धारण करते हैं, यह बात निश्चितरूपसे सत्य है । इस कारण सर्वज्ञ, सर्वव्यापक भगवान् श्रीहरि सदा - सर्वत्र सब स्वरूपोंसे हमारी रक्षा करें ॥३२-३३ ॥ जो अपने भयंकर अट्टाहाससे सब लोगेंके भयको भगा देते हैं और अपने तेजसे सबका तेज ग्रस लेते हैं, वे भगवान् नृसिंह दिशा - विदिशामें, नीचे - ऊपर, बाहर - भीतर — सब ओर हमारी रक्षा करें ' ॥३४ ॥

मघवन्निदमाख्यातं वर्म नारायणात्मकम् ।

विजेष्यस्यञ्जसा येन दंशितोऽसुरयूथपान् ॥३५

एतद् धारयमाणस्तु यं यं पश्यति चक्षुषा ।

पदा वा संस्पृशेत् सद्यः साध्वसात् स विमुच्यते ॥३६

न कुतश्चिद् भयं तस्य विद्यां धारयतो भवेत् ।

राजदस्युग्रहादिभ्यो व्याघ्रादिभ्यश्च कर्हिचित् ॥३७

इमां विद्यां पुरा कश्चित् कौशिको धारयन् द्विजः ।

योगधारणया स्वाङ्गं जहौ स मरुधन्वनि ॥ ३८

तस्योपरि विमानेन गन्धर्वपतिरेकदा ।

ययौ चित्ररथः स्त्रीभिर्वृतो यत्र द्विजक्षयः ॥ ३ ९

गगनान्न्यपतत् सद्यः सविमानो ह्यवाक्शिराः ।

स वालखिल्यवचनादस्थीन्यादाय विस्मितः ।

प्रास्य प्राचीसरस्वत्यां स्नात्वा धाम स्वमन्वगात् ॥४०

श्रीशुक उवाच

य इदं शृणुयात् काले यो धारयति चादृतः ।

तं नमस्यन्ति भूतानि मुच्यते सर्वतो भयात् ॥४१

एतां विद्यामधिगतो विश्वरूपाच्छतक्रतुः ।

त्रैलोक्यलक्ष्मीं बुभुजे विनिर्जित्य मृधेऽसुरान् ॥४२

देवराज इन्द्र! मैंने तुम्हें यह नारायणकवच सुना दिया । इस कवचसे तुम अपनेको सुरक्षित कर लो । बस, फिर तुम अनायास ही सब दैत्य - यूथपतियोंको जीत लोगे ॥ ३५ ॥ इस

पृष्ठ 1175

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1175 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

नारायणकवचको धारण करनेवाला पुरुष जिसको भी अपने नेत्रोंसे देख लेता अथवा पैरसे छू देता है, वह तत्काल समस्त भयोंसे मुक्त हो जाता है ॥ ३६ ॥ जो इस वैष्णवी विद्याको धारण

कर लेता है, उसे राजा, डाकू, प्रेत - पिशाचादि और बाघ आदि हिंसक जीवोंसे कभी किसी प्रकारका भय नहीं होता ॥ ३७ ॥

देवराज! प्राचीन कालकी बात है, एक कौशिकगोत्री ब्राह्मणने इस विद्याको धारण करके योगधारणासे अपना शरीर मरुभूमिमें त्याग दिया || ३८ || जहाँ उस ब्राह्मणका शरीर पड़ा था, उसके ऊपरसे एक दिन गन्धर्वराज चित्ररथ अपनी स्त्रियोंके साथ विमानपर बैठकर निकले ॥३९ ॥ वहाँ आते ही वे नीचेकी ओर सिर किये विमानसहित आकाशसे पृथ्वीपर गिर

पड़े । इस घटनासे उनके आश्चर्यकी सीमा न रही । जब उन्हें वालखिल्य मुनियोंने बतलाया कि यह नारायणकवच धारण करनेका प्रभाव है, तब उन्होंने उस ब्राह्मण देवताकी हड्डियोंको ले जाकर पूर्ववाहिनी सरस्वती नदीमें प्रवाहित कर दिया और फिर स्नान करके वे अपने लोकको गये ॥४० ॥

श्रीशुकदेवजी कहते हैं — परीक्षित्! जो पुरुष इस नारायणकवचको समयपर सुनता है और जो आदरपूर्वक इसे धारण करता है, उसके सामने सभी प्राणी आदरसे झुक जाते हैं और वह सब प्रकारके भयोंसे मुक्त हो जाता है ॥४१ ॥ परीक्षित्! शतक्रतु इन्द्रने आचार्य

विश्वरूपजीसे यह वैष्णवी विद्या प्राप्त करके रणभूमिमें असुरोंको जीत लिया और वे त्रैलोक्यलक्ष्मीका उपभोग करने लगे ॥ ४२ ॥

इति श्रीमद्भागवते महापुराणे पारमहंस्यां संहितायां षष्ठस्कन्धे नारायणवर्मकथनं नामाष्टमोऽध्यायः ॥८ ॥

* बत्तीस प्रकारके सेवापराध माने गये हैं- १ - सवारीपर चढ़कर अथवा पैरोंमें खड़ाऊँ पहनकर श्रीभगवान्के मन्दिरमें जाना । २- रथयात्रा, जन्माष्टमी आदि उत्सवोंका न करना या उनके दर्शन न करना । ३- श्रीमूर्तिके दर्शन करके प्रणाम न करना । ४ - अशुचि - अवस्थामें दर्शन करना । ५ - एक हाथसे प्रणाम करना । ६ - परिक्रमा करते समय भगवान्के सामने आकर कुछ न रुककर फिर परिक्रमा करना अथवा केवल सामने ही परिक्रमा करते रहना । ७-श्रीभगवान्के श्रीविग्रहके सामने पैर पसारकर बैठना । ८ - श्रीभगवान्‌के श्रीविग्रहके सामने दोनों घुटनोंको ऊँचा करके उनको हाथोंसे लपेटकर बैठ जाना । ९ - श्रीभगवान्के श्रीविग्रहके सामने सोना । १० - श्रीभगवान्‌के श्रीविग्रहके सामने भोजन करना । ११ - श्रीभगवान्‌के श्रीविग्रहके सामने झूठ बोलना । १२ - श्रीभगवान्‌के श्रीविग्रहके सामने जोरसे बोलना । १३-श्रीभगवान्‌के श्रीविग्रहके सामने आपस में बातचीत करना । १४ - श्रीभगवान्‌के श्रीविग्रहके सामने चिल्लाना । १५ - श्रीभगवान्‌के श्रीविग्रहके सामने कलह करना । १६ - श्रीभगवान्के श्रीविग्रहके सामने किसीको पीड़ा देना । १७ - श्रीभगवान्‌के श्रीविग्रहके सामने किसीपर अनुग्रह करना । १८ - श्रीभगवान्‌के श्रीविग्रहके सामने किसीको निष्ठुर वचन बोलना । १ ९-

पृष्ठ 1176

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1176 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

श्रीभगवान्‌के श्रीविग्रहके सामने कम्बलसे सारा शरीर ढक लेना । २०- श्रीभगवान्‌के श्रीविग्रहके सामने दूसरेकी निन्दा करना । २१ - श्रीभगवान्‌के श्रीविग्रहके सामने दूसरेकी स्तुति करना । २२ - श्रीभगवान्‌ के श्रीविग्रहके सामने अश्लील शब्द बोलना । २३ - श्रीभगवान्‌के श्रीविग्रहके सामने अधोवायुका त्याग करना । २४ - शक्ति रहते हुए भी गौण अर्थात् सामान्य उपचारोंसे भगवान्की सेवा - पूजा करना । २५ - श्रीभगवान्‌को निवेदित किये बिना किसी भी वस्तुका खाना - पीना । २६ - जिस ऋतुमें जो फल हो, उसे सबसे पहले श्रीभगवान्को न चढ़ाना । २७ - किसी शाक या फलादिके अगले भागको तोड़कर भगवान्के व्यंजनादिके लिये देना । २८ - श्रीभगवान्के श्रीविग्रहको पीठ देकर बैठना । २ ९ - श्रीभगवान्‌के श्रीविग्रहके सामने दूसरे किसीको भी प्रणाम करना । ३० गुरुदेवकी अभ्यर्थना, कुशल प्रश्न और उनका स्तवन न करना और ३१ - अपने मुखसे अपनी प्रशंसा करना । ३२ - किसी भी देवताकी निन्दा करना ।

पृष्ठ 1177

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1177 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अथ नवमोऽध्यायः विश्वरूपका वध, वृत्रासुरद्वारा देवताओंकी हार और भगवान्की प्रेरणासे देवताओंका दधीचि ऋषिके पास जाना श्रीशुक उवाच

तस्यासन् विश्वरूपस्य शिरांसि त्रीणि भारत ।

सोमपीथं सुरापीथमन्नादमिति शुश्रुम ॥ १

स वै बर्हिषि देवेभ्यो भागं प्रत्यक्षमुच्चकैः ।

अवदद् यस्य पितरो देवाः सप्रश्रयं नृप ॥२

स एव हि ददौ भागं परोक्षमसुरान् प्रति ।

यजमानोऽवहद् भागं मातृस्नेहवशानुगः ॥३

तद् देवहेलनं तस्य धर्मालीकं सुरेश्वरः ।

आलक्ष्य तरसा भीतस्तच्छीर्षाण्यच्छिनद् रुषा ॥४

सोमपीथं तु यत् तस्य शिर आसीत् कपिञ्जलः ।

कलविङ्क सुरापीथमन्नादं यत् स तित्तिरिः ॥५

ब्रह्महत्यामञ्जलिना जग्राह यदपीश्वरः ।

संवत्सरान्ते तदघं भूतानां स विशुद्धये ।

भूम्यम्बुद्रुमयोषिद्भ्यश्चतुर्धा व्यभजद्धरिः ॥६

भूमिस्तुरीयं जग्राह खातपूरवरेण वै ।

ईरिणं ब्रह्महत्याया रूपं भूमौ प्रदृश्यते ॥७

तुर्यं छेदविरोहेण वरेण जगृहुर्द्रुमाः ।

तेषां निर्यासरूपेण ब्रह्महत्या प्रदृश्यते ॥८

श्रीशुकदेवजी कहते हैं- परीक्षित्! हमने सुना है कि विश्वरूपके तीन सिर थे । वे एक मुँहसे सोमरस तथा दूसरेसे सुरा पीते थे और तीसरेसे अन्न खाते थे ॥ १ ॥ उनके पिता त्वष्टा

पृष्ठ 1178

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1178 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

आदि बारह आदित्य देवता थे, इसलिये वे यज्ञके समय प्रत्यक्षरूपमें ऊँचे स्वरसे बोलकर बड़े विनयके साथ देवताओंको आहुति देते थे ॥ २ ॥

साथ ही वे छिप - छिपकर असुरोंको भी आहुति दिया करते थे । उनकी माता असुरकुलकी थीं, इसीलिये वे मातृस्नेहके वशीभूत होकर यज्ञ करते समय उस प्रकार असुरोंको भाग पहुँचाया करते थे ॥३ ॥ देवराज इन्द्रने देखा कि इस प्रकार वे देवताओंका

अपराध और धर्मकी ओटमें कपट कर रहे हैं । इससे इन्द्र डर गये और क्रोधमें भरकर उन्होंने बड़ी फुर्तीसे उनके तीनों सिर काट लिये || ४ || विश्वरूपका सोमरस पीनेवाला सिर पपीहा, सुरापान करनेवाला गौरैया और अन्न खानेवाला तीतर हो गया || ५ || इन्द्र चाहते तो विश्वरूपके वधसे लगी हुई हत्याको दूर कर सकते थे; परन्तु उन्होंने ऐसा करना उचित न समझा, वरं हाथ जोड़कर उसे स्वीकार कर लिया तथा एक वर्षतक उससे छूटनेका कोई उपाय नहीं किया । तदनन्तर सब लोगोंके सामने अपनी शुद्धि प्रकट करनेके लिये उन्होंने अपनी ब्रह्महत्याको चार हिस्सोंमें बाँटकर पृथ्वी, जल, वृक्ष और स्त्रियोंको दे दिया ॥६ ॥

परीक्षित्! पृथ्वीने बदलेमें यह वरदान लेकर कि जहाँ कहीं गड्ढा होगा, वह समयपर अपने-आप भर जायगा, इन्द्रकी ब्रह्महत्याका चतुर्थांश स्वीकार कर लिया । वही ब्रह्महत्या पृथ्वीमें कहीं - कहीं ऊसरके रूपमें दिखायी पड़ती है || ७ || दूसरा चतुर्थांश वृक्षोंने लिया । उन्हें यह वर मिला कि उनका कोई हिस्सा कट जानेपर फिर जम जायगा । उनमें अब भी गोंदके रूपमें ब्रह्महत्या दिखायी पड़ती है ॥ ८ ॥

शश्वत्कामवरेणांहस्तुरीयं जगृहुः स्त्रियः ।

रजोरूपेण तास्वंहो मासि मासि प्रदृश्यते ॥९

द्रव्यभूयोवरेणापस्तुरीयं जगृहुर्मलम् ।

तासु बुदबुदफेनाभ्यां दृष्टं तद्धरति क्षिपन् ॥ १०

हतपुत्रस्ततस्त्वष्टा जुहावेन्द्राय शत्रवे ।

इन्द्रशत्रो विवर्धस्व माचिरं जहि विद्विषम् ॥ ११

अथान्वाहार्यपचनादुत्थितो घोरदर्शनः ।

कृतान्त इव लोकानां युगान्तसमये यथा ॥१२

विष्वग्विवर्धमानं तमिषुमात्रं दिने दिने ।

दग्धशैलप्रतीकाशं सन्ध्याभ्रानीकवर्चसम् ॥१३

तप्तताम्रशिखाश्मश्रुं मध्याह्नार्कोग्रलोचनम् ॥ १४

पृष्ठ 1179

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1179 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

देदीप्यमाने त्रिशिखे शूल आरोप्य रोदसी ।

नृत्यन्तमुन्नदन्तं च चालयन्तं पदा महीम् ॥१५

दरीगम्भीरवक्त्रेण पिबता च नभस्तलम् ।

लिहता जिह्वयर्क्षाणि ग्रसता भुवनत्रयम् ॥१६

महता रौद्रदंष्ट्रेण जृम्भमाणं मुहुर्मुहुः ।

वित्रस्ता दुद्रुवुर्लोका वीक्ष्य सर्वे दिशो दश ॥१७

येनावृता इमे लोकास्तमसा त्वाष्ट्रमूर्तिना ।

स वै वृत्र इति प्रोक्तः पापः परमदारुणः ॥१८

स्त्रियोंने यह वर पाकर कि वे सर्वदा पुरुषका सहवास कर सकें, ब्रह्महत्याका तीसरा चतुर्थांश स्वीकार किया । उनकी ब्रह्महत्या प्रत्येक महीनेमें रजके रूपसे दिखायी पड़ती है ॥९ ॥ जलने यह वर पाकर कि खर्च करते रहनेपर भी निर्झर आदिके रूपमें तुम्हारी बढ़ती

ही होती रहेगी, ब्रह्महत्याका चौथा चतुर्थांश स्वीकार किया । फेन, बुद्बुद आदिके रूपमें वही

ब्रह्महत्या दिखायी पड़ती है । अतएव मनुष्य उसे हटाकर जल ग्रहण किया करते हैं ॥१० ॥

विश्वरूपकी मृत्युके बाद उनके पिता त्वष्टा ' हे इन्द्रशत्रो! तुम्हारी अभिवृद्धि हो और शीघ्र - से - शीघ्र तुम अपने शत्रुको मार डालो ' – इस मन्त्रसे इन्द्रका शत्रु उत्पन्न करनेके लिये हवन करने लगे ॥११ ॥ यज्ञ समाप्त होनेपर अन्वाहार्य - पचन नामक अग्नि ( दक्षिणाग्नि ) -से

एक बड़ा भयावना दैत्य प्रकट हुआ । वह ऐसा जान पड़ता था, मानो लोकोंका नाश करनेके लिये प्रलयकालीन विकराल काल ही प्रकट हुआ हो ॥१२ ॥ परीक्षित्! वह प्रतिदिन अपने

शरीरके सब ओर बाणके बराबर बढ़ जाया करता था । वह जले हुए पहाड़के समान काला और बड़े डील - डौलका था । उसके शरीरमेंसे सन्ध्याकालीन बादलोंके समान दीप्ति निकलती रहती थी ॥१३ ॥ उसके सिरके बाल और दाढ़ी - मूँछ तपे हुए ताँबेके समान लाल रंगके तथा

नेत्र दोपहरके सूर्यके समान प्रचण्ड थे || १४ || चमकते हुए तीन नोकोंवाले त्रिशूलको लेकर जब वह नाचने, चिल्लाने और कूदने लगता था, उस समय पृथ्वी काँप उठती थी और ऐसा जान पड़ता था कि उस त्रिशूलपर उसने अन्तरिक्षको उठा रखा है ॥१५ ॥ वह बार - बार

जँभाई लेता था । इससे जब उसका कन्दराके समान गम्भीर मुँह खुल जाता, तब जान पड़ता कि वह सारे आकाशको पी जायगा, जीभसे सारे नक्षत्रोंको चाट जायगा और अपनी विशाल एवं विकराल दाड़ोंवाले मुँहसे तीनों लोकोंको निगल जायगा । उसके भयावने रूपको देखकर सब लोग डर गये और इधर - उधर भागने लगे ॥१६-१७ ॥ परीक्षित्! त्वष्टाके तमोगुणी पुत्रने सारे लोकोंको घेर लिया था । इसीसे उस पापी और अत्यन्त क्रूर पुरुषका नाम वृत्रासुर पड़ा ॥१८ ॥

पृष्ठ 1180

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1180 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तं निजघ्नुरभिद्रुत्य सगणा विबुधर्षभाः ।

स्वैः स्वैर्दिव्यास्त्रशस्त्रौघैः सोऽग्रसत् तानि कृत्स्नशः ॥१९

ततस्ते विस्मिताः सर्वे विषण्णा ग्रस्ततेजसः ।

प्रत्यञ्चमादिपुरुषमुपतस्थुः समाहिताः ॥२०

देवा ऊचुः वाय्वम्बराग्न्यप्क्षितयस्त्रिलोका ब्रह्मादयो ये वयमुद्विजन्तः । हराम यस्मै बलिमन्तकोऽसौ बिभेति यस्मादरणं ततो नः ॥२१ अविस्मितं तं परिपूर्णकामं स्वेनैव लाभेन समं प्रशान्तम् । विनोपसर्पत्यपरं हि बालिशः श्वलाङ्गुलेनातितितर्ति सिन्धुम् ॥२२ यस्योरुशृङ्गे जगतीं स्वनावं मनुर्यथाऽऽबध्य ततार दुर्गम् । स एव नस्त्वाष्ट्रभयाद् दुरन्तात् त्राताऽऽश्रितान् वारिचरोऽपि नूनम् ॥२३ पुरा स्वयम्भूरपि संयमाम्भ-स्युदीर्णवातोर्मिरवैः कराले । एकोऽरविन्दात् पतितस्ततार तस्माद् भयाद् येन स नोऽस्तु पारः ॥२४ य एक ईशो निजमायया नः ससर्ज येनानु सृजाम विश्वम् । वयं न यस्यापि पुरः समीहतः पश्याम लिङ्गं पृथगीशमानिनः ॥२५ बड़े - बड़े देवता अपने - अपने अनुयायियोंके सहित एक साथ ही उसपर टूट पड़े तथा अपने - अपने दिव्य अस्त्र - शस्त्रोंसे प्रहार करने लगे । परन्तु वृत्रासुर उनके सारे अस्त्र - शस्त्रोंको