श्रीगणेशाय नमः।

श्रीमद्भागवत महापुराण - २ — पृष्ठ 711–720

श्रीमद्भागवत महापुराण - २ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 711–720

पृष्ठ 711

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 711 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तथाभूतं हतप्रायं दृष्ट्वा संकर्षणो विभुः ।

विमुच्य बद्धं करुणो भगवान् कृष्णमब्रवीत् ॥ ३६

असाध्विदं त्वया कृष्ण कृतमस्मज्जुगुप्सितम् ।

वपनं श्मश्रुकेशानां वैरूप्यं सुहृदो वधः ॥३७

मैवास्मान् साध्व्यसूयेथा भ्रातुर्वैरूप्यचिन्तया ।

सुखदुःखदो न चान्योऽस्ति यतः स्वकृतभुक्पुमान् ॥३८

बन्धुर्वधार्हदोषोऽपि न बन्धोर्वधमर्हति ।

त्याज्यः स्वेनैव दोषेण हतः किं हन्यते पुनः ॥३९

क्षत्रियाणामयं धर्मः प्रजापतिविनिर्मितः ।

भ्रातापि भ्रातरं हन्याद् येन घोरतरस्ततः ॥४०

राज्यस्य भूमेर्वित्तस्य स्त्रियो मानस्य तेजसः ।

मानिनोऽन्यस्य वा हेतोः श्रीमदान्धाः क्षिपन्ति हि ॥४१

तवेयं विषमा बुद्धिः सर्वभूतेषु दुर्हृदाम् ।

यन्मन्यसे सदाभद्रं सुहृदां भद्रमज्ञवत् ॥४२

आत्ममोहो नृणामेष कल्प्यते देवमायया ।

सुहृद् दुर्हृदुदासीन इति देहात्ममानिनाम् ॥४३

अब वे रुक्मिणीजीसे बोले– ' साध्वी! तुम्हारे भाई- बन्धु समस्त प्राणियोंके प्रति दुर्भाव रखते हैं । हमने उनके मंगलके लिये ही उनके प्रति दण्डविधान किया है । उसे तुम अज्ञानियोंकी भाँति अमंगल मान रही हो, यह तुम्हारी बुद्धिकी विषमता है ॥४२ ॥ देवि! जो

लोग भगवान्‌की मायासे मोहित होकर देहको ही आत्मा मान बैठते हैं, उन्हींको ऐसा आत्ममोह होता है कि यह मित्र है, यह शत्रु है और यह उदासीन है ॥४३ ॥ समस्त

देहधारियोंकी आत्मा एक ही है और कार्य- कारणसे, मायासे उसका कोई सम्बन्ध नहीं है । जल और घड़ा आदि उपाधियोंके भेदसे जैसे सूर्य, चन्द्रमा आदि प्रकाशयुक्त पदार्थ और आकाश भिन्न - भिन्न मालूम पड़ते हैं; परन्तु हैं एक ही, वैसे ही मूर्ख लोग शरीरके भेदसे आत्माका भेद मानते हैं ॥ ४४ ॥ यह शरीर आदि और अन्तवाला है । पञ्चभूत, पञ्चप्राण,

तन्मात्रा और त्रिगुण ही इसका स्वरूप है । आत्मामें उसके अज्ञानसे ही इसकी कल्पना हुई है और वह कल्पित शरीर ही, जो उसे ' मैं समझता है ', उसको जन्म- मृत्युके चक्करमें ले जाता है ॥४५ ॥ साध्वी! नेत्र और रूप दोनों ही सूर्यके द्वारा प्रकाशित होते हैं । सूर्य ही उनका

पृष्ठ 712

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 712 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

कारण है । इसलिये सूर्यके साथ नेत्र और रूपका न तो कभी वियोग होता है और न संयोग । इसी प्रकार समस्त संसारकी सत्ता आत्मसत्ताके कारण जान पड़ती है, समस्त संसारका प्रकाशक आत्मा ही है । फिर आत्माके साथ दूसरे असत् पदार्थोंका संयोग या वियोग हो ही कैसे सकता है? ॥४६ ॥ जन्म लेना, रहना, बढ़ना, बदलना, घटना और मरना ये सारे विकार

शरीरके ही होते हैं, आत्माके नहीं । जैसे कृष्णपक्षमें कलाओंका ही क्षय होता है, चन्द्रमाका नहीं, परन्तु अमावस्याके दिन व्यवहारमें लोग चन्द्रमाका ही क्षय हुआ कहते - सुनते हैं; वैसे ही जन्म- मृत्यु आदि सारे विकार शरीरके ही होते हैं, परन्तु लोग उसे भ्रमवश अपना - अपने आत्माका मान लेते हैं ॥ ४७ ॥ जैसे सोया हुआ पुरुष किसी पदार्थके न होनेपर भी स्वप्नमें

भोक्ता, भोग्य और भोगरूप फलोंका अनुभव करता है, उसी प्रकार अज्ञानी लोग झूठमूठ संसार- चक्रका अनुभव करते हैं ॥४८ ॥ इसलिये साध्वी! अज्ञानके कारण होनेवाले इस

शोकको त्याग दो । यह शोक अन्तःकरणको मुरझा देता है, मोहित कर देता है । इसलिये इसे छोड़कर तुम अपने स्वरूपमें स्थित हो जाओ ' ॥४९ ॥

एक एव परो ह्यात्मा सर्वेषामपि देहिनाम् ।

नानेव गृह्यते मूढैर्यथा ज्योतिर्यथा नभः ॥४४

देह आद्यन्तवानेष द्रव्यप्राणगुणात्मकः ।

आत्मन्यविद्यया क्लृप्तः संसारयति देहिनम् ॥४५

नात्मनोऽन्येन संयोगो वियोगश्चासतः सति ।

तद्धेतुत्वात्तत्प्रसिद्धेर्दृग्रूपाभ्यां यथा रवेः ॥४६

जन्मादयस्तु देहस्य विक्रिया नात्मनः क्वचित् ।

कलानामिव नैवेन्दोर्मृतिर्ह्यस्य कुहूरिव ॥४७

यथा शयान आत्मानं विषयान् फलमेव च ।

अनुभुङ्क्तेऽप्यसत्यर्थे तथाऽऽप्नोत्यबुधो भवम् ॥४८

तस्मादज्ञानजं शोकमात्मशोषविमोहनम् ।

तत्त्वज्ञानेन निर्हृत्य स्वस्था भव शुचिस्मिते ॥४९

श्रीशुक उवाच

एवं भगवता तन्वी रामेण प्रतिबोधिता ।

वैमनस्यं परित्यज्य मनो बुद्धया समादधे ॥५०

श्रीशुकदेवजी कहते हैं - परीक्षित्! जब बलरामजीने इस प्रकार समझाया, तब

पृष्ठ 713

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 713 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

परमसुन्दरी रुक्मिणीजीने अपने मनका मैल मिटाकर विवेक- बुद्धिसे उसका समाधान किया ॥५० ॥ रुक्मीकी सेना और उसके तेजका नाश हो चुका था । केवल प्राण बच रहे थे ।

उसके चित्तकी सारी आशा- अभिलाषाएँ व्यर्थ हो चुकी थीं और शत्रुओंने अपमानित करके उसे छोड़ दिया था । उसे अपने विरूप किये जानेकी कष्टदायक स्मृति भूल नहीं पाती थी ॥५१ ॥ अतः उसने अपने रहनेके लिये भोजकट नामकी एक बहुत बड़ी नगरी बसायी ।

उसने पहले ही यह प्रतिज्ञा कर ली थी कि ' दुर्बुद्धि कृष्णको मारे बिना और अपनी छोटी बहिनको लौटाये बिना मैं कुण्डिनपुरमें प्रवेश नहीं करूँगा । ' इसलिये क्रोध करके वह वहीं रहने लगा ॥५२ ॥

प्राणावशेष उत्सृष्टो द्विभिर्हतबलप्रभः ।

स्मरन् विरूपकरणं वितथात्ममनोरथः ॥५१

चक्रे भोजकटं नाम निवासाय महत् पुरम् ।

अहत्वा दुर्मतिं कृष्णमप्रत्यूह्य यवीयसीम् ।

कुण्डिनं न प्रवेक्ष्यामीत्युक्त्वा तत्रावसद् रुषा ॥ ५२

भगवान् भीष्मकसुतामेवं निर्जित्य भूमिपान् ।

पुरमानीय विधिवदुपयेमे कुरूद्वह ॥५३

तदा महोत्सवो नॄणां यदुपुर्यां गृहे गृहे ।

अभूदनन्यभावानां कृष्णे यदुपतौ नृप ॥५४

नरा नार्यश्च मुदिताः प्रमृष्टमणिकुण्डलाः ।

पारिबर्हमुपाजहुर्वरयोश्चित्रवाससोः ॥५५

सा वृष्णिपुर्युत्तभितेन्द्रकेतुभि- विचित्रमाल्याम्बररत्नतोरणैः ।

बभौ प्रतिद्वार्युपक्लृप्तमंगलै- पूर्णकुम्भागुरुधूपदीपकैः ॥५६

सिक्तमार्गा मदच्युद्भिराहूतप्रेष्ठभूभुजाम् ।

गजैर्द्वास्सु परामृष्टरम्भापूगोपशोभिता ॥ ५७

कुरुसृजयकैकेयविदर्भयदुकुन्तयः ।

मिथो मुमुदिरे तस्मिन् सम्भ्रमात् परिधावताम् ॥५८

पृष्ठ 714

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 714 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

परीक्षित्! भगवान् श्रीकृष्णने इस प्रकार सब राजाओंको जीत लिया और विदर्भराजकुमारी रुक्मिणीजीको द्वारकामें लाकर उनका विधिपूर्वक पाणिग्रहण किया ॥५३ ॥ हे राजन्! उस समय द्वारकापुरीमें घर- घर बड़ा ही उत्सव मनाया जाने लगा ।

क्यों न हो, वहाँके सभी लोगोंका यदुपति श्रीकृष्णके प्रति अनन्य प्रेम जो था ॥५४ ॥ वहाँके

सभी नर- नारी मणियोंके चमकीले कुण्डल धारण किये हुए थे । उन्होंने आनन्दसे भरकर चित्र - विचित्र वस्त्र पहने दूल्हा और दुलहिनको अनेकों भेंटकी सामग्रियाँ उपहारमें दीं ॥५५ ॥

उस समय द्वारकाकी अपूर्व शोभा हो रही थी । कहीं बड़ी - बड़ी पताकाएँ बहुत ऊँचेतक फहरा रही थीं । चित्र -विचित्र मालाएँ, वस्त्र और रत्नोंके तोरन बँधे हुए थे । द्वार- द्वारपर दूब, खील आदि मंगलकी वस्तुएँ सजायी हुई थीं। जलभरे कलश, अरगजा और धूपकी सुगन्ध तथा दीपावलीसे बड़ी ही विलक्षण शोभा हो रही थी || ५६ || मित्र नरपति आमन्त्रित किये गये थे । उनके मतवाले हाथियोंके मदसे द्वारकाकी सड़क और गलियोंका छिड़काव हो गया था । प्रत्येक दरवाजेपर केलोंके खंभे और सुपारीके पेड़ रोपे हुए बहुत ही भले मालूम होते थे ॥५७ ॥ उस उत्सवमें कुतूहलवश इधर - उधर दौड़ - धूप करते हुए बन्धु - वर्गों में कुरु, सृञ्जय,

कैकय, विदर्भ, यदु और कुन्ति आदि वंशोंके लोग परस्पर आनन्द मना रहे थे ॥५८ ॥ जहाँ-तहाँ रुक्मिणी - हरणकी ही गाथा गायी जाने लगी । उसे सुनकर राजा और राजकन्याएँ अत्यन्त

विस्मित हो गयीं ॥ ५ ९ ॥ महाराज! भगवती लक्ष्मीजीको रुक्मिणीके रूपमें साक्षात् लक्ष्मीपति भगवान् श्रीकृष्णके साथ देखकर द्वारकावासी नर-नारियोंको परम आनन्द हुआ ॥ ६० ॥

रुक्मिण्या हरपं श्रुत्वा गीयमानं ततस्ततः ।

राजानो राजकन्याश्च बभूवुर्भृशविस्मिताः ॥ ५ ९

द्वारकायामभूद् राजन् महामोदः पुरौकसाम् ।

रुक्मिण्या रमयोपेतं दृष्ट्वा कृष्णं श्रियः पतिम् ॥६०

इति श्रीमद्भागवते महापुराणे पारमहंस्यां संहितायां दशमस्कन्धे उत्तरार्धे रुक्मिण्युद्वाहे चतुःपञ्चाशत्तमोऽध्यायः ॥५४ ॥

पृष्ठ 715

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 715 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अथ पञ्चपञ्चाशत्तमोऽध्यायः प्रद्युम्नका जन्म और शम्बरासुरका वध श्रीशुक उवाच

कामस्तु वासुदेवांशो दग्धः प्राग् रुद्रमन्युना ।

देहोपपत्तये भूयस्तमेव प्रत्यपद्यत ॥ १

स एव जातो वैदर्भ्यां कृष्णवीर्यसमुद्भवः ।

प्रद्युम्न इति विख्यातः सर्वतोऽनवमः पितुः ॥ २

तं शम्बरः कामरूपी हृत्वा तोकमनिर्दशम् ।

स विदित्वाऽऽत्मनः शत्रुं प्रास्योदन्वत्यगाद् गृहम् ॥३

तं निर्जगार बलवान् मीनः सोऽप्यपरैः सह ।

वृतो जालेन महता गृहीतो मत्स्यजीविभिः ॥४

तं शम्बराय कैवर्ता उपाजहुरुपायनम् ।

सूदा महानसं नीत्वावद्यन् स्वधितिनाद्भुतम् ॥५

दृष्ट्वा तदुदरे बालं मायावत्यै न्यवेदयन् ।

नारदोऽकथयत् सर्वं तस्याः शंकितचेतसः ।

बालस्य तत्त्वमुत्पत्तिं मत्स्योदरनिवेशनम् ॥६

श्रीशुकदेवजी कहते हैं - परीक्षित्! कामदेव भगवान् वासुदेवके ही अंश हैं । वे पहले रुद्रभगवान्की क्रोधाग्निसे भस्म हो गये थे । अब फिर शरीर-प्राप्तिके लिये उन्होंने अपने अंशी भगवान् वासुदेवका ही आश्रय लिया ॥१ ॥ वे ही काम अबकी बार भगवान् श्रीकृष्णके द्वारा

रुक्मिणीजीके गर्भसे उत्पन्न हुए और प्रद्युम्न नामसे जगत्‌में प्रसिद्ध हुए । सौन्दर्य, वीर्य, सौशील्य आदि सद्गुणोंमें भगवान् श्रीकृष्णसे वे किसी प्रकार कम न थे ॥२ ॥ बालक प्रद्युम्न

अभी दस दिनके भी न हुए थे कि कामरूपी शम्बरासुर वेष बदलकर सूतिकागृहसे उन्हें हर ले गया और समुद्रमें फेंककर अपने घर लौट गया । उसे मालूम हो गया था कि यह मेरा भावी शत्रु है ॥३ ॥ समुद्रमें बालक प्रद्युम्नको एक बड़ा भारी मच्छ निगल गया । तदनन्तर मछुओंने

अपने बहुत बड़े जालमें फँसाकर दूसरी मछलियोंके साथ उस मच्छको भी पकड़ लिया ॥४ ॥ और उन्होंने उसे ले जाकर शम्बरासुरको भेंटके रूपमें दे दिया । शम्बरासुरके

रसोइये उस अद्भुत मच्छको उठाकर रसोईघरमें ले आये और कुल्हाड़ियोंसे उसे काटने लगे ॥५ ॥ रसोइयोंने मत्स्यके पेटमें बालक देखकर उसे शम्बरासुरकी दासी मायावतीको

पृष्ठ 716

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 716 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

समर्पित किया । उसके मनमें बड़ी शंका हुई । तब नारदजीने आकर बालकका कामदेव होना, श्रीकृष्णकी पत्नी रुक्मिणीके गर्भसे जन्म लेना, मच्छके पेटमें जाना सब कुछ कह सुनाया ॥६ ॥ परीक्षित्! वह मायावती कामदेवकी यशस्विनी पत्नी रति ही थी । जिस दिन

शंकरजीके क्रोधसे कामदेवका शरीर भस्म हो गया था, उसी दिनसे वह उसकी देहके पुनः उत्पन्न होनेकी प्रतीक्षा कर रही थी ॥७ ॥ उसी रतिको शम्बरासुरने अपने यहाँ दाल- भात

बनानेके काममें नियुक्त कर रखा था । जब उसे मालूम हुआ कि इस शिशुके रूपमें मेरे पति कामदेव ही हैं, तब वह उसके प्रति बहुत प्रेम करने लगी || ८ || श्रीकृष्णकुमार भगवान् प्रद्युम्न बहुत थोड़े दिनोंमें जवान हो गये । उनका रूप लावण्य इतना अद्भुत था कि जो स्त्रियाँ उनकी ओर देखतीं, उनके मनमें शृंगार रसका उद्दीपन हो जाता ॥९ ॥

सा च कामस्य वै पत्नी रतिर्नाम यशस्विनी ।

पत्युर्निर्दग्धदेहस्य देहोत्पत्तिं प्रतीक्षती ॥७

निरूपिता शम्बरेण सा सूपौदनसाधने ।

कामदेवं शिशुं बुद्ध्वा चक्रे स्नेहं तदार्भके ॥८

नातिदीर्घेण कालेन स काष्र्णी रूढयौवनः ।

जनयामास नारीणां वीक्षन्तीनां च विभ्रमम् ॥९

सा तं पतिं पद्मदलायतेक्षणं प्रलम्बबाहुं नरलोकसुन्दरम् । सव्रीडहासोत्तभितभ्रुवेक्ष प्रीत्योपतस्थे रतिरंग सौरतैः ॥१०

तामाह भगवान् कार्ष्णिर्मातस्ते मतिरन्यथा ।

मातृभावमतिक्रम्य वर्तसे कामिनी यथा ॥११

रतिरुवाच

भवान् नारायणसुतः शम्बरेणाहृतो गृहात् ।

अहं तेऽधिकृता पत्नी रतिः कामो भवान् प्रभो ॥१२

एष त्वानिर्दशं सिन्धावक्षिपच्छम्बरोऽसुरः ।

मत्स्योऽग्रसीत्तदुदरादिह प्राप्तो भवान् प्रभो ॥ १३

तमिमं जहि दुर्धर्षं दुर्जयं शत्रुमात्मनः ।

मायाशतविदं त्वं च मायाभिर्मोहनादिभिः ॥१४

पृष्ठ 717

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 717 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

कमलदलके समान कोमल एवं विशाल नेत्र, घुटनोंतक लंबी - लंबी बाँहें और मनुष्यलोकमें सबसे सुन्दर शरीर! रति सलज्ज हास्यके साथ भौंह मटका कर उनकी ओर देखती और प्रेमसे भरकर स्त्री- पुरुषसम्बन्धी भाव व्यक्त करती हुई उनकी सेवा- शुश्रूषामें लगी रहती ॥१० ॥ श्रीकृष्णनन्दन भगवान् प्रद्युम्नने उसके भावोंमें परिवर्तन देखकर कहा — ' देवि!

तुम तो मेरी माँके समान हो । तुम्हारी बुद्धि उलटी कैसे हो गयी? मैं देखता हूँ कि तुम माताका भाव छोड़कर कामिनीके समान हाव- भाव दिखा रही हो ' ॥११ ॥

रतिने कहा — ' प्रभो! आप स्वयं भगवान् नारायणके पुत्र हैं । शम्बरासुर आपको सूतिकागृहसे चुरा लाया था । आप मेरे पति स्वयं कामदेव हैं और मैं आपकी सदाकी धर्म-पत्नी रति हूँ ॥१२ ॥ मेरे स्वामी! जब आप दस दिनके भी न थे, तब इस शम्बरासुरने आपको

हरकर समुद्रमें डाल दिया था । वहाँ एक मच्छ आपको निगल गया और उसीके पेटसे आप यहाँ मुझे प्राप्त हुए हैं ॥ १३ ॥ यह शम्बरासुर सैकड़ों प्रकारकी माया जानता है । इसको अपने

वशमें कर लेना या जीत लेना बहुत ही कठिन है। आप अपने इस शत्रुको मोहन आदि मायाओंके द्वारा नष्ट कर डालिये ॥१४ ॥ स्वामिन्! अपनी सन्तान आपके खो जानेसे

आपकी माता पुत्रस्नेहसे व्याकुल हो रही हैं, वे आतुर होकर अत्यन्त दीनतासे रात - दिन चिन्ता करती रहती हैं । उनकी ठीक वैसी ही दशा हो रही है, जैसी बच्चा खो जानेपर कुररी पक्षीकी अथवा बछड़ा खो जानेपर बेचारी गायकी होती है ' ॥ १५ ॥ मायावती रतिने इस प्रकार

कहकर परमशक्तिशाली प्रद्युम्नको महामाया नामकी विद्या सिखायी । यह विद्या ऐसी है, जो सब प्रकारकी मायाओंका नाश कर देती है || १६ || अब प्रद्युम्नजी शम्बरासुरके पास जाकर उसपर बड़े कटु- कटु आक्षेप करने लगे । वे चाहते थे कि यह किसी प्रकार झगड़ा कर बैठे । इतना ही नहीं, उन्होंने युद्धके लिये उसे स्पष्टरूपसे ललकारा ॥१७ ॥

परिशोचति ते माता कुररीव गतप्रजा ।

पुत्रस्नेहाकुलादीना विवत्सा गौरिवातुरा ॥१५

प्रभाष्यैवं ददौ विद्यां प्रद्युम्नाय महात्मने ।

मायावती महामायां सर्वमायाविनाशिनीम् ॥१६

स च शम्बरमभ्येत्य संयुगाय समाह्वयत् ।

अविषह्यैस्तमाक्षेपैः क्षिपन् संजनयन् कलिम् ॥ १७

सोऽधिक्षिप्तो दुर्वचोभिः पादाहत इवोरगः ।

निश्चक्राम गदापाणिरमर्षात्ताम्रलोचनः ॥१८

गदामाविध्य तरसा प्रद्युम्नाय महात्मने ।

प्रक्षिप्य व्यनदन्नादं वज्रनिष्पेषनिष्ठुरम् ॥१९

पृष्ठ 718

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 718 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तामापतन्तीं भगवान् प्रद्युम्नो गदया गदाम् ।

अपास्य शत्रवे क्रुद्धः प्राहिणोत् स्वगदां नृप ॥२०

स च मायां समाश्रित्य दैतेयीं मयदर्शिताम् ।

मुमुचेऽस्त्रमयं वर्षं कार्णौ वैहायसोऽसुरः ॥२१

बाध्यमानोऽस्त्रवर्षेण रौक्मिणेयो महारथः ।

सत्त्वात्मिकां महाविद्यां सर्वमायोपमर्दिनीम् ॥२२

ततो गौह्यकगान्धर्वपैशाचोरगराक्षसीः ।

प्रायुंक्त शतशो दैत्यः कार्ष्णिर्व्यधमयत् स ताः ॥२३

निशातमसिमुद्यम्य सकिरीटं सकुण्डलम् ।

शम्बरस्य शिरः कायात् ताम्रश्मश्र्वोजसाहरत् ॥२४

प्रद्युम्नजीके कटुवचनोंकी चोटसे शम्बरासुर तिलमिला उठा । मानो किसीने विषैले साँपको पैरसे ठोकर मार दी हो । उसकी आँखें क्रोधसे लाल हो गयीं । वह हाथमें गदा लेकर बाहर निकल आया ॥१८ ॥ उसने अपनी गदा बड़े जोरसे आकाशमें घुमायी और इसके बाद

प्रद्युम्नजीपर चला दी । गदा चलाते समय उसने इतना कर्कश सिंहनाद किया, मानो बिजली कड़क रही हो ॥ १ ९ ॥ परीक्षित्! भगवान् प्रद्युम्नने देखा कि उसकी गदा बड़े वेगसे मेरी ओर आ रही है । तब उन्होंने अपनी गदाके प्रहारसे उसकी गदा गिरा दी और क्रोधमें भरकर अपनी गदा उसपर चलायी ॥२० ॥ तब वह दैत्य मयासुरकी बतलायी हुई आसुरी मायाका आश्रय लेकर

आकाशमें चला गया और वहींसे प्रद्युम्नजीपर अस्त्र- शस्त्रोंकी वर्षा करने लगा || २१ || महारथी प्रद्युम्नजीपर बहुत - सी अस्त्र - वर्षा करके जब वह उन्हें पीड़ित करने लगा तब उन्होंने समस्त मायाओंको शान्त करनेवाली सत्त्वमयी महाविद्याका प्रयोग किया || २२ || तदनन्तर शम्बरासुरने यक्ष, गन्धर्व, पिशाच, नाग और राक्षसोंकी सैकड़ों मायाओंका प्रयोग किया; परन्तु श्रीकृष्णकुमार प्रद्युम्नजीने अपनी महाविद्यासे उन सबका नाश कर दिया ॥२३ ॥

इसके बाद उन्होंने एक तीक्ष्ण तलवार उठायी और शम्बरासुरका किरीट एवं कुण्डलसे सुशोभित सिर, जो लाल- लाल दाढ़ी, मूँछोंसे बड़ा भयंकर लग रहा था, काटकर धड़से अलग कर दिया ॥२४ ॥ देवतालोग पुष्पोंकी वर्षा करते हुए स्तुति करने लगे और इसके बाद

मायावती रति, जो आकाशमें चलना जानती थी, अपने पति प्रद्युम्नजीको आकाशमार्गसे द्वारकापुरीमें ले गयी ॥२५ ॥

आकीर्यमाणो दिविजैः स्तुवद्भिः कुसुमोत्करैः ।

भार्ययाम्बरचारिण्या पुरं नीतो विहायसा ॥ २५

पृष्ठ 719

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 719 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अन्तःपुरवरं राजन् ललनाशतसंकुलम् विवेश पत्न्या गगनाद् विद्युतेव बलाहकः ॥ २६

तं दृष्ट्वा जलदश्यामं पीतकौशेयवाससम् ।

प्रलम्बबाहुं ताम्राक्षं सुस्मितं रुचिराननम् ॥२७

स्वलंकृतमुखाम्भोजं नीलवक्रालकालिभिः ।

कृष्णं मत्वा स्त्रियो ह्रीता निलिल्युस्तत्र तत्र ह ॥२८

अवधार्य शनैरीषद्वैलक्षण्येन योषितः ।

उपजग्मुः प्रमुदिताः सस्त्रीरत्नं सुविस्मिताः ॥ २ ९

अथ तत्रासितापांगी वैदर्भी वल्गुभाषिणी ।

अस्मरत् स्वसुतं नष्टं स्नेहस्नुतपयोधरा ॥३०

को न्वयं नरवैदूर्यः कस्य वा कमलेक्षणः ।

धृतः कया वा जठरे केयं लब्धा त्वनेन वा ॥३१

मम चाप्यात्मजो नष्टो नीतो यः सूतिकागृहात् ।

एतत्तुल्यवयोरूपो यदि जीवति कुत्रचित् ॥३२

कथं त्वनेन संप्राप्तं सारूप्यं शार्ङ्गधन्वनः ।

आकृत्यावयवैर्गत्या स्वरहासावलोकनैः ॥३३

परीक्षित्! आकाशमें अपनी गोरी पत्नीके साथ साँवले प्रद्युम्नजीकी ऐसी शोभा हो रही थी, मानो बिजली और मेघका जोड़ा हो । इस प्रकार उन्होंने भगवान्‌के उस उत्तम अन्तःपुरमें प्रवेश किया जिसमें सैकड़ों श्रेष्ठ रमणियाँ निवास करती थीं ॥२६ ॥अन्तः-:-पुरकी नारियोंने

देखा कि प्रद्युम्नजीका शरीर वर्षाकालीन मेघके समान श्यामवर्ण है । रेशमी पीताम्बर धारण किये हुए हैं । घुटनोंतक लंबी भुजाएँ हैं। रतनारे नेत्र हैं और सुन्दर मुखपर मन्द- मन्द मुसकानकी अनूठी ही छटा है । उनके मुखारविन्दपर घुँघराली और नीली अलकें इस प्रकार शोभायमान हो रही हैं, मानो भौंरें खेल रहे हों । वे सब उन्हें श्रीकृष्ण समझकर सकुचा गयीं और घरोंमें इधर- उधर लुक- छिप गयीं ॥ २७-२८ ॥ फिर धीरे- धीरे स्त्रियोंको यह मालूम हो गया कि ये श्रीकृष्ण नहीं हैं । क्योंकि उनकी अपेक्षा इनमें कुछ विलक्षणता अवश्य है । अब वे अत्यन्त आनन्द और विस्मयसे भरकर इस श्रेष्ठ दम्पतिके पास आ गयीं ॥२९ ॥ इसी समय

वहाँ रुक्मिणीजी आ पहुँचीं । परीक्षित्! उनके नेत्र कजरारे और वाणी अत्यन्त मधुर थी । इस नवीन दम्पतिको देखते ही उन्हें अपने खोये हुए पुत्रकी याद हो आयी । वात्सल्यस्नेहकी

पृष्ठ 720

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 720 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अधिकतासे उनके स्तनोंसे दूध झरने लगा ॥ ३० ॥

रुक्मिणीजी सोचने लगीं- ' यह नररत्न कौन है? यह कमलनयन किसका पुत्र है? किस बड़भागिनीने इसे अपने गर्भमें धारण किया होगा? इसे यह कौन सौभाग्यवती पत्नी- रूपमें प्राप्त हुई है? ॥ ३१ ॥ मेरा भी एक नन्हा सा शिशु खो गया था । न जाने कौन उसे

सूतिकागृहसे उठा ले गया! यदि वह कहीं जीता- जागता होगा तो उसकी अवस्था तथा रूप भी इसीके समान हुआ होगा || ३२ || मैं तो इस बातसे हैरान हूँ कि इसे भगवान् श्यामसुन्दरकी - सी रूप-रेखा, अंगोंकी गठन, चाल- ढाल, मुसकान- चितवन और बोल -चाल कहाँसे प्राप्त हुई? ॥३३ ॥ हो- न -हो यह वही बालक है, जिसे मैंने अपने गर्भमें धारण किया

था; क्योंकि स्वभावसे ही मेरा स्नेह इसके प्रति उमड़ रहा है और मेरी बायीं बाँह भी फड़क रही है ' ॥३४ ॥

स एव वा भवेन्नूनं यो मे गर्भे धृतोऽर्भकः ।

अमुष्मिन् प्रीतिरधिका वामः स्फुरति मे भुजः ॥ ३४

एवं मीमांसमानायां वैदर्भ्यां देवकीसुतः ।

देवक्यानकदुन्दुभ्यामुत्तमश्लोक आगमत् ॥३५

विज्ञातार्थोऽपि भगवांस्तूष्णीमास जनार्दनः ।

नारदोऽकथयत् सर्वं शम्बराहरणादिकम् ॥३६

तच्छ्रुत्वा महदाश्चर्यं कृष्णान्तःपुरयोषितः ।

अभ्यनन्दन् बहूनब्दान् नष्टं मृतमिवागतम् ॥३७

देवकी वसुदेवश्च कृष्णरामौ तथा स्त्रियः ।

दम्पती तौ परिष्वज्य रुक्मिणी च ययुर्मुदम् ॥३८

नष्टं प्रद्युम्नमायातमाकर्ण्य द्वारकौकसः ।

अहो मृत इवायातो बालो दिष्ट्येति हाब्रुवन् ॥ ३ ९

यं वै मुहुः पितृसरूपनिजेशभावा- स्तन्मातरो यदभजन् रहरूढभावाः । चित्रं न तत् खलु रमास्पदबिम्बबिम्बे कामे स्मरेऽक्षिविषये किमुतान्यनार्यः ॥४० जिस समय रुक्मिणीजी इस प्रकार सोच- विचार कर रही थीं-निश्चय और सन्देहके झूलेमें झूल रही थीं, उसी समय पवित्रकीर्ति भगवान् श्रीकृष्ण अपने माता- पिता देवकी-वसुदेवजीके साथ वहाँ पधारे || ३५ || भगवान् श्रीकृष्ण सब कुछ जानते थे । परन्तु वे कुछ न