श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ३ — पृष्ठ 1741–1750

महाभारत — खण्ड ३ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1741–1750

पृष्ठ 1741

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1741 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

हतं श्वेतेन मन्यन्ते श्वेतस्य वशमागतम् ॥ ७१ ॥

श्वेतने वीरवर भीष्मको कुण्ठित कर दिया और उनका शरीर बाणोंसे क्षत -विक्षत हो गया है, यह देखकर सब लोग यह मानने लगे कि भीष्मजी श्वेतके वशमें पड़ गये हैं और अब उन्हींके हाथसे मारे जायँगे ॥ ७१ ॥

ततः क्रोधवशं प्राप्तः पिता देवव्रतस्तव ।

ध्वजमुन्मथितं दृष्ट्वा तां च सेनां निवारिताम् ॥ ७२ ॥

तब आपके पिता देवव्रत भीष्म अपने ध्वजको टूटकर गिरा हुआ और सेनाको निवारित की हुई देखकर क्रोधके अधीन हो गये ॥ ७२ ॥

श्वेतं प्रति महाराज व्यसृजत् सायकान् बहून् ।

तानावार्य रणे श्वेतो भीष्मस्य रथिनां वरः ॥ ७३ ॥

धनुश्चिच्छेद भल्लेन पुनरेव पितुस्तव । महाराज! उन्होंने श्वेतपर बहुत-से बाणोंकी वर्षा की, परंतु रथियोंमें श्रेष्ठ श्वेतने रणक्षेत्रमें उन सब सायकोंका निवारण करके पुनः एक भल्लके द्वारा आपके पिता भीष्मका धनुष काट दिया ॥ ७३ ॥

उत्सृज्य कार्मुकं राजन् गाङ्गेयः क्रोधमूर्च्छितः ॥ ७४ ॥

अन्यत् कार्मुकमादाय विपुलं बलवत्तरम् ।

तत्र संधाय विपुलान् भल्लान् सप्त शिलाशितान् ॥ ७५ ॥

चतुर्भिश्च जघानाश्वाञ्छ्वेतस्य पृतनापतेः ।

ध्वजं द्वाभ्यां तु चिच्छेद सप्तमेन च सारथेः ॥ ७६ ॥

शिरश्चिच्छेद भल्लेन संक्रुद्धो लघुविक्रमः । राजन्! यह देख गंगानन्दन भीष्मने क्रोधसे मूर्च्छित हो उस धनुषको फेंककर दूसरा अत्यन्त प्रबल एवं विशाल धनुष ले लिया और उसके ऊपर पत्थरपर रगड़कर तेज किये हुए सात विशाल भल्लोंका संधान किया । उनमेंसे चार भल्लोंके द्वारा उन्होंने सेनापति श्वेतके चार घोड़ोंको मार डाला, दोसे उनका ध्वज काट दिया और अपनी फुर्तीका परिचय देते हुए सातवें भल्लके द्वारा क्रोधपूर्वक उनके सारथिका सिर उड़ा दिया ॥ ७४-७६ ॥ हताश्वसूतात् स रथादवप्लुत्य महाबलः ॥ ७७ ॥

अमर्षवशमापन्नो व्याकुलः समपद्यत । घोड़े और सारथिके मारे जानेपर महाबली श्वेत उस रथसे कूद पड़े और अमर्षके वशीभूत होकर व्याकुल हो उठे ॥ ७७३ ॥

विरथं रथिनां श्रेष्ठं श्वेतं दृष्ट्वा पितामहः ॥ ७८ ॥

ताडयामास निशितैः शरसंघैः समन्ततः । रथियोंमें श्रेष्ठ श्वेतको रथहीन हुआ देख पितामह भीष्मने चारों ओरसे पैने बाणसमूहोंद्वारा उन्हें पीड़ा देनी प्रारम्भ की ॥ ७८३ ॥

पृष्ठ 1742

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1742 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

स ताड्यमानः समरे भीष्मचापच्युतैः शरैः ॥ ७९ ॥

स्वरथे धनुरुत्सृज्य शक्तिं जग्राह काञ्चनीम् । उस समरभूमिमें भीष्मजीके धनुषसे छूटे हुए बाणोंद्वारा पीड़ित होनेपर श्वेतने धनुषको रथपर ही छोड़कर सुवर्णमयी शक्ति हाथमें ले ली ॥ ७ ९ ३ ॥ ततः शक्तिं रणे श्वेतो जग्राहोग्रां महाभयाम् ॥ ८० ॥

कालदण्डोपमां घोरां मृत्योर्जिह्वामिव श्वसन् ।

अब्रवीच्च तदा श्वेतो भीष्मं शान्तनवं रणे ॥ ८१ ॥

अत्यन्त उग्र, महाभयंकर, कालदण्डके समान घोर और मृत्युकी जिह्वा - सी प्रतीत होनेवाली उस शक्तिको श्वेतने हाथमें उठाया और लंबी साँस लेते हुए रणक्षेत्रमें शान्तनुपुत्र भीष्मसे इस प्रकार कहा- ॥ ८०-८१ ॥

तिष्ठेदानीं सुसंरब्धः पश्य मां पुरुषो भव ।

एवमुक्त्वा महेष्वासो भीष्मं युधि पराक्रमी ॥ ८२ ॥

ततः शक्तिममेयात्मा चिक्षेप भुजगोपमाम् ।

पाण्डवार्थे पराक्रान्तस्तवानर्थं चिकीर्षुकः ॥ ८३ ॥

‘ भीष्म! इस समय साहसपूर्वक खड़े रहो । मुझे देखो और पुरुष बनो ', ऐसा कहकर अमित आत्मबलसे सम्पन्न महाधनुर्धर और पराक्रमी वीर श्वेतने भीष्मपर वह सर्पके समान भयंकर शक्ति चलायी । श्वेत पाण्डवोंका हित और आपके पक्षका अहित करनेकी इच्छासे पराक्रम दिखा रहे थे ॥ ८२-८३ ॥

हाहाकारो महानासीत् पुत्राणां ते विशाम्पते ।

दृष्ट्वा शक्तिं महाघोरां मृत्योर्दण्डसमप्रभाम् ॥ ८४ ॥

श्वेतस्य करनिर्मुक्तां निर्मुक्तोरगसंनिभाम् । राजन्! श्वेतके हाथसे छूटकर यमदण्डके समान प्रकाशित होनेवाली और केंचुल छोड़कर निकली हुई सर्पिणीकी भाँति अत्यन्त भय उत्पन्न करनेवाली उस शक्तिको देखकर आपके पुत्रोंके दलमें महान् हाहाकार मच गया ॥ ८४९३ ॥

अपतत् सहसा राजन् महोल्केव नभस्तलात् ॥ ८५ ॥

ज्वलन्तीमन्तरिक्षे तां ज्वालाभिरिव संवृताम् ।

असम्भ्रान्तस्तदा राजन् पिता देवव्रतस्तव ॥ ८६ ॥

अष्टभिर्नवभिर्भीष्मः शक्तिं चिच्छेद पत्रिभिः । राजन्! वह शक्ति आकाशसे बहुत बड़ी उल्काके समान सहसा गिरी । अन्तरिक्षमें ज्वालाओंसे घिरी हुई- सी उस प्रज्वलित शक्तिको देखकर आपके पिता देवव्रतको तनिक भी घबराहट नहीं हुई । उन्होंने आठ -नौ बाण मारकर उसके टुकड़े - टुकड़े कर दिये ॥ ८५-८६ ॥

पृष्ठ 1743

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1743 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

COD उत्कृष्टहेमविकृतां निकृतां निशितैः शरैः ॥ ८७ ॥

उच्चुक्रुशुस्ततः सर्वे तावका भरतर्षभ । भरतश्रेष्ठ! उत्तम सुवर्णकी बनी हुई उस शक्तिको भीष्मके पैने बाणोंसे नष्ट हुई देख आपके पुत्र हर्षके मारे जोर- जोरसे कोलाहल करने लगे ॥ ८७ ॥

शक्तिं विनिहतां दृष्ट्वा वैराटिः क्रोधमूर्च्छितः ॥ ८८ ॥

कालोपहतचेतास्तु कर्तव्यं नाभ्यजानत ।

क्रोधसम्मूर्च्छितो राजन् वैराटिः प्रहसन्निव ॥ ८ ९ ॥

गदां जग्राह संहृष्टो भीष्मस्य निधनं प्रति । अपनी शक्तिको इस प्रकार विफल हुई देख विराटपुत्र श्वेत क्रोधसे मूर्च्छित हो गये । कालने उनकी विवेक- शक्तिको नष्ट कर दिया था; अतः उन्हें अपने कर्तव्यका भान न रहा । उन्होंने हर्षसे उत्साहित हो हँसते -हँसते भीष्मको मार डालनेके लिये हाथमें गदा उठा ली ॥ ८८-८९ ॥ क्रोधेन रक्तनयनो दण्डपाणिरिवान्तकः ॥ ९ ० ॥ भीष्मं समभिदुद्राव जलौघ इव पर्वतम् ।

पृष्ठ 1744

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1744 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उस समय उनकी आँखें क्रोधसे लाल हो रही थीं । वे हाथमें दण्ड लिये यमराजके समान जान पड़ते थे । जैसे महान् जलप्रवाह किसी पर्वतसे टकराता हो, उसी प्रकार वे गदा लिये भीष्मकी ओर दौड़े ॥ ९ ०३ ॥ तस्य वेगमसंवार्यं मत्वा भीष्मः प्रतापवान् ॥ ९ १ ॥ प्रहारविप्रमोक्षार्थं सहसा धरणीं गतः । प्रतापी भीष्म उसके वेगको अनिवार्य समझकर उस प्रहारसे बचनेके लिये सहसा पृथ्वीपर कूद पड़े ॥ ९ १ ॥ श्वेतः क्रोधसमाविष्टो भ्रामयित्वा तु तां गदाम् ॥ ९ २ ॥ रथे भीष्मस्य चिक्षेप यथा देवो धनेश्वरः । उधर श्वेतने क्रोधसे व्याप्त हो उस गदाको आकाशमें घुमाकर भीष्मके रथपर फेंक दिया, मानो कुबेरने गदाका प्रहार किया हो ॥ ९ २३ ॥ तया भीष्मनिपातिन्या स रथो भस्मसात्कृतः ॥ ९ ३ ॥ सध्वजः सह सूतेन साश्वः सयुगबन्धुरः । भीष्मको मार डालनेके लिये चलायी हुई उस गदाके आघातसे ध्वज, सारथि, घोड़े, -जूआ धुरा आदिके साथ वह सारा रथ चूर चूर हो गया ॥ ९ ३३ ॥ विरथं रथिनां श्रेष्ठं भीष्मं दृष्ट्वा रथोत्तमाः ॥ ९ ४ ॥ अभ्यधावन्त सहिताः शल्यप्रभृतयो रथाः । रथियोंमें श्रेष्ठ भीष्मको रथहीन हुआ देख शल्य आदि उत्तम महारथी एक साथ दौड़े ॥ ९ ४ ॥ ततोऽन्यं रथमास्थाय धनुर्विस्फार्य दुर्मनाः ॥ ९ ५ ॥ शनकैरभ्ययाच्छ्वेतं गाङ्गेयः प्रहसन्निव तब दूसरे रथपर बैठकर धनुषकी टंकार करते हुए गंगानन्दन भीष्म उदास मनसे हँसते हुए - से धीरे - धीरे श्वेतकी ओर चले ॥ ९ ५ ॥ एतस्मिन्नन्तरे भीष्मः शुश्राव विपुलां गिरम् ॥ ९ ६ ॥

आकाशादीरितां दिव्यामात्मनो हितसम्भवाम् ।

भीष्म भीष्म महाबाहो शीघ्रं यत्नं कुरुष्व वै ॥ ९ ७ ॥

एष ह्यस्य जये कालो निर्दिष्टो विश्वयोनिना । इसी बीचमें भीष्मने अपने हितसे सम्बन्ध रखनेवाली एक दिव्य एवं गम्भीर आकाशवाणी सुनी– ' महाबाहु भीष्म! शीघ्र प्रयत्न करो । इस श्वेतपर विजय पानेके लिये ब्रह्माजीने यही समय निश्चित किया है ' ॥ ९ ६- ९ ७३ ॥ एतच्छ्रुत्वा तु वचनं देवदूतेन भाषितम् ॥ ९८ ॥

सम्प्रहृष्टमना भूत्वा वधे तस्य मनो दधे ।

पृष्ठ 1745

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1745 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

देवदूतका कहा हुआ यह वचन सुनकर भीष्मजीका मन प्रसन्न हो गया और उन्होंने श्वेतके वधका विचार किया ॥ ९ ८३ ॥ विरथं रथिनां श्रेष्ठं श्वेतं दृष्ट्वा पदातिनम् ॥ ९९ ॥

सहितास्त्वभ्यवर्तन्त परीप्सन्तो महारथाः । रथियोंमें श्रेष्ठ श्वेतको रथहीन और पैदल देख उसकी रक्षा करनेके लिये एक साथ बहुत - से महारथी दौड़े आये ॥ ९९ ॥

सात्यकिर्भीमसेनश्च धृष्टद्युम्नश्च पार्षतः ॥ १०० ॥

कैकेयो धृष्टकेतुश्च अभिमन्युश्च वीर्यवान् । उनके नाम इस प्रकार हैं - सात्यकि, भीमसेन, द्रुपदपुत्र धृष्टद्युम्न, केकयराजकुमार, धृष्टकेतु तथा पराक्रमी अभिमन्यु ॥ १०० ॥

एतानापततः सर्वान् द्रोणशल्यकृपैः सह ॥ १०१ ॥

अवारयदमेयात्मा वारिवेगानिवाचलः । इन सबको आते देख अमेय शक्तिसम्पन्न भीष्मजीने द्रोणाचार्य, शल्य तथा कृपाचार्यके साथ जाकर उनकी गति रोक दी, मानो किसी पर्वतने जलके प्रवाहको अवरुद्ध कर दिया हो ॥ १०१ ॥

स निरुद्धेषु सर्वेषु पाण्डवेषु महात्मसु ॥ १०२ ॥

श्वेतः खड्गमथाकृष्य भीष्मस्य धनुराच्छिनत् । समस्त महामना पाण्डवोंके अवरुद्ध हो जानेपर श्वेतने तलवार खींचकर भीष्मका धनुष काट दिया ॥ १०२३ ॥

तदपास्य धनुश्छिन्नं त्वरमाणः पितामहः ॥ १०३ ॥

देवदूतवचः श्रुत्वा वधे तस्य मनो दधे । उस कटे हुए धनुषको फेंककर पितामह भीष्मने देवदूतके कथनपर ध्यान देकर तुरंत ही श्वेतके वधका निश्चय किया ॥ १०३३ ॥

ततः प्रचरमाणस्तु पिता देवव्रतस्तव ॥ १०४ ॥

अन्यत् कार्मुकमादाय त्वरमाणो महारथः ।

क्षणेन सज्यमकरोच्छक्रचापसमप्रभम् ॥ १०५ ॥

तदनन्तर आपके पिता महारथी देवव्रतने तुरंत ही दूसरा धनुष लेकर वहाँ विचरण करते हुए ही क्षणभरमें उसपर प्रत्यंचा चढ़ा दी । वह इन्द्रधनुषके समान प्रकाशित हो रहा था ॥ १०४-१०५ ॥

पिता ते भरतश्रेष्ठ श्वेतं दृष्ट्वा महारथैः ।

वृतं तं मनुजव्याघ्रैर्भीमसेनपुरोगमैः ॥ १०६ ॥

अभ्यवर्तत गाङ्गेयः श्वेतं सेनापतिं द्रुतम् ।

पृष्ठ 1746

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1746 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भरतश्रेष्ठ! आपके पिता गंगानन्दन भीष्मने नरश्रेष्ठ भीमसेन आदि महारथियोंसे घिरे हुए सेनापति श्वेतको देखकर उनपर तुरंत धावा किया ॥ १०६३ ॥

आपतन्तं ततो भीष्मो भीमसेनं प्रतापवान् ॥ १०७ ॥

आजघ्ने विशिखैः षष्ट्या सेनान्यं स महारथः । उस समय सेनानायक भीमसेनको सामने आते देख प्रतापी महारथी भीष्मने उन्हें साठ बाणोंसे घायल कर दिया ॥ १०७३ ॥

अभिमन्युं च समरे पिता देवव्रतस्तव ॥ १०८ ॥

आजघ्ने भरतश्रेष्ठस्त्रिभिः संनतपर्वभिः । उस समरभूमिमें आपके पिता भरतश्रेष्ठ भीष्मने झुकी हुई गाँठवाले तीन बाणोंसे अभिमन्युको चोट पहुँचायी ॥ १०८ ॥

सात्यकिं च शतेनाजौ भरतानां पितामहः ॥ १० ९ ॥

धृष्टद्युम्नं च विंशत्या कैकेयं चापि पञ्चभिः ।

तांश्च सर्वान् महेष्वासान् पिता देवव्रतस्तव ॥ ११० ॥

वारयित्वा शरैर्घोरैः श्वेतमेवाभिदुद्रुवे । भरतवंशियोंके उन पितामहने युद्धस्थलमें सौ बाणोंसे सात्यकिको, बीस सायकोंद्वारा धृष्टद्युम्नको और पाँच बाणोंसे केकयराजकुमारको क्षत- विक्षत कर दिया । इस प्रकार आपके पिता भीष्मने अपने भयंकर बाणोंद्वारा उन सम्पूर्ण महाधनुर्धरोंको जहाँके तहाँ रोककर पुनः श्वेतपर ही आक्रमण किया ॥ १० ९ -११०३ ॥ ततः शरं मृत्युसमं भारसाधनमुत्तमम् ॥ १११ ॥

विकृष्य बलवान् भीष्मः समाधत्त दुरासदम् ।

ब्रह्मास्त्रेण सुसंयुक्तं तं शरं लोमवाहिनम् ॥ ११२ ॥

तदनन्तर महाबली भीष्मने धनुषको खींचकर उसके ऊपर एक मृत्युके समान भयंकर, भारी - से - भारी लक्ष्यको बेधनेमें समर्थ, उत्तम और दुःसह पंखयुक्त बाण रखा; फिर उसे ब्रह्मास्त्रद्वारा अभिमन्त्रित करके छोड़ दिया ॥ १११-११२ ॥

ददृशुर्देवगन्धर्वाः पिशाचोरगराक्षसाः ।

स तस्य कवचं भित्त्वा हृदयं चामितौजसः ॥ ११३ ॥

जगाम धरणीं बाणो महाशनिरिव ज्वलन् । उस समय देवताओं, गन्धर्वों, पिशाचों, नागों तथा राक्षसोंने भी देखा, वह बाण महान् वज्रके समान प्रज्वलित हो उठा और अमित बलशाली श्वेतके कवच तथा हृदयको भी छेदकर धरतीमें समा गया ॥ ११३३ ॥

अस्तं गच्छन् यथाऽऽदित्यः प्रभामादाय सत्वरः ॥ ११४ ॥

एवं जीवितमादाय श्वेतदेहाज्जगाम ह ।

पृष्ठ 1747

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1747 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

जैसे डूबता हुआ सूर्य अपनी प्रभा साथ लेकर शीघ्र ही अस्त हो जाता है, उसी प्रकार वह बाण श्वेतके शरीरसे उसके प्राण लेकर चला गया ॥ ११४३ ॥

तं भीष्मेण नरव्याघ्रं तथा विनिहतं युधि ॥ ११५ ॥

प्रपतन्तमपश्याम गिरेः शृङ्गमिव च्युतम् । भीष्मके द्वारा मारे गये नरश्रेष्ठ श्वेतको युद्धस्थलमें हमने देखा । वह टूटकर गिरे हुए पर्वतके समान जान पड़ता था ॥ ११५३ ॥

अशोचन् पाण्डवास्तत्र क्षत्रियाश्च महारथाः ॥ ११६ ॥

प्रहृष्टाश्च सुतास्तुभ्यं कुरवश्चापि सर्वशः । महारथी पाण्डव तथा उस दलके दूसरे क्षत्रिय श्वेतके लिये शोकमें डूब गये । इधर आपके पुत्र समस्त कौरव हर्षसे उल्लसित हो उठे ॥ ११६३ ॥

ततो दुःशासनो राजन् श्वेतं दृष्ट्वा निपातितम् ॥ ११७ ॥

वादित्रनिनदैर्घोरैर्नृत्यति स्म समन्ततः । राजन्! श्वेतको मारा गया देख आपका पुत्र दुःशासन बाजे- गाजेकी भयंकर ध्वनिके साथ चारों ओर नाचने लगा ॥ ११७३ ॥

तस्मिन् हते महेष्वासे भीष्मेणाहवशोभिना ॥ ११८ ॥

प्रावेपन्त महेष्वासाः शिखण्डिप्रमुखा रथाः । संग्रामभूमिमें शोभा पानेवाले भीष्मजीके द्वारा महाधनुर्धर श्वेतके मारे जानेपर शिखण्डी आदि महाधनुर्धर रथी भयके मारे काँपने लगे ॥ ११८३ ॥

ततो धनंजयो राजन् वार्ष्णेयश्चापि सर्वशः ॥ ११ ९ ॥

अवहारं शनैश्चक्रुर्निहते वाहिनीपतौ ।

ततोऽवहारः सैन्यानां तव तेषां च भारत ॥ १२० ॥

राजन्! तब सेनापति श्वेतके मारे जानेके कारण अर्जुन और श्रीकृष्णने धीरे - धीरे अपनी सेनाको युद्धभूमिसे पीछे हटा लिया। भारत! फिर आपकी और पाण्डवोंकी सेना भी उस समय युद्धसे विरक्त हो गयी ॥ ११ ९ -१२० ॥ तावकानां परेषां च नर्दतां च मुहुर्मुहुः ।

पार्था विमनसो भूत्वा न्यवर्तन्त महारथाः ।

चिन्तयन्तो वधं घोरं द्वैरथेन परंतपाः ॥ १२१ ॥

उस समय आपके और शत्रुपक्षके सैनिक भी बारंबार गर्जना कर रहे थे । उस द्वैरथ युद्धमें जो भयंकर संहार हुआ था, उसके लिये चिन्ता करते हुए शत्रुसंतापी पाण्डव महारथी उदास मनसे शिविरमें लौट आये ॥ १२१ ॥

इति श्रीमहाभारते भीष्मपर्वणि भीष्मवधपर्वणिश्वेतवधे अष्टचत्वारिंशोऽध्यायः ॥ ४८ ॥

पृष्ठ 1748

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1748 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इस प्रकार श्रीमहाभारत भीष्मपर्वके अन्तर्गत भीष्मवधपर्वमेंश्वेतवधविषयक अड़तालीसवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ४८ ॥

पृष्ठ 1749

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1749 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकोनपञ्चाशत्तमोऽध्यायः शंखका युद्ध, भीष्मका प्रचण्ड पराक्रम तथा प्रथम दिनके युद्धकी समाप्ति धृतराष्ट्रउवाच

श्वेते सेनापतौ तात संग्रामे निहते परैः ।

किमकुर्वन् महेष्वासाः पञ्चालाः पाण्डवैः सह ॥ १ ॥

धृतराष्ट्रने पूछा - तात! सेनापति श्वेतके शत्रुओंद्वारा युद्धस्थलमें मारे जानेपर महान् धनुर्धर पांचालों और पाण्डवोंने क्या किया? ॥ १ ॥

सेनापतिं समाकर्ण्य श्वेतं युधि निपातितम् ।

तदर्थं यततां चापि परेषां प्रपलायिनाम् ॥ २ ॥

मनः प्रीणाति मे वाक्यं जयं संजय शृण्वतः ।

प्रत्युपायं चिन्तयतो लज्जां प्राप्नोति मे न हि ॥ ३ ॥

स हि वीरोऽनुरक्तश्च वृद्धः कुरुपतिस्तदा । संजय! सेनापति श्वेत युद्धमें मारे गये । उनकी रक्षाके लिये प्रयत्न करनेपर भी शत्रुओंको पलायन करना पड़ा तथा अपने पक्षकी विजय हुई- से सब बातें सुनकर मेरे मनमें बड़ी प्रसन्नता हो रही है । शत्रुओंके प्रतीकारका उपाय सोचते हुए मुझे अपने पक्षके द्वारा की गयी अनीतिका स्मरण करके भी लज्जा नहीं आती है । वे वृद्ध एवं वीर कुरुराज भीष्म हमपर सदा अनुराग रखते हैं ( इस कारण ही उन्होंने श्वेतके साथ ऐसा व्यवहार किया होगा) ॥ २-३३ ॥ कृतं वैरं सदा तेन पितुः पुत्रेण धीमता ॥ ४ ॥

तस्योद्वेगभयाच्चापि संश्रितः पाण्डवान् पुरा । उस बुद्धिमान् विराटपुत्र श्वेतने अपने पिताके साथ वैर बाँध रखा था, इस कारण पिताके द्वारा प्राप्त होनेवाले उद्वेग एवं भयसे श्वेतने पहले ही पाण्डवोंकी शरण ले ली थी ॥ ४३ ॥

सर्वं बलं परित्यज्य दुर्गं संश्रित्य तिष्ठति ॥ ५ ॥

पाण्डवानां प्रतापेन दुर्गं देशं निवेश्य च ।

सपत्नान् सततं बाधन्नार्यवृत्तिमनुष्ठितः ॥ ६ ॥

पहले तो वह समस्त सेनाका परित्याग करके ( अकेला ही ) दुर्गमें छिपा रहता था । फिर पाण्डवोंके प्रतापसे दुर्गम प्रदेशमें रहकर निरन्तर शत्रुओंको बाधा पहुँचाते हुए सदाचारका पालन करने लगा ॥ ५-६ ॥

पृष्ठ 1750

महाभारत — खण्ड ३, पृष्ठ 1750 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

आश्चर्यं वै सदा तेषां पुरा राज्ञां सुदुर्मतिः ।

ततो युधिष्ठिरे भक्तः कथं संजय सूदितः ॥ ७ ॥

क्योंकि पूर्वकालमें अपने साथ विरोध करनेवाले उन राजाओंके प्रति उसकी बुद्धिमें दुर्भाव था; पर संजय! आश्चर्य तो यह है कि ऐसा शूरवीर श्वेत, जो युधिष्ठिरका बड़ा भक्त था, मारा कैसे गया? ॥ ७ ॥

प्रक्षिप्तः सम्मतः क्षुद्रः पुत्रो मे पुरुषाधमः ।

न युद्धं रोचयेद् भीष्मो न चाचार्यः कथंचन ॥ ८ ॥

न कृपो न च गान्धारी नाहं संजय रोचये । मेरा पुत्र दुर्योधन क्षुद्र स्वभावका है । वह कर्ण आदिका प्रिय तथा चंचल बुद्धिवाला है । मेरी दृष्टिमें वह समस्त पुरुषोंमें अधम है ( इसीलिये उसके मनमें युद्धके लिये आग्रह है ) । संजय! मैं, भीष्म, द्रोणाचार्य, कृपाचार्य तथा गान्धारी – इनमें से कोई भी युद्ध नहीं चाहता था ॥ ८३ ॥

न वासुदेवो वार्ष्णेयो धर्मराजश्च पाण्डवः ॥ ९ ॥

न भीमो नार्जुनश्चैव न यमौ पुरुषर्षभौ । वृष्णिवंशी भगवान् वासुदेव, पाण्डुपुत्र धर्मराज युधिष्ठिर, भीमसेन, अर्जुन तथा पुरुषरत्न नकुल - सहदेव भी युद्ध नहीं पसंद करते थे ॥ ९ ३ ॥ वार्यमाणो मया नित्यं गान्धार्या विदुरेण च ॥ १० ॥

जामदग्न्येन रामेण व्यासेन च महात्मना ।

दुर्योधनो युध्यमानो नित्यमेव हि संजय ॥ ११ ॥

कर्णस्य मतमास्थाय सौबलस्य च पापकृत् ।

दुःशासनस्य च तथा पाण्डवान् नान्वचिन्तयत् ॥ १२ ॥

मैंने, गान्धारीने और विदुरने तो सदा ही उसे मना किया है, जमदग्निपुत्र परशुरामने तथा महात्मा व्यासजीने भी उसे युद्धसे रोकनेका प्रयत्न किया है; तथापि कई, शकुनि तथा दुःशासनके मतमें आकर पापी दुर्योधन सदा युद्धका ही निश्चय रखता आया है । उसने पाण्डवोंको कभी कुछ नहीं समझा ॥ १०–१२ ॥

तस्याहं व्यसनं घोरं मन्ये प्राप्तं तु संजय ।

श्वेतस्य च विनाशेन भीष्मस्य विजयेन च ॥ १३ ॥

संक्रुद्धः कृष्णसहितः पार्थः किमकरोद् युधि । संजय! मेरा तो विश्वास है कि दुर्योधनपर घोर संकट प्राप्त होनेवाला है । श्वेतके मारे जाने और भीष्मकी विजय होनेसे अत्यन्त क्रोधमें भरे हुए श्रीकृष्णसहित अर्जुनने युद्धस्थलमें क्या किया? ॥ १३३ ॥

अर्जुनाद्धि भयं भूयस्तन्मे तात न शाम्यति ॥ १४ ॥

स हि शूरश्च कौन्तेयः क्षिप्रकारी धनंजयः ।