श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ४ — पृष्ठ 151–160

महाभारत — खण्ड ४ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 151–160

पृष्ठ 151

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 151 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

और छोड़ते थे कि किसीको इन दोनों क्रियाओंमें तनिक भी अन्तर नहीं दिखायी देता था ॥ ४५-४६ ॥

न दिशो नान्तरिक्षं च न द्यौर्नैव च मेदिनी ।

अदृश्यन्त महाराज बाणभूता इवाभवन् ॥ ४७ ॥

महाराज! न दिशाएँ, न अन्तरिक्ष, न आकाश और न पृथिवी ही दिखायी देती थी ।

सम्पूर्ण दिशाएँ बाणमय हो रही थीं ॥ ४७ ॥

नादृश्यत तदा राजंस्तत्र किंचन संयुगे ।

बाणान्धकारे महति कृते गाण्डीवधन्वना ॥ ४८ ॥

राजन्! उस रणक्षेत्रमें गाण्डीवधारी अर्जुनने बाणोंके द्वारा महान् अन्धकार फैला दिया था । उसमें कुछ भी दिखायी नहीं देता था ॥ ४८ ॥

सूर्ये चास्तमनुप्राप्ते तमसा चाभिसंवृते ।

नाज्ञायत तदा शत्रुर्न सुहृन्न च कश्चन ॥ ४ ९ ॥

सूर्यदेव अस्ताचलको चले गये, सम्पूर्ण जगत् अन्धकारसे व्याप्त हो गया, उस समय न कोई शत्रु पहचाना जाता था न मित्र ॥ ४ ९ ॥

ततोऽवहारं चक्रुस्ते द्रोणदुर्योधनादयः ।

तान् विदित्वा पुनस्त्रस्तानयुद्धमनसः परान् ॥ ५० ॥

स्वान्यनीकानि बीभत्सुः शनकैरवहारयत् । तब द्रोणाचार्य और दुर्योधन आदिने अपनी सेनाको पीछे लौटा लिया । शत्रुओंका मन अब युद्धसे हट गया है और वे बहुत डर गये हैं, यह जानकर अर्जुनने भी धीरे - धीरे अपनी सेनाओंको युद्धभूमिसे हटा लिया ॥ ततोऽभितुष्टुवुः पार्थं प्रहृष्टाः पाण्डुसृजयाः ॥ ५१ ॥

पञ्चालाश्च मनोज्ञाभिर्वाग्भिः सूर्यमिवर्षयः । उस समय हर्षमें भरे हुए पाण्डव, संजय और पांचाल वीर जैसे ऋषिगण सूर्यदेवकी स्तुति करते हैं, उसी प्रकार मनोहर वाणीसे कुन्तीकुमार अर्जुनके गुणगान करने लगे ॥ ५१ || एवं स्वशिबिरं प्रायाज्जित्वा शत्रून् धनंजयः ॥ ५२ ॥

पृष्ठतः सर्वसैन्यानां मुदितो वै सकेशवः ॥ ५३ ॥

इस प्रकार शत्रुओंको जीतकर सब सेनाओंके पीछे श्रीकृष्णसहित अर्जुन बड़ी प्रसन्नताके साथ अपने शिविरको गये ॥ ५२-५३ ॥ मसारगल्वर्कसुवर्णरूपै- र्वज्रप्रवालस्फटिकैश्च मुख्यैः । चित्रे रथे पाण्डुसुतो बभासे नक्षत्रचित्रे वियतीव चन्द्रः ॥ ५४ ॥

पृष्ठ 152

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 152 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

जैसे नक्षत्रोंद्वारा चितकबरे प्रतीत होनेवाले आकाशमें चन्द्रमा सुशोभित होते हैं, उसी प्रकार इन्द्रनील, पद्मराग, सुवर्ण, वज्रमणि, मूँगे तथा स्फटिक आदि प्रधान-प्रधान मणिरत्नोंसे विभूषित विचित्र रथमें बैठे हुए पाण्डुनन्दन अर्जुन शोभा पा रहे थे ॥ ५४ ॥

इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि द्रोणाभिषेकपर्वणि प्रथमदिवसावहारे षोडशोऽध्यायः ॥ १६ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत द्रोणाभिषेकपर्वमें द्रोणके प्रथम दिनके युद्धमें सेनाको पीछे लौटानेसे सम्बन्ध रखनेवाला सोलहवाँ अध्याय पूराहुआ ॥ १६ ॥

( दाक्षिणात्य अधिक पाठके १० श्लोक मिलाकर कुल ६४ श्लोक हैं । ) Fard

पृष्ठ 153

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 153 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

( संशप्तकवधपर्व ) सप्तदशोऽध्यायः सुशर्मा आदि संशप्तकवीरोंकी प्रतिज्ञा तथा अर्जुनका युद्धके लिये उनके निकट जाना संजय उवाच

ते सेने शिबिरं गत्वा न्यविशेतां विशाम्पते ।

यथाभागं यथान्यायं यथागुल्मं च सर्वशः ॥ १ ॥

संजय कहते हैं - प्रजानाथ! वे दोनों सेनाएँ अपने शिविरमें जाकर ठहर गयीं । जो सैनिक जिस विभाग और जिस सैन्यदलमें नियुक्त थे, उसीमें यथायोग्य स्थानपर जाकर सब ओर ठहर गये ॥ १ ॥

कृत्वावहारं सैन्यानां द्रोणः परमदुर्मनाः ।

दुर्योधनमभिप्रेक्ष्य सव्रीडमिदमब्रवीत् ॥ २ ॥

सेनाओंको युद्धसे लौटाकर द्रोणाचार्य मन- ही- मन अत्यन्त दुःखी हो दुर्योधनकी ओर देखते हुए लज्जित होकर बोले— ॥ २ ॥

उक्तमेतन्मया पूर्वं न तिष्ठति धनंजये ।

शक्यो ग्रहीतुं संग्रामे देवैरपि युधिष्ठिरः ॥ ३ ॥

' राजन्! मैंने पहले ही कह दिया था कि अर्जुनके रहते हुए सम्पूर्ण देवता भी युद्धमें युधिष्ठिरको पकड़ नहीं सकते हैं ॥ ३ ॥

इति तद् वः प्रयततां कृतं पार्थेन संयुगे ।

मा विशङ्कीर्वचो मह्यमजेयौ कृष्णपाण्डवौ ॥ ४ ॥

' तुम सब लोगोंके प्रयत्न करनेपर भी उस युद्धस्थलमें अर्जुनने मेरे पूर्वोक्त कथनको सत्य कर दिखाया है । तुम मेरी बातपर संदेह न करना । वास्तवमें श्रीकृष्ण और अर्जुन मेरे लिये अजेय हैं ॥ ४ ॥

अपनीते तु योगेन केनचिच्छ्वेतवाहने ।

तत एष्यति मे राजन् वशमेष युधिष्ठिरः ॥ ५ ॥

‘ राजन्! यदि किसी उपायसे श्वेतवाहन अर्जुन दूर हटा दिये जायँ तो ये राजा युधिष्ठिर मेरे वशमें आ जायँगे ॥ ५ ॥

कश्चिदाहूय तं संख्ये देशमन्यं प्रकर्षतु ।

पृष्ठ 154

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 154 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तमजित्वा न कौन्तेयो निवर्तेत कथंचन ॥ ६ ॥

' यदि कोई वीर अर्जुनको युद्धके लिये ललकारकर दूसरे स्थानमें खींच ले जाय तो वह कुन्तीकुमार उसे परास्त किये बिना किसी प्रकार नहीं लौट सकता ॥ ६ ॥

एतस्मिन्नन्तरे शून्ये धर्मराजमहं नृप ।

ग्रहीष्यामि चमूं भित्त्वा धृष्टद्युम्नस्य पश्यतः ॥ ७ ॥

‘ नरेश्वर! इस सूने अवसरमें मैं धृष्टद्युम्नके देखते - देखते पाण्डव - सेनाको विदीर्ण करके धर्मराज युधिष्ठिरको अवश्य पकड़ लूँगा ॥ ७ ॥

अर्जुनेन विहीनस्तु यदि नोत्सृजते रणम् ।

मामुपायान्तमालोक्य गृहीतं विद्धि पाण्डवम् ॥ ८ ॥

‘ अर्जुनसे अलग रहनेपर यदि पाण्डुनन्दन युधिष्ठिर मुझे निकट आते देख युद्धस्थलका परित्याग नहीं कर देंगे तो तुम निश्चय समझो, वे मेरी पकड़में आ जायँगे ॥ ८ ॥

एवं तेऽहं महाराज धर्मपुत्रं युधिष्ठिरम् ।

समानेष्यामि सगणं वशमद्य न संशयः ॥ ९ ॥

यदि तिष्ठति संग्रामे मुहूर्तमपि पाण्डवः ।

अथापयाति संग्रामाद् विजयात् तद् विशिष्यते ॥ १० ॥

' महाराज! यदि अर्जुनके बिना दो घड़ी भी युद्धभूमिमें खड़े रहे तो मैं तुम्हारे लिये धर्मपुत्र पाण्डुनन्दन युधिष्ठिरको आज उनके गणोंसहित अवश्य पकड़ लाऊँगा; इसमें संदेह नहीं है और यदि वे संग्रामसे भाग जाते हैं तो यह हमारी विजयसे भी बढ़कर है ' ॥ ९ -१० ॥ संजय उवाच

द्रोणस्य तद् वचः श्रुत्वा त्रिगर्ताधिपतिस्तदा ।

भ्रातृभिः सहितो राजन्निदं वचनमब्रवीत् ॥ ११ ॥

संजय कहते हैं— राजन्! द्रोणाचार्यका यह वचन सुनकर उस समय भाइयोंसहित त्रिगर्तराज सुशर्माने इस प्रकार कहा— ॥ ११ ॥

वयं विनिकृता राजन् सदा गाण्डीवधन्वना ।

अनागःस्वपि चागस्तत् कृतमस्मासु तेन वै ॥ १२ ॥

‘ महाराज! गाण्डीवधारी अर्जुनने हमेशा हमलोगोंका अपमान किया है । यद्यपि हम सदा निरपराध रहे हैं तो भी उनके द्वारा सर्वदा हमारे प्रति अपराध किया गया है ॥ १२ ॥

ते वयं स्मरमाणास्तान् विनिकारान् पृथग्विधान् ।

क्रोधाग्निना दह्यमाना न शेमहि सदा निशि ॥ १३ ॥

' हम पृथक् - पृथक् किये गये उन अपराधोंको याद करके क्रोधाग्निसे दग्ध होते रहते हैं तथा रातमें हमें कभी नींद नहीं आती है ॥ १३ ॥

पृष्ठ 155

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 155 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

स नो दिष्टयास्त्रसम्पन्नश्चक्षुर्विषयमागतः ।

कर्तारः स्म वयं कर्म यच्चिकीर्षाम हृद्गतम् ॥ १४ ॥

‘ अब हमारे सौभाग्यसे अर्जुन स्वयं ही अस्त्र - शस्त्र धारण करके आँखोंके सामने आ गये हैं । इस दशामें हम मन- ही- मन जो कुछ करना चाहते थे, वह प्रतिशोधात्मक कार्य अवश्य करेंगे ॥ १४ ॥

भवतश्च प्रियं यत् स्यादस्माकं च यशस्करम् ।

वयमेनं हनिष्यामो निकृष्यायोधनाद् बहिः ॥ १५ ॥

‘ उससे आपका तो प्रिय होगा ही, हमलोगोंके सुयशकी भी वृद्धि होगी । हम इन्हें युद्धस्थलसे बाहर खींच ले जायँगे और मार डालेंगे ॥ १५ ॥

अद्यास्त्वनर्जुना भूमिरत्रिगर्ताथ वा पुनः ।

सत्यं ते प्रतिजानीमो नैतन्मिथ्या भविष्यति ॥ १६ ॥

‘ आज हम आपके सामने यह सत्य प्रतिज्ञापूर्वक कहते हैं कि यह भूमि या तो अर्जुनसे सूनी हो जायगी या त्रिर्गतोंमेंसे कोई इस भूतलपर नहीं रह जायगा । मेरा यह कथन कभी मिथ्या नहीं होगा ' ॥ १६ ॥

एवं सत्यरथश्चोक्त्वा सत्यवर्मा च भारत ।

सत्यव्रतश्च सत्येषुः सत्यकर्मा तथैव च ॥ १७ ॥

सहिता भ्रातरः पञ्च रथानामयुतेन च ।

न्यवर्तन्त महाराज कृत्वा शपथमाहवे ॥ १८ ॥

भरतनन्दन! सुशर्माके ऐसा कहनेपर सत्यरथ, सत्यवर्मा, सत्यव्रत, सत्येषु तथा सत्यकर्मा नामवाले उसके पाँच भाइयोंने भी इसी प्रतिज्ञाको दुहराया । उनके साथ दस हजार रथियोंकी सेना भी थी । महाराज! ये लोग युद्धके लिये शपथ खाकर लौटे थे ॥ १७-१८ ॥

मालवास्तुण्डिकेराश्च रथानामयुतैस्त्रिभिः ।

सुशर्मा च नरव्याघ्रस्त्रिगर्तः प्रस्थलाधिपः ॥ १ ९ ॥

मावेल्लकैर्ललित्थैश्च सहितो मद्रकैरपि ।

रथानामयुतेनैव सोऽगमद् भ्रातृभिः सह ॥ २० ॥

महाराज! ऐसी प्रतिज्ञा करके प्रस्थलाधिपति पुरुषसिंह त्रिर्गतराज सुशर्मा तीस हजार रथियोंसहित मालव, तुण्डिकेर, मावेल्लक, ललित्थ, मद्रकगण तथा दस हजार रथियोंसे युक्त अपने भाइयोंके साथ युद्धके लिये ( शपथ ग्रहण करनेको ) गया ॥ १ ९ -२० ॥

नानाजनपदेभ्यश्च रथानामयुतं पुनः ।

समुत्थितं विशिष्टानां शपथार्थमुपागमत् ॥ २१ ॥

विभिन्न देशोंसे आये हुए दस हजार श्रेष्ठ महारथी भी वहाँ शपथ लेनेके लिये उठकर गये ॥ २१ ॥

पृष्ठ 156

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 156 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ततो ज्वलनमानर्च्य हुत्वा सर्वे पृथक् पृथक् ।

जगृहुः कुशचीराणि चित्राणि कवचानि च ॥ २२ ॥

उन सबने पृथक् - पृथक् अग्निदेवकी पूजा करके हवन किया तथा कुशके चीर और विचित्र कवच धारण कर लिये ॥ २२ ॥

ते च बद्धतनुत्राणा घृताक्ताः कुशचीरिणः ।

मौर्वीमेखलिनो वीराः सहस्रशतदक्षिणाः ॥ २३ ॥

कवच बाँधकर कुश- चीर धारण कर लेनेके पश्चात् उन्होंने अपने अंगोंमें घी लगाया और ‘ मौर्वी ' नामक तृणविशेषकी बनी हुई मेखला धारण की । वे सभी वीर पहले यज्ञ करके लाखों स्वर्ण- मुद्राएँ दक्षिणामें बाँट चुके थे ॥ २३ ॥

यज्वानः पुत्रिणो लोक्याः कृतकृत्यास्तनुत्यजः ।

योक्ष्यमाणास्तदाऽऽत्मानं यशसा विजयेन च ॥ २४ ॥

उन सबने पूर्वकालमें यज्ञोंका अनुष्ठान किया था, वे सभी पुत्रवान् तथा पुण्यलोकोंमें जानेके अधिकारी थे, उन्होंने अपने कर्तव्यको पूरा कर लिया था । वे हर्षपूर्वक युद्धमें अपने शरीरका त्याग करनेको उद्यत थे और अपने - आपको यश एवं विजयसे संयुक्त करने जा रहे थे ॥ २४ ॥

ब्रह्मचर्यश्रुतिमुखैः क्रतुभिश्चाप्तदक्षिणैः ।

प्राप्याँल्लोकान् सुयुद्धेन क्षिप्रमेव यियासवः ॥ २५ ॥

ब्रह्मचर्यपालन, वेदोंके स्वाध्याय तथा पर्याप्त दक्षिणावाले यज्ञोंके अनुष्ठान आदि साधनोंसे जिन पुण्यलोकोंकी प्राप्ति होती है, उन सबमें वे उत्तम युद्धके द्वारा ही शीघ पहुँचनेकी इच्छा रखते थे ॥ २५ ॥

ब्राह्मणांस्तर्पयित्वा च निष्कान् दत्त्वा पृथक् पृथक् ।

गाश्च वासांसि च पुनः समाभाष्य परस्परम् ॥ २६ ॥

( द्विजमुख्यैः समुदितैः कृतस्वस्त्ययनाशिषः । मुदिताश्च प्रहृष्टाश्च जलं संस्पृश्य निर्मलम् ॥ )

प्रज्वाल्य कृष्णवर्त्मानमुपागम्य रणव्रतम् ।

तस्मिन्नग्नौ तदा चक्रुः प्रतिज्ञां दृढनिश्चयाः ॥ २७ ॥

ब्राह्मणोंको भोजन आदिसे तृप्त करके उन्हें अलग- अलग स्वर्णमुद्राओं, गौओं तथा वस्त्रोंकी दक्षिणा देकर परस्पर बातचीत करके उन्होंने वहाँ एकत्र हुए श्रेष्ठ ब्राह्मणोंद्वारा स्वस्तिवाचन कराया, आशीर्वाद प्राप्त किया और हर्षोल्लासपूर्वक निर्मल जलका स्पर्श करके अग्निको प्रज्वलित किया । फिर समीप आकर युद्धका व्रत ले अग्निके सामने ही दृढ़ निश्चयपूर्वक प्रतिज्ञा की ॥

शृण्वतां सर्वभूतानामुच्चैर्वाचो बभाषिरे ।

सर्वे धनंजयवधे प्रतिज्ञां चापि चक्रिरे ॥ २८ ॥

पृष्ठ 157

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 157 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उन सभीने समस्त प्राणियोंके सुनते हुए अर्जुनका वध करनेके लिये प्रतिज्ञा की और उच्चस्वरसे यह बात कही- ॥ २८ ॥

ये वै लोकाश्चाव्रतिनां ये चैव ब्रह्मघातिनाम् ।

मद्यपस्य च ये लोका गुरुदाररतस्य च ॥ २९ ॥

ब्रह्मस्वहारिणश्चैव राजपिण्डापहारिणः ।

शरणागतं च त्यजतो याचमानं तथा घ्नतः ॥ ३० ॥

अगारदाहिनां चैव ये च गां निघ्नतामपि ।

अपकारिणां च ये लोका ये च ब्रह्मद्विषामपि ॥ ३१ ॥

स्वभार्यामृतुकालेषु मोहाद् वै नाभिगच्छताम् ।

श्राद्धमैथुनिकानां च ये चाप्यात्मापहारिणाम् ॥ ३२ ॥

न्यासापहारिणां ये च श्रुतं नाशयतां च ये ।

क्लीबेन युध्यमानानां ये च नीचानुसारिणाम् ॥ ३३ ॥

नास्तिकानां च ये लोका येऽग्निमातृपितृत्यजाम् । ( सस्यमाक्रमतां ये च प्रत्यादित्यं प्रमेहताम् । ) तानाप्नुयामहे लोकान् ये च पापकृतामपि ॥ ३४ ॥

यद्यहत्वा वयं युद्धे निवर्तेम धनंजयम् ।

तेन चाभ्यर्दितास्त्रासाद् भवेम हि पराङ्मुखाः ॥ ३५ ॥

' यदि हमलोग अर्जुनको युद्धमें मारे बिना लौट आवें अथवा उनके बाणोंसे पीड़ित हो भयके कारण युद्धसे पराङ्मुख हो जायँ तो हमें वे ही पापमय लोक प्राप्त हों, जो व्रतका पालन न करनेवाले, ब्रह्महत्यारे, मद्य पीनेवाले, गुरुस्त्रीगामी, ब्राह्मणके धनका अपहरण करनेवाले, राजाकी दी हुई जीविकाको छीन लेनेवाले, शरणागतको त्याग देनेवाले, याचकको मारनेवाले, घरमें आग लगानेवाले, गोवध करनेवाले, दूसरोंकी बुराईमें लगे रहनेवाले, ब्राह्मणोंसे द्वेष रखनेवाले, ऋतुकालमें भी मोहवश अपनी पत्नीके साथ समागम न करनेवाले, श्राद्धके दिन मैथुन करनेवाले, अपनी जाति छिपानेवाले, धरोहरको हड़प लेनेवाले, अपनी प्रतिज्ञा तोड़नेवाले, नपुंसकके साथ युद्ध करनेवाले, नीच पुरुषोंका संग करनेवाले, ईश्वर और परलोकपर विश्वास न करनेवाले, अग्नि, माता और पिताकी सेवाका परित्याग करनेवाले, खेतीको पैरोंसे कुचलकर नष्ट कर देनेवाले, सूर्यकी ओर मुँह करके मूत्रत्याग करनेवाले तथा पापपरायण पुरुषोंको प्राप्त होते हैं ॥ २ ९ -३५ ॥

यदि त्वसुकरं लोके कर्म कुर्याम संयुगे ।

इष्टाँल्लोकान् प्राप्नुयामो वयमद्य न संशयः ॥ ३६ ॥

'यदि आज हम युद्धमें अर्जुनको मारकर लोकमें असम्भव माने जानेवाले कर्मको भी कर लेंगे तो मनोवांछित पुण्यलोकोंको प्राप्त करेंगे, इसमें संशय नहीं है ' ॥ ३६ ॥

एवमुक्त्वा तदा राजंस्तेऽभ्यवर्तन्त संयुगे ।

पृष्ठ 158

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 158 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

आह्वयन्तोऽर्जुनं वीराः पितृजुष्टां दिशं प्रति ॥ ३७ ॥

राजन्! ऐसा कहकर वे वीर संशप्तकगण उस समय अर्जुनको ललकारते हुए युद्धस्थलमें दक्षिण दिशाकी ओर जाकर खड़े हो गये ॥ ३७ ॥

आहूतस्तैर्नरव्याघ्रैः पार्थः परपुरंजयः ।

धर्मराजमिदं वाक्यमपदान्तरमब्रवीत् ॥ ३८ ॥

उन पुरुषसिंह संशप्तकोंद्वारा ललकारे जानेपर शत्रुनगरीपर विजय पानेवाले कुन्तीकुमार अर्जुन तुरंत ही धर्मराज युधिष्ठिरसे इस प्रकार बोले- ॥ ३८ ॥

आहूतो न निवर्तेयमिति मे व्रतमाहितम् ।

संशप्तकाश्च मां राजन्नाह्वयन्ति महामृधे ॥ ३ ९ ॥

राजन्! मेरा यह निश्चित व्रत है कि यदि कोई मुझे युद्धके लिये बुलाये तो मैं पीछे नहीं हदूँगा । ये संशप्तक मुझे महायुद्धमें बुला रहे हैं ॥ ३ ९ ॥

एष च भ्रातृभिः सार्धं सुशर्माऽऽह्वयते रणे ।

वधाय सगणस्यास्य मामनुज्ञातुमर्हसि ॥ ४० ॥

अतः ‘ यह सुशर्मा अपने भाइयोंके साथ आकर मुझे युद्धके लिये ललकार रहा है, गणोंसहित इस सुशर्माका वध करनेके लिये मुझे आज्ञा देनेकी कृपा करें ॥ ४० ॥

नैतच्छक्नोमि संसोढुमाह्वानं पुरुषर्षभ ।

सत्यं ते प्रतिजानामि हतान् विद्धि परान् युधि ॥ ४१ ॥

' पुरुषप्रवर! मैं शत्रुओंकी यह ललकार नहीं सह सकता । आपसे सच्ची प्रतिज्ञापूर्वक कहता हूँ कि इन शत्रुओंको युद्धमें मारा गया ही समझिये ' ॥ ४१ ॥

युधिष्ठिर उवाच

श्रुतं ते तत्त्वतस्तात यद् द्रोणस्य चिकीर्षितम् ।

यथा तदनृतं तस्य भवेत् तत् त्वं समाचर ॥ ४२ ॥

युधिष्ठिर बोले - तात! द्रोणाचार्य क्या करना चाहते हैं, यह तो तुमने अच्छी तरह सुन ही लिया होगा । उनका वह संकल्प जैसे भी झूठा हो जाय, वही तुम करो ॥ ४२ ॥

द्रोणो हि बलवाञ्छूरः कृतास्त्रश्च जितश्रमः ।

प्रतिज्ञातं च तेनैतद् ग्रहणं मे महारथ ॥ ४३ ॥

महारथी वीर! आचार्य द्रोण बलवान्, शौर्यसम्पन्न और अस्त्रविद्यामें निपुण हैं, उन्होंने परिश्रमको जीत लिया है तथा वे मुझे पकड़कर दुर्योधनके पास ले जानेकी प्रतिज्ञा कर चुके हैं ॥ ४३ ॥

अर्जुन उवाच

अयं वै सत्यजिद् राजन्नद्य त्वां रक्षिता युधि ।

ध्रियमाणे च पाञ्चाल्ये नाचार्यः काममाप्स्यति ॥ ४४ ॥

पृष्ठ 159

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 159 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अर्जुन बोले — राजन्! ये पांचालराजकुमार सत्यजित् आज युद्धस्थलमें आपकी रक्षा करेंगे । इनके जीते - जी आचार्य अपनी इच्छा पूरी नहीं कर सकेंगे ॥ ४४ ॥

हते तु पुरुषव्याघ्रे रणे सत्यजिति प्रभो ।

सर्वैरपि समेतैर्वा न स्थातव्यं कथंचन ॥ ४५ ॥

प्रभो! यदि पुरुषसिंह सत्यजित् रणभूमिमें वीरगतिको प्राप्त हो जायँ तो आप सब लोगोंके साथ होनेपर भी किसी तरह युद्धभूमिमें न ठहरियेगा ॥ ४५ ॥

संजय उवाच

अनुज्ञातस्ततो राज्ञा परिष्वक्तश्च फाल्गुनः ।

प्रेम्णा दृष्टश्च बहुधा ह्याशिषश्चास्य योजिताः ॥ ४६ ॥

संजय कहते हैं — राजन्! तब राजा युधिष्ठिरने अर्जुनको जानेकी आज्ञा दे दी और उनको हृदयसे लगा लिया । प्रेमपूर्वक उन्हें बार- बार देखा और आशीर्वाद दिया ॥ ४६ ॥

विहायैनं ततः पार्थस्त्रिगर्तान् प्रत्ययाद् बली ।

क्षुधितः क्षुद्विघातार्थं सिंहो मृगगणानिव ॥ ४७ ॥

तदनन्तर बलवान् कुन्तीकुमार अर्जुन राजा युधिष्ठिरको वहीं छोड़कर त्रिगर्तोंकी ओर बढ़े, मानो भूखा सिंह अपनी भूख मिटानेके लिये मृगोंके झुंडकी ओर जा रहा हो ॥ ४७ ॥

ततो दौर्योधनं सैन्यं मुदा परमया युतम् ।

ऋतेऽर्जुनं भृशं क्रुद्धं धर्मराजस्य निग्रहे ॥ ४८ ॥

तब दुर्योधनकी सेना बड़ी प्रसन्नताके साथ अर्जुनके बिना राजा युधिष्ठिरको कैद करनेके लिये अत्यन्त क्रोधपूर्वक प्रयत्न करने लगी ॥ ४८ ॥

ततोऽन्योन्येन ते सैन्ये समाजग्मतुरोजसा ।

गङ्गासरखी वेगेन प्रावृषीवोल्बणोदके ॥ ४ ९ ॥

तत्पश्चात् दोनों सेनाएँ बड़े वेगसे परस्पर भिड़ गयीं, मानो वर्षा ऋतुमें जलसे लबालब भरी हुई गंगा और सरयू वेगपूर्वक आपसमें मिल रही हों ॥ ४ ९ ॥ इति श्रीमहाभारते द्रोणपर्वणि संशप्तकवधपर्वणि धनंजययाने सप्तदशोऽध्यायः ॥ १७ ॥ इस प्रकार श्रीमहाभारत द्रोणपर्वके अन्तर्गत संशप्तकवधपर्वमें अर्जुनकी रणयात्राविषयक सत्रहवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ १७ ॥

(दाक्षिणात्य अधिक पाठके १३ श्लोक मिलाकर कुल ५०३ श्लोक हैं । )

पृष्ठ 160

महाभारत — खण्ड ४, पृष्ठ 160 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अष्टादशोऽध्यायः संशप्तक - सेनाओंके साथ अर्जुनका युद्ध और सुधन्वाका वध संजय उवाच

ततः संशप्तका राजन् समे देशे व्यवस्थिताः ।

व्यूह्यानीकं रथैरेव चन्द्राकारं मुदा युताः ॥ १ ॥

संजय कहते हैं - राजन्! तदनन्तर संशप्तक योद्धा रथोंद्वारा ही सेनाका चन्द्राकार व्यूह बनाकर समतल प्रदेशमें प्रसन्नतापूर्वक खड़े हो गये ॥ १ ॥

ते किरीटिनमायान्तं दृष्ट्वा हर्षेण मारिष ।

उदक्रोशन् नरव्याघ्राः शब्देन महता तदा ॥ २ ॥

आर्य! किरीटधारी अर्जुनको आते देख पुरुषसिंह संशप्तक हर्षपूर्वक बड़े जोर- जोर से गर्जना करने लगे ॥

स शब्दः प्रदिशः सर्वा दिशः खं च समावृणोत् ।

आवृतत्वाच्च लोकस्य नासीत् तत्र प्रतिस्वनः ॥ ३ ॥

उस सिंहनादने सम्पूर्ण दिशाओं, विदिशाओं तथा आकाशको व्याप्त कर लिया । इस प्रकार सम्पूर्ण लोक व्याप्त हो जानेसे वहाँ दूसरी कोई प्रतिध्वनि नहीं होती थी ॥

सोऽतीव सम्प्रहृष्टांस्तानुपलभ्य धनंजयः ।

किंचिदभ्युत्स्मयन् कृष्णमिदं वचनमब्रवीत् ॥ ४ ॥

अर्जुनने उन सबको अत्यन्त हर्षमें भरा हुआ देख किंचित् मुसकराते हुए भगवान् श्रीकृष्णसे इस प्रकार कहा— ॥ ४ ॥

पश्यैतान् देवकीमातर्मुमूर्षुनद्य संयुगे ।

भ्रातॄंस्त्रैगर्तकानेवं रोदितव्ये प्रहर्षितान् ॥ ५ ॥

‘देवकीनन्दन! देखिये तो सही, ये त्रिगर्तदेशीय सुशर्मा आदि सब भाई मृत्युके निकट पहुँचे हुए हैं । आज युद्धस्थलमें जहाँ इन्हें रोना चाहिये, वहाँ ये हर्षसे उछल रहे हैं ॥ ५ ॥

अथवा हर्षकालोऽयं त्रैगर्तानामसंशयम् ।

कुनरैर्दुरवापान् हि लोकान् प्राप्स्यन्त्यनुत्तमान् ॥ ६ ॥

‘ अथवा इसमें संदेह नहीं कि यह इन त्रिगर्तोंके लिये हर्षका ही अवसर है; क्योंकि ये उन परम उत्तम लोकोंमें जायँगे, जो दुष्ट मनुष्योंके लिये दुर्लभ हैं ' ॥ ६ ॥

एवमुक्त्वा महाबाहुर्हृषीकेशं ततोऽर्जुनः ।

आससाद रणे व्यूढां त्रिगर्तानामनीकिनीम् ॥ ७ ॥