श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड १ — पृष्ठ 271–280

महाभारत — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 271–280

पृष्ठ 271

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 271 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अनहोनी बात नहीं हुई थी । उस समय वज्रकी गड़गड़ाहटके साथ बड़े जोरकी आँधी उठने लगी । हजारों उल्काएँ गिरने लगीं ॥ ३३–३५ ॥

निरभ्रमेव चाकाशं प्रजगर्ज महास्वनम् ।

देवानामपि यो देवः सोऽप्यवर्षत शोणितम् ॥ ३६ ॥

आकाशमें बादल नहीं थे तो भी बड़ी भारी आवाजमें विकट गर्जना होने लगी ।

देवताओंके भी देवता पर्जन्य रक्तकी वर्षा करने लगे ॥ ३६ ॥

मम्लुर्माल्यानि देवानां नेशुस्तेजांसि चैव हि ।

उत्पातमेघा रौद्राश्च ववृषुः शोणितं बहु ॥ ३७ ॥

देवताओंके दिव्य पुष्पहार मुरझा गये, उनके तेज नष्ट होने लगे । उत्पातकालिक बहुत-से भयंकर मेघ प्रकट हो अधिक मात्रामें रुधिरकी वर्षा करने लगे ॥ ३७ ॥

रजांसि मुकुटान्येषामुत्थितानि व्यधर्षयन् ।

ततस्त्राससमुद्विग्नः सह देवैः शतक्रतुः ।

उत्पातान् दारुणान् पश्यन्नित्युवाच बृहस्पतिम् ॥ ३८ ॥

बहुत- सी धूलें उड़कर देवताओंके मुकुटोंको मलिन करने लगीं । ये भयंकर उत्पात देखकर देवताओं-सहित इन्द्र भयसे व्याकुल हो गये और बृहस्पतिजीसे इस प्रकार बोले ॥ ३८ ॥

इन्द्र उवाच

किमर्थं भगवन् घोरा उत्पाताः सहसोत्थिताः ।

न च शत्रुं प्रपश्यामि युधि यो नः प्रधर्षयेत् ॥ ३ ९ ॥

इन्द्रने पूछा — भगवन्! सहसा ये भयंकर उत्पात क्यों होने लगे हैं? मैं ऐसा कोई शुत्र नहीं देखता, जो युद्धमें हम देवताओंका तिरस्कार कर सके ॥ ३ ९ ॥ बृहस्पतिरुवाच

तवापराधाद् देवेन्द्र प्रमादाच्च शतक्रतो ।

तपसा वालखिल्यानां महर्षीणां महात्मनाम् ॥ ४० ॥

कश्यपस्य मुनेः पुत्रो विनतायाश्च खेचरः ।

हर्तुं सोममभिप्राप्तो बलवान् कामरूपधृक् ॥ ४१ ॥

बृहस्पतिजीने कहा — देवराज इन्द्र! तुम्हारे ही अपराध और प्रमादसे तथा महात्मा वालखिल्य महर्षियोंके तपके प्रभावसे कश्यप मुनि और विनताके पुत्र पक्षिराज गरुड अमृतका अपहरण करनेके लिये आ रहे हैं । वे बड़े बलवान् और इच्छानुसार रूप धारण करनेमें समर्थ हैं ॥ ४०-४१ ॥

समर्थो बलिनां श्रेष्ठो हर्तुं सोमं विहंगमः ।

सर्वं सम्भावयाम्यस्मिन्नसाध्यमपि साधयेत् ॥ ४२ ॥

पृष्ठ 272

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 272 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

बलवानोंमें श्रेष्ठ आकाशचारी गरुड अमृत हर ले जानेमें समर्थ हैं । मैं उनमें सब प्रकारकी शक्तियोंके होनेकी सम्भावना करता हूँ । वे असाध्य कार्य भी सिद्ध कर सकते हैं ॥ ४२ ॥

सौतिरुवाच

श्रुत्वैतद् वचनं शक्रः प्रोवाचामृतरक्षिणः ।

महावीर्यबलः पक्षी हर्तुं सोममिहोद्यतः ॥ ४३ ॥

उग्रश्रवाजी कहते हैं - बृहस्पतिजीकी यह बात सुनकर देवराज इन्द्र अमृतकी रक्षा करनेवाले देवताओंसे बोले– ' रक्षको! महान् पराक्रमी और बलवान् पक्षी गरुड यहाँसे अमृत हर ले जानेको उद्यत हैं ॥ ४३ ॥

युष्मान् सम्बोधयाम्येष यथा न स हरेद् बलात् ।

अतुलं हि बलं तस्य बृहस्पतिरुवाच ह ॥ ४४ ॥

' मैं तुम्हें सचेत कर देता हूँ, जिससे वे बलपूर्वक इस अमृतको न ले जा सकें ।

बृहस्पतिजीने कहा है कि उनके बलकी कहीं तुलना नहीं है ' ॥ ४४ ॥

तच्छ्रुत्वा विबुधा वाक्यं विस्मिता यत्नमास्थिताः ।

परिवार्यामृतं तस्थुर्वज्री चेन्द्रः प्रतापवान् ॥ ४५ ॥

इन्द्रकी यह बात सुनकर देवता बड़े आश्चर्यमें पड़ गये और यत्नपूर्वक अमृतको चारों ओरसे घेरकर खड़े हो गये । प्रतापी इन्द्र भी हाथमें वज्र लेकर वहाँ डट गये ॥ ४५ ॥

धारयन्तो विचित्राणि काञ्चनानि मनस्विनः ।

कवचानि महार्हाणि वैदूर्यविकृतानि च ॥ ४६ ॥

मनस्वी देवता विचित्र सुवर्णमय तथा बहुमूल्य वैदूर्य मणिमय कवच धारण करने लगे ॥ ४६ ॥

चर्माण्यपि च गात्रेषु भानुमन्ति दृढानि च ।

विविधानि च शस्त्राणि घोररूपाण्यनेकशः ॥ ४७ ॥

शिततीक्ष्णाग्रधाराणि समुद्यम्य सुरोत्तमाः ।

सविस्फुलिङ्गज्वालानि सधूमानि च सर्वशः ॥ ४८ ॥

चक्राणि परिघांश्चैव त्रिशूलानि परश्वधान् ।

शक्तीश्च विविधास्तीक्ष्णाः करवालांश्च निर्मलान् ।

स्वदेहरूपाण्यादाय गदाश्चोग्रप्रदर्शनाः ॥ ४ ९ ॥

उन्होंने अपने अंगोंमें यथास्थान मजबूत और चमकीले चमड़ेके बने हुए हाथके मोजे आदि धारण किये । नाना प्रकारके भयंकर अस्त्र- शस्त्र भी ले लिये । उन सब आयुधोंकी धार बहुत'तीखी थी । वे श्रेष्ठ देवता सब प्रकारके आयुध लेकर युद्धके लिये उद्यत हो गये । उनके पास ऐसे - ऐसे चक्र थे, जिनसे सब ओर आगकी चिनगारियाँ और धूमसहित लपटें प्रकट

पृष्ठ 273

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 273 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

होती थीं । उनके सिवा परिघ, त्रिशूल, फरसे, भाँति- भाँतिकी तीखी शक्तियाँ चमकीले खड्ग और भयंकर दिखायी देनेवाली गदाएँ भी थीं । अपने शरीरके अनुरूप इन अस्त्र- शस्त्रोंको लेकर देवता डट गये ॥ ४७–४९ ॥

तैः शस्त्रैर्भानुमद्भिस्ते दिव्याभरणभूषिताः ।

भानुमन्तः सुरगणास्तस्थुर्विगतकल्मषाः ॥ ५० ॥

दिव्य आभूषणोंसे विभूषित निष्पाप देवगण तेजस्वी अस्त्र- शस्त्रोंके साथ अधिक प्रकाशमान हो रहे थे ॥ ५० ॥

अनुपमबलवीर्यतेजसो धृतमनसः परिरक्षणेऽमृतस्य । असुरपुरविदारणाः सुरा ज्वलनसमिद्धवपुःप्रकाशिनः ॥ ५१ ॥

उनके बल, पराक्रम और तेज अनुपम थे, जो असुरोंके नगरोंका विनाश करनेमें समर्थ एवं अग्निके समान देदीप्यमान शरीरसे प्रकाशित होनेवाले थे; उन्होंने अमृतकी रक्षाके लिये अपने मनमें दृढ निश्चय कर लिया था ॥ ५१ ॥

इति समरवरं सुराः स्थितास्ते परिघसहस्रशतैः समाकुलम् । विगलितमिव चाम्बरान्तरं तपनमरीचिविकाशितं बभासे ॥ ५२ ॥

इस प्रकार वे तेजस्वी देवता उस श्रेष्ठ समरके लिये तैयार खड़े थे । वह रणांगण लाखों परिघ आदि आयुधोंसे व्याप्त होकर सूर्यकी किरणोंद्वारा प्रकाशित एवं टूटकर गिरे हुए दूसरे आकाशके समान सुशोभित हो रहा था ॥ ५२ ॥

इति श्रीमहाभारते आदिपर्वणि आस्तीकपर्वणि सौपर्णे त्रिंशोऽध्यायः ॥ ३० ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत आदिपर्वके अन्तर्गत आस्तीकपर्वमें गरुडचरित्रविषयक तीसवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ३० ॥

पृष्ठ 274

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 274 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एकत्रिंशोऽध्यायः इन्द्रके द्वारा वालखिल्योंका अपमान और उनकी तपस्याके प्रभावसे अरुण एवं गरुडकी उत्पत्ति शौनक उवाच

कोऽपराधो महेन्द्रस्य कः प्रमादश्च सूतज ।

तपसा वालखिल्यानां सम्भूतो गरुडः कथम् ॥ १ ॥

शौनकजीने पूछा – सूतनन्दन! इन्द्रका क्या अपराध और कौन-सा प्रमाद था? वालखिल्य मुनियोंकी तपस्याके प्रभावसे गरुडकी उत्पत्ति कैसे हुई थी? ॥ १ ॥

कश्यपस्य द्विजातेश्च कथं वै पक्षिराट् सुतः ।

अधृष्यः सर्वभूतानामवध्यश्चाभवत् कथम् ॥ २ ॥

कश्यपजी तो ब्राह्मण हैं, उनका पुत्र पक्षिराज कैसे हुआ? साथ ही वह समस्त प्राणियोंके लिये दुर्धर्ष एवं अवध्य कैसे हो गया? ॥ २ ॥

कथं च कामचारी स कामवीर्यश्च खेचरः ।

एतदिच्छाम्यहं श्रोतुं पुराणे यदि पठ्यते ॥ ३ ॥

उस पक्षीमें इच्छानुसार चलने तथा रुचिके अनुसार पराक्रम करनेकी शक्ति कैसे आ गयी? मैं यह सब सुनना चाहता हूँ । यदि पुराणमें कहीं इसका वर्णन हो तो सुनाइये ॥ ३ ॥

सौतिरुवाच

विषयोऽयं पुराणस्य यन्मां त्वं परिपृच्छसि ।

शृणु मे वदतः सर्वमेतत् संक्षेपतो द्विज ॥ ४ ॥

उग्रश्रवाजीने कहा — ब्रह्मन्! आप मुझसे जो पूछ रहे हैं, वह पुराणका ही विषय है । मैं संक्षेपमें ये सब बातें बता रहा हूँ, सुनिये ॥ ४ ॥

यजतः पुत्रकामस्य कश्यपस्य प्रजापतेः ।

साहाय्यमृषयो देवा गन्धर्वाश्च ददुः किल ॥ ५ ॥

कहते हैं, प्रजापति कश्यपजी पुत्रकी कामनासे यज्ञ कर रहे थे, उसमें ऋषियों, देवताओं तथा गन्धर्वोंने भी उन्हें बड़ी सहायता दी ॥ ५ ॥

तत्रेध्मानयने शक्रो नियुक्तः कश्यपेन ह ।

मुनयो वालखिल्याश्च ये चान्ये देवतागणाः ॥ ६ ॥

उस यज्ञमें कश्यपजीने इन्द्रको समिधा लानेके कामपर नियुक्त किया था । वालखिल्य मुनियों तथा अन्य देवगणोंको भी यही कार्य सौंपा गया था ॥ ६ ॥

शक्रस्तु वीर्यसदृशमिध्यभारं गिरिप्रभम् ।

पृष्ठ 275

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 275 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

समुद्यम्यानयामास नातिकृच्छ्रादिव प्रभुः ॥ ७ ॥

इन्द्र शक्तिशाली थे । उन्होंने अपने बलके अनुसार लकड़ीका एक पहाड़-ड-जैसा बोझ उठा लिया और उसे बिना कष्टके ही वे ले आये ॥ ७ ॥

अथापश्यदृषीन् ह्रस्वानङ्गुष्ठोदरवर्ष्मणः ।

पलाशवर्तिकामेकां वहतः संहतान् पथि ॥ ८ ॥

उन्होंने मार्गमें बहुत - से ऐसे ऋषियोंको देखा जो कदमें बहुत ही छोटे थे । उनका सारा शरीर अँगूठेके मध्यभागके बराबर था । वे सब मिलकर पलाशकी एक बाती (छोटी - सी टहनी ) लिये आ रहे थे ॥ ८ ॥

प्रलीनान् स्वेष्विवाङ्गेषु निराहारांस्तपोधनान् ।

क्लिश्यमानान् मन्दबलान् गोष्पदे सम्प्लुतोदके ॥ ९ ॥

उन्होंने आहार छोड़ रखा था । तपस्या ही उनका धन था । वे अपने अंगोंमें ही समाये हुए- से जान पड़ते थे । पानीसे भरे हुए गोखुरके लाँघनेमें भी उन्हें बड़ा क्लेश होता था । उनमें शारीरिक बल बहुत कम था ॥ ९ ॥

तान् सर्वान् विस्मयाविष्टो वीर्योन्मत्तः पुरन्दरः ।

अवहस्याभ्यगाच्छीघ्रं लङ्घयित्वावमन्य च ॥ १० ॥

अपने बलके घमंडमें मतवाले इन्द्रने आश्चर्य चकित होकर उन सबको देखा और उनकी हँसी उड़ाते हुए वे अपमानपूर्वक उन्हें लाँघकर शीघ्रताके साथ आगे बढ़ गये ॥ १० ॥

तेऽथ रोषसमाविष्टाः सुभृशं जातमन्यवः ।

आरेभिरे महत् कर्म तदा शक्रभयंकरम् ॥ ११ ॥

इन्द्रके इस व्यवहारसे वालखिल्य मुनियोंको बड़ा रोष हुआ । उनके हृदयमें भारी क्रोधका उदय हो गया । अतः उन्होंने उस समय एक ऐसे महान् कर्मका आरम्भ किया, जिसका परिणाम इन्द्रके लिये भयंकर था ॥ ११ ॥

जुहुवुस्ते सुतपसो विधिवज्जातवेदसम् ।

मन्त्रैरुच्चावचैर्विप्रा येन कामेन तच्छृणु ॥ १२ ॥

ब्राह्मणो! वे उत्तम तपस्वी वालखिल्य मनमें जो कामना रखकर छोटे - बड़े मन्त्रोंद्वारा विधिपूर्वक अग्निमें आहुति देते थे, वह बताता हूँ, सुनिये ॥ १२ ॥

कामवीर्यः कामगमो देवराजभयप्रदः ।

इन्द्रोऽन्यः सर्वदेवानां भवेदिति यतव्रताः ॥ १३ ॥

संयमपूर्वक उत्तम व्रतका पालन करनेवाले वे महर्षि यह संकल्प करते थे कि —‘सम्पूर्ण देवताओंके लिये कोई दूसरा ही इन्द्र उत्पन्न हो, जो वर्तमान देवराजके लिये भयदायक, इच्छानुसार पराक्रम करने वाला और अपनी रुचिके अनुसार चलनेकी शक्ति रखनेवाला हो ॥ १३ ॥

पृष्ठ 276

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 276 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इन्द्राच्छतगुणः शौर्ये वीर्ये चैव मनोजवः ।

तपसो नः फलेनाद्य दारुणः सम्भवत्विति ॥ १४ ॥

‘ शौर्य और वीर्यमें इन्द्रसे वह सौगुना बढ़कर हो । उसका वेग मनके समान तीव्र हो ।

हमारी तपस्याके फलसे अब ऐसा ही वीर प्रकट हो जो इन्द्रके लिये भयंकर हो ' ॥ १४ ॥

तद् बुद्ध्वा भृशसंतप्तो देवराजः शतक्रतुः ।

जगाम शरणं तत्र कश्यपं संशितव्रतम् ॥ १५ ॥

उनका यह संकल्प सुनकर सौ यज्ञोंका अनुष्ठान पूर्ण करनेवाले देवराज इन्द्रको बड़ा संताप हुआ और वे कठोर व्रतका पालन करनेवाले कश्यपजीकी शरणमें गये ॥ १५ ॥

तच्छ्रुत्वा देवराजस्य कश्यपोऽथ प्रजापतिः ।

वालखिल्यानुपागम्य कर्मसिद्धिमपृच्छत ॥ १६ ॥

देवराज इन्द्रके मुखसे उनका संकल्प सुनकर प्रजापति कश्यप वालखिल्योंके पास गये और उनसे उस कर्मकी सिद्धिके सम्बन्धमें प्रश्न किया ॥ १६ ॥

एवमस्त्विति तं चापि प्रत्यूचुः सत्यवादिनः ।

तान् कश्यप उवाचेदं सान्त्वपूर्वं प्रजापतिः ॥ १७ ॥

सत्यवादी महर्षि वालखिल्योंने ' हाँ ऐसी ही बात है ' कहकर अपने कर्मकी सिद्धिका प्रतिपादन किया । तब प्रजापति कश्यपने उन्हें सान्त्वनापूर्वक समझाते हुए कहा ॥ १७ ॥

अयमिन्द्रस्त्रिभुवने नियोगाद् ब्रह्मणः कृतः ।

इन्द्रार्थे च भवन्तोऽपि यत्नवन्तस्तपोधनाः ॥ १८ ॥

‘तपोधनो! ब्रह्माजीकी आज्ञासे ये पुरन्दर तीनों लोकोंके इन्द्र बनाये गये हैं और आपलोग भी दूसरे इन्द्रकी उत्पत्तिके लिये प्रयत्नशील हैं ॥ १८ ॥

न मिथ्या ब्रह्मणो वाक्यं कर्तुमर्हथ सत्तमाः ।

भवतां हि न मिथ्यायं संकल्पो वै चिकीर्षितः ॥ १ ९ ॥

‘ संत - महात्माओ! आप ब्रह्माजीका वचन मिथ्या न करें। साथ ही मैं यह भी चाहता हूँ कि आपके द्वारा किया हुआ यह अभीष्ट संकल्प भी मिथ्या न हो ॥ १ ९ ॥

भवत्वेष पतत्त्रीणामिन्द्रोऽतिबलसत्त्ववान् ।

प्रसादः क्रियतामस्य देवराजस्य याचतः ॥ २० ॥

‘ अतः अत्यन्त बल और सत्त्वगुणसे सम्पन्न जो यह भावी पुत्र है, यह पक्षियोंका इन्द्र हो । देवराज इन्द्र आपके पास याचक बनकर आये हैं, आप इनपर अनुग्रह करें ' ॥ २० ॥

एवमुक्ताः कश्यपेन वालखिल्यास्तपोधनाः ।

प्रत्यूचुरभिसम्पूज्य मुनिश्रेष्ठं प्रजापतिम् ॥ २१ ॥

महर्षि कश्यपके ऐसा कहनेपर तपस्याके धनी वालखिल्य मुनि उन मुनिश्रेष्ठ प्रजापतिका सत्कार करके बोले ॥ २१ ॥

पृष्ठ 277

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 277 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वालखिल्या ऊचुः

इन्द्रार्थोऽयं समारम्भः सर्वेषां नः प्रजापते ।

अपत्यार्थं समारम्भो भवतश्चायमीप्सितः ॥ २२ ॥

तदिदं सफलं कर्म त्वयैव प्रतिगृह्यताम् ।

तथा चैवं विधत्स्वात्र यथा श्रेयोऽनुपश्यसि ॥ २३ ॥

वालखिल्योंने कहा— प्रजापते! हम सब लोगोंका यह अनुष्ठान इन्द्रके लिये हुआ था और आपका यह यज्ञसमारोह संतानके लिये अभीष्ट था । अतः इस फलसहित कर्मको आप ही स्वीकार करें और जिसमें सबकी भलाई दिखायी दे, वैसा ही करें ॥ २२-२३ ॥ सौतिरुवाच

एतस्मिन्नेव काले तु देवी दाक्षायणी शुभा ।

विनता नाम कल्याणी पुत्रकामा यशस्विनी ॥ २४ ॥

तपस्तप्त्वा व्रतपरा स्नाता पुंसवने शुचिः ।

उपचक्राम भर्तारं तामुवाचाथ कश्यपः ॥ २५ ॥

उग्रश्रवाजी कहते हैं- इसी समय शुभलक्षणा दक्षकन्या कल्याणमयी विनता देवी, जो उत्तम यशसे सुशोभित थी, पुत्रकी कामनासे तपस्यापूर्वक ब्रह्मचर्य व्रतका पालन करने

लगी । ऋतुकाल आनेपर जब वह स्नान करके शुद्ध हुई, तब अपने स्वामीकी सेवामें गयी ।

उस समय कश्यपजीने उससे कहा- ॥ २४-२५ ॥

आरम्भः सफलो देवि भविता यस्त्वयेप्सितः ।

जनयिष्यसि पुत्रौ द्वौ वीरौ त्रिभुवनेश्वरौ ॥ २६ ॥

‘देवि! तुम्हारा यह अभीष्ट समारम्भ अवश्य सफल होगा । तुम ऐसे दो पुत्रोंको जन्म दोगी, जो बड़े वीर और तीनों लोकोंपर शासन करनेकी शक्ति रखनेवाले होंगे ॥ २६ ॥

तपसा वालखिल्यानां मम संकल्पजौ तथा ।

भविष्यतो महाभागौ पुत्रौ त्रैलोक्यपूजितौ ॥ २७ ॥

‘ वालखिल्योंकी तपस्या तथा मेरे संकल्पसे तुम्हें दो परम सौभाग्यशाली पुत्र प्राप्त होंगे, जिनकी तीनों लोकोंमें पूजा होगी ' ॥ २७ ॥

उवाच चैनां भगवान् कश्यपः पुनरेव ह ।

धार्यतामप्रमादेन गर्भोऽयं सुमहोदयः ॥ २८ ॥

- इतना कहकर भगवान् कश्यपने पुनः विनतासे कहा – 'देवि! यह गर्भ महान् अभ्युदयकारी होगा, अतः इसे सावधानीसे धारण करो ॥ २८ ॥

एतौ सर्वपतत्त्रीणामिन्द्रत्वं कारयिष्यतः ।

लोकसम्भावितौ वीरौ कामरूपौ विहंगमौ ॥ २ ९ ॥

पृष्ठ 278

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 278 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

' तुम्हारे ये दोनों पुत्र सम्पूर्ण पक्षियोंके इन्द्रपदका उपभोग करेंगे । स्वरूपसे पक्षी होते हुए भी'इच्छानुसार रूप धारण करनेमें समर्थ और लोक - सम्भावित वीर होंगे ' ॥ २ ९ ॥

शतक्रतुमथोवाच प्रीयमाणः प्रजापतिः ।

त्वत्सहायौ महावीर्यौ भ्रातरौ ते भविष्यतः ॥ ३० ॥

नैताभ्यां भविता दोषः सकाशात् ते पुरन्दर ।

व्येतु ते शक्र संतापस्त्वमेवेन्द्रो भविष्यसि ॥ ३१ ॥

विनतासे ऐसा कहकर प्रसन्न हुए प्रजापतिने शतक्रतु इन्द्रसे कहा - ' पुरन्दर! ये दोनों महापराक्रमी भ्राता तुम्हारे सहायक होंगे । तुम्हें इनसे कोई हानि नहीं होगी । इन्द्र! तुम्हारा

संताप दूर हो जाना चाहिये । देवताओंके इन्द्र तुम्हीं बने रहोगे ॥ ३०-३१ ॥

न चाप्येवं त्वया भूयः क्षेप्तव्या ब्रह्मवादिनः ।

न चावमान्या दर्पात् ते वाग्वज्रा भृशकोपनाः ॥ ३२ ॥

‘एक बात ध्यान रखना- आजसे फिर कभी तुम घमंडमें आकर ब्रह्मवादी महात्माओंका उपहास और अपमान न करना; क्योंकि उनके पास वाणीरूप अमोघ वज्र है तथा वे तीक्ष्ण कोपवाले होते हैं ' ॥ ३२ ॥

एवमुक्तो जगामेन्द्रो निर्विशङ्कस्त्रिविष्टपम् ।

विनता चापि सिद्धार्था बभूव मुदिता तथा ॥ ३३ ॥

कश्यपजीके ऐसा कहनेपर देवराज इन्द्र निःशंक होकर स्वर्गलोकमें चले गये । अपना मनोरथ सिद्ध होनेसे विनता भी बहुत प्रसन्न हुई ॥ ३३ ॥

जनयामास पुत्रौ द्वावरुणं गरुडं तथा ।

विकलाङ्गोऽरुणस्तत्र भास्करस्य पुरःसरः ॥ ३४ ॥

उसने दो पुत्र उत्पन्न किये - अरुण और गरुड | जिनके अंग कुछ अधूरे रह गये थे, वे अरुण कहलाते हैं, वे ही सूर्यदेवके सारथि बनकर उनके आगे - आगे चलते हैं ॥ ३४ ॥

पतत्त्रीणां च गरुडमिन्द्रत्वेनाभ्यषिञ्चत ।

तस्यैतत् कर्म सुमहच्छ्रयतां भृगुनन्दन ॥ ३५ ॥

भृगुनन्दन! दूसरे पुत्र गरुडका पक्षियोंके इन्द्र- पदपर अभिषेक किया गया । अब तुम गरुडका यह महान् पराक्रम सुनो ॥ ३५ ॥

इति श्रीमहाभारते आदिपर्वणि आस्तीकपर्वणि सौपर्णे एकत्रिंशोऽध्यायः ॥ ३१ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत आदिपर्वके अन्तर्गत आस्तीकपर्वमें गरुडचरित्रविषयक इकतीसवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ३१ ॥

Fara

पृष्ठ 279

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 279 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

द्वात्रिंशोऽध्यायः गरुडका देवताओंके साथ युद्ध और देवताओंकी पराजय सौतिरुवाच

ततस्तस्मिन् द्विजश्रेष्ठ समुदीर्णे तथाविधे ।

गरुडः पक्षिराट् तूर्णं सम्प्राप्तो विबुधान् प्रति ॥ १ ॥

तं दृष्ट्वातिबलं चैव प्राकम्पन्त सुरास्ततः ।

परस्परं च प्रत्यघ्नन् सर्वप्रहरणान्युत ॥ २ ॥

उग्रश्रवाजी कहते हैं— द्विजश्रेष्ठ! देवताओंका समुदाय जब इस प्रकार भाँति- भाँतिके अस्त्र- शस्त्रोंसे सम्पन्न हो युद्धके लिये उद्यत हो गया, उसी समय पक्षिराज गरुड तुरंत ही देवताओंके पास जा पहुँचे । उन अत्यन्त बलवान् गरुडको देखकर सम्पूर्ण देवता काँप उठे । उनके सभी आयुध आपसमें ही आघात-प्रत्याघात करने लगे ॥ १-२ ॥

तत्र चासीदमेयात्मा विद्युदग्निसमप्रभः ।

भौमनः सुमहावीर्यः सोमस्य परिरक्षिता ॥ ३ ॥

वहाँ विद्युत् एवं अग्निके समान तेजस्वी और महापराक्रमी अमेयात्मा भौमन ( विश्वकर्मा ) अमृतकी रक्षा कर रहे थे ॥ ३ ॥

स तेन पतगेन्द्रेण पक्षतुण्डनखक्षतः ।

मुहूर्तमतुलं युद्धं कृत्वा विनिहतो युधि ॥ ४ ॥

वे पक्षिराजके साथ दो घड़ीतक अनुपम युद्ध करके उनके पंख, चोंच और नखोंसे घायल हो उस रणांगणमें मृतकतुल्य हो गये ॥ ४ ॥

रजश्चोद्धूय सुमहत् पक्षवातेन खेचरः ।

कृत्वा लोकान् निरालोकांस्तेन देवानवाकिरत् ॥ ५ ॥

तदनन्तर पक्षिराजने अपने पंखोंकी प्रचण्ड वायुसे बहुत धूल उड़ाकर समस्त लोकोंमें अन्धकार फैला दिया और उसी धूलसे देवताओंको ढक दिया ॥ ५ ॥

तेनावकीर्णा रजसा देवा मोहमुपागमन् ।

न चैवं ददृशुश्छन्ना रजसामृतरक्षिणः ॥ ६ ॥

उस धूलसे आच्छादित होकर देवता मोहित हो गये । अमृतकी रक्षा करनेवाले देवता भी इसी प्रकार धूलसे ढक जानेके कारण कुछ देख नहीं पाते थे ॥ ६ ॥

एवं संलोडयामास गरुडस्त्रिदिवालयम् ।

पक्षतुण्डप्रहारैस्तु देवान् स विददार ह ॥ ७ ॥

इस तरह गरुडने स्वर्गलोकको व्याकुल कर दिया और पंखों तथा चोंचोंकी मारसे देवताओंका अंग - अंग विदीर्ण कर डाला ॥ ७ ॥

पृष्ठ 280

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 280 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ततो देवः सहस्राक्षस्तूर्णं वायुमचोदयत् ।

विक्षिपेमां रजोवृष्टिं तवेदं कर्म मारुत ॥ ८ ॥

तब सहस्र नेत्रोंवाले इन्द्रदेवने तुरंत ही वायुको आज्ञा दी - ' मारुत! तुम इस धूलकी वृष्टिको दूर हटा दो; क्योंकि यह काम तुम्हारे ही वशका है ' ॥ ८ ॥

अथ वायुरपोवाह तद् रजस्तरसा बली ।

ततो वितिमिरे जाते देवाः शकुनिमार्दयन् ॥ ९ ॥

तब बलवान् वायुदेवने बड़े वेगसे उस धूलको दूर उड़ा दिया । इससे वहाँ फैला हुआ अन्धकार दूर हो गया । अब देवता अपने अस्त्र -शस्त्रोंद्वारा पक्षी गरुडको पीडित करने लगे ॥ ९ ॥

ननादोच्चैः स बलवान् महामेघ इवाम्बरे ।

वध्यमानः सुरगणैः सर्वभूतानि भीषयन् ॥ १० ॥

देवताओंके प्रहारको सहते हुए महाबली गरुड आकाशमें छाये हुए महामेघकी भाँति समस्त प्राणियोंको डराते हुए जोर- जोरसे गर्जना करने लगे ॥ १० ॥

उत्पपात महावीर्यः पक्षिराट् परवीरहा ।

समुत्पत्यान्तरिक्षस्थं देवानामुपरि स्थितम् ॥ ११ ॥

वर्मिणो विबुधाः सर्वे नानाशस्त्रैरवाकिरन् ।

पट्टिशैः परिघैः शूलैर्गदाभिश्च सवासवाः ॥ १२ ॥

शत्रुवीरोंका संहार करनेवाले पक्षिराज बड़े पराक्रमी थे । वे आकाशमें बहुतऊँचे उड़ गये । उड़कर अन्तरिक्षमें देवताओंके ऊपर ( ठीक सिरकी सीधमें ) खड़े हो गये । उस समय कवच धारण किये इन्द्र आदि सम्पूर्ण देवता उनपर पट्टिश, परिघ, शूल और गदा आदि नाना प्रकारके अस्त्र - शस्त्रोंद्वारा प्रहार करने लगे ॥ ११-१२ ॥

क्षुरप्रैर्ज्वलितैश्चापि चक्रैरादित्यरूपिभिः ।

नानाशस्त्रविसर्गैस्तैर्वध्यमानः समन्ततः ॥ १३ ॥

अग्निके समान प्रज्वलित क्षुरप्र, सूर्यके समान उद्भासित होनेवाले चक्र तथा नाना प्रकारके दूसरे - दूसरे शस्त्रोंके प्रहारद्वारा उनपर सब ओरसे मार पड़ रही थी ॥ १३ ॥

कुर्वन् सुतुमुलं युद्धं पक्षिराण्न व्यकम्पत ।

निर्दहन्निव चाकाशे वैनतेयः प्रतापवान् ।

पक्षाभ्यामुरसा चैव समन्ताद् व्याक्षिपत् सुरान् ॥ १४ ॥

तो भी पक्षिराज गरुड देवताओंके साथ तुमुल युद्ध करते हुए तनिक भी विचलित न हुए । परम प्रतापी विनतानन्दन गरुडने, मानो देवताओंको दग्ध कर डालेंगे, इस प्रकार रोषमें भरकर आकाशमें खड़े - खड़े ही पंखों और छातीके धक्केसे उन सबको चारों ओर मार गिराया ॥ १४ ॥

ते विक्षिप्तास्ततो देवा दुद्रुवुर्गरुडार्दिताः ।