श्रीगणेशाय नमः।

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २ — पृष्ठ 341–350

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 341–350

पृष्ठ 341

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 341 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

११४८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे एकोनचत्वारिंशः सर्गः वानरोंसहित श्रीरामका सुवेल - शिखर से लङ्कापुरीका निरीक्षण करना

तां रात्रिमुषितास्तत्र सुवेले हरियूथपाः ।

लङ्कायां ददृशुर्वीरा वनान्युपवनानि च ॥ १ ॥

वानरयूथपतियोंने वह रात उस सुवेलपर्वतपर ही बितायी और वहां से उन वीरोंने लङ्काके वन और उपवन भी देखे ॥ १ ॥

समसौम्यानि रम्याणि विशालान्यायतानि च ।

दृष्टिरम्याणि ते दृष्ट्रा बभूवुर्जातविस्मयाः ॥ २ ॥

वे बड़े ही चौरस, शान्त, सुन्दर, विशाल और विस्तृत थे तथा देखनेमें अत्यन्त रमणीय जान पड़ते थे । उन्हें देख-कर उन सब वानरों को बड़ा विस्मय हुआ || २ || चम्पकाशोक बकुलशालतालसमाकुला 1 तमाल वनसंछन्ना नागमालासमावृता ॥ ३ ॥

हिन्तालैरर्जुनै नींपैः सप्तपर्णैः सुपुष्पितैः ।

तिलकैः कर्णिकारैश्च पाटलैश्च समन्ततः ॥ ४ ॥

शुशुभे पुष्पिताग्रैश्च लतापरिगतैर्दुमैः ।

लङ्का बहुविधैर्दिव्यैर्यथेन्द्रस्यामरावती ॥ ५ ॥

चम्पा, अशोक, बकुल, शाल और ताल वृक्षोंसे व्याप्त, तमाल - वनसे आच्छादित और नागकेसरोंसे आवृत लङ्कापुरी हिंताल, अर्जुन, नीप ( कदम्ब ), खिले हुए छितवन, तिलक, कनेर तथा पाटल आदि नाना प्रकारके दिव्य वृक्षों से जिनके अग्रभाग फूलोंके भारसे लदे थे तथा जिनपर लता-बल्लरियाँ फैली हुई थीं, इन्द्रकी अमरावती के समान शोभा पाती थी ॥ ३-५ ॥

विचित्रकुसुमोपेतै रक्तकोमलपल्लवैः ।

शाद्वलैश्च तथा नीलैश्चित्राभिर्वनराजिभिः ॥ ६ ॥

विचित्र फूलोंसे युक्त लाल कोमल पल्लवों, हरी - हरी घासों तथा विचित्र वनश्रेणियोंसे भी उस पुरीकी बड़ी शोभा हो रही थी ॥ ६ ॥

गन्धाढ्यान्यतिरस्याणि पुष्पाणि च फलानि च ।

धारयन्त्यगमास्तत्र भूषणानीव मानवाः ॥ ७ ॥

जैसे मनुष्य आभूषण धारण करते हैं, उसी प्रकार वहाँके वृक्ष सुगन्धित फूल और अत्यन्त रमणीय फलधारण करते थे ॥ ७ ॥

तच्चैत्ररथसंकाशं मनोशं नन्दनोपमम् ।

वनं सर्वर्तुकं रम्यं शुशुभे षट्पदायुतम् ॥ ८ ॥

चैत्ररथ और नन्दनवन के समान वहाँका मनोहर वन सभी ऋतुओं में भ्रमरोंसे व्याप्त हो रमणीय शोभा धारण करता था ॥ ८ ॥

दात्यूहकोयष्टिवकैर्नृत्यमानैश्च बर्हिणैः ।

रुतं परभृतानां च शुश्रुवे वननिर्झरे ॥ ९ ॥

दात्यूह, कोयष्टि, बक और नाचते हुए मोर उस वनको सुशोभित करते थे । वनमें झरनों के आसपास कोकिलकी कूक सुनायी पड़ती थी । ९ ॥

नित्यमत्तविहंगानि भ्रमराचरितानि च ।

कोकिलाकुलखण्डानि विहंगाभिरुतानि च ॥ १० ॥

भृङ्गराजाधिगीतानि कुररस्खनितानि च ।

कोणालक विघुष्टानि सारसाभिरुतानि च ।

विविशुस्ते ततस्तानि वनान्युपवनानि च ॥ ११ ॥

लङ्काके वन और उपवन नित्य मतवाले विहङ्गमोंसे विभूषित थे । वहाँ वृक्षोंकी डालियोंपर भौंरे मँडराते रहते थे । उनके प्रत्येक खण्डमें कोकिलाएँ कुहू कुहू बोला करती थीं । पक्षी चहचहाते रहते थे । भृङ्गराजके गीत मुखरित होते थे । कुररके शब्द गूँजा करते थे । कोणालक के कलरव होते रहते थे तथा सारसोंकी स्वरलहरी सब ओर छायी रहती थी । कुछ वानरवीर उन वनों और उपवनोंमें

घुस गये । १०-११ ॥

हृष्टाः प्रमुदिता वीरा हरयः कामरूपिणः ।

तेषां प्रविशतां तत्र वानराणां महौजसाम् ॥ १२ ॥

पुष्प संसर्गसुरभिर्ववी घ्राणसुखोऽनिलः ।

अन्ये तु हरिवीराणां यूथान्निष्क्रम्य यूथपाः ।

सुग्रीवेणाभ्यनुज्ञाता लङ्कां जग्मुः पताकिनीम् ॥ १३ ॥

वे सभी वीर वानर इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले, उत्साही और आनन्दमग्न थे । उन महातेजस्वी वानरोंके वहाँ प्रवेश करते ही फूलोंके संसर्गसे सुगन्धित तथा प्राणेन्द्रियको सुख देनेवाली मन्द वायु चलने लगी । दूसरे बहुत - से यूथपति उन वानर वीरोंके समूहसे निकलकर सुग्रीवकी आज्ञा ले ध्वजापताकाओंसे अलंकृत लङ्कापुरीमें गये ॥ १२-१३ ॥

वित्रासयन्तो विहगान् ग्लापयन्तो मृगद्विपान् ।

कम्पयन्तश्च तां लङ्कां नादैः स्वैर्नदतां वराः ॥ १४ ॥

गर्जनेवाले लोगों से श्रेष्ठ वे वानरवीर अपने सिंहादसे पक्षियोंको डराते, मृगों और हाथियोंके हर्ष छीनते तथा लङ्काको कम्पित करते हुए आगे बढ़ रहे थे । १४ ॥

कुर्वन्तस्ते महावेगा महीं चरणपीडिताम् ।

रजश्च सहसैवोर्ध्व जगाम चरणोत्थितम् ॥ १५ ॥

वे महान् वेगशाली वानर पृथ्वीको जब चरणोंसे दबाते थे, उस समय उनके पैरोंसे उठी हुई धूल सहसा ऊपरको

उड़ जाती थी । १५ ॥

पृष्ठ 342

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 342 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे एकोनचत्वारिंशः सर्गः ११४ ९

ऋक्षाः सिंहाश्च महिषा वारणाश्च मृगाः खगाः ।

तेन शब्देन वित्रस्ता जग्मुर्भीता दिशो दश ॥ १६ ॥

वानरोंके उस सिंहनादसे त्रस्त एवं भयभीत हुए रीछ, सिंह, भैंसे, हाथी, मृग और पक्षी दसों दिशाओंकी ओर भाग गये ॥ १६ ॥

शिखरं तु त्रिकूटस्य प्रांशु चैकं दिविस्पृशम् ।

समन्तात् पुष्पसंछन्नं महारजतसंनिभम् ॥ १७ ॥

त्रिकूट पर्वतका एक शिखर बहुत ऊँचा था । वह ऐसा जान पड़ता था, मानो स्वर्गलोकको छू रहा हो । उसपर सब ओर पीले रंगके फूल खिले हुए थे, जिनसे वह सोनेका-सा जान पड़ता था ॥ १७ ॥

शतयोजनविस्तीर्ण विमलं चारुदर्शनम् ।

लक्ष्णं श्रीमन्महच्चैव दुष्प्रापं शकुनैरपि ॥ १८ ॥

उस शिखरका विस्तार सौ योजन था । वह देखनेमें बड़ा ही सुन्दर, स्वच्छ, स्निग्ध, कान्तिमान् और विशाल था । पक्षियोंके लिये भी उसकी चोटीतक पहुँचना कठिन होता था ॥ १८ ॥

मनसापि दुरारोहं किं पुनः कर्मणा जनैः ।

निविष्टा तस्य शिखरे लङ्का रावणपालिता ॥ १ ९ ॥

लोग त्रिकूटके उस शिखरपर मनके द्वारा चढ़ने की कल्पना भी नहीं कर सकते थे । फिर क्रियाद्वारा उसपर आरूढ़ होने की तो बात ही क्या है? रावणद्वारा पालित लङ्का त्रिकूट के उसी शिखरपर बसी हुई थी ॥ १ ९ ॥ दशयोजनविस्तीर्णा विंशद्योजनमायता ।

सा पुरी गोपुरैरुच्चैः पाण्डुराम्बुदसंनिभैः ।

काञ्चनेन च शालेन राजतेन च शोभते ॥ २० ॥

वह पुरी दस योजन चौड़ी और बीस योजन लंबी थी । सफेद बादलोंके समान ऊँचे - ऊँचे गोपुर तथा सोने और चाँदीके परकोटे उसकी शोभा बढ़ाते थे ॥ २० ॥

प्रासादैश्च विमानैश्च लङ्का परमभूषिता ।

घनैरिवातपापाये मध्यमं वैष्णवं पदम् ॥ २१ ॥

जैसे ग्रीष्मके अन्तकाल —–वर्षा ऋतुमें घनीभूत बादल आकाशकी शोभा बढ़ाते हैं, उसी प्रकार प्रासादों और १. अमरकोशके अनुसार देवताओंके मन्दिरों तथा राजाओंके महलोंको प्रासाद कहते हैं । प्राचीन वास्तुविद्या के अनुसार बहुत लंबा, चौड़ा, ऊँचा और कई भूमियोंका पक्का या पत्थरका बना हुआ भव्य भवन जिसमें अनेक शृङ्ग, शृङ्खला और अण्डक आदि हों ' प्रासाद ' कहा गया है । उसमें बहुत - से गवाक्षोंसे युक्त त्रिकोण, चतुष्कोण, भारत य और वृत्तशालाएँ बनी होती हैं । भाकृतिके भेदसे पुराणों में प्रासाद के पाँच भेद किये गये हैं — चतुरस्र, विमानोंसे लङ्कापुरी अत्यन्त सुशोभित हो रही थी ॥ २१ ॥

यस्यां स्तम्भसहस्रेण प्रासादः समलंकृतः ।

कैलासशिखराकारो दृश्यते खमिवोल्लिखन् ॥ २२ ॥

उस पुरीमें सहस्र खम्भोंसे अलंकृत एक चैत्यप्रासाद था, जो कैलास शिखरके समान दिखायी देता था । वह आकाशको मापता हुआ - सा जान पड़ता था ॥ २२ ॥

चैत्यः स राक्षसेन्द्रस्य बभूव पुरभूषणम् ।

शतेन रक्षसां नित्यं यः समग्रेण रक्ष्यते ॥ २३ ॥

राक्षसराज रावणका वह चैत्यप्रासाद लङ्कापुरीका आभूषण था । कई सौ राक्षस रक्षाके सभी साधनोंसे सम्पन्न होकर प्रतिदिन उसकी रक्षा करते थे ॥ २३ ॥

मनोज्ञां काञ्चनवतीं पर्वतैरुपशोभिताम् ।

नानाधातुविचित्रैश्च उद्यानैरुपशोभिताम् ॥ २४ ॥

इस प्रकार वह पुरी बड़ी ही मनोहर, सुवर्णमयी, अनेकानेक पर्वत से अलंकृत, नाना प्रकारकी विचित्र धातुओंसे चित्रित और अनेक उद्यानोंसे सुशोभित थी ॥ २४ ॥

नानाविहगसंघुष्टां नानामृगनिषेविताम् ।

नानाकुसुमसम्पन्नां नानाराक्षससेविताम् ॥ २५ ॥

भाँति - भाँति के विहङ्गम वहाँ अपनी मधुर बोली बोल रहे थे । नाना प्रकारके मृग आदि पशु उसका सेवन करते थे । अनेक प्रकारके फूलोंकी सम्पत्तिसे वह सम्पन्न थी और विविध चतुरा, वृत्त, वृत्तात और अष्टास्त्र । इनका नाम क्रमशः वैराज, पुष्पक, कैलास, मालक और त्रिविष्टप है । भूमि, अण्डक और शिखर आदिकी न्यूनता अधिकता के कारण इन पाँचोंके नौ - नौ भेद माने गये हैं । जैसे वैराजके मेरु, मन्दर, विमान, भद्रक, सर्वतोभद्र, रुचक, नन्दन, नन्दिवर्धन और श्रीवत्स; पुष्पकके वलभी, गृहराज, शालागृह, मन्दिर, विमान, ब्रह्ममन्दिर, भवन, उत्तम्भ और शिविकावेश्म; कैलासके वलय, दुन्दुभि, पद्म, महापद्म, भद्रक, सर्वतोभद्र, रुचक, नन्दन, गवाक्ष और गवावृत्त; मालकके गज, वृषभ, हंस, गरुड, सिंह, भूमुख, भूधर, श्रीज और पृथ्वीधर तथा त्रिविष्टपके वज्र, चक्र मुष्टिक या व वक्र, स्वस्तिक, खड्ग, गदा, श्रीवृक्ष और विजय । १२. आकाशमार्ग से गमन करनेवाला रथ जो देवता आदिके पास होता है ' विमान ' कहलाता है । सात मंजिलके मकानको भी विमान कहते हैं । प्राचीन वास्तुविद्याके अनुसार उस देवमन्दिरको विमानकी संज्ञा दी गयी है जो ऊपर की ओर पतला होता चला गया हो । मानसार नामक प्राचीन ग्रन्थके अनुसार विमान गोल, चौपहला और अठपहला होता है । गोलको बेसर, चौपहलेको नागर और अठपहलेको द्रावि कहते हैं ( हिंदी-शब्दसागर से ) ।

पृष्ठ 343

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 343 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

११५० श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे प्रकारके आकारवाले राक्षस वहाँ निवास करते थे तां समृद्धां समृद्धार्थी लक्ष्मीवाँलक्ष्मणाग्रजः रावणस्य पुरी रामो ददर्श सह वानरैः धन - धान्यसे सम्पन्न तथा सम्पूर्ण मनोवाञ्छित भरी - पूरी उस रावण पुरीको लक्ष्मणके बड़े भाई श्रीरामने वानरोंके साथ देखा ॥ २६ ॥

तां महागृहसम्बाधां दृष्ट्ा लक्ष्मणपूर्वजः नगरीं त्रिदिवप्रख्यां विस्मयं प्राप वीर्यवान् बड़े - बड़े महलोंसे सघन बसी हुई उस ॥ २५ ॥ नगरीको देखकर पराक्रमी श्रीराम बड़े विस्मित हुए ॥ २७ ॥

। तां रत्नपूर्णा बहुसंविधानां ॥ २६ ॥ प्रासादमालाभिरलंकृतां च ।

वस्तुओंसे पुरीं महायन्त्रकवाटमुख्यां लक्ष्मीवान् ददर्श रामो महता बलेन ॥ २८ ॥

इस प्रकार अपनी विशाल सेनाके साथ श्रीरघुनाथजीने । अनेक प्रकारके रत्नोंसे पूर्ण, तरह - तरह की रचनाओंसे ॥ २७ ॥ सुसज्जित, ऊँचे - ऊँचे महलोंकी पंक्तिसे अलंकृत और बड़े - बड़े

स्वर्गंतुल्य यन्त्रोंसे युक्त मजबूत किवाड़ोंवाली वह अद्भुत पुरी देखी । २८ । इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे एकोनचत्वारिंशः सर्गः ॥ ३ ९ ॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकि निर्मित आरामायण आदिकाव्य के युद्धकाण्ड में उन्तालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ३ ९. ॥ चत्वारिंशः सर्गः सुग्रीव और

ततो रामः सुवेलाग्रं योजनद्वयमण्डलम् ।

उपारोहत् ससुग्रीवो हरियूथैः समन्वितः ॥ १ ॥

तदनन्तर वानरयूथोंसे युक्त सुग्रीवसहित श्रीराम सुवेल-पर्वत के सबसे ऊँचे शिखरपर चढ़े, जिसका विस्तार दो योजनका था ॥ १ ॥।

स्थित्वा मुहूर्त तत्रैव दिशो दश विलोकयन् ।

त्रिकूटशिखरे रम्ये निर्मितां विश्वकर्मणा ॥ २ ॥

ददर्श लङ्कां सुन्यस्तां रम्यकाननशोभिताम् । वहाँ दो घड़ी ठहरकर दसों दिशाओंकी ओर दृष्टिपात करते हुए श्रीरामने त्रिकूट पर्वतके रमणीय शिखरपर सुन्दर ढंगसे बसी हुई विश्वकर्माद्वारा निर्मित लङ्कापुरीको देखा, जो मनोहर काननोंसे सुशोभित थी ॥ २३ ॥

तस्य गोपुरभ्टङ्गस्थं राक्षसेन्द्रं दुरासदम् ॥ ३ ॥

श्वेतचामरपर्यन्तं विजयच्छत्रशोभितम् ।

रक्तचन्दनसंलिप्तं रत्नाभरणभूषितम् ॥ ४ ॥

उस नगरके गोपुरकी छतपर उन्हें दुर्जय राक्षसराज रावण बैठा दिखायी दिया, जिसके दोनों और श्वेत चैबर डुलाये जा रहे थे, सिरपर विजय छत्र शोभा दे रहा था । रावणका सारा शरीर रक्तचन्दनसे चर्चित था । उसके अङ्ग लाल रंगके आभूषणोंसे विभूषित थे ॥ ३-४ ॥

नीलजीमूतसंकाशं हेमसंछादिताम्बरम् ।

ऐरावतविषाणाग्रैरुत्कृष्टकिणवक्षसम् ॥५ ॥

वह काले मेघ के समान जान पड़ता था । उसके वस्त्रोंपर सोनेके काम किये गये थे । ऐरावत हाथीके दाँतों के अग्रभागसे आहत होनेके कारण उसके वक्षःस्थलमें भाषात-चिह्न बन गया था ॥ ५ ॥

रावणका मल्लयुद्ध

शशलोहितरागेण संवीतं रक्तवाससा ।

संध्यातपेन संछन्नं मेघराशिमिवाम्बरे ॥ ६ ॥

खरगोश रक्तके समान लाल रंगसे रँगे हुए वस्त्रसे आच्छादित होकर वह आकाशमें संध्याकालकी धूपसे ढकी हुई मेघमाला के समान दिखायी देता था ॥ ६ ॥

पश्यतां वानरेन्द्राणां राघवस्यापि पश्यतः ।

दर्शनाद् राक्षसेन्द्रस्य सुग्रीवः सहसोत्थितः ॥ ७ ॥

मुख्य - मुख्य वानरों तथा श्रीरघुनाथजीके सामने ही राक्षसराज रावणपर दृष्टि पड़ते ही सुग्रीव सहसा खड़े हो गये ॥ ७ ॥

क्रोधवेगेन संयुक्तः सत्त्वेन च बलेन च ।

अचलाग्रादथोत्थाय पुप्लुवे गोपुरस्थले ॥ ८ ॥

वे क्रोधके वेगसे युक्त और शारीरिक एवं मानसिक बलसे प्रेरित हो सुवेलके शिखरसे उठकर उस गोपुरकी छतपर कूद पड़े ॥ ८ ॥

स्थित्वा मुहूर्त सम्प्रेक्ष्य निर्भयेनान्तरात्मना ।

तृणीकृत्य च तद् रक्षः सोऽब्रवीत् परुषं वचः ॥ ९ ॥

वहाँ खड़े होकर वे कुछ देर तो रावण को देखते रहे । फिर निर्भयचित्तसे उस राक्षसको तिनकेके समान समझकर वे कठोर वाणीमें बोले – ॥ ९ ॥

लोकनाथस्य रामस्य सखा दासोऽस्मि राक्षस ।

न मया मोक्ष्यसेऽद्य त्वं पार्थिवेन्द्रस्य तेजसा ॥ १० ॥

' राक्षस! मैं लोकनाथ भगवान् श्रीरामका सखा और दास हूँ । महाराज श्रीरामके तेनसे आज तू मेरे हाथसे छूट नहीं सकेगा ॥ १० ॥

पृष्ठ 344

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 344 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे चत्वारिंशः सर्गः ११५१

इत्युक्त्वा सहसोत्पत्य पुप्लुवे तस्य चोपरि ।

आकृष्य मुकुटं चित्रं पातयामास तद् भुवि ॥ ११ ॥

ऐसा कहकर वे अकस्मात् उछलकर रावणके ऊपर जा कूदे और उसके विचित्र मुकुटों को खींचकर उन्होंने पृथ्वीपर गिरा दिया ॥ ११ ।

समीक्ष्य तूर्णमायान्तं बभाषे तं निशाचरः ।

सुग्रीवस्त्वं परोक्षं मे हीनग्रीवो भविष्यसि ॥ १२ ॥

उन्हें इस प्रकार तीव्र गतिसे अपने ऊपर आक्रमण करते देख रावणने कहा – ' अरे! जबतक तू मेरे सामने नहीं आया था, तभीतक सुग्रीव ( सुन्दर कण्ठसे युक्त ) था । अब तो तू अपनी इस ग्रीवासे रहित हो जायगा ॥ १२ ॥

इत्युक्त्वोत्थाय तं क्षिप्रं बाहुभ्यामाक्षिपत् तले ।

कन्दुवत् स समुत्थाय बाहुभ्यामाङ्क्षिपद्धरिः ॥ १३ ॥

ऐसा कहकर रावण ने अपनी दो भुजाओंद्वारा उन्हें शीघ्र ही उठाकर उस छतकी फर्शपर दे मारा । फिर वानरराज सुग्रीव -ने भी गेंदकी तरह उछलकर रावणको दोनों भुजाओंसे उठा लिया और उसी फर्शपर जोरसे पटक दिया ॥ १३ ॥

परस्परं स्वेदविदिग्धगात्रौ परस्परं शोणितरक्तदेहौ । परस्परं श्लिष्टनिरुद्धचेष्ट परस्परं शाल्मलिकिंशुकाविव ॥ १४ ॥

फिर तो वे दोनों आपसमें गुँथ गये । दोनोंके ही शरीर पसीने से तर और खून से लथपथ हो गये तथा दोनों ही एक दूसरेकी पकड़में आनेके कारण निश्चेष्ट होकर खिले हुए सेमल और पलाश नामक वृक्षोंके समान दिखायी देने लगे ॥ १४ ॥

मुष्टिप्रहारैश्च तलप्रहारै-ररनिघातैश्च कराग्रघातैः । तौ चक्रतुर्युद्धमसह्यरूपं महाबलौ राक्षसवानरेन्द्रौ ॥ १५ ॥

राक्षसराज रावण और वानरराज सुग्रीव दोनों ही बड़े बलवान् थे, अतः दोनों घूँसे, थप्पड़, कोहनी और पंजोंकी मारके साथ बड़ा असह्य युद्ध करने लगे ॥ १५ ॥

कृत्वा नियुद्धं भृशमुग्रवेगौ कालं चिरं गोपुरवेदिमध्ये । उत्क्षिप्य चोत्क्षिप्य विनम्य देहो पादक्रमाद् गोपुरवेदिलग्नौ ॥ १६ ॥

गोपुरके चबूतरेपर बहुत देरतक भारी मल्लयुद्ध करके वे भयानक वेगवाले दोनों वीर बार - बार एक दूसरेको उछालते और झुकाते हुए पैरोंको विशेष दाँव - पेंचके साथ चलाते-चलाते उस चबूतरेसे जा लगे ॥ १६ ॥

अन्योन्यमापीड्य विलग्नदेह तौ पेततुः सालनिखातमध्ये । उत्पेततुर्भूमितलं स्पृशन्तौ स्थित्वा मुहूर्त त्वभिनिःश्वसन्तौ ॥ १७ ॥

एक दूसरेको दबाकर परस्पर सटे हुए शरीरवाले वे दोनों योद्धा किलेके परकोटे और खाईके बीच में गिर गये । वहाँ

हाँफते हुए दो घड़ीतक पृथ्वीका आलिङ्गन किये पड़े रहे ।

तत्पश्चात् उछलकर खड़े हो गये ॥ १७ ॥

आलिङ्गय चालिङ्गय च बाहुयोक्त्रैः संयोजयामासतुराहवे तौ । संरम्भशिक्षाबलसम्प्रयुक्तौ सुचेरतुः सम्प्रति युद्धमार्गेः ॥ १८ ॥

फिर वे एक दूसरेका बार - बार आलिङ्गन करके उसे बाहु-पाशमें जकड़ने लगे । दोनों ही क्रोध, शिक्षा ( मल्लयुद्ध-विषयक अभ्यास ) तथा शारीरिक बलसे सम्पन्न थे; अतः उस युद्धस्थलमें कुश्तीके अनेक दाँव - पेंच दिखाते हुए भ्रमण करने लगे ॥ १८ ॥

शार्दूलसिंहाविव जातदंष्ट्रौ गजेन्द्रपोताविव सम्प्रयुक्तौ । संहत्य संवेद्य चतौ कराभ्यां तौ पेततुर्वै युगपद् धरायाम् ॥ १ ९ ॥ जिनके नये - नये दाँत निकले हों, ऐसे बाघ और सिंह बच्चों तथा परस्पर लड़ते हुए गजराजके छोटे छौनोंके समान वे दोनों वीर अपने वक्षःस्थलसे एक दूसरेको दबाते और हाथसे परस्पर बल आजमाते हुए एक साथ ही पृथ्वीपर गिर पड़े ॥ १ ९ ॥ उद्यम्य चान्योन्यमधिक्षिपन्तौ संचक्रमाते बहु युद्धमार्गे । व्यायामशिक्षाबलसम्प्रयुक्तौ क्लमं न तौ जग्मतुराशु वीरौ ॥ २० ॥

दोनों ही कसरती जवान थे और युद्धकी शिक्षा तथा बल-से सम्पन्न थे । अतः युद्ध जीतने के लिये उद्यमशील हो एक दूसरेपर आक्षेप करते हुए युद्धमार्गपर अनेक प्रकारसे विचरण करते थे तथापि उन वीरोंको जल्दी थकावट नहीं होती थी ॥ बाहूत्तमैर्वारणवारणाभै-र्निवारयन्ती परवारणाभौ । चिरेण कालेन भृशं प्रयुद्धौ संचेरतुर्मण्डलमार्गमाशु ॥ २१ ॥

मतवाले हाथियोंके समान सुग्रीव और रावण गजराज के शुण्ड- दण्डकी भाँति मोटे एवं बलिष्ठ बाहुदण्डोंद्वारा एक दूसरे-के दाँवको रोकते हुए बहुत देरतक बड़े आवेशके साथ युद्ध करते और शीघ्रतापूर्वक पैंतरे बदलते रहे ॥ २१ ॥

पृष्ठ 345

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 345 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

११५२ श्रीमद्वाल्मीकीय रामाय

परस्परमासाद्य यत्तावन्योन्यसूदने ।

मार्जाराविव भक्षार्थेऽवतस्थाते मुहुर्मुहुः ॥ २२ ॥

वे परस्पर भिड़कर एक दूसरेको मार डालनेका प्रयत्न कर रहे थे । जैसे दो बिलाव किसी भक्ष्य वस्तुके लिये क्रोध -पूर्वक स्थित हो परस्पर दृष्टिपात कर बारंबार गुर्राते रहते हैं, उसी तरह रावण और सुग्रीव भी लड़ रहे थे ॥ २२ ॥

मण्डलानि विचित्राणि स्थानानि विविधानि च ।

गोमूत्राणि चित्राणि गतप्रत्यागतानि च ॥ २३ ॥

विचित्र मण्डल और भाँति - भाँति के स्थानेका प्रदर्शन करते हुए गोमूत्र की रेखा के समान कुटिल गतिसे चलते और विचित्र रीतिसे कभी आगे बढ़ते और कभी पीछे हटते थे ॥ २३ ॥

तिरश्चीनगतान्येव तथा वक्रगतानि च ।

परिमोक्षं प्रहाराणां वर्जनं परिधावनम् ॥ २४ ॥

अभिद्रवणमालावमवस्थानं सविग्रहम् ।

परावृत्तमपावृत्तमपद्रुतमवप्लुतम् ॥ २५ ॥

उपन्यस्तमपन्यस्तं युद्धमार्गविशारदौ ।

तौ विचेरतुरन्योन्यं वानरेन्द्रश्च रावणः ॥ २६ ॥

कभी तिरछी चाल से चलते, कभी टेढ़ी चालसे दायें-बायें घूम जाते, कभी अपने स्थानसे हटकर शत्रुके प्रहारको व्यर्थं कर देते, कभी बदलेमें स्वयं भी दाँव - पेंचका प्रयोग करके शत्रुके आक्रमणसे अपनेको बचा लेते, कभी एक खड़ा रहता तो दूसरा उसके चारों ओर दौड़ लगाता, कभी दोनों एक दूसरे के सम्मुख शीघ्रतापूर्वक दौड़कर आक्रमण करते, कभी झुककर या मेढककी भाँति धीरे से उछलकर चलते, कभी लड़ते हुए एक ही जगहपर स्थिर रहते, कभी पीछे की ओर लौट पड़ते, कभी सामने खड़े - खड़े ही पीछे हटते, कभी विपक्षीको पकड़ने की इच्छासे अपने शरीरको सिकोड़कर या झुकाकर उसकी ओर दौड़ते, कभी प्रतिद्वन्द्वीपर वैरसे प्रहार करने के लिये नीचे मुँह किये उसपर टूट पड़ते, कभी प्रतिपक्षी योद्धाकी बाँह पकड़नेके लिये अपनी बाँह फैला देते और कभी विरोधीकी पकड़से बचने के लिये अपनी बाँहोंको पीछे खींच लेते । इस प्रकार मल्लयुद्धकी कलामें परम प्रवीण वानरराज सुग्रीव तथा रावण एक दूसरे पर आघात करनेके लिये मण्डलाकार विचर

रहे थे । २४–२६ ॥

एतस्मिन्नन्तरे रक्षो मायाबलमथात्मनः ।

आरब्धुमुपसम्पेदे ज्ञात्वा तं वानराधिपः ॥ २७ ॥

उत्पपात तदाऽऽकाशं जितकाशी जितक्लमः ।

रावणः स्थित एवात्र हरिराजेन वञ्चितः ॥ २८ ॥

इसी बीचमें राक्षस रावणने अपनी मायाशक्तिसे काम लेने-का विचार किया । वानरराज सुग्रीव इस बातको ताड़ गये; इसलिये सहसा आकाशमें उछल पड़े । वे विजयोल्लाससे सुशोभित होते थे और थकावटको जीत चुके थे । वानरराज रावणको चकमा देकर निकल गये और वह खड़ा खड़ा देखता ही रह गया ॥ २७-२८ ॥

अथ हरिवरनाथः प्राप्तसंग्रामकीर्ति-निशिचरपतिमाजौ योजयित्वा श्रमेण ।

गगनमतिविशालं लङ्घयित्वार्कसून-हरिगणवलमध्ये रामपार्श्व जगाम ॥ २ ९ ॥

जिन्हें संग्राममें कीर्ति प्राप्त हुई थी, वे वानरराज सूर्यपुत्र सुग्रीव निशाचरपति रावणको युद्धमें थकाकर अत्यन्त विशाल आकाशमार्गका लङ्घन करके वानरों की सेनाके बीच श्रीराम-चन्द्रजीके पास आ पहुँचे ॥ २ ९ ॥ इति स सवितृसूनुस्तत्र तत् कर्म कृत्वा पवनगतिरनीकं प्राविशत् सम्प्रहृष्टः । रघुवर नृपसूनोर्वर्धयन् युद्धहर्षे तरुमृगगणमुख्यैः पूज्यमानो हरीन्द्रः ॥ ३० ॥

इस प्रकार वहाँ अद्भुत कर्म करके वायुके समान शीघ्र-गामी सूर्यपुत्र सुग्रीवने दशरथराजकुमार श्रीरामके युद्धविषयक उत्साहको बढ़ाते हुए बड़े हर्ष के साथ वानरसेनामें प्रवेश किया । उस समय प्रधान प्रधान वानरोंने वानरराजका अभि-नन्दन किया ॥ ३० ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे चत्वारिंशः सर्गः ॥४० ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें चालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ४० ॥

१. भरतने मल्लयुद्धमें चार प्रकारके मण्डल बताये हैं । इनके नाम है - चारिमण्डल, करण मण्डल, खण्डमण्डल और महा-मण्डल । इनके लक्षण इस प्रकार हैं — एक पैंरसे आगे बढ़कर चक्कर काटते हुए शत्रुपर आक्रमण करना चारिमण्डल कहलाता है । दो पैरसे मण्डलाकार घूमते हुए आक्रमण करना करण मण्डल कहा गया है । अनेक करण मण्डलों का संयोग होनेसे खण्डमण्डल होता है और तीन या चार खण्डमण्डलोंके संयोगसे महामण्डल कहा गया है । २. भरतमुनिने मल्लयुद्धमें छः स्थानोंका उल्लेख किया है- वैष्णव, समपाद, वैशाख, मण्डल, प्रत्यालीढ़ और अनालीढ़ । पैरोंको आगे-पीछे अगल - बगल में चलाते हुए विशेष प्रकारसे उन्हें यथास्थान स्थापित करना ही स्थान कहलाता है । कोई - कोई बाघ, सिंह आदि जन्तुओंके समान खड़े होनेकी रीतिको ही स्थान कहते हैं ।

पृष्ठ 346

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 346 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे एकचत्वारिंशः सर्गः ११५३ एकचत्वारिंशः सर्गः श्रीरामका सुग्रीवको दुःसाहससे रोकना, लङ्काके चारों द्वारोंपर वानरसैनिकोंकी नियुक्ति, रामदूत अङ्गदका रावण के महल में पराक्रम तथा वानरोंके आक्रमणसे राक्षसोंको भय

अथ तस्मिन् निमित्तानि दृष्ट्वा लक्ष्मणपूर्वजः ।

सुग्रीवं सम्परिष्वज्य रामो वचनमब्रवीत् ॥ १ ॥

सुग्रीवके शरीर में युद्धके चिह्न देखकर लक्ष्मणके बड़े भाई श्रीरामने उन्हें हृदयसे लगा लिया और इस प्रकार कहा -- ॥ १ ॥

असम्मन्त्र्य मया सार्धं तदिदं साहसं कृतम् ।

एवं साहसयुक्तानि न कुर्वन्ति जनेश्वराः ॥ २ ॥

' सुग्रीव! तुमने मुझसे सलाह लिये बिना ही यह बड़े साहसका काम कर डाला । राजालोग ऐसे दुःसाहसपूर्ण कार्य नहीं किया करते हैं ॥ २ ॥

संशये स्थाप्य मां चेदं बलं चेमं विभीषणम् ।

कष्टं कृतमिदं वीर साहसं साहसप्रिय ॥ ३ ॥

“ रुाहसप्रिय वीर! तुमने मुझको, इस वानरसेनाको और विभीषण को भी संशय में डालकर जो यह साहसपूर्ण कार्य किया है, इससे हमें बड़ा कष्ट हुआ ॥ ३ ॥

इदानीं मा कृथा वीर एवंविधमरिंदम ।

त्वयि किंचित्समापन्ने किं कार्य सीतया मम ॥ ४ ॥

भरतेन महाबाहो लक्ष्मणेन यवीयसा ।

शत्रुघ्नेन च शत्रुघ्न स्वशरीरेण वा पुनः ॥ ५ ॥

' शत्रुओंका दमन करनेवाले वीर! अब फिर तुम ऐसा दुःसाहस न करना । शत्रुसूदन महाबाहो! यदि तुम्हें कुछ हो गया तो मैं सीता, भरत, लक्ष्मण, छोटे भाई शत्रुघ्न तथा अपने इस शरीर को भी लेकर क्या करूँगा? ॥ ४-५ ॥

त्वयि चानागते पूर्वमिति मे निश्चिता मतिः ।

जानतश्चापि ते वीर्य महेन्द्रवरुणोपम ॥ ६ ॥

हत्वाहं रावणं युद्धे सपुत्रबलवाहनम् ।

अभिषिच्य च लङ्कायां विभीषणमथापि च ॥ ७ ॥

भरते राज्यमारोप्य त्यक्ष्ये देहं महाबल । ' महेन्द्र और वरुण के समान महाबली! यद्यपि मैं तुम्हारे बल - पराक्रमः जानता था, तथापि जबतक तुम यहाँ लौटकर नहीं आये थे, उससे पहले मैंने यह निश्चित विचार कर लिया था कि युद्ध में पुत्र, सेना और वाहनोंसहित रावणका वध करके लङ्काके राज्यपर विभीषणका अभिषेक कर दूँगा और अयोध्याका राज्य भरतको देकर अपने इस शरीरको त्याग दूँगा ' ॥ ६-७३ ॥ तमेवं वादिनं रामं सुग्रीवः प्रत्यभाषत ॥ ८ ॥

तव भार्यापहर्तारं दृष्ट्वा राघव रावणम् ।

मर्षयामि कथं वीर जानन् विक्रममात्मनः ॥ ९ ॥

बा ० रा ० ५. ९.१-ऐसी बातें कहते हुए श्रीरामको सुग्रीवने यों उत्तर दिया – “ वीर रघुनन्दन! अपने पराक्रमका ज्ञान रखते हुए मैं आपको भार्याका अपहरण करनेवाले रावणको देखकर कैसे क्षमा कर सकता था? ' ॥ ८ - ९ ॥

इत्येवं वादिनं वीरमभिनन्द्य च राघवः ।

लक्ष्मणं लक्ष्मिसम्पन्नमिदं वचनमब्रवीत् ॥ १० ॥

वीर सुग्रीवने जब ऐसी बात कही, तब उनका अभिनन्दन करके श्रीरामचन्द्रजीने शोभासम्पन्न लक्ष्मणसे कहा – ॥ १० ॥

परिगृह्योदकं शीतं वनानि फलवन्ति च ।

बलौघं संविभज्येमं व्यूह्य तिष्ठाम लक्ष्मण ॥ ११ ॥

‘ लक्ष्मण! शीतल जलसे भरे हुए जलाशय और फलोंसे सम्पन्न वनका आश्रय ले हमलोग इस विशाल वानरसेनाका विभाग करके व्यूहरचना कर लें और युद्धके लिये उद्यत हो जायँ ॥ ११ ॥

लोकक्षयकरं भीमं भयं पश्याम्युपस्थितम् ।

निवर्हणं प्रवीराणामृक्षवानररक्षसाम् ॥ १२ ॥

" इस समय मैं लोकसंहारकी सूचना देनेवाला भयानक अपशकुन उपस्थित देखता हूँ, जिससे सिद्ध होता है रीछों, वानरों और राक्षसोंके मुख्य - मुख्य वीरोंका संहार होगा ॥ १२ ॥

वाता हि परुषं वान्ति कम्पते च वसुंधरा ।

पर्वताग्राणि वेपन्ते नदन्ति धरणीधराः ॥ १३ ॥

' प्रचण्ड आँधी चल रही है, पृथ्वी काँपने लगी है, पर्वतोंके शिखर हिलने लगे हैं और दिग्गज चीत्कार करते हैं ॥

मेघाः क्रव्यादसंकाशाः परुषाः परुषस्वराः ।

क्रूराः क्रूरं प्रवर्षन्ते मिश्रं शोणितबिन्दुभिः ॥ १४ ॥

‘ मेघ हिंसक जीवोंके समान क्रूर हो गये हैं । वे कठोर स्वरमें विकट गर्जना करते हैं तथा रक्त - विन्दुओंसे मिले हुए जलकी क्रूरतापूर्ण वर्षा कर रहे हैं ॥ १४ ॥

रक्तचन्दनसंकाशा संध्या परमदारुणा ।

ज्वलच्च निपतत्येतदादित्यादग्निमण्डलम् ॥ १५ ॥

' अत्यन्त दारुण संध्या रक्त चन्दनके समान लाल दिखायी देती है । सूर्यसे यह जलती आगका पुञ्ज गिर रहा है ॥ १५ ॥

आदित्यमभिवाश्यन्ति जनयन्तो महद्भयम् ।

दीना दीनखरा घोरा अप्रशस्ता मृगद्विजाः ॥ १६ ॥

' निषिद्ध पशु और पक्षी दीन हो दीनतासूचक स्वर में सूर्य की ओर देखते हुए चीत्कार करते हैं, इससे वे बड़े भयंकर लगते और महान् भय उत्पन्न करते हैं ॥ १६ ॥

पृष्ठ 347

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 347 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

११५४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे

रजन्यामप्रकाशश्च संतापयति चन्द्रमाः ।

कृष्णरक्तांशुपर्यन्तो यथा लोकस्य संक्षये ॥ १७ ॥

" रातमें चन्द्रमाका प्रकाश क्षीण हो जाता है । वे शीतलताकी जगह संताप देते हैं । उनके किनारेका भाग काला और लाल दिखायी देता है । समस्त लोकोंके संहारकालमें चन्द्रमाका जैसा रूप रहता है, वैसा ही इस समय भी देखा जाता है || १७ ॥

ह्रस्वो रूक्षोऽप्रशस्तश्च परिवेषः सुलोहितः ।

आदित्यमण्डले नीलं लक्ष्म लक्ष्मण दृश्यते ॥ १८ ॥

' लक्ष्मण! सूर्यमण्डल में छोटा रूखा, अमङ्गलकारी और अत्यन्त लाल घेरा दिखायी देता है । साथ ही वहाँ काला चिह्न भी दृष्टिगोचर होता है ॥ १८ ॥

दृश्यन्ते न यथावच्च नक्षत्राण्यभिवर्तते ।

युगान्तमिव लोकस्य पश्य लक्ष्मण शंसति ॥ १ ९ ॥

' लक्ष्मण! ये नक्षत्र अच्छी तरह प्रकाशित नहीं हो रहे हैं— मलिन दिखायी देते हैं । यह अशुभ लक्षण संसारका प्रलय - सा सूचित करता हुआ मेरे सामने प्रकट हो रहा है ॥ १ ९ ॥

काकाः श्येनास्तथा गृध्रा नीचैः परिपतन्ति च ।

शिवाश्चाप्यशुभा वाचः प्रवदन्ति महाखनाः ॥ २० ॥

' कौए, बाज और गीध नीचे गिरते हैं — भूतलपर आ आ बैठते हैं और गीदड़ियाँ बड़े जोर - जोरसे अमङ्गल-सूचक बोली बोलती हैं ॥ २० ॥

शैलैः शूलैश्च खगैश्व विमुक्तः कपिराक्षसैः ।

भविष्यत्यावृता भूमिर्मासशोणितकर्दमा ॥ २१ ॥

“ इससे सूचित होता है कि वानरों और राक्षसोंद्वारा चलाये गये शिलाखण्डों, शूलों और खड्डोंसे यह धरती पट जायगी और यहाँ रक्त - मांसकी कीच जम जायगी ॥ २१ ॥

क्षिप्रमद्य दुराधर्षो पुरीं रावणपालिताम् ।

अभियाम जवेनैव सर्वतो हरिभिर्वृताः ॥ २२ ॥

' रावणके द्वारा पालित यह लङ्कापुरी शत्रुओंके लिये दुर्जय है, तथापि अब हम शीघ्र ही वानरोंके साथ इसपर सब ओरसे वेगपूर्वक आक्रमण करें ' ॥ २२ ॥

इत्येवं तु वदन वीरो लक्ष्मणं लक्ष्मणाग्रजः ।

तस्मादवातरच्छीघ्रं पर्वताग्रान्महाबलः ॥ २३ ॥

लक्ष्मणसे ऐसा कहते हुए वीर महाबली श्रीरामचन्द्रजी उस पर्वत शिखरसे तत्काल नीचे उतर आये ॥ २३ ॥

अवतीर्य तु धर्मात्मा तस्माच्छैलात् स राघवः ।

परैः परमदुर्धर्षे ददर्श बलमात्मनः ॥ २४ ॥

उस पर्वतसे उतरकर धर्मात्मा श्रीरघुनाथजीने अपनी सेनाका निरीक्षण किया, जो शत्रुओंके लिये अत्यन्त दुर्जय थी ॥ २४ ॥

संनह्य तु ससुग्रीवः कपिराजवलं महत् ।

कालज्ञो राघवः काले संयुगायाभ्यचोदयत् ॥ २५ ॥

फिर सुग्रीवकी सहायतासे कपिराजकी उस विशाल सेनाको सुसज्जित करके समयका ज्ञान रखनेवाले श्रीरामने ज्योतिषशास्त्रोक्त शुभ समय में उसे युद्धके लिये कूच करनेकी आज्ञा दी ॥ २५ ॥

ततः काले महाबाहुर्बलेन महता वृतः ।

प्रस्थितः पुरतो धन्वी लङ्कामभिमुखः पुरीम् ॥ २६ ॥

तदनन्तर महाबाहु धनुर्धर श्रीरघुनाथजी उस विशाल सेनाके साथ शुभ मुहूर्तमें आगे - आगे लङ्कापुरीकी ओर प्रस्थित हुए || २६ ||

तं विभीषणसुग्रीवौ हनूमाञ्जाम्बवान् नलः ।

ऋक्षराजस्तथा नीलो लक्ष्मणश्चान्वयुस्तदा ॥ २७ ॥

उस समय विभीषण, सुग्रीव, हनुमान्, ऋक्षराज जाम्बवान्, नल, नील तथा लक्ष्मण उनके पीछे - पीछे चले ॥

ततः पश्चात् सुमहती पृतनर्क्षवनौकसाम् ।

प्रच्छाद्य महतीं भूमिमनुयाति स्म राघवम् ॥ २८ ॥

तत्पश्चात् रीछों और वानरोंकी वह विशाल सेना बहुत बड़ी भूमिको आच्छादित करके श्रीरघुनाथजीके पीछे-पीछे चली ॥ २८ ॥

शैलशृङ्गाणि शतशः प्रवृद्धांश्च महीरुहान् ।

जगृहुः कुञ्जरप्रख्या वानराः परवारणाः ॥ २ ९ ॥

शत्रुओंको आगे बढ़नेसे रोकनेवाले हाथीके समान विशालकाय वानरोंने सैकड़ों शैलशिखरों और बड़े - बड़े वृक्षों को हाथमें ले रक्खा था ॥ २ ९ ॥

तौ त्वदीर्घेण कालेन भ्रातरौ रामलक्ष्मणौ ।

रावणस्य पुरीं लङ्कामासेदतुररिंदमौ ॥ ३० ॥

शत्रुओं का दमन करनेवाले वे दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण थोड़ी ही देर में लङ्कापुरी के पास पहुँच गये ॥ ३० ॥

पताकामालिनीं रम्यामुद्यान वनशोभिताम् ।

चित्रवप्रां सुदुष्प्रापामुच्चैः प्राकारतोरणाम् ॥ ३१ ॥

वह रमणीय ध्वजा - पताकाओंसे अलंकृत थी । अनेकानेक उद्यान और वन उसकी शोभा बढ़ा रहे थे । उसके चारों ओर बड़ा ही अद्भुत और ऊँचा परकोटा था । उस परकोटेसे मिला हुआ ही नगरका सदर फाटक था । उन परकोटों के कारण लङ्कापुरीमें पहुँचना किसीके लिये भी अत्यन्त कठिन था ॥ ३१ ॥

तां सुरैरपि दुर्धर्षो रामवाक्यप्रचोदिताः ।

पृष्ठ 348

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 348 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे एकचत्वारिंशः सर्गः ११५५ यथानिदेशं सम्पीड्य न्यविशन्त वनौकसः ॥ ३२ ॥

यद्यपि देवताओंके लिये भी लङ्कापर आक्रमण करना कठिन काम था तो भी श्रीरामकी आज्ञा से प्रेरित हो वानर यथास्थान रहकर उस पुरीपर घेरा डालकर उसके भीतर प्रवेश करने लगे ॥ ३२ ॥

लङ्कायास्तूत्तरद्वारं शैलशृङ्गमिवोन्नतम् ।

रामः सहानुजो धन्वी जुगोप च रुरोध च ॥ ३३ ॥

लङ्काका उत्तर द्वार पर्वतशिखर के समान ऊँचा था । श्रीराम और लक्ष्मणने धनुष हाथमें लेकर उसका मार्ग रोक लिया और वहीं रहकर वे अपनी सेनाकी रक्षा करने लगे ॥

लङ्कामुपनिविष्टस्तु रामो दशरथात्मजः ।

लक्ष्मणानुचरो वीरः पुरीं रावणपालिताम् ॥ ३४ ॥

उत्तरद्वारमासाद्य यत्र तिष्ठति रावणः ।

नायो रामाद्धि तद् द्वारं समर्थः परिरक्षितुम् ॥ ३५ ॥

दशरथनन्दन वीर श्रीराम लक्ष्मणको साथ ले रावण-पालित लङ्कापुरीके पास जा उत्तर द्वारपर पहुँचकर जहाँ स्वयं रावण खड़ा था, वहीं डट गये । श्रीरामके सिवा दूसरा कोई

उस द्वारपर अपने सैनिकोंकी रक्षा करने में समर्थ नहीं ।

सकता था ॥ ३४-३५ ॥

रावणाधिष्ठितं भीमं वरुणेनेव सागरम् ।

सायुधै राक्षसैर्भीमैरभिगुप्तं समन्ततः ॥ ३६ ॥

अस्त्र शस्त्रधारी भयंकर राक्षसोंद्वारा सब ओरसे सुरक्षित उस भयानक द्वारपर रावण उसी तरह खड़ा था, जैसे वरुण देवता समुद्र में अधिष्ठित होते हैं ॥ ३६ ॥

लघूनां त्रासजननं पातालमिव दानवैः ।

विन्यस्तानि च योधानां बहूनि विविधानि च ॥ ३७ ॥

ददर्शायुधजालानि तथैव कवचानि च । वह उत्तर द्वार अल्प बलशाली पुरुषोंके मनमें उसी प्रकार भय उत्पन्न करता था, जैसे दानवद्वारा सुरक्षित पाताल भयदायक जान पड़ता है । उस द्वारके भीतर योद्धाओंके बहुत - से भाँति - भाँति के अस्त्र - शस्त्र और कवच रक्खे गये थे, जिन्हें भगवान् श्रीरामने देखा ॥ ३७३ ॥

पूर्व तु द्वारमासाद्य नीलो हरिचमूपतिः ॥ ३८ ॥

अतिष्ठत् सह मैन्देन द्विविदेन च वीर्यवान् । वानरसेनापति पराक्रमी नील मैन्द और द्विविदके साथ लङ्का पूर्वद्वारपर जाकर डट गये ॥ ३८३ ॥

अङ्गदो दक्षिणद्वारं जग्राह सुमहाबलः ॥ ३ ९ ॥ ऋषभेण गवाक्षेण गजेन गवयेन च । महाबली अङ्गदने ऋषभ, गवाक्ष, गज और गवयके साथ दक्षिण द्वारपर अधिकार जमा लिया ॥ ३ ९ ३ ॥ हनूमान् पश्चिमद्वारं ररक्ष बलवान् कपिः ॥ ४० ॥

प्रमाथिप्रसाभ्यां च वीरैरन्यैश्च संगतः । प्रमाथी, प्रघस तथा अन्य वानरवीरोंके साथ बलवान् कपिश्रेष्ठ हनुमान्ने पश्चिम द्वारका मार्गं रोक लिया ॥ ४०३ ॥

मध्यमे च स्वयं गुल्मे सुग्रीवः समतिष्ठत ॥ ४१ ॥

सह सर्वैर्हरिश्रेष्ठैः सुपर्णपवनोपमैः । उत्तर और पश्चिमके मध्यभागमें ( वायव्य कोण में ) जो राक्षससेनाकी छावनी थी, उसपर गरुड़ और वायुके समान वेगशाली श्रेष्ठ वानरवीरों के साथ सुग्रीवने आक्रमण किया ॥ वानराणां तु पत्रिंशत्कोटयः प्रख्यातयूथपाः ॥ ४२ ॥

निपीड्योपनिविष्टाश्च सुग्रीवो यत्र वानरः । जहाँ वानरराज सुग्रीव थे, वहाँ वानरोंके छत्तीस करोड़ विख्यात यूथपति राक्षसोंको पीड़ा देते हुए उपस्थित रहते थे || ४२३ ॥ शासनेन तु रामस्य लक्ष्मणः सविभीषणः ॥ ४३ ॥

द्वारे द्वारे हरीणां तु कोटिं कोटीर्न्यवेशयत् । श्रीरामकी आज्ञासे विभीषणसहित लक्ष्मणने लङ्काके प्रत्येक द्वारपर एक - एक करोड़ वानरोंको नियुक्त कर दिया ॥ पश्चिमेन तु रामस्य सुषेणः सहजाम्बवान् ॥ ४४ ॥

अदूरान्मध्यमे गुल्मे तस्थौ बहुबलानुगः । सुषेण और जाम्बवान् बहुत - सी सेनाके साथ श्रीरामचन्द्र-जीके पीछे थोड़ी ही दूरपर रहकर बीचके मोर्चेकी रक्षा करते रहे ॥ ४४३ ॥

ते तु वानरशार्दूलाः शार्दूला इव दंष्ट्रिणः ।

गृहीत्वा द्रुमशैलाग्रान् हृष्टा युद्धाय तस्थिरे ॥ ४५ ॥

वे वानरसिंह बाघोंके समान बड़े - बड़े दाढ़ोंसे युक्त थे 1 वे हर्ष और उत्साह में भरकर हाथोंमें वृक्ष और पर्वत - शिखर लिये युद्ध के लिये डट गये ॥ ४५ ॥

सर्वे विकृतलाङ्गलाः सर्वे दंष्ट्रानखायुधाः ।

सर्वे विकृतचित्राङ्गाः सर्वे च विकृताननाः ॥ ४६ ॥

सभी वानरोंकी पूँछें क्रोधके कारण अस्वाभाविक रूपसे हिल रही थीं । दाढ़े और नख ही उन सबके आयुध थे । उन सबके मुख आदि अङ्गोंपर क्रोधरूप विकारके विचित्र चिह्न परिलक्षित होते थे तथा सबके मुख विकट एवं विकराल दिखायी देते थे ॥ ४६ ॥

दशनागबलाः केचित् केचिद् दशगुणोत्तराः ।

के चिन्नागसहस्रस्य बभूवुस्तुल्यविक्रमाः ॥ ४७ ॥

इनमेंसे किन्हीं वानरोंमें दस हाथियोंका बल था, कोई उनसे भी दसगुने अधिक बलवान् थे तथा किन्हींमें एक हजार हाथियों के समान बल था ॥ ४७ ॥

पृष्ठ 349

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 349 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

११५६ श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे

सन्ति चौघबलाः केचित् केचिच्छतगुणोत्तराः ।

अप्रमेयबलाश्चान्ये तत्रासन् हरियूथपाः ॥ ४८ ॥

किन्हींमें दस हजार हाथियोंकी शक्ति थी, कोई इनसे भी सौ गुने बलवान् थे तथा अन्य बहुतेरे वानर - यूथपतियों में तो बलका परिमाण ही नहीं था । वे असीम बलशाली थे ।

अद्भुतश्च विचित्रश्च तेषामासीत् समागमः ।

तत्र वानरसैन्यानां शलभानामिवोद्गमः ॥ ४ ९ ॥

वहाँ उन वानरसेनाओंका टिड्डीदलके उद्गमके समान अद्भुत एवं विचित्र समागम हुआ था ॥ ४ ९ ॥

परिपूर्णमिवाकाशं सम्पूर्णव च मेदिनी ।

लङ्कामुपनिविप्रैश्च सम्पतद्भिश्च वानरैः ॥ ५० ॥

लङ्कामें उछल - उछलकर आते हुए वानरोंसे आकाश भर गया था और पुरीमें प्रवेश करके खड़े हुए कपिसमूहोंसे वहाँकी सारी पृथ्वी आच्छादित हो गयी थी ॥ ५० ॥

शतं शतसहस्राणां पृतनर्क्षवनौकसाम् ।

लङ्काद्वाराण्युपाजग्मुरन्ये योद्धुं समन्ततः ॥ ५१ ॥

रीछों और वानरोंकी एक करोड़ सेना तो लङ्काके चारों द्वापर आकर डटी थी और अन्य सैनिक सब ओर युद्धके लिये चले गये थे । ५१ ॥

आवृतः स गिरिः सर्वैस्तैः समन्तात् प्लवङ्गमैः ।

अयुतानां सहस्रं च पुरीं तामभ्यवर्तत ॥ ५२ ॥

समस्त वानरोंने चारों ओरसे उस त्रिकूट पर्वतको ( जिसपर लङ्का बसी थी ) घेर लिया था । सहस्र अयुत ( एक करोड़ ) वानर तो उस पुरीमें सभी द्वारोंपर लड़ती हुई सेनाका समाचार लेनेके लिये नगर में सब ओर घूमते रहते थे ॥ ५२ ॥

वानरैर्बलवद्भिश्च बभूव द्रुमपाणिभिः ।

सर्वतः संवृता लङ्का दुष्प्रवेशापि वायुना ॥ ५३ ॥

हाथोंमें वृक्ष लिये बलवान् वानरोंद्वारा सब ओरसे घिरी हुई लङ्कामें वायु के लिये भी प्रवेश पाना कठिन हो गया था ।

राक्षसा विस्मयं जग्मुः सहसाभिनिपीडिताः ।

वानरैर्मेघसंकाशैः शक्रतुल्यपराक्रमैः ॥ ५४ ॥

मेघ के समान काले एवं भयंकर तथा इन्द्रतुल्य पराक्रमी वानरोंद्वारा सहसा पीड़ित होनेके कारण राक्षसोंको बड़ा विस्मय हुआ || ५४ ॥

महाञ्छन्दोऽभवत् तत्र बलौघस्याभिवर्ततः ।

सागरस्येव भिन्नस्य यथा स्यात् सलिलखनः ॥ ५५ ॥

जैसे सेतुको विदीर्ण कर अथवा मर्यादाको तोड़कर बहनेवाले समुद्रके जलका महान् शब्द होता है, उसी प्रकार वहाँ आक्रमण करती हुई विशाल वानरसेनाका महान् कोलाहल हो रहा था ॥ ५५ ॥

तेन शब्देन महता सप्राकारा सतोरणा ।

लङ्का प्रचलिता सर्वा सशैलवनकानना ॥ ५६ ॥

उस महान् कोलाहलसे परकोटों, फाटकों, पर्वतों, वनों तथा काननोंसहित समूची लङ्कापुरीमें हलचल मच गयी ।

रामलक्ष्मणगुप्ता सा सुग्रीवेण च वाहिनी ।

बभूव दुर्धर्षतरा सर्वैरपि सुरासुरैः ॥ ५७ ॥

श्रीराम, लक्ष्मण और सुग्रीवसे सुरक्षित वह विशाल वानर-वाहिनी समस्त देवताओं और असुरों के लिये भी अत्यन्त दुर्जय हो गयी थी ॥ ५७ ॥

राघवः संनिवेश्यैवं स्वसैन्यं रक्षसां वधे ।

सम्मन्त्र्य मन्त्रिभिः सार्धं निश्चित्य च पुनः पुनः ॥ ५८ ॥

आनन्तर्यमभिप्रेप्सुः क्रमयोगार्थतत्त्ववित् ।

विभीषणस्यानुमते राजधर्ममनुस्मरन् ॥ ५ ९ ॥

अङ्गदं वालितनयं समाहूयेदमब्रवीत् । इस प्रकार राक्षसों के वधके लिये अपनी सेनाको यथा-स्थान खड़ी करके उसके बाद के कर्तव्यको जानने की इच्छासे श्रीरघुनाथजीने मन्त्रियोंके साथ बारंबार सलाह की और एक निश्चयपर पहुँचकर साम, दान आदि उपायोंके क्रमशः प्रयोग-से सुलभ होनेवाले अर्थतत्त्वके ज्ञाता श्रीराम विभीषणकी अनु-मति ले राजधर्मका विचार करते हुए वालिपुत्र अङ्गदको बुला-कर उनसे इस प्रकार बोले- ॥ ५८-५९ ३ ॥ गत्वा सौम्य दशग्रीवं ब्रूहि मद्वचनात् कपे ॥ ६० ॥

लङ्घयित्वा पुरीं लङ्कां भयं त्यक्त्वा गतव्यथः ।

भ्रष्टश्रीकं गतैश्वर्य मुमूर्षानष्टचेतनम् ॥ ६१ ॥

सौम्य! कपिप्रवर! दशमुख रावण राज्यलक्ष्मीसे भ्रष्ट हो गया, अब उसका ऐश्वर्यं समाप्त हो चला, वह मरना ही चाहता है, इसलिये उसकी चेतना ( विचार - शक्ति ) नष्ट हो गयी है । तुम परकोटा लाँघकर लङ्कापुरीमें भय छोड़कर जाओ और व्यथारहित हो उससे मेरी ओरसे ये बातें कहो -- ६०-६१

ऋषीणां देवतानां च गन्धर्वाप्सरसां तथा ।

नागानामथ यक्षाणां राज्ञां च रजनीचर ॥ ६२ ॥

यच्च पापं कृतं मोहादवलिप्तेन राक्षस ।

नूनं ते विगतो दर्पः स्वयंभूवरदानजः ।

तस्य पापस्य सम्प्राप्ता व्युष्टिरद्य दुरासदा ॥ ६३ ॥

" निशाचर! राक्षसराज! तुमने मोहवश घमंड में आकर ऋषि, देवता, गन्धर्व, अप्सरा, नाग, यक्ष और राजाओंका बड़ा अपराध किया है । ब्रह्माजीका वरदान पाकर तुम्हें जो अभिमान हो गया था, निश्चय ही उसके नष्ट होनेका अब समय आ गया है । तुम्हारे उस पापका दुःसह फल आज उपस्थित है ॥ ६२-६३ ॥

पृष्ठ 350

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 350 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे एकचत्वारिंशः सर्गः ११५७

यस्य दण्डधरस्तेऽहं दाराहरणकर्शितः ।

दण्डं धारयमाणस्तु लङ्काद्वारे व्यवस्थितः ॥ ६४ ॥

“ मैं अपराधियोंको दण्ड देनेवाला शासक हूँ । तुमने जो मेरी भार्याका अपहरण किया है, इससे मुझे बड़ा कष्ट पहुँचा है; अतः तुम्हें उसका दण्ड देनेके लिये मैं लङ्काके द्वारपर आकर खड़ा हूँ ॥ ६४ ॥

पदवीं देवतानां च महर्षीणां च राक्षस ।

राजर्षीणां च सर्वेषां गमिष्यसि युधि स्थिरः ॥ ६५ ॥

" " राक्षस! यदि तुम युद्ध में स्थिरतापूर्वक खड़े रहे तो उन समस्त देवताओं, महर्षियों और राजर्षियोंकी पदवीको पहुँच जाओगे-उन्हींकी भाँति तुम्हें परलोकवासी होना पड़ेगा ॥ ६५ ॥

बलेन येन वै सीतां मायया राक्षसाधम ।

मामतिक्रमयित्वा त्वं हृतवांस्तन्निदर्शय ॥ ६६ ॥

" नीच निशाचर! जिस बलके भरोसे तुमने मुझे धोखा देकर मायासे सीताका हरण किया है, उसे आज युद्धके मैदान-में दिखाओ ॥ ६६ ॥

अराक्षसमिमं लोकं कर्तास्मि निशितैः शरैः ।

न चेच्छरणमभ्येषि तामादाय तु मैथिलीम् ॥ ६७ ॥

" यदि तुम मिथिलेशकुमारीको लेकर मेरी शरण में नहीं आये तो मैं अपने तीखे बाणोंद्वारा इस संसारको राक्षसोंसे सूना कर दूँगा ॥ ६७ ॥

धर्मात्मा राक्षसश्रेष्ठः सम्प्राप्तोऽयं विभीषणः ।

लङ्केश्वर्यमिदं श्रीमान् ध्रुवं प्राप्नोत्यकण्टकम् ॥ ६८ ॥

“ “ राक्षसोंमें श्रेष्ठ ये श्रीमान् धर्मात्मा विभीषण भी मेरे साथ यहाँ आये हैं, निश्चय ही लङ्काका निष्कण्टक राज्य इन्हें ही प्राप्त होगा ॥ ६८ ॥

नहि राज्यमधर्मेण भोक्तुं क्षणमपि त्वया ।

शक्यं मूर्खसहायेन पापेनाविदितात्मना ॥ ६ ९ ॥

“ “ तुम पापी हो । तुम्हें अपने स्वरूपका ज्ञान नहीं है और तुम्हारे संगी - साथी भी मूर्ख हैं; अतः इस प्रकार अधर्मपूर्वक अब तुम एक क्षण भी इस राज्यको नहीं भोग सकोगे ॥६ ९ ॥

युध्यस्व मा धृतिं कृत्वा शौर्यमालम्ब्य राक्षस ।

मच्छरैस्त्वं रणे शान्तस्ततः पूतो भविष्यसि ॥ ७० ॥

" राक्षस! शूरताका आश्रय ले धैर्य धारण करके मेरे साथ युद्ध करो । रणभूमिमें मेरे बाणोंसे शान्त ( प्राणशून्य ) होकर तुम पूत ( शुद्ध एवं निष्पाप ) हो जाओगे ॥ ७० ॥

यद्याविशसि लोकांस्त्रीन् पक्षीभूतो निशाचर ।

मम चक्षुःपथं प्राप्य न जीवन् प्रतियास्यसि ॥ ७१ ॥

“ निशाचर! मेरे दृष्टिपथमें आनेके पश्चात् यदि तुम पक्षी होकर तीनों लोकोंमें उड़ते और छिपते फिरो तो भी अपने घरको जीवित नहीं लौट सकोगे ॥ ७१ ॥

ब्रवीमि त्वां हितं वाक्यं क्रियतामौर्ध्वदेहिकम् ।

सुदृष्टा क्रियतां लङ्का जीवितं ते मयि स्थितम् ॥ ७२ ॥

" अब मैं तुम्हें हितकी बात बताता हूँ । तुम अपना श्राद्ध कर डालो-- परलोकमें सुख देनेवाले दान - पुण्य कर लो और लङ्काको जी भरकर देख लो; क्योंकि तुम्हारा जीवन मेरे अधीन हो चुका है " ॥ ७२ ॥

इत्युक्तः स तु तारेयो रामेणाक्लिष्टकर्मणा ।

जगामाकाशमाविश्य मूर्तिमानिव हव्यवाट् ॥ ७३ ॥

अनायास ही महान् कर्म करनेवाले भगवान् श्रीरामके ऐसा कहनेपर ताराकुमार अङ्गद मूर्तिमान् अग्निकी भाँति आकाशमार्ग से चल दिये ॥ ७३ ॥

सोऽतिपत्य मुहूर्तेन श्रीमान् रावणमन्दिरम् ।

ददर्शासीनमव्यग्रं रावणं सचिवैः सह ॥ ७४ ॥

श्रीमान् अङ्गद एक ही मुहूर्त में परकोटा लाँघकर रावणके राजभवनमें जा पहुँचे । वहाँ उन्होंने मन्त्रियोंके साथ शान्त-भावसे बैठे हुए रावणको देखा ॥ ७४ ॥

ततस्तस्याविदूरेण निपत्य हरिपुंगवः ।

दीप्ताग्निसदृशस्तस्थावङ्गदः कनकाङ्गदः ॥ ७५ ॥

वानरश्रेष्ठ अङ्गद सोनेके बाजूबंद पहने हुए थे और प्रज्वलित अग्निके समान प्रकाशित हो रहे थे, वे रावणके निकट पहुँचकर खड़े हो गये ॥ ७५ ॥

तद् रामवचनं सर्वमन्यूनाधिकमुत्तमम् ।

सामात्यं श्रावयामास निवेद्यात्मानमात्मना ॥ ७६ ॥

उन्होंने पहले अपना परिचय दिया और मन्त्रियों सहित रावणको श्रीरामचन्द्रजीकी कही हुई सारी उत्तम बातें ज्यों - की-त्यों सुना दीं । न तो एक भी शब्द कम किया और न बढ़ाया ॥ ७६ ॥

दूतोऽहं कोसलेन्द्रस्य रामस्याक्लिष्टकर्मणः ।

वालिपुत्रोऽङ्गदो नाम यदि ते श्रोत्रमागतः ॥ ७७ ॥

वे बोले -- " मैं अनायास ही बड़े - बड़े उत्तम कर्म करनेवाले कोसलनरेश महाराज श्रीरामका दूत और वालीका पुत्र अङ्गद हूँ । सम्भव है कभी मेरा नाम भी तुम्हारे कानोंमें पड़ा हो ॥ ७७ ॥

आह त्वां राघवो रामः कौसल्यानन्दवर्धनः ।

निष्पत्य प्रतियुध्यस्व नृशंस पुरुषो भव ॥ ७८ ॥

" माता कौसल्याका आनन्द बढ़ानेवाले रघुकुलतिलक श्री-रामने तुम्हारे लिये यह संदेश दिया है -- ' नृशंस रावण! जरा मर्द बनो और घरसे बाहर निकलकर युद्धमें मेरा सामना करो ॥ ७८ ॥

हन्तास्मि त्वां सहामात्यं सपुत्रज्ञातिबान्धवम् ।