श्रीगणेशाय नमः।

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २ — पृष्ठ 361–370

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 361–370

पृष्ठ 361

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 361 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१ ९ ६८ श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे पञ्चचत्वारिंशः सर्गः इन्द्रजित के बाणोंसे श्रीराम और लक्ष्मणका अचेत होना और वानरोंका शोक करना

स तस्य गतिमन्विच्छन् राजपुत्रः प्रतापवान् ।

दिदेशातिबलो रामो दश वानरयूथपान् ॥ १ ॥

तदनन्तर अत्यन्त बलशाली प्रतापी राजकुमार श्रीरामने इन्द्रजित्का पता लगानेके लिये दस वानर - यूथपतियोंको आज्ञा दी ॥ १ ॥

द्वौ सुषेणस्य दायादौ नीलं च प्लवगाधिपम् ।

अङ्गदं वालिपुत्रं च शरभं च तरखिनम् ॥ २ ॥

द्विविदं च हनूमन्तं सानुप्रस्थं महाबलम् ।

ऋषभं चर्षभस्कन्धमादिदेश परंतपः ॥ ३ ॥

उनमें दो तो सुषेणके पुत्र थे और शेष आठ वानरराज नील, वालिपुत्र अङ्गद, वेगशाली वानर शरभ, द्विविद,

हनुमान्, महाबली सानुप्रस्थ ऋषभ तथा ॠषभस्कन्ध थे ।

शत्रुओंको संताप देनेवाले इन दसको उसका अनुसंधान करने-के लिये आज्ञा दी ॥ २-३ ॥

ते सम्प्रहृष्टा हरयो भीमानुद्यम्य पादपान् ।

आकाशं विविशुः सर्वे मार्गमाणा दिशो दश ॥ ४ ॥

तब वे सभी वानर भयंकर वृक्ष उठाकर दसों दिशाओं में खोजते हुए बड़े हर्ष के साथ आकाशमार्गसे चले ॥ ४ ॥।

तेषां वेगवतां वेगमिषुभिर्वेगवत्तरैः ।

अत्रवित् परमास्त्रस्तु वारयामास रावणिः ॥ ५ ॥

किंतु अस्त्रोंके ज्ञाता रावणकुमार इन्द्रजित्ने अत्यन्त वेगशाली बाणोंकी वर्षा करके अपने उत्तम अस्त्रोंद्वारा उन वेगवान् वानरोंके वेगको रोक दिया ॥ ५ ॥

तं भीमवेगा हरयो नाराचैः क्षतविक्षताः ।

अन्धकारे न ददृशुर्मेधैः सूर्यमिवावृतम् ॥ ६ ॥

बाणोंसे क्षत - विक्षत हो जानेपर भी वे भयानक वेगशाली वानर अन्धकारमें मेघोंसे ढके हुए सूर्य की भाँति इन्द्रजितको न देख सके ॥ ६ ॥

रामलक्ष्मणयोरेव सर्वदेहभिदः शरान् ।

भृशमावेशयामास रावणिः समितिंजयः ॥ ७ ॥

तत्पश्चात् युद्धविजयी रावणपुत्र इन्द्रजित् फिर श्रीराम और लक्ष्मणपर ही उनके सम्पूर्ण अङ्गोंको विदीर्ण करनेवाले बाणोंकी बारंबार वर्षा करने लगा ॥ ७ ॥

निरन्तरशरीरौ तावुभौ रामलक्ष्मणौ ।

क्रुद्धेनेन्द्रजिता वीरौ पन्नगैः शरतां गतैः ॥ ८ ॥

कुपित हुए इन्द्रजित्ने उन दोनों वीर श्रीराम और लक्ष्मणको बाणरूपधारी सर्पोद्वारा इस तरह बींधा कि उनके शरीरमें थोड़ा - सा भी ऐसा स्थान नहीं रह गया, जहाँ बाण न लगे हों ॥ ८ ॥

तयोः क्षतजमार्गेण सुस्राव रुधिरं बहु ।

तावुभौ च प्रकाशेते पुष्पिताविव किंशुकौ ॥ ९ ॥

उन दोनों के अङ्गों में जो घाव हो गये थे, उनके मार्ग से बहुत रक्त बहने लगा । उस समय वे दोनों भाई खिले हुए दो पलाश वृक्षोंके समान प्रकाशित हो रहे थे ॥ ९ ॥

ततः पर्यन्तर काक्षो भिन्नाञ्जनचयोपमः ।

रावणिर्भ्रातरौ वाक्यमन्तर्धानगतोऽब्रवीत् ॥ १० ॥

इसी समय जिसके नेत्रप्रान्त कुछ लाल थे और शरीर खानसे काटकर निकाले गये कोयलोंके ढेरकी भाँति काला था, वह रावण कुमार इन्द्रजित् अन्तर्धान- अवस्थामें ही उन दोनों भाइयोंसे इस प्रकार बोला -- ॥ १० ॥

युध्यमानमनालक्ष्यं शक्रोऽपि त्रिदशेश्वरः ।

द्रष्टुमासादितुं वापि न शक्तः किं पुनर्युवाम् ॥ ११ ॥

" युद्ध के समय अलक्ष्य हो जानेपर तो मुझे देवराज इन्द्र भी नहीं देख या पा सकता; फिर तुम दोनोंकी क्या बिसात है १ ॥ ११ ॥

प्रापिताविषुजालेन राघवी कङ्कपत्रिणा ।

एष रोपपरीतात्मा नयामि यमसादनम् ॥ १२ ॥

" मैंने तुम दोनों रघुवंशियोंको कंकपत्रयुक्त बाण के जाल-में फँसा लिया है । अब रोषसे भरकर मैं अभी तुम दोनोंको यमलोक भेजे देता हूँ ' ॥ १२ ॥

एवमुक्त्वा तु धर्मज्ञौ भ्रातरौ रामलक्ष्मणौ ।

निर्विभेद शितैर्बाणैः प्रजहर्ष ननाद च ॥ १३ ॥

ऐसा कहकर वह धर्मके ज्ञाता दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मणको पैने बाणोंसे बींधने लगा और हर्षका अनुभव करते हुए जोर - जोरसे गर्जना करने लगा ॥ १३ ॥

भिन्नाञ्जनचयश्यामो विस्फार्य विपुलं धनुः ।

भूय एव शरान् घोरान् विससर्ज महामृधे ॥ १४ ॥

कटे छटे - कोयलेकी राशिके समान काला इन्द्रजित् फिर अपने विशाल धनुषको फैलाकर उस महासमरमें घोर बाणोंकी वर्षा करने लगा ॥ १४ ॥

ततो मर्मसु मर्मज्ञो मज्जयन् निशिताञ्शरान् ।

रामलक्ष्मणयोर्वीरो ननाद च मुहुर्मुहुः ॥ १५ ॥

मर्मस्थलको जाननेवाला वह वीर श्रीराम और लक्ष्मणके मर्मस्थानोंमें अपने पैने बाणोंको डुबोता हुआ बारंबार गर्जना करने लगा ॥ १५ ॥

पृष्ठ 362

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 362 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे पञ्चचत्वारिंशः सर्गः ११६ ९

बद्ध तु शरबन्धेन तावुभौ रणमूर्धनि ।

निमेषान्तरमात्रेण न शेकतुरक्षितुम् ॥ १६ ॥

युद्धके मुहानेपर बाणके बन्धनसे बँधे हुए वे दोनों बन्धु पलक मारते - मारते ऐसी दशाको पहुँच गये कि उनमें आँख उठाकर देखनेकी भी शक्ति नहीं रह गयी ( वास्तवमें यह उनकी मनुष्यताका नाट्य करनेवाली लीलामात्र थी । वे तो

कालके भी काल हैं । उन्हें कौन बाँध सकता था? ) ॥ १६ ॥

ततो विभिन्नसर्वाङ्गौ शरशल्याचितौ कृतौ ।

ध्वजाविव महेन्द्रस्य रज्जुमुक्तौ प्रकम्पितौ ॥ १७ ॥

इस प्रकार उनके सारे अङ्ग बिंध गये थे । बाणों से व्याप्त हो गये थे । वे रस्सीसे मुक्त हुए देवराज इन्द्रके दो ध्वजों के समान कम्पित होने लगे ॥ १७ ॥

तौ सम्प्रचलितौ वीरौ मर्मभेदेन कर्शितौ ।

निपेततुर्महेष्वासौ जगत्यां जगतीपती ॥ १८ ॥

वे महान् धनुर्धर वीर भूपाल मर्मस्थल के भेदनसे विच-लित एवं कृशकाय हो पृथ्वीपर गिर पड़े ॥ १८ ॥

तो वीरशयने वीरौ शयानौ रुधिरोक्षितौ ।

शरवेष्टितसर्वाङ्गावात परमपीडितौ ॥ १ ९ ॥

युद्धभूमिमें वीरशय्यापर सोये हुए वे दोनों वीर रक्तसे नहा उठे थे । उनके सारे अङ्गोंमें बाणरूपधारी नाग लिपटे हुए थे तथा वे अत्यन्त पीड़ित एवं व्यथित हो रहे थे ॥ १ ९ ॥

नाविद्धं तयोर्गात्रे बभूवाङ्गुलमन्तरम् ।

नानिर्विण्णं न चाध्वस्तमाकराग्रादजिह्मगैः ॥ २० ॥

उनके शरीर में एक अङ्गुल भी जगह ऐसी नहीं थी, जो बाणोंसे बिंधी न हो तथा हाथोंके अग्रभागतक कोई भी अङ्ग ऐसा नहीं था, जो बाणोंसे विदीर्ण अथवा क्षुब्ध न हुआ हो ॥ २० ॥

तौ तु क्रूरेण निहतौ रक्षसा कामरूपिणा ।

असृक्सुस्रुवतुस्तीव्रं जलं प्रस्रवणाविव ॥ २१ ॥

जैसे झरने जल गिराते रहते हैं, उसी प्रकार वे दोनों भाई इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले उस क्रूर राक्षसके बाणों-से घायल हो तीव्र वेगसे रक्तकी धारा बहा रहे थे ॥ २१ ॥

पपात प्रथमं रामो विद्धो मर्मसु मार्गणैः ।

क्रोधादिन्द्रजिता येन पुरा शक्रो विनिर्जितः ॥ २२ ॥

जिसने पूर्वकालमें इन्द्रको परास्त किया था, उस इन्द्र-जितके क्रोधपूर्वक चलाये हुए बाणोंद्वारा मर्मस्थलमें आहत होने के कारण पहले श्रीराम ही धराशायी हुए ॥ २२ ॥

रुक्मपुङ्खैः प्रसन्नायै रजोगतिभिराशुगैः । नाराचैरर्ध नाराचैर्भल्लैरञ्जलिकैरपि वा ० रा ० ५. ९.३– विव्याध वत्सदन्तैश्च सिंहदंष्ट्रैः क्षुरैस्तथा ॥ २३ ॥

इन्द्रजित्ने उन्हें सोनेके पंख, स्वच्छ अग्रभाग और धूल-के समान गतिवाले ( अर्थात् धूलकी भाँति छिद्ररहित स्थान-में भी प्रवेश करनेवाले ) शीघ्रगामी नारीच, अर्धनारोच, भल्ल, अञ्जलिक, वत्सदन्त, सिंहदंष्ट्र और क्षुरं जाति बाणोंद्वारा घायल कर दिया था ॥ २३ ॥

स वीरशयने शिश्येऽविज्यमाविध्य कार्मुकम् ।

भिन्नमुष्टिपरीणाहं त्रिनतं रुक्मभूषितम् ॥ २४ ॥

जिसकी प्रत्यञ्चा चढ़ी हुई थी, किंतु मुट्ठीका बन्धन ढीला पड़ गया था, जो दोनों पार्श्वभाग और मध्यभाग तीनों स्थानोंमें झुका हुआ तथा सुवर्णसे भूषित था, उस धनुष-को त्यागकर भगवान् श्रीराम वीरशय्यापर सोये हुए थे 11

बाणपातान्त रामं पतितं पुरुषर्षभम् ।

स तत्र लक्ष्मणो दृष्ट्वा निराशो जीवितेऽभवत् ॥ २५ ॥

फेंका हुआ बाण जितनी दूरीपर गिरता है, अपनेसे उतनी ही दूरीपर धरतीपर पड़े हुए पुरुषप्रवर श्रीरामको देखकर लक्ष्मण वहाँ अपने जीवनसे निराश हो गये ॥ २५ ॥

रामं कमलपत्राक्षं शरण्यं रणतोषिणम् ।

शुशोच भ्रातरं दृष्ट्वा पतितं धरणीतले ॥ २६ ॥

सबको शरण देनेवाले और युद्धसे संतुष्ट होनेवाले अपने भाई कमलनयन श्रीरामको पृथ्वीपर पड़ा देख लक्ष्मणको बड़ा शोक हुआ ॥ २६ ॥

हरयश्चापि तं दृष्ट्वा संतापं परमं गताः ।

शोकार्ताश्चुक्रुशुघौरमश्रुपूरितलोचनाः ॥ २७ ॥

उन्हें उस अवस्थामें देखकर वानरोंको भी बड़ा संताप हुआ । वे शोकसे आतुर हो नेत्रोंमें आँसू भरकर घोर आर्तनाद करने लगे ॥ २७ ॥

बद्ध तु तौ वीरशये शयानौ ते वानराः सम्परिवार्य तस्थुः । समागता वायुसुतप्रमुख्या विषादमार्ताः परमं च जग्मुः ॥ २८ ॥

१. जिसका अग्रभाग सीधा और गोल हो, उस बाणको ' नाराच ' कहते हैं । २. अर्ध भागमें नाराचकी समानता रखनेवाले बाण ' अर्थ-नाराच ' कहलाते हैं । ३. जिनका प्रभाग फरसे के समान हो, उस बाणकी ' मल्ल ' संज्ञा है । आधुनिक भालेको भी भल्ल कहते हैं । ४. जिसका मुखभाग दोनों हाथोंकी अञ्जलिके समान हो, वह बाण ' अञ्जलिक ' कहा गया है । ५. जिसका अग्रभाग बछड़े के दाँतों के समान दिखायी देता हो, उस बाण की ' वत्सदन्त ' संज्ञा होती है । ६. सिंहकी दाढ़ के समान भग्रभागवाला बाग । ७. जिसका अग्रभाग क्षुरेकी धारके समान हो, उस बाणको ' क्षुर ' कहते हैं ।

पृष्ठ 363

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 363 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

११७० श्रीमवाल्मीकीय रामायणे नागपाशमें बँधकर वीरशय्यापर सोये हुए उन दोनों आये हुए हनुमान् आदि मुख्य - मुख्य वानर व्यथित हो बड़े

भाइयोंको चारों ओरसे घेरकर सब वानर खड़े हो गये । वहाँ विषादमें पड़ गये ॥ २८ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे पञ्चचत्वारिंशः सर्गः ॥ ४५ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्ड में पैंतालीसवाँ सर्प पूग हुआ ॥ ४५ ॥

षट्चत्वारिंशः सर्गः श्रीराम और लक्ष्मणको मूर्छित देख वानरोंका शोक, इन्द्रजित् का हर्षोद्वार, विभीषणका सुग्रीव को समझाना, इन्द्रजितका लङ्कामें जाकर पिताको शत्रुवधका वृत्तान्त बताना और प्रसन्न हुए रावणके द्वारा अपने पुत्रका अभिनन्दन

ततो द्यां पृथिवीं चैव वीक्षमाणा वनौकसः ।

ददृशुः संतती वाणैर्भ्रातरौ रामलक्ष्मणौ ॥ १ ॥

तदनन्तर जब उपर्युक्त दस वानर पृथ्वी और आकाशकी छानबीन करके लौटे, तब उन्होंने दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मणको बाणों से बिंधा हुआ देखा ॥ १ ॥

वृष्वेवोपरते देवे कृतकर्मणि राक्षसे ।

आजगामाथ तं देशं ससुग्रीवो विभीषणः ॥ २ ॥

जैसे वर्षा करके देवराज इन्द्र शान्त हो गये हों, उसी प्रकार वह राक्षस इन्द्रजित् जब अपना काम बनाकर बाणवर्षा-से विरत हो गया, तब सुग्रीवसहित विभीषण भी उस स्थान पर आये ॥ २ ॥

नीलश्च द्विविदो मैन्दः सुषेणः कुमुदोऽङ्गदः ।

तूर्ण हनुमता सार्धमन्वशोचन्त राघवौ ॥ ३ ॥

हनुमानजी के साथ नील, द्विविद, मैन्द, सुषेण, कुमुद और अङ्गद तुरंत ही श्रीरघुनाथजीके लिये शोक करने लगे । ३ ।

अष्टौ मन्दनिःश्वासौ शोणितेन परिप्लुतौ ।

शरजालाचितौ स्तब्धौ शयानौ शरतल्पगौ ॥ ४ ॥

उस समय वे दोनों भाई खूनसे लथपथ होकर बाणशय्या-पर पड़े थे । बार्णोंसे उनका सारा शरीर व्याप्त हो रहा था । वे निश्चल होकर धीरे - धीरे साँस ले रहे थे । उनकी चेष्टाएँ बंद हो गयी थीं ॥ ४ ॥

निःश्वसन्तौ यथा सर्पों निश्चेष्टौ मन्दविक्रमौ ।

रुधिरस्रावदिग्धाङ्गौ तपनीयाविव ध्वजौ ॥ ५ ॥

सर्पोंके समान साँस खींचते और निश्चेष्ट पड़े हुए उन दोनों भाइयोंका पराक्रम मन्द हो गया था । उनके सारे अङ्ग रक्त बहाकर उसीमें सन गये थे । वे दोनों टूटकर गिरे हुए दो सुवर्णमय ध्वजोंके समान जान पड़ते थे ॥ ५ । ।

तौ वीरशयने वीरौ शयानौ मन्दचेष्टितौ ।

यूथपैः स्वैः परिवृतौ बाष्पव्याकुललोचनैः ॥ ६ ॥

वीरशय्यापर सोये हुए मन्द चेष्टावाले वे दोनों वीर आँसू-भरे नेत्रोंवाले अपने यूथपतियोंसे घिरे हुए थे ॥ ६ ॥

राघवौ पतितौ दृष्ट्वा शरजालसमन्वितौ ।

बभूवुर्व्यथिताः सर्वे वानराः सविभीषणाः ॥ ७ ॥

बाणोंके जालसे आवृत होकर पृथ्वीपर पड़े हुए उन दोनों रघुवंशी बन्धुओंको देखकर विभीषणसहित सब वानर व्यथित हो उठे ॥ ७ ॥

अन्तरिक्षं निरीक्षन्तो दिशः सर्वाश्च वानराः ।

न चैनं मायया छन्नं ददृशू रावणि रणे ॥ ८ ॥

समस्त वानर सम्पूर्ण दिशाओं और आकाशमें बारंबार दृष्टिपात करनेपर भी मायाच्छन्न रावणकुमार इन्द्रजितको रण-भूमिमें नहीं देख पाते थे ॥ ८ ॥

तं तु मायाप्रतिच्छन्नं माययैव विभीषणः ।

वीक्षमाणो ददर्शाये भ्रातुः पुत्रमवस्थितम् ।

तमप्रतिमकर्माणमप्रतिद्वन्द्वमाहवे ॥ ९ ॥

तब विभीषणने मायासे ही देखना आरम्भ किया । उस समय उन्होंने मायासे ही छिपे हुए अपने उस भतीजे को सामने खड़ा देखा, जिसके कर्म अनुपम थे और युद्धस्थल में जिसका सामना करनेवाला कोई योद्धा नहीं था ॥ ९ ॥

ददर्शान्तर्हितं वीरं वरदानाद् विभीषणः ।

तेजसा यशसा चैव विक्रमेण च संयुतः ॥ १० ॥

तेज, यश और पराक्रमसे युक्त विभीषणने मायाके द्वारा ही वरदानके प्रभावसे छिपे हुए वीर इन्द्रजित् को देख लिया ॥ १० ॥

इन्द्रजित् त्वात्मनः कर्म तौ शयानौ समीक्ष्य च ।

उवाच परमप्रीतो हर्षयन् सर्वराक्षसान् ॥ ११ ॥

श्रीराम और लक्ष्मणको युद्धभूमिमें सोते देख इन्द्रजित् को बड़ी प्रसन्नता हुई । उसने समस्त राक्षसोंका हर्षं बढ़ाते हुए अपने पराक्रमका वर्णन आरम्भ किया- ॥ ११ ॥

दूषणस्य च हन्तारौ खरस्य च महाबलौ ।

सादितौ मामकैर्वाणैर्भ्रातरौ रामलक्ष्मणौ ॥ १२ ॥

पृष्ठ 364

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 364 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे षट्चत्वारिंशः सर्गः ११७१ " वह देखो, जिन्होंने खर और दूषणका वध किया था, वे दोनों भाई महाबली श्रीराम और लक्ष्मण मेरे बाणोंसे मारे गये ॥ १२ ॥

नेमी मोक्षयितुं शक्यावेतस्मादिषुबन्धनात् ।

सर्वैरपि समागम्य सर्षिसङ्घैः सुरासुरैः ॥ १३ ॥

‘ यदि सारे मुनिसमूहोंसहित समस्त देवता और असुर भी आ जायँ तो वे इस बाण - बन्धनसे इन दोनोंको छुटकारा नहीं दिला सकते ॥ १३ ॥

यत्कृते चिन्तयानस्य शोकार्तस्य पितुर्मम ।

अस्पृष्ट्वा शयनं गात्रैस्त्रियामा याति शर्वरी ॥ १४ ॥

कृत्स्नेयं यत्कृते लङ्का नदी वर्षास्विवाकुला ।

सोऽयं मूलहरोऽनर्थः सर्वेषां शमितो मया ॥ १५ ॥

‘ जिसके कारण चिन्ता और शोकसे पीड़ित हुए मेरे पिता-को सारी रात शय्याका स्पर्श किये बिना ही बितानी पड़ती थी तथा जिसके कारण यह सारी लङ्का वर्षाकालमें नदीकी भाँति व्याकुल रहा करती थी, हम सबकी जड़को काटनेवाले उस अनर्थको आज मैंने शान्त कर दिया ॥ १४-१५ ॥

रामस्य लक्ष्मणस्यैव सर्वेषां च वनौकसाम् ।

विक्रमा निष्फलाः सर्वे यथा शरदि तोयदाः ॥ १६ ॥

‘ जैसे शरदृऋतुके सारे बादल पानी न बरसानेके कारण व्यर्थ होते हैं, उसी प्रकार श्रीराम, लक्ष्मण और सम्पूर्णं वानरों-के सारे बल - विक्रम निष्फल हो गये ' ॥ १६ ॥

एवमुक्त्वा तु तान् सर्वान् राक्षसान् परिपश्यतः ।

यूथपानपि तान् सर्वास्ताडयत् स च रावणिः ॥ १७ ॥

अपनी ओर देखते हुए उन सब राक्षसोंसे ऐसा कहकर रावणकुमार इन्द्रजित्ने वानरोंके उन समस्त सुप्रसिद्ध यूथ-पतियों को भी मारना आरम्भ किया ॥ १७ ॥

नीलं नवभिराहत्य मैन्दं सद्विविदं तथा ।

त्रिभिस्त्रिभिरमित्रघ्नस्तताप परमेषुभिः ॥ १८ ॥

उस शत्रुसूदन निशाचर वीरने नीलको नौ बाणोंसे घायल करके मैन्द और द्विविदको तीन - तीन उत्तम सायकों द्वारा मार-कर संतप्त कर दिया ॥ १८ ॥

जाम्बवन्तं महेष्वासो विद्ध्वा वाणेन वक्षसि ।

हनूमतो वेगवतो विससर्ज शरान् दश ॥ १ ९ ॥

महाधनुर्धर इन्द्रजित्ने जाम्बवान् की छातीमें एक बाणसे गहरी चोट पहुँचाकर वेगशाली हनुमानजीको भी दस बाण मारे ॥ १ ९ ॥

गवाक्षं शरभं चैव तावप्यमितविक्रमौ ।

द्वाभ्यां द्वाभ्यां महावेगो विव्याध युधि रावणिः ॥ २० ॥

रावणकुमारका वेग उस समय बहुत बढ़ा हुआ था । उसने युद्धस्थलमें अमित पराक्रमी गवाक्ष और शरभको भी दो - दो बाण मारकर घायल कर दिया ॥ २० ॥

गोलाङ्गलेश्वरं चैव वालिपुत्रमथाङ्गदम् ।

विव्याध बहुभिर्वाणैस्त्वरमाणोऽथ रावणिः ॥ २१ ॥

तदनन्तर बड़ी उतावलीके साथ बाण चलाते हुए रावण-कुमार इन्द्रजित्ने पुनः बहुसंख्यक बाणोंद्वारा लंगूरोंके राजा ( गवाक्ष ) को और वालिपुत्र अङ्गदको भी गहरी चोट पहुँचायी ॥ २१ ॥

तान् वानरवरान् भित्त्वा शरैरग्निशिखोपमैः ।

ननाद बलवांस्तत्र महासत्त्वः स रावणिः ॥ २२ ॥

इस प्रकार अग्नितुल्य तेजस्वी सायकोंसे उन मुख्य - मुख्य वानरोंको घायल करके महान् धैर्यशाली और बलवान् रावण-कुमार वहाँ जोर - जोरसे गर्जना करने लगा ॥ २२ ॥

तानर्दयित्वा वाणौघैरस्त्रासयित्वा च वानरान् ।

प्रजहास महाबाहुर्वचनं चेदमब्रवीत् ॥ २३ ॥

अपने बाणसमूहोंसे उन वानरोंको पीड़ित तथा भयभीत करके महाबाहु इन्द्रजित् अट्टहास करने लगा और इस प्रकार बोला – ॥ २३ ॥

शरबन्धेन घोरेण मया बद्धौ चमूमुखे । सहितौ भ्रातरावेतौ ' राक्षसो! देख लो, पाशसे इन दोनों भाइयों ही बाँध लिया है ' ॥ २४ एवमुक्तास्तु ते सर्वे परं विस्मयमापन्नाः इन्द्रजित् के ऐसा निशामयत राक्षसाः ॥ २४ ॥

मैंने युद्धके मुहानेपर भयंकर बाणोंके श्रीराम और लक्ष्मणको एक साथ ॥

राक्षसाः कूटयोधिनः ।

कर्मणा तेन हर्षिताः ॥ २५ ॥

कहनेपर कूट - युद्ध करनेवाले वे सब राक्षस बड़े चकित हुए और उसके उस कर्मसे उन्हें बड़ा हर्ष भी हुआ ॥ २५ ॥

विनेदुश्च महानादान् सर्वे ते जलदोपमाः ।

हतो राम इति ज्ञात्वा रावणिं समपूजयन् ॥ २६ ॥

वे सब - के - सब मेघोंके समान गम्भीर स्वरसे महान् सिंहनाद करने लगे तथा यह समझकर कि श्रीराम मारे गये, उन्होंने रावणकुमारका बड़ा अभिनन्दन किया ॥ २६ ॥

निष्पन्दौ तु तदा दृष्ट्वा भ्रातरौ रामलक्ष्मणौ ।

वसुधायां निरुच्छ्वासौ हतावित्यन्वमन्यत ॥ २७ ॥

इन्द्रजित्ने भी जब यह देखा कि श्रीराम और लक्ष्मण-दोनों भाई पृथ्वीपर निश्चेष्ट पड़े हैं तथा उनका श्वास भी नहीं चल रहा है, तब उन दोनों को मरा हुआ ही समझा ॥ २७ ॥

हर्षेण तु समाविष्ट इन्द्रजित् समितिञ्जयः ।

प्रविवेश पुरीं लङ्कां हर्षयन् सर्वनैर्ऋतान् ॥ २८ ॥

पृष्ठ 365

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 365 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

११७२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे इससे युद्धविजयी इन्द्रजित् को बड़ा हर्ष हुआ तथा वह समस्त राक्षसोंका हर्ष बढ़ाता हुआ लङ्कापुरीमें चला गया ॥ २८ ॥

रामलक्ष्मणयोर्दृष्ट्रा शरीरे सायकैश्व सर्वाणि चाङ्गोपाङ्गानि सुग्रीवं भयमाविशत् ॥ २ ९ ॥ श्रीराम और लक्ष्मणके शरीरों तथा सभी अङ्ग - उपाङ्गोंको बाणोंसे व्याप्त देख सुग्रीवके मनमें भय समा गया ॥ २ ९ ॥

तमुवाच परित्रस्तं वानरेन्द्रं विभीषणः ।

सवाष्पवदनं दीनं शोकव्याकुललोचनम् ॥ ३० ॥

अलं त्रासेन सुग्रीव बाष्पवेगो निगृह्यताम् । उनके मुखपर दीनता छा गयी, आँसुओंकी धारा बह चली और नेत्र शोकसे व्याकुल हो उठे । उस समय अत्यन्त भयभीत हुए वानरराजसे विभीषण ने कहा – ' सुग्रीव! डरो मत । डरनेसे कोई लाभ नहीं । आँसुओंका यह वेग रोको ३०३ एवंप्रायाणि युद्धानि विजयो नास्ति नैष्ठिकः ॥ ३१ ॥

सभाग्यशेषतास्माकं यदि वीर भविष्यति ।

मोहमेतौ प्रहास्येते महात्मानौ महाबलौ ॥ ३२ ॥

पर्यवस्थापयात्मानमनाथं मां च वानर ।

सत्यधर्माभिरक्तानां नास्ति मृत्युकृतं भयम् ॥ ३३ ॥

‘ वीर! सभी युद्धोंकी प्रायः ऐसी ही स्थिति होती है, उनमें विजय निश्चित नहीं हुआ करती । यदि हमलोगों का भाग्य शेष होगा तो ये दोनों महाबली महात्मा अवश्य मूर्छा त्याग देंगे । वानरराज! तुम अपनेको और मुझ अनाथको भी सँभालो । जो लोग सत्य - धर्ममें अनुराग रखते हैं, उन्हें मृत्यु-का भय नहीं होता है ' ॥। ३१-३३ ॥

एवमुक्त्वा ततस्तस्य जलक्किन्नेन पाणिना ।

सुग्रीवस्य शुभे नेत्रे प्रममार्ज विभीषणः ॥ ३४ ॥

ऐसा कहकर विभीषणने जलसे भीगे हुए हाथसे सुग्रीव-के दोनों सुन्दर नेत्र पौंछ दिये ॥ ३४ ॥

ततः सलिलमादाय विद्यया परिजप्य च ।

सुग्रीवनेत्रे धर्मात्मा प्रममार्ज विभीषणः ॥ ३५ ॥

तत्पश्चात् हाथमें जल लेकर उसे मन्त्रपूत करके धर्मात्मा विभीषणने सुग्रीवके नेत्रोंमें लगाया ॥ ३५ ॥

विसृज्य वदनं तस्य कपिराजस्य धीमतः ।

अब्रवीत् कालसम्प्राप्तमसम्भ्रान्तमिदं वचः ॥ ३६ ॥

फिर बुद्धिमान् वानरराजके भीगे हुए मुखको पोछकर उन्होंने बिना किसी घबराहटके यह समयोचित बात कही । ३६ ।

न कालः कपिराजेन्द्र वैक्लव्यमवलम्बितुम् ।

अतिस्नेहोऽपि कालेऽस्मिन् मरणायोपकल्पते ॥ ३७ ॥

' वानरसम्राट्! यह समय घबरानेका नहीं है । ऐसे समय-में अधिक स्नेहका प्रदर्शन भी मौतका भय उपस्थित कर देता है ॥ ३७ ॥

तस्मादुत्सृज्य वैक्लव्यं सर्वकार्यविनाशनम् ।

हितं रामपुरोगाणां सैन्यानामनुचिन्तय ॥ ३८ ॥

" इसलिये सब कामको बिगाड़ देनेवाली इस घबराहट को छोड़कर श्रीरामचन्द्रजी जिनके अगुआ अथवा स्वामी हैं, उन सेनाओं के हितका विचार करो ॥ ३८ ॥

अथ वा रक्ष्यतां रामो यावत्संज्ञाविपर्ययः ।

लब्धसंज्ञौ हि काकुत्स्थौ भयं नौ व्यपनेष्यतः ॥ ३ ९ ॥

' अथवा जबतक श्रीरामचन्द्रजीको चेत न हो, तबतक इनकी रक्षा करनी चाहिये । होशमें आ जानेपर ये दोनों रघु-वंशी वीर हमारा सारा भय दूर कर देंगे ॥ ३ ९ ॥

नैतत् किंचन रामस्य न च रामो मुमूर्षति ।

नोनं हास्यते लक्ष्मीर्दुर्लभा या गतायुषाम् ॥ ४० ॥

' श्रीरामके लिये यह संकट कुछ भी नहीं है 1 । ये मर नहीं सकते हैं; क्योंकि जिनकी आयु समाप्त हो चली है, उनके लिये जो दुर्लभ लक्ष्मी ( शोभा ) है, वह इनका त्याग नहीं कर रही है || ४० ||

तस्मादाश्वासयात्मानं बलं चाश्वासय स्वकम् ।

यावत् सैन्यानि सर्वाणि पुनः संस्थापयाम्यहम् ॥ ४१ ॥

' अतः तुम अपनेको सँभालो और अपनी सेनाको आश्वासन दो । तबतक मैं इस घबरायी हुई सेनाको फिरसे धैर्य बँधाकर सुस्थिर करता हूँ ॥ ४१ ॥

एते हि फुल्लनयनास्त्रासादागतसाध्वसाः ।

कर्णे कर्णे प्रकथिता हरयो हरिसत्तम ॥ ४२ ॥

' कपिश्रेष्ठ! देखो, इन वानरोंके मनमें भय समा गया है, इसीलिये ये आँखें फाड़ - फाड़कर देखते हैं और आपस में कानाफूँसी करते हैं ॥ ४२ ॥

मां तु दृष्ट्ा प्रधावन्तमनीकं सम्प्रहर्षितम् ।

त्यजन्तु हरयस्त्रासं भुक्तपूर्वामिव स्रजम् ॥ ४३ ॥

' ( अतः मैं इन्हें आश्वासन देने जाता हूँ ) मुझे हर्षपूर्वक इधर - उधर दौड़ते देख और मेरे द्वारा धैर्य बँधायी हुई सेना-को प्रसन्न होती जान ये सभी वानर पहलेकी भोगी हुई माला-की भाँति अपनी सारी भय- शङ्काको त्याग दें ' ॥ ४३ ॥

समाश्वास्य तु सुग्रीवं राक्षसेन्द्रो विभीषणः ।

विद्रुतं वानरानीकं तत् समाश्वासयत् पुनः ॥ ४४ ॥

इस प्रकार सुग्रीवको आश्वासन दे राक्षसराज विभीषणने भागनेके लिये उद्यत हुई वानर सेनाको फिरसे सान्त्वना दी ॥ ४४ ॥

इन्द्रजित् तु महामायः सर्वसैन्यसमावृतः ।

विवेश नगरीं लङ्कां पितरं चाभ्युपागमत् ॥ ४५ ॥

पृष्ठ 366

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 366 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे सप्तचत्वारिंशः सर्गः ११७३ इधर महामायावी इन्द्रजित् सारी सेनाके साथ लङ्कापुरी में लौटा और अपने पिता के पास आया ॥ ४५ ॥

तत्र रावणमासाद्य अभिवाद्य कृताञ्जलिः ।

आचचक्षे प्रियं पित्रे निहतौ रामलक्ष्मणौ ॥ ४६ ॥

वहाँ रावणके पास पहुँचकर उसने उसे हाथ जोड़कर प्रणाम किया और श्रीराम - लक्ष्मणके मारे जानेका प्रिय संवाद सुनाया ॥ ४६ ॥

उत्पपात ततो हृष्टः पुत्रं च परिषस्वजे ।

रावण रक्षसां मध्ये श्रुत्वा शत्रू निपातितौ ॥ ४७ ॥

राक्षसोंके बीचमें अपने दोनों शत्रुओंके मारे जानेका समाचार सुनकर रावण हर्षसे उछल पड़ा और उसने अपने पुत्रको हृदयसे लगा लिया ॥ ४७ ॥

उपाघ्राय च तं मूर्ध्नि पप्रच्छ प्रीतमानसः ।

पृच्छते च यथावृत्तं पित्रे तस्मै न्यवेदयत् ॥ ४८ ॥

यथा तौ शरबन्धेन निश्चेष्टौ निष्प्रभौ कृतौ ॥ ४ ९ ॥

फिर उसका मस्तक सूँघकर उसने प्रसन्नचित्त होकर उस घटनाका पूरा विवरण पूछा । पूछनेपर इन्द्रजित्ने पिताको सारा वृत्तान्त ज्यों - का - त्यों निवेदन किया और यह बताया कि किस प्रकार बाणोंके बन्धनमें बाँधकर श्रीराम और लक्ष्मणको निश्चेष्ट एवं निस्तेज किया गया है ॥ ४८-४९ ॥ स हर्षवेगानुगतान्तरात्मा श्रुत्वा गिरं तस्य महारथस्य । जहौ ज्वरं दाशरथेः समुत्थं प्रहृष्टवाचाभिननन्द पुत्रम् ॥ ५० ॥

महारथी इन्द्रजित् की उस बातको सुनकर रावणकी अन्त-रात्मा हर्षके उद्रेकसे खिल उठी । दशरथनन्दन श्रीरामकी ओर -से जो उसे भय और चिन्ता प्राप्त हुई थी, उसे उसने त्याग दिया और प्रसन्नतापूर्ण वचनोंद्वारा अपने पुत्रका अभिनन्दन किया ॥ इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे षट्चत्वारिंशः सर्गः ॥ ४६ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें छियालीसवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ४६ ॥

K + सप्तचत्वारिंशः सर्गः वानरोंद्वारा श्रीराम और लक्ष्मणकी रक्षा, रावणकी आज्ञासे राक्षसियोंका सीताको पुष्पकविमानद्वारा रणभूमिमें ले जाकर श्रीराम और लक्ष्मणका दर्शन कराना और सीताका दुखी होकर रोना

तस्मिन् प्रविष्टे लङ्कायां कृतार्थे रावणात्मजे ।

राघवं परिवार्याथ ररक्षुर्वानरर्षभाः ॥ १ ॥

रावणकुमार इन्द्रजित् जब अपना काम बनाकर लङ्कामें चला गया, तब सभी श्रेष्ठ वानर श्रीरघुनाथजीको चारों ओरसे घेरकर उनकी रक्षा करने लगे ॥ १ ॥

हनुमानङ्गदो नीलः सुषेणः कुमुदो नलः ।

गजो गवाक्षो गवयः शरभो गन्धमादनः ॥ २ ॥

जाम्बवानृषभः स्कन्धो रम्भः शतवलिः पृथुः I व्यूढानीकाश्च यत्ताश्च द्रुमानादाय सर्वतः ॥ ३ ॥

हनुमान्, अङ्गद, नील, सुषेण, कुमुद, नल, गज, गवाक्ष, गवय, शरभ, गन्धमादन, जाम्बवान्, ऋषभ, स्कन्ध, रम्भ, शतबलि और पृथु — ये सब सावधान हो अपनी सेनाकी व्यूहरचना करके हाथोंमें वृक्ष लिये सब ओरसे पहरा देने लगे ॥ २-३ ॥

वीक्षमाणा दिशः सर्वास्तिर्यगूर्ध्व च वानराः ।

तृणेष्वपि च चेष्टत्सु राक्षसा इति मेनिरे ॥ ४ ॥

वे सब वानर सम्पूर्ण दिशाओंमें ऊपर - नीचे और अगल-बगल में भी देखते रहते थे तथा तिनकोंके भी हिल जानेपर यही समझते थे कि राक्षस आ गये ॥ ४ ॥

रावणश्चापि संहृष्टो विसृज्येन्द्रजितं सुतम् ।

आजुहाव ततः सीतारक्षणी राक्षसीस्तदा ॥ ५ ॥

उधर हर्षसे भरे हुए रावणने भी अपने पुत्र इन्द्रजितको बिदा करके उस समय सीताजीकी रक्षा करनेवाली राक्षसियोंको बुलवाया ॥ ५ ॥

राक्षस्यस्त्रिजटा चापि शासनात् तमुपस्थिताः ।

ता उवाच ततो हृष्टो राक्षसी राक्षसाधिपः ॥ ६ ॥

आज्ञा पाते ही त्रिजटा तथा अन्य राक्षसियाँ उसके पास आयीं । तब हर्षमें भरे हुए राक्षसराजने उन राक्षसियोंसे कहा -- ॥ ६ ॥

हताविन्द्रजिताख्यात वैदेह्या रामलक्ष्मणौ ।

पुष्पकं तत्समारोप्य दर्शयध्वं रणे हतौ ॥ ७ ॥

' तुमलोग विदेहकुमारी सीतासे जाकर कहो कि इन्द्रजित्ने राम और लक्ष्मणको मार डाला । फिर पुष्पकविमानपर सीता-को चढ़ाकर रणभूमिमें ले जाओ और उन मारे गये दोनों बन्धुओंको उसे दिखा दो ॥ ७ ॥

यदाश्रयादवष्टब्धा यं मामुपतिष्ठते ।

सोऽस्या भर्ता सह भ्रात्रा निहतो रणमूर्धनि ॥ ८ ॥

पृष्ठ 367

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 367 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

११७४ श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे " जिसके आश्रयसे गर्वमें भरकर यह मेरे पास नहीं आती थी, वह इसका पति अपने भाई के साथ युद्धके मुहानेपर मारा गया ॥ ८ ॥

निर्विशङ्का निरुद्विग्ना निरपेक्षा च मैथिली ।

मामुपस्थास्यते सीता सर्वाभरणभूषिता ॥ ९ ॥

' अब मिथिलेशकुमारी सीताको उसकी अपेक्षा नहीं रहेगी । वह समस्त आभूषणोंसे विभूषित हो भय और शङ्काको त्यागकर मेरी सेवामें उपस्थित होगी ॥ ९ ॥

अद्य कालवशं प्राप्तं रणे रामं सलक्ष्मणम् ।

अवेक्ष्य विनिवृत्ता सा चान्यां गतिमपश्यती ॥ १० ॥

अनपेक्षा विशालाक्षी मामुपस्थास्यते स्वयम् । ' आज रणभूमि में कालके अधीन हुए राम और लक्ष्मण-को देखकर वह उनकी ओरसे अपना मन हटा लेगी तथा अपने लिये दूसरा कोई आश्रय न देखकर उधरसे निराश हो विशाललोचना सीता स्वयं ही मेरे पास चली आयेगी ' ॥ १०३ ॥

तस्य तद् वचनं श्रुत्वा रावणस्य दुरात्मनः ॥ ११ ॥

राक्षस्यस्तास्तथेत्युक्त्वा जग्मुर्वै यत्र पुष्पकम् । दुरात्मा रावणकी वह बात सुनकर वे सब राक्षसियाँ ' बहुत अच्छा ' कह उस स्थानपर गयीं, जहाँ पुष्पक-विमान था ॥ ११३ ॥

ततः पुष्पकमादाय राक्षस्यो रावणाज्ञया ॥ १२ ॥

अशोकवनिकास्थां तां मैथिलीं समुपानयन् । रावणकी आज्ञासे उस पुष्पकविमानको वे राक्षसियाँ अशोकवाटिकामें बैठी हुई मिथिलेशकुमारीके पास ले आयीं ॥ तामादाय तु राक्षस्यो भर्तृशोकपराजिताम् ॥ १३ ॥

सीतामारोपयामासुर्विमानं पुष्पकं तदा । उन राक्षसियोंने पतिके शोकसे व्याकुल हुई सीताको तत्काल पुष्पक विमानपर चढ़ाया ॥ १३३ ॥

ततः पुष्पकमारोप्य सीतां त्रिजटया सह ॥ १४ ॥

जग्मुर्दर्शयितुं तस्यै राक्षस्यो रामलक्ष्मणौ ।

रावणश्चारयामास पताकाध्वजमालिनीम् ॥ १५ ॥

सीताको पुष्पक विमानपर बिठाकर त्रिजटासहित वे राक्षसियाँ उन्हें राम - लक्ष्मणका दर्शन कराने के लिये चलीं । इस प्रकार रावणने उन्हें ध्वजापताकाओंसे अलंकृत लङ्कापुरीके ऊपर विचरण करवाया ॥ १४-१५ ॥

प्राघोषयत हृष्टश्च लङ्कायां राक्षसेश्वरः ।

राघवो लक्ष्मणश्चैव हताविन्द्रजिता रणे ॥ १६ ॥

इधर हर्षसे भरे हुए राक्षसराज रावणने लङ्कामें सर्वत्र यह घोषणा करा दी कि राम और लक्ष्मण रणभूमि में इन्द्रजित् के हाथसे मारे गये ॥ १६ ॥

विमानेनापि गत्य तु सीता त्रिजटया सह ।

ददर्श वानराणां तु सर्व सैन्यं निपातितम् ॥ १७ ॥

त्रिजटाके साथ उस विमानद्वारा वहाँ जाकर सीताने रणभूमिमें जो वानरोंकी सेनाएँ मारी गयी थीं, उन सबको देखा || १७ ॥

प्रहृष्टमनसश्चापि ददर्श पिशिताशनान् ।

वानरांश्चातिदुःखार्तान् रामलक्ष्मणपार्श्वतः ॥ १८ ॥

उन्होंने मांसभक्षी राक्षसों को तो भीतरसे प्रसन्न देखा और श्रीराम तथा लक्ष्मणके पास खड़े हुए वानरोंको अत्यन्त दुःखसे पीड़ित पाया ॥ १८ ॥

ततः सीता ददर्शोभौ शयानौ शरतल्पगौ ।

लक्ष्मणं चैव रामं च विसंज्ञौ शरपीडितौ ॥ १ ९ ॥

तदनन्तर सीताने बाणशय्यापर सोये हुए दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मणको भी देखा, जो बाणोंसे पीड़ित हो संज्ञाशून्य होकर पड़े थे ॥ १ ९ ॥

विध्वस्तकवचौ वीरौ विप्रविद्धशरासनौ ।

सायकैश्छिन्नसर्वाङ्गौ शरस्तम्बमयौ क्षितौ ॥ २० ॥

उन दोनों वीरोंके कवच टूट गये थे, धनुष - बाण अलग पड़े थे, सायकोंसे सारे अङ्ग छिद गये थे और वे बाणसमूहों के बने हुए पुतलोंकी भाँति पृथ्वीपर पड़े थे ॥ २० ॥

तौ भ्रातरौ तत्र प्रवीरौ पुरुषर्षभौ ।

शयानौ पुण्डरीकाक्षौ कुमाराविव पावकी ॥ २१ ॥

शरतल्पगतौ वीरौ तथाभूतौ नरर्षभौ ।

दुःखार्ता करुणं सीता सुभृशं विललाप ह ॥ २२ ॥

जो प्रमुख वीर और समस्त पुरुषोंमें उत्तम थे, वे दोनों भाई कमलनयन राम और लक्ष्मण अग्निपुत्र कुमार शाख और विशाखकी भाँति शरसमूहमें सो रहे थे । उन दोनों नरश्रेष्ठ वीरों को उस अवस्था में बाणशय्यापर पड़ा देख दुःखसे पीड़ित हुई सीता करुणाजनक स्वरमें जोर - जोरसे विलाप करने

लगीं ॥। २१-२२ ॥

भर्तारमनवद्याङ्गी लक्ष्मणं चासितेक्षणा ।

प्रेक्ष्य पांसुषु चेष्टन्तौ रुरोद जनकात्मजा ॥ २३ ॥

निर्दोष अङ्गवाली श्यामलोचना जनकनन्दिनी सीता अपने पति श्रीराम और देवर लक्ष्मणको धूलमें लोटते देख फूट - फूटकर रोने लगीं ॥ २३ ॥

सवाष्पशोकाभिहता समीक्ष्य तौ भ्रातरौ देवसुतप्रभावौ । वितर्कयन्ती निधनं तयोः सा दुःखान्विता वाक्यमिदं जगाद ॥ २४ ॥

उनके नेत्रोंसे आँसू बह रहे थे और हृदय शोकके

पृष्ठ 368

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 368 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे अष्टचत्वारिंशः सर्गः ११७५ आघातसे पीड़ित था । देवताओंके तुल्य प्रभावशाली उन आशङ्का करती हुई वे दुःख एवं चिन्तामें डूब गयीं और दोनों भाइयोंको उस अवस्था में देखकर उनके मरणकी इस प्रकार बोलीं ॥ २४ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे सप्तचत्वारिंशः सर्गः ॥ ४७ ॥

इन प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मितरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्ड में सैंतालीसवाँ सगँ पूरा हुआ ॥ ४७ ॥

अष्टचत्वारिंशः सर्गः सीताका विलाप और त्रिजटाका उन्हें समझा - बुझाकर श्रीराम - लक्ष्मण के जीवित होनेका विश्वास दिलाकर पुनः

भर्तारं निहतं दृष्ट्रा लक्ष्मणं च महाबलम् ।

विललाप भृशं सीता करुणं शोककर्शिता ॥ १ ॥

अपने स्वामी श्रीरामको तथा महाबली लक्ष्मणको भी मारा गया देख शोकसे पीड़ित हुई सीता बारंबार करुणाजनक विलाप करने लगीं ॥ १ ॥

ऊचुर्लाक्षणिका ये मां पुत्रिण्यविधवेति च ।

तेऽद्य सर्वे हते रामे ज्ञानिनोऽनृतवादिनः ॥ २ ॥

' सामुद्रिक लक्षणोंके ज्ञाता विद्वानोंने मुझे पुत्रवती और सधवा बताया था । आज श्रीरामके मारे जानेसे वे सब लक्षण - ज्ञानी पुरुष असत्यवादी हो गये ॥ २ ॥

यज्वनो महिषीं ये मामूचुः पत्नीं च सत्रिणः ।

तेऽद्य सर्वे हते रामे ज्ञानिनोऽनृतवादिनः ॥ ३ ॥

' जिन्होंने मुझे यज्ञपरायण तथा विविध सत्रोंका संचालन करनेवाले राजाधिराजकी पत्नी बताया था, आज श्रीरामके मारे जानेसे वे सभी लक्षणवेत्ता पुरुष झूठे हो गये ॥ ३ ॥

वीरपार्थिवपत्नीनां ये विदुर्भर्तृपूजिताम् ।

तेऽद्य सर्वे हते रामे ज्ञानिनोऽनृतवादिनः ॥ ४ ॥

' जिन लोगोंने लक्षणोंद्वारा मुझे वीर राजाओंकी पत्नियों में पूजनीय और पतिके द्वारा सम्मानित समझा था, आज श्रीरामके न रहनेसे वे सभी लक्षणज्ञ पुरुष मिथ्यावादी हो गये ॥ ४ ॥

ऊचुः संश्रवणे ये मां द्विजाः कार्तान्तिकाः शुभाम् ।

तेऽद्य सर्वे हते रामे ज्ञानिनोऽनृतवादिनः ॥ ५ ॥

" ज्योतिषशास्त्र के सिद्धान्तको जाननेवाले जिन ब्राह्मणोंने मेरे सामने ही मुझे नित्य मङ्गलमयी कहा था, वे सभी लक्षणवेत्ता पुरुष आज श्रीरामके मारे जानेपर असत्यवादी सिद्ध हो गये || ५ ||

इमानि खलु पद्मानि पादयोर्वै कुलस्त्रियः ।

आधिराज्येऽभिषिच्यन्ते नरेन्द्रैः पतिभिः सह ॥ ६ ॥

' जिन लक्षणभूत कमलोंके हाथ - पैर आदि में होनेपर कुलवती स्त्रियाँ अपने पति राजाधिराजके साथ सम्राज्ञीके लङ्कामें ही लौटा लाना पदपर अभिषिक्त होती हैं, वे मेरे दोनों पैरोंमें निश्चित रूपसे विद्यमान हैं ॥ ६ ॥

वैधव्यं यान्ति यैर्नार्योऽलक्षणैर्भाग्यदुर्लभाः ।

नात्मनस्तानि पश्यामि पश्यन्ती हतलक्षणा ॥ ७ ॥

‘ जिन अशुभ लक्षणोंके कारण सौभाग्य दुर्लभ होता है और स्त्रियाँ विधवा हो जाती हैं, मैं बहुत देखनेपर भी अपने अङ्गोंमें ऐसे लक्षणोंको नहीं देख पाती, तथापि मेरे सारे शुभ लक्षण निष्फल हो गये ॥ ७ ॥

सत्यनामानि पद्मानि स्त्रीणामुकानि लक्षणैः ।

तान्यद्य निहते रामे वितथानि भवन्ति मे ॥ ८ ॥

‘ स्त्रियोंके हाथ - पैरोंमें जो कमलके चिह्न होते हैं, उन्हें लक्षणवेत्ता विद्वानोंने अमोघ बताया है; किंतु आज श्रीरामके मारे जानेसे वे सारे शुभ लक्षण मेरे लिये व्यर्थ हो गये ॥ ८ ॥

केशाः सूक्ष्माः समा नीला भ्रुवौ चासंहते मम ।

वृत्ते चारोमके जङ्घे दन्ताश्चाविरला मम ॥ ९ ॥

‘ मेरे सिरके बाल महीन, बराबर और काले हैं । भौंहें परस्पर जुड़ी हुई नहीं हैं । मेरी पिंडलियाँ ( घुटनोंसे नीचे के भाग ) गोल - गोल तथा रोमरहित हैं तथा मेरे दाँत भी परस्पर सटे हुए हैं ॥ ९ ॥

शङ्खे नेत्रे करौ पादौ गुल्फावूरू समौ चितौ ।

अनुवृत्तनखाः स्निग्धाः समाश्चाङ्गुलयो मम ॥ १० ॥

' मेरे नेत्रोंके आसपास के भाग, दोनों नेत्र, दोनों हाथ, दोनों पैर, दोनों गुल्फ ( तखने ) और जाँघें बराबर, विशाल एवं मांसल ( पुष्ट ) हैं । दोनों हाथोंकी अँगुलियाँ बराबर एवं चिकनी हैं और उनके नख गोल एवं उतार-चढ़ाववाले हैं ॥ १० ॥

स्तनौ चाविरलौ पीनौ मामको मग्नचूचुकौ ।

मग्ना चोत्सेधनी नाभिः पार्श्वोरस्कं च मे चितम् ॥ ११ ॥

‘ मेरे दोनों स्तन परस्पर सटे हुए और स्थूल हैं । इनके अग्रभाग भीतर की ओर दबे हुए हैं । मेरी नाभि

पृष्ठ 369

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 369 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

११७६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे गहरी और उसके आसपासके भाग ऊँचे हैं । मेरे पार्श्वभाग तथा छाती मांसल हैं ॥ ११ ॥

मम वर्णो मणिनिभो मृदून्यङ्गरुहाणि च ।

प्रतिष्ठितां द्वादशभिर्मामूचुः शुभलक्षणाम् ॥ १२ ॥

' मेरी अङ्गकान्ति खरादी हुई मणिके समान उज्ज्वल है | शरीरके रोएँ कोमल हैं तथा पैरोंकी दसों अँगुलियाँ और दोनों तलवे — ये बारहों पृथ्वीसे अच्छी तरह सट जाते हैं । इन सबके कारण लक्षणज्ञोंने मुझे शुभलक्षणा बताया था ॥

समग्रयवमच्छिद्रं पाणिपादं च वर्णवत् ।

मन्दस्मितेत्येव च मां कन्यालाक्षणिका विदुः ॥ १३ ॥

' मेरे हाथ - पैर लाल एवं उत्तम कान्तिसे युक्त हैं । उनमें जौकी समूची रेखाएँ हैं तथा मेरे हाथोंकी अँगुलियाँ जब परस्पर सटी होती हैं, उस समय उनमें तनिक भी छिद्र नहीं रह जाता है । कन्याके शुभलक्षणोंको जाननेवाले विद्वानोंने मुझे मन्द मुस्कानवाली बताया था ॥ १३ ॥

आधिराज्येऽभिषेको मे ब्राह्मणैः पतिना सह ।

कृतान्तकुशलैरुक्तं तत् सर्व वितथीकृतम् ॥ १४ ॥

" ज्योतिष के सिद्धान्तको जाननेवाले निपुण ब्राह्मणोंने यह बताया था कि मेरा पतिके साथ राज्याभिषेक होगा, किंतु आज वे सारी बातें झूठी हो गयीं ॥ १४ ॥

शोधयित्वा जनस्थानं प्रवृत्तिमुपलभ्य च ।

ती सागरक्षोभ्यं भ्रातरौ गोष्पदे हतौ ॥ १५ ॥

“ इन दोनों भाइयोंने मेरे लिये जनस्थानको छान डाला तथा मेरा समाचार पाकर अक्षोभ्य समुद्रको पार किया, किंतु हाय! इतना सब कर लेनेके बाद थोड़ी - सी राक्षससेनाके द्वारा जिसे हराना इनके लिये गोपदको लाँघनेके समान था, वे दोनों मारे गये ॥ १५ ॥

ननु वारुणमाग्नेयमैन्द्रं वायव्यमेव च ।

अत्रं ब्रह्मशिरश्चैव राघव प्रत्यपद्यत ॥ १६ ॥

“ परंतु ये दोनों रघुवंशी बन्धु तो वारुण, आग्नेय,

ऐन्द्र, वायव्य और ब्रह्मशिर आदि अस्त्रोंको भी जानते थे ।

मरनेसे पहले इन्होंने उन अस्त्रोंका प्रयोग क्यों नहीं किया? ॥

अदृश्यमानेन रणे मायया वासवोपमौ ।

मम नाथावनाथाया निहतौ रामलक्ष्मणौ ॥ १७ ॥

“ मुझ अनाथाके रक्षक श्रीराम और लक्ष्मण इन्द्रतुल्य पराक्रमी थे, किंतु इन्द्रजित्ने स्वयं मायासे अदृश्य रहकर ही इन्हें रणभूमिमें मार डाला है ॥ १७ ॥

नहि दृष्टिपथं प्राप्य राघवस्य रणे रिपुः ।

जीवन् प्रतिनिवर्तेत यद्यपि स्यान्मनोजवः ॥ १८ ॥

‘ अन्यथा युद्धस्थलमें इन श्रीरघुनाथजीके दृष्टिपथमें आकर कोई भी शत्रु, वह मनके समान वेगशाली क्यों न हो, जीवित नहीं लौट सकता था ॥ १८ ॥

न कालस्यातिभारोऽस्ति कृतान्तश्च सुदुर्जयः ।

यत्र रामः सह भ्रात्रा शेते युधि निपातितः ॥ १ ९ ॥

" परंतु कालके लिये कुछ भी अधिक बोझ नहीं है ( वह सब कुछ कर सकता है ) । उसके लिये दैवको भी जीतना विशेष कठिन नहीं है । इस कालके ही वशमें पड़कर आज श्रीराम अपने भाईके साथ मारे जाकर युद्धभूमिमें सो रहे हैं ॥ १ ९ ॥

न शोचामि तथा रामं लक्ष्मणं च महारथम् ।

नात्मानं जननीं चापि यथा श्वश्रूं तपखिनीम् ॥ २० ॥

सा तु चिन्तयते नित्यं समाप्तव्रतमागतम् ।

कदा द्रक्ष्यामि सीतां च लक्ष्मणं च सराघवम् ॥ २१ ॥

" मैं श्रीराम, महारथी लक्ष्मण, अपने और अपनी माताके लिये भी उतना शोक नहीं करती हूँ जितना अपनी तपस्विनी सासुजीके लिये कर रही हूँ । वे तो प्रतिदिन यही सोचती होंगी कि वह दिन कब आयेगा जब कि वनवासका व्रत समाप्त करके वनसे लौटे हुए श्रीराम, लक्ष्मण और सीताको मैं देखूँगी ' ॥ २०-२१ ॥

परिदेवयमानां तां राक्षसी त्रिजटाब्रवीत् ।

मा विषादं कृथा देवि भर्तायं तव जीवति ॥ २२ ॥

इस प्रकार विलाप करती हुई सीतासे राक्षसी त्रिजटाने कहा -- ' देवि! विषाद न करो । तुम्हारे ये पतिदेव जीवित हैं ॥ २२ ॥

कारणानि च वक्ष्यामि महान्ति सदृशानि च ।

यथेमौ जीवतो देवि भ्रातरौ रामलक्ष्मणौ ॥ २३ ॥

‘ देवि! मैं तुम्हें कई ऐसे महान् और उचित कारण बताऊँगी, जिनसे यह सूचित होता है कि ये दोनों भाई श्रीराम और लक्ष्मण जीवित हैं ॥ २३ ॥

नहि कोपपरीतानि हर्षपर्युत्सुकानि च ।

भवन्ति युधि योधानां मुखानि निहते पतौ ॥ २४ ॥

' युद्ध में स्वामीके मारे जानेपर योद्धाओंके मुँह क्रोध और हर्षकी उत्सुकतासे युक्त नहीं रहते ( किंतु यहाँ वे दोनों बातें पायी जाती हैं । इसलिये ये दोनों जीवित हैं ) ॥ २४ ॥

इदं विमानं वैदेहि पुष्पकं नाम नामतः ।

दिव्यं त्वां धारयेन्नेदं यद्येतौ गतजीवितौ ॥ २५ ॥

' विदेहनन्दिनि! यह पुष्पक नामक विमान दिव्य है । यदि इन दोनोंके प्राण चले गये होते तो ( वैधव्यावस्था में ) यह तुम्हें धारण न करता ॥ २५ ॥

हतवीरप्रधाना हि गतोत्साहा निरुद्यमा ।

सेना भ्रमति संख्येषु हतकर्णेव नौर्जले ॥ २६ ॥

पृष्ठ 370

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 370 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे एकोनपञ्चाशः सर्गः ११७७

इयं पुनरसम्भ्रान्ता निरुद्विग्ना तपखिनि ।

सेना रक्षति काकुत्स्थौ मया प्रीत्या निवेदितौ ॥ २७ ॥

" इसके सिवा जब प्रधान वीर मारा जाता है, तब उसकी सेना उत्साह और उद्योगसे हीन हो युद्धस्थलमें उसी तरह मारी-मारी फिरती है, जैसे कर्णधारके नष्ट हो जानेपर नौका जलमें ही बहती रहती है । परंतु तपस्विनि! इस सेनामें किसी प्रकार-की घबराहट या उद्वेग नहीं है । यह इन दोनों राजकुमारों की

रक्षा कर रही है । इस प्रकार मैंने प्रेमपूर्वक तुम्हें यह बताया है ।

कि ये दोनों भाई जीवित हैं ॥ २६-२७ ॥

सात्वं भव सुविस्रब्धा अनुमानैः सुखोदयैः ।

अहतौ पश्य काकुत्स्थौ स्नेहादेतद् ब्रवीमि ते ॥ २८ ॥

“ इसलिये अब तुम इन भावी सुखकी सूचना देनेवाले अनुमानों ( हेतुओं ) से निश्चिन्त हो जाओ - विश्वास करो कि ये जीवित हैं । तुम इन दोनों रघुवंशी राजकुमारोंको इसी रूप-में देखो कि ये मारे नहीं गये हैं । यह बात मैं तुमसे स्नेहवश कह रही हूँ || २८ ॥

अनृतं नोकपूर्व मे न च वक्ष्यामि मैथिलि ।

चारित्रसुखशीलत्वात् प्रविष्टासि मनो मम ॥ २ ९ ॥

' मिथिलेश कुमारी! तुम्हारा शील - स्वभाव तुम्हारे निर्मल चरित्रके कारण बड़ा सुखदायक जान पड़ता है, इसीलिये तुम मेरे मनमें घर कर गयी हो । अतएव मैंने तुमसे न तो पहले कभी झूठ कहा है और न आगे ही कहूँगी ॥ २ ९ ॥ नेमी शक्यौ रणे जेतुं सेन्द्रैरपि सुरासुरैः । ताशं दर्शनं दृष्ट्वा " इन दोनों वीरोंको और असुर भी नहीं जीत तुमसे ये बातें कही हैं ॥ इदं तु सुमहच्चित्रं विसंज्ञौ पतितावेतौ ' मिथिलेशकुमारी! मया चोदीरितं तव ॥ ३० ॥

रणभूमिमें इन्द्रसहित सम्पूर्ण देवता सकते । वैसा लक्षण देखकर ही मैंने ३० ॥

शरैः पश्यस्व मैथिलि ।

नैव लक्ष्मीर्विमुञ्चति ॥ ३१ ॥

यह महान् आश्चर्य की बात तो देखो । बाणोंके लगनेसे ये अचेत होकर पड़े हैं तो भी लक्ष्मी ( शरीरकी सहज कान्ति ) इनका त्याग नहीं कर रही है ॥ ३१ ॥

प्रायेण गतसत्त्वानां पुरुषाणां गतायुषाम् ।

दृश्यमानेषु वक्त्रेषु परं भवति वैकृतम् ॥ ३२ ॥

' जिनके प्राण निकल जाते हैं अथवा जिनकी आयु समाप्त हो जाती है, उनके मुखोंपर यदि दृष्टिपात किया जाय तो प्रायः वहाँ बड़ी विकृति दिखायी देती है ( इन दोनोंके मुखोंकी शोभा ज्यों - की - त्यों बनी हुई है; इसलिये ये जीवित हैं ) ॥ ३२ ॥

त्यज शोकं च दुःखं च मोहं च जनकात्मजे ।

रामलक्ष्मणयोरर्थे नाद्य शक्यमजीवितुम् ॥ ३३ ॥

जनककिशोरी '! तुम श्रीराम और लक्ष्मणके लिये शोक,

दुःख और मोह त्याग दो । ये अब मर नहीं सकते ' ॥ ३३ ॥

श्रुत्वा तु वचनं तस्याः सीता सुरसुतोपमा ।

कृताञ्जलिरुवाचेमामेवमस्त्विति मैथिली ॥ ३४ ॥

त्रिजटाकी यह बात सुनकर देवकन्याके समान सुन्दरी मिथिलेशकुमारी सीताने हाथ जोड़कर उससे कहा - ' बहिन! ऐसा ही हो ' || ३४ ॥

विमानं पुष्पकं तत्तु संनिवर्त्य मनोजवम् ।

दीना त्रिजटया सीता लङ्कामेव प्रवेशिता ॥ ३५ ॥

फिर मनके समान वेगवाले पुष्पकविमानको लौटाकर त्रिजटा दुःखिनी सीताको लङ्कापुरीमें ही ले आयी ॥ ३५ ॥

ततस्त्रिजटया सार्धं पुष्पकादवरुह्य सा ।

अशोकवनिकामेव राक्षसीभिः प्रवेशिता ॥ ३६ ॥

तत्पश्चात् त्रिजटाके साथ विमानसे उतरनेपर राक्षसियोंने उन्हें पुनः अशोकवाटिकामें ही पहुँचा दिया ॥ ३६ ॥

प्रविश्य सीता बहुवृक्षखण्डां तां राक्षसेन्द्रस्य विहारभूमिम् । सम्प्रेक्ष्य संचिन्त्य च राजपुत्रौ परं विषादं समुपाजगाम ॥ ३७ ॥

बहुसंख्यक वृक्षसमूहों से सुशोभित राक्षसराजकी उस विहार-भूमिमें पहुँचकर सीताने उसे देखा और उन दोनों राजकुमारों-का चिन्तन करके वे महान् शोकमें डूब गयीं ॥ ३७ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डेऽष्टचत्वारिंशः सर्गः ॥ ४८ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षंरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें अड़तालीसवाँ सगँ पूरा हुआ ॥ ४८ ॥

एकोनपञ्चाशः सर्गः श्रीरामका सचेत होकर लक्ष्मणके लिये विलाप करना और स्वयं प्राणत्यागका विचार करके वानरोंको लौट जाने की आज्ञा देना घोरेण शरबन्धेन बद्धो दशरथात्मजौ । दशरथकुमार श्रीराम और लक्ष्मण भयंकर सर्पाकार निःश्वसन्तौ यथा नागौ शयानौ रुधिरोक्षितौ ॥ १ ॥ बाणके बन्धनमें बँधे हुए - से पड़े थे । वे लहूलुहान हो रहे थे

वा ० रा ० ५. ९.४-