श्रीगणेशाय नमः।

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २ — पृष्ठ 531–540

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 531–540

पृष्ठ 531

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 531 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३२८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे कहने लगा और उछलकर सामने आ गया ॥ १ ॥

उद्यतायुधनिस्त्रिंशो रथे सुसमलंकृते ।

कालाश्वयुक्ते महति स्थितः कालान्तकोपमः ॥ २ ॥

उसने खड्ग तथा दूसरे आयुध भी उठा रखे थे । काले घोड़ोंसे युक्त, सजे - सजाये विशाल रथपर बैठा हुआ इन्द्रजित् विनाशकारी कालके समान जान पड़ता था ॥ २ ॥

महाप्रमाणमुद्यम्य विपुलं वेगवद् दृढम् ।

धनुर्भीमबलो भीमं शरांश्चामित्रनाशनान् ॥ ३ ॥

वह भयंकर बलशाली निशाचर बहुत बड़े आकारवाले, लंबे, मजबूत, वेगशाली और भयानक धनुषको तथा शत्रुओं-का नाश करनेमें समर्थ बाणों को भी लेकर युद्ध के लिये उद्यत था ॥ ३ ॥

तं ददर्श महेष्वासो रथस्थः समलंकृतः ।

अलंकृतममित्रघ्नो रावणस्यात्मजो बली ॥ ४ ॥

हनूमत्पृष्ठमारूढमुदयस्थरविप्रभम् वस्त्राभूषण से अलंकृत होकर रथपर बैठे हुए उस महा-धनुर्धर, शत्रुनाशक बलवान् रावणकुमारने देखा, लक्ष्मण अपने तेजसे ही विभूषित हो हनुमान्जीकी पीठपर आरूढ़ होकर उदयाचलपर विराजमान सूर्यदेवके समान प्रकाशित हो रहे हैं ॥ ४३ ॥

उवाचैनं सुसंरब्धः सौमित्रिं सविभीषणम् ॥ ५ ॥

तांश्च वानरशार्दूलान् पश्यध्वं मे पराक्रमम् ।

अद्य मत्कार्मुकोत्सृष्टं शरवर्षे दुरासदम् ॥ ६ ॥

मुक्तवर्षमिवाकाशे धारयिष्यथ संयुगे । देखते ही वह अत्यन्त रोषसे भर गया और विभीषण-सहित सुमित्राकुमार तथा अन्य वानरसिंहोंसे कहा – ' शत्रुओ! आज मेरा पराक्रम देखना । तुम सब लोग युद्धस्थलमें मेरे धनुषसे छूटे हुए बाणोंकी दुःसह वर्षाको अपने अङ्गोंपर उसी तरह धारण करोगे, जैसे आकाशमें होनेवाली उन्मुक्त वर्षाको भूतलके प्राणी अपने ऊपर धारण करते हैं ॥ ५-६३ ॥

अद्य वो मामका बाणा महाकार्मुकनिःसृताः ।

विधमिष्यन्ति गात्राणि तूलराशिमिवानलः ॥ ७ ॥

" जैसे आग रूईके ढेरको जला देती है, उसी प्रकार इस विशाल धनुषसे छूटे हुए मेरे बाण आज तुम्हारे शरीरोंकी धज्जियाँ उड़ा देंगे ॥ ७ ॥

तीक्ष्णसायकनिर्भिन्नाञ्शूलशच यष्टितोमरैः 1 अद्य वो गमयिष्यामि सर्वानेव यमक्षयम् ॥ ८ ॥

' आज अपने शूल, शक्ति, ऋष्टि और तोमरोंद्वारा तथा तीखे सायकोंसे छिन्न - भिन्न करके तुम सब लोगों को यमलोक पहुँचा दूँगा ॥ ८ ॥

सृजतः शरवर्षाणि क्षिप्रहस्तस्य संयुगे ।

जीमूतस्येव नदतः कः स्थास्यति ममाग्रतः ॥ ९ ॥

' युद्धस्थलमें हाथोंको बड़ी फुर्तीसे चलाकर जब मैं मेघके समान गर्जता हुआ बाणोंकी वर्षा आरम्भ करूँगा, उस समय कौन मेरे सामने ठहर सकेगा? ॥ ९ ॥

रात्रियुद्धे तदा पूर्वे वज्राशनिसमैः शरैः ।

शायितौ तौ मया भूयो विसंज्ञौ सपुरःसरौ ॥ १० ॥

स्मृतिर्न तेऽस्ति वा मन्ये व्यक्तं यातो यमक्षयम् ।

आशीविषसमं क्रुद्धं यन्मां योद्धुमुपस्थितः ॥ ११ ॥

' लक्ष्मण! उस दिन रात्रियुद्ध में मैंने वज्र और अशनिके समान तेजस्वी बाणोंद्वारा जो पहले तुम दोनों भाइयोंको रणभूमिमें सुला दिया था और तुमलोग अपने अग्रगामी सैनिकोंसहित मूच्छित होकर पड़े थे, मैं समझता हूँ, उसका इस समय तुम्हें स्मरण नहीं हो रहा है । विषधर सर्पके समान रोषसे भरे हुए मुझ इन्द्रजित् के साथ जो तुम युद्ध करनेके लिये उपस्थित हो गये, उससे स्पष्ट जान पड़ता है कि यमलोक में जानेके लिये उद्यत हो ' ॥ १०-११ ॥

तच्छ्रुत्वा राक्षसेन्द्रस्य गर्जितं राघवस्तदा ।

अभीतवदनः क्रुद्धो रावणि वाक्यमब्रवीत् ॥ १२ ॥

राक्षसराजके बेटेकी वह गर्जना सुनकर रघुकुलनन्दन लक्ष्मण कुपित हो उठे । उनके मुखपर भयका कोई चिह्न नहीं था । वे उस रावणकुमारसे बोले – ॥ १२ ॥ ·

उक्तश्च दुर्गमः पारः कार्याणां राक्षस त्वया ।

कार्याणां कर्मणा पारं यो गच्छति स बुद्धिमान् ॥ १३ ॥

' निशाचर! तुमने केवल वाणीद्वारा अपने शत्रुवध आदि कार्यों की पूर्ति के लिये घोषणा कर दी; परंतु उन कार्यों-पूरा करना तुम्हारे लिये बहुत ही कठिन है । जो क्रियाद्वारा कर्तव्यकमों के पार पहुँचता है अर्थात् जो कहता नहीं, काम पूरा करके दिखा देता है, वही पुरुष बुद्धिमान् है ॥ १३ ॥

स त्वमर्थस्य हीनार्थो दुरवापस्य केनचित् ।

वाचा व्याहृत्य जानीषे कृतार्थोऽस्मीति दुर्मते ॥ १४ ॥

' दुर्मते! तुम अपने अभीष्ट कार्यको सिद्ध करनेमें असमर्थ हो । जो कार्य किसीके द्वारा भी सिद्ध होना कठिन है, उसे केवल वाणीके द्वारा कहकर तुम अपनेको कृतार्थ मान रहे हो? ॥ १४ ॥

अन्तर्धानगतेनाजौ यत्त्वया चरितस्तदा ।

तस्कराचरितो मार्गो नैष वीरनिषेवितः ॥ १५ ॥

" उस दिन संग्राम में अपनेको छिपाकर तुमने जिसका आश्रय लिया था, वह चोरोंका मार्ग है । वीर पुरुष उसका सेवन नहीं करते ॥ १५ ॥

यथा वाणपथं प्राप्य स्थितोऽस्मि तव राक्षस ।

दर्शयस्वाद्य तत्तेजो वाचा त्वं किं विकत्थसे ॥ १६ ॥

' राक्षस! इस समय मैं तुम्हारे बाणोंके मार्गमें आकर खड़ा हूँ । आज तुम अपना वह तेज दिखाओ । केवल बढ़-बढ़कर बातें क्यों बना रहे हो? ' ॥ १६ ॥

पृष्ठ 532

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 532 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे अष्टाशीतितमः सर्गः १३२ ९ । घड़से अलग कर दिया जायगा । इस अवस्था में राम आज एवमुक्तो धनुर्भीमं परामृश्य महाबलः ससर्ज निशितान् वाणानिन्द्रजित् समितिंजयः ॥ १७ ॥

लक्ष्मणके ऐसा कहनेपर संग्रामविजयी महाबली इन्द्रजित्ने अपने भयंकर धनुषको दृढ़तापूर्वक पकड़कर पैने बार्णोंकी वृष्टि आरम्भ कर दी ॥ १७ ॥

तेन सृष्टा महावेगाः शराः सर्पविषोपमाः ।

सम्प्राप्य लक्ष्मणं पेतुः श्वसन्त इव पन्नगाः ॥ १८ ॥

उसके छोड़े हुए महान् वेगशाली बाण साँपके विषकी तरह जहरीले थे 1 । वे फुफकारते हुए सर्प के समान लक्ष्मणके शरीरपर पड़ने लगे ॥ १८ ॥

शरैरतिमहावेगैर्वगवान् रावणात्मजः ।

सौमित्रिमिन्द्रजिद् युद्धे विव्याध शुभलक्षणम् ॥ १ ९ ॥

वेगवान् रावणकुमार इन्द्रजित्ने उन अत्यन्त वेगशाली बाणोंद्वारा युद्ध में शुभलक्षण लक्ष्मणको घायल कर दिया ।

स शरैरतिविद्धाङ्गो रुधिरेण समुक्षितः ।

शुशुभे लक्ष्मणः श्रीमान् विधूम इव पावकः ॥ २० ॥

बाणसे उनका शरीर अत्यन्त क्षत - विक्षत हो गया । वे रक्तसे नहा उठे । उस अवस्थामें श्रीमान् लक्ष्मण धूमरहित प्रज्वलित अग्निके समान शोभा पा रहे थे ॥ २० ॥

इन्द्रजित् त्वात्मनः कर्म प्रसमीक्ष्याभिगम्य च ।

विनद्य सुमहानादमिदं वचनमब्रवीत् ॥२१ ॥

इन्द्रजित् अपना यह पराक्रम देख लक्ष्मणके पास जा बड़े जोरसे गर्जना करके यों बोला ॥ २१ ॥

पत्रिणः शितधारास्ते शरा मत्कार्मुकच्युताः ।

आदास्यन्तेऽद्य सौमित्रे जीवितं जीवितान्तकाः ॥ २२ ॥

' सुमित्राकुमार! मेरे धनुषसे छूटे हुए तेज धारवाले मेरे हाथसे मारे गये तुमको देखेंगे ' ॥ २५ ॥

इति ब्रुवाणं संक्रुद्धः परुषं रावणात्मजम् ।

हेतुमद् वाक्यमर्थशो लक्ष्मणः प्रत्युवाच ह ॥ २६ ॥

इस तरह कठोर बातें कहते हुए रावणकुमार इन्द्रजित्से अपने प्रयोजनको जाननेवाले लक्ष्मणने कुपित होकर यह युक्ति-युक्त उत्तर दिया- ॥ २६ ॥

वाग्बलं त्यज दुर्बुद्धे क्रूरकर्मन् हि राक्षस ।

अथ कस्माद् वदस्येतत् सम्पादय सुकर्मणा ॥ २७ ॥

' क्रूरकर्म करनेवाले दुर्बुद्धि राक्षस! बकवासका बल छोड़ दे । तू ये सब बातें कहता क्यों है? करके दिखा ॥ २७ ॥

अकृत्वा कत्थसे कर्म किमर्थमिह राक्षस ।

कुरु तत् कर्म येनाहं श्रद्धेयं तव कत्थनम् ॥ २८ ॥

' निशाचर! जो काम अभी किया नहीं, उसके लिये यहाँ व्यर्थ डींग क्यों हाँकता है? तू जिसे कहता है, उस कार्यको पूरा कर, जिससे मुझे तेरी इस बढ़ा - चढ़ाकर कही हुई बातपर विश्वास हो ॥ २८ ॥

अनुक्त्वा परुषं वाक्यं किंचिदप्यनवक्षिपन् ।

अविकत्थन् वधिष्यामि त्वां पश्य पुरुषादन ॥ २ ९ ॥

' नरभक्षी राक्षस! तू देख लेना, मैं कोई कठोर बात न कहकर तेरे ऊपर किसी तरहका आक्षेप न करके आत्मप्रशंसा किये बिना ही तेरा वध करूँगा ' ॥ २ ९ ॥

इत्युक्त्वा पञ्च नाराचानाकर्णापूरिताञ्शरान् ।

विजघान महावेगालक्ष्मणो राक्षसोरसि ॥ ३० ॥

ऐसा कहकर लक्ष्मणने उस राक्षसकी छातीमें बड़े वेगसे पाँच नाराच मारे, जो धनुषको कानतक खींचकर छोड़े गये थे ॥ ३० ॥

पंखधारी बाण शत्रुके जीवनका अन्त कर देनेवाले हैं । ये सुपत्रवाजिता बाणा ज्वलिता इव पन्नगाः । आज तुम्हारे प्राण लेकर ही रहेंगे ॥ २२ ॥ नैर्ऋतोरस्यभासन्त सवितू रश्मबो यथा ॥ ३१ ॥

अद्य गोमायुसङ्घाश्च श्येनसङ्घाश्च लक्ष्मण । सुन्दर पंखोंके कारण अत्यन्त वेगसे जानेवाले और गृधाश्च निपतन्तु त्वां गतासुं निहतं मया ॥ २३ ॥ प्रज्वलित सर्प के समान दिखायी देनेवाले वे बाण उस राक्षसकी

' लक्ष्मण! आज मेरे द्वारा मारे जाकर जब तुम्हारे प्राण छातीपर सूर्यकी किरणोंके समान प्रकाशित हो रहे थे ॥ ३१ ॥

निकल जायँगे, तब तुम्हारी लाशपर झुंड के झुंड गीदड़, बाज स शरैराहतस्तेन सरोषो रावणात्मजः । और गीध टूट पड़ेंगे ॥ २३ ॥ सुप्रयुक्तैस्त्रिभिर्बाणैः प्रतिविव्याध लक्ष्मणम् ॥ ३२ ॥

क्षत्रबन्धुं सदानार्य रामः परमदुर्मतिः । लक्ष्मणके बाणोंसे आहत होकर रावणकुमार रोषसे आग-भक्तं भ्रातरमद्यैव त्वां द्रक्ष्यति हतं मया ॥ २४ ॥ बबूला हो उठा । उसने अच्छी तरह चलाये हुए तीन बाणोंसे

' परम दुर्बुद्धि राम तुम - जैसे अनार्य, क्षत्रियाधम एवं लक्ष्मणको भी घायल करके बदला चुकाया ॥ ३२ ॥

अपने भक्त भाईको आज ही मेरे द्वारा मारा गया देखेंगे ॥ स बभूव महाभीमो नरराक्षससिंहयोः ॥ विमर्दस्तुमुलो युद्धे परस्परजयैषिणोः ॥ ३३ ॥

विस्रस्तकवचं भूमौ व्यपविद्धशरासनम् हृतोत्तमाङ्गं सौमित्रे त्वामद्य निहतं मया ॥ २५ ॥ एक ओर पुरुषसिंह लक्ष्मण थे तो दूसरी ओर राक्षस-! तुम्हारा कवच खिसककर पृथ्वीपर गिर सिंह इन्द्रजित् । दोनों युद्धस्थलमें एक - दूसरेपर विजय पाना

' सुमित्राकुमार दूर जा पड़ेगा और तुम्हारा मस्तक भी चाहते थे । उन दोनोंका वह तुमुल संग्राम महाभयंकर था ॥ जायगा, धनुष भी बा ० रा ० ५. १०. ५-

पृष्ठ 533

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 533 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३३० श्रीमदूवाल्मीकीयरामायणे

विक्रान्तौ बलसम्पन्नावुभौ विक्रमशालिनौ ।

उभौ परमदुर्जेयावतुल्यबलतेजसौ ॥ ३४ ॥

दोनों वीर पराक्रमी, चलसम्पन्न, विक्रमशाली, परम दुर्जय तथा अनुपम बल और तेजसे युक्त होनेके कारण अत्यन्त दुर्जय थे ॥ ३४ ॥

युयुधाते तदा वीरौ ग्रहाविव नभोगतौ ।

बलवृत्राविव हि तौ युधि वै दुष्प्रधर्षणौ ॥ ३५ ॥

जैसे आकाशमें दो ग्रह टकरा गये हों, उसी तरह वे दोनों वीर परस्पर जूझ रहे थे । उस युद्धस्थलमें वे इन्द्र और वृत्रासुर के समान दुर्धर्षं जान पड़ते थे ॥ ३५ ॥

युयुधाते महात्मानौ तदा केसरिणाविव ।

बहूनवसृजन्तौ हि मार्गणौघानवस्थितौ ।

नरराक्षसमुख्यौ तौ प्रहृष्टावभ्ययुध्यताम् ॥ ३६ ॥

वे महामनस्वी नरश्रेष्ठ तथा राक्षसप्रबर वीर जैसे दो सिंह आपसमें लड़ रहे हों उसी प्रकार युद्ध करते थे और बहुत - से बाणों की वर्षा करते हुए युद्धभूमिमें डटे हुए थे । दोनों ही बड़े हर्ष और उत्साहके साथ एक - दूसरे का सामना करते थे ॥ ३६ ॥

ततः शरान् दाशरथिः संधायामित्रकर्षणः ।

ससर्ज राक्षसेन्द्राय क्रुद्धः सर्प इव श्वसन् ॥ ३७ ॥

तदनन्तर दशरथनन्दन शत्रुसूदन लक्ष्मणने कुपित हुए सर्पकी भाँति लंबी साँस खींचते हुए अपने धनुषपर अनेक बाण रक्खे और उन सबको राक्षसराज इन्द्रजित्पर चलाया ॥

तस्य ज्यातलनिर्घोषं स श्रुत्वा राक्षसाधिपः ।

विवर्णवदनो भूत्वा लक्ष्मणं समुदैक्षत ॥ ३८ ॥

उनके धनुषकी डोरीसे प्रकट होनेवाली टंकार - व सुनकर राक्षसराज इन्द्रजित् का मुँह उदास हो गया और वह चुपचाप लक्ष्मणकी ओर देखने लगा ॥ ३८ ॥

विवर्णवदनं दृष्ट्रा राक्षसं रावणात्मजम् ।

सौमित्रिं युद्धसंयुक्तं प्रत्युवाच विभीषणः ॥ ३ ९ ॥

रावणकुमार इन्द्रजितका मुँह उदास देखकर विभीषणने युद्धमें लगे हुए सुमित्राकुमारसे कहा – ॥ ३ ९ ॥

निमित्तान्युप पश्यामि यान्यस्मिन् रावणात्मजे ।

त्वर तेन महाबाहो भग्न एष न संशयः ॥ ४० ॥

' महाबाहो! इस समय रावणपुत्र इन्द्रजित् में मुझे जो लक्षण दिखायी दे रहे हैं, उनसे जान पड़ता है कि निःसंदेह इसका उत्साह भंग हो गया है; अतः आप इसके वधके लिये शीघ्रता करें ॥ ४० ॥

ततः संधाय सौमित्रिः शरानाशीविषोपमान् ।

मुमोच विशिखांस्तस्मिन् सर्पानिव विषोल्बणान् ॥ ४१ ॥

तब सुमित्राकुमारने विषधर सर्पोंके समान भयंकर बाणों-को धनुषपर चढ़ाया और उन्हें इन्द्रजितको लक्ष्य करके चला दिया । वे बाण क्या थे महाविषैले सर्प थे ॥ ४१ ॥

शक्राशनिसमस्पर्शैर्लक्ष्मणेनाहतः शरैः ।

मुहूर्तमभवन्मूढः सर्वसंक्षुभितेन्द्रियः ॥ ४२ ॥

उन बाणोंका स्पर्श इन्द्रके वज्रकी भाँति दुःसह था । लक्ष्मणके चलाये हुए उन बाणोंकी चोट खाकर इन्द्रजित् दो घड़ीके लिये मूर्छित हो गया । उसकी सारी इन्द्रियाँ विक्षुब्ध हो उठीं ॥ ४२ ॥

उपलभ्य मुहूर्तेन संज्ञां प्रत्यागतेन्द्रियः ।

ददर्शावस्थितं वीरमाजौ दशरथात्मजम् ।

सोऽभिचक्राम सौमित्रिं रोषात् संरक्तलोचनः ॥ ४३ ॥

थोड़ी देरमें जब होश हुआ और इन्द्रियाँ सुस्थिर हुई, तब उसने रणभूमिमें दशरथकुमार वीर लक्ष्मणको खड़ा देखा । देखते ही उसके नेत्र रोषसे लाल हो गये और वह सुमित्राकुमारके सामने गया ॥ ४३ ॥

अब्रवीचैनमासाद्य पुनः स परुषं वचः ।

किं न स्मरसि तद् युद्धे प्रथमे मत्पराक्रमम् ।

निबद्धस्त्वं सह भ्रात्रा यदा युधि विचेष्टसे ॥ ४४ ॥

वहाँ पहुँचकर वह उनसे कठोर वाणीमें बोला-' सुमित्राकुमार! पहले युद्धमें मैंने जो पराक्रम दिखाया था, उसे क्या तुम भूल गये? उस दिन तुमको और तुम्हारे भाई-को भी मैंने बाँध लिया था । उस समय तुम युद्धभूमिमें पड़े-पड़े छटपटा रहे थे ॥ ४४ ॥

युवां खलु महायुद्धे वज्राशनिसमैः शरैः ।

शायितौ प्रथमं भूमौ बिसंज्ञौ सपुरःसरौ ॥ ४५ ॥

' उस महायुद्ध में वज्र एवं अशनिके समान तेजस्वी बाणों-द्वारा मैंने तुम दोनों भाइयोंको पहले धरतीपर सुला दिया था । तुम दोनों अपने अग्रगामी सैनिकोंके साथ मूर्छित होकर पड़े थे ॥ ४५ ॥

स्मृतिर्वा नास्ति ते मन्ये व्यक्तं वा यमसादनम् ।

गन्तुमिच्छसि यन्मां त्वमाधर्षयितुमिच्छसि ॥ ४६ ॥

' अथवा मालूम होता है कि तुम्हें उन सब बातोंकी याद नहीं आ रही है । यह स्पष्ट जान पड़ता है कि तुम यमलोक में जाना चाहते हो । इसीलिये तुम मुझे पराजित करनेकी इच्छा रखते हो ॥ ४६ ॥

यदि ते प्रथमे युद्धे न दृष्टो मत्पराक्रमः ।

अद्य त्वां दर्शयिष्यामि तिष्ठेदानीं व्यवस्थितः ॥ ४७ ॥

" यदि पहले युद्ध में तुमने मेरा पराक्रम नहीं देखा है ।

आज तुम्हें दिखा दूँगा । इस समय सुस्थिरभावसे खड़े रहो ' ॥

इत्युक्त्वा सप्तभिर्बाणैरभिविव्याध लक्ष्मणम् ।

दशभिस्तु हनूमन्तं तीक्ष्णधारैः शरोत्तमैः ॥ ४८ ॥

पृष्ठ 534

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 534 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे अष्टाशीतितमः सर्गः १३३१ ऐसा कहकर तीखी धारवाले सात बाणोंसे उसने लक्ष्मण-को घायल कर दिया और दस उत्तम सायकोंद्वारा हनुमानजी पर प्रहार किया ॥ ४८ ॥

ततः शरशतेनैव सुप्रयुक्तेन वीर्यवान् ।

क्रोधाद् द्विगुणसंरब्धो निर्बिभेद विभीषणम् ॥ ४ ९ ॥

तत्पश्चात् दूने रोषसे भरे हुए उस पराक्रमी निशाचरने अच्छी तरहसे छोड़े गये सौ बाणोंद्वारा विभीषणको क्रोधपूर्वक क्षत - विक्षत कर दिया ॥ ४ ९ ॥

तद् दृन्द्रजिता कर्म कृतं रामानुजस्तदा ।

अचिन्तयित्वा प्रहसन्नैतत् किंचिदिति ब्रुवन् ॥ ५० ॥

किये गये इस पराक्रमको देखकर श्रीराम के इन्द्रजित्द्वारा छोटे भाई लक्ष्मणने उसकी कोई परवा नहीं की और हँसते-हँसते कहा - " यह तो कुछ नहीं है ' ॥ ५० ॥

मुमोच च शरान् घोरान् संगृह्य नरपुंगवः ।

अभीतवदनः क्रुद्धो रावणि लक्ष्मणो युधि ॥ ५१ ॥

साथ ही उन नरश्रेष्ठ लक्ष्मणने मुखपर भयकी छायातक नहीं आने दी । उन्होंने युद्धस्थलमें कुपित हो भयंकर बाण हाथ में लिये और उन्हें रावणकुमारको लक्ष्य करके चला दिया ।

नैवं रणगताः शूराः प्रहरन्ति निशाचर ।

लघवश्चाल्पवीर्याश्च शरा हीमे सुखास्तव ॥ ५२ ॥

फिर वे बोले 11 – ' निशाचर! रणभूमिमें आये हुए शूर-बीर इस तरह प्रहार नहीं करते । तुम्हारे ये बाण बहुत हल्के और कमजोर हैं । इनसे कष्ट नहीं होता सुख ही मिलता है ॥

नैवं शूरास्तु युध्यन्ते समरे युद्धकाङ्क्षिणः ।

इत्येवं तं ब्रुवन् धन्वी शरैरभिववर्ष ह ॥ ५३ ॥

तब भयानक पराक्रमी वीर रावणकुमारने अत्यन्त कुपित हो समरभूमिमें लक्ष्मणको सहस्रों बाणोंसे घायल कर दिया ॥

व्यशीर्यत महद्दिव्यं कवचं लक्ष्मणस्य तु ।

बभूवतुररिंदमौ ॥ ५७ ॥

कृतप्रतिकृतान्योन्यं इससे लक्ष्मणका भी दिव्य एवं विशाल कवच छिन्न - भिन्न हो गया । वे दोनों शत्रुदमन वीर एक दूसरेके प्रहारका जवाब देने लगे ॥ ५७ ॥

अभीक्ष्णं निःश्वसन्तौ तौ युध्येतां तुमुलं युधि ।

सर्वतो रुधिरोक्षितौ ॥ ५८ ॥

शरसंकृत्तसर्वाङ्गौ वे बारंबार हाँफते हुए भयानक युद्ध करने लगे । युद्ध-आघातसे दोनोंके सारे अङ्ग क्षत - विक्षत हो गये स्थलमें थे । अतः बार्णोके वे दोनों सब ओरसे लहूलुहान हो गये ॥ ५८ ॥

सुदीर्घकालं तौ वीरावन्योन्यं निशितैः शरैः ।

रणकर्मविशारदौ ।

ततक्षतुर्महात्मानौ यत्तौ भीमपराक्रमौ ॥ ५ ९ ॥

बभूवतुश्चात्मजये दोनों वीर दीर्घकालतक एक - दूसरेपर पैने बाणोंका प्रहार करते रहे । दोनों ही महामनस्वी तथा युद्ध की कला में निपुण थे । दोनों भयंकर पराक्रम प्रकट करते थे और अपनी - अपनी विजयके लिये प्रयत्नशील थे ॥ ५ ९ ॥

तौ शरौघैस्तथाकीर्णौ निकृत्तकवचध्वजौ ।

सृजन्तौ रुधिरं चोष्णं जलं प्रस्रवणाविव ॥ ६० ॥

दोनोंके शरीर बाण - समूहोंसे व्याप्त थे । दोनोंके ही कवच और ध्वज कट गये थे । जैसे दो झरने जल बहा रहे हों, उसी तरह वे दोनों अपने शरीरसे गरम - गरम रक्त बहा रहे थे ॥

शरवर्ष ततो घोरं मुञ्चतोर्भीमनिःस्वनम् ।

सासारयोरिवाकाशे नीलयोः कालमेघयोः ॥ ६१ ॥

' युद्धकी इच्छा रखनेवाले शूरवीर समराङ्गणमें इस तरह दोनों ही भयंकर गर्जनाके साथ बाणोंकी घोर वर्षा कर युद्ध नहीं करते हैं । ' ऐसा कहते हुए धनुर्धर वीर लक्ष्मणने रहे थे, मानो प्रलयकालके दो नील मेघ आकाश में जलकी उस राक्षसपर बाणोंकी वर्षा आरम्भ कर दी ॥ ५३ ॥ धारा बरसा रहे हों ॥ ६१ ॥

तस्य वाणैः सुविध्वस्तं कवचं काञ्चनं महत् । तयोरथ महान् कालो व्यतीयाद् युध्यमानयोः । व्यशीर्यत रथोपस्थे ताराजालमिवाम्बरात् ॥ ५४ ॥ न च तौ युद्धवैमुख्यं क्लमं चाप्युपजग्मतुः ॥ ६२ ॥

लक्ष्मणके बाणोंसे इन्द्रजित्का महान् कवच, जो सोनेका वहाँ जूझते हुए उन दोनों वीरोंका बहुत अधिक समय रथकी बैठक में बिखर गया, मानो व्यतीत हो गया; परंतु वे दोनों न तो युद्धसे विमुख हुए और बना आकाशसे हुआ ताराओंका था, टूटकर समूह टूटकर गिर पड़ा हो ॥ ५४ ॥ न उन्हें थकावट ही हुई ॥ ६२ ॥

अस्त्राण्यस्त्रविदां श्रेष्ठौ दर्शयन्तौ पुनः पुनः ।

विधूतवर्मा नाराचैर्बभूव स कृतव्रणः । बबन्धतुः ॥ ६३ ॥

इन्द्रजित् समरे वीरः प्रत्यूषे भानुमानिव ॥ ५५ ॥ शरानुच्चावचाकारानन्तरिक्षे अपने

प्रहारसे वीर इन्द्रजित् के दोनों ही अस्त्रवेत्ताओंमें श्रेष्ठ थे और बारंबार कवच कट जानेपर नाराचोंके हो अस्त्रोंका प्रदर्शन करते थे । उन्होंने आकाशमें छोटे - बड़े सारे अङ्गोंमें घाव हो गये । वह समराङ्गणमें रक्तसे रञ्जित बाणोंका जाल - सा बाँध दिया ॥ ६३ ॥

प्रातःकालके सूर्य की भाँति दिखायी देने लगा ॥ ५५ ॥

संक्रुद्धो रावणात्मजः । व्यपेतदोषमस्यन्तौ लघु चित्रं च सुष्ठु च ।

ततः शरसहस्रेण ॥ ५६ ॥ उभौ तु तुमुलं घोरं चक्रतुर्नरराक्षसौ । ६४ ॥

विभेद समरे वीरो लक्ष्मणं भीमविक्रमः

पृष्ठ 535

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 535 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३३२ श्रीमवाल्मीकीय रामायणे वे मनुष्य और राक्षस — दोनों वीर बड़ी फुर्तीके साथ अद्भुत और सुन्दर ढंगसे बार्णोका प्रहार करते थे । उनके

बाण चलानेकी कला में कोई दोष नहीं दिखायी देता था ।

वे दोनों घोर घमासान युद्ध कर रहे थे ॥ ६४ ॥

तयोः पृथक् पृथग्भीमः शुश्रुवे तलनिखनः ।

स कम्पं जनयामास निर्घात इव दारुणः ॥ ६५ ॥

बाण चलाते समय उन दोनोंकी हथेली और प्रत्यञ्चाका भयंकर एवं तुमुल नाद पृथक् - पृथक् सुनायी देता था, जो भयंकर वज्रपातकी आवाजके समान श्रोताओंके हृदयमें कम्प उत्पन्न कर देता था ॥ ६५ ॥

तयोः स भ्राजते शब्दस्तथा समरमत्तयोः ।

सुघोरयोर्निटनतोर्गगने मेघयोरिव ॥ ६६ ॥

उन दोनों रणोन्मत्त वीरोंका वह शब्द आकाशमें परस्पर टकराते हुए दो महाभयंकर मेघोंकी गड़गड़ाहट के समान सुशोभित होता था । ६६ ॥

सुवर्णपुङ्खैर्नाराचैर्बलवन्तौ कृतव्रणौ ।

प्रसुस्रुवाते रुधिरं कीर्तिमन्तौ जये धृतौ ॥ ६७ ॥

वे दोनों बलवान् योद्धा सोनेके पंखवाले नाराचोंसे घायल हो शरीरसे खून बहा रहे थे । दोनों ही यशस्वी थे और अपनी-अपनी विजयके लिये प्रयत्न कर रहे थे ॥ ६७ ॥

ते गात्रयोर्निपतिता रुक्मपुङ्खाः शरा युधि ।

असृग्दिग्धा विनिष्पेतुर्विविशुर्धरणीतलम् ॥ ६८ ॥

युद्ध में उन दोनोंके चलाये हुए सुवर्णमय पंखवाले बाण एक दूसरेके शरीरपर पड़ते, रक्तसे भीगकर निकलते और धरतीमें समा जाते थे ॥ ६८ ॥

अन्ये सुनिशितैः शस्त्रैराकाशे संजघट्टिरे ।

बभञ्जुश्चिच्छिदुश्चैव तयोर्वाणाः सहस्रशः ॥ ६ ९ ॥

उनके हजारों बाण आकाशमें तीखे शस्त्रोंसे टकराते और उन्हें तोड़कर टुकड़े - टुकड़े कर डालते थे ॥ ६ ९ ॥

स बभूव रणो घोरस्तयोर्वाणमयश्चयः ।

अग्निभ्यामिव दीप्ताभ्यां सत्रे कुशमयश्च यः ॥ ७० ॥

वह बड़ा भयंकर युद्ध हो रहा था । उसमें उन दोनों के बाणोंका समूह यज्ञमें गार्हपत्य और आहवनीय नामक दो प्रज्वलित अग्नियोंके साथ बिछे हुए कुशोंके ढेरकी भाँति जान पड़ता था ॥ ७० ॥

तयोः कृतव्रणौ देहौ शुशुभाते महात्मनोः ।

सुपुष्पाविव निष्पत्रौ वने किंशुकशाल्मली ॥ ७१ ॥

उन दोनों महामनस्वी वीरोंके क्षत - विक्षत शरीर वनमें पत्र-हीन एवं लाल पुष्पोंसे भरे हुए पलाश और सेमलके वृक्षोंके समान सुशोभित होते थे ॥ ७१ ॥

चक्रतुस्तुमुलं घोरं संनिपातं मुहुर्मुहुः ।

इन्द्रजिल्लक्ष्मणश्चैव परस्परजयैषिणौ ॥ ७२ ॥

एक दूसरेको जीतनेकी इच्छावाले इन्द्रजित् और लक्ष्मण रह - रहकर बारंबार भयंकर मार - काट मचाते थे ॥ ७२ ॥

लक्ष्मणो रावण युद्धे रावणिश्चापि लक्ष्मणम् ।

अन्योन्यं तावभिघ्नन्तौ न श्रमं प्रतिपद्यताम् ॥ ७३ ॥

लक्ष्मण रणभूमिमें रावणकुमारपर चोट करते थे और रावणकुमार लक्ष्मणपर । इस तरह एक दूसरेपर प्रहार करते हुए वे वीर थकते नहीं थे ॥ ७३ ॥

बाणजालैः शरीर स्थैरवगाढै स्तरखिनौ । शुशुभाते महावीर्यौ उन दोनों वेगशाली गये थे, इसलिये वे दोनों वृक्ष उग आये हों, पाते थे ॥ ७४ ॥

तयो रुधिरसिक्तानि बभ्राजुः सर्वगात्राणि प्ररूढाविव पर्वतौ ॥ ७४ ॥

वीरोंके शरीरमें बार्णोके समूह धँस महापराक्रमी योद्धा जिनपर बहुत - से उन दो पर्वतों के समान शोभा

संवृतानि शरैर्भृशम् ।

ज्वलन्त इव पावकाः ॥ ७५ ॥

बाणोंसे ढके और खूनसे भीगे हुए उन दोनोंके सारे अङ्ग जलती हुई आग के समान उद्दीप्त हो रहे थे ॥ ७५ ॥

तयोरथ महान् कालो व्यतीयाद् युध्यमानयोः ।

न च तौ युद्धवैमुख्यं श्रमं चाप्यभिजग्मतुः ॥ ७६ ॥

इस तरह युद्ध करते - करते उन दोनोंका बहुत समय व्यतीत हो गया; परंतु वे दोनों न तो युद्धसे विमुख हुए और न उन्हें थकावट ही हुई ॥ ७६ ॥

अथ समरपरिश्रमं निहन्तुं समरमुखेष्वजितस्य लक्ष्मणस्य । प्रियहितमुपपादयन् महात्मा समरमुपेत्य विभीषणोऽवतस्थे ॥ ७७ ॥

युद्धके मुहाने पर पराजित न होनेवाले लक्ष्मणके युद्धजनित श्रमका निवारण तथा उनके प्रिय एवं हितका सम्पादन करने के लिये महात्मा विभीषण युद्धभूमिमें आकर खड़े हो गये ॥ ७७ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डेऽष्टाशीतितमः सर्गः ॥ ८८ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्ड में अट्ठासीवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ८८ ॥

पृष्ठ 536

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 536 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे एकोननवतितमः सर्गः १३३३ एकोननवतितमः सर्गः विभीषणका राक्षसोंपर प्रहार, उनका वानरयूथपतियोंको प्रोत्साहन देना, लक्ष्मणद्वारा इन्द्रजित् के सारथिका और वानरोंद्वारा उसके घोड़ोंका वध । रावणका यह एकमात्र सहारा है, जो तुम्हारे सामने खड़ा है । युध्यमानौ ततो दृष्ट्वा प्रसक्तौ नरराक्षसौ ॥ १ ॥ रावण की सेनाका इतना ही भाग अब शेष रह गया है ॥ ८ ॥

प्रभिन्नाविव मातङ्गौ परस्परजयैषिणौ

तयोर्युद्धं द्रष्टुकामो वरचापधरो बली । अस्मिंश्च निहते पापे राक्षसे रणमूर्धनि ।

शूरः स रावणभ्राता तस्थौ संग्राममूर्धनि ॥ २ ॥

लक्ष्मण और इन्द्रजित् को दो मदमत्त हाथियोंकी भाँति परस्पर विजय पाने की इच्छासे युद्धासक्त होकर जूझते देख उन दोनोंके युद्धको देखनेकी इच्छासे रावणके बलवान् भाई शूरवीर विभीषण सुन्दर धनुष धारण किये उस युद्धके मुहानेपर आकर

खड़े हो गये । १-२ ॥

ततो विस्फारयामास महद् धनुरवस्थितः ।

उत्ससर्ज च तीक्ष्णाग्रान् राक्षसेषु महाशरान् ॥ ३ ॥

वहाँ खड़े होकर उन्होंने अपने विशाल धनुषको खींचा और राक्षसोंपर तेज धारवाले बड़े - बड़े बाणोंको बरसाना आरम्भ किया ॥ ३ ॥

ते शराः शिखिसंस्पर्शा निपतन्तः समाहिताः ।

राक्षसान् द्रावयामासुर्वज्राणीव महागिरीन् ॥ ४ ॥

जैसे वज्र नामक अस्त्र बड़े - बड़े पर्वतोंको विदीर्ण कर देते हैं, उसी प्रकार विभीषणके चलाये हुए वे बाण, जिनका स्पर्श आगके समान जलानेवाला था, राक्षसोंपर गिरकर उनके अङ्गों-को चीरने लगे ॥ ४ ॥।

विभीषणस्यानुचरास्तेऽपि शूलासिपट्टिशैः ।

चिच्छिदुः समरे वीरान् राक्षसान् राक्षसोत्तमाः ॥ ५ ॥

विभीषणके अनुचर भी राक्षसोंमें श्रेष्ठ वीर थे; अतः वे भी समराङ्गणमें शूल, खड्ग और पट्टिशोंद्वारा वीर राक्षसों का संहार करने लगे ॥ ५ ॥

राक्षसैस्तैः परिवृतः स तदा तु विभीषणः ।

बभौ मध्ये प्रधृष्टानां कलभानामिव द्विपः ॥ ६ ॥

उन चारों राक्षसोंसे घिरे हुए विभीषण धृष्ट गजशावकों के बीचमें खड़े हुए गजराजकी भाँति शोभा पाते थे ॥ ६ ॥

ततः संचोदमानो वै हरीन् रक्षोवधप्रियान् ।

उवाच वचनं काले कालो रक्षसां वरः ॥ ७ ॥

राक्षसोंमें श्रेष्ठ विभीषण समयोचित कर्तव्यको जानते थे, इसलिये उन्होंने वानरोंको, जिन्हें राक्षसों का वध करना प्रिय था. युद्धके लिये प्रेरित करते हुए यह समय के अनुरूप बात कही – ॥ ७ ॥

एकोऽयं राक्षसेन्द्रस्य परायणमवस्थितः ।

एतच्छेषं बलं तस्य किं तिष्ठत हरीश्वराः ॥ ८ ॥

रावणं वर्जयित्वा तु शेषमस्य बलं हतम् ॥ ९ ॥

' इस युद्ध के मुहाने पर इस पापी राक्षस इन्द्रजित् के मारे जानेपर रावणको छोड़कर उसकी सारी सेनाको मरी हुई ही समझो ॥ ९ ॥

प्रहस्तो निहतो वीरो निकुम्भश्च महाबलः ।

कुम्भकर्णश्च कुम्भश्च धूम्राक्षश्च निशाचरः ॥ १० ॥

" वीर प्रहस्त मारा गया, महाबली निकुम्भ, कुम्भकर्ण, कुम्भ तथा निशाचर धूम्राक्ष भी कालके गाल में चले गये । १० ।

जम्बुमाली महामाली तीक्ष्णवेगोऽशनिप्रभः ।

सुप्तघ्नो यज्ञकोपश्च वज्रदंष्ट्रश्च राक्षसः ॥ ११ ॥

संहादी विकटोऽरिघ्नस्तपनो मन्द एव च ।

प्रघासः प्रघसश्चैव प्रजङ्घो जङ्घ एव च ॥ १२ ॥

अग्निकेतुश्च दुर्धर्षो रश्मिकेतुश्च वीर्यवान् ।

विधुजिहो द्विजिहश्च सूर्यशत्रुश्च राक्षसः ॥ १३ ॥

अकम्पनः सुपार्श्वश्च चक्रमाली च राक्षसः ।

कम्पनः सत्त्ववन्तौ तौ देवान्तकनरान्तकौ ॥ १४ ॥

' जम्बुमाली, महामाली, तीक्ष्णवेग, अशनिप्रभ, सुप्तघ्न, यज्ञकोप, राक्षस वज्रदंष्ट्र, संहृादी, विकट, अरिघ्न, तपन, मन्द, प्रघास, प्रघस, प्रजङ्घ, जङ्घ, दुर्जय अग्निकेतु, पराक्रमी रश्मिकेतु, विद्युजिह्न, द्विजिह, राक्षस सूर्यशत्रु, अकम्पन सुपार्श्व, निशाचर चक्रमाली, कम्पन तथा वे दोनों शक्ति-शाली वीर देवान्तक और नरान्तक – ये सभी मारे जा चुके हैं ॥ ११-१४ ॥

एतान् निहत्यातिबलान् बहून् राक्षससत्तमान् ।

बाहुभ्यां सागरं तीर्त्वा लक्ष्यतां गोष्पदं लघु ॥ १५ ॥

' इन अत्यन्त बलशाली बहुसंख्यक राक्षसशिरोमणियोंका वध करके तुमलोगोंने हाथोंसे तैरकर समुद्र पार कर लिया है । अब गायकी खुरीके बराबर यह छोटा - सा राक्षस बचा हुआ है । अतः इसे भी शीघ्र ही लाँघ जाओ ॥ १५ ॥

एतावदेव शेषं वो जेतव्यमिति वानराः ।

हताः सर्वे समागम्य राक्षसा बलदर्पिताः ॥ १६ ॥

' वानरो! इतनी ही राक्षससेना और शेष रह गयी है, जिसे तुम्हें जीतना है । अपने बलपर घमंड करनेवाले प्रायः सभी राक्षस तुमसे भिड़कर मारे जा चुके हैं । १६ ॥ ‘ वानरेश्वरो! अब खड़े - खड़े क्या देखते हो? राक्षसराज अयुक्तं निधनं कर्तुं पुत्रस्य जनितुर्मम ।

पृष्ठ 537

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 537 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३३४ श्रीमद्द्वाल्मीकीयरामायणे घृणामपास्य रामार्थे निहन्यां भ्रातुरात्मजम् ॥ १७ ॥

“ मैं इसके बापका भाई हूँ । इस नाते यह मेरा पुत्र है । अतः मेरे लिये इसका वध करना अनुचित है, तथापि श्रीराम चन्द्रजीके लिये दयाको तिलाञ्जलि दे मैं अपने इस भतीजेको मारनेके लिये उद्यत हूँ ॥ १७ ॥

हन्तुकामस्य मे बाष्पं चक्षुश्चैव निरुध्यति ।

तमेवैष महाबाहुर्लक्ष्मणः शमयिष्यति ॥ १८ ॥

" जब मैं स्वयं मारने के लिये इसपर हथियार चलाना चाहता हूँ, उस समय आँसू मेरी दृष्टि बंद कर देते हैं; अतः ये महाबाहु लक्ष्मण ही इसका विनाश करेंगे ॥ १८ ॥

बानरा ध्मत सम्भूय भृत्यानस्य समीपगान् ।

इति तेनातियशसा राक्षसेनाभिचोदिताः ॥ १ ९ ॥

वानरेन्द्रा जहृषिरे लाङ्गलानि च विव्यधुः । ‘ वानरो! तुमलोग झुंड बनाकर इसके समीपवर्ती सेवकों पर टूट पड़ो और उन्हें मार डालो । ' इस प्रकार अत्यन्त यशस्वी राक्षस विभीषणके प्रेरित करनेपर वानरयूथपति हर्ष और उत्साह-से भर गये तथा अपनी पूँछ पटकने लगे ॥ १ ९ ३ ॥

ततस्तु कपिशार्दूलाः क्ष्वेडन्तश्च पुनः पुनः ।

मुमुचुर्विविधान्नादान् मेघान् दृष्ट्रेव बर्हिणः ॥ २० ॥

फिर वे सिंहके समान पराक्रमी वानर बारंबार गर्जते हुए उसी तरह नाना प्रकारके शब्द करने लगे, जैसे बादलोंको देखकर मोर अपनी बोली बोलने लगते हैं ॥ २० ॥

जाम्बवानपि तैः सर्वैः स्वयूथ्यैरभिसंवृतः ।

तेऽश्मभिस्ताडयामासुर्नखैर्दन्तैश्च राक्षसान् ॥ २१ ॥

अपने यूथवाले समस्त भालुओंसे घिरे हुए जाम्बवान् तथा वे वानर पत्थरों, नखों और दाँतोंसे वहाँ राक्षसों को पीटने लगे ॥ २१ ॥

निघ्नन्तमृक्षाधिपति राक्षसास्ते महाबलाः ।

परिवव्रुर्भयं त्यक्त्वा तमनेकविधायुधाः ॥ २२ ॥

अपने ऊपर प्रहार करते हुए ऋक्षराज जाम्बवान्‌को

उन महाबली राक्षसोंने भय छोड़कर चारों ओरसे घेर लिया ।

उनके हाथमें अनेक प्रकारके अस्त्र - शस्त्र थे ॥ २२ ॥

शरैः परशुभिस्तीक्ष्णैः पट्टिशैर्यष्टितोमरैः ।

जाम्बवन्तं मृधे जघ्नुर्निघ्नन्तं राक्षसीं चमूम् ॥ २३ ॥

वे राक्षस सेनाका संहार करनेवाले जाम्बवान्पर युद्धस्थल-में बाणों, तीखे फरसों, पट्टिशों, डंडों और तोमरोंद्वारा प्रहार करने लगे ॥ २३ ॥

स सम्प्रहारस्तुमुलः संजज्ञे कपिरक्षसाम् ।

देवासुराणां क्रुद्धानां यथा भीमो महास्वनः ॥ २४ ॥

वानरों और राक्षसों का वह महायुद्ध क्रोधसे भरे हुए

देवताओं और असुरोंके संग्रामकी भाँति बड़ा भयंकर हो चला ।

उसमें बड़े जोर - जोरसे भयानक कोलाहल होने लगा ॥ २४ ॥

हनूमानपि संक्रुद्धः सालमुत्पाट्य पर्वतात् ।

स लक्ष्मणं स्वयं पृष्ठादवरोप्य महामनाः ॥ २५ ॥

रक्षसां कदनं चक्रे दुरासादः सहस्रशः । उस समय महामनस्वी हनुमानजीने लक्ष्मणको अपनी पीठसे उतार दिया और स्वयं भी अत्यन्त कुपित हो पर्वतशिखर से एक सालवृक्ष उखाड़कर सहस्रों राक्षसों का संहार करने लगे 1 । शत्रुओंके लिये उन्हें परास्त करना बहुत ही था ॥ २५३ ॥

सदस्वा तुमुलं युद्धं पितृव्यस्येन्द्रजिद् बली ॥ २६ ॥

लक्ष्मणं परवीरघ्नः पुनरेवाभ्यधावत । शत्रुवीरों का संहार करनेवाले बलवान् इन्द्रजित्ने अपने चाचाको भी घोर युद्धका अवसर देकर पुनः लक्ष्मणपर धावा किया ॥ २६३ ॥

तौ प्रयुद्धौ तदा वीरौ मृधे लक्ष्मणराक्षसौ ॥ २७ ॥

शरौघानभिवर्षन्तौ जघ्नतुस्तौ परस्परम् । लक्ष्मण और इन्द्रजित् दोनों वीर उस समय रणभूमि में बड़े वेगसे जूझने लगे । वे दोनों बाणसमूहोंकी वर्षा करते हुए एक दूसरेको चोट पहुँचाने लगे ॥ २७३ ॥

अभीक्ष्णमन्तर्दधतुः शरजालैर्महाबलौ ॥ २८ ॥

चन्द्रादित्याविवोष्णान्ते यथा मेघैस्तरखिनौ । वे महाबली वीर बाणोंका जाल - सा बिछाकर बारंबार एक दूसरेको ढक देते थे । ठीक उसी तरह, जैसे वर्षाकालमें वेग-शाली चन्द्रमा और सूर्य बादलोंसे आच्छादित हो जाया करते हैं ॥ २८३ ॥

नह्यादानं न संधानं धनुषो वा परिग्रहः ॥ २ ९ ॥

न विप्रमोक्षो वाणानां न विकर्षो न विग्रहः ।

न मुष्टिप्रतिसंधानं न लक्ष्यप्रतिपादनम् ॥ ३० ॥

अदृश्यत तयोस्तत्र युध्यतोः पाणिलाघवात् । युद्धमें लगे हुए उन दोनों वीरोंके हाथों में इतनी फुर्ती थी कि तरकससे बाणोंका निकालना, उनको धनुषपर रखना, धनुषको इस हाथसे उस हाथमें लेना, उसे मुट्ठी में दृढ़तापूर्वक पकड़ना, कानतक खींचना, बाणोंका विभाग करना, उन्हें छोड़ना और लक्ष्य वेधना आदि कुछ भी दिखायी नहीं पड़ता था ॥ २ ९ -३०३ ॥ चापवेगप्रयुक्तैश्च वाणजालैः समन्ततः ॥ ३१ ॥

अन्तरिक्षेऽभिसम्पन्ने धनुषके वेगसे छोड़े ओरसे ढक गया । अतः बंद हो गया ॥ ३१३ ॥

लक्ष्मणो रावणिं प्राप्य अव्यवस्था भवत्युग्रा लक्ष्मण रावणकुमारके न रूपाणि चकाशिरे । गये बाणसमूहों द्वारा आकाश सब उसमें साकार वस्तुओंका दीखना रावणिश्चापि लक्ष्मणम् ॥ ३२ ॥

ताभ्यामन्योन्यविग्रहे । पास पहुँचकर और रावणकुमार

पृष्ठ 538

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 538 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे एकोननवतितमः सर्गः १३३५ लक्ष्मणके निकट जाकर दोनों परस्पर जूझने लगे । इस प्रकार युद्ध करते हुए जब वे एक दूसरेपर प्रहार करने लगते, तब भयंकर अव्यवस्था पैदा हो जाती थी । क्षण - क्षणमें यह निश्चय करना कठिन हो जाता था कि अमुककी विजय या पराजय होगी ॥ ३२३ ॥

ताभ्यामुभाभ्यां तरसा प्रसृष्टैर्विशिखैः शितैः ॥ ३३ ॥

निरन्तरमिवाकाशं बभूव तमसा वृतम् । उन दोनोंके द्वारा वेगपूर्वक छोड़े गये तीखे बाणोंसे आकाश ठसाठस भर गया और वहाँ अँधेरा छा गया ॥ ३३३ ॥

तैः पतद्भिश्च बहुभिस्तयोः शरशतैः शितैः ॥ ३४ ॥

दिशश्च प्रदिशश्चैव बभूवुः शरसंकुलाः । वहाँ गिरते हुए बहुसंख्यक अस्त्रों और सैकड़ों तीखे सायकोंसे सम्पूर्ण दिशाएँ और विदिशाएँ भी व्याप्त हो गयीं ३४३ तमसा पिहितं सर्वमासीत् प्रतिभयं महत् ॥ ३५ ॥

अस्तं गते सहस्रांशौ संवृते तमसा च वै ।

रुधिरौघा महानद्यः प्रावर्तन्त सहस्रशः ॥ ३६ ॥

अतः सब कुछ अन्धकारसे आच्छन्न हो गया और बड़ा भयानक दृश्य दिखायी देने लगा । सूर्य अस्त हो गये, सब ओर अँधेरा फैल गया और रक्तके प्रवाहसे पूर्ण सहस्रों बड़ी-बड़ी नदियाँ बह चलीं ॥ ३५-३६ ॥

क्रन्यादा दारुणा वाग्भिश्चिक्षिपुर्भीमनिःस्वनान् ।

न तदानीं ववौ वायुर्न च जज्वाल पावकः ॥ ३७ ॥

मांसभक्षी भयंकर जन्तु अपनी वाणीद्वारा भयानक शब्द प्रकट करने लगे । उस समय न तो वायु चलती थी और न आग ही प्रज्वलित होती थी ॥ ३७ ॥

स्वस्त्यस्तु लोकेभ्य इति जजल्पुस्ते महर्षयः ।

सम्पेतुश्चात्र संतप्ता गन्धर्वाः सह चारणैः ॥ ३८ ॥

महर्षिगण बोल उठे -- ' संसारका कल्याण हो । ' उस समय गन्धर्वोको बड़ा संताप हुआ । वे चारणोंके साथ वहाँसे भाग चले ॥ ३८ ॥

अथ राक्षससिंहस्य कृष्णान् कनकभूषणान् ।

शरैश्चतुर्भिः सौमित्रिर्विव्याध चतुरो हयान् ॥ ३ ९ ॥

तदनन्तर लक्ष्मणने चार बाण मारकर उस राक्षससिंहके सोनेके आभूषणोंसे सजे हुए काले रंगके चारों घोड़ोंको बींध दिया ॥ ३ ९ ॥

ततोऽपरेण भल्लेन पीतेन निशितेन च ।

सम्पूर्णायतन पत्रेण सुवर्चसा ॥ ४० ॥

महेन्द्राशनिकल्पेन सूतस्य विचरिष्यतः ।

स तेन बाणाशनिना तलशब्दानुनादिना ॥ ४१ ॥

लाघवाद राघवः श्रीमाञ्शिरः कायादपाहरत् । तत्पश्चात् रघुकुलनन्दन श्रीमान् लक्ष्मणने दूसरे तीखे, पानीदार सुन्दर पंखवाले और चमकीले भल्लसे जो इन्द्र के वज्रकी समानता करता था तथा जिसे कानतक खींचकर छोड़ा गया था, रणभूमिमें विचरते हुए इन्द्रजित् के सारथिका मस्तक शीघ्रतापूर्वक धड़ से अलग कर दिया । वह वज्रोपम बाण छूटनेके साथ ही हथेलीके शब्दसे अनुनादित हो सनसनाता हुआ

आगे बढ़ा था । ४०-४१३ ।

स यन्तरि महातेजा हते मन्दोदरीसुतः ॥ ४२ ॥

स्वयं सारथ्यमकरोत् पुनश्च धनुरस्पृशत् ।

तत्र सारथ्यं पश्यतां युधि ॥ ४३ ॥

तदद्भुतमभूत् सारथिके मारे जानेपर महातेजस्वी मन्दोदरीकुमार इन्द्र-जित् स्वयं ही सारथिका भी काम सँभालता - घोड़ों को भी काबू में रखता और फिर धनुषको भी चलाता था । युद्धस्थलमें उसके द्वारा वहाँ सारथिके कार्यका भी सम्पादन होना दर्शकों की दृष्टिमें बड़ी अद्भुत बात थी ॥ ४२-४३ ॥

हयेषु व्यग्रहस्तं तं विव्याध निशितैः शरैः ।

धनुष्यथ पुनर्व्यग्रं हयेषु मुमुचे शरान् ॥ ४४ ॥

इन्द्रजित् जब घोड़ोंको रोकनेके लिये हाथ बढ़ाता, तब लक्ष्मण उसे तीखे बाणोसे बेधने लगते और जब वह युद्धके लिये धनुष उठाता, तब उसके घोड़ोंपर बाणोंका प्रहार करते थे ॥ ४४ ॥

छिद्रेषु तेषु बाणौघैर्विचरन्तमभीतवत् ।

अर्दयामास समरे सौमित्रिः शीघ्रकृत्तमः ॥ ४५ ॥

उन छिद्रों ( बाण - प्रहारके अवसरों ) में शीघ्रतापूर्वक हाथ चलानेवाले सुमित्राकुमार लक्ष्मणने समराङ्गणमें निर्भय-से विचरते हुए इन्द्रजित्को अपने पीड़ित कर दिया ॥ ४५ ॥

निहतं सारथिं दृष्ट्वा समरे प्रजहौ समरोद्धर्षे विषण्णः समरभूमिमें सारथिको मारा युद्धविषयक उत्साह त्याग दिया । विषण्णवदनं दृष्ट्वा राक्षसं ततः परमसंहृष्टा लक्ष्मणं बाण - समूहोंद्वारा अत्यन्त

रावणात्मजः ।

स बभूव ह ॥ ४६ ॥

गया देख रावणकुमारने वह विषादमें डूब गया ॥

हरियूथपाः ।

चाभ्यपूजयन् ॥ ४७ ॥

उस राक्षसके मुखपर विषाद छाया हुआ देख वे वानर-यूथपति बड़े प्रसन्न हुए और लक्ष्मणकी भूरि - भूरि प्रशंसा करने लगे ॥ ४७ ॥

ततः प्रमाथी रभसः शरभो गन्धमादनः ।

अमृष्यमाणाश्चत्वारश्चक्रुर्वेगं हरीश्वराः ॥ ४८ ॥

तत्पश्चात् प्रमाथी, शरभ, रभस और गन्धमादन - इन चार वानरेश्वरोंने अमर्षसे भरकर अपना महान् वेग प्रकट किया ॥ ४८ ॥

ते चास्य हयमुख्येषु तूर्णमुत्पत्य वानराः ।

चतुर्षु सुमहावीर्या निपेतुर्भीमविक्रमाः ॥ ४ ९ ॥

पृष्ठ 539

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 539 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३३६ श्रीमद्वाल्मीकीय रामायणे वे चारों वानर महान् बलशाली और भयंकर पराक्रमी थे 1 । वे सहसा उछलकर इन्द्रजित् के चारों घोड़ोंपर कूद पड़े ॥

तेषामधिष्ठितानां तैर्वानरैः पर्वतोपमैः ।

मुखेभ्यो रुधिरं व्यक्तं हयानां समवर्तत ॥ ५० ॥

उन पर्वताकार वानरोंके भारसे दब जानेके कारण उन घोड़ों के मुखोंसे खून निकलने लगा ॥ ५० ॥

ते हया मथिता भग्ना व्यसवो धरणीं गताः ।

ते निहत्य हयांस्तस्य प्रमथ्य च महारथम् ।

पुनरुत्पत्य वेगेन तस्थुर्लक्ष्मणपार्श्वतः ॥ ५१ ॥

उनसे रौंदे जानेके कारण घोड़ोंके अङ्ग भङ्ग हो गये और वे प्राणहीन होकर पृथ्वीपर गिर पड़े । इस प्रकार घोड़ोंकी जान ले इन्द्रजित् के विशाल रथको भी तोड़ - फोड़कर वे चारों वानर पुनः वेगसे उछले और लक्ष्मणके पास आकर खड़े हो गये ॥ ५१ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये

स हताश्वादवप्लुत्य रथान्मथितसारथिः ।

शरवर्षेण सौमित्रिमभ्यधावत रावणिः ॥ ५२ ॥

सारथि तो पहले ही मारा गया था । जब घोड़े भी मार डाले गये, तब रावणकुमार रथसे कूद पड़ा और बाणोंकी वर्षा करता हुआ सुमित्राकुमारकी ओर बढ़ा ॥ ५२ ॥

ततो महेन्द्रप्रतिमः स लक्ष्मणः पदातिनं तं निहतैर्हयोत्तमैः । सृजन्तमाजौ निशिताञ्छरोत्तमान् भृशं तदा वाणगणैर्व्यदारयत् ॥ ५३ ॥

उस समय इन्द्रके समान पराक्रमी लक्ष्मणने श्रेष्ठ घोड़ोंके मारे जानेसे पैदल चलकर युद्धमें तीखे उत्तम बाणोंकी वर्षा करते हुए इन्द्रजित् को अपने बाणसमूहोंकी मारसे अत्यन्त घायल कर दिया ॥ ५३ ॥

युद्धकाण्डे एकोननवतितमः सर्गः ॥ ८ ९ ॥ इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्ड में नवासीवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ ८ ९ ॥ नवतितमः सर्गः इन्द्रजित् और लक्ष्मणका भयंकर युद्ध तथा इन्द्रजित्का वध

हताश्वो महातेजा भूमौ तिष्ठन् निशाचरः ।

इन्द्रजित् परमक्रुद्धः सम्प्रजज्वाल तेजसा ॥ १ ॥

घोड़ोंके मारे जानेपर पृथ्वीपर खड़े हुए महातेजस्वी निशाचर इन्द्रजित्का क्रोध बहुत बढ़ गया । वह तेजसे प्रज्वलित - सा हो उठा ॥ १ ॥

तो धन्विनौ जिघांसन्तावन्योन्यमिषुभिर्भृशम् ।

विजयेनाभिनिष्क्रान्तौ बने गजवृषाविव ॥ २ ॥

इन्द्रजित् और लक्ष्मण दोनोंके हाथमें धनुष थे । दोनों ' अपनी - अपनी विजय के लिये एक दूसरेके सम्मुख युद्धमें प्रवृत्त हुए थे । वे अपने बाणोंद्वारा परस्पर वधकी इच्छा रखकर वनमें लड़नेके लिये निकले हुए दो गजराजोंके समान एक दूसरेपर गहरी चोट करने लगे ॥ २ ॥

निबर्हयन्तश्चान्योन्यं ते राक्षसवनौकसः ।

भर्तारं न जहुर्युद्धे सम्पतन्तस्ततस्ततः ॥ ३ ॥

वानर और राक्षस भी परस्पर संहार करते हुए इधर-उधर दौड़ते रहे; परंतु अपने - अपने स्वामीका साथ न छोड़ सके ॥ ३ ॥

ततस्तान् राक्षसान् सर्वान् हर्षयन् रावणात्मजः ।

स्तुन्वानो हर्षमाणश्च इदं वचनमब्रवीत् ॥ ४ ॥

तदनन्तर रावणकुमारने प्रसन्न हो प्रशंसा करके राक्षसोंका हर्ष बढ़ाते हुए कहा ॥ ४ ॥

तमसा बहुलेनेमाः संसक्ताः सर्वतो दिशः ।

नेह विज्ञायते वो वा परो वा राक्षसोत्तमाः ॥ ५ ॥

' श्रेष्ठ निशाचरो! चारों दिशाओंमें अन्धकार छा रहा है, अतः यहाँ अपने या परायेकी पहचान नहीं हो रही है ॥

धृष्टं भवन्तो युध्यन्तु हरीणां मोहनाय वै ।

अहं तु रथमास्थाय आगमिष्यामि संयुगे ॥ ६ ॥

तथा भवन्तः कुर्वन्तु यथेमे हि वनौकसः ।

न युध्येयुर्महात्मानः प्रविष्टे नगरं मयि ॥ ७ ॥

“ इसलिये मैं जाता हूँ । दूसरे रथपर बैठकर शीघ्र ही युद्धके लिये आऊँगा । तबतक तुमलोग वानरोंको मोहमें डालनेके लिये निर्भय होकर ऐसा युद्ध करो, जिससे ये महा-मनस्वी वानर नगरमें प्रवेश करते समय मेरा सामना करने के लिये न आवें ' ॥ ६-७ ॥

इत्युक्त्वा रावणसुतो वञ्चयित्वा वनौकसः ।

प्रविवेश पुरीं लङ्कां रथहेतोरमित्रहा ॥ ८ ॥

ऐसा कहकर शत्रुहन्ता रावणकुमार वानरोंको चकमा दे रथके लिये लङ्कापुरीमें चला गया ॥ ८ ॥

सरथं भूषयित्वाथ रुचिरं हेमभूषितम् ।

प्रासासिशरसंयुक्तं युक्तं परमवाजिभिः ॥ ९ ॥

यज्ञेन सूतेनाप्तोपदेशिना ।

आरुरोह महातेजा रावणिः समितिंजयः ॥ १० ॥

उसने एक सुवर्णभूषित सुन्दर रथको सजाकर उसके ऊपर प्रास, खड्ग तथा बाण आदि आवश्यक सामग्री रक्खी,

पृष्ठ 540

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 540 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

नवतितमः सर्गः १३३७ युद्धकाण्डे विद्याके यह देख उस निशाचरने तुरंत ही दूसरा धनुष लेकर फिर उसमें उत्तम घोड़े जुतवाये और अश्व हाँकनेकी प्रत्यचा चढ़ायी; परंतु लक्ष्मणने तीन बाण मारकर जानकार तथा हितकर उपदेश देनेवाले सारथिको उसपर उसपर धनुषको भी काट दिया ॥ १८ ॥

वह महातेजस्वी समरविजयी रावणकुमार स्वयं भी उसके उस । बिठाकर उस रथपर आरूढ़ हुआ ॥ ९ -१० ॥

स राक्षसगणैर्मुख्यैर्वृतो मन्दोदरीसुतः ।

वीरः कृतान्तबलचोदितः ॥ ११ ॥

निर्ययौ नगराद् फिर प्रमुख राक्षसोंको साथ ले वीर मन्दोदरीकुमार काल-शक्ति से प्रेरित हो नगरसे बाहर निकला ॥ ११ ॥

सोऽभिनिष्क्रम्य नगरादिन्द्रजित् परमैौजसा ।

सविभीषणम् ॥ १२ ॥

अभ्ययाज्जवनैरश्वैर्लक्ष्मणं नगर से निकलकर इन्द्रजित्ने अपने वेगशाली घोड़ोंद्वारा लक्ष्मणपर बलपूर्वक धावा किया ॥ १२ ॥

विभीषणसहित

ततो रथस्थमालोक्य सौमित्री रावणात्मजम् ।

राक्षसश्च विभीषणः ॥ १३ ॥

वानराश्च महावीर्या विस्मयं परमं जग्मुर्लाघवात् तस्य धीमतः । रावणकुमारको रथपर बैठा देख सुमित्रानन्दन लक्ष्मण, वानरगण तथा राक्षसराज विभीषण - सबको बड़ा महापराक्रमी विस्मय हुआ । सभी उस बुद्धिमान् निशाचरकी फुर्ती देखकर दंग रह गये ॥ १३३ ॥

रावणिश्चापि संक्रुद्धो रणे वानरयूथपान् ॥ १४ ॥

पातयामास वाणौघैः शतशोऽथ सहस्रशः । तत्पश्चात् क्रोधसे भरे हुए रावणपुत्रने अपने बाण - समूहों-द्वारा रणभूमिमें सैकड़ों और हजारों बानर - यूथपतियोंको गिराना आरम्भ किया || १४३ ॥ रावणिः समितिंजयः ॥ १५ ॥

स मण्डलीकृतधनू हरीनभ्यहनत् क्रुद्धः परं लाघवमास्थितः । अथैनं छिन्नधन्वानमाशीविषविषोपमैः सौमित्री रावणि पञ्चभिः शरैः ॥ १ ९ ॥ विव्याधोरसि धनुष कट जानेपर विषधर सर्वके समान पाँच भयंकर रावणपुत्रकी छाती में गहरी चोट बार्णोद्वारा सुमित्राकुमारने पहुँचायी ॥ १ ९ ॥

ते तस्य कायं निर्भिद्य महाकार्मुकनिःसृताः ।

निपेतुर्धरणीं बाणा रक्ता इव महोरगाः ॥ २० ॥

उनके विशाल धनुषसे छूटे हुए वे बाण इन्द्रजित्का शरीर छेदकर लाल रंगके बड़े - बड़े सर्पोंके समान पृथ्वीपर गिर पड़े ॥ २० ॥

रुधिरं वमन् वक्त्रेण रावणिः ।

सच्छिन्नधन्वा दृढज्यं बलवत्तरम् ॥ २१ ॥

जग्राह कार्मुकश्रेष्ठं धनुष कट जानेपर उन बाणोंकी चोट खाकर मुँहसे रक्त वमन करते हुए रावणपुत्रने पुनः एक मजबूत धनुष हाथमें लिया । उसकी प्रत्यञ्चा भी बहुत ही दृढ़ थी ॥ २१ ॥

स लक्ष्मणं समुद्दिश्य परं लाघवमास्थितः ।

शरवर्षाणि वर्षाणीव पुरंदरः ॥ २२ ॥

ववर्ष फिर तो उसने लक्ष्मणको लक्ष्य करके बड़ी फुर्तीके साथ वर्षा आरम्भ कर मानो देवराज इन्द्र जल बरसा बाणोंकी रहे हो ॥ २२ ॥

मुक्तमिन्द्रजिता तत शरवर्षमरिंदमः ।

लक्ष्मणः सुदुरासदम् ॥ २३ ॥

आवारयदसम्भ्रान्तो यद्यपि इन्द्रजित्द्वारा की गयी उस बाणवर्षाको रोकना लक्ष्मणने बिना किसी इतना खींचा बहुत ही कठिन था, तो भी शत्रुदमन युद्धविजयी रावणकुमारने अपने धनुषको घबराहटके उसको रोक दिया ॥ २३ ॥

कि वह मण्डलाकार बन गया । उसने कुपित हो बड़ी शीघ्रताके तदा रावणि रघुनन्दनः ।

साथ वानरोंका संहार आरम्भ किया ॥ १५३ ॥ संदर्शयामास ॥ २४ ॥

ते वध्यमाना हरयो नाराचैर्भीमविक्रमाः ॥ १६ ॥ असम्भ्रान्तो महातेजास्तदद्भुतमिवाभवत्

मनमें तनिक भी सौमित्रिं शरणं प्राप्ताः प्रजापतिमिव प्रजाः । रघुकुलनन्दन महातेजस्वी लक्ष्मणके जो अपना घबराहट नहीं थी । उन्होंने उस रावणकुमारको उसके नाराचोंकी मार खाते हुए भयानक पराक्रमी दिखाया, वह अद्भुत - सा ही था ॥ २४ ॥

सुमित्राकुमार लक्ष्मणकी शरण में गये, मानो पौरुष वानर राक्षसान् सर्वास्त्रिभिरेकैकमाहवे 1

प्रजाने प्रजापतिकी शरण ली हो ॥ १६३ ॥ ततस्तान् सम्प्रदर्शयन् ।

ततः समरकोपेन ज्वलितो रघुनन्दनः । अविध्यत् परमक्रुद्धः शीघ्रास्त्रं ॥ २५ ॥

कार्मुकं तस्य दर्शयन् पाणिलाघवम् ॥ १७ ॥ राक्षसेन्द्रसुतं चापि वाणौघैः समताडयत्

चिच्छेद क्रोध भड़क उन्होंने अत्यन्त कुपित हो अपनी शीघ्र अस्त्र - संचालनकी तब शत्रुके युद्ध से रघुकुलनन्दन लक्ष्मणका प्रदर्शन करते हुए उन समस्त राक्षसोंको प्रत्येकके उठा । वे रोषसे जल उठे और उन्होंने अपने हाथकी फुर्ती कलाका मारकर घायल कर दिया तथा राक्षस-दिखाते हुए उस राक्षसके धनुषको काट दिया ॥ १७ ॥ शरीरमें तीन - तीन बाण गहरी चोट

चक्रे त्वरन्निव । राजके पुत्र इन्द्रजित् को भी अपने बाण - समूहोंद्वारा सोऽन्यत्कार्मुकमादाय सज्जं निरकृन्तत ॥ १८ ॥ पहुँचायी ॥ २५ ॥

तदप्यस्य त्रिभिर्बाणैर्लक्ष्मणो वा ० रा ० ५. १०. ६-