श्रीगणेशाय नमः।

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २ — पृष्ठ 581–590

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 581–590

पृष्ठ 581

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 581 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३७६ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे ते तान् सर्वाञ्शराञ्जघ्नुः सर्परूपान् महाजवान् । प्रकार बढ़ने लगा, मानो सूर्यदेवको छू लेना चाहता है ॥ सुपर्णरूपा रामस्य विशिखाः कामरूपिणः ॥ २६ ॥ शस्त्रवर्णः सुपरुषो

श्रीरामके इच्छानुसार रूप धारण करनेवाले उन गरुड़ा- अदृश्यत मन्दरश्मिर्दिवाकरः ॥ ३४ ॥

कार बाणोंने रावण के महान् वेगशाली उन समस्त सर्पाकार कबन्धाङ्कः संसक्तो धूमकेतुना । सायकों का संहार कर डाला ॥ २६ ॥

अस्त्रे प्रतिहते क्रुद्धो रावणो राक्षसाधिपः ।

अभ्यवर्षत् तदा रामं घोराभिः शरवृष्टिभिः ॥ २७ ॥

इस प्रकार अपने अस्त्रके प्रतिहत हो जानेपर राक्षसराज रावण क्रोधसे जल उठा और उस समय श्रीरघुनाथजीपर भयंकर बाणोंकी वर्षा करने लगा ॥ २७ ॥

ततः शरसहस्रेण राममक्लिष्टकारिणम् ।

अर्दयित्वा शरौघेण मातलिं प्रत्यविध्यत ॥ २८ ॥

अनायास ही महान् कर्म करनेवाले श्रीरामको सहस्रों बाणोंसे पीड़ित करके उसने मातलिको भी अपने बाण - समूहोंसे घायल कर दिया ॥ २८ ॥

चिच्छेद केतुमुद्दिश्य शरेणैकेन रावणः ।

पातयित्वा रथोपस्थे रथात् केतुं च काञ्चनम् ॥ २ ९ ॥

ऐन्द्रानपि जघानाश्वा शरजालेन रावणः । तत्पश्चात् रावणने इन्द्रके रथकी ध्वजाको लक्ष्य करके एक बाण मारा और उससे उस ध्वजको काट डाला । उस कटे हुए सुवर्णमय ध्वजको रथके ऊपरसे उसके निचले भाग में गिराकर रावणने अपने बाणके जालसे इन्द्रके घोड़ोंको भी क्षत - विक्षत कर दिया ॥ २ ९ ३ ॥ विषे दुर्देवगन्धर्वचारणा दानवैः सह ॥ ३० ॥

राममा तदा दृष्ट्रा सिद्धाश्च परमर्षयः ।

व्यथिता वानरेन्द्राश्च बभूवुः सविभीषणाः ॥ ३१ ॥

यह देख देवता, गन्धर्व, चारण तथा दानव विषादमें डूब गये । श्रीरामको पीड़ित देख सिद्धों और महर्षियोंके मनमें भी बड़ी व्यथा हुई । विभीषणसहित सारे वानरयूथपति भी बहुत दुखी हो गये ॥ ३०-३१ ॥

रामचन्द्रमसं दृष्ट्वा ग्रस्तं रावणराहुणा ।

प्राजापत्यं च नक्षत्रं रोहिणीं शशिनः प्रियाम् ॥ ३२ ॥

समाक्रम्य बुधस्तस्थौ प्रजानामहितावहः । श्रीरामरूपी चन्द्रमाको रावणरूपी राहुसे ग्रस्त हुआ देख बुध नामक ग्रह जिसके देवता प्रजापति हैं, उस चन्द्र- प्रिया रोहिणी नामक नक्षत्रपर आक्रमण करके प्रजावर्गके लिये अहितकारक हो गया ॥ ३२३ ॥

सधूमपरिवृत्तोर्मिः प्रज्वलन्निव सागरः ॥ ३३ ॥

उत्पपात तदा क्रुद्धः स्पृशन्निव दिवाकरम् । समुद्र प्रज्वलित - सा होने लगा । उसकी लहरोंसे धूआँ - सा उठने लगा और वह कुपित - सा होकर ऊपरकी ओर इस सूर्य की किरणें मन्द हो गयीं । उसकी कान्ति तलवार की भाँति काली पड़ गयी । वह अत्यन्त प्रखर कबन्धके चिह्नसे युक्त और धूमकेतुनामक उत्पात ग्रहसे संसक्त दिखायी देने लगा || ३४३ ॥ कोसलानां च नक्षत्रं व्यक्तमिन्द्राग्निदैवतम् ॥ ३५ ॥

आहत्याङ्गारकस्तस्थौ विशाखमपि चाम्बरे । आकाशमें इक्ष्वाकुवंशियोंके नक्षत्र विशाखापर, जिसके देवता इन्द्र और अग्नि हैं, आक्रमण करके मंगल ना बैठा ॥ दशास्यो विंशतिभुजः प्रगृहीतशरासनः ॥ ३६ ॥

अदृश्यत दशग्रीवो मैनाक इव पर्वतः । उस समय दस मस्तक और बीस भुजाओंसे युक्त दशग्रीव रावण हाथोंमें धनुष लिये मैनाक पर्बतके समान दिखायी देता था ॥ ३६ ॥

निरस्यमानो रामस्तु दशग्रीवेण रक्षसा ॥ ३७ ॥

नाशक्नोदभिसंधातुं सायकान् रणमूर्धनि । राक्षस रावणके बाणोंसे बारंबार निरस्त ( आहत ) होनेके कारण भगवान् श्रीराम युद्धके मुहानेपर अपने सायकों-का संधान नहीं कर पाते थे । ३७३ ॥ स कृत्वा भ्रुकुटिं क्रुद्धः किंचित् संरक्तलोचनः ॥ ३८ ॥

जगाम सुमहाक्रोधं निर्दहन्निव राक्षसान् । तदनन्तर श्रीरघुनाथजीने क्रोधका भाव प्रकट किया । उनकी भौंहें टेढ़ी हो गयीं, नेत्र कुछ - कुछ लाल हो गये और उन्हें ऐसा महान् क्रोध हुआ, जिससे जान पड़ता था कि वे समस्त राक्षसोंको भस्म कर डालेंगे ॥ ३८३ ॥

तस्य क्रुद्धस्य वदनं दृष्ट्वा रामस्य धीमतः ।

सर्वभूतानि वित्रेसुः प्राकम्पत च मेदिनी ॥ ३ ९ ॥

उस समय कुपित हुए बुद्धिमान् श्रीरामके मुखकी ओर देखकर समस्त प्राणी भयसे थर्रा उठे और पृथ्वी काँपने लगी ।

सिंहशार्दूलवाञ्छैलः संचचाल चलद् द्रुमः ।

बभूव चापि क्षुभितः समुद्रः सरितां पतिः ॥ ४० ॥

सिंहों और व्याघ्रोंसे भरा हुआ पर्वत हिल गया । उसके ऊपरके वृक्ष झूमने लगे और सरिताओंके स्वामी समुद्र में ज्वार आ गया ॥ ४० ॥

खराश्च खरनिर्घोषा गगने परुषा घनाः ।

औत्पातिकाश्च नर्दन्तः समन्तात् परिचक्रमुः ॥ ४१ ॥

आकाशमें सब ओर उत्पातसूचक गर्दभाकार प्रचण्ड गर्जना करनेवाले रूखे बादल गर्जते हुए चक्कर लगाने लगे ॥

पृष्ठ 582

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 582 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे द्वत्यधिकशततमः सर्गः १३७७

रामं दृष्ट्वा सुसंक्रुद्धमुत्पातांश्चैव दारुणान् ।

वित्रेसुः सर्वभूतानि रावणस्याभवद् भयम् ॥ ४२ ॥

श्रीरामचन्द्रजी को अत्यन्त कुपित और दारुण उत्पातोंका प्राकट्य देख कर समस्त प्राणी भयभीत हो गये तथा रावणके भीतर भी भय समा गया ॥ ४२ ॥

विमानस्थास्तदा देवा गन्धर्वाश्च महोरगाः ।

ऋषिदान त्याच गरुत्मन्तश्च खेचराः ॥ ४३ ॥

ददृशुस्ते तदा युद्धं लोकसंवर्नसंस्थितम् ।

नानाप्रहरणैर्भीमैः शूरयोः सम्प्रयुध्यतो ॥ ४४ ॥

उस समय विमानपर बैठे हुए देवता, गन्ध, बड़े - बड़े नाग, ऋषि, दानव, दैत्य तथा गरुड़ —ये सब आकाशमें स्थित होकर युद्धपरायण शूरवीर श्रीराम और रावण म लोकोंके प्रलय की भाँति उपस्थित हुए नाना प्रकारके भयानक प्रहारोंसे युक्त उस युद्धका दृश्य देखने लगे ॥ ४३-४४ ॥

ऊचुः सुरासुराः सर्वे तदा विग्रहमागताः ।

प्रेक्षमाणा महायुद्धं वाक्यं भक्त्या प्रहृष्टवत् ॥ ४५ ॥

उस अवसरपर युद्ध देखनेके लिये आये हुए समस्त देवता और असुर उस महासमरको देखकर भक्तिभावसे हर्षपूर्वक बात करने लगे ॥ ४५ ॥

दशग्रीवं जयेत्याहुरसुराः समवस्थिताः ।

देवा राममथोचुस्ते त्वं जयेति पुनः पुनः ॥ ४६ ॥

वहाँ खड़े हुए असुर दशग्रीव को सम्बोधित करते हुए बोले – “ रावण! तुम्हारी जय हो । ' उधर देवता श्रीरामको पुकारकर बारंबार कहने लगे- ' रघुनन्दन! आपकी जय हो, जय हो ' || ४६ ॥

पतस्मिन्नन्तरे क्रोधाद् राघवस्य च रावणः ।

प्रहर्तुकामो दुष्टात्मा स्पृशन् प्रहरणं महत् ॥ ४७ ॥

प्रदीप्त इव रोषेण शूलं जग्राह रावणः ॥ ५० ॥

उसका नाम था शूल । वह समस्त भूतोंको छिन्न - भिन्न करके उन्हें भयभीत करनेवाला था । रोपसे उद्दीप्त हुए रावणने उस शूल को हाथमें ले लिया ॥ ५० ॥

तच्छूलं परमक्रुद्धो जग्राह युधि वीर्यवान् ।

अनीकैः समरे शूरै राक्षसः परिवारितः ॥ ५१ ॥

समरभूमिमें अनेक सेनाओंमें विभक्त शूरवीर राक्षसोंसे घिरे हुए उस पराक्रमी निशाचरने बड़े क्रोधके साथ उस शूल-को ग्रहण किया था ॥ ५१ ॥

समुद्यम्य महाकायो ननाद युधि भैरवम् ।

संरक्तनयनो रोषात् स्वसैन्यमभिहर्षयन् ॥ ५२ ॥

उसे ऊपर उठाकर उस विशालकाय राक्षसने युद्धस्थलमें बड़ी भयानक गर्जना की । उस समय उसके नेत्र रोषसे लाल हो रहे थे और वह अपनी सेनाका हर्ष बढ़ा रहा था ॥ ५२ ॥

पृथिवीं चान्तरिक्षं च दिशश्च प्रदिशस्तथा ।

प्राकम्पयत् तदा शब्दो राक्षसेन्द्रस्य दारुणः ॥ ५३ ॥

राक्षसराज रावण के उस भयंकर सिंहनादने उस समय पृथ्वी, आकाश, दिशाओं और विदिशाओंको भी कम्पित कर दिया ॥ ५३ ॥

अतिकायस्य नादेन तेन तस्य दुरात्मनः ।

सर्वभूतानि वित्रेसुः सागरश्च प्रचुक्षुभे ॥ ५४ ॥

उस महाकाय दुरात्मा निशाचरके भैरवनादसे सम्पूर्ण प्राणी थर्रा उठे और सागर भी विक्षुब्ध हो उठा ॥ ५४ ॥

स गृहीत्वा महावीर्यः शूलं तद् रावणो महत् ।

विनद्य सुमहानादं रामं परुषमब्रवीत् ॥ ५५ ॥

उस विशाल शूल को हाथमें लेकर महापराक्रमी रावणने बड़े जोरसे गर्जना करके श्रीरामसे कठोर वाणीमें कहा – ५५ इसी समय दुष्टात्मा रावणने क्रोधमें आकर श्र रामचन्द्रजी- शूलोऽयं वज्रसारस्ते राम रोषान्मयोद्यतः । इच्छासे एक बहुत बड़ा हथियार तव भ्रातृसहायस्य सद्यः प्राणान् हरिष्यति ॥ ५६ ॥

पर प्रहार करनेकी उठाया ॥ ४७ ॥

वज्रसारं महानादं सर्वशत्रुनिबर्हणम् ।

शैलशृङ्गनिभैः कूटैश्चित्तदृष्टिभयावहम् ॥ ४८

सधूममिव तीक्ष्णाग्रं युगान्ताग्निचयोपमम् ।

अतिरौद्रमनासाद्यं कालेनापि दुरासदम् ॥ ४ ९

' राम! यह शूल वज्रके समान शक्तिशाली है । इसे मैंने रोषपूर्वक अपने हाथमें लिया है । यह भाईसहित तुम्हारे प्राणों-॥ को तत्काल हर लेगा ॥ ५६ ॥

रक्षसामद्य शूराणां निहतानां चमूमुखे ।

॥ त्वां निहत्य रणश्लाघिन् करोमि तरसा समम् ॥ ५७ ॥

' युद्धकी इच्छा रखनेवाले राघव! आज तुम्हारा वध वह वज्र के समान शक्तिशाली, महान् शब्द करने वाला तथा जो शूरवीर राक्षस मारे गये हैं, उन्हींके सम्पूर्ण शत्रुओं का संहारक था । उसकी शिखाएँ शैल - शिखरोंके करके सेना के मुहानेपर तुम्हें भी पहुँचा दूँगा ॥ ५७ ॥

समान थीं । वह मन और नेत्रों को भी भयभीत करनेवाला था । समान अवस्थामें शूलेन राघव । उसके अग्रभाग बहुत तीखे थे । वह प्रलयकालकी धूमयुक्त तिष्ठेदानीं निहन्मि त्वामेत्र राक्षसाधिपः ॥ ५८ ॥

समान अत्यन्त भयंकर जान पड़ता था । उसे एवमुक्त्वा स चिक्षेप तच्छूलं अग्निराशिके लिये भी कठिन एवं असम्भव “ घुकुलके राजकुमार! ठहरो, अभी इस शूलके द्वारा पाना या नष्ट करना कालके तुम्हें मौत के घाट उतारता हूँ । ' ऐसा कहकर राक्षसराज रावणने था ॥ ४८-४९ ॥ । श्रीरघुनाथजी के ऊपर उस शूलको चला दिया ॥ ५८ ॥

त्रासनं सर्वभूतानां दारणं भेदनं तथा वा ० रा ० ५.१०.११-

पृष्ठ 583

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 583 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३७८ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे

तद् रावणकरान्मुक्तं विद्युन्मालासमावृतम् ।

अष्टघण्ट महानादं विगतमशोभत ॥ ५ ९ ॥

रावण के हाथसे छूटते ही वह शूल आकाशमें आकर चमक उठा । वह विद्युन्मालाओंसे व्याप्त - सा जान पड़ता था । आठ घंटोंसे युक्त होने के कारण उससे गम्भीर घोष प्रकट हो रहा था ॥ ५ ९ ॥

तच्छूलं राघवो दृष्ट्रा ज्वलन्तं घोरदर्शनम् ।

ससर्ज विशिखान् रामश्चापमायम्य वीर्यवान् ॥ ६० ॥

परम पराक्रमी रघुकुलनन्दन श्रीरामने उस भयंकर एवं प्रज्वलित शूलको अपनी ओर आते देख धनुष तानकर बाणोंकी वर्षा आरम्भ कर दी ॥ ६० ॥

आपतन्तं शरौघेण वारयामास राघवः ।

उत्पतन्तं युगान्ताग्नि जलौघैरिव वासवः ॥ ६१ ॥

श्रीरघुनाथजीने बाणसमूहद्वारा अपनी ओर आते हुए शूलको उसी तरह रोकनेका प्रयास किया, जैसे देवराज इन्द्र ऊपर की ओर उठती हुई प्रलयाग्निको संवर्तक मेघोंके बरसाये हुए जलप्रवाहके द्वारा शान्त करनेकी चेष्टा करते हैं ॥ ६१ ॥

निर्ददाह स तान् बाणान् रामकार्मुकनिःसृतान् ।

रावणस्य महाञ्शूलः पतङ्गानिव पावकः ॥ ६२ ॥

परंतु जैसे आग पतंगों को जला देती है, उसी तरह रावण-के उस महान् शूलने श्रीरामचन्द्रजीके धनुषसे छूटे हुए समस्त बाणोंको जलाकर भस्म कर दिया ॥ ६२ ॥

तान् दृष्ट्वा भस्मसाद्भूताञ्शूलसंस्पर्शचूर्णितान् ।

सायकानन्तरिक्षस्थान् राघवः क्रोधमाहरत् ॥ ६३ ॥

श्रीरघुनाथजीने जब देखा मेरे सायक अन्तरिक्षमें उस शूलका स्पर्श होते ही चूर - चूर हो राखके ढेर बन गये हैं, तब उन्हें बड़ा क्रोध हुआ ॥ ६३ ॥

सतां मातलिना नीतां शक्तिं वासवसम्मताम् ।

जग्राह परमक्रुद्धो राघवो रघुनन्दनः ॥ ६४ ॥

अत्यन्त क्रोधसे भरे हुए रघुकुलनन्दन रघुवीरने मातलि की लायी हुई देवेन्द्रद्वारा सम्मानित शक्तिको हाथमें ले लिया ॥

सा तोलिता बलवता शक्तिर्घण्टाकृतखना ।

नभः प्रज्वालयामास युगान्तोल्केव सप्रभा ॥ ६५ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये बलवान् श्रीरामके द्वारा उठायी हुई वह शक्ति प्रलयकालमें प्रज्वलित होनेवाली उल्काके समान प्रकाशमान थी । उसने समस्त आकाशको अपनी प्रभासे उद्भासित कर दिया तथा उससे घंटानाद प्रकट होने लगा ॥ ६५ ॥

साक्षिप्ता राक्षसेन्द्रस्य तस्मिञ्छूले पपात ह ।

भिन्नः शक्त्या महाशूलो निपपात गतद्युतिः ॥ ६६ ॥

• श्रीरामने जब उसे चलाया, तब वह शक्ति राक्षसराज के उस शूलपर ही पड़ी । उसके प्रहारसे टूक - टूक और निस्तेज हो वह महान् शूल पृथ्वीपर गिर पड़ा ॥ ६६ ॥

निर्बिभेद ततो वाणैर्हयानस्य महाजवान् । रामस्तीक्ष्णैर्महावेगैर्वज्रकल्पैरजिह्मगैः 118011 इसके बाद श्रीरामचन्द्रजीने सीधे जानेवाले महावेगवान् वज्रतुल्य पैने बाणोंके द्वारा रावणके अत्यन्त वेगशाली घोड़ों को घायल कर दिया ॥ ६७ ॥

निर्बिभेदोरसि तदा रावणं निशितैः शरैः ।

राघवः परमायत्तो ललाटे पत्रिभिस्त्रिभिः ॥ ६८ ॥

फिर अत्यन्त सावधान होकर उन्होंने तीन तीखे तीरोंसे रावणकी छाती छेद डाली और तीन पंखदार बाणोंसे उसके ललाट में भी चोट पहुँचायी ॥ ६८ ॥

स शरैर्भिन्नसर्वाङ्गो गात्रप्रस्रुतशोणितः ।

राक्षसेन्द्रः समूहस्थः फुल्लाशोक इवाबभौ ॥ ६ ९ ॥

उन बाणोंकी मारसे रावणके सारे अङ्ग क्षत - विक्षत हो गये । उसके सारे शरीर से खूनकी धारा बहने लगी । उस समय अपने सैन्यसमूहमें खड़ा हुआ राक्षसराज रावण फूलोंसे भरे हुए अशोकवृक्षके समान शोभा पाने लगा ॥ ६ ९ ॥ स रामबाणैरतिविद्धगात्रो निशाचरेन्द्रः क्षतजार्द्रगात्रः । जगाम खेदं च समाजमध्ये क्रोधं च चक्रे सुभृशं तदानीम् ॥ ७० ॥

श्रीरामचन्द्रजी के बाणोंसे जब सारा शरीर अत्यन्त घायल हो लहूलुहान हो गया, तब निशाचरराज रावणको उस रणभूमि में बड़ा खेद हुआ । साथ ही उस समय उसने बड़ा भारी क्रोध प्रकट किया ॥ ७० ॥

युद्धकाण्डे द्वयधिकशततमः सर्गः ॥ १०२ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्धरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें एक सौ दोवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १०२ ॥

त्र्यधिकशततमः सर्गः श्रीरामका रावणको फटकारना और उनके द्वारा घायल किये गये रावणको सारथिका रणभूमिसे बाहर ले जाना स तु तेन तदा क्रोधात् काकुत्स्थेनार्दितो भृशम् । श्रीरामचन्द्रजीके द्वारा क्रोधपूर्वक अत्यन्त पीड़ित किये रावणः समरश्लाघी महाक्रोधमुपागमत् ॥ १ ॥ जानेपर युद्धकी इच्छा रखनेवाले रावणको महान् क्रोध हुआ ।

पृष्ठ 584

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 584 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे भ्यधिकशततमः सर्गः १३७ ९ में था ॥ = उस he = नू PA 1 ते क

स दीप्तनयनोऽमर्षाच्चापमुद्यम्य वीर्यवान् ।

अभ्यर्दयत् सुसंक्रुद्धो राघवं परमाहवे ॥ २ ॥

उसके नेत्र अग्निके समान प्रज्वलित हो उठे । उस पराक्रमी वीरने अमर्षपूर्वक धनुष उठाया और अत्यन्त कुपित हो उस महासमर में श्रीरघुनाथजीको पीड़ित करना आरम्भ किया ॥ २ ॥

वाणधारासहस्त्रैस्तैः स तोयद इवाम्बरात् ।

राघवं रावणो वाणैस्तटाकमिव पूरयन् ॥ ३ ॥

जैसे बादल आकाशसे जलकी धारा बरसाकर तालाबको भर देता है, उसी प्रकार रावणने सहस्रों बाणधाराओंकी वृष्टि करके श्रीरामचन्द्रजीको आच्छादित कर दिया ॥ ३ ॥

पूरितः शरजालेन धनुर्मुक्तेन संयुगे ।

महागिरिरिवाकम्प्यः काकुत्स्थो न प्रकम्पते ॥ ४ ॥

युद्धस्थलमें रावणके धनुषसे छूटे हुए बाणसमूहोंसे व्याप्त हो जानेपर भी श्रीरघुनाथजी विचलित नहीं हुए; क्योंकि वे महान् पर्वतकी भाँति अचल थे ॥ ४ ॥

स शरैः शरजालानि वारयन् समरे स्थितः ।

गभस्तीनिव सूर्यस्य प्रतिजग्राह वीर्यवान् ॥ ५ ॥

वे समराङ्गण में अपने बाणोंसे रावणके बाणोंका निवारण करते हुए स्थिरभावसे खड़े रहे । उन पराक्रमी रघुवीरने सूर्य-की किरणोंकी भाँति शत्रुके बाणोंको ग्रहण किया ॥ ५ ॥

ततः शरसहस्राणि क्षिप्रहस्तो निशाचरः ।

निजघानोरसि क्रुद्धो राघवस्य महात्मनः ॥ ६ ॥

तदनन्तर शीघ्रतापूर्वक हाथ चलानेवाले निशाचर रावणने कुपित हो महामना राघवेन्द्रकी छातीमें सहस्रों बाण मारे ॥ ६ ॥

स शोणितसमादिग्धः समरे लक्ष्मणाग्रजः ।

दृष्टः फुल्ल इवारण्ये सुमहान् किंशुकद्रुमः ॥ ७ ॥

समरभूमिमें उन बाणोंसे घायल हुए लक्ष्मणके बड़े भाई श्रीराम रक्तसे नहा उठे और जंगलमें खिले हुए पलाशके महान् वृक्षकी भाँति दिखायी देने लगे ॥ ७ ॥

शराभिघात संरब्धः सोऽभिजग्राह सायकान् ।

काकुत्स्थः सुमहातेजा युगान्तादित्यवर्चसः ॥ ८ ॥

उन बाणके आघात से कुपित हो महातेजस्वी श्रीरामने प्रलयकालके सूर्यकी भाँति तेजस्वी सायकोंको हाथमें लिया ॥ ८ ॥

ततोऽन्योन्यं सुसंरब्धौ तावुभौ रामरावणौ ।

शरान्धकारे समरे नोपलक्षयतां तदा ॥ ९ ॥

फिर तो वे दोनों परस्पर रोषावेशसे युक्त हो बाण चलाने लगे । समराङ्गणमें बाणोंसे अन्धकार सा छा गया । उस समय श्रीराम और रावण दोनों एक दूसरेको देख नहीं पाते थे ॥ ९ ॥

ततः क्रोधसमाविष्टो रामो दशरथात्मजः ।

उवाच रावणं वीरः प्रहस्य परुषं वचः ॥ १० ॥

इसी समय क्रोधसे भरे हुए वीर दशरथकुमार श्रीरामने रावणसे हँसते हुए कठोर वाणीमें कहा- ॥ १० ॥

मम भार्या जनस्थानादज्ञानाद् राक्षसाधम ।

हृता ते विवशा यस्मात् तस्मात् त्वं नासि वीर्यवान् ॥ ११ ॥

' नीच राक्षस! तू मेरे अनजानमें जनस्थानसे मेरी असहाय स्त्रीको हर लाया है, इसलिये तू बलवान् या पराक्रमी तो कदापि नहीं है ॥ ११ ॥

मया विरहितां दीनां वर्तमानां महावने ।

वैदेहीं प्रसभं हृत्वा शूरोऽहमिति मन्यसे ॥ १२ ॥

‘ विशाल वनमें मुझसे विलग हुई दीन अवस्थामें विद्यमान विदेहराजकुमारीका बलपूर्वक अपहरण करके तू अपनेको शूरवीर समझता है? ॥ १२ ॥

स्त्रीषु शूर विनाथासु परदाराभिमर्शनम् ।

कृत्वा कापुरुषं कर्म शूरोऽहमिति मन्यसे ॥ १३ ॥

' असहाय अबलाओं पर वीरता दिखानेवाले निशाचर! परस्त्रीके अपहरण जैसे कापुरुषोचित कर्म करके तू अपनेको शूरवीर मानता है? ॥ १३ ॥

भिन्नमर्याद निर्लज चारित्रेष्वनवस्थित ।

दर्पान्मृत्युमुपादाय शूरोऽहमिति मन्यसे ॥ १४ ॥

' धर्मकी मर्यादा भङ्ग करनेवाले पापी, निर्लज और सदाचारशून्य निशाचर! तूने बलके घमंडसे वैदेहीके रूपमें अपनी मौत बुलायी है । क्या अब भी तू अपनेको शूरवीर समझता है? || १४ |

शूरेण धनदभ्रात्रा बलैः समुदितेन च ।

श्लाघनीयं महत्कर्म यशस्यं च कृतं त्वया ॥ १५ ॥

' तू बड़ा शूरवीर, बलसम्पन्न और साक्षात् कुबेरका भाई जो है! इसीलिये तूने यह परम प्रशंसनीय और महान् यशोवर्धक कर्म किया है ॥ १५ ॥

उत्से केनाभिपन्नस्य गर्हितस्याहितस्य च ।

कर्मणः प्राप्नुहीदानीं तस्याद्य सुमहत् फलम् ॥ १६ ॥

' अभिमानपूर्वक किये गये उन निन्दित और अहितकर पापकर्मका जो महान् फल है, उसे तू आज अभी प्राप्त कर ले ॥ १६ ॥

शूरोऽहमिति चात्मानमवगच्छसि दुर्मते ।

नैव लज्जास्ति ते सीतां चौरवद् व्यपकर्षतः ॥ १७ ॥

' खोटी बुद्धिवाले निशाचर! तू अपनेको शूरता से सम्पन्न समझता है; किंतु सीताको चोरकी तरह चुराते समय तुझे तनिक भी लज्जा नहीं आयी? ॥ १७ ॥

पृष्ठ 585

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 585 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३८० श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे

यदि मत्संनिधौ सीता धर्षिता स्यात् त्वया बलात् ।

भ्रातरं तु खरं पश्येस्तदा मत्सायकैईतः ॥ १८ ॥

“ यदि मेरे समीप तू सीताका बलपूर्वक अपहरण करता तो अबतक मेरे सायकोंसे मारा जाकर अपने भाई खरका दर्शन करता होता ॥ १८ ॥

दिष्टयासि मम मन्दात्मंश्चक्षुर्विषयमागतः ।

अद्य त्वां सायकैस्तीक्ष्णैर्नयामि यमसादनम् ॥ १ ९ ॥

' मन्दबुद्धे! सौभाग्य की बात है कि आज तू मेरी आँखों-के सामने आ गया है । मैं अभी तुझे अपने तीखे बाणसे यमलोक पहुँचाता हूँ । १ ९ ॥

अद्य ते मच्छरैश्छिन्नं शिरो ज्वलितकुण्डलम् ।

क्रव्यादा व्यपकर्षन्तु विकीर्ण रणपांसुषु ॥ २० ॥

' आज मेरे बाणसे कटकर रणभूमिकी धूलमें पड़े हुए जगमगाते कुण्डलोंसे युक्त तेरे मस्तकको मांसभक्षी जीवजन्तु घसीटें ॥ २० ॥

निपत्योरसि गृधास्ते क्षितौ क्षिप्तस्य रावण ।

पिबन्तु रुधिरं तषद् बाणशल्यान्तरोत्थितम् ॥ २१ ॥

' रावण! तेरी लाश पृथ्वीपर फेंकी पड़ी हो, उसकी छाती पर बहुत - से गृध्र टूट पड़ें और बाणोंकी नोकसे किये गये छेदके द्वारा प्रवाहित होनेवाले तेरे खूनको बड़ी प्यासके साथ पियें ॥ २१ ॥

अद्य मद्बाणभिन्नस्य गतासोः पतितस्य ते ।

कर्षन् त्वन्त्राणि पतगा गरुत्मन्त इवोरगान् ॥ २२ ॥

' आज मेरे बाणं. से विदीर्ण और प्राणशून्य होकर पड़े हुए तेरे शरीरकी आँतको पक्षी उसी तरह खींचें, जैसे गरुड़ सर्पों को खींचते हैं ' ॥ २२ ॥

इत्येवं स वदन् वीरो रामः शत्रुनिबर्हणः ।

राक्षसेन्द्रं समीपस्थं शरवर्षैरवाकिरत् ॥ २३ ॥

ऐसा कहते हुए शत्रुओं का नाश करनेवाले वीर श्रीरामने पास ही खड़े हुए राक्षसराज रावणपर बाणोंकी वर्षा आरम्भ कर दी ॥ २३ ॥

बभूव द्विगुणं वीर्य बलं हर्षश्च संयुगे ।

रामस्यास्त्रबलं चैव शत्रोर्निधनकाङ्क्षिणः ॥ २४ ॥

उस समय युद्धस्थलमें शत्रुवधकी इच्छा रखनेवाले श्रीरामका बल, पराक्रम, उत्साह और अस्त्र बल बढ़कर दूना हो गया ॥ २४ ॥

प्रादुर्बभूवुरस्त्राणि सर्वाणि विदितात्मनः ।

प्रहर्गच्च महातेजाः शीघ्रहस्ततरोऽभवत् ॥ २५ ॥

आत्मज्ञानी रघुनाथजी के सामने सभी अस्त्र अपने - आप प्रकट होने लगे । हर्ष और उत्माहके कारण महातेजस्वी भगवान् श्रीरामका हाथ बड़ी तेजीसे चलने लगा ॥ २५ ॥

शुभान्येतानि चिह्नानि विज्ञायात्मगतानि सः ।

भूय एवाईयद् रामो रावणं राक्षसान्तकृत् ॥ २६ ॥

अपनेमें ये शुभ लक्षण प्रकट हुए जान राक्षसोंका अन्त करनेवाले भगवान् श्रीराम हरीणां चाश्मनिकरैः हन्यमानो दशग्रीवो वानरोंके चलाये हुए छोड़े हुए बाणोंकी वर्षासे एवं विभ्रान्त हो उठा ॥ यदा च शस्त्रं नारेभे पुनः रावणको पीड़ित करने लगे ॥

शरवर्षैश्च राघवात् ।

विघूर्गहृदयोऽभवत् ॥ २७ ॥

प्रस्तरसमूहों और श्रीरामचन्द्रजीके आहत होकर रावणका हृदय व्याकुल २७ ॥

न चकर्ष शरासनम् ।

नास्य प्रत्यकरोद् वीर्य विक्लवेनान्तरात्मना ॥ २८ ॥

क्षिप्ताश्चाशु शरास्तेन शस्त्राणि विविधानि च ।

मरणार्थाय वर्तन्ते मृत्युकालोऽभ्यवर्तत ॥ २ ९ ॥

सूतस्तु रथनेतास्य तदवस्थं निरीक्ष्य तम् ।

शनैर्युद्धादसम्भ्रान्तो रथं तस्यापवाहयत् ॥ ३० ॥

जब हृदयकी व्याकुलता के कारण उसमें शस्त्र उठाने, धनुषको खींचने और श्रीरामके पराक्रमका सामना करने की क्षमता नहीं रह गयी तथा जब श्रीरामके शीघ्रतापूर्वक चलाये हुए बाण एवं भाँति - भाँति के शस्त्र उसकी मृत्युके साधक बनने लगे और उसका मृत्युकाल समीप आ पहुँचा, तब उसकी ऐसी अवस्था देख उसका रथचालक सारथि बिना किसी घबराहट के उसके रथ को रणभूमिसे दूर हटा ले गया २८-- ३० रथं च तस्याथ जवेन सारथि -निवार्य भीमं जलदस्वनं तदा । जगाम भीत्या समरान्महीपतिं निरस्तवीर्य पतितं समीक्ष्य ॥ ३१ ॥

अपने राजाको शक्तिहीन होकर रथपर पड़ा देख रावणका सारथि मेत्र के समान गम्भीर घोष करनेवाले उसके भयानक रथको लौटाकर उसके साथ ही भयके मारे समरभूमिसे बाहर निकल गया ॥ ३१ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे त्र्यधिकशततमः सर्गः ॥ १०३ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आवंरामायण आदिकाव्य के युद्धकाण्ड में एक सौ तीनवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १०३ ॥

पृष्ठ 586

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 586 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे चतुरधिकशततमः सर्गः १३८१ चतुरधिकशततमः सर्गः सारथिको फटकारना और सारथिका अपने उत्तर से रावणको संतुष्ट रावणका करके उसके रथको रणभूमिमें पहुँचाना

स तु मोहात् सुसंक्रुद्धः कृतान्तबलचोदितः ।

क्रोधसंरक्तनयनो रावणः सूतमब्रवीत् ॥ १ ॥

रावण कालकी शक्तिसे प्रेरित हो रहा था, अतः मोहवश अत्यन्त कुपित हो क्रोधसे लाल आँखें करके अपने सारथिसे बोला- ॥ १ ॥

हीनवीर्यमिवाशक्तं पौरुषेण विवर्जितम् ।

भीरुं लघुमिवासत्त्वं विहीनमित्र तेजसा ॥ २ ॥

त्रिमुमित्र मायाभिरत्रैरिव बहिष्कृतम् ।

मामनशाय दुर्बुद्धे स्वया बुद्धया विचेष्टसे ॥ ३ ॥

‘ दुर्बुद्धे! क्या तूने मुझे पराक्रमशून्य, असमर्थ, पुरुषार्थं शून्य, डरपोक, ओछा, धैर्यहीन, निस्तेज, मायारहित और अस्त्रों के ज्ञानसे वञ्चित समझ रक्खा है, जो मेरी अवहेलना करके तू अपनी बुद्धिसे मनमाना काम कर रहा है ( तूने मुझसे पूछा क्यों नहीं? ) ॥ २-३ ॥

किमर्थे मामवज्ञाय मच्छन्दमनवेक्ष्य च ।

त्वया शत्रुसमक्षं मे रथोऽयमपवाहितः ॥ ४ ॥

' मेरा अभिप्राय क्या है, यह जाने बिना ही मेरी अवहेलना करके तू किस लिये शत्रुके सामनेसे मेरा यह रथ हटा लाया? ॥ ४ ॥

त्वया हि ममानार्थ चिरकालमुपार्जितम् ।

यशो वीर्य च तेजश्च प्रत्ययश्च विनाशितः ॥ ५ ॥

' अनार्य! आज तूने मेरे चिरकाल से उपार्जित यश, पराक्रम, तेज और विश्वासपर पानी फेर दिया ॥ ५ ॥

शत्रोः प्रख्यातवीर्यस्य रञ्जनीयस्य विक्रमैः ।

पश्यतो युद्धलुब्धोऽहं कृतः कापुरुषस्त्वया ॥ ६ ॥

निवर्तय रथं शीघ्रं यावन्नापैति मे रिपुः ।

यदि वाध्युषितोऽसि त्वं स्मर्यते यदि मे गुणः ॥ ९ ॥

' यदि तू मेरे साथ बहुत दिनोंसे रहा है और यदि मेरे

गुणका तुझे स्मरण है तो मेरे इस रथको शीघ्र लौटा ले चल ।

कहीं ऐसा न हो कि मेरा शत्रु भाग जाय ' ॥ ९ ॥

एवं परुषमुक्तस्तु हितबुद्धिरबुद्धिना ।

अब्रवीद् रावणं सूतो हितं सानुनयं वचः ॥ १० ॥

यद्यपि सारथि की बुद्धि में रावण के लिये हितकी ही भावना थी तथापि उस मूर्खने जब उससे ऐसी कठोर बात कही, तब सारथिने बड़ी विनयके साथ यह हितकर वचन कहा— ॥ १० ॥

न भीतोऽस्मि न मूढोऽस्मि नोपजप्तोऽस्मि शत्रुभिः ।

न प्रमत्तो न निःस्नेहो विस्मृता न च सत्क्रिया ॥ ११ ॥

' महाराज! मैं डरा नहीं हूँ । मेरा विवेक भी नष्ट नहीं हुआ है और न मुझे शत्रुओंने ही बहकाया है । मैं असावधान भी नहीं हूँ । आपके प्रति मेरा स्नेह भी कम नहीं हुआ है तथा आपने जो मेरा सत्कार किया है, उसे भी मैं नहीं भूला हूँ ॥ ११ ॥

मया तु हितकामेन यशश्व परिरक्षता ।

स्नेहप्रसन्नमनसा हितमित्यप्रियं कृतम् ॥ १२ ॥

' मैं सदा आपका हित चाहता हूँ और आपके यशकी रक्षा के लिये ही यत्नशील रहता हूँ । मेरा हृदय आपके प्रति स्नेहसे आर्द्र है । इस कार्यसे आपका हित होगा - यह सोचकर ही मैंने इसे किया है । भले ही यह आपको अप्रिय लगा हो । नास्मिन्नर्थे महाराज त्वं मां प्रियहिते रतम् । ‘ मेरे शत्रुका बल - पराक्रम विख्यात है । उसे अपने बल- कश्चिल्लघुरिवानार्यो दोषतो गन्तुमर्हसि ॥ १३ ॥

विक्रमद्वरा संतुष्ट करना मेरे लिये उचित है और मैं युद्धका " महाराज! मैं आपके प्रिय और हितमें तत्पर रहनेवाला लोभी हूँ, तो भी तूने रथ हटाकर शत्रुको दृष्टिमें मुझे कायर हूँ; अतः इस कार्यके लिये आप किसी ओछे और अनार्थं सिद्ध कर दिया ॥ ६ ॥ पुरुषकी भाँति मुझपर दोषारोपण न करें ॥ १३ ॥

यत्त्वं कथमिदं मोहान्न चेद् वहसि दुर्मते । श्रूयतां प्रति दास्यामि यन्निमित्तं मया रथः । सत्योऽयं प्रतितकों मे परेण त्वमुपस्कृतः ॥ ७ ॥ इवाम्भोभिः संयुगे विनिवर्तितः ॥ १४ ॥

‘ दुर्मते! यदि तू इस रथको मोहवश किसी तरह भी नदीवेग ' जैसे चन्द्रोदय के कारण बढ़ा हुआ समुद्रका जल नदीके शत्रुके सामने नहीं ले जाता है तो मेरा यह अनुमान सत्य है । वेगको पीछे लौटा देता है, उसी प्रकार मैंने जिस कारण से कि शत्रुने तुझे घूस देकर फोड़ लिया है || ७ || आपके रथको युद्धभूमिसे पीछे हटाया है, उसे बता रहा हूँ,

नहि तद् विद्यते कर्म सुहृदो हितकाङ्क्षिणः । ॥ सुनिये ॥ १४ ॥

रिपूणां सदृशं त्वेतद् यत् त्वयैतदनुष्ठितम् ॥ ८ महता रणकर्मणा । ' हित चाहनेवाले मित्रका यह काम नहीं है । तूने जो श्रमं तवावगच्छामि नोपधारये ॥ १५ ॥

कार्यं किया है, वह शत्रुओंके करने योग्य है ॥ ८ ॥ नहि ते वीर्य सौमुख्यं प्रकर्षे

पृष्ठ 587

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 587 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३८२ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे ' उस समय मैंने यह समझा था कि आप महान् युद्धके कारण थक गये हैं । शत्रुकी अपेक्षा मैंने आपकी प्रबलता नहीं देखी, आपमें अधिक पराक्रम नहीं पाया ॥ १५ ॥

रथोद्वहनखिन्नाश्च भग्ना मे रथवाजिनः ।

दीना धर्मपरिश्रान्ता गावो वर्षहता इव ॥ १६ ॥

‘ मेरे घोड़े भी रथको खींचते - खींचते थक गये थे । इनके पाँव लड़खड़ा रहे थे । ये धूपसे पीड़ित हो वर्षाकी मारी हुई गौओंके समान दुखी हो गये थे ॥ १६ ॥

निमित्तानि च भूयिष्ठं यानि प्रादुर्भवन्ति नः ।

तेषु तेष्वभिपन्नेषु लक्षयाम्यप्रदक्षिणम् ॥ १७ ॥

‘ साथ ही इस समय मेरे सामने जो - जो लक्षण प्रकट हो रहे हैं, यदि वे सफल हुए तो हमें उसमें अपना अमङ्गल ही दिखायी देता है ॥ १७ ॥

देशकालौ च विज्ञेयौ लक्षणानीङ्गितानि च ।

दैन्यं हर्षश्च खेदश्च रथिनश्च बलाबलम् ॥ १८ ॥

‘ सारथिको देश - कालका, शुभाशुभ लक्षणोंका, रथीकी चेष्टाओं का, उत्साह, अनुत्साह और खेदका तथा बलाबलका भी ज्ञान रखना चाहिये ॥ १८ ॥

स्थलनिम्नानि भूमेश्च समानि विषमाणि च ।

युद्धकालश्च विशेयः परस्यान्तरदर्शनम् ॥ १ ९ ॥

' धरतीके जो ऊँचे - नीचे, सम - विषम स्थान हों, उनकी भी जानकारी रखनी चाहिये । युद्धका उपयुक्त अवसर कब होगा, इसे जानना और शत्रुकी दुर्बलतापर भी दृष्टि रखनी चाहिये ॥ १ ९ ॥

उपयानापयाने च स्थानं प्रत्यपसर्पणम् ।

सर्वमेतद् रथस्थेन ज्ञेयं रथकुटुम्बिना ॥ २० ॥

' शत्रुके पास जाने, दूर हटने, युद्धमें स्थिर रहने तथा युद्धभूमिसे अलग हो जानेका उपयुक्त अवसर कब आता है, इन सब बातोंको समझना रथपर बैठे हुए सारथिका कर्तव्य है ॥

तव विश्रामहेतोस्तु तथैषां रथवाजिनाम् ।

रौद्रं वर्जयता खेदं क्षमं कृतमिदं मया ॥ २१ ॥

' आपको तथा इन रथ के घोड़ोंको थोड़ी देरतक विश्राम देने और खेद दूर करने के लिये मैंने जो यह कार्य किया है, सर्वथा उचित है ॥ २१ ॥

स्वेच्छया न मया वीर रथोऽयमपवाहितः ।

भर्तुः स्नेहपरीतेन मयेदं यत् कृतं प्रभो ॥ २२ ॥

' वीर! प्रभो! मैंने मनमानी करनेके लिये नहीं, स्वामी के स्नेहवश उनकी रक्षाके लिये इस रथको दूर हटाया है ॥२२ ॥

आज्ञापय यथातत्त्वं वक्ष्यस्यरिनिषूदन ।

तत् करिष्याम्यहं वीर गतानृण्येन चेतसा ॥ २३ ॥

' शत्रुसूदन वीर! अब आज्ञा दीजिये । आप ठीक समझकर जो कुछ भी कहेंगे, उसे मैं मनमें आपके ऋणसे उऋण होनेकी भावना रखकर करूँगा ' ॥ २३ ॥

संतुष्टस्तेन वाक्येन रावणस्तस्य सारथेः ।

प्रशस्यैनं बहुविधं युद्धलुब्धोऽब्रवीदिदम् ॥ २४ ॥

सारथिके इस कथनसे रावण बहुत संतुष्ट हुआ और नाना प्रकारसे उसकी सराहना करके युद्ध के लिये लोलुप होकर बोला – ॥ २४ ॥

रथं शीघ्रमिमं सूत राघवाभिमुखं नय ।

नाहत्वा समरे शत्रून् निवर्तिष्यति रावणः ॥ २५ ॥

' सूत! अब तुम इस रथको शीघ्र रामके सामने ले चलो । रावण समरमें अपने शत्रुओंको मारे बिना घर नहीं लौटेगा ' ॥ २५ ॥

एवमुक्त्वा रथस्थस्य रावणो राक्षसेश्वरः ।

ददौ तस्य शुभं ह्येकं हस्ताभरणमुत्तमम् ।

श्रुत्वा रावणवाक्यानि सारथिः संन्यवर्तत ॥ २६ ॥

ऐसा कहकर राक्षसराज रावणने सारथिको पुरस्कारके

रूपमें अपने हाथका एक सुन्दर आभूषण उतारकर दे दिया ।

रावणका आदेश सुनकर सारथिने पुनः रथको लौटाया ॥

ततो द्रुतं रावणवाक्यचोदितः प्रचोदयामास हयान् स सारथिः । स राक्षसेन्द्रस्य ततो महारथः क्षणेन रामस्य रणाग्रतोऽभवत् ॥ २७ ॥

रावणकी आज्ञासे प्रेरित हो सारथिने तुरंत ही अपने घोड़े हाँके । फिर तो राक्षसराजका वह विशाल रथ क्षणभरमें युद्धके मुहानेपर श्रीरामचन्द्रजीके समीप जा पहुँचा ॥ २७ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये युद्धकाण्डे चतुरधिकशततमः सर्गः ॥ १०४ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्डमें एक सौ चारवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १०४ ॥

पञ्चाधिकशततमः सर्गः अगस्त्य मुनिका श्रीरामको विजयके लिये ' आदित्यहृदय ' के पाठकी सम्मति देना ततो युद्धपरिश्रान्तं समरे चिन्तया स्थितम् । दैवतैश्च समागम्य द्रष्टुमभ्यागतो रणम् । रावणं चाग्रतो दृष्ट्वा युद्धाय समुपस्थितम् ॥ १ ॥ उपगम्याब्रवीद् राममगस्त्यो भगवांस्तदा ॥ २ ॥

* इस ' आदित्यहृदय ' नामक स्तोत्रका विनियोग एवं न्यासविधि इस प्रकार है--

पृष्ठ 588

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 588 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे पञ्चाधिकशततमः सर्गः १३८३ उधर श्रीरामचन्द्रजी युद्धसे थककर चिन्ता करते हुए रणभूमिमें खड़े थे । इतनेमें रावण भी युद्धके लिये उनके सामने उपस्थित हो गया । यह देख भगवान् अगस्त्य मुनि, जो देवताओंके साथ युद्ध देखनेके लिये आये थे, श्रीरामके पास जाकर बोले— ॥ १-२ ॥

राम राम महाबाहो शृणु गुह्यं सनातनम् ।

येन सर्वानरीन् वत्स समरे विजयिष्यसे ॥ ३ ॥

" सबके हृदय में रमण करनेवाले महाबाहो राम! यह सनातन गोपनीय स्तोत्र सुनो । वत्स! इसके जपसे तुम युद्धमें अपने समस्त शत्रुओं पर विजय पा जाओगे ॥ ३ ॥

आदित्यहृदयं पुण्यं सर्वशत्रुविनाशनम् ।

जयावहं जपं नित्यमक्षयं परमं शिवम् ॥ ४ ॥

सर्वमङ्गलमाङ्गल्यं सर्वपापप्रणाशनम् ।

चिन्ताशोकप्रशमनमायुर्वर्धनमुत्तमम् ॥५ ॥

“ इस गोपनीय स्तोत्रका नाम है ' आदित्यहृदय ' । यह परम पवित्र और सम्पूर्ण शत्रुओंका नाश करनेवाला है । इसके जपसे सदा विजयकी प्राप्ति होती है । यह नित्य अक्षय और परम कल्याणमय स्तोत्र है । सम्पूर्ण मङ्गलोंका भी मङ्गल है । इससे सब पापोंका नाश हो जाता है । यह चिन्ता और शोकको मिटाने तथा आयुको बढ़ानेवाला उत्तम साधन है ।

रश्मिमन्तं समुद्यन्तं देवासुरनमस्कृतम् ।

पूजयस्व विवस्वन्तं भास्करं भुवनेश्वरम् ॥ ६ ॥

' भगवान् सूर्य अपनी अनन्त किरणोंसे सुशोभित ( रश्मिमान् ) हैं । ये नित्य उदय होनेवाले ( समुद्यन् ), देवता और असुरोंसे नमस्कृत, विवस्वान् नामसे प्रसिद्ध, प्रभाका विस्तार करनेवाले ( भास्कर ) और संसारके स्वामी ( भुवनेश्वर ) हैं । तुम इनका [ रश्मिमते नमः, समुद्यते नमः, देवासुरनमस्कृताय नमः, विवस्वते नमः, भास्कराय नमः, भुवनेश्वराय नमः - इन नाम मन्त्रोंके द्वारा ] पूजन करो ॥

सर्वदेवात्मको ह्येष तेजस्वी रश्मिभावनः ।

एष देवासुरगणाँल्लोकान् पाति गभस्तिभिः ॥ ७ ॥

' सम्पूर्ण देवता इन्हींके स्वरूप हैं । ये तेजकी राशि तथा अपनी किरणोंसे जगत्‌को सत्ता एवं स्फूर्ति प्रदान करनेवाले हैं । ये ही अपनी रश्मियोंका प्रसार करके देवता और असुरों-सहित सम्पूर्ण लोकोंका पालन करते हैं ॥ ७ ॥

एष ब्रह्मा च विष्णुश्च शिवः स्कन्दः प्रजापतिः ।

महेन्द्रो धनदः कालो यमः सोमो ह्यपां पतिः ॥ ८ ॥

पितरो वसवः साध्या अश्विनौ मरुतो मनुः ।

वायुर्वह्निः प्रजाः प्राण ऋतुकर्ता प्रभाकरः ॥ ९ ॥

" ये ही ब्रह्मा, विष्णु, शिव, स्कन्द, प्रजापति, इन्द्र, कुबेर, काल, यम, चन्द्रमा, वरुण, पितर, वसु, साध्य, अश्विनीकुमार, मरुद्गण, मनु, वायु, अग्नि, प्रजा, प्राण, ऋतुओंको प्रकट करनेवाले तथा प्रभाके पुञ्ज हैं ॥ ८ - ९ ॥

आदित्यः सविता सूर्यः खगः पूषा गभस्तिमान् ।

सुवर्णसदृशो भानुर्हिरण्यरेता दिवाकरः ॥ १० ॥

हरिदश्वः सहस्रार्चिः सप्तसप्तिर्मरीचिमान् ।

तिमिरोन्मथनः शम्भुस्त्वष्टा मार्तण्डको शुमान् ॥ ११ ॥

हिरण्यगर्भः शिशिरस्तपनोऽहस्करो रविः । विनियोग II अस्य आदित्यहृदयस्तोत्रस्यागस्त्य ऋषिरनुष्टुप्छन्दः, आदित्यहृदयभूतो भगवान् ब्रह्मा देवता निरस्ताशेषविघ्नतया ब्रह्म-विद्यासिद्धौ सर्वत्र जयसिद्धौ च विनियोगः । ऋष्यादिन्यास ॐ अगस्त्य ऋषये नमः, शिरसि । अनुष्टुप छन्दसे नमः, मुखे । आदित्यहृदयभूत ब्रह्मदेवतायै नमः हृदि । ॐ बीजाय नमः, गुझे 1 । रश्मिमते शक्तये नमः पादयोः । ॐ तत्सवितुरित्यादिगायत्रीकीलकाय नमः, नाभौ 1 करन्यास इस स्तोत्रके अङ्गन्यास और करन्यास तीन प्रकारसे किये जाते हैं । केवल प्रणवसे, गायत्रीमन्त्रसे अथवा ' रश्मिमते नमः ' इत्यादि छः नाम - मन्त्रोंसे । यहाँ नाम मन्त्रोंसे किये जानेवाले न्यासका प्रकार बताया जाता है--ॐ रश्मिमते अङ्गुष्ठाभ्यां नमः । ॐ समुद्यते तर्जनीभ्यां नमः । ॐ देवासुरनमस्कृताय मध्यमाभ्यां नमः । ॐ विवस्वते अनामिका-भ्यां नमः । ॐ भास्कराय कनिष्ठिकाभ्यां नमः । ॐ भुवनेश्वराय करतलकरपृष्ठाभ्यां नमः | हृदयादि अङ्गन्यास ॐ रश्मिमते हृदयाय नमः । ॐ समुद्यते शिरसे स्वाहा । ॐ देवासुरनमस्कृताय शिखायै वषट् । ॐ विवस्वते कवचाय हुम् । ॐ भास्कराय नेत्रत्रयाय वौषट् । ॐ भुवनेश्वराय अस्त्राय फट् । इस प्रकार न्यास करके निम्नाकित मन्त्रसे भगवान् सूर्यका ध्यान एवं नमस्कार करना चाहिये-ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् । तत्पश्चात् ‘ आदित्यहृदय ' स्तोत्रका पाठ करना चाहिये ।

पृष्ठ 589

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 589 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१३: ४ श्रीमद्वाल्मीकीयरामायणे अग्निगर्भोऽदितेः पुत्रः शङ्खः शिशिरनाशनः ॥ १२ ॥

व्योमनाथस्तमोभेदी ऋग्यजुः सामपारगः ।

घनवृष्टिरपां मित्रो विन्ध्यवीथी प्लवंगमः ॥ १३ ॥

आतपी मण्डली मृत्युः पिङ्गलः सर्वतापनः ।

विश्व महातेजा रक्तः सर्वभवोद्भवः ॥ १४ ॥

नक्षत्रप्रहाराणामधिपो विश्वभावनः ।

तेजसामपि तेजस्वी द्वादशात्मन् नमोऽस्तु ते ॥ १५ ॥

“ इन्हांके नाम —– आदित्य ( अदितिपुत्र ), सविता ( जगत् को उत्पन्न करनेवाले ), सूर्य ( सर्वव्यापक ), खग ( आकाशमें विचरनेवाले ), पूषा ( पोषण करनेवाले ), गर्भस्तिमान् ( प्रकाशमान ), सुवर्णसदृश, मानु ( प्रकाशक ), हिरण्यरेता ( ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के बीज ), दिवाकर ( रात्रि-का अन्धकार दूर करके दिनका प्रकाश फैलानेवाले ), हरिदश्व ( दिशाओंमें व्यापक अथवा हरे रंगके घोड़ेवाले ), सहस्रार्चि ( हजारों किरणोंसे सुशोभित ), सप्तसप्ति ( सात घोड़बाले ), मरीचिमान् ( किरणोंसे सुशोभित ), तिमिरो -न्मथन ( अन्धकार का नाश करनेवाले ), शम्भु ( कल्याणके उद्गमस्थान ), स्वष्टा ( भक्तोंका दुःख दूर करने अथवा जगत्का संहार करनेवाले ), मार्तण्डक ( ब्रह्माण्डको जीवन प्रदान करनेवाले ), अंशुमान् ( किरण धारण करनेवाले ), हिरण्यगर्भ ( ब्रह्मा ), शिशिर ( स्वभावसे ही सुख देनेवाले ), तपन ( गर्मी पैदा करनेवाले ), अहस्कर ( दिनकर ), रवि ( सबकी स्तुतिके पात्र ), अग्निगर्भ ( अग्निको गर्भ में धारण करनेवाले ), अदितिपुत्र, शङ्ख ( आनन्दस्वरूप एवं व्यापक ), शिशिरनाशन ( शीतका नाश करनेवाले ), व्योमनाथ ( आकाशके स्वामी ), तमो-भैदी ( अन्धकारको नष्ट करनेवाले ), ऋग, यजुः और सामवेदपारगामी, घनदृष्टि ( घनी वृष्टिके कारग ), अपां मित्र ( जलको उत्पन्न करनेवाले ), विन्ध्यवीथीप्लवङ्गम ( आकाश में तीव्रवेगसे चलनेवाले ), आतपी ( धाम उत्पन्न करनेवाले ), मण्डली ( किरणसमूहको धारण करनेवाले ), मृत्यु ( मौतके कारण ), पिङ्गल ( भूरे रंगवाले ), सर्वतापन ( सबको ताप देनेवाले ), कवि ( त्रिकालदर्शी ), विश्व ( सर्वस्वरूप ), महातेजस्वी, रक्त ( लाल रंगवाले ), सर्वभवोद्भव ( सबकी उत्पत्तिके कारण ), नक्षत्र, ग्रह और तारोंके स्वामी, विश्वभावन ( जगत् की रक्षा करनेवाले ), के स्वामी तथा दिनके अधिपति आपको प्रणाम है ॥ १६ ॥

जयाय जयभद्राय हर्यश्वाय नमो नमः ।

नमो नमः सहस्रांशो आदित्याय नमो नमः ॥ १७ ॥

' आप जयस्वरूप तथा विजय और कल्याणके दाता हैं । आपके रथमें हरे रंग के घोड़े जुते रहते हैं । आपको बारंबार नमस्कार है । सहस्रों किरणोंसे सुशोभित भगवान् सूर्य! आपको बारंबार प्रणाम है । आप अदिति के पुत्र होने के कारण आदित्यनामसे प्रसिद्ध हैं, आपको नमस्कार है ॥। १७ ॥

नम उग्राय धीराय सारङ्गाय नमो नमः ।

नमः पद्मप्रबोधाय प्रचण्डाय नमोऽस्तु ते ॥ १८ ॥

" उम्र ( अभक्तों के लिये भयंकर ), वीर ( शक्ति-सम्पन्न ) और सारंग ( शीघ्रगामी ) सूर्यदेव को नमस्कार है । कमलोंको विकसित करनेवाले प्रचण्ड तेजधारी मार्तण्डको प्रणाम है ॥ १८ ॥

ब्रह्मेशानाच्युतेशाय सूरायादित्यवर्चसे ।

भास्वते सर्वभक्षाय रौद्राय वपुषे नमः ॥ १ ९ ॥

• ( परात्पर - रूप में ) आप ब्रह्मा शिव और विष्णु के भी स्वामी हैं । सूर आपकी संज्ञा है, यह सूर्यमण्डल आपका ही तेज है, आप प्रकाशसे परिपूर्ण हैं, सबको स्वाहा कर देनेवाला अग्नि आपका ही स्वरूप है, आप रौद्ररूप धारण करनेवाले हैं; आपको नमस्कार है ॥ १ ९ ॥

तमोघ्नाय हिमघ्नाय शत्रुघ्नायामितात्मने ।

कृतघ्नघ्नाय देवाय ज्योतिषां पतये नमः ॥ २० ॥

' आप अज्ञान और अन्धकारके नाशक, जडता एवं शीत-के निवारक तथा शत्रुका नाश करनेवाले हैं, आपका स्वरूप अप्रमेय है । आप कृतघ्नों का नाश करनेवाले, सम्पूर्ण ज्योतियों-के स्वामी और देवस्वरूप हैं; आपको नमस्कार है || २० ॥

तप्तचामीकराभाय हरये विश्वकर्मणे ।

नमस्तमोऽभिनिघ्नाय रुचये लेोकसाक्षिणे ॥ २१ ॥

' आपकी प्रभा तपाये हुए सुवर्णके समान है, आप हरि ( अज्ञान का हरण करनेवाले ) और विश्वकर्मा ( संसार की सृष्टि करनेवाले ) हैं; तमके नाशक, प्रकाशस्वरूप और जगत् के साक्षी हैं; आपको नमस्कार है ॥ २१ ॥

नाशयत्येष वै भूतं तमेव सृजति प्रभुः ।

पायत्येष तपत्येष वर्षत्येष गभस्तिभिः ॥ २२ ॥

“ घुनन्दन! ये भगवान् सूर्य ही सम्पूर्ण भूतका संहार, तेजस्वियोंमें भी अति तेजस्वी तथा द्वादशात्मा ( बारह सृष्टि और पालन करते हैं । ये ही अपनी किरणोंसे गर्मी पहुँचाते स्वरूपों में अभिव्यक्त ) हैं । [ इन सभी नामोंसे प्रसिद्ध सूर्यदेव! ] और वर्षा करते हैं ॥ २२ ॥

आपको नमस्कार है ॥ १०-१५ ॥ एव सुप्तेषु जागतिं भूतेषु परिनिष्ठितः । नमः पूर्वाय गिरये पश्चिमायाद्वये नमः । एष चैवाग्निहोत्रं च फलं चैवाग्निहोत्रिणाम् ॥ २३ ॥

ज्योतिर्गणानां पतये दिनाधिपतये नमः ॥ १६ ॥ " ये सब भूतों में अन्तर्यामीरूपसे स्थित होकर उनके सो

' पूर्वगिरि – उदयाचल तथा पश्चिमगिरि - अस्ताचलके जानेपर भी जागते रहते हैं । ये ही अग्निहोत्र तथा अग्निहोत्री रूपमें आपको नमस्कार है । ज्योतिर्गणों ( ग्रहों और तारों ) पुरुषको मिलनेवाले फल हैं || २३ ||

पृष्ठ 590

वाल्मीकि रामायण — खण्ड २, पृष्ठ 590 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

युद्धकाण्डे षडधिकशततमः सर्गः १३८५

देवाश्च क्रतवश्चैव ऋतूनां फलमेव च ।

यानि कृत्यानि लोकेषु सर्वेषु परमप्रभुः ॥ २४ ॥

( यज्ञमें भाग ग्रहण करनेवाले ) देवता, यज्ञ और यज्ञके फल भी ये ही हैं । सम्पूर्ण लोकोंमें जितनी क्रियाएँ होती हैं, उन सबका फल देनेमें ये ही पूर्ण समर्थ हैं ॥ २४ ॥

एनमापत्सु कृच्छ्रेषु कान्तारेषु भयेषु च ।

कीर्तयन् पुरुषः कश्चिन्नावसीदति राघव ॥ २५ ॥

' राघव! विपत्तिमें, कष्ट, दुर्गम मार्ग में तथा और किसी भयके अवसरपर जो कोई पुरुष इन सूर्यदेवका कीर्तन करता है, उसे दुःख नहीं भोगना पड़ता ॥ २५ ॥

पूजय स्वैनमेकाग्रो देवदेवं जगत्पतिम् ।

एतत् त्रिगुणितं जप्त्वा युद्धेषु विजयिष्यति ॥ २६ ॥

इसलिये तुम एकाग्रचित्त होकर इन देवाधिदेव जगदीश्वर की पूजा करो । इस आदित्यहृदयका तीन बार जप करनेसे तुम युद्ध में विजय पाओगे ॥ २६ ॥

अस्मिन् क्षणे महाबाहो रावणं त्वं जहिष्यसि ।

एवमुक्त्वा ततोऽगस्त्यो जगाम स यथागतम् ॥ २७ ॥

महाबाहो! ' तुम इसी क्षण रावणका वध कर सकोगे । ' यह कहकर अगस्त्यजी जैसे आये थे, उसी प्रकार चले गये ॥ २७ ॥

एतच्छ्रुत्वा महातेजा नष्टशोकोऽभवत् तदा ।

धारयामास सुप्रीतो राघवः प्रयतात्मवान् ॥ २८ ॥

इत्यार्षे श्रीमद्रामायणे वाल्मीकीये आदिकाव्ये

आदित्यं प्रेक्ष्य जप्त्वेदं परं हर्षमवाप्तवान् ।

त्रिराचम्य शुचिर्भूत्वा धनुरादाय वीर्यवान् ॥ २ ९ ॥

रावणं प्रेक्ष्य हृात्मा जयार्थ समुपागमत् ।

सर्वयत्नेन महता वृतस्तस्य वधेऽभवत् ॥ ३० ॥

उनका उपदेश सुनकर महातेजस्वी श्रीरामचन्द्रजीका शोक दूर हो गया । उन्होंने प्रसन्न होकर शुद्धचित्तसे आदित्य-हृदयको धारण किया और तीन बार आचमन करके शुद्ध हो भगवान् सूर्यकी ओर देखते हुए इसका तीन बार जप किया । इससे उन्हें बड़ा हर्ष हुआ । फिर परम पराक्रमी रघुनाथजीने धनुष उठाकर रावणकी ओर देखा और उत्साहपूर्वक विजय पानेके लिये वे आगे बढ़े । उन्होंने पूरा प्रयत्न करके रावणके वधका निश्चय किया ॥ २८-३० ॥ अथ रविरवदन्निरीक्ष्य रामं मुदितमनाः परमं प्रहृष्यमाणः । निशिचरपतिसंक्षयं विदित्वा सुरगणमध्यगतो वचस्त्वरेति ॥ ३१ ॥

उस समय देवताओंके मध्य में खड़े हुए भगवान् सूर्य प्रसन्न होकर श्रीरामचन्द्रजीकी ओर देखा और निशाचरराज रावण के विनाशका समय निकट जानकर हर्षपूर्वक कहा-' घुनन्दन! अब जल्दी करो ' ॥ ३१ ॥

युद्धकाण्डे पञ्चाधिकशततमः सर्गः ॥ १०५ ॥

इस प्रकार श्रीवाल्मीकिनिर्मित आर्षरामायण आदिकाव्यके युद्धकाण्ड में एक सौ पाँचवाँ सर्ग पूरा हुआ ॥ १०५ ॥

षडधिकशततमः सर्गः रावण के रथको देख श्रीरामका मातलिको सावधान करना, रावणकी पराजयके सूचक उत्पातों तथा रामकी विजय सूचित करनेवाले शुभ शकुनों का वर्णन

सारथिः स रथं हृष्टः परसैन्यप्रधर्षणम् ।

गन्धर्वनगराकारं समुच्छ्रितपताकिनम् ॥ १ ॥

युक्तं परमसम्पन्नैर्वाजिभिर्हेममालिभिः ।

युद्धोपकरणैः पूर्ण पताकाध्वजमालिनम् ॥ २ ॥

ग्रसन्तमिव वाकाशं नादयन्तं वसुंधराम् ।

प्रणाशं परसैन्यानां स्वसैन्यस्य प्रहर्षणम् ॥ ३ ॥

रावणस्य रथं क्षिप्रं चोदयामास सारथिः । रावण के सारथिने हर्ष और उत्साहसे युक्त होकर उसके रथको शीघ्रतापूर्वक हाँका । वह रथ शत्रुसेनाको कुचल डालनेवाला था और गन्धर्वनगरके समान आश्चर्यजनक दिखायी देता था । उसपर बहुत ऊँची पताका फहरा रही थी । उस रथमें उत्तम गुणोंसे सम्पन्न और सोनेके हारोंसे अलंकृत घोड़े जुते हुए थे । रथके भीतर युद्धकी आवश्यक सामग्री भरी पड़ी वा ० रा ० ५.१०. १२-थी । उस रथने ध्वजा पताकाओंकी तो माला - सी पहन रक्खी थी । वह आकाशको, अपना ग्रास बनाता हुआ - सा जान पड़ता था । वसुन्धराको अपनी घर्घर - ध्वनिसे निनादित कर रहा था । वह शत्रुकी सेनाओंका नाशक और अपनी सेनाके योद्धाओंका हर्ष बढ़ानेवाला था ॥ १-३३ ॥ तमापतन्तं सहसा स्वनवन्तं महाध्वजम् ॥ ४ ॥

रथं राक्षसराजस्य नरराजो ददर्श ह । नरराज श्रीरामचन्द्रजीने सहसा वहाँ आते हुए, विशाल ध्वजसे अलंकृत और घोर घर्घर ध्वनिसे युक्त राक्षसराज रावणके उस रथको देखा ॥ ४३ ॥

कृष्णवाजिसमायुक्तं युक्तं रौद्रेण वर्चसा ॥ ५ ॥

दीप्यमानमिवाकाशे विमानं सूर्यवर्चसम् । उसमें काले रंगके घोड़े जुते हुए थे । उसकी कान्ति