श्रीगणेशाय नमः।

श्रीमद्भागवत महापुराण - १ — पृष्ठ 1221–1230

श्रीमद्भागवत महापुराण - १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1221–1230

पृष्ठ 1221

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1221 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उसे पत्नी करके नहीं मानते । सचमुच पुत्रहीन स्त्री धिक्कारके योग्य है ॥४० ॥ भला,

दासियोंको क्या दुःख है? वे तो अपने स्वामीकी सेवा करके निरन्तर सम्मान पाती रहती हैं । परन्तु हम अभागिनी तो इस समय उनसे भी गयी - बीती हो रही हैं और दासियोंकी दासीके समान बार - बार तिरस्कार पा रही हैं ॥४१ ॥ परीक्षित्! इस प्रकार वे रानियाँ अपनी सौतकी

गोद भरी देखकर जलती रहती थीं और राजा भी उनकी ओरसे उदासीन हो गये थे । फलतः उनके मनमें कृतद्युतिके प्रति बहुत अधिक द्वेष हो गया ॥४२ ॥ द्वेषके कारण रानियोंकी बुद्धि

मारी गयी । उनके चित्तमें क्रूरता छा गयी । उन्हें अपने पति चित्रकेतुका पुत्र - स्नेह सहन न हुआ । इसलिये उन्होंने चिढ़कर नन्हेसे राजकुमारको विष दे दिया ॥४३ ॥ महारानी

कृतद्युतिको सौतोंकी इस घोर पापमयी करतूतका कुछ भी पता न था । उन्होंने दूरसे देखकर

समझ लिया कि बच्चा सो रहा है । इसलिये वे महलमें इधर - उधर डोलती रहीं ॥४४ ॥

बुद्धिमती रानीने यह देखकर कि बच्चा बहुत देरसे सो रहा है, धायसे कहा — ' कल्याणि! मेरे लालको ले आ ' ॥४५ ॥ धायने सोते हुए बालकके पास जाकर देखा कि उसके नेत्रोंकी

पुतलियाँ उलट गयी हैं । प्राण, इन्द्रिय और जीवात्माने भी उसके शरीरसे विदा ले ली है । यह देखते ही ' हाय रे! मैं मारी गयी! ' इस प्रकार कहकर वह धरतीपर गिर पड़ी ॥ ४६ ॥

तस्यास्तदाऽऽकर्ण्य भृशातुरं स्वरं घ्नन्त्याः कराभ्यामुर उच्चकैरपि । प्रविश्य राज्ञी त्वरयाऽऽत्मजान्तिकं ददर्श बालं सहसा मृतं सुतम् ॥४७ पपात भूमौ परिवृद्धया शुचा मुमोह विभ्रष्टशिरोरुहाम्बरा ॥४८ ततो नृपान्तःपुरवर्तिनो जना

नराश्च नार्यश्च निशम्य रोदनम् ।

आगत्य तुल्यव्यसनाः सुदुःखिता-स्ताश्च व्यलीकं रुरुदुः कृतागसः ॥४९

श्रुत्वा मृतं पुत्रमलक्षितान्तकं विनष्टदृष्टिः प्रपतन् स्खलन् पथि । स्नेहानुबन्धैधितया शुचा भृशं विमूर्च्छितोऽनुप्रकृतिर्द्विजैर्वृतः ॥ ५० पपात बालस्य स पादमूले मृतस्य विस्रस्तशिरोरुहाम्बरः । दीर्घं श्वसन् बाष्पकलोपरोधतो निरुद्धकण्ठो न शशाक भाषितुम् ॥५१ पतिं निरीक्ष्योरुशुचार्पितं तदा मृतं च बालं सुतमेकसन्ततिम् ।

पृष्ठ 1222

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1222 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

जनस्य राज्ञी प्रकृतेश्च हृद्रुजं सती दधाना विललाप चित्रधा ॥५२ स्तनद्वयं कुङ्कुमगन्धमण्डितं निषिञ्चती साञ्चनबाष्पबिन्दुभिः । विकीर्य केशान् विगलत्स्रजः सुतं शुशोच चित्रं कुररीव सुस्वरम् ॥५३ अहो विधातस्त्वमतीव बालिशो

यस्त्वात्मसृष्ट्यप्रतिरूपमीहसे ।

परेऽनुजीवत्यपरस्य या मृति-र्विपर्ययश्चेत्त्वमसि ध्रुवः परः ॥५४

धाय अपने दोनों हाथोंसे छाती पीट - पीटकर बड़े आर्तस्वरमें जोर - जोरसे रोने लगी । उसका रोना सुनकर महारानी कृतद्युति जल्दी - जल्दी अपने पुत्रके शयनगृहमें पहुँचीं और उन्होंने देखा कि मेरा छोटा - सा बच्चा अकस्मात् मर गया है ॥४७ ॥ तब वे अत्यन्त शोकके

कारण मूर्च्छित होकर पृथ्वीपर गिर पड़ीं । उनके सिरके बाल बिखर गये और शरीरपरके वस्त्र अस्त - व्यस्त हो गये ॥४८ ॥ तदनन्तर महारानीका रुदन सुनकर रनिवासके सभी स्त्री - पुरुष

वहाँ दौड़ आये और सहानुभूतिवश अत्यन्त दुःखी होकर रोने लगे । वे हत्यारी रानियाँ भी वहाँ आकर झूठमूठ रोनेका ढोंग करने लगीं ॥ ४ ९ ॥ जब राजा चित्रकेतुको पता लगा कि मेरे पुत्रकी अकारण ही मृत्यु हो गयी है, तब अत्यन्त स्नेहके कारण शोकके आवेगसे उनकी आँखोंके सामने अँधेरा छा गया । वे धीरे - धीरे अपने मन्त्रियों और ब्राह्मणोंके साथ मार्गमें गिरते - पड़ते मृत बालकके पास पहुँचे और मूर्च्छित होकर उसके पैरोंके पास गिर पड़े । उनके केश और वस्त्र इधर - उधर बिखर गये । वे लंबी - लंबी साँस लेने लगे । आँसुओंकी अधिकतासे उनका गला रुँध गया और वे कुछ भी बोल न सके ॥५०-५१ ॥ पतिप्राणा रानी कृतद्युति अपने पति चित्रकेतुको अत्यन्त शोकाकुल और इकलौते नन्हे - से बच्चेको मरा हुआ देख भाँति - भाँति से विलाप करने लगीं । उनका यह दुःख देखकर मन्त्री आदि सभी उपस्थित मनुष्य शोकग्रस्त हो गये ॥ ५२ ॥ महारानीके नेत्रोंसे इतने

आँसू बह रहे थे कि वे उनकी आँखोंका अंजन लेकर केसर और चन्दनसे चर्चित वक्षःस्थलको भिगोने लगे । उनके बाल बिखर रहे थे तथा उनमें गुँथे हुए फूल गिर रहे थे । इस प्रकार वे पुत्रके लिये कुररी पक्षीके समान उच्चस्वरमें विविध प्रकारसे विलाप कर रही थीं ॥ ५३ ॥ वे

कहने लगीं —— अरे विधाता! सचमुच तू बड़ा मूर्ख है, जो अपनी सृष्टिके प्रतिकूल चेष्टा करता है । बड़े आश्चर्यकी बात है कि बूढ़े - बूढ़े तो जीते रहें और बालक मर जायँ । यदि वास्तवमें तेरे स्वभावमें ऐसी ही विपरीतता है, तब तो तू जीवोंका अमर शत्रु है ॥५४ ॥

न हि क्रमश्चेदिह मृत्युजन्मनोः शरीरिणामस्तु तदाऽऽत्मकर्मभिः ।

पृष्ठ 1223

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1223 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यः स्नेहपाशो निजसर्गवृद्धये स्वयं कृतस्ते तमिमं विवृश्चसि ॥५५ त्वं तात नार्हसि च मां कृपणामनाथां त्यक्तुं विचक्ष्व पितरं तव शोकतप्तम् अञ्जस्तरेम भवताप्रजदुस्तरं यद् ध्वान्तं न याह्यकरुणेन यमेन दूरम् ॥५६ उत्तिष्ठ तात त इमे शिशवो वयस्या-स्त्वामाह्वयन्ति नृपनन्दन संविहर्तुम् । सुप्तश्चिरं ह्यशनया च भवान् परीतो भुङ्क्ष्व स्तनं पिब शुचो हर नः स्वकानाम् ॥५७ नाहं तनूज ददृशे हतमङ्गला ते मुग्धस्मितं मुदितवीक्षणमाननाब्जम् । किं वा गतोऽस्यपुनरन्वयमन्यलोकं नीतोऽघृणेन न शृणोमि कला गिरस्ते ॥५८ श्रीशुक उवाच

विलपन्त्या मृतं पुत्रमिति चित्रविलापनैः ।

चित्रकेतुर्भृशं तप्तो मुक्तकण्ठो रुरोद ह ॥५९

तयोर्विलपतोः सर्वे दम्पत्योस्तदनुव्रताः ।

रुरुदुः स्म नरा नार्यः सर्वमासीदचेतनम् ॥६०

यदि संसारमें प्राणियोंके जीवन मरणका कोई क्रम न रहे, तो वे अपने प्रारब्धके अनुसार जन्मते - मरते रहेंगे । फिर तेरी आवश्यकता ही क्या है । तूने सम्बन्धियोंमें स्नेह - बन्धन तो इसीलिये डाल रखा है कि वे तेरी सृष्टिको बढ़ायें? परन्तु तू इस प्रकार बच्चोंको मारकर अपने किये - करायेपर अपने हाथों पानी फेर रहा है ' ॥ ५५ || फिर वे अपने मृत पुत्रकी ओर देखकर कहने लगीं— ' बेटा! मैं तुम्हारे बिना अनाथ और दीन हो रही हूँ । मुझे छोड़कर इस प्रकार चले जाना तुम्हारे लिये उचित नहीं है । तनिक आँख खोलकर देखो तो सही, तुम्हारे पिताजी तुम्हारे वियोगमें कितने शोक - सन्तप्त हो रहे हैं । बेटा! जिस घोर नरकको निःसन्तान पुरुष बड़ी कठिनाईसे पार कर पाते हैं, उसे हम तुम्हारे सहारे अनायास ही पार कर लेंगे । अरे बेटा! तुम

इस यमराजके साथ दूर मत जाओ । यह तो बड़ा ही निर्दयी है ॥५६ ॥

पृष्ठ 1224

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1224 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मेरे प्यारे लल्ला! ओ राजकुमार! उठो! बेटा! देखो, तुम्हारे साथी बालक तुम्हें खेलनेके लिये बुला रहे हैं । तुम्हें सोते - सोते बहुत देर हो गयी, अब भूख लगी होगी । उठो, कुछ खा लो । और कुछ नहीं तो मेरा दूध ही पी लो और अपने स्वजन - सम्बन्धी हमलोगोंका शोक दूर करो ॥५७ ॥ प्यारे लाल! आज मैं तुम्हारे मुखारविन्दपर वह भोली - भाली मुसकराहट और

आनन्दभरी चितवन नहीं देख रही हूँ । मैं बड़ी अभागिनी हूँ । हाय - हाय! अब भी मुझे तुम्हारी सुमधुर तोतली बोली नहीं सुनायी दे रही है | क्या सचमुच निठुर यमराज तुम्हें उस परलोकमें ले गया, जहाँसे फिर कोई लौटकर नहीं आता? ॥५८ ॥

श्रीशुकदेवजी कहते हैं— परीक्षित्! जब सम्राट् चित्रकेतुने देखा कि मेरी रानी अपने मृत पुत्रके लिये इस प्रकार भाँति - भाँति से विलाप कर रही है, तब वे शोकसे अत्यन्त सन्तप्त हो फूट - फूटकर रोने लगे ॥ ५ ९ ॥ राजा - रानीके इस प्रकार विलाप करनेपर उनके अनुगामी स्त्री-पुरुष भी दुःखित होकर रोने लगे । इस प्रकार सारा नगर ही शोकसे अचेत - सा हो गया ॥ ६० ॥

एवं कश्मलमापन्नं नष्टसंज्ञमनायकम् ।

ज्ञात्वाङ्गिरा नाम मुनिराजगाम सनारदः ॥६१

राजन्! महर्षि अंगिरा और देवर्षि नारदने देखा कि राजा चित्रकेतु पुत्रशोकके कारण चेतनाहीन हो रहे हैं, यहाँतक कि उन्हें समझानेवाला भी कोई नहीं है । तब वे दोनों वहाँ आये ॥६१ ॥

इति श्रीमद्भागवते महापुराणे पारमहंस्यां संहितायां षष्ठस्कन्धे चित्रकेतुविलापो नाम चतुर्दशोऽध्यायः ॥ १४ ॥

पृष्ठ 1225

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1225 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अथ पञ्चदशोऽध्यायः चित्रकेतुको अंगिरा और नारदजीका उपदेश श्रीशुक उवाच

ऊचतुर्मृतकोपान्ते पतितं मृतकोपमम् ।

शोकाभिभूतं राजानं बोधयन्तौ सदुक्तिभिः ॥ १

कोऽयं स्यात् तव राजेन्द्र भवान् यमनुशोचति ।

त्वं चास्य कतमः सृष्टौ पुरेदानीमतः परम् ॥२

यथा प्रयान्ति संयान्ति स्रोतोवेगेन वालुकाः ।

संयुज्यन्ते वियुज्यन्ते तथा कालेन देहिनः ॥३

यथा धानासु वै धाना भवन्ति न भवन्ति च । वै एवं भूतेषु भूतानि चोदितानीशमायया ॥४

वयं च त्वं च ये चेमे तुल्यकालाश्चराचराः ।

जन्ममृत्योर्यथा पश्चात् प्राङ्नैवमधुनापि भोः ॥ ५

भूतैर्भूतानि भूतेशः सृजत्यवति हन्त्यजः ।

आत्मसृष्टैरस्वतन्त्रैरनपेक्षोऽपि बालवत् ॥६

श्रीशुकदेवजी कहते हैं - परीक्षित्! राजा चित्रकेतु शोकग्रस्त होकर मुर्देके समान अपने मृत पुत्रके पास ही पड़े हुए थे । अब महर्षि अंगिरा और देवर्षि नारद उन्हें सुन्दर - सुन्दर उक्तियोंसे समझाने लगे || १ || उन्होंने कहा – राजेन्द्र! जिसके लिये तुम इतना शोक कर रहे हो, वह बालक इस जन्म और पहलेके जन्मोंमें तुम्हारा कौन था? उसके तुम कौन थे? और अगले जन्मोंमें भी उसके साथ तुम्हारा क्या सम्बन्ध रहेगा? ॥२ ॥

जैसे जलके वेगसे बालूके कण एक - दूसरेसे जुड़ते और बिछुड़ते रहते हैं, वैसे ही समयके प्रवाहमें प्राणियोंका भी मिलन और बिछोह होता रहता है || ३ || राजन्! जैसे कुछ बीजोंसे दूसरे बीज उत्पन्न होते और नष्ट हो जाते हैं, वैसे ही भगवान्की मायासे प्रेरित होकर प्राणियोंसे अन्य प्राणी उत्पन्न होते और नष्ट हो जाते हैं || ४ || राजन्! हम, तुम और हमलोगोंके साथ इस जगत् में जितने भी चराचर प्राणी वर्तमान हैं - वे सब अपने जन्मके पहले नहीं थे और मृत्युके पश्चात् नहीं रहेंगे । इससे सिद्ध है कि इस समय भी उनका अस्तित्व

पृष्ठ 1226

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1226 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

नहीं है । क्योंकि सत्य वस्तु तो सब समय एक - सी रहती है ॥ ५ ॥ भगवान् ही समस्त

प्राणियोंके अधिपति हैं । उनमें जन्म - मृत्यु आदि विकार बिलकुल नहीं है । उन्हें न किसीकी इच्छा है और न अपेक्षा । वे अपने - आप परतन्त्र प्राणियोंकी सृष्टि कर लेते हैं और उनके द्वारा अन्य प्राणियोंकी रचना, पालन तथा संहार करते हैं — ठीक वैसे ही जैसे बच्चे घर - घरौंदे, खेल - खिलौने बना - बनाकर बिगाड़ते रहते हैं ॥ ६ ॥

देहेन देहिनो राजन् देहाद्देहोऽभिजायते ।

बीजादेव यथा बीजं देह्यर्थ इव शाश्वतः ॥७

देहदेहिविभागोऽयमविवेककृतः पुरा ।

जातिव्यक्तिविभागोऽयं यथा वस्तुनि कल्पितः ॥८

श्रीशुक उवाच

एवमाश्वासितो राजा चित्रकेतुर्द्विजोक्तिभिः ।

प्रमृज्य पाणिना वक्त्रमाधिम्लानमभाषत ॥९

राजोवाच

कौ युवां ज्ञानसम्पन्नौ महिष्ठौ च महीयसाम् ।

अवधूतेन वेषेण गूढाविह समागतौ ॥१०

चरन्ति ह्यवनौ कामं ब्राह्मणा भगवत्प्रियाः ।

मादृशां ग्राम्यबुद्धीनां बोधायोन्मत्तलिङ्गिनः ॥ ११

कुमारो नारद ऋभुरङ्गिरा देवलोऽसितः ।

अपान्तरतमो व्यासो मार्कण्डेयोऽथ गौतमः ॥१२

वसिष्ठो भगवान् रामः कपिलो बादरायणिः ।

दुर्वासा याज्ञवल्क्यश्च जातूकर्ण्यस्तथाऽऽरुणिः ॥१३

रोमशश्र्यवनो दत्त आसुरिः सपतञ्जलिः ।

ऋषिर्वेदशिरा बोध्यो ' मुनिः पञ्चशिरास्तथा ' ॥१४

हिरण्यनाभः कौसल्यः श्रुतदेव ऋतध्वजः ।

एते परे च सिद्धेशाश्चरन्ति ज्ञानहेतवः ॥१५

तस्माद्युवां ग्राम्यपशोर्मम मूढधियः प्रभू ।

अन्धे तमसि मग्नस्य ज्ञानदीप उदीर्यताम् ॥१६

राजन्! जैसे एक बीजसे दूसरा बीज उत्पन्न होता है, वैसे ही पिताकी देहद्वारा माताकी

पृष्ठ 1227

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1227 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

देहसे पुत्रकी देह उत्पन्न होती है । पिता - माता और पुत्र जीवके रूपमें देही हैं और बाह्यदृष्टिसे केवल शरीर । उनमें देही जीव घट आदि कार्योंमें पृथ्वीके समान नित्य है ॥७ ॥ राजन्! जैसे

एक ही मृत्तिकारूप वस्तुमें घटत्व आदि जाति और घट आदि व्यक्तियोंका विभाग केवल कल्पनामात्र है, उसी प्रकार यह देही और देहका विभाग भी अनादि एवं अविद्या- कल्पित है * ॥८ ॥

श्रीशुकदेवजी कहते हैं — राजन्! जब महर्षि अंगिरा और देवर्षि नारदने इस प्रकार राजा चित्रकेतुको समझाया - बुझाया, तब उन्होंने कुछ धीरज धारण करके शोकसे मुरझाये हुए मुखको हाथसे पोंछा और उनसे कहा— ॥ ९ ॥

राजा चित्रकेतु बोले — आप दोनों परम ज्ञानवान् और महान्से भी महान् जान पड़ते हैं तथा अपनेको अवधूतवेषमें छिपाकर यहाँ आये हैं । कृपा करके बतलाइये, आपलोग हैं कौन? ॥१० ॥ मैं जानता हूँ कि बहुत - से भगवान्‌के प्यारे ब्रह्मवेत्ता मेरे - जैसे विषयासक्त

प्राणियोंको उपदेश करनेके लिये उन्मत्तका - सा वेष बनाकर पृथ्वीपर स्वच्छन्द विचरण करते हैं ॥ ११ ॥ सनत्कुमार, नारद, ऋभु, अंगिरा, देवल, असित, अपान्तरतम व्यास, मार्कण्डेय,

गौतम, वसिष्ठ, भगवान् परशुराम, कपिलदेव, शुकदेव, दुर्वासा, याज्ञवल्क्य, जातूकर्ण्य, आरुणि, रोमश, च्यवन, दत्तात्रेय, आसुरि, पतंजलि, वेदशिरा, बोध्यमुनि, पंचशिरा, हिरण्यनाभ, कौसल्य, श्रुतदेव और ऋतध्वज - ये सब तथा दूसरे सिद्धेश्वर ऋषि - मुनि ज्ञानदान करनेके लिये पृथ्वीपर विचरते रहते हैं ॥ १२-१५ ॥ स्वामियो! मैं विषयभोगोंमें फँसा हुआ, मूढबुद्धि ग्राम्य पशु हूँ और अज्ञानके घोर अन्धकारमें डूब रहा हूँ । आपलोग मुझे ज्ञानकी ज्योतिसे प्रकाशके केन्द्रमें लाइये ॥१६ ॥

अङ्गिरा उवाच

अहं ते पुत्रकामस्य पुत्रदोऽस्म्यङ्गिरा नृप ।

एष ब्रह्मसुतः साक्षान्नारदो भगवानृषिः ॥१७

इत्थं त्वां पुत्रशोकेन मग्नं तमसि दुस्तरे ।

अतदर्हमनुस्मृत्य महापुरुषगोचरम् ॥ १८

अनुग्रहाय भवतः प्राप्तावावामिह प्रभो ।

ब्रह्मण्यो भगवद्भक्तो नावसीदितुमर्हति ॥१९

तदैव ' ते परं ज्ञानं ददामि गृहमागतः ।

ज्ञात्वान्याभिनिवेशं ते पुत्रमेव ददावहम् ॥२०

पृष्ठ 1228

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1228 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अधुना पुत्रिणां तापो भवतैवानुभूयते ।

एवं दारा गृहा रायो ३ विविधैश्वर्यसम्पदः ॥२१

शब्दादयश्च विषयाश्चला राज्यविभूतयः ।

मही राज्यं बलं कोशो भृत्यामात्याः सुहृज्जनाः ॥२२

सर्वेऽपि शूरसेनेमे शोकमोहभयार्तिदाः ।

गन्धर्वनगरप्रख्याः स्वप्नमायामनोरथाः ॥२३

दृश्यमाना विनार्थेन न दृश्यन्ते मनोभवाः ।

कर्मभिर्ध्यायतो नानाकर्माणि मनसोऽभवन् ॥२४

अयं हि देहिनो देहो द्रव्यज्ञानक्रियात्मकः ।

देहिनो विविधक्लेशसन्तापकृदुदाहृतः ॥२५

महर्षि अंगिराने कहा— राजन्! जिस समय तुम पुत्रके लिये बहुत लालायित थे, तब मैंने ही तुम्हें पुत्र दिया था । मैं अंगिरा हूँ । ये जो तुम्हारे सामने खड़े हैं, स्वयं ब्रह्माजीके पुत्र सर्वसमर्थ देवर्षि नारद हैं ॥१७ ॥ जब हमलोगोंने देखा कि तुम पुत्रशोकके कारण बहुत ही

घने अज्ञानान्धकारमें डूब रहे हो, तब सोचा कि तुम भगवान्के भक्त हो, शोक करनेयोग्य नहीं हो । अतः तुमपर अनुग्रह करनेके लिये ही हम दोनों यहाँ आये हैं । राजन्! सच्ची बात तो यह है कि जो भगवान् और ब्राह्मणोंका भक्त है, उसे किसी अवस्थामें शोक नहीं करना चाहिये ॥१८-१९ ॥ जिस समय पहले - पहल मैं तुम्हारे घर आया था, उसी समय मैं तुम्हें परम ज्ञानका उपदेश देता; परन्तु मैंने देखा कि अभी तो तुम्हारे हृदयमें पुत्रकी उत्कट लालसा है, इसलिये उस समय तुम्हें ज्ञान न देकर मैंने पुत्र ही दिया || २० || अब तुम स्वयं अनुभव कर रहे हो कि पुत्रवानोंको कितना दुःख होता है । यही बात स्त्री, घर, धन, विविध प्रकारके ऐश्वर्य, सम्पत्तियाँ, शब्द - रूप - रस आदि विषय, राज्यवैभव, पृथ्वी, राज्य, सेना, खजाना, सेवक, अमात्य, सगे - सम्बन्धी, इष्ट - मित्र सबके लिये हैं; क्योंकि ये सब - के - सब अनित्य हैं ॥२१-२२ ॥ शूरसेन! अतएव ये सभी शोक, मोह, भय और दुःखके कारण हैं, मनके खेल-खिलौने हैं, सर्वथा कल्पित और मिथ्या हैं; क्योंकि ये न होनेपर भी दिखायी पड़ रहे हैं । यही कारण है कि ये एक क्षण दीखनेपर भी दूसरे क्षण लुप्त हो जाते हैं । ये गन्धर्वनगर, स्वप्न, जादू और मनोरथकी वस्तुओंके समान सर्वथा असत्य हैं । जो लोग कर्म - वासनाओंसे प्रेरित होकर विषयोंका चिन्तन करते रहते हैं; उन्हींका मन अनेक प्रकारके कर्मोंकी सृष्टि करता है ॥२३-२४ ॥ जीवात्माका यह देह – जो पंचभूत, ज्ञानेन्द्रिय और कर्मेन्द्रियोंका संघात है— जीवको विविध प्रकारके क्लेश और सन्ताप देनेवाली कही जाती है ॥२५ ॥

पृष्ठ 1229

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1229 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तस्मात् स्वस्थेन मनसा विमृश्य गतिमात्मनः ।

द्वैते ध्रुवार्थविश्रम्भं त्यजोपशममाविश ॥२६

नारद उवाच

एतां मन्त्रोपनिषदं प्रतीच्छ प्रयतो मम ।

यां धारयन् सप्तरात्राद् द्रष्टा सङ्कर्षणं प्रभुम् ॥२७

यत्पादमूलमुपसृत्य नरेन्द्र पूर्वे शर्वादयो भ्रममिमं द्वितयं विसृज्य । सद्यस्तदीयमतुलानधिकं महित्वं प्रापुर्भवानपि परं नचिरादुपैति ॥२८ इसलिये तुम अपने मनको विषयोंमें भटकनेसे रोककर शान्त करो, स्वस्थ करो और फिर उस मनके द्वारा अपने वास्तविक स्वरूपका विचार करो तथा इस द्वैत - भ्रममें नित्यत्वकी बुद्धि छोड़कर परम शान्तिस्वरूप परमात्मामें स्थित हो जाओ ॥२६ ॥

देवर्षि नारदने कहा — राजन्! तुम एकाग्रचित्तसे मुझसे यह मन्त्रोपनिषद् ग्रहण करो । इसे धारण करनेसे सात रातमें ही तुम्हें भगवान् संकर्षणका दर्शन होगा ॥२७ ॥ नरेन्द्र!

प्राचीन कालमें भगवान् शंकर आदिने श्रीसंकर्षणदेवके ही चरणकमलोंका आश्रय लिया था । इससे उन्होंने द्वैतभ्रमका परित्याग कर दिया और उनकी उस महिमाको प्राप्त हुए जिससे बढ़कर तो कोई है ही नहीं, समान भी नहीं है । तुम भी बहुत शीघ्र ही भगवान्के उसी परमपदको प्राप्त कर लोगे ॥२८ ॥

इति श्रीमद्भागवते महापुराणे पारमहंस्यां संहितायां षष्ठस्कन्धे चित्रकेतुसान्त्वनं नाम पञ्चदशोऽध्यायः ॥१५ ॥

१. प्रा ० पा ० — धौम्यो । २. प्रा ० पा०— – शिखस्तथा । * अनित्य होनेके कारण शरीर असत्य है और शरीर असत्य होनेके कारण उनके भिन्न-भिन्न अभिमानी भी असत्य ही हैं । त्रिकालाबाधित सत्य तो एकमात्र परमात्मा ही हैं । अतः शोक करना किसी प्रकार भी उचित नहीं है । १. प्रा ० प्रा ० – तत्रैव । २. प्रा ० पा ० — ज्ञात्वात्माभि ० । ३. प्रा ० पा ० — रामा ।

पृष्ठ 1230

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1230 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ