श्रीगणेशाय नमः।
श्रीमद्भागवत महापुराण - १ — पृष्ठ 1581–1590
श्रीमद्भागवत महापुराण - १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1581–1590
पृष्ठ 1581
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
मेघके समान भयंकर टंकार करनेवाला शार्ङ्गधनुष, बादलकी तरह गम्भीर शब्द करनेवाला पांचजन्य शंख, विष्णुभगवान्की अत्यन्त वेगवती कौमोदकी गदा, सौ चन्द्राकार चिह्नोंवाली ढाल और विद्याधर नामकी तलवार, अक्षय बाणोंसे भरे दो तरकश तथा लोकपालोंके सहित भगवान्के सुनन्द आदि पार्षदगण सेवा करनेके लिये उपस्थित हो गये । उस समय भगवान्की बड़ी शोभा हुई । मस्तकपर मुकुट, बाहुओंमें बाजूबंद, कानोंमें मकराकृति कुण्डल, वक्षःस्थलपर श्रीवत्सचिह्न, गलेमें कौस्तुभमणि, कमरमें मेखला और कंधेपर पीताम्बर शोभायमान हो रहा था ॥३०-३२ ॥ मधुव्रतस्रग्वनमालया वृतो रराज राजन्भगवानुरुक्रमः । क्षितिं पदैकेन बलेर्विचक्रमे नभः शरीरेण दिशश्च बाहुभिः ॥३३ पदं द्वितीयं क्रमतस्त्रिविष्टपं न वै तृतीयाय तदीयमण्वपि । उरुक्रमस्याङ्घ्रिरुपर्युपर्यथो महर्जनाभ्यां तपसः परं गतः ॥३४ वे पाँच प्रकारके पुष्पोंकी बनी वनमाला धारण किये हुए थे, जिसपर मधुलोभी भौंरे गुंजार कर रहे थे । उन्होंने अपने एक पगसे बलिकी सारी पृथ्वी नाप ली, शरीरसे आकाश और भुजाओंसे दिशाएँ घेर लीं; दूसरे पगसे उन्होंने स्वर्गको भी नाप लिया । तीसरा पैर रखनेके लिये बलिकी तनिक सी भी कोई वस्तु न बची । भगवान्का वह दूसरा पग ही ऊपरकी ओर जाता हुआ महर्लोक, जनलोक और तपलोकसे भी ऊपर सत्यलोकमें पहुँच गया ॥३३-३४ ॥ इति श्रीमद्भागवते महापुराणे पारमहंस्यां संहितायामष्टमस्कन्धे विश्वरूपदर्शनं नाम विंशतितमोऽध्यायः ॥२० ॥
१. प्रा ० पा ० – वृत्तिलोभेन । –चर्षि ० । १. प्रा ० पा ० — र्वविद्याधरकिन्न ० । २. प्रा ० पा०—
पृष्ठ 1582
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अथैकविंशोऽध्यायः बलिका बाँधा जाना श्रीशुक उवाच सत्यं समीक्ष्याब्जभवो नखेन्दुभि-र्हतस्वधामद्युतिरावृतोऽभ्यगात् । मरीचिमिश्रा ऋषयो बृहद्व्रताः सनन्दनाद्या नरदेव योगिनः ॥१ वेदोपवेदा नियमान्विता यमा-स्तर्केतिहासाङ्गपुराणसंहिताः । ये चापरे योगसमीरदीपित-ज्ञानाग्निना रन्धितकर्मकल्मषाः ववन्दिरे यत्स्मरणानुभावतः स्वायम्भुवं धाम गता अकर्मकम् ॥२ अथाङ्घ्रये प्रोन्नमिताय विष्णो-रुपाहरत् पद्मभवोऽर्हणोदकम् । समर्च्य भक्त्याभ्यगृणाच्छुचिश्रवा यन्नाभिपङ्केरुहसंभवः स्वयम् ॥ ३ श्रीशुकदेवजी कहते हैं - परीक्षित्! भगवान्का चरणकमल सत्यलोकमें पहुँच गया । उसके नखचन्द्रकी छटासे सत्यलोककी आभा फीकी पड़ गयी । स्वयं ब्रह्मा भी उसके प्रकाशमें डूब - से गये । उन्होंने मरीचि आदि ऋषियों, सनन्दन आदि नैष्ठिक ब्रह्मचारियों एवं बड़े - बड़े योगियोंके साथ भगवान्के चरणकमलकी अगवानी की ॥१ ॥
वेद, उपवेद, नियम, यम, तर्क, इतिहास, वेदांग और पुराण - संहिताएँ — जो ब्रह्मलोकमें मूर्तिमान् होकर निवास करते हैं - तथा जिन लोगोंने योगरूप वायुसे ज्ञानाग्निको प्रज्वलित करके कर्ममलको भस्म कर डाला है, वे महात्मा, सबने भगवान्के चरणकी वन्दना की । इसी चरणकमलके स्मरणकी महिमासे ये सब कर्मके द्वारा प्राप्त न होनेयोग्य ब्रह्माजीके धाममें पहुँचे हैं ॥२ ॥
भगवान् ब्रह्माकी कीर्ति बड़ी पवित्र है । वे विष्णुभगवान्के नाभिकमलसे उत्पन्न हुए हैं । अगवानी करनेके बाद उन्होंने स्वयं विश्वरूपभगवान् के ऊपर उठे हुए चरणका अर्घ्यपाद्यसे पूजन किया, प्रक्षालन किया । पूजा करके बड़े प्रेम और भक्तिसे उन्होंने भगवान्की स्तुति
पृष्ठ 1583
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
की ॥३ ॥
धातुः कमण्डलुजलं तदुरुक्रमस्य पादावनेजनपवित्रतया नरेन्द्र । स्वर्धुन्यभून्नभसि सा पतती निमार्ष्टि लोकत्रयं भगवतो विशदेव कीर्तिः ॥ ४
ब्रह्मादयो लोकनाथाः स्वनाथाय समादृताः ।
सानुगा बलिमाजहुः संक्षिप्तात्मविभूतये ॥५
तोयैः समर्हणैः स्रग्भिर्दिव्यगन्धानुलेपनैः ।
धूपैर्दीपैः सुरभिभिर्लाजाक्षतफलाङ्कुरैः ॥६
स्तवनैर्जयशब्दैश्च तद्वीर्यमहिमाङ्कितैः ।
नृत्यवादित्रगीतैश्च शङ्खदुन्दुभिनिःस्वनैः ॥७
जाम्बवानृक्षराजस्तु भेरीशब्दैर्मनोजवः ।
विजयं दिक्षु सर्वासु महोत्सवमघोषयत् ॥८
महीं सर्वां हृतां दृष्ट्वा त्रिपदव्याजयाच्ञया ।
ऊचुः स्वभर्तुरसुरा दीक्षितस्यात्यमर्षिताः ॥९
न वा अयं ब्रह्मबन्धुर्विष्णुर्मायाविनां वरः ।
द्विजरूपप्रतिच्छन्नो देवकार्यं चिकीर्षति ॥१०
अनेन याचमानेन शत्रुणा वटुरूपिणा ।
सर्वस्वं नो हृतं भर्तुर्न्यस्तदण्डस्य बर्हिषि ॥ ११
सत्यव्रतस्य सततं दीक्षितस्य विशेषतः ।
नानृतं भाषितुं शक्यं ब्रह्मण्यस्य दयावतः ॥१२
परीक्षित्! ब्रह्माके कमण्डलुका वही जल विश्वरूप भगवान्के पाँव पखारनेसे पवित्र होनेके कारण उन गंगाजीके रूपमें परिणत हो गया, जो आकाशमार्गसे पृथ्वीपर गिरकर तीनों लोकोंको पवित्र करती हैं । ये गंगाजी क्या हैं, भगवान्की मूर्तिमान् उज्ज्वल कीर्ति ॥४ ॥
जब भगवान्ने अपने स्वरूपको कुछ छोटा कर लिया, अपनी विभूतियोंको कुछ समेट
पृष्ठ 1584
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
लिया, तब ब्रह्मा आदि लोकपालोंने अपने अनुचरोंके साथ बड़े आदरभावसे अपने स्वामी भगवान्को अनेकों प्रकारकी भेंटें समर्पित कीं || ५ || उन लोगोंने जल- उपहार, माला, दिव्य गन्धोंसे भरे अंगराग, सुगन्धित धूप, दीप, खील, अक्षत, फल, अंकुर, भगवान्की महिमा और प्रभावसे युक्त स्तोत्र, जयघोष, नृत्य, बाजे - गाजे, गान एवं शंख और दुन्दुभिके शब्दोंसे भगवान्की आराधना की ॥६-७ ॥ उस समय ऋक्षराज जाम्बवान् मनके समान वेगसे दौड़कर सब दिशाओंमें भेरी बजा - बजाकर भगवान्की मंगलमय विजयकी घोषणा कर आये || ८ || दैत्योंने देखा कि वामनजीने तीन पग पृथ्वी माँगनेके बहाने सारी पृथ्वी ही छीन ली । तब वे सोचने लगे कि हमारे स्वामी बलि इस समय यज्ञमें दीक्षित हैं, वे तो कुछ कहेंगे नहीं । इसलिये बहुत चिढ़कर वे आपसमें कहने लगे ॥९ ॥ ' अरे, यह ब्राह्मण नहीं है । यह सबसे
बड़ा मायावी विष्णु है । ब्राह्मणके रूपमें छिपकर यह देवताओंका काम बनाना चाहता है ॥१० ॥ जब हमारे स्वामी यज्ञमें दीक्षित होकर किसीको किसी प्रकारका दण्ड देनेके लिये
उपरत हो गये हैं, तब इस शत्रुने ब्रह्मचारीका वेष बनाकर पहले तो याचना की और पीछे हमारा सर्वस्व हरण कर लिया ॥११ ॥ यों तो हमारे स्वामी सदा ही सत्यनिष्ठ हैं, परन्तु यज्ञमें
दीक्षित होनेपर वे इस बातका विशेष ध्यान रखते हैं । वे ब्राह्मणोंके बड़े भक्त हैं तथा उनके
हृदयमें दया भी बहुत है । इसलिये वे कभी झूठ नहीं बोल सकते ॥१२ ॥
तस्मादस्य वधो धर्मो भर्तुः शुश्रूषणं च नः ।
इत्यायुधानि जगृहुर्बलेरनुचरासुराः ॥१३
ते सर्वे वामनं हन्तुं शूलपट्टिशपाणयः ।
अनिच्छतो बले राजन् प्राद्रवन् जातमन्यवः ॥१४
तानभिद्रवतो दृष्ट्वा दितिजानीकपान् नृप ॥
प्रहस्यानुचरा विष्णोः प्रत्यषेधन्नुदायुधाः ॥ १५
नन्दः सुनन्दोऽथ जयो विजयः प्रबलो बलः ।
कुमुदः कुमुदाक्षश्च विष्वक्सेनः पतत्त्रिराट् ॥१६
जयन्तः श्रुतदेवश्च पुष्पदन्तोऽथ सात्वतः ।
सर्वे नागायुतप्राणाश्चमूं ते जघ्नुरासुरीम् ॥१७
हन्यमानान् स्वकान् दृष्ट्वा पुरुषानुचरैर्बलिः ।
वारयामास संरब्धान् काव्यशापमनुस्मरन् ॥१८
पृष्ठ 1585
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
हे विप्रचित्ते हे राहो हे नेमे श्रूयतां वचः ।
मा युध्यत निवर्तध्वं न नः कालोऽयमर्थकृत् ॥१९
यः प्रभुः सर्वभूतानां सुखदुःखोपपत्तये ।
नं नातिवर्तितुं दैत्याः पौरुषैरीश्वरः पुमान् ॥२०
यो नो भवाय प्रागासीदभवाय दिवौकसाम् ।
स एव भगवानद्य वर्तते तद्विपर्ययम् ॥२१
बलेन सचिवैर्बुद्धया दुर्गेर्मन्त्रौषधादिभिः ।
सामादिभिरुपायैश्च कालं नात्येति वै जनः ॥२२
भवद्भिर्निर्जिता ह्येते बहुशोऽनुचरा हरेः ।
दैवेनर्द्धेस्त एवाद्य युधि जित्वा नदन्ति नः ॥२३
ऐसी अवस्थामें हमलोगोंका यही धर्म है कि इस शत्रुको मार डालें । इससे हमारे स्वामी बलिकी सेवा भी होती है । ' यों सोचकर राजा बलिके अनुचर असुरोंने अपने - अपने हथियार उठा लिये ॥१३ ॥ परीक्षित्! राजा बलिकी इच्छा न होनेपर भी वे सब बड़े क्रोधसे शूल,
पट्टिश आदि ले - लेकर वामन - भगवान्को मारनेके लिये टूट पड़े || १४ ॥ परीक्षित्! जब विष्णुभगवान्के पार्षदोंने देखा कि दैत्योंके सेनापति आक्रमण करनेके लिये दौड़े आ रहे हैं, तब उन्होंने हँसकर अपने - अपने शस्त्र उठा लिये और उन्हें रोक दिया ॥१५ ॥ नन्द, सुनन्द,
जय, विजय, प्रबल, बल, कुमुद, कुमुदाक्ष, विष्वक्सेन, गरुड, जयन्त, श्रुतदेव, पुष्पदन्त और सात्वत — ये सभी भगवान्के पार्षद दस - दस हजार हाथियोंका बल रखते हैं । वे असुरोंकी सेनाका संहार करने लगे ॥१६-१७ ॥ जब राजा बलिने देखा कि भगवान्के पार्षद मेरे सैनिकोंको मार रहे हैं और वे भी क्रोधमें भरकर उनसे लड़नेके लिये तैयार हो रहे हैं, तो उन्होंने शुक्राचार्यके शापका स्मरण करके उन्हें युद्ध करनेसे रोक दिया ॥१८ ॥ उन्होंने
विप्रचित्ति, राहु, नेमि आदि दैत्योंको सम्बोधित करके कहा- ' भाइयो! मेरी बात सुनो । लड़ो मत, वापस लौट आओ । यह समय हमारे कार्यके अनुकूल नहीं है ॥ १ ९ ॥ दैत्यो! जो काल समस्त प्राणियोंको सुख और दुःख देनेकी सामर्थ्य रखता है— उसे यदि कोई पुरुष चाहे कि मैं अपने प्रयत्नोंसे दबा दूँ, तो यह उसकी शक्तिसे बाहर है || २० || जो पहले हमारी उन्नति और देवताओंकी अवनतिके कारण हुए थे, वही कालभगवान् अब उनकी उन्नति और हमारी अवनतिके कारण हो रहे हैं ॥२१ ॥ बल, मन्त्री, बुद्धि, दुर्ग, मन्त्र, ओषधि और सामादि उपाय
—इनमेंसे किसी भी साधनके द्वारा अथवा सबके द्वारा मनुष्य कालपर विजय नहीं प्राप्त कर सकता ॥२२ ॥ जब दैव तुमलोगोंके अनुकूल था, तब तुमलोगोंने भगवान्के इन पार्षदोंको
कई बार जीत लिया था । पर देखो, आज वे ही युद्धमें हमपर विजय प्राप्त करके सिंहनाद कर
पृष्ठ 1586
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
रहे हैं ॥२३ ॥
एतान् वयं विजेष्यामो यदि दैवं प्रसीदति ।
तस्मात् कालं प्रतीक्षध्वं यो नोऽर्थत्वाय कल्पते ॥२४
श्रीशुक उवाच
पत्युर्निगदितं श्रुत्वा दैत्यदानवयूथपाः ।
रसां निविविशू राजन् विष्णुपार्षदताडिताः ॥२५
अथ तार्क्ष्यसुतो ज्ञात्वा विराट् प्रभुचिकीर्षितम् ।
बबन्ध वारुणैः पाशैर्बलिं सौत्येऽहनि क्रतौ ॥२६
हाहाकारो महानासीद् रोदस्योः सर्वतोदिशम् ।
गृह्यमाणेऽसुरपतौ विष्णुना प्रभविष्णुना ॥ २७
तं बद्धं वारुणैः पाशैर्भगवानाह वामनः ।
नष्टश्रियं स्थिरप्रज्ञमुदारयशसं नृप ॥२८
पदानि त्रीणि दत्तानि भूमेर्मह्यं त्वयासुर ।
द्वाभ्यां क्रान्ता मही सर्वा तृतीयमुपकल्पय ॥२९
यावत् तपत्यसौ गोभिर्यावदिन्दुः सहोडुभिः ।
यावद् वर्षति पर्जन्यस्तावती भूरियं तव ॥३०
पदैकेन मया क्रान्तो भूर्लोकः खं दिशस्तनोः ।
स्वर्लोकस्तु द्वितीयेन पश्यतस्ते स्वमात्मना ॥३१
प्रतिश्रुतमदातुस्ते निरये वास इष्यते ।
विश त्वं निरयं तस्माद् गुरुणा चानुमोदितः ॥ ३२
वृथा मनोरथस्तस्य दूरे स्वर्गः पतत्यधः ।
प्रतिश्रुतस्यादानेन योऽर्थिनं विप्रलम्भते ॥३३
यदि दैव हमारे अनुकूल हो जायगा, तो हम भी इन्हें जीत लेंगे । इसलिये उस स्
पृष्ठ 1587
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
प्रतीक्षा करो, जो हमारी कार्य सिद्धिके लिये अनुकूल हो ' ॥ २४ ॥
श्रीशुकदेवजी कहते हैं— परीक्षित्! अपने स्वामी बलिकी बात सुनकर भगवान्के पार्षदोंसे हारे हुए दानव और दैत्यसेनापति रसातलमें चले गये || २५ || उनके जानेके बाद भगवान्के हृदयकी बात जानकर पक्षिराज गरुडने वरुणके पाशोंसे बलिको बाँध दिया । उस दिन उनके अश्वमेध यज्ञमें सोमपान होनेवाला था ॥२६ ॥
जब सर्वशक्तिमान् भगवान् विष्णुने बलिको इस प्रकार बँधवा दिया, तब पृथ्वी, आकाश और समस्त दिशाओंमें लोग ' हाय - हाय! ' करने लगे ॥२७ ॥ यद्यपि बलि वरुणके पाशोंसे बँधे
हुए थे, उनकी सम्पत्ति भी उनके हाथोंसे निकल गयी थी- फिर भी उनकी बुद्धि निश्चयात्मक थी और सब लोग उनके उदार यशका गान कर रहे थे । परीक्षित्! उस समय भगवान्ने बलिसे कहा ॥२८ ॥ ‘ असुर! तुमने मुझे पृथ्वीके तीन पग दिये थे; दो पगमें तो मैंने सारी त्रिलोकी
नाप ली, अब तीसरा पग पूरा करो ॥ २ ९ ॥ जहाँतक सूर्यकी गरमी पहुँचती है, जहाँतक नक्षत्रों और चन्द्रमाकी किरणें पहुँचती हैं और जहाँतक बादल जाकर बरसते हैं — वहाँतककी सारी पृथ्वी तुम्हारे अधिकारमें थी || ३० || तुम्हारे देखते - ही - देखते मैंने अपने एक पैरसे भूर्लोक, शरीरसे आकाश और दिशाएँ एवं दूसरे पैरसे स्वर्लोक नाप लिया है । इस प्रकार तुम्हारा सब कुछ मेरा हो चुका है ॥ ३१ ॥ फिर भी तुमने जो प्रतिज्ञा की थी, उसे पूरा न कर
सकनेके कारण अब तुम्हें नरकमें रहना पड़ेगा । तुम्हारे गुरुकी तो इस विषयमें सम्मति है ही; अब जाओ, तुम नरकमें प्रवेश करो || ३२ || जो याचकको देनेकी प्रतिज्ञा करके मुकर जाता है और इस प्रकार उसे धोखा देता है, उसके सारे मनोरथ व्यर्थ होते हैं । स्वर्गकी बात तो दूर रही, उसे नरकमें गिरना पड़ता है ॥३३ ॥
विप्रलब्धो ददामीति त्वयाहं चाढ्यमानिना ।
तद् व्यलीकफलं भुङ्क्ष्व निरयं कतिचित् समाः ॥३४
तुम्हें इस बातका बड़ा घमंड था कि मैं बड़ा धनी हूँ । तुमने मुझसे ' दूँगा ' – ऐसी प्रतिज्ञा
करके फिर धोखा दे दिया । अब तुम कुछ वर्षोंतक इस झूठका फल नरक भोगो ' ॥३४ ॥
इति श्रीमद्भागवते महापुराणे पारमहंस्यां संहितायामष्टमस्कन्धे वामनप्रादुर्भावे बलिनिग्रहो नामैकविंशोऽध्यायः ॥२१ ॥
पृष्ठ 1588
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
अथ द्वाविंशोऽध्यायः बलिके द्वारा भगवान्की स्तुति और भगवान्का उसपर प्रसन्न होना श्रीशुक उवाच
एवं विप्रकृतो राजन् बलिर्भगवतासुरः ।
भिद्यमानोऽप्यभिन्नात्मा प्रत्याहाविक्लवं वचः ॥१
बलिरुवाच यद्युत्तमश्लोक भवान् ममेरितं वचो व्यलीकं सुरवर्य मन्यते । करोम्यृतं तन्न भवेत् प्रलम्भनं पदं तृतीयं कुरु शीर्ष्णि मे निजम् ॥२ बिभेमि नाहं निरयात् पदच्युतो
न पाशबन्धाद् व्यसनाद् दुरत्ययात् ।
नैवार्थकृच्छ्राद् भवतो विनिग्रहा-दसाधुवादाद् भृशमुद्विजे यथा ॥३
पुंसां श्लाघ्यतमं मन्ये दण्डमर्हत्तमार्पितम् ।
यं न माता पिता भ्राता सुहृदश्चादिशन्ति हि ॥४
त्वं नूनमसुराणां नः पारोक्ष्यः परमो गुरुः ।
यो नोऽनेकमदान्धानां विभ्रंशं चक्षुरादिशत् ॥ ५
यस्मिन् वैरानुबन्धेन रूढेन विबुधेतराः ।
बहवो लेभिरे सिद्धिं यामु हैकान्तयोगिनः ॥६
श्रीशुकदेवजी कहते हैं - परीक्षित्! इस प्रकार भगवान्ने असुरराज बलिका बड़ा तिरस्कार किया और उन्हें धैर्य से विचलित करना चाहा । परन्तु वे तनिक भी विचलित न हुए, बड़े धैर्यसे बोले ॥१ ॥
दैत्यराज बलिने कहा- देवताओंके आराध्यदेव! आपकी कीर्ति बड़ी पवित्र है । क्या आप मेरी बातको असत्य समझते हैं? ऐसा नहीं है । मैं उसे सत्य कर दिखाता हूँ । आप धोखेमें
पृष्ठ 1589
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
नहीं पड़ेंगे । आप कृपा करके अपना तीसरा पग मेरे सिरपर रख दीजिये ॥२ ॥ मुझे नरकमें
जानेका अथवा राज्यसे च्युत होनेका भय नहीं है । मैं पाशमें बँधने अथवा अपार दुःखमें पड़नेसे भी नहीं डरता । मेरे पास फूटी कौड़ी भी न रहे अथवा आप मुझे घोर दण्ड दें — यह भी मेरे भयका कारण नहीं है । मैं डरता हूँ तो केवल अपनी अपकीर्तिसे! ॥३ ॥ अपने
पूजनीय गुरुजनोंके द्वारा दिया हुआ दण्ड तो जीवमात्रके लिये अत्यन्त वाञ्छनीय है । क्योंकि वैसा दण्ड माता, पिता, भाई और सुहृद् भी मोहवश नहीं दे पाते ॥४ ॥ आप छिपे रूपसे
अवश्य ही हम असुरोंको श्रेष्ठ शिक्षा दिया करते हैं, अतः आप हमारे परम गुरु हैं । जब हमलोग धन, कुलीनता, बल आदिके मदसे अंधे हो जाते हैं, तब आप उन वस्तुओंको हमसे छीनकर हमें नेत्रदान करते हैं ॥५ ॥ आपसे हमलोगोंका जो उपकार होता है, उसे मैं क्या
बताऊँ? अनन्यभावसे योग करनेवाले योगीगण जो सिद्धि प्राप्त करते हैं, वही सिद्धि बहुत - से असुरोंको आपके साथ दृढ़ वैरभाव करनेसे ही प्राप्त हो गयी है ॥६ ॥
तेनाहं निगृहीतोऽस्मि भवता भूरिकर्मणा ।
बद्धश्च वारुणैः पाशैर्नातिव्रीडे न च व्यथे ॥ ७
पितामहो मे भवदीयसंमतः प्रह्राद आविष्कृतसाधुवादः । भवद्विपक्षेण विचित्रवैशसं संप्रापितस्त्वत्परमः स्वपित्रा ॥८ किमात्मनानेन जहाति योऽन्ततः किं रिक्थहारैः स्वजनाख्यदस्युभिः । किं जायया संसृतिहेतुभूतया मर्त्यस्य गेहैः किमिहायुषो व्ययः ॥ ९ इत्थं स निश्चित्य पितामहो महा-नगाधबोधो भवतः पादपद्मम् । ध्रुवं प्रपेदे ह्यकुतोभयं जनाद् भीतः स्वपक्षक्षपणस्य सत्तमः ॥१० अथाहमप्यात्मरिपोस्तवान्तिकं दैवेन नीतः प्रसभं त्याजितश्रीः । इदं कृतान्तान्तिकवर्ति जीवितं ययाध्रुवं स्तब्धमतिर्न बुध्यते ॥११
पृष्ठ 1590
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ
श्रीशुक उवाच
तस्येत्थं भाषमाणस्य प्रह्लादो भगवत्प्रियः ।
आजगाम कुरुश्रेष्ठ राकापतिरिवोत्थितः ॥१२
तमिन्द्रसेनः स्वपितामहं श्रिया विराजमानं नलिनायतेक्षणम् । प्रांशुं पिशङ्गाम्बरमञ्जनत्विषं प्रलम्बबाहुं सुभगं समैक्षत ॥१३ जिनकी ऐसी महिमा, ऐसी अनन्त लीलाएँ हैं, वही आप मुझे दण्ड दे रहे हैं और वरुणपाशसे बाँध रहे हैं । इसकी न तो मुझे कोई लज्जा है और न किसी प्रकारकी व्यथा ही ॥७ ॥ प्रभो! मेरे पितामह प्रह्लादजीकी कीर्ति सारे जगत्में प्रसिद्ध है । वे आपके भक्तोंमें
श्रेष्ठ माने गये हैं । उनके पिता हिरण्यकशिपुने आपसे वैर - विरोध रखनेके कारण उन्हें अनेकों प्रकारके दुःख दिये । परन्तु वे आपके ही परायण रहे, उन्होंने अपना जीवन आपपर ही निछावर कर दिया || ८ || उन्होंने यह निश्चय कर लिया कि शरीरको लेकर क्या करना है, जब यह एक - न - एक दिन साथ छोड़ ही देता है । जो धन - सम्पत्ति लेनेके लिये स्वजन बने हुए हैं, उन डाकुओंसे अपना स्वार्थ ही क्या है? पत्नीसे भी क्या लाभ है, जब वह जन्म - मृत्युरूप संसारके चक्रमें डालनेवाली ही है । जब मर ही जाना है, तब घरसे मोह करनेमें भी क्या स्वार्थ है? इन सब वस्तुओंमें उलझ जाना तो केवल अपनी आयु खो देना है ॥९ ॥ ऐसा निश्चय
करके मेरे पितामह प्रह्लादजीने, यह जानते हुए भी कि आप लौकिक दृष्टिसे उनके भाई-बन्धुओंके नाश करनेवाले शत्रु हैं, फिर आपके ही भयरहित एवं अविनाशी चरणकमलोंकी शरण ग्रहण की थी । क्यों न हो – वे संसारसे परम विरक्त, अगाध बोधसम्पन्न, उदारहृदय एवं संत - शिरोमणि जो हैं ॥१० || आप उस दृष्टिसे मेरे भी शत्रु हैं, फिर भी विधाताने मुझे बलात् ऐश्वर्य - लक्ष्मीसे अलग करके आपके पास पहुँचा दिया है । अच्छा ही हुआ; क्योंकि ऐश्वर्य-लक्ष्मीके कारण जीवकी बुद्धि जड हो जाती है और वह यह नहीं समझ पाता कि ‘ मेरा यह जीवन मृत्युके पंजेमें पड़ा हुआ और अनित्य है ' ॥११ ॥
श्रीशुकदेवजी कहते हैं - परीक्षित्! राजा बलि इस प्रकार कह ही रहे थे कि उदय होते हुए चन्द्रमाके समान भगवान् के प्रेमपात्र प्रह्लादजी वहाँ आ पहुँचे ॥१२ ॥ राजा बलिने देखा
कि मेरे पितामह बड़े श्रीसम्पन्न हैं । कमलके समान कोमल नेत्र हैं, लंबी - लंबी भुजाएँ हैं, सुन्दर ऊँचे और श्यामल शरीरपर पीताम्बर धारण किये हुए हैं ॥ १३ ॥
तस्मै बलिर्वारुणपाशयन्त्रितः समर्हणं नोपजहार पूर्ववत् । नाम मूर्ध्नाश्रुविलोललोचनः