श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड २ — पृष्ठ 471–480

महाभारत — खण्ड २ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 471–480

पृष्ठ 471

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 471 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पुरवासियोंने उसे उन्मत्ताकी भाँति जाते देखा । चेदिनरेशकी राजधानीमें उसे प्रवेश करते देख उस समय बहुत से ग्रामीण बालक कौतूहलवश उसके साथ हो लिये थे । उनसे घिरी हुई दमयन्ती राजमहलके समीप गयी ॥ ४७-४८ ॥

तां प्रासादगतापश्यद् राजमाता जनैर्वृताम् ।

धात्रीमुवाच गच्छेनामानयेह ममान्तिकम् ॥ ४ ९ ॥

उस समय राजमाताने उसे महलपरसे देखा । वह जनसाधारणसे घिरी हुई थी ।

राजमाताने धायसे कहा – ' जाओ, इस युवतीको मेरे पास ले आओ ॥ ४ ९ ॥

जनेन क्लिश्यते बाला दुःखिता शरणार्थिनी ।

तादृग् रूपं च पश्यामि विद्योतयति मे गृहम् ॥ ५० ॥

‘ इसे लोग तंग कर रहे हैं । यह दुःखिनी युवती कोई आश्रय चाहती है । मुझे इसका रूप ऐसा दिखायी देता है, जो मेरे घरको प्रकाशित कर देगा ॥ ५० ॥

उन्मत्तवेषा कल्याणी श्रीरिवायतलोचना ।

सा जनं वारयित्वा तं प्रासादतलमुत्तमम् ॥ ५१ ॥

आरोप्य विस्मिता राजन् दमयन्तीमपृच्छत ।

एवमप्यसुखाविष्टा बिभर्षि परमं वपुः ॥ ५२ ॥

‘ इसका वेष तो उन्मत्तके समान है, परंतु यह विशाल नेत्रोंवाली युवती कल्याणमयी लक्ष्मीके समान जान पड़ती है । ' धाय उन सब लोगोंको हटाकर उसे उत्तम राजमहलकी अट्टालिकापर चढ़ा ले आयी । राजन्! तत्पश्चात् विस्मित होकर राजमाताने दमयन्तीसे पूछा -'अहो! तुम इस प्रकार दुःखसे दबी होनेपर भी इतना सुन्दर रूप कैसे धारण करती हो? ॥ ५१-५२ ॥

पृष्ठ 472

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 472 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भासि विद्युदिवाभ्रेषु शंस मे कासि कस्य वा ।

न हि ते मानुषं रूपं भूषणैरपि वर्जितम् ॥ ५३ ॥

असहाया नरेभ्यश्च नोद्विजस्यमरप्रभे । ‘ मेघमालामें प्रकाशित होनेवाली बिजलीकी भाँति तुम इस दुःखमें भी कैसी तेजस्विनी दिखायी देती हो । मुझसे बताओ, तुम कौन हो? किसकी स्त्री हो? यद्यपि तुम्हारे शरीरपर कोई आभूषण नहीं है तो भी तुम्हारा यह रूप मानव जगत्का नहीं जान पड़ता । देवताकी-सी दिव्य कान्ति धारण करनेवाली वत्से! तुम असहाय अवस्थामें होकर भी लोगोंसे डरती क्यों नहीं हो? ' ॥ तच्छ्रुत्वा वचनं तस्या भैमी वचनमब्रवीत् ॥ ५४ ॥

उसकी वह बात सुनकर भीमकुमारीने कहा- ॥ ५४ ॥

मानुषीं मां विजानीहि भर्तारं समनुव्रताम् ।

सैरन्ध्रीजातिसम्पन्नां भुजिष्यां कामवासिनीम् ॥ ५५ ॥

' माताजी! आप मुझे मानव- कन्या ही समझिये । मैं अपने पतिके चरणोंमें अनुराग रखनेवाली एक नारी हूँ । मेरी अन्तःपुरमें काम करनेवाली सैरन्ध्री जाति है । मैं सेविका हूँ और जहाँ इच्छा होती है, वहीं रहती हूँ ॥

फलमूलाशनामेकां यत्रसायंप्रतिश्रयाम् ।

असंख्येयगुणो भर्ता मां च नित्यमनुव्रतः ॥ ५६ ॥

पृष्ठ 473

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 473 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ मैं अकेली हूँ, फल - मूल खाकर जीवन निर्वाह करती हूँ और जहाँ साँझ होती है, वहीं टिक जाती हूँ । मेरे स्वामीमें असंख्य गुण हैं, उनका मेरे प्रति सदा अत्यन्त अनुराग है ॥ ५६ ॥

भक्ताहमपि तं वीरं छायेवानुगता पथि ।

तस्य दैवात् प्रसङ्गोऽभूदतिमात्रं सुदेवने ॥ ५७ ॥

‘ जैसे छाया राह चलनेवाले पथिकके पीछे - पीछे चलती है, उसी प्रकार मैं भी अपने वीर पतिदेवमें भक्तिभाव रखकर सदा उन्हींका अनुसरण करती हूँ । दुर्भाग्यवश एक दिन मेरे पतिदेव जूआ खेलनेमें अत्यन्त आसक्त हो गये ॥ ५७ ॥

द्यूते स निर्जितश्चैव वनमेक उपेयिवान् ।

तमेकवसनं वीरमुन्मत्तमिव विह्वलम् ॥ ५८ ॥

आश्वासयन्ती भर्तारमहमप्यगमं वनम् ।

स कदाचिद् वने वीरः कस्मिंश्चित् कारणान्तरे ॥ ५ ९ ॥

‘ और उसीमें अपना सब कुछ हारकर वे अकेले ही वनकी ओर चल दिये । एक वस्त्र धारण किये उन्मत्त और विह्वल हुए अपने वीर स्वामीको सान्त्वना देती हुई मैं भी उनके साथ वनमें चली आयी । एक दिनकी बात है, मेरे वीर स्वामी किसी कारणवश वनमें गये ॥ ५८-५९ ॥

क्षुत्परीतस्तु विमनास्तदप्येकं व्यसर्जयत् ।

तमेकवसना नग्नमुन्मत्तवदचेतसम् ॥ ६० ॥

अनुव्रजन्ती बहुला न स्वपामि निशास्तदा ।

ततो बहुतिथे काले सुप्तामुत्सृज्य मां क्वचित् ॥ ६१ ॥

वाससोऽर्धं परिच्छिद्य त्यक्तवान् मामनागसम् ।

तं मार्गमाणा भर्तारं दह्यमाना दिवानिशम् ॥ ६२ ॥

‘ उस समय वे भूखसे पीड़ित और अनमने हो रहे थे । अतः उन्होंने अपने उस एक वस्त्रको भी कहीं वनमें ही छोड़ दिया । मेरे शरीरपर भी एक ही वस्त्र था । वे नग्न, उन्मत्त-जैसे और अचेत हो रहे थे । उसी दशामें सदा उनका अनुसरण करती हुई अनेक रात्रियोंतक कभी सो न सकी । तदनन्तर बहुत समयके पश्चात् एक दिन जब मैं सो गयी थी, उन्होंने मेरी आधी साड़ी फाड़ ली और मुझ निरपराधिनी पत्नीको वहीं छोड़कर वे कहीं चल दिये । मैं दिन - रात वियोगाग्निमें जलती हुई निरन्तर उन्हीं पतिदेवको ढूँढ़ती फिरती हूँ ॥ ६०– ६२ ॥

साहं कमलगर्भाभमपश्यन्ती हृदि प्रियम् ।

न विन्दाम्यमरप्रख्यं प्रियं प्राणेश्वरं प्रभुम् ॥ ६३ ॥

‘ मेरे प्रियतमकी कान्ति कमलके भीतरी भागके समान है । वे देवताओंके समान तेजस्वी, मेरे प्राणोंके स्वामी और शक्तिशाली हैं । बहुत खोजनेपर भी मैं अपने प्रियको न तो

पृष्ठ 474

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 474 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

देख सकी हूँ और न उनका पता ही पा रही हूँ' ॥ ६३ ॥

तामश्रुपरिपूर्णाक्षीं विलपन्तीं तथा बहु ।

राजमाताब्रवीदार्ता भैमीमार्तस्वरां स्वयम् ॥ ६४ ॥

वसस्व मयि कल्याणि प्रीतिर्मे परमा त्वयि ।

मृगयिष्यन्ति ते भद्रे भर्तारं पुरुषा मम ॥ ६५ ॥

भीमकुमारी दमयन्तीके नेत्रोंमें आँसू भरे हुए थे एवं वह आर्तस्वरसे बहुत विलाप कर रही थी । राजमाता स्वयं भी उसके दुःखसे दुःखी हो बोली- ' कल्याणि! तुम मेरे पास रहो ।

तुमपर मेरा बहुत प्रेम है । भद्रे! मेरे सेवक तुम्हारे पतिकी खोज करेंगे ॥ ६४-६५ ॥

अपि वा स्वयमागच्छेत् परिधावन्नितस्ततः ।

इहैव वसती भद्रे भर्तारमुपलप्स्यसे ॥ ६६ ॥

‘ अथवा यह भी सम्भव है, वे इधर- उधर भटकते हुए स्वयं ही इधर आ निकलें । भद्रे! तुम यहीं रहकर अपने पतिको प्राप्त कर लोगी' ॥ ६६ ॥

राजमातुर्वचः श्रुत्वा दमयन्ती वचोऽब्रवीत् ।

समयेनोत्सहे वस्तुं त्वयि वीरप्रजायिनि ॥ ६७ ॥

राजमाताकी यह बात सुनकर दमयन्तीने कहा - ' वीरमातः! मैं एक नियमके साथ आपके यहाँ रह सकती हूँ ॥ ६७ ॥

उच्छिष्टं नैव भुञ्जीयां न कुर्यां पादधावनम् ।

न चाहं पुरुषानन्यान् प्रभाषेयं कथंचन ॥ ६८ ॥

' मैं किसीका जूठा नहीं खाऊँगी, किसीके पैर नहीं धोऊँगी और किसी भी दूसरे पुरुषसे किसी तरह भी वार्तालाप नहीं करूँगी ॥ ६८ ॥

प्रार्थयेद् यदि मां कश्चिद् दण्ड्यस्ते स पुमान् भवेत् ।

वध्यश्च तेऽसकृन्मन्द इति मे व्रतमाहितम् ॥ ६ ९ ॥

‘ यदि कोई पुरुष मुझे प्राप्त करना चाहे तो वह आपके द्वारा दण्डनीय हो और बार - बार ऐसे अपराध करनेवाले मूढको आप प्राणदण्ड भी दें, यही मेरा निश्चित व्रत है ॥ ६ ९ ॥

भर्तुरन्वेषणार्थं तु पश्येयं ब्राह्मणानहम् ।

यद्येवमिह वत्स्यामि त्वत्सकाशे न संशयः ॥ ७० ॥

‘ मैं अपने पतिकी खोजके लिये केवल ब्राह्मणोंसे मिल सकती हूँ। यदि यहाँ ऐसी

व्यवस्था हो सके तो निश्चय ही आपके निकट निवास करूँगी । इसमें संशय नहीं है ॥

अतोऽन्यथा न मे वासो वर्तते हृदये क्वचित् ।

तां प्रहृष्टेन मनसा राजमातेदमब्रवीत् ॥ ७१ ॥

‘ यदि इसके विपरीत कोई बात हो तो कहीं भी रहनेका मेरे मनमें संकल्प नहीं हो सकता । ' यह सुनकर राजमाता प्रसन्नचित्त होकर उससे बोली- ॥ ७१ ॥

सर्वमेतत् करिष्यामि दिष्ट्या ते व्रतमीदृशम् ।

पृष्ठ 475

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 475 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

एवमुक्त्वा ततो भैमीं राजमाता विशाम्पते ॥ ७२ ॥

उवाचेदं दुहितरं सुनन्दां नाम भारत ।

सैरन्ध्रीमभिजानीष्व सुनन्दे देवरूपिणीम् ॥ ७३ ॥

' बेटी! मैं यह सब करूँगी । सौभाग्यकी बात है कि तुम्हारा व्रत ऐसा उत्तम है । ' राजा युधिष्ठिर! दमयन्तीसे ऐसा कहकर राजमाता अपनी पुत्री सुनन्दासे बोली — ‘ सुनन्दे! इस सैरन्ध्रीको तुम देवीस्वरूपा समझो ॥ ७२-७३ ॥

वयसा तुल्यतां प्राप्ता सखी तव भवत्वियम् ।

एतया सह मोदस्व निरुद्विग्नमनाः सदा ॥ ७४ ॥

‘ यह अवस्थामें तुम्हारे समान है, अतः तुम्हारी सखी होकर रहे । तुम इसके साथ सदा प्रसन्नचित्त एवं आनन्दमग्न रहो ' ॥ ७४ ॥

ततः परमसंहृष्टा सुनन्दा गृहमागमत् ।

दमयन्तीमुपादाय सखीभिः परिवारिता ॥ ७५ ॥

तब सखियोंसे घिरी हुई सुनन्दा अत्यन्त हर्षोल्लासमें भरकर दमयन्तीको साथ ले अपने भवनमें आयी ॥ ७५ ॥

स तत्र पूज्यमाना वै दमयन्ती व्यनन्दत ।

सर्वकामैः सुविहितैर्निरुद्वेगावसत् तदा ॥ ७६ ॥

सुनन्दा दमयन्तीके इच्छानुसार सब प्रकारकी व्यवस्था करके उसे बड़े आदर- सत्कारके साथ रखने लगी । इससे दमयन्तीको बड़ी प्रसन्नता हुई और वह वहाँ उद्वेगरहित हो रहने लगी ॥ ७६ ॥

इति श्रीमहाभारते वनपर्वणि नलोपाख्यानपर्वणि दमयन्तीचेदिराजगृहवासे पञ्चषष्टितमोऽध्यायः ॥ ६५ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत वनपर्वके अन्तर्गत नलोपाख्यानपर्वमें दमयन्तीका चेदिराजके भवनमें निवासविषयक पैंसठवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ६५ ॥

पृष्ठ 476

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 476 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

षट्षष्टितमोऽध्यायः राजा नलके द्वारा दावानलसे कर्कोटक नागकी रक्षा तथा नागद्वारा नलको आश्वासन बृहदश्वउवाच

उत्सृज्य दमयन्तीं तु नलो राजा विशाम्पते ।

ददर्श दावं दह्यन्तं महान्तं गहने वने ॥ १ ॥

बृहदश्व मुनि कहते हैं- युधिष्ठिर! दमयन्तीको छोड़कर जब राजा नल आगे बढ़ गये, तब एक गहन वनमें उन्होंने महान् दावानल प्रज्वलित होते देखा ॥ १ ॥

तत्र शुश्राव शब्दं वै मध्ये भूतस्य कस्यचित् ।

अभिधाव नलेत्युच्चैः पुण्यश्लोकेति चासकृत् ॥ २ ॥

मा भैरिति नलश्चोक्त्वा मध्यमग्नेः प्रविश्य तम् ।

ददर्श नागराजानं शयानं कुण्डलीकृतम् ॥ ३ ॥

उसीके बीचमें उन्हें किसी प्राणीका यह शब्द सुनायी पड़ा- ' पुण्यश्लोक महाराज नल! दौड़िये, मुझे बचाइये । ' उच्च स्वरसे बार- बार दुहरायी गयी इस वाणीको सुनकर राजा नलने कहा — ‘ डरो मत ' । इतना कहकर वे आगके भीतर घुस गये । वहाँ उन्होंने देखा, एक नागराज कुण्डलाकार पड़ा हुआ सो रहा है ॥ २-३ ॥

स नागः प्राञ्जलिर्भूत्वा वेपमानो नलं तदा ।

उवाच मां विद्धि राजन् नागं कर्कोटकं नृप ॥ ४ ॥

मया प्रलब्धो ब्रह्मर्षिर्नारदः सुमहातपाः ।

तेन मन्युपरीतेन शप्तोऽस्मि मनुजाधिप ॥ ५ ॥

तिष्ठ त्वं स्थावर इव यावदेव नलः क्वचित् ।

इतो नेता हि तत्र त्वं शापान्मोक्ष्यसि मत्कृतात् ॥ ६ ॥

उस नागने हाथ जोड़कर काँपते हुए नलसे उस समय इस प्रकार कहा – ' राजन्! मुझे कर्कोटक नाग समझिये । नरेश्वर! एक दिन मेरे द्वारा महातपस्वी ब्रह्मर्षि नारद ठगे गये, अतः मनुजेश्वर! उन्होंने क्रोधसे आविष्ट होकर मुझे शाप दे दिया — ' तुम स्थावर वृक्षकी भाँति एक जगह पड़े रहो, जब कभी राजा नल आकर तुम्हें यहाँसे अन्यत्र ले जायँगे, तभी तुम मेरे शापसे छुटकारा पा सकोगे ' ॥

तस्य शापान्न शक्तोऽस्मि पदाद् विचलितुं पदम् ।

उपदेक्ष्यामि ते श्रेयस्त्रातुमर्हति मां भवान् ॥ ७ ॥

पृष्ठ 477

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 477 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

‘ राजन्! नारदजीके उस शापसे मैं एक पग भी चल नहीं सकता; आप मुझे बचाइये, मैं आपको कल्याणकारी उपदेश दूँगा ॥ ७ ॥

सखा च ते भविष्यामि मत्समो नास्ति पन्नगः ।

लघुश्च ते भविष्यामि शीघ्रमादाय गच्छ माम् ॥ ८ ॥

' साथ ही मैं आपका मित्र हो जाऊँगा । सर्पोंमें मेरे जैसा प्रभावशाली दूसरा कोई नहीं

है । मैं आपके लिये हलका हो जाऊँगा । आप शीघ्र मुझे लेकर यहाँसे चल दीजिये ' ॥ ८ ॥

एवमुक्त्वा स नागेन्द्रो बभूवाङ्गुष्ठमात्रकः ।

तं गृहीत्वा नलः प्रायाद् देशं दावविवर्जितम् ॥ ९ ॥

इतना कहकर नागराज कर्कोटक अँगूठेके बराबर हो गया । उसे लेकर राजा नल वनके उस प्रदेशकी ओर चले गये, जहाँ दावानल नहीं था ॥ ९ ॥

आकाशदेशमासाद्य विमुक्तं कृष्णवर्त्मना ।

उत्स्रष्टुकामं तं नागः पुनः कर्कोटकोऽब्रवीत् ॥ १० ॥

अग्निके प्रभावसे रहित आकाश- देशमें पहुँचनेपर जब नलने उस नागको छोड़नेका विचार किया, उस समय कर्कोटकने फिर कहा— ॥ १० ॥

पदानि गणयन् गच्छ स्वानि नैषध कानिचित् ।

तत्र तेऽहं महाबाहो श्रेयो धास्यामि यत् परम् ॥ ११ ॥

‘ नैषध! आप अपने कुछ पग गिनते हुए चलिये । महाबाहो! ऐसा करनेपर मैं आपके लिये परम कल्याणका साधन करूँगा' ॥ ११ ॥

ततः संख्यातुमारब्धमदशद् दशमे पदे ।

तस्य दष्टस्य तद् रूपं क्षिप्रमन्तरधीयत ॥ १२ ॥

तब राजा नलने अपने पग गिनने आरम्भ किये । पग गिनते - गिनते जब राजा नलने ‘ दश' कहा, तब नागने उन्हें डँस लिया । उसके डँसते ही उनका पहला रूप तत्काल अन्तर्हित ( होकर श्यामवर्ण) हो गया ॥ १२ ॥

स दृष्ट्वा विस्मितस्तस्थावात्मानं विकृतं नलः ।

स्वरूपधारिणं नागं ददर्श स महीपतिः ॥ १३ ॥

अपने रूपको इस प्रकार विकृत ( गौरवर्णसे श्यामवर्ण) हुआ देख राजा नलको बड़ा विस्मय हुआ । उन्होंने अपने पूर्वस्वरूपको धारण करके खड़े हुए कर्कोटक नागको देखा ॥ १३ ॥

ततः कर्कोटको नागः सान्त्वयन् नलमब्रवीत् ।

मया तेऽन्तर्हितं रूपं न त्वां विद्युर्जना इति ॥ १४ ॥

तब कर्कोटक नागने राजा नलको सान्त्वना देते हुए कहा – ' राजन्! मैंने आपके पहले रूपको इसलिये अदृश्य कर दिया है कि लोग आपको पहचान न सकें ॥ १४ ॥

यत्कृते चासि निकृतो दुःखेन महता नल ।

पृष्ठ 478

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 478 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

विषेण स मदीयेन त्वयि दुःखं निवत्स्यति ॥ १५ ॥

‘ महाराज नल! जिस कलियुगके कपटसे आपको महान् दुःखका सामना करना पड़ा है, वह मेरे विषसे दग्ध होकर आपके भीतर बड़े कष्टसे निवास करेगा ॥ १५ ॥

विषेण संवृतैर्गात्रैर्यावत् त्वां न विमोक्ष्यति ।

तावत् त्वयि महाराज दुःखं वै स निवत्स्यति ॥ १६ ॥

' कलियुगके सारे अंग मेरे विषसे व्याप्त हो जायँगे । महाराज! वह जबतक आपको छोड़ नहीं देगा, तबतक आपके भीतर बड़े दुःखसे निवास करेगा ॥ १६ ॥

अनागा येन निकृतस्त्वमनर्हो जनाधिप ।

क्रोधादसूययित्वा तं रक्षा मे भवतः कृता ॥ १७ ॥

‘नरेश्वर! आप छल - कपटद्वारा सताये जानेयोग्य नहीं थे, तो भी जिसने बिना किसी अपराधके आपके साथ कपटका व्यवहार किया है, उसीके प्रति क्रोधसे दोषदृष्टि रखकर मैंने आपकी रक्षा की है ॥ १७ ॥

न ते भयं नरव्याघ्र दंष्ट्रिभ्यः शत्रुतोऽपि वा ।

ब्रह्मविद्भयश्च भविता मत्प्रसादान्नराधिप ॥ १८ ॥

‘ नरव्याघ्र महाराज! मेरे प्रसादसे आपको दाढ़ोंवाले जन्तुओं और शत्रुओंसे तथा वेदवेत्ताओंके शाप आदिसे भी कभी भय नहीं होगा ॥ १८ ॥

पृष्ठ 479

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 479 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

राजन् विषनिमित्ता च न ते पीडा भविष्यति ।

संग्रामेषु च राजेन्द्र शश्वज्जयमवाप्स्यसि ॥ १ ९ ॥

‘ राजन्! आपको विषजनित पीड़ा कभी नहीं होगी । राजेन्द्र! आप युद्धमें भी सदा विजय प्राप्त करेंगे ॥ १ ९ ॥

गच्छ राजन्नितः सूतो बाहुकोऽहमिति ब्रुवन् ।

समीपमृतुपर्णस्य स हि चैवाक्षनैपुणः ॥ २० ॥

‘ राजन्! अब आप यहाँसे अपनेको बाहुक नामक सूत बताते हुए राजा ऋतुपर्णके समीप जाइये । वे द्यूतविद्यामें बड़े निपुण हैं ॥ २० ॥

अयोध्यां नगरीं रम्यामद्य वै निषधेश्वर ।

स तेऽक्षहृदयं दाता राजाश्वहृदयेन वै ॥ २१ ॥

इक्ष्वाकुकुलजः श्रीमान् मित्रं चैव भविष्यति ।

भविष्यसि यदाक्षज्ञः श्रेयसा योक्ष्यसे तदा ॥ २२ ॥

‘निषधेश्वर! आप आज ही रमणीय अयोध्यापुरीको चले जाइये । इक्ष्वाकुकुलमें उत्पन्न श्रीमान् राजा ऋतुपर्ण आपसे अश्वविद्याका रहस्य सीखकर बदले में आपको द्यूतक्रीड़ाका रहस्य बतलायेंगे और आपके मित्र भी हो जायँगे । जब आप द्यूतविद्याके ज्ञाता होंगे, तब पुनः कल्याणभागी हो जायँगे ॥ २१-२२ ॥

सममेष्यसि दारैस्त्वं मा स्म शोके मनः कृथाः ।

राज्येन तनयाभ्यां च सत्यमेतद् ब्रवीमि ते ॥ २३ ॥

' मैं सच कहता हूँ, आप एक ही साथ अपनी पत्नी, दोनों संतानों तथा राज्यको प्राप्त कर लेंगे; अतः अपने मनमें चिन्ता न कीजिये ॥ २३ ॥

स्वं रूपं च यदा द्रष्टुमिच्छेथास्त्वं नराधिप ।

संस्मर्तव्यस्तदा तेऽहं वासश्चेदं निवासयेः ॥ २४ ॥

‘ नरेश्वर! जब आप अपने ( पहलेवाले ) रूपको देखना चाहें, उस समय मेरा स्मरण करें और इस कपड़ेको ओढ़ लें ॥ २४ ॥

अनेन वाससाच्छन्नः स्वं रूपं प्रतिपत्स्यसे ।

इत्युक्त्वा प्रददौ तस्मै दिव्यं वासोयुगं तदा ॥ २५ ॥

‘ इस वस्त्रसे आच्छादित होते ही आप अपना पहला रूप प्राप्त कर लेंगे । ' ऐसा कहकर नागने उन्हें दो दिव्य वस्त्र प्रदान किये ॥ २५ ॥

एवं नलं च संदिश्य वासो दत्त्वा च कौरव ।

नागराजस्ततो राजंस्तत्रैवान्तरधीयत ॥ २६ ॥

कुरुनन्दन युधिष्ठिर! इस प्रकार राजा नलको संदेश और वस्त्र देकर नागराज कर्कोटक वहीं अन्तर्धान हो गया ॥

पृष्ठ 480

महाभारत — खण्ड २, पृष्ठ 480 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

इति श्रीमहाभारते वनपर्वणि नलोपाख्यानपर्वणि नलकर्कोटकसंवादे षट्षष्टितमोऽध्यायः ॥ ६६ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत वनपर्वके अन्तर्गत नलोपाख्यानपर्वमें नलकर्कोटकसंवादविषयक छाछठवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ ६६ ॥