श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड ५ — पृष्ठ 1761–1770

महाभारत — खण्ड ५ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1761–1770

पृष्ठ 1761

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 1761 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अभ्यासमकरोद् धर्मे ततस्तुष्टास्तु देवताः ॥ २८ ॥

भीष्मजी कहते हैं — युधिष्ठिर! मणिभद्रके ऐसा कहनेपर भी महायशस्वी कुण्डधारने बार- बार अपनी वही बात दुहरायी । ब्राह्मणका धर्म बढ़े, इसीके लिये आग्रह किया । इससे सब देवता संतुष्ट हो गये ॥ २८ ॥

मणिभद्र उवाच

प्रीतास्ते देवताः सर्वा द्विजस्यास्य तथैव च ।

भविष्यत्येष धर्मात्मा धर्मे चाधास्यते मतिः ॥ २ ९ ॥

तब मणिभद्रने कहा— कुण्डधार! सब देवता तुमपर और इस ब्राह्मणपर भी बहुत प्रसन्न हैं । यह धर्मात्मा होगा और इसकी बुद्धि धर्ममें ही लगी रहेगी ॥

ततः प्रीतो जलधरः कृतकार्यो युधिष्ठिर ।

ईप्सितं मनसो लब्ध्वा वरमन्यैः सुदुर्लभम् ॥ ३० ॥

युधिष्ठिर! इस प्रकार दूसरोंके लिये अत्यन्त दुर्लभ मनोवाञ्छित वर पाकर कृतकृत्य एवं सफल- मनोरथ हो वह मेघ बड़ा प्रसन्न हुआ ॥ ३० ॥

ततोऽपश्यत चीराणि सूक्ष्माणि द्विजसत्तमः ।

पार्श्वतोऽभ्याशतो न्यस्तान्यथ निर्वेदमागतः ॥ ३१ ॥

तत्पश्चात् उस श्रेष्ठ ब्राह्मणने अपने निकट अगल- बगलमें रखे हुए बहुत - से सूक्ष्म चीर ( वल्कल आदि) देखे । इससे उसके मनमें बड़ा खेद एवं वैराग्य हुआ ॥ ब्राह्मणउवाच

अयं न सुकृतं वेत्ति कोन्वन्यो वेत्स्यते कृतम् ।

गच्छामि वनमेवाहं वरं धर्मेण जीवितुम् ॥ ३२ ॥

ब्राह्मण मन - ही - मन बोला- जब मेरे इस पुण्यमय तपका उद्देश्य यह कुण्डधार ही नहीं समझ पा रहा है, तब दूसरा कौन जानेगा! अच्छा, अब मैं वनको ही चलता हूँ । धर्ममय जीवन बिताना ही अच्छा है ॥ ३२ ॥

भीष्म उवाच

निर्वेदाद् देवतानां च प्रसादात् स द्विजोत्तमः ।

वनं प्रविश्य सुमहत् तप आरब्धवांस्तदा ॥ ३३ ॥

भीष्मजी कहते हैं - राजन्! वैराग्य और देवताओंके कृपाप्रसादसे वनमें जाकर उस श्रेष्ठ ब्राह्मणने उस समय बड़ी भारी तपस्या आरम्भ की ॥ ३३ ॥

देवतातिथिशेषेण फलमूलाशनो द्विजः ।

धर्मे चास्य महाराज दृढा बुद्धिरजायत ॥ ३४ ॥

पृष्ठ 1762

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 1762 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

देवताओं और अतिथियोंको अर्पण करके शेष बचे हुए फल- मूल आदिका वह आहार करता था । महाराज! धर्मके विषयमें उसकी बुद्धि अटल हो गयी थी ॥ ३४ ॥

त्यक्त्वा मूलफलं सर्वं पर्णाहारोऽभवद् द्विजः ।

पर्णं त्यक्त्वा जलाहारः पुनरासीद् द्विजस्तदा ॥ ३५ ॥

वायुभक्षस्ततः पश्चाद् बहून् वर्षगणानभूत् ।

न चास्य क्षीयते प्राणस्तदद्भुतमिवाभवत् ॥ ३६ ॥

कुछ कालके बाद वह ब्राह्मण सारे फल- मूलका भोजन छोड़कर केवल पत्ते चबाकर रहने लगा । फिर पत्तेका भी त्याग करके केवल जल पीकर निर्वाह करने लगा । तत्पश्चात् बहुत वर्षोंतक वह केवल वायु पीकर रहा । फिर भी उसकी प्राणशक्ति क्षीण नहीं होती थी, यह एक अद्भुत - सी बात थी ॥ ३५-३६ ॥

धर्मे च श्रद्दधानस्य तपस्युग्रे च वर्ततः ।

कालेन महता तस्य दिव्या दृष्टिरजायत ॥ ३७ ॥

धर्ममें श्रद्धा रखते हुए दीर्घकालतक उग्र तपस्यामें लगे हुए उस ब्राह्मणको दिव्यदृष्टि प्राप्त हो गयी ॥

तस्य बुद्धिः प्रादुरासीद् यदि दद्यामहं धनम् ।

तुष्टः कस्यचिदेवेह मिथ्यावाङ् न भवेन्मम ॥ ३८ ॥

उस समय उसे यह अनुभव हुआ कि यदि मैं संतुष्ट होकर इस जगत् में किसीको प्रचुर धन दे दूँ तो मेरा दिया हुआ वचन मिथ्या नहीं होगा ॥ ३८ ॥

ततः प्रहृष्टवदनो भूय आरब्धवांस्तपः ।

भूयश्चाचिन्तयत् सिद्धो यत्परं सोऽभिमन्यते ॥ ३ ९ ॥

यह विचार आते ही उसका मुख प्रसन्नतासे खिल उठा और उसने बड़े उत्साहके साथ पुनः तपस्या आरम्भ की । पुनः सिद्धि प्राप्त होनेपर उसने देखा कि वह मनमें जो- जो संकल्प करता है, वह अत्यन्त महान् होनेपर भी सामने प्रस्तुत हो जाता है । यह देखकर ब्राह्मणने पुनः यों विचार किया— ॥ ३ ९ ॥ यदि दद्यामहं राज्यं तुष्टो वै यस्य कस्यचित् । स भवेदचिराद् राजा न मिथ्या वाग् भवेन्मम ।

‘ यदि मैं संतुष्ट होकर जिस किसीको भी राज्य दे दूँ तो वह शीघ्र ही राजा हो जायगा ।

मेरी यह बात कभी मिथ्या नहीं हो सकती ' ॥ ३ ९ ॥

तस्य साक्षात् कुण्डधारो दर्शयामास भारत ॥ ४० ॥

ब्राह्मणस्य तपोयोगात् सौहृदेनाभिचोदितः ॥ ४१ ॥

समागम्य स तेनाथ पूजां चक्रे यथाविधि ।

ब्राह्मणः कुण्डधारस्य विस्मितश्चाभवन्नृप ॥ ४२ ॥

पृष्ठ 1763

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 1763 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भरतनन्दन! इतनेहीमें ब्राह्मणकी तपस्याके प्रभावसे तथा उसके प्रति सौहार्दसे प्रेरित होकर कुण्डधारने उसे प्रत्यक्ष दर्शन दिया। उससे मिलकर ब्राह्मणने कुण्डधारकी विधिपूर्वक पूजा की । नरेश्वर! उसे देखकर ब्राह्मणको बड़ा आश्चर्य हुआ ॥ ४०–४२ ॥

ततोऽब्रवीत् कुण्डधारो दिव्यं ते चक्षुरुत्तमम् ।

पश्य राज्ञां गतिं विप्र लोकांश्चैव तु चक्षुषा ॥ ४३ ॥

तब कुण्डधारने ब्राह्मणसे कहा - ' विप्रवर! तुम्हें परम उत्तम दिव्य दृष्टि प्राप्त हुई है; अतः तुम अपनी आँखोंसे देख लो कि राजाओंको किस गतिकी प्राप्ति होती है तथा वे किन - किन लोकोंमें जाते हैं ' ॥ ४३ ॥

ततो राजसहस्राणि मग्नानि निरये तदा ।

दूरादपश्यद् विप्रः स दिव्ययुक्तेन चक्षुषा ॥ ४४ ॥

तब उस ब्राह्मणने दूरसे ही अपने दिव्य नेत्रोंसे देखा कि सहस्रों राजा नरकमें डूबे हुए हैं ॥ ४४ ॥

कुण्डधार उवाच

मां पूजयित्वा भावेन यदि त्वं दुःखमाप्नुयाः ।

कृतं मया भवेत् किं ते कश्च तेऽनुग्रहो भवेत् ॥ ४५ ॥

कुण्डधार बोला — ब्रह्मन्! तुमने बड़े भक्तिभावसे मेरी पूजा की थी । इसपर भी यदि तुम धन पाकर दुःख ही भोगते रहते तो मेरे द्वारा तुम्हारा क्या उपकार हुआ होता और तुम्हारे ऊपर मेरा कौन-सा अनुग्रह सिद्ध हो सकता था ॥

पश्य पश्य च भूयस्त्वं कामानिच्छेत् कथं नरः ।

स्वर्गद्वारं हि संरुद्धं मानुषेषु विशेषतः ॥ ४६ ॥

देखो- देखो, एक बार फिर लोगोंकी दशापर दृष्टिपात करो । यह सब देख - सुनकर मनुष्य भोगोंकी इच्छा कैसे कर सकता है । जो धन और भोगोंमें आसक्त हैं, ऐसे लोगों, विशेषतः मनुष्योंके लिये स्वर्गका दरवाजा प्रायः बंद ही रहता है ॥ ४६ ॥

भीष्म उवाच

ततोऽपश्यत् स कामं च क्रोधं लोभं भयं मदम् ।

निद्रां तन्द्रीं तथाऽऽलस्यमावृत्य पुरुषान् स्थितान् ॥ ४७ ॥

भीष्मजी कहते हैं – राजन्! तदनन्तर ब्राह्मणने देखा कि उन भोगी पुरुषोंको काम, क्रोध, लोभ, भय, मद, निद्रा, तन्दा और आलस्य आदि शत्रु घेरकर खड़े हैं ॥ कुण्डधार उवाच

एतैर्लोकाः सुसंरुद्धा देवानां मानुषाद् भयम् ।

तथैव देववचनाद् विघ्नं कुर्वन्ति सर्वशः ॥ ४८ ॥

पृष्ठ 1764

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 1764 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

कुण्डधार बोला - विप्रवर! देखो, सब लोग इन्हीं दोषोंसे घिरे हुए हैं । देवताओंको मनुष्योंसे भय बना रहता है, इसलिये ये काम आदि दोष देवताओंके आदेशसे मनुष्यके धर्म और तपस्यामें सब प्रकारसे विघ्न डाला करते हैं ॥ ४८ ॥

न देवैरननुज्ञातः कश्चिद् भवति धार्मिकः ।

एष शक्तोऽसि तपसा दातुं राज्यं धनानि च ॥ ४ ९ ॥

देवताओंकी अनुमति प्राप्त किये बिना कोई निर्विघ्नरूपसे धर्मका अनुष्ठान नहीं कर सकता; किंतु तुम्हें तो देवताओंका अनुग्रह प्राप्त हो गया है । इसलिये अब तुम अपने तपके प्रभावसे दूसरोंको राज्य और धन देनेमें समर्थ हो गये हो ॥ ४ ९ ॥ भीष्म उवाच

ततः पपात शिरसा ब्राह्मणस्तोयधारिणे ।

उवाच चैनं धर्मात्मा महान् मेऽनुग्रहः कृतः ॥ ५० ॥

कामलोभानुबन्धेन पुरा ते यदसूयितम् ।

मया स्नेहमविज्ञाय तत्र मे क्षन्तुमर्हसि ॥ ५१ ॥

भीष्मजी कहते हैं - राजन्! तब उस धर्मात्मा ब्राह्मणने धरतीपर मस्तक टेककर कुण्डधार मेघको साष्टांग प्रणाम किया और उससे कहा - ' प्रभो! आपने मुझपर महान् अनुग्रह किया है । आपके स्नेहको न समझकर काम और लोभके बन्धनमें बँधे रहनेसे मैंने पहले आपके प्रति जो दोषदृष्टि कर ली थी, उसके लिये आप मुझे क्षमा करें ' ।

क्षान्तमेव मयेत्युक्त्वा कुण्डधारो द्विजर्षभम् ।

सम्परिष्वज्य बाहुभ्यां तत्रैवान्तरधीयत ॥ ५२ ॥

( कुण्डधारने कहा— ) ‘ विप्रवर! मैं तो पहलेसे ही क्षमा कर चुका हूँ' ऐसा कहकर उस मेघने उस श्रेष्ठ ब्राह्मणको अपनी दोनों भुजाओंद्वारा हृदयसे लगा लिया और वह फिर वहीं अन्तर्धान हो गया ॥ ५२ ॥

ततः सर्वांस्तदा लोकान् ब्राह्मणोऽनुचचार ह ।

कुण्डधारप्रसादेन तपसा सिद्धिमागतः ॥ ५३ ॥

तदनन्तर कुण्डधारके कृपाप्रसादसे तपस्याद्वारा सिद्धि पाकर वह ब्राह्मण सम्पूर्ण लोकोंमें विचरने लगा ॥

विहायसा च गमनं तथा संकल्पितार्थता ।

धर्माच्छक्त्या तथा योगाद् या चैव परमा गतिः ॥ ५४ ॥

आकाशमार्गसे चलना, संकल्पमात्रसे ही अभीष्ट वस्तुका प्राप्त हो जाना तथा धर्म, शक्ति और योगके द्वारा जो परमगति प्राप्त होती है, वह सब कुछ उस ब्राह्मणको प्राप्त हो गयी ॥ ५४ ॥

देवता ब्राह्मणाः सन्तो यक्षा मानुषचारणाः ।

पृष्ठ 1765

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 1765 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

धार्मिकान् पूजयन्तीह न धनाढ्यान् न कामिनः ॥ ५५ ॥

देवता, ब्राह्मण, साधु - संत, यक्ष, मनुष्य और चारण- ये सब- के - सब इस जगत्में धर्मात्माओंका ही पूजन करते हैं, धनियों और भोगियोंका नहीं ॥ ५५ ॥

सुप्रसन्ना हि ते देवा यत्ते धर्मे रता मतिः ।

धने सुखकला काचिद् धर्मे तु परमं सुखम् ॥ ५६ ॥

राजन्! तुम्हारे ऊपर भी देवता बहुत प्रसन्न हैं, जिससे तुम्हारी बुद्धि धर्ममें लगी हुई है ।

धनमें तो सुखका कोई लेशमात्र ही रहता है । परमसुख तो धर्ममें ही है ॥ ५६ ॥

इति श्रीमहाभारते शान्तिपर्वणि मोक्षधर्मपर्वणि कुण्डधारोपाख्याने एकसप्तत्यधिकद्विशततमोऽध्यायः ॥ २७१ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत शान्तिपर्वके अन्तर्गत मोक्षधर्मपर्वमें कुण्डधारका उपाख्यानविषयक दो सौ इकहत्तरवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ २७१ ॥

पृष्ठ 1766

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 1766 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

द्विसप्तत्यधिकद्विशततमोऽध्यायः यज्ञमें हिंसाकी निन्दा और अहिंसाकी प्रशंसा युधिष्ठिरउवाच

बहूनां यज्ञतपसामेकार्थानां पितामह ।

धर्मार्थं न सुखार्थार्थं कथं यज्ञः समाहितः ॥ १ ॥

युधिष्ठिरने पूछा — पितामह! यज्ञ और तप तो बहुत हैं और वे सब एकमात्र भगवत्प्रीतिके लिये किये जा सकते हैं; परंतु उनमेंसे जिस यज्ञका प्रयोजन केवल धर्म हो, स्वर्ग--सुख अथवा धनकी प्राप्ति न हो, उसका सम्पादन कैसे होता है? ॥ १ ॥

भीष्म उवाच

अत्र ते वर्तयिष्यामि नारदेनानुकीर्तितम् ।

उञ्छवृत्तेः पुरावृत्तं यज्ञार्थे ब्राह्मणस्य च ॥ २ ॥

भीष्मजीने कहा – युधिष्ठिर! पूर्वकालमें उञ्छवृत्तिसे जीवन निर्वाह करनेवाले एक ब्राह्मणका यज्ञके सम्बन्धमें जैसा वृत्तान्त है और जिसे नारदजीने मुझसे कहा था, वही प्राचीन इतिहास मैं यहाँ तुम्हें बता रहा हूँ ॥ २ ॥

नारद उवाच

राष्ट्रे धर्मोत्तरे श्रेष्ठे विदर्भेष्वभवद् द्विजः ।

उञ्छवृत्तिर्ऋषिः कश्चिद् यज्ञं यष्टुं समादधे ॥ ३ ॥

नारदजीने कहा — जहाँ धर्मकी ही प्रधानता है, उस उत्तम राष्ट्र विदर्भमें कोई ब्राह्मण ऋषि निवास करता था । वह कटे हुए खेत या खलिहानसे अन्नके बिखरे हुए दानोंको बीन लाता और उसीसे जीवन- निर्वाह करता था । एक बार उसने यज्ञ करनेका निश्चय किया ॥ ३ ॥

श्यामाकमशनं तत्र सूर्यपर्णी सुवर्चला ।

तिक्तं च विरसं शाकं तपसा स्वादुतां गतम् ॥ ४ ॥

जहाँ वह रहता था, वहाँ अन्नके नामपर साँवाँ मिलता था । दाल बनानेके लिये सूर्यपर्णी ( जंगली उड़द ) मिलती थी और शाक- भाजीके लिये सुवर्चला (ब्राह्मी लता ) तथा अन्य प्रकारके तिक्त एवं रसहीन शाक उपलब्ध होते थे; परंतु ब्राह्मणकी तपस्यासे उपर्युक्त सभी वस्तुएँ सुस्वादु हो गयी थीं ॥ ४ ॥

उपगम्य वने सिद्धिं सर्वभूताविहिंसया ।

अपि मूलफलैरिष्टो यज्ञः स्वर्ग्यः परंतप ॥ ५ ॥

पृष्ठ 1767

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 1767 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

परंतप युधिष्ठिर! उस ब्राह्मणने वनमें तपस्याद्वारा सिद्धि लाभ करके समस्त प्राणियोंमेंसे किसीकी भी हिंसा न करते हुए मूल और फलोंद्वारा भी स्वर्गकी प्राप्ति करानेवाले यज्ञका अनुष्ठान किया ॥ ५ ॥

तस्य भार्या व्रतकृशा शुचिः पुष्करधारिणी ।

यज्ञपत्नी समानीता सत्येनानुविधीयते ॥ ६ ॥

उस ब्राह्मणके एक पत्नी थी, जिसका नाम था पुष्करधारिणी । उसके आचार- विचार परम पवित्र थे । वह व्रत- उपवास करते - करते दुर्बल हो गयी थी । ब्राह्मणका नाम सत्य था । यद्यपि वह ब्राह्मणी अपने पति सत्यके हिंसाप्रधान यज्ञकी इच्छा प्रकट करनेपर उसके अनुकूल नहीं होती थी, तो भी ब्राह्मण उसे यज्ञपत्नीके स्थानपर आग्रहपूर्वक बुला ही लाता था ॥ ६ ॥

सा तु शापपरित्रस्ता तत्स्वभावानुवर्तिनी ।

मायूरजीर्णपर्णानां वस्त्रं तस्याश्च वर्णितम् ॥ ७ ॥

ब्राह्मणी शापसे डरकर पतिके स्वभावका सर्वथा अनुसरण करती थी । ऐसा कहा जाता है कि वह मोरोंकी टूटकर गिरी पुरानी पाँखोंको जोड़कर उनसे ही अपना शरीर ढँकती थी ॥ ७ ॥

अकामया कृतस्तत्र यज्ञो होत्रनुशासनात् ।

शुक्रस्य पुनराजातिः पर्णादो नाम धर्मवित् ॥ ८ ॥

होताके आदेशसे इच्छा न होनेपर भी ब्राह्मण पत्नीने उस यज्ञका कार्य सम्पन्न किया । होताका कार्य पर्णाद नामसे प्रसिद्ध एक धर्मज्ञ ऋषि करते थे, जो शुक्राचार्यके वंशज थे ॥ ८ ॥

तस्मिन् वने समीपस्थो मृगोऽभूत् सहवासिकः ।

वचोभिरब्रवीत् सत्यं त्वयेदं दुष्कृतं कृतम् ॥ ९ ॥

उस वनमें सत्यका सहवासी एक मृग था, जो वहाँ पास ही रहता था । एक दिन उसने मनुष्यकी बोलीमें सत्यसे कहा – ' ब्राह्मण! तुमने यज्ञके नामपर यह दुष्कर्म किया है ॥ ९ ॥

यदि मन्त्राङ्गहीनोऽयं यज्ञो भवति वै कृतः ।

मां भोः प्रक्षिप होत्रे त्वं गच्छ स्वर्गमनिन्दितः ॥ १० ॥

' यदि किया हुआ यज्ञ मन्त्र और अंगसे हीन हो तो वह यजमानके लिये दुष्कर्म ही है । ब्राह्मणदेव! तुम मुझे होताको सौंप दो और स्वयं निन्दारहित होकर स्वर्गलोकमें जाओ ' ॥ १० ॥

ततस्तु यज्ञे सावित्री साक्षात् तं संन्यमन्त्रयत् ।

निमन्त्रयन्ती प्रत्युक्ता न हन्यां सहवासिनम् ॥ ११ ॥

पृष्ठ 1768

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 1768 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तदनन्तर उस यज्ञमें साक्षात् सावित्रीने पधारकर उस ब्राह्मणको मृगकी आहुति देनेकी सलाह दी । ब्राह्मणने यह कहकर कि मैं अपने सहवासी मृगका वध नहीं कर सकता, सावित्रीकी आज्ञा माननेसे इनकार कर दी ॥ ११ ॥

एवमुक्ता निवृत्ता सा प्रविष्टा यज्ञपावकम् ।

किं नु दुश्चरितं यज्ञे दिदृक्षुः सा रसातलम् ॥ १२ ॥

ब्राह्मणसे इस प्रकार कोरा जवाब मिल जानेपर सावित्रीदेवी लौट पड़ीं और यज्ञाग्निमें प्रविष्ट हो गयीं । यज्ञमें कौन- सा दुष्कर्म या त्रुटि है — यही देखनेकी इच्छासे वे आयी थीं और फिर रसातलमें चली गयीं ॥ १२ ॥

स तु बद्धाञ्जलिं सत्यमयाचद्धरिणः पुनः ।

सत्येन स परिष्वज्य संदिष्टो गम्यतामिति ॥ १३ ॥

सत्य सावित्रीदेवीकी ओर हाथ जोड़कर खड़ा था । इतनेहीमें उस हरिणने पुनः अपनी आहुति देनेके लिये याचना की । सत्यने मृगको हृदयसे लगा लिया और बड़े प्यारसे कहा -' तुम यहाँसे चले जाओ ' ॥ १३ ॥

ततः स हरिणो गत्वा पदान्यष्टौ न्यवर्तत ।

साधु हिंसय मां सत्य हतो यास्यामि सद्गतिम् ॥ १४ ॥

तब वह हरिण आठ पग आगे जाकर लौट पड़ा और बोला- ' सत्य! तुम विधिपूर्वक मेरी हिंसा करो । मैं यज्ञमें वधको प्राप्त होकर उत्तम गति पा लूँगा ॥ १४ ॥

पश्य ह्यप्सरसो दिव्य मया दत्तेन चक्षुषा ।

विमानानि विचित्राणि गन्धर्वाणां महात्मनाम् ॥ १५ ॥

' मैंने तुम्हें दिव्यदृष्टि प्रदान की है; उससे देखो, आकाशमें वे दिव्य अप्सराएँ खड़ी हैं । महात्मा गन्धर्वोंके विचित्र विमान भी शोभा पा रहे हैं' ॥ १५ ॥

ततः स सुचिरं दृष्ट्वा स्पृहालग्नेन चक्षुषा ।

मृगमालोक्य हिंसायां स्वर्गवासं समर्थयत् ॥ १६ ॥

सत्यकी आँखें बड़ी चाहसे उधर ही जा लगीं । उसने बड़ी देरतक वह रमणीय दृश्य देखा, फिर मृगकी ओर दृष्टिपात करके 'हिंसा करनेपर ही मुझे स्वर्गवासका सुख मिल सकता है ' यह मन - ही- मन निश्चय किया ॥ १६ ॥

स तु धर्मो मृगो भूत्वा बहुवर्षोषितो वने ।

तस्य निष्कृतिमाधत्त न त्वसौ यज्ञसंविधिः ॥ १७ ॥

वास्तवमें उस मृगके रूपमें साक्षात् धर्म थे, जो मृगका शरीर धारण करके बहुत वर्षोंसे वनमें निवास करते थे । पशुहिंसा यज्ञकी विधिके प्रतिकूल कर्म है। भगवान् धर्मने उस ब्राह्मणका उद्धार करनेका विचार किया ॥ १७ ॥

तस्य तेनानुभावेन मृगहिंसात्मनस्तदा ।

तपो महत्समुच्छिन्नं तस्माद्धिंसा न यज्ञिया ॥। १८ ॥

पृष्ठ 1769

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 1769 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मैं उस पशुका वध करके स्वर्गलोक प्राप्त करूँगा; यह सोचकर मृगकी हिंसा करनेके लिये उद्यत उस ब्राह्मणका महान् तप तत्काल नष्ट हो गया। इसलिये हिंसा यज्ञके लिये हितकर नहीं है ॥ १८ ॥

ततस्तं भगवान् धर्मो यज्ञं याजयतः स्वयम् ।

समाधानं च भार्याया लेभे स तपसा परम् ॥ १ ९ ॥

तदनन्तर भगवान् धर्मने स्वयं सत्यका यज्ञ कराया । फिर सत्यने तपस्या करके अपनी पत्नी पुष्करधारिणीके मनकी जैसी स्थिति थी, वैसा ही उत्तम समाधान प्राप्त किया ( उसे यह दृढ़ निश्चय हो गया कि हिंसासे बड़ी हानि होती है, अहिंसा ही परम कल्याणका साधन है ) ॥ १ ९ ॥

अहिंसा सकलो धर्मो हिंसाधर्मस्तथाहितः ।

सत्यं तेऽहं प्रवक्ष्यामि यो धर्मः सत्यवादिनाम् ॥ २० ॥

अहिंसा ही सम्पूर्ण धर्म है । हिंसा अधर्म है और अधर्म अहितकारक होता है । अब मैं तुम्हें सत्यका महत्त्व बताऊँगा, जो सत्यवादी पुरुषोंका परम धर्म है ॥ इति श्रीमहाभारते शान्तिपर्वणि मोक्षधर्मपर्वणि यज्ञनिन्दानाम द्विसप्तत्यधिकद्विशततमोऽध्यायः ॥ २७२ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत शान्तिपर्वके अन्तर्गत मोक्षधर्मपर्वमेंहिंसात्मक यज्ञकी निन्दा नामक दो सौ बहत्तरवाँ अध्याय पूरा हुआ ॥ २७२ ॥

पृष्ठ 1770

महाभारत — खण्ड ५, पृष्ठ 1770 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

त्रिसप्तत्यधिकद्विशततमोऽध्यायः धर्म, अधर्म, वैराग्य और मोक्षके विषयमें युधिष्ठिरके चार प्रश्न और उनका उत्तर युधिष्ठिर उवाच

कथं भवति पापात्मा कथं धर्मं करोति वा ।

केन निर्वेदमादत्ते मोक्षं वा केन गच्छति ॥ १ ॥

युधिष्ठिरने पूछा — पितामह! मनुष्य पापात्मा कैसे हो जाता है? वह धर्मका आचरण किस प्रकार करता है? किस हेतुसे उसे वैराग्य प्राप्त होता है और किस साधनसे वह मोक्ष पाता है? ॥ १ ॥

भीष्म उवाच

विदिताः सर्वधर्मास्ते स्थित्यर्थं त्वं तु पृच्छसि ।

शृणु मोक्षं सनिर्वेदं पापं धर्मं च मूलतः ॥ २ ॥

भीष्मजीने कहा- राजन्! तुम्हें सब धर्मोंका ज्ञान है । तुम तो लोकमर्यादाकी रक्षा तथा मेरी प्रतिष्ठा बढ़ानेके लिये मुझसे प्रश्न कर रहे हो । अच्छा अब तुम मोक्ष, वैराग्य, पाप और धर्मका मूल क्या है, इसको श्रवण करो ॥ २ ॥

विज्ञानार्थं हि पञ्चानामिच्छा पूर्वं प्रवर्तते ।

प्राप्यैकं जायते कामो द्वेषो वा भरतर्षभ ॥ ३ ॥

- भरतश्रेष्ठ! मनुष्यको ( शब्द, स्पर्श, रूप, रस एवं गन्ध– इन) पाँचों विषयोंका अनुभव करनेके लिये पहले इच्छा होती है । फिर उन पाँचों विषयोंमेंसे किसी एकको पाकर उसके प्रति राग या द्वेष हो जाता है ॥ ३ ॥

ततस्तदर्थं यतते कर्म चारभते महत् ।

इष्टानां रूपगन्धानामभ्यासं च चिकीर्षति ॥ ४ ॥

तत्पश्चात् जिसके प्रति राग होता है, उसे पानेके लिये वह प्रयत्न करता है । बड़े - बड़े कार्योंका आरम्भ करता है । वह अपने इच्छित रूप और गन्ध आदिका बारंबार सेवन करना चाहता है ॥ ४ ॥

ततो रागः प्रभवति द्वेषश्च तदनन्तरम् ।

ततो लोभः प्रभवति मोहश्च तदनन्तरम् ॥५ ॥

इससे उन विषयोंके प्रति उसके मनमें राग उत्पन्न हो जाता है । तदनन्तर प्रतिकूल विषयसे द्वेष होता है । फिर अनुकूल विषयके लिये लोभ होता है और लोभके बाद उसके मनपर मोह अधिकार जमा लेता है ॥ ५ ॥