श्रीगणेशाय नमः।

महाभारत — खण्ड १ — पृष्ठ 1591–1600

महाभारत — खण्ड १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1591–1600

पृष्ठ 1591

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1591 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

जातवेदा! एकमात्र आप ही सर्वत्र तपते हैं । देव! सूर्यकी किरणोंमें तपनेवाला पुरुष भी आपसे भिन्न नहीं है । हव्यवाहन! हम बालक ऋषि हैं; हमारी रक्षा कीजिये । हमसे दूर चले जाइये ॥ ११ ॥

स्तम्बमित्र उवाच

सर्वमग्ने त्वमेवैकस्त्वयि सर्वमिदं जगत् ।

त्वं धारयसि भूतानि भुवनं त्वं बिभर्षि च ॥ १२ ॥

स्तम्बमित्रने कहा — अग्ने! एकमात्र आप ही सब कुछ हैं, यह सम्पूर्ण जगत् आपमें ही प्रतिष्ठित है । आप ही प्राणियोंका पालन और जगत्को धारण करते हैं ॥ १२ ॥

त्वमग्निर्हव्यवाहस्त्वं त्वमेव परमं हविः ।

मनीषिणस्त्वां जानन्ति बहुधा चैकधापि च ॥ १३ ॥

आप ही अग्नि, आप ही हव्यका वहन करनेवाले और आप ही उत्तम हविष्य हैं ।

मनीषी पुरुष आपको ही अनेक और एकरूपमें स्थित जानते हैं ॥ १३ ॥

सृष्ट्वा लोकांस्त्रीनिमान् हव्यवाह

काले प्राप्ते पचसि पुनः समिद्धः ।

त्वं सर्वस्य भुवनस्य प्रसूति- स्त्वमेवाग्ने भवसि पुनः प्रतिष्ठा ॥ १४ ॥

हव्यवाह! आप इन तीनों लोकोंकी सृष्टि करके प्रलयकाल आनेपर पुनः प्रज्वलित हो इन सबका संहार कर देते हैं । अतः अग्ने! आप सम्पूर्ण जगत्के उत्पत्तिस्थान हैं और आप ही इसके लयस्थान भी हैं ॥ १४ ॥

द्रोणउवाच

त्वमन्नं प्राणिभिर्भुक्तमन्तर्भूतो जगत्पते ।

नित्यप्रवृद्धः पचसि त्वयि सर्वं प्रतिष्ठितम् ॥ १५ ॥

द्रोण बोला- जगत्पते! आप ही शरीरके भीतर रहकर प्राणियोंद्वारा खाये हुए अन्नको

सदा उद्दीप्त होकर पचाते हैं । सम्पूर्ण विश्व आपमें ही प्रतिष्ठित है ॥ १५ ॥

सूर्यो भूत्वा रश्मिभिर्जातवेदो भूमेरम्भो भूमिजातान् रसांश्च । विश्वानादाय पुनरुत्सृज्य काले दृष्ट्वा वृष्ट्या भावयसीह शुक्र ॥ १६ ॥

शुक्लवर्णवाले सर्वज्ञ अग्निदेव! आप ही सूर्य होकर अपनी किरणोंद्वारा पृथ्वीसे जलको और सम्पूर्ण पार्थिव रसोंको ग्रहण करते हैं तथा पुनः समय आनेपर आवश्यकता देखकर वर्षाके द्वारा इस पृथ्वीपर जलरूपमें उन सब रसोंको प्रस्तुत कर देते हैं ॥ १६ ॥

त्वत्त एताः पुनः शुक्र वीरुधों हरितच्छदाः ।

पृष्ठ 1592

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1592 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

जायन्ते पुष्करिण्यश्च सुभद्रश्च महोदधिः ॥ १७ ॥

उज्ज्वलवर्णवाले अग्ने! फिर आपसे ही हरे - हरे पत्तोंवाले वनस्पति उत्पन्न होते हैं और आपसे ही पोखरियाँ तथा कल्याणमय महासागर पूर्ण होते हैं ॥ १७ ॥

इदं वै सद्म तिग्मांशो वरुणस्य परायणम् ।

शिवस्त्राता भवास्माकं मास्मानद्य विनाशय ॥ १८ ॥

प्रचण्ड किरणोंवाले अग्निदेव! हमारा यह शरीररूप घर रसनेन्द्रियाधिपति वरुणदेवका आलम्बन है । आप आज शीतल एवं कल्याणमय बनकर हमारे रक्षक होइये; हमें नष्ट न कीजिये ॥ १८ ॥

पिङ्गाक्ष लोहितग्रीव कृष्णवर्त्मन् हुताशन ।

परेण प्रेहि मुञ्चास्मान् सागरस्य गृहानिव ॥ १ ९ ॥

पिंगल नेत्र तथा लोहित ग्रीवावाले हुताशन! आप कृष्णवर्त्मा हैं। समुद्रतटवर्ती गृहोंकी

भाँति हमें भी छोड़ दीजिये । दूरसे ही निकल जाइये ॥ १ ९ ॥

वैशम्पायन उवाच

एवमुक्तो जातवेदा द्रोणेन ब्रह्मवादिना ।

द्रोणमाह प्रतीतात्मा मन्दपालप्रतिज्ञया ॥ २० ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं -जनमेजय! ब्रह्मवादी द्रोणके द्वारा इस प्रकार प्रार्थना की जानेपर प्रसन्नचित्त हुए अग्निने मन्दपालसे की हुई प्रतिज्ञाका स्मरण करके द्रोणसे कहा ॥ २० ॥

अग्निरुवाच

ऋषिर्द्रोणस्त्वमसि वै ब्रह्म तद् व्याहृतं त्वया ।

ईप्सितं ते करिष्यामि न च ते विद्यते भयम् ॥ २१ ॥

अग्नि बोले — जान पड़ता है, तुम द्रोण ऋषि हो; क्योंकि तुमने उस ब्रह्मका ही प्रतिपादन किया है । मैं तुम्हारा अभीष्ट सिद्ध करूँगा, तुम्हें कोई भय नहीं है ॥ २१ ॥

मन्दपालेन वै यूयं मम पूर्वं निवेदिताः ।

वर्जयेः पुत्रकान् मह्यं दहन् दावमिति स्म ह ॥ २२ ॥

मन्दपाल मुनिने पहले ही मुझसे तुमलोगोंके विषयमें निवेदन किया था कि ' आप खाण्डववनका दाह करते समय मेरे पुत्रोंको बचा दीजियेगा' ॥ २२ ॥

तस्य तद् वचनं द्रोण त्वया यच्चेह भाषितम् ।

उभयं मे गरीयस्तु ब्रूहि किं करवाणि ते ।

भृशं प्रीतोऽस्मि भद्रं ते ब्रह्मन् स्तोत्रेण सत्तम ॥ २३ ॥

द्रोण! तुम्हारे पिताका यह वचन और तुमने यहाँ जो कुछ कहा है, वह भी मेरे लिये गौरवकी वस्तु है । बोलो, तुम्हारी और कौन- सी इच्छा पूर्ण करूँ? ब्रह्मन्! साधुशिरोमणे!

पृष्ठ 1593

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1593 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

तुम्हारा कल्याण हो । तुम्हारे इस स्तोत्रसे मैं बहुत प्रसन्न हूँ ॥ २३ ॥

द्रोणउवाच

इमे मार्जारकाः शुक्र नित्यमुद्वेजयन्ति नः ।

एतान् कुरुष्व दग्धांस्त्वं हुताशन सबान्धवान् ॥ २४ ॥

द्रोणने कहा- शुक्लस्वरूप अग्ने! ये बिलाव हमें प्रतिदिन उद्विग्न करते रहते हैं ।

हुताशन! आप इन्हें बन्धु बान्धवोंसहित भस्म कर डालिये ॥ २४ ॥

वैशम्पायन उवाच

तथा तत् कृतवानग्निरभ्यनुज्ञाय शार्ङ्गकान् ।

ददाह खाण्डवं दावं समिद्धो जनमेजय ॥ २५ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं—जनमेजय! शार्ङ्गकोंकी अनुमतिसे अग्निदेवने वैसा ही किया और प्रज्वलित होकर वे सम्पूर्ण खाण्डववनको जलाने लगे ॥ २५ ॥

इति श्रीमहाभारते आदिपर्वणि मयदर्शनपर्वणि शार्ङ्गकोपाख्याने एकत्रिंशदधिकद्विशततमोऽध्यायः ॥ २३१ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत आदिपर्वके अन्तर्गत मयदर्शनपर्वमें शार्ङ्गकोपाख्यानविषयक दो सौ इकतीसवाँ अध्याय पूराहुआ ॥ २३१ ॥

पृष्ठ 1594

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1594 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

द्वात्रिंशदधिकद्विशततमोऽध्यायः मन्दपालका अपने बाल -बच्चोंसे मिलना वैशम्पायन उवाच

मन्दपालोऽपि कौरव्य चिन्तयामास पुत्रकान् ।

उक्त्वापि च स तिग्मांशुं नैव शर्माधिगच्छति ॥ १ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं -जनमेजय! मन्दपाल भी अपने पुत्रोंकी चिन्तामें पड़े थे । यद्यपि वे ( उनकी रक्षाके लिये ) अग्निदेवसे प्रार्थना कर चुके थे, तो भी उन्हें शान्ति नहीं मिलती थी ॥ १ ॥

स तप्यमानः पुत्रार्थे लपितामिदमब्रवीत् ।

कथं नु शक्ताः शरणे लपिते मम पुत्रकाः ॥ २ ॥

पुत्रोंके लिये संतप्त होते हुए वे लपितासे बोले— ' लपिते! मेरे बच्चे अपने घोंसलेमें कैसे बच सकेंगे? ॥ २ ॥

वर्धमाने हुतवहे वाते चाशु प्रवायति ।

असमर्था विमोक्षाय भविष्यन्ति ममात्मजाः ॥ ३ ॥

‘ जब अग्निका वेग बढ़ेगा और हवा तीव्र गति से चलने लगेगी, उस समय मेरे बच्चे अपनेको आगसे बचानेमें असमर्थ हो जायँगे ॥ ३ ॥

कथं त्वशक्ता त्राणाय माता तेषां तपस्विनी ।

भविष्यति हि शोकार्ता पुत्रत्राणमपश्यती ॥४ ॥

‘ उनकी तपस्विनी माता स्वयं असमर्थ है, वह बेचारी उनकी रक्षा कैसे करेगी? अपने बच्चोंके बचनेका कोई उपाय न देखकर वह शोकसे आतुर हो जायगी ॥ ४ ॥

कथमुड्डयनेऽशक्तान् पतने च ममात्मजान् ।

संतप्यमाना बहुधा वाशमाना प्रधावती ॥ ५ ॥

‘ मेरे बच्चे उड़ने और पंख फड़फड़ानेमें असमर्थ हैं । उन्हें उस दशामें देखकर संतप्त हो बार- बार चीत्कार करती और दौड़ती हुई जरिता किस दशामें होगी? ॥ ५ ॥

जरितारिः कथं पुत्रः सारिसृक्कः कथं च मे ।

स्तम्बमित्रः कथं द्रोणः कथं सा च तपस्विनी ॥ ६ ॥

' मेरा बेटा जरितारि कैसे होगा, सारिसृक्ककी क्या अवस्था होगी, स्तम्बमित्र और द्रोण कैसे होंगे? तथा वह तपस्विनी जरिता किस हालतमें होगी? ' ॥ ६ ॥

लालप्यमानं तमृषिं मन्दपालं तथा वने ।

लपिता प्रत्युवाचेदं सासूयमिव भारत ॥ ७ ॥

पृष्ठ 1595

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1595 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भारत! मन्दपाल मुनि जब इस प्रकार वनमें ( अपनी स्त्री एवं बच्चोंके लिये) विलाप कर रहे थे, उस समय लपिताने ईर्ष्यापूर्वक कहा— ॥ ७ ॥

न ते पुत्रेष्ववेक्षास्ति यानृषीनुक्तवानसि ।

तेजस्विनो वीर्यवन्तो न तेषां ज्वलनाद् भयम् ॥ ८ ॥

' तुम्हें पुत्रोंको देखनेकी चिन्ता नहीं है । तुमने जिन ऋषियोंके नाम लिये हैं, वे तेजस्वी और शक्तिशाली हैं; उन्हें अग्निसे तनिक भी भय नहीं है ॥ ८ ॥

त्वयाग्नौ ते परीताश्च स्वयं हि मम संनिधौ ।

प्रतिश्रुतं तथा चेति ज्वलनेन महात्मना ॥ ९ ॥

‘ मेरे पास ही तुमने अग्निदेवको स्वयं अपने पुत्र सौंपे थे और उन महात्मा अग्निने भी उनकी रक्षाके लिये प्रतिज्ञा की थी ॥ ९ ॥

लोकपालो न तां वाचमुक्त्वा मिथ्या करिष्यति ।

समक्षं बन्धुकृत्ये न तेन ते स्वस्थ मानसम् ॥ १० ॥

' वे लोकपाल हैं । जब बात दे चुके हैं, तब उसे झूठी नहीं करेंगे । अतः स्वस्थ पुरुष! तुम्हारा मन अपने बच्चोंकी रक्षारूप बन्धुजनोचित कर्तव्यके पालनेके लिये उत्सुक नहीं है ॥ १० ॥

तामेव तु ममामित्रां चिन्तयन् परितप्यसे ।

ध्रुवं मयि न ते स्नेहो यथा तस्यां पुराभवत् ॥ ११ ॥

' तुम तो मेरी दुश्मन उसी जरिता सौतके लिये चिन्ता करते हुए संतप्त हो रहे हो । पहले जरितामें तुम्हारा जैसा स्नेह था वैसा अवश्य ही मुझपर नहीं है ॥ ११ ॥

न हि पक्षवता न्याय्यं निःस्नेहेन सुहृज्जने ।

पीड्यमान उपद्रष्टुं शक्तेनात्मा कथंचन ॥ १२ ॥

‘ जो सहायकोंसे सम्पन्न और शक्तिशाली है' वह मुझ जैसे अपने सुहृद् व्यक्तिपर स्नेह नहीं रखे और अपने आत्मीय जनको पीड़ित देखकर उसकी उपेक्षा करे, यह किसी प्रकार उचित नहीं कहा जा सकता ॥ १२ ॥

गच्छ त्वं जरितामेव यदर्थं परितप्यसे ।

चरिष्याम्यहमप्येका यथा कुपुरुषाश्रिता ॥ १३ ॥

‘ अतः अब तुम उस जरिताके ही पास जाओ, जिसके लिये तुम इतने संतप्त हो रहे हो ।

मैं भी दुष्ट पुरुषके आश्रयमें पड़ी हुई स्त्रीकी भाँति अकेली ही विचरूंगी ' ॥ १३ ॥

मन्दपाल उवाच

नाहमेवं चरे लोके यथा त्वमभिमन्यसे ।

अपत्यहेतोर्विचरे तच्च कृच्छ्रगतं मम ॥ १४ ॥

पृष्ठ 1596

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1596 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मन्दपालने कहा — अरी! तू जैसा समझती है, उस भावसे मैं इस संसारमें नहीं विचरता हूँ । मेरा विचरना तो केवल संतानके लिये होता है । मेरी वह संतान ही संकटमें पड़ी हुई है ॥ १४ ॥

भूतं हित्वा च भाव्यर्थे योऽवलम्बेत् स मन्दधीः ।

अवमन्येत तं लोको यथेच्छसि तथा कुरु ॥ १५ ॥

जो पैदा हुए बच्चोंका परित्याग कर भविष्यमें होनेवालोंका भरोसा करता है, वह मूर्ख है; सब लोग उसका अनादर करते हैं; तेरी जैसी इच्छा हो, वैसा कर ॥ १५ ॥

एष हि प्रज्वलन्नग्निर्लेलिहानो महीरुहान् ।

आविग्ने हृदि संतापं जनयत्यशिवं मम ॥ १६ ॥

यह प्रज्वलित आग सारे वृक्षोंको अपनी लपटोंमें लपेटती हुई मेरे उद्विग्न हृदयमें अमंगलसूचक संताप उत्पन्न कर रही है ॥ १६ ॥

वैशम्पायन उवाच

तस्माद् देशादतिक्रान्ते ज्वलने जरिता पुनः ।

जगाम पुत्रकानेव त्वरिता पुत्रगृद्धिनी ॥ १७ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं - जब अग्निदेव उस स्थानसे हट गये, तब पुत्रोंकी लालसा रखनेवाली जरिता पुनः शीघ्रतापूर्वक अपने बच्चोंके पास गयी ॥ १७ ॥

सा तान् कुशलिनः सर्वान् विमुक्ताञ्जातवेदसः ।

रोरूयमाणान् ददृशे वने पुत्रान् निरामयान् ॥ १८ ॥

उसने देखा, सभी बच्चे आगसे बच गये हैं और सकुशल हैं । उन्हें कुछ भी कष्ट नहीं हुआ है और वे वनमें जोर- जोरसे चहक रहे हैं ॥ १८ ॥

अश्रूणि मुमुचे तेषां दर्शनात् सा पुनः पुनः ।

एकैकश्येन तान् सर्वान् क्रोशमानान्वपद्यत ॥ १ ९ ॥

उन्हें बार- बार देखकर वह नेत्रोंसे आँसू बहाने लगी और बारी - बारीसे पुकारकर वह सभी बच्चोंसे मिली ॥ १ ९ ॥

ततोऽभ्यगच्छत् सहसा मन्दपालोऽपि भारत ।

अथ ते सर्व एवैनं नाभ्यनन्दंस्तदा सुताः ॥ २० ॥

भारत! इतनेमें ही मन्दपाल मुनि भी सहसा वहाँ आ पहुँचे; किंतु उन बच्चोंमेंसे किसीने भी उस समय उनका अभिनन्दन नहीं किया ॥ २० ॥

लालप्यमानमेकैकं जरितां च पुनः पुनः ।

न चैवोचुस्तदा किंचित् तमृषिं साध्वसाधु वा ॥ २१ ॥

वे एक- एक बच्चेसे बोलते और जरिताको भी बारबार बुलाते, परंतु वे लोग उन मुनिसे भला या बुरा कुछ भी नहीं बोले ॥ २१ ॥

पृष्ठ 1597

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1597 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मन्दपाल उवाच

ज्येष्ठः सुतस्ते कतमः कतमस्तस्य चानुजः ।

मध्यमः कतमश्चैव कनीयान् कतमश्च ते ॥ २२ ॥

मन्दपालने पूछा — प्रिये! तुम्हारा ज्येष्ठ पुत्र कौन है, उससे छोटा कौन है, मझला कौन है और सबसे छोटा कौन है? ॥ २२ ॥

एवं ब्रुवन्तं दुःखार्तं किं मां न प्रतिभाषसे ।

कृतवानपि हि त्यागं नैव शान्तिमितो लभे ॥ २३ ॥

मैं इस प्रकार दुःखसे आतुर होकर तुमसे पूछ रहा हूँ, तुम मुझे उत्तर क्यों नहीं देती? यद्यपि मैंने तुम्हें त्याग दिया था, तो भी यहाँसे जानेपर मुझे शान्ति नहीं मिलती थी ॥ २३ ॥

जरितोवाच

किं नु ज्येष्ठेन ते कार्यं किमनन्तरजेन ते ।

किं वा मध्यमजातेन किं कनिष्ठेन वा पुनः ॥ २४ ॥

जरिता बोली - तुम्हें ज्येष्ठ पुत्रसे क्या काम है, उसके बादवालेसे भी क्या लेना है, मझले अथवा छोटे पुत्रसे भी तुम्हें क्या प्रयोजन है? ॥ २४ ॥

यां त्वं मां सर्वतो हीनामुत्सृज्यासि गतः पुरा ।

तामेव लपितां गच्छ तरुणीं चारुहासिनीम् ॥ २५ ॥

पहले तुम मुझे सबसे हीन समझकर त्यागकर जिसके पास चले गये थे, उसी मनोहर मुसकानवाली तरुणी लपिताके पास जाओ ॥ २५ ॥

मन्दपाल उवाच

न स्त्रीणां विद्यते किंचिदमुत्र पुरुषान्तरात् ।

सापत्नकमृते लोके नान्यदर्थविनाशनम् ॥ २६ ॥

मन्दपालने कहा — परलोकमें स्त्रियोंके लिये परपुरुषसे सम्बन्ध और सौतियाडाहको छोड़कर दूसरा कोई दोष उनके परमार्थका नाश करनेवाला नहीं है ॥ २६ ॥

वैराग्निदीपनं चैव भृशमुद्वेगकारि च ।

सुव्रता चापि कल्याणी सर्वभूतेषु विश्रुता ॥ २७ ॥

अरुन्धती महात्मानं वसिष्ठं पर्यशङ्कत ।

विशुद्धभावमत्यन्तं सदा प्रियहिते रतम् ॥ २८ ॥

सप्तर्षिमध्यगं धीरमवमेने च तं मुनिम् ।

अपध्यानेन सा तेन धूमारुणसमप्रभा ।

लक्ष्यालक्ष्या नाभिरूपा निमित्तमिव पश्यति ॥ २ ९ ॥

पृष्ठ 1598

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1598 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यह सौतियाडाह वैरकी आगको भड़कानेवाला और अत्यन्त उद्वेगमें डालनेवाला है । समस्त प्राणियोंमें विख्यात और उत्तम व्रतका पालन करनेवाली कल्याणमयी अरुन्धतीने उन महात्मा वसिष्ठपर भी शंका की थी, जिनका हृदय अत्यन्त विशुद्ध है, जो सदा उनके प्रिय और हितमें लगे रहते हैं और सप्तर्षिमण्डलके मध्यमें विराजमान होते हैं । ऐसे धैर्यवान् मुनिका भी उन्होंने सौतियाडाहके कारण तिरस्कार किया था । इस अशुभ चिन्तनके कारण उनकी अंगकान्ति धूम और अरुणके समान ( मंद) हो गयी। वे कभी लक्ष्य और कभी अलक्ष्य रहकर प्रच्छन्न वेषमें मानो कोई निमित्त देखा करती हैं ॥ २७–२९ ॥

अपत्यहेतोः सम्प्राप्तं तथा त्वमपि मामिह ।

इष्टमेवं गते हि त्वं सा तथैवाद्य वर्तते ॥ ३० ॥

मैं पुत्रोंसे मिलनेके लिये आया हूँ, तो भी तुम मेरा तिरस्कार करती हो और इस प्रकार अभीष्ट वस्तुकी प्राप्ति हो जानेपर जैसे तुम मेरे साथ संदेहयुक्त व्यवहार करती हो, वैसा ही लपिता भी करती है ॥ ३० ॥

न हि भार्येति विश्वासः कार्यः पुंसा कथंचन ।

न हि कार्यमनुध्याति नारी पुत्रवती सती ॥ ३१ ॥

यह मेरी भार्या है, ऐसा मानकर पुरुषको किसी प्रकार भी स्त्रीपर विश्वास नहीं करना चाहिये; क्योंकि नारी पुत्रवती हो जानेपर पतिसेवा आदि अपने कर्तव्योंपर ध्यान नहीं देती ॥ ३१ ॥

वैशम्पायन उवाच

ततस्ते सर्व एवैनं पुत्राः सम्यगुपासते ।

स च तानात्मजान् सर्वानाश्वासयितुमुद्यतः ॥ ३२ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं - तदनन्तर वे सभी पुत्र यथोचितरूपसे अपने पिताके पास आ बैठे और वे मुनि भी उन सब पुत्रोंको आश्वासन देनेके लिये उद्यत हुए ॥ ३२ ॥

इति श्रीमहाभारते आदिपर्वणि मयदर्शनपर्वणि शार्ङ्गकोपाख्याने द्वात्रिंशदधिकद्विशततमोऽध्यायः ॥ २३२ ॥

इस प्रकार श्रीमहाभारत आदिपर्वके अन्तर्गत मयदर्शनपर्वमें शार्ङ्गकोपाख्यानविषयक दो सौ बत्तीसवाँअध्याय पूरा हुआ ॥ २३२ ॥

पृष्ठ 1599

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1599 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

त्रयस्त्रिंशदधिकद्विशततमोऽध्यायः इन्द्रदेवका श्रीकृष्ण और अर्जुनको वरदान तथा श्रीकृष्ण, अर्जुन और मयासुरका अग्निसे विदा लेकर एक साथ यमुनातटपर बैठना मन्दपाल उवाच

युष्माकमपवर्गार्थं विज्ञप्तो ज्वलनो मया ।

अग्निना च तथेत्येवं प्रतिज्ञातं महात्मना ॥ १ ॥

मन्दपाल बोले — मैंने अग्निदेवसे यह प्रार्थना की थी कि वे तुमलोगोंको दाहसे मुक्त कर दें । महात्मा अग्निने भी वैसा करनेकी प्रतिज्ञा कर ली थी ॥ १ ॥

अग्नेर्वचनमाज्ञाय मातुर्धर्मज्ञता च वः ।

भवतां च परं वीर्यं पूर्वं नाहमिहागतः ॥ २ ॥

अग्निके दिये हुए वचनको स्मरण करके, तुम्हारी माताकी धर्मज्ञताको जानकर और तुमलोगोंमें भी महान् शक्ति है, इस बातको समझकर ही मैं पहले यहाँ नहीं आया था ॥ २ ॥

न संतापो हि वः कार्यः पुत्रका हृदि मां प्रति ।

ऋषीन् वेद हुताशोऽपि ब्रह्म तद् विदितं च वः ॥ ३ ॥

बच्चो! तुम्हें मेरे प्रति अपने हृदयमें संताप नहीं करना चाहिये । तुमलोग ऋषि हो, यह बात अग्निदेव भी जानते हैं; क्योंकि तुम्हें ब्रह्मतत्त्वका बोध हो चुका है ॥ ३ ॥

वैशम्पायन उवाच

एवमाश्वासितान् पुत्रान् भार्यामादाय स द्विजः ।

मन्दपालस्ततो देशादन्यं देशं जगाम ह ॥ ४ ॥

वैशम्पायनजी कहते हैं -जनमेजय! इस प्रकार आश्वस्त किये हुए अपने पुत्रों और पत्नी जरिताको साथ ले द्विज मन्दपाल उस देशसे दूसरे देशमें चले गये ॥ ४ ॥

भगवानपि तिग्मांशुः समिद्धः खाण्डवं ततः ।

ददाह सह कृष्णाभ्यां जनयञ्जगतो हितम् ॥ ५ ॥

उधर प्रज्वलित हुए प्रचण्ड ज्वालाओंवाले भगवान् हुताशनने भी जगत्का हित करनेके लिये भगवान् श्रीकृष्ण और अर्जुनकी सहायतासे खाण्डववनको जला दिया ॥ ५ ॥

वसामेदोवहाः कुल्यास्तत्र पीत्वा च पावकः ।

जगाम परमां तृप्तिं दर्शयामास चार्जुनम् ॥ ६ ॥

पृष्ठ 1600

महाभारत — खण्ड १, पृष्ठ 1600 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वहाँ मज्जा और मेदकी कई नहरें बह चलीं और उन सबको पीकर अग्निदेव पूर्ण तृप्त हो गये । तत्पश्चात् उन्होंने अर्जुनको दर्शन दिया ॥ ६ ॥

ततोऽन्तरिक्षाद् भगवानवतीर्य पुरंदरः ।

मरुद्गणैर्वृतः पार्थं केशवं चेदमब्रवीत् ॥ ७ ॥

उसी समय भगवान् इन्द्र मरुद्गणों एवं अन्य देवताओंके साथ आकाशसे उतरे और अर्जुन तथा श्रीकृष्णसे इस प्रकार बोले-— ॥ ७ ॥

कृतं युवाभ्यां कर्मेदममरैरपि दुष्करम् ।

वरं वृणीतं तुष्टोऽस्मि दुर्लभं पुरुषेष्विह ॥ ८ ॥

‘ आप दोनोंने यह ऐसा कार्य किया है, जो देवताओंके लिये भी दुष्कर है । मैं बहुत प्रसन्न हूँ। इस लोकमें मनुष्योंके लिये जो दुर्लभ हो ऐसा कोई वर आप दोनों माँग लें' ॥ ८ ॥

पार्थस्तु वरयामास शक्रादस्त्राणि सर्वशः ।

प्रदातुं तच्च शक्रस्तु कालं चक्रे महाद्युतिः ॥ ९ ॥

तब अर्जुनने इन्द्रसे सब प्रकारके दिव्यास्त्र माँगे । महातेजस्वी इन्द्रने उन अस्त्रोंको देनेके लिये समय निश्चित कर दिया ॥ ९ ॥

यदा प्रसन्नो भगवान् महादेवो भविष्यति ।

तदा तुभ्यं प्रदास्यामि पाण्डवास्त्राणि सर्वशः ॥ १० ॥