श्रीगणेशाय नमः।

श्रीमद्भागवत महापुराण - १ — पृष्ठ 1021–1030

श्रीमद्भागवत महापुराण - १ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 1021–1030

पृष्ठ 1021

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1021 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यदपि दिगिभजयिनो यज्विनो ये वै राजर्षयः किं तु परं मृधे शयीरन्नस्यामेव ममेयमिति कृतवैरानुबन्धा यां विसृज्य स्वयमुपसंहृताः || ४० || कर्मवल्लीमवलम्ब्य तत आपदः कथञ्चिन्नरकाद्विमुक्तः पुनरप्येवं संसाराध्वनि वर्तमानो नरलोकसार्थमुपयाति एवमुपरि गतोऽपि ॥४१ ॥

वृक्षोंके समान जिनका लौकिक सुख ही फल है - उन घरोंमें ही सुख मानकर वानरोंकी भाँति स्त्री - पुत्रादिमें आसक्त होकर यह अपना सारा समय मैथुनादि विषय - भोगोंमें ही बिता देता है ॥३२ ॥

इस प्रकार प्रवृत्तिमार्गमें पड़कर सुख - दुःख भोगता हुआ यह जीव रोगरूपी गिरि - गुहामें फँसकर उसमें रहनेवाले मृत्युरूप हाथीसे डरता रहता है ॥३३ ॥

कभी - कभी शीत, वायु आदि अनेक प्रकारके आधिदैविक, आधिभौतिक और आध्यात्मिक दुःखोंकी निवृत्ति करनेमें जब असफल हो जाता है, तब उस समय अपार विषयोंकी चिन्तासे यह खिन्न हो उठता है ॥३४ ॥

कभी आपसमें क्रय - विक्रय आदि व्यापार करनेपर बहुत कंजूसी करनेसे इसे थोड़ा - सा धन हाथ लग जाता है ॥३५ ॥

कभी धन नष्ट हो जानेसे जब इसके पास सोने, बैठने और खाने आदिकी भी कोई सामग्री नहीं रहती, तब अपने अभीष्ट भोग न मिलनेसे यह उन्हें चोरी आदि बुरे उपायोंसे पानेका निश्चय करता है । इससे इसे जहाँ - तहाँ दूसरोंके हाथसे बहुत अपमानित होना पड़ता है ॥३६ ॥

इस प्रकार धनकी आसक्तिसे परस्पर वैरभाव बढ़ जानेपर भी यह अपनी पूर्ववासनाओंसे विवश होकर आपसमें विवाहादि सम्बन्ध करता और छोड़ता रहता ॥३७ ॥

इस संसारमार्गमें चलनेवाला यह जीव अनेक प्रकारके क्लेश और विघ्न - बाधाओंसे बाधित होनेपर भी मार्गमें जिसपर जहाँ आपत्ति आती है अथवा जो कोई मर जाता है; उसे जहाँ - का - तहाँ छोड़ देता है; तथा नये जन्मे हुओंको साथ लगाता है, कभी किसीके लिये शोक करता है, किसीका दुःख देखकर मूर्च्छित हो जाता है, किसीके वियोग होनेकी आशंकासे भयभीत हो उठता है, किसीसे झगड़ने लगता है, कोई आपत्ति आती है तो रोने - चिल्लाने लगता है, कहीं कोई मनके अनुकूल बात हो गयी तो प्रसन्नताके मारे फूला नहीं समाता, कभी गाने लगता है और कभी उन्हींके लिये बँधनेमें भी नहीं हिचकता । साधुजन इसके पास कभी नहीं आते, यह साधुसंगसे सदा वंचित रहता है । इस प्रकार यह निरन्तर आगे ही बढ़ रहा है । जहाँसे इसकी यात्रा आरम्भ हुई है और जिसे इस मार्गकी अन्तिम अवधि कहते हैं, उस परमात्माके पास यह अभीतक नहीं लौटा है ॥ ३८ ॥

तस्येदमुपगायन्ति–

आर्षभस्येह राजर्षेर्मनसापि महात्मनः ।

नानुवर्त्मार्हति नृपो मक्षिकेव गरुत्मतः ॥४२

पृष्ठ 1022

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1022 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

यो दुस्त्यजान्दारसुतान् सुहृद्राज्यं हृदिस्पृशः ।

जहौ युवैव मलवदुत्तमश्लोकलालसः ॥४३

परमात्मातक तो योगशास्त्रकी भी गति नहीं है; जिन्होंने सब प्रकारके दण्ड ( शासन ) -का त्याग कर दिया है, वे निवृत्तिपरायण संयतात्मा मुनिजन ही उसे प्राप्त कर पाते हैं ॥ ३ ९ ॥ जो दिग्गजोंको जीतनेवाले और बड़े - बड़े यज्ञोंका अनुष्ठान करनेवाले राजर्षि हैं उनकी भी वहाँतक गति नहीं है । वे संग्रामभूमिमें शत्रुओंका सामना करके केवल प्राणपरित्याग ही करते हैं तथा जिसमें ‘ यह मेरी है ', ऐसा अभिमान करके वैर ठाना था— उस पृथ्वीमें ही अपना शरीर छोड़कर स्वयं परलोकको चले जाते हैं । इस संसारसे वे भी पार नहीं होते ॥४० ॥

अपने पुण्यकर्मरूप लताका आश्रय लेकर यदि किसी प्रकार यह जीव इन आपत्तियोंसे अथवा नरकसे छुटकारा पा भी जाता है, तो फिर इसी प्रकार संसारमार्गमें भटकता हुआ इस जनसमुदायमें मिल जाता है । यही दशा स्वर्गादि ऊर्ध्वलोकोंमें जानेवालोंकी भी है ॥४१ ॥

राजन्! राजर्षि भरतके विषयमें पण्डितजन ऐसा कहते हैं - ' जैसे गरुडजीकी होड़ कोई मक्खी नहीं कर सकती, उसी प्रकार राजर्षि महात्मा भरतके मार्गका कोई अन्य राजा मनसे भी अनुसरण नहीं कर सकता ॥४२ ॥

उन्होंने पुण्यकीर्ति श्रीहरिमें अनुरक्त होकर अति मनोरम स्त्री, पुत्र, मित्र और राज्यादिको युवावस्थामें ही विष्ठाके समान त्याग दिया था; दूसरोंके लिये तो इन्हें त्यागना बहुत ही कठिन है ॥४३ ॥

य यो दुस्त्यजान् क्षितिसुतस्वजनार्थदारान्

प्रार्थ्यां श्रियं सुरवरैः सदयावलोकाम् ।

नैच्छन्नृपस्तदुचितं महतां मधुद्विट्-सेवानुरक्तमनसामभवोऽपि फल्गुः ॥ ४४

यज्ञाय धर्मपतये विधिनैपुणाय योगाय सांख्यशिरसे प्रकृतीश्वराय । नारायणाय हरये नम इत्युदारं इदं हास्यन्मृगत्वमपि यः समुदाजहार ॥४५ भागवतसभाजितावदातगुणकर्मणो राजर्षेर्भरतस्यानुचरितं स्वस्त्ययनमायुष्यं धन्यं यशस्यं स्वर्ग्यापवर्ग्यं वानुशृणोति आख्यास्यति अभिनन्दति च सर्वा एवाशिष आत्मन आशास्ते न काञ्चन परत इति ॥ ४६ ॥

उन्होंने अति दुस्त्यज पृथ्वी, पुत्र, स्वजन, सम्पत्ति और स्त्रीकी तथा जिसके लिये बड़े-बड़े देवता भी लालायित रहते हैं किन्तु जो स्वयं उनकी दयादृष्टिके लिये उनपर दृष्टिपात करती रहती थी — उस लक्ष्मीकी भी, लेशमात्र इच्छा नहीं की । यह सब उनके लिये उचित ही था; क्योंकि जिन महानुभावोंका चित्त भगवान् मधुसूदनकी सेवामें अनुरक्त हो गया है, उनकी

पृष्ठ 1023

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1023 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

दृष्टिमें मोक्षपद भी अत्यन्त तुच्छ है ॥४४ ॥

उन्होंने मृगशरीर छोड़नेकी इच्छा होनेपर उच्चस्वरसे कहा था कि धर्मकी रक्षा करनेवाले, धर्मानुष्ठानमें निपुण, योगगम्य, सांख्यके प्रतिपाद्य, प्रकृतिके अधीश्वर यज्ञमूर्ति सर्वान्तर्यामी श्रीहरिको नमस्कार है । ' ॥४५ ॥

राजन्! राजर्षि भरतके पवित्र गुण और कर्मोंकी भक्तजन भी प्रशंसा करते हैं । उनका यह चरित्र बड़ा कल्याणकारी, आयु और धनकी वृद्धि करनेवाला, लोकमें सुयश बढ़ानेवाला और अन्तमें स्वर्ग तथा मोक्षकी प्राप्ति करानेवाला है । जो पुरुष इसे सुनता या सुनाता है और इसका अभिनन्दन करता है, उसकी सारी कामनाएँ स्वयं ही पूर्ण हो जाती हैं; दूसरोंसे उसे कुछ भी नहीं माँगना पड़ता ॥४६ ॥

इति श्रीमद्भागवते महापुराणे पारमहंस्यां संहितायां पञ्चमस्कन्धे भरतोपाख्याने पारोक्ष्यविवरणं नाम चतुर्दशोऽध्यायः ॥१४ ॥

१. प्रा ० पा ० — पोपशमनां । १. प्रा ० पा ० — यत्किंचित्साक्षाद्धर्मौप । २. प्रा ० पा ० - यत् परमपुरुषा ० । ३. प्रा ० पा०— दर्शनस्वादनावघ्राणसङ्कल्प - संव्यवसाय ० । ४. प्रा ० पा ० - यथा सार्थिकस्य त ० । ५. प्रा ० पा ० — निमिषतो ० । ६. प्रा ० पा ० - रतो दंशमशकापसदै ० । १. प्रा ० पा ० — परुषसंरभसाटोपं प्रत्यक्षं वा रिपुराज ० । १. प्रा ० पा ० — मतिर्विदिक्स्रोतः स्वनेन स्खलन ० । २. प्रा ० पा ० - मृत इव । ३. प्रा ० पा ० -गृहीतगतसारः ।

पृष्ठ 1024

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1024 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अथ पञ्चदशोऽध्यायः भरतके वंशका वर्णन श्रीशुक उवाच भरतस्यात्मजः सुमतिर्नामाभिहितो यमु ह वाव केचित्पाखण्डिन ऋषभपदवीमनुवर्तमानं चानार्या अवेदसमाम्नातां देवतां स्वमनीषया पापीयस्या कलौ कल्पयिष्यन्ति ॥१ ॥ तस्माद् वृद्धसेनायां देवताजिन्नाम पुत्रोऽभवत् ॥२ ॥ अथासुर्यां

तत्तनयो देवद्युम्नस्ततो धेनुमत्यां सुतः परमेष्ठी तस्य सुवर्चलायां प्रतीह उपजातः ॥३ ॥

य आत्मविद्यामाख्याय स्वयं संशुद्धो महापुरुषमनुसस्मार || ४ || प्रतीहात्सुवर्चलायां प्रतिहर्त्रादयस्त्रय आसन्निज्याकोविदाः सूनवः प्रतिहर्तुः स्तुत्यामजभूमानावजनिषाताम् || ५ || भूम्न ऋषिकुल्यायामुद्गीथस्ततः प्रस्तावो देवकुल्यायां प्रस्तावान्नियुत्सायां हृदयज आसीद्विभुर्विभो रत्यां च पृथुषेणस्तस्मान्नक्त आकूत्यां जज्ञे नक्ताद् द्रुतिपुत्रो गयो राजर्षिप्रवर उदारश्रवा अजायत साक्षाद्भगवतो विष्णोर्जगद्रिरक्षिषया गृहीतसत्त्वस्य कलाऽऽत्म - वत्त्वादिलक्षणेन महापुरुषतां प्राप्तः ॥६ ॥ स वै स्वधर्मेण प्रजापालनपोषणप्रीणनोपलाल-नानुशासनलक्षणेनेज्यादिना च भगवति महापुरुषे परावरे ब्रह्मणि

सर्वात्मनार्पितपरमार्थलक्षणेन ब्रह्मविच्चरणानुसेवयाऽऽपादितभगवद्भक्तियोगेन चाभीक्ष्णशः परिभावितातिशुद्धमतिरुपरतानात्म्य स्वयमुपलभ्यमानब्रह्मात्मानुभवोऽपि निरभिमान एवावनिमजूगुपत् ॥७ ॥

आत्मनि श्रीशुकदेवजी कहते हैं - राजन्! भरतजीका पुत्र सुमति था, यह पहले कहा जा चुका है । उसने ऋषभदेवजीके मार्गका अनुसरण किया । इसीलिये कलियुगमें बहुत - से पाखण्डी अनार्य पुरुष अपनी दुष्ट बुद्धिसे वेदविरुद्ध कल्पना करके उसे देवता मानेंगे ॥१ ॥ उसकी

पत्नी वृद्धसेनासे देवताजित नामक पुत्र हुआ ॥२ ॥ देवताजित्के असुरीके गर्भसे देवद्युम्न,

देवद्युम्नके धेनुमतीसे परमेष्ठी और उसके सुवर्चलाके गर्भसे प्रतीह नामका पुत्र हुआ ॥३ ॥

तस्येमां गाथां पाण्डवेय पुराविद उपगायन्ति ॥ ८ ॥

गयं नृपः कः प्रतियाति कर्मभि-र्यज्वाभिमानी बहुविद्धर्मगोप्ता । समागतश्रीः सदसस्पतिः सतां सत्सेवकोऽन्यो भगवत्कलामृते ॥९ यमभ्यषिञ्चन् परया मुदा सती: सत्याशिषो दक्षकन्याः सरिद्भिः । यस्य प्रजानां दुदुहे धराऽऽशिषो

पृष्ठ 1025

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1025 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

निराशिषो गुणवत्सस्नुतोधाः ॥ १० इसने अन्य पुरुषोंको आत्मविद्याका उपदेशकर स्वयं शुद्धचित्त होकर परमपुरुष श्रीनारायणका साक्षात् अनुभव किया था || ४ || प्रतीहकी भार्या सुवर्चलाके गर्भसे प्रतिहर्ता, प्रस्तोता और उद्गाता नामके तीन पुत्र हुए । ये यज्ञादि कर्मोंमें बहुत निपुण थे । इनमें प्रतिहर्ताकी भार्या स्तुति थी । उसके गर्भसे अज और भूमा नामके दो पुत्र हुए || ५ || भूमाके ऋषिकुल्यासे उद्गीथ, उसके देवकुल्यासे प्रस्ताव और प्रस्तावके नियुत्साके गर्भसे विभु नामका पुत्र हुआ । विभुके रतिके उदरसे पृथुषेण, पृथुषेणके आकूतिसे नक्त और नक्तके द्रुतिके गर्भसे उदारकीर्ति राजर्षिप्रवर गयका जन्म हुआ । ये जगत्की रक्षाके लिये सत्त्वगुणको स्वीकार करनेवाले साक्षात् भगवान् विष्णुके अंश माने जाते थे । संयमादि अनेकों गुणोंके कारण इनकी महापुरुषोंमें गणना की जाती है || ६ || महाराज गयने प्रजाके पालन, पोषण, रंजन, लाड़ - चाव और शासनादि करके तथा तरह - तरहके यज्ञोंका अनुष्ठान करके निष्कामभावसे केवल भगवत्प्रीतिके लिये अपने धर्मोंका आचरण किया । इससे उनके सभी कर्म सर्वश्रेष्ठ परमपुरुष परमात्मा श्रीहरिके अर्पित होकर परमार्थरूप बन गये थे । इससे तथा ब्रह्मवेत्ता महापुरुषोंके चरणोंकी सेवासे उन्हें भक्तियोगकी प्राप्ति हुई । तब निरन्तर भगवच्चिन्तन करके उन्होंने अपना चित्त शुद्ध किया और देहादि अनात्मवस्तुओंसे अहंभाव हटाकर वे अपने आत्माको ब्रह्मरूप अनुभव करने लगे । यह सब होनेपर भी वे निरभिमान होकर पृथ्वीका पालन करते रहे ॥७ ॥

परीक्षित्! प्राचीन इतिहासको जाननेवाले महात्माओंने राजर्षि गयके विषयमें यह गाथा कही है ॥८ ॥ ‘ अहो! अपने कर्मोंसे महाराज गयकी बराबरी और कौन राजा कर सकता है?

वे साक्षात् भगवान्की कला ही थे । उन्हें छोड़कर और कौन इस प्रकार यज्ञोंका विधिवत् अनुष्ठान करनेवाला, मनस्वी, बहुज्ञ, धर्मकी रक्षा करनेवाला, लक्ष्मीका प्रियपात्र, साधुसमाजका शिरोमणि और सत्पुरुषोंका सच्चा सेवक हो सकता है? ' ॥९ ॥

सत्यसंकल्पवाली परम साध्वी श्रद्धा, मैत्री और दया आदि दक्षकन्याओंने गंगा आदि नदियोंके सहित बड़ी प्रसन्नतासे उनका अभिषेक किया था तथा उनकी इच्छा न होनेपर भी वसुन्धराने गौ जिस प्रकार बछड़ेके स्नेहसे पिन्हाकर दूध देती है, उसी प्रकार उनके गुणोंपर रीझकर प्रजाको धन - रत्नादि सभी अभीष्ट पदार्थ दिये थे || १० || उन्हें कोई कामना न थी, तब भी वेदोक्त कर्मोंने उनको सब प्रकारके भोग दिये, राजाओंने युद्धस्थलमें उनके बाणोंसे सत्कृत होकर नाना प्रकारकी भेंटें दीं तथा ब्राह्मणोंने दक्षिणादि धर्मसे सन्तुष्ट होकर उन्हें परलोकमें मिलनेवाले अपने धर्मफलका छठा अंश दिया ॥ ११ ॥ उनके यज्ञमें बहुत अधिक सोमपान

करनेसे इन्द्र उन्मत्त हो गये थे, तथा उनके अत्यन्त श्रद्धा तथा विशुद्ध और निश्चल भक्तिभावसे समर्पित किये हुए यज्ञफलको भगवान् यज्ञपुरुषने साक्षात् प्रकट होकर ग्रहण किया था ॥१२ ॥ जिनके तृप्त होनेसे ब्रह्माजीसे लेकर देवता, मनुष्य, पशु - पक्षी, वृक्ष एवं

तृणपर्यन्त सभी जीव तत्काल तृप्त हो जाते हैं - वे विश्वात्मा श्रीहरि नित्यतृप्त होकर भी राजर्षि गयके यज्ञमें तृप्त हो गये थे । इसलिये उनकी बराबरी कोई दूसरा व्यक्ति कैसे कर

पृष्ठ 1026

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1026 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

सकता है? ॥१३ ॥

छन्दांस्यकामस्य च यस्य कामान् दुदूहुराजहुरथो बलिं नृपाः । प्रत्यञ्चिता युधि धर्मेण विप्रा यदाशिषां षष्ठमंशं परेत्य ॥११ यस्याध्वरे भगवानध्वरात्मा

मघोनि माद्यत्युरुसोमपीथे ।

श्रद्धाविशुद्धाचलभक्तियोग-समर्पितेज्याफलमाजहार ॥१२

यत्प्रीणनाद्बर्हिषि देवतिर्यङ् मनुष्यवीरुत्तृणमाविरिञ्चात् । प्रीयेत सद्यः स ह विश्वजीवः प्रीतः स्वयं प्रीतिमगाद्गयस्य ॥१३ गयाद्गयन्त्यां चित्ररथः सुगतिरवरोधन इति त्रयः पुत्रा बभूवुश्चित्ररथादूर्णायां सम्राडजनिष्ट ॥१४ ॥ तत उत्कलायां मरीचिर्मरीचेर्बिन्दुमत्यां बिन्दुमानुदपद्यत

तस्मा॒त्सरघायां मधुर्नामाभवन्मधोः सुमनसि वीरव्रतस्ततो भोजायां मन्थुप्रमन्थू जज्ञाते मन्थोः सत्यायां भौवनस्ततो दूषणायां त्वष्टाजनिष्ट त्वष्टुर्विरोचनायां विरजो विरजस्य शतजित्प्रवरं पुत्रशतं कन्या च विषूच्यां किल जातम् ॥१५ ॥

तत्रायं श्लोकः-प्रैयव्रतं वंशमिमं विरजश्चरमोद्भवः ।

अकरोदत्यलं कीर्त्या विष्णुः सुरगणं यथा ॥ १६

महाराज गयके गयन्तीके गर्भसे चित्ररथ, सुगति और अवरोधन नामक तीन पुत्र हुए । उनमें चित्ररथकी पत्नी ऊर्णासे सम्राट्का जन्म हुआ ॥१४ ॥ सम्राट्के उत्कलासे मरीचि और

मरीचिके बिन्दुमतीसे बिन्दुमान् नामक पुत्र हुआ । उसके सरघासे मधु, मधुके सुमनासे वीरव्रत और वीरव्रतके भोजासे मन्थु और प्रमन्थु नामके दो पुत्र हुए उनमेंसे मन्थुके सत्याके गर्भसे भौवन, भौवनके दूषणाके उदरसे त्वष्टा, त्वष्टाके विरोचनासे विरज और विरजके विषूची नामकी भार्यासे शतजित् आदि सौ पुत्र और एक कन्याका जन्म हुआ ॥१५ ॥ विरजके

विषयमें यह श्लोक प्रसिद्ध है— ' जिस प्रकार भगवान् विष्णु देवताओंकी शोभा बढ़ाते हैं, उसी प्रकार इस प्रियव्रतवंशको इसमें सबसे पीछे उत्पन्न हुए राजा विरजने अपने सुयशसे विभूषित किया था ' ॥१६ ॥

इति श्रीमद्भागवते महापुराणे पारमहंस्यां संहितायां पञ्चमस्कन्धे प्रियव्रतवंशानुकीर्तनं नाम पञ्चदशोऽध्यायः ॥१५ ॥

पृष्ठ 1027

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1027 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

पृष्ठ 1028

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1028 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अथ षोडशोऽध्यायः भुवनकोशका वर्णन राजोवाच उक्तस्त्वया भूमण्डलायामविशेषो यावदादित्यस्तपति यत्र चासौ ज्योतिषां गणैश्चन्द्रमा वा सह दृश्यते || १२ || तत्रापि प्रियव्रतरथचरणपरिखातैः सप्तभिः सप्त सिन्धव उपक्लृप्ता यत एतस्याः सप्तद्वीपविशेष - विकल्पस्त्वया भगवन् खलु सूचित एतदेवाखिलमहं मानतो लक्षणतश्च सर्वं विजिज्ञासामि || २ || भगवतो गुणमये स्थूलरूप आवेशितं मनो ह्यगुणेऽपि सूक्ष्मतम आत्मज्योतिषि परे ब्रह्मणि भगवति वासुदेवाख्ये क्षममावेशितुं तदु हैतद् गुरोऽर्हस्यनुवर्णयितुमिति ॥३ ॥

ऋषिरुवाच न वै महाराज भगवतो मायागुणविभूतेः काष्ठां मनसा वचसा वाधिगन्तुमलं विबुधायुषापि पुरुषस्तस्मात्प्राधान्येनैव भूगोलकविशेषं नामरूपमानलक्षणतो व्याख्यास्यामः ॥ ४ ॥ यो वायं द्वीपः कुवलयकमलकोशाभ्यन्तरकोशो नियुत-योजनविशालः ॥५ ॥ यस्मिन्नव वर्षाणि

समवर्तुलो समवर्तुलो यथा पुष्करपत्रम् नवयोजनसहस्रायामानि अष्टभिर्मर्यादागिरिभिः सुविभक्तानि भवन्ति || ६ || एषां मध्ये इलावृतं नामाभ्यन्तरवर्षं यस्य नाभ्यामवस्थितः सर्वतः सौवर्णः कुलगिरिराजो मेरुद्वपायामसमुन्नाहः कर्णिकाभूतः कुवलय - कमलस्य मूर्धनि द्वात्रिंशत् सहस्रयोजनविततो मूले षोडशसहस्रं तावतान्तर्भूम्यां प्रविष्टः ॥ ७ ॥

राजा परीक्षित्ने कहा – मुनिवर! जहाँतक सूर्यका प्रकाश है और जहाँतक तारागणके सहित चन्द्रदेव दीख पड़ते हैं, वहाँतक आपने भूमण्डलका विस्तार बतलाया है ॥१ ॥ उसमें

भी आपने बतलाया कि महाराज प्रियव्रतके रथके पहियोंकी सात लीकोंसे सात समुद्र बन गये थे, जिनके कारण इस भूमण्डलमें सात द्वीपोंका विभाग हुआ । अतः भगवन्! अब मैं इन सबका परिमाण और लक्षणोंके सहित पूरा विवरण जानना चाहता हूँ || २ || क्योंकि जो मन भगवान्के इस गुणमय स्थूल विग्रहमें लग सकता है, उसीका उनके वासुदेवसंज्ञक स्वयंप्रकाश निर्गुण ब्रह्मरूप सूक्ष्मतम स्वरूपमें भी लगना सम्भव है । अतः गुरुवर! इस विषयका विशदरूपसे वर्णन करनेकी कृपा कीजिये ॥ ३ ॥

श्रीशुकदेवजी बोले – महाराज! भगवान्‌की मायाके गुणोंका इतना विस्तार है कि यदि कोई पुरुष देवताओंके समान आयु पा ले, तो भी मन या वाणीसे इसका अन्त नहीं पा सकता । इसलिये हम नाम, रूप, परिमाण और लक्षणोंके द्वारा मुख्य - मुख्य बातोंको लेकर ही इस भूमण्डलकी विशेषताओंका वर्णन करेंगे || ४ || यह जम्बूद्वीप - जिसमें हम रहते हैं,

पृष्ठ 1029

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1029 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

भूमण्डलरूप कमलके कोशस्थानीय जो सात द्वीप हैं, उनमें सबसे भीतरका कोश है । इसका विस्तार एक लाख योजन है और यह कमलपत्रके समान गोलाकार है ॥५ ॥ इसमें नौ - नौ

हजार योजन विस्तारवाले नौ वर्ष हैं, जो इनकी सीमाओंका विभाग करनेवाले आठ पर्वतोंसे बँटे हुए हैं ॥६ ॥ इनके बीचो - बीच इलावृत नामका दसवाँ वर्ष है, जिसके मध्यमें

कुलपर्वतोंका राजा मेरुपर्वत है । वह मानो भूमण्डलरूप कमलकी कर्णिका ही है । वह ऊपरसे नीचेतक सारा - का - सारा सुवर्णमय है और एक लाख योजन ऊँचा है । उसका विस्तार शिखरपर बत्तीस हजार और तलैटीमें सोलह हजार योजन है तथा सोलह हजार योजन ही वह भूमिके भीतर घुसा हुआ है अर्थात् भूमिके बाहर उसकी ऊँचाई चौरासी हजार योजन है ॥७ ॥

उत्तरोत्तरेणेलावृतं नीलः श्वेतः शृङ्गवानिति त्रयो रम्यकहिरण्मयकुरूणां वर्षाणां मर्यादागिरयः प्रागायता उभयतः क्षारोदावधयो द्विसहस्रपृथव एकैकशः पूर्वस्मात्पूर्वस्मादुत्तर उत्तरो दशांशाधिकांशेन दैर्घ्य एव ह्रसन्ति ॥८ ॥

एवं दक्षिणेनेलावृतं निषधो हेमकूटो हिमालय इति प्रागायता यथा नीलादयोऽयुतयोजनोत्सेधा हरिवर्षकिम्पुरुष भारतानां यथासंख्यम् ॥९ ॥

तथैवेलावृतमपरेण पूर्वेण च माल्यवद्गन्ध - मादनावानीलनिषधायतौ द्विसहस्रं पप्रथतुः केतुमालभद्राश्वयोः सीमानं विदधाते || १० || मन्दरो मेरुमन्दरः सुपार्श्वः कुमुद इत्ययुतयोजन - विस्तारोन्नाहा मेरोश्चतुर्दिशमवष्टम्भगिरय उपक्लृप्ताः ॥ ११ ॥ चतुर्ष्वतेषु

चूतजम्बू - कदम्बन्यग्रोधाश्चत्वारः पादपप्रवराः पर्वत- केतव इवाधिसहस्रयोजनोन्नाहास्तावद् विटप - विततयः शतयोजनपरिणाहाः ॥१२ ॥

ह्रदाश्चत्वारः पयोमध्विक्षुरसमृष्टजला यद् उपस्पर्शिन उपदेवगणा योगैश्वर्याणि स्वाभावि - कानि भरतर्षभ धारयन्ति || १३ || देवोद्यानानि च भवन्ति चत्वारि नन्दनं चैत्ररथं वैभ्राजकं सर्वतोभद्रमिति ॥१४ ॥ येष्वमरपरिवृढाः सह

सुरललनाललामयूथपतय उपदेवगणैरुपगीयमानमहिमानः किल विहरन्ति ॥ १५ ॥

इलावृतवर्षके उत्तरमें क्रमशः नील, श्वेत और शृंगवान् नामके तीन पर्वत हैं— जो रम्यक, हिरण्मय और कुरु नामके वर्षोंकी सीमा बाँधते हैं । वे पूर्वसे पश्चिमतक खारे पानीके समुद्रतक फैले हुए हैं । उनमेंसे प्रत्येककी चौड़ाई दो हजार योजन है तथा लम्बाईमें पहलेकी अपेक्षा पिछला क्रमशः दशमांशसे कुछ अधिक कम है, चौड़ाई और ऊँचाई तो सभीकी समान है ॥८ ॥

इसी प्रकार इलावृतके दक्षिणकी ओर एकके बाद एक निषध, हेमकूट और हिमालय नामके तीन पर्वत हैं । नीलादि पर्वतोंके समान ये भी पूर्व - पश्चिमकी ओर फैले हुए हैं और दस-दस हजार योजन ऊँचे हैं । इनसे क्रमशः हरिवर्ष, किम्पुरुष और भारतवर्षकी सीमाओंका विभाग होता है ॥९ ॥ इलावृतके पूर्व और पश्चिमकी ओर - उत्तरमें नील पर्वत और दक्षिणमें

निषध पर्वततक फैले हुए गन्धमादन और माल्यवान् नामके दो पर्वत हैं । इनकी चौड़ाई दो - दो हजार योजन है और ये भद्राश्व एवं केतुमाल नामक दो वर्षोंकी सीमा निश्चित करते हैं ॥१० ॥

इनके सिवा मन्दर, मेरुमन्दर, सुपार्श्व और कुमुद – ये चार दस - दस हजार योजन ऊँचे और

पृष्ठ 1030

श्रीमद्भागवत महापुराण - १, पृष्ठ 1030 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

उतने ही चौड़े पर्वत मेरु पर्वतकी आधारभूता थूनियोंके समान बने हुए हैं ॥ ११ ॥ इन चारोंके

ऊपर इनकी ध्वजाओंके समान क्रमशः आम, जामुन, कदम्ब और बड़के चार पेड़ हैं । इनमेंसे प्रत्येक ग्यारह सौ योजन ऊँचा है और इतना ही इनकी शाखाओंका विस्तार है । इनकी मोटाई सौ - सौ योजन है ॥१२ ॥ भरतश्रेष्ठ! इन पर्वतोंपर चार सरोवर भी हैं - जो क्रमशः दूध, मधु,

ईखके रस और मीठे जलसे भरे हुए हैं । इनका सेवन करनेवाले यक्ष - किन्नरादि उपदेवोंको स्वभावसे ही योगसिद्धियाँ प्राप्त ॥१३ ॥ इनपर क्रमशः नन्दन, चैत्ररथ, वैभ्राजक और

सर्वतोभद्र नामके चार दिव्य उपवन भी हैं ॥१४ ॥ इनमें प्रधान - प्रधान देवगण अनेकों

सुरसुन्दरियोंके नायक बनकर साथ - साथ विहार करते हैं । उस समय गन्धर्वादि उपदेवगण इनकी महिमाका बखान किया करते हैं ॥१५ ॥

मन्दरोत्सङ्ग एकादशशतयोजनोत्तुङ्गदेवचूत - शिरसो फलान्यमृतकल्पानि गिरिशिखरस्थूलानि पतन्ति ॥१६ ॥ तेषां विशीर्यमाणानामतिमधुर-सुरभिसुगन्धिबहुलारुणरसोदेनारुणोदा नाम नदी मन्दरगिरिशिखरान्निपतन्ती

पूर्वेणेलावृत - मुपप्लावयति ॥१७ ॥ यदुपजोषणाद्भवान्या अनुचरीणां

पुण्यजनवधूनामवयवस्पर्शसुगन्धवातो दशयोजनं समन्तादनुवासयति || १८ || एवं जम्बूफलानामत्युच्चनिपातविशीर्णानाम् अनस्थि- प्रायाणामिभकायनिभानां रसेन जम्बू नाम नदी मेरुमन्दरशिखरादयुतयोजनादवनितले निपतन्ती दक्षिणेनात्मानं यावदिलावृत - मुपस्यन्दयति ॥१९ ॥ तावदुभयोरपि रोधसोर्या मृत्तिका

तद्रसेनानुविध्यमाना वाय्वर्कसंयोग - विपाकेन सदामरलोकाभरणं जाम्बूनदं नाम सुवर्णं भवति वाव ॥२० ॥ यदु ह विबुधादयः सह

युवतिभिर्मुकुटकटककटिसूत्राद्याभरणरूपेण खलु धारयन्ति ॥ २१ ॥

यस्तु महाकदम्बः सुपार्श्वनिरूढे यास्तस्य कोटरेभ्यो विनिःसृताः पञ्चायामपरिणाहाः पञ्च मधुधाराः सुपार्श्वशिखरात्पतन्त्योऽपरेणात्मान-मुखनिर्वासितो'वायुः मिलावृतमनुमोदयन्ति || २२ || यार ह्युपयुञ्जानानां समन्ताच्छतयोजनमनुवासयति ॥२३ ॥

मन्दराचलकी गोदमें जो ग्यारह सौ योजन ऊँचा देवताओंका आम्रवृक्ष है, उससे गिरिशिखरके समान बड़े - बड़े और अमृतके समान स्वादिष्ट फल गिरते हैं ॥ १६ ॥ वे जब

फटते हैं, तब उनसे बड़ा सुगन्धित और मीठा लाल - लाल रस बहने लगता है । वही अरुणोदा नामकी नदीमें परिणत हो जाता है । यह नदी मन्दराचलके शिखरसे गिरकर अपने जलसे इलावृत वर्षके पूर्वी - भागको सींचती है ॥१७ ॥

श्रीपार्वतीजीकी अनुचरी यक्षपत्नियाँ इस जलका सेवन करती हैं । इससे उनके अंगोंसे ऐसी सुगन्ध निकलती है कि उन्हें स्पर्श करके बहनेवाली वायु उनके चारों ओर दस - दस योजनतक सारे देशको सुगन्धसे भर देती है ॥१८ ॥ इसी प्रकार जामुनके वृक्षसे हाथीके

समान बड़े - बड़े प्रायः बिना गुठलीके फल गिरते हैं । बहुत ऊँचेसे गिरनेके कारण वे फट जाते हैं । उनके रससे जम्बू नामकी नदी प्रकट होती है, जो मेरुमन्दर पर्वतके दस हजार योजन ऊँचे शिखरसे गिरकर इलावृतके दक्षिण भू - भागको सींचती है ॥१९ ॥