श्रीगणेशाय नमः।

श्रीमद्भागवत महापुराण - २ — पृष्ठ 11–20

श्रीमद्भागवत महापुराण - २ · Gita Press, Gorakhpur · पृष्ठ 11–20

पृष्ठ 11

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 11 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

किया ॥१ ॥ आपने कहा कि पिछले कल्पके अन्तमें द्रविड़ देशके स्वामी राजर्षि सत्यव्रतने

भगवान्की सेवासे ज्ञान प्राप्त किया और वही इस कल्पमें वैवस्वत मनु हुए । आपने उनके इक्ष्वाकु आदि नरपति पुत्रोंका भी वर्णन किया ॥२-३ ॥ ब्रह्मन्! अब आप कृपा करके उनके वंश और वंशमें होनेवालोंका अलग - अलग चरित्र वर्णन कीजिये । महाभाग! हमारे हृदयमें सर्वदा ही कथा सुननेकी उत्सुकता बनी रहती है || ४ || वैवस्वत मनुके वंशमें जो हो चुके हों, इस समय विद्यमान हों और आगे होनेवाले हों - उन सब पवित्रकीर्ति पुरुषोंके पराक्रमका वर्णन कीजिये || ५ || सूतजी कहते हैं - शौनकादि ऋषियो! ब्रह्मवादी ऋषियोंकी सभा में राजा परीक्षित्ने जब यह प्रश्न किया, तब धर्मके परम मर्मज्ञ भगवान् श्रीशुकदेवजीने कहा ॥६ ॥

श्रीशुकदेवजीने कहा- परीक्षित्! तुम मनुवंशका वर्णन संक्षेपसे सुनो । विस्तारसे तो सैकड़ों वर्षमें भी उसका वर्णन नहीं किया जा सकता ॥७ ॥ जो परम पुरुष परमात्मा छोटे-बड़े सभी प्राणियोंके आत्मा हैं, प्रलयके समय केवल वही थे; यह विश्व तथा और कुछ भी

नहीं था ॥८ ॥ महाराज! उनकी नाभिसे एक सुवर्णमय कमलकोष प्रकट हुआ । उसीमें

चतुर्मुख ब्रह्माजीका आविर्भाव हुआ || ९ || ब्रह्माजीके मनसे मरीचि और मरीचिके पुत्र कश्यप हुए । उनकी धर्मपत्नी दक्षनन्दिनी अदितिसे विवस्वान् ( सूर्य) -का जन्म हुआ ॥१० ॥

विवस्वान्की संज्ञा नामक पत्नीसे श्राद्धदेव मनुका जन्म हुआ । परीक्षित्! परम मनस्वी राजा श्राद्धदेवने अपनी पत्नी श्रद्धाके गर्भसे दस पुत्र उत्पन्न किये । उनके नाम थे – इक्ष्वाकु, नृग, शर्याति, दिष्ट, धृष्ट, करूष, नरिष्यन्त, पृषध्र, नभग और कवि ॥११-१२ ॥

तस्य नाभेः समभवत् पद्मकोशो हिरण्मयः ।

तस्मिंजज्ञे महाराज स्वयंभूश्चतुराननः ॥९

मरीचिर्मनसस्तस्य जज्ञे तस्यापि कश्यपः ।

दाक्षायण्यां ततोऽदित्यां विवस्वानभवत् सुतः ॥१०

ततो मनुः श्राद्धदेवः संज्ञायामास भारत ।

श्रद्धायां जनयामास दश पुत्रान् स आत्मवान् ॥११

इक्ष्वाकुनृगशर्यातिदिष्टधृष्टकरूषकान् ।

नरिष्यन्तं पृषध्रं” च नभगं च कविं विभुः ॥१२

अप्रजस्य मनोः पूर्वं वसिष्ठो भगवान् किल ।

मित्रावरुणयोरिष्टिं प्रजार्थमकरोत् प्रभुः ॥ १३

तत्र श्रद्धा मनोः पत्नी होतारं समयाचत ।

दुहित्रर्थमुपागम्य प्रणिपत्य पयोव्रता ॥१४

पृष्ठ 12

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 12 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

प्रेषितोऽध्वर्युणा होता ध्यायंस्तत् सुसमाहितः ।

हविषि व्यचरत् तेन वषट्कारं गृणन्द्विजः ॥ १५

होतुस्तद्व्यभिचारेण कन्येला नाम साभवत् ।

तां विलोक्य मनुः प्राह नातिहृष्टमना गुरुम् ॥१६

भगवन् किमिदं जातं कर्म वो ब्रह्मवादिनाम् ।

विपर्ययमहो कष्टं मैवं स्याद् ब्रह्मविक्रिया ॥ १७

यूयं मन्त्रविदो युक्तास्तपसा दग्धकिल्बिषाः ।

कुतः संकल्पवैषम्यमनृतं विबुधेष्विव ॥१८

वैवस्वत मनु पहले सन्तानहीन थे । उस समय सर्वसमर्थ भगवान् वसिष्ठने उन्हें सन्तानप्राप्ति करानेके लिये मित्रावरुणका यज्ञ कराया था ॥ १३ ॥ यज्ञके आरम्भमें केवल दूध

पीकर रहनेवाली वैवस्वत मनुकी धर्मपत्नी श्रद्धाने अपने होताके पास जाकर प्रणामपूर्वक याचना की कि मुझे कन्या ही प्राप्त हो ॥१४ ॥ तब अध्वर्युकी प्रेरणासे होता बने हुए ब्राह्मणने

श्रद्धाके कथनका स्मरण करके एकाग्र चित्तसे वषट्कारका उच्चारण करते हुए यज्ञकुण्डमें आहुति दी ॥१५ ॥ जब होताने इस प्रकार विपरीत कर्म किया, तब यज्ञके फलस्वरूप पुत्रके

स्थानपर इला नामकी कन्या हुई । उसे देखकर श्राद्धदेव मनुका मन कुछ विशेष प्रसन्न नहीं हुआ । उन्होंने अपने गुरु वसिष्ठजीसे कहा- ॥१६ ॥ ' भगवन्! आपलोग तो ब्रह्मवादी हैं,

आपका कर्म इस प्रकार विपरीत फल देनेवाला कैसे हो गया? अरे, यह तो बड़े दुःखकी बात है । वैदिक कर्मका ऐसा विपरीत फल तो कभी नहीं होना चाहिये ॥१७ ॥ आप लोगोंका

मन्त्रज्ञान तो पूर्ण है ही; इसके अतिरिक्त आपलोग जितेन्द्रिय भी हैं तथा तपस्याके कारण निष्पाप हो चुके हैं । देवताओंमें असत्यकी प्राप्तिके समान आपके संकल्पका यह उलटा फल कैसे हुआ? ' ॥१८ ॥

तन्निशम्य वचस्तस्य भगवान् प्रपितामहः ।

होतुर्व्यतिक्रमं ज्ञात्वा बभाषे रविनन्दनम् ॥१९

एतत् संकल्पवैषम्यं होतुस्ते व्यभिचारतः ।

तथापि साधयिष्ये ते सुप्रजास्त्वं स्वतेजसा ॥२०

एवं व्यवसितो राजन् भगवान् स महायशाः ।

अस्तौषीदादिपुरुषमिलायाः पुंस्त्वकाम्यया ॥२१

तस्मै कामवरं' तुष्टो भगवान् हरिरीश्वरः ।

ददाविलाभवत् तेन सुद्युम्नः पुरुषर्षभः ॥ २२

स एकदा महाराज विचरन् मृगयां वने ।

पृष्ठ 13

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 13 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

वृतः कतिपयामात्यैरश्वमारुह्य सैन्धवम् ॥२३

प्रगृह्य रुचिरं चापं शरांश्च परमाद्भुतान् ।

दंशितोऽनुमृगं वीरो जगाम दिशमुत्तराम् ॥२४

स कुमारो वनं मेरोरधस्तात् प्रविवेश ह ।

यत्रास्ते भगवाञ्छर्वो रममाणः सहोमया ॥२५

तस्मिन् प्रविष्ट एवासौ सुद्युम्नः परवीरहा ।

अपश्यत् स्त्रियमात्मानमश्वं च वडवां नृप ॥२६

तथा तदनुगाः सर्वे आत्मलिंगविपर्ययम् ।

दृष्ट्वा विमनसोऽभूवन् वीक्षमाणाः परस्परम् ॥२७

राजोवाच

कथमेवंगुणो देशः केन वा भगवन् कृतः ।

प्रश्नमेनं समाचक्ष्व परं कौतूहलं हि नः ॥ २८

श्रीशुक उवाच

एकदा गिरिशं द्रष्टुमृषयस्तत्र सुव्रताः ।

दिशो वितिमिराभासाः कुर्वन्तः समुपागमन् ॥२९

परीक्षित्! हमारे वृद्धप्रपितामह भगवान् वसिष्ठने उनकी यह बात सुनकर जान लिया कि होताने विपरीत संकल्प किया है । इसलिये उन्होंने वैवस्वत मनुसे कहा— ॥१९ ॥ ‘ राजन्!

तुम्हारे होताके विपरीत संकल्पसे ही हमारा संकल्प ठीक- ठीक पूरा नहीं हुआ । फिर भी अपने तपके प्रभावसे मैं तुम्हें श्रेष्ठ पुत्र दूँगा ' ॥ २० ॥

परीक्षित्! परम यशस्वी भगवान् वसिष्ठने ऐसा निश्चय करके उस इला नामकी कन्याको ही पुरुष बना देनेके लिये पुरुषोत्तम भगवान् नारायणकी स्तुति की ॥२१ ॥ सर्वशक्तिमान्

भगवान् श्रीहरिने सन्तुष्ट होकर उन्हें मुँहमाँगा वर दिया, जिसके प्रभावसे वह कन्या ही सुद्युम्न नामक श्रेष्ठ पुत्र बन गयी ॥२२ ॥

महाराज! एक बार राजा सुद्युम्न शिकार खेलनेके लिये सिन्धुदेशके घोड़ेपर सवार होकर कुछ मन्त्रियोंके साथ वनमें गये || २३ || वीर सुद्युम्न कवच पहनकर और हाथमें सुन्दर धनुष एवं अत्यन्त अद्भुत बाण लेकर हरिनोंका पीछा करते हुए उत्तर दिशामें बहुत आगे बढ़ गये ॥२४ ॥ अन्तमें सुद्युम्न मेरुपर्वतकी तलहटीके एक वनमें चले गये । उस वनमें भगवान्

शंकर पार्वतीके साथ विहार करते रहते हैं ॥ २५ ॥ उसमें प्रवेश करते ही वीरवर सुद्युम्नने देखा

कि मैं स्त्री हो गया हूँ और घोड़ा घोड़ी हो गया है || २६ || परीक्षित्! साथ ही उनके सब अनुचरोंने भी अपनेको स्त्रीरूपमें देखा । वे सब एक - दूसरेका मुँह देखने लगे, उनका चित्त बहुत उदास हो गया ॥२७ ॥

राजा परीक्षित्ने पूछा - भगवन्! उस भूखण्डमें ऐसा विचित्र गुण कैसे आ गया?

पृष्ठ 14

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 14 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

किसने उसे ऐसा बना दिया था? आप कृपा कर हमारे इस प्रश्नका उत्तर दीजिये; क्योंकि हमें बड़ा कौतूहल हो रहा है ॥२८ ॥

श्रीशुकदेवजीने कहा- परीक्षित्! एक दिन भगवान् शंकरका दर्शन करनेके लिये बड़े-बड़े व्रतधारी ऋषि अपने तेजसे दिशाओंका अन्धकार मिटाते हुए उस वनमें गये ॥२९ ॥

तान् विलोक्याम्बिका देवी विवासा व्रीडिता भृशम् ।

भर्तुरंकात् समुत्थाय नीवीमाश्वथ पर्यधात् ॥ ३०

ऋषयोऽपि तयोर्वीक्ष्य प्रसंगं रममाणयोः ।

निवृत्ताः प्रययुस्तस्मान्नरनारायणाश्रमम् ॥३१

तदिदं भगवानाह प्रियायाः प्रियकाम्यया ।

स्थानं यः प्रविशेदेतत् स वै योषिद् भवेदिति ॥३२

तत ऊर्ध्वं वनं तद् वै पुरुषा वर्जयन्ति हि ।

सा चानुचरसंयुक्ता विचचार वनाद् वनम् ॥३३

अथ तामाश्रमाभ्याशे चरन्तीं प्रमदोत्तमाम् ।

स्त्रीभिः परिवृतां वीक्ष्य चकमे भगवान् बुधः ॥ ३४

सापि तं चकमे सुभ्रूः सोमराजसुतं पतिम् ।

स तस्यां जनयामास पुरूरवसमात्मजम् ॥३५

एवं स्त्रीत्वमनुप्राप्तः सुद्युम्नो मानवो नृपः ।

सस्मार स्वकुलाचार्यं वसिष्ठमिति शुश्रुम ॥३६

स तस्य तां दशां दृष्ट्वा कृपया भृशपीडितः ।

सुद्युम्नस्याशयन् पुंस्त्वमुपाधावत शंकरम् ॥३७

तुष्टस्तस्मै स भगवानृषये प्रियमावहन् ।

स्वां च वाचमृतां कुर्वन्निदमाह विशाम्पते ॥३८

मासं पुमान् स भविता मासं स्त्री तव गोत्रजः ।

इत्थं व्यवस्थया कामं सुद्युम्नोऽवतु मेदिनीम् ॥३९

उस समय अम्बिका देवी वस्त्रहीन थीं । ऋषियोंको सहसा आया देख वे अत्यन्त लज्जित हो गयीं । झटपट उन्होंने भगवान् शंकरकी गोदसे उठकर वस्त्र धारण कर लिया ॥३० ॥

पृष्ठ 15

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 15 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

ऋषियोंने भी देखा कि भगवान् गौरी - शंकर इस समय विहार कर रहे हैं, इसलिये वहाँसे लौटकर वे भगवान् नर- नारायणके आश्रमपर चले गये ॥ ३१ ॥ उसी समय भगवान् शंकरने

अपनी प्रिया भगवती अम्बिकाको प्रसन्न करनेके लिये कहा कि ' मेरे सिवा जो भी पुरुष इस स्थानमें प्रवेश करेगा, वही स्त्री हो जायेगा' || ३२ || परीक्षित्! तभी से पुरुष उस स्थानमें प्रवेश नहीं करते । अब सुद्युम्न स्त्री हो गये थे। इसलिये वे अपने स्त्री बने हुए अनुचरोंके साथ एक वनसे दूसरे वनमें विचरने लगे ॥३३ ॥

उसी समय शक्तिशाली बुधने देखा कि मेरे आश्रमके पास ही बहुत - सी स्त्रियोंसे घिरी हुई एक सुन्दरी स्त्री विचर रही है । उन्होंने इच्छा की कि यह मुझे प्राप्त हो जाय ॥३४ ॥ उस

सुन्दरी स्त्रीने भी चन्द्रकुमार बुधको पति बनाना चाहा । इसपर बुधने उसके गर्भसे पुरूरवा नामका पुत्र उत्पन्न किया ॥ ३५ ॥ इस प्रकार मनुपुत्र राजा सुद्युम्न स्त्री हो गये । ऐसा सुनते हैं

कि उन्होंने उस अवस्थामें अपने कुलपुरोहित वसिष्ठजीका स्मरण किया ॥ ३६ ॥

सुद्युम्नकी यह दशा देखकर वसिष्ठजीके हृदयमें कृपावश अत्यन्त पीड़ा हुई । उन्होंने सुद्युम्नको पुनः पुरुष बना देनेके लिये भगवान् शंकरकी आराधना की ॥३७ ॥ भगवान् शंकर

वसिष्ठजीपर प्रसन्न हुए । परीक्षित्! उन्होंने उनकी अभिलाषा पूर्ण करनेके लिये अपनी वाणीको सत्य रखते हुए ही यह बात कही- ॥३८ ॥

‘ वसिष्ठ! तुम्हारा यह यजमान एक महीनेतक पुरुष रहेगा और एक महीनेतक स्त्री । इस व्यवस्थासे सुद्युम्न इच्छानुसार पृथ्वीका पालन करे' ॥३९ ॥

आचार्यानुग्रहात् कामं लब्ध्वा पुंस्त्वं व्यवस्थया ।

पालयामास जगतीं नाभ्यनन्दन् स्म तं प्रजाः ॥४०

तस्योत्कलो गयो राजन् विमलश्च सुतास्त्रयः ।

दक्षिणापथराजानो बभूवुर्धर्मवत्सलाः ॥४१

ततः परिणते काले प्रतिष्ठानपतिः प्रभुः ।

पुरूरवस उत्सृज्य गां पुत्राय गतो वनम् ॥४२

इस प्रकार वसिष्ठजीके अनुग्रहसे व्यवस्था- पूर्वक अभीष्ट पुरुषत्व लाभ करके सुद्युम्न पृथ्वीका पालन करने लगे । परंतु प्रजा उनका अभिनन्दन नहीं करती थी ॥ ४० ॥ उनके तीन

पुत्र हुए — उत्कल, गय और विमल। परीक्षित्! वे सब दक्षिणापथके राजा हुए ॥४१ ॥

बहुत दिनोंके बाद वृद्धावस्था आनेपर प्रतिष्ठान नगरीके अधिपति सुद्युम्नने अपने पुत्र पुरूरवाको राज्य दे दिया और स्वयं तपस्या करनेके लिये वनकी यात्रा की ॥४२ ॥

इति श्रीमद्भागवत महापुराणे पारमहंस्यां संहितायां नवमस्कन्धे इलोपाख्याने प्रथमोऽध्यायः ॥१ ॥

पृष्ठ 16

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 16 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

१. वंश्यादिचरि० । २. त्वमनुक्रमात् । ३. मात्मैष पु ० । १. पृथुं वस्वं नाभागं । २. गृहीते हविषि वाचं वष० । १. काम्य० । २. रथ० ।

पृष्ठ 17

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 17 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

अथ द्वितीयोऽध्यायः पृषध्र आदि मनुके पाँच पुत्रोंका वंश श्रीशुक उवाच

एवं गतेऽथ सुघुम्ने मनुर्वैवस्वतः सुते ।

पुत्रकामस्तपस्तेपे यमुनायां शतं समाः ॥ १

ततोऽयजन्मनुर्देवमपत्यार्थं हरिं प्रभुम् ।

इक्ष्वाकुपूर्वजान् पुत्राँल्लेभे स्वसदृशान् दश ॥२

पृषध्रस्तु मनोः पुत्रो गोपालो गुरुणा कृतः ।

पालयामास गा यत्तो रात्र्यां वीरासनव्रतः ॥३

एकदा प्राविशद् गोष्ठं शार्दूलो निशि वर्षति ।

शयाना गाव उत्थाय भीतास्ता बभ्रमुर्व्रजे ॥४

एकां जग्राह बलवान् सा चुक्रोश भयातुरा ।

तस्यास्तत् क्रन्दितं श्रुत्वा पृषध्रोऽभिससार ह ॥५

खड्गमादाय तरसा प्रलीनोडुगणे निशि ।

अजानन्नहनद् बभ्रोः शिरः शार्दूलशंकया ॥६

श्रीशुकदेवजी कहते हैं - परीक्षित्! इस प्रकार जब सुद्युम्न तपस्या करनेके लिये वनमें चले गये, तब वैवस्वत मनुने पुत्रकी कामनासे यमुनाके तटपर सौ वर्षतक तपस्या की || १ || इसके बाद उन्होंने सन्तानके लिये सर्वशक्तिमान् भगवान् श्रीहरिकी आराधना की और अपने ही समान दस पुत्र प्राप्त किये, जिनमें सबसे बड़े इक्ष्वाकु थे ॥२ ॥

उन मनुपुत्रोंमेंसे एकका नाम था पृषध । गुरु वसिष्ठजीने उसे गायोंकी रक्षामें नियुक्त कर रखा था, अतः वह रात्रिके समय बड़ी सावधानीसे वीरासनसे बैठा रहता और गायोंकी रक्षा करता ॥३ ॥ एक दिन रातमें वर्षा हो रही थी । उस समय गायोंके झुंडमें एक बाघ घुस आया ।

उससे डरकर सोयी हुई गौएँ उठ खड़ी हुईं । वे गोशालामें ही इधर- उधर भागने लगीं || ४ || बलवान् बाघने एक गायको पकड़ लिया । वह अत्यन्त भयभीत होकर चिल्लाने लगी । उसका वह क्रन्दन सुनकर पृषध्र गायके पास दौड़ आया ॥५ ॥ एक तो रातका समय और दूसरे

घनघोर घटाओंसे आच्छादित होनेके कारण तारे भी नहीं दीखते थे । उसने हाथमें तलवार उठाकर अनजानमें ही बड़े वेगसे गायका सिर काट दिया । वह समझ रहा था कि यही बाघ है ॥६ ॥

पृष्ठ 18

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 18 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

व्याघ्रोऽपि वृक्णश्रवणो निस्त्रिंशाग्राहतस्ततः ।

निश्चक्राम भृशं भीतो रक्तं पथि समुत्सृजन् ॥७

मन्यमानो हतं व्याघ्रं पृषध्रः परवीरहा ।

अद्राक्षीत् स्वहतां बभुं व्युष्टायां निशि दुःखितः ॥८

तं शशाप कुलाचार्यः कृतागसमकामतः ।

न क्षत्रबन्धुः शूद्रस्त्वं कर्मणा भवितामुना ॥९

एवं शप्तस्तु गुरुणा प्रत्यगृह्णात् कृतांजलिः ।

अधारयद् व्रतं वीर ऊर्ध्वरेता मुनिप्रियम् ॥१०

वासुदेवे भगवति सर्वात्मनि परेऽमले ।

एकान्तित्वं गतो भक्त्या सर्वभूतसुहृत् समः ॥११

विमुक्तसंगः शान्तात्मा संयताक्षोऽपरिग्रहः ।

यदृच्छयोपपन्नेन कल्पयन् वृत्तिमात्मनः ॥ १२

आत्मन्यात्मानमाधाय ज्ञानतृप्तः १ समाहितः ।

विचचार महीमेतां जडान्धबधिराकृतिः ॥ १३

एवंवृत्तो वनं गत्वा दृष्ट्वा दावाग्निमुत्थितम् ।

तेनोपयुक्तकरणो ब्रह्म प्राप परं मुनिः ॥१४

कविः कनीयान् विषयेषु निःस्पृहो विसृज्य राज्यं सह बन्धुभिर्वनम् । निवेश्य चित्ते पुरुषं स्वरोचिषं विवेश कैशोरवयाः परं गतः ॥१५ तलवारकी नोकसे बाघका भी कान कट गया, वह अत्यन्त भयभीत होकर रास्तेमें खून गिराता हुआ वहाँसे निकल भागा || ७ || शत्रुदमन पृषध्रने यह समझा कि बाघ मर गया । परंतु रात बीतनेपर उसने देखा कि मैंने तो गायको ही मार डाला है, इससे उसे बड़ा दुःख हुआ ॥८ ॥

यद्यपि पृषध्रने जान- बूझकर अपराध नहीं किया था, फिर भी कुलपुरोहित वसिष्ठजीने उसे शाप दिया कि ‘ तुम इस कर्मसे क्षत्रिय नहीं रहोगे; जाओ, शूद्र हो जाओ ' ॥९ ॥ पृषध्रने

अपने गुरुदेवका यह शाप अंजलि बाँधकर स्वीकार किया और इसके बाद सदाके लिये

पृष्ठ 19

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 19 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

मुनियोंको प्रिय लगनेवाले नैष्ठिक ब्रह्मचर्य व्रतको धारण किया ॥१० ॥

वह समस्त प्राणियोंका अहैतुक हितैषी एवं सबके प्रति समान भावसे युक्त होकर भक्तिके द्वारा परम विशुद्ध सर्वात्मा भगवान् वासुदेवका अनन्य प्रेमी हो गया ॥ ११ ॥ उसकी सारी

आसक्तियाँ मिट गयीं । वृत्तियाँ शान्त हो गयीं । इन्द्रियाँ वशमें हो गयीं । वह कभी किसी प्रकारका संग्रह - परिग्रह नहीं रखता था । जो कुछ दैववश प्राप्त हो जाता, उसीसे अपना जीवन - निर्वाह कर लेता ॥१२ ॥

वह आत्मज्ञानसे सन्तुष्ट एवं अपने चित्तको परमात्मामें स्थित करके प्रायः समाधिस्थ रहता । कभी - कभी जड, अंधे और बहरेके समान पृथ्वीपर विचरण करता ॥१३ ॥

इस प्रकारका जीवन व्यतीत करता हुआ वह एक दिन वनमें गया । वहाँ उसने देखा कि दावानल धधक रहा है । मननशील पृषध्र अपनी इन्द्रियोंको उसी अग्निमें भस्म करके परब्रह्म परमात्माको प्राप्त हो गया ॥१४ ॥

मनुका सबसे छोटा पुत्र था कवि । विषयोंसे वह अत्यन्त निःस्पृह था । वह राज्य छोड़कर अपने बन्धुओंके साथ वनमें चला गया और अपने हृदयमें स्वयंप्रकाश परमात्माको विराजमान कर किशोर अवस्थामें ही परम पदको प्राप्त हो गया ॥१५ ॥

करूषान्मानवादासन् कारूषाः क्षत्रजातयः ।

उत्तरापथगोप्तारो ब्रह्मण्या धर्मवत्सलाः ॥ १६

धृष्टाद् धार्ष्टमभूत् क्षत्रं ब्रह्मभूयं गतं क्षितौ ।

नृगस्य वंशः सुमतिर्भूतज्योतिस्ततो वसुः ॥ १७

वसोः प्रतीकस्तत्पुत्र ओघवानोघवत्पिता ।

कन्या चौघवती नाम सुदर्शन उवाह ताम् ॥१८

चित्रसेनो नरिष्यन्तादृक्षस्तस्य सुतोऽभवत् ।

तस्य मीढ्वांस्ततः कूर्च इन्द्रसेनस्तु तत्सुतः ॥१९

वीतिहोत्रस्त्विन्द्रसेनात् तस्य सत्यश्रवा अभूत् ।

उरुश्रवाः सुतस्तस्य देवदत्तस्ततोऽभवत् ॥२०

ततोऽग्निवेश्यो भगवानग्निः स्वयमभूत् सुतः ।

कानीन इति विख्यातो जातूकर्ण्यो महानृषिः ॥२१

ततो ब्रह्मकुलं जातमाग्निवेश्यायनं नृप ।

नरिष्यन्तान्वयः प्रोक्तो दिष्टवंशमतः शृणु ॥२२

नाभागो दिष्टपुत्रोऽन्यः कर्मणा वैश्यतां गतः ।

भलन्दनः सुतस्तस्य वत्सप्रीतिर्भलन्दनात् ॥२३

वत्सप्रीतेः सुतः प्रांशुस्तत्सुतं प्रमतिं विदुः ।

खनित्रः प्रमतेस्तस्माच्चाक्षुषोऽथ विविंशतिः ॥ २४

पृष्ठ 20

श्रीमद्भागवत महापुराण - २, पृष्ठ 20 का मूल पृष्ठ
पूरे पर्दे पर देखने के लिये चित्र दबाएँ
पाठ पढ़ें पाठ छिपाएँ

विविंशतिसुतो रम्भः खनिनेत्रोऽस्य धार्मिकः ।

करन्धमो महाराज तस्यासीदात्मजो नृप ॥२५

तस्यावीक्षित् सुतो यस्य मरुत्तश्चक्रवर्त्यभूत् ।

संवर्तोऽयाजयद् यं वै महायोग्यंगिरःसुतः ॥२६

मरुत्तस्य यथा यज्ञो न तथान्यस्य कश्चन ।

सर्वं हिरण्मयं त्वासीद् यत् किञ्चिच्चास्य' शोभनम् ॥२७

मनुपुत्र करूषसे कारूष नामक क्षत्रिय उत्पन्न हुए । वे बड़े ही ब्राह्मणभक्त, धर्मप्रेमी एवं उत्तरापथके रक्षक थे ॥१६ ॥

धृष्टके धार्ष्ट नामक क्षत्रिय हुए । अन्तमें वे इस शरीरसे ही ब्राह्मण बन गये । नृगका पुत्र हुआ सुमति, उसका पुत्र भूतज्योति और भूतज्योतिका पुत्र वसु था ॥१७ ॥ वसुका पुत्र

प्रतीक और प्रतीकका पुत्र औघवान्। ओघवान्‌के पुत्रका नाम भी ओघवान् ही था । उनके एक ओघवती नामकी कन्या भी थी, जिसका विवाह सुदर्शनसे हुआ || १८ || मनुपुत्र नरिष्यन्तसे चित्रसेन, उससे ऋक्ष, ऋक्षसे मीढ्वान, मीढ्वान्से कूर्च और उससे इन्द्रसेनकी उत्पत्ति हुई ॥१९ ॥ इन्द्रसेनसे वीतिहोत्र, उससे सत्यश्रवा, सत्यश्रवासे उरुश्रवा और उससे देवदत्तकी

उत्पत्ति हुई ॥२० ॥

देवदत्तके अग्निवेश्य नामक पुत्र हुए, जो स्वयं अग्निदेव ही थे । आगे चलकर वे ही कानीन एवं महर्षि जातूकर्ण्यके नामसे विख्यात हुए || २१ || परीक्षित्! ब्राह्मणोंका ' आग्निवेश्यायन ' गोत्र उन्हींसे चला है । इस प्रकार नरिष्यन्तके वंशका मैंने वर्णन किया, अब दिष्टका वंश सुनो ॥२२ ॥ दिष्टके पुत्रका नाम था नाभाग । यह उस नाभागसे अलग है,

जिसका मैं आगे वर्णन करूँगा । वह अपने कर्मके कारण वैश्य हो गया । उसका पुत्र हुआ भलन्दन और उसका वत्सप्रीति ॥ २३ ॥ वत्सप्रीतिका प्रांशु और प्रांशुका पुत्र हुआ प्रमति ।

प्रमतिके खनित्र, खनित्रके चाक्षुष और उनके विविंशति हुए ॥२४ ॥ विविंशतिके पुत्र रम्भ

और रम्भके पुत्र खनिनेत्र - दोनों ही परम धार्मिक हुए । उनके पुत्र करन्धम और करन्धमके अवीक्षित्। महाराज परीक्षित्! अवीक्षित्के पुत्र मरुत्त चक्रवर्ती राजा हुए । उनसे अंगिराके पुत्र महायोगी संवर्त्त ऋषिने यज्ञ कराया था ॥ २५-२६ ॥ मरुत्तका यज्ञ जैसा हुआ वैसा और किसीका नहीं हुआ । उस यज्ञके समस्त छोटे - बड़े पात्र अत्यन्त सुन्दर एवं सोनेके बने हुए थे ॥२७ ॥

अमाद्यदिन्द्रः सोमेन दक्षिणाभिर्द्विजातयः ।

मरुतः परिवेष्टारो विश्वेदेवाः सभासदः ॥ २८

मरुत्तस्य दमः पुत्रस्तस्यासीद् राज्यवर्धनः ।

सुधृतिस्तत्सुतो जज्ञे सौधृतेयो नरः सुतः ॥२९

तत्सुतः केवलस्तस्माद् बन्धुमान् वेगवांस्ततः ।

बन्धुस्तस्याभवद् यस्य तृणबिन्दुर्महीपतिः ॥ ३०