श्रीगणेशाय नमः।

मर्म — विषय

माया–संसार

माया, भ्रम और जगत् का स्वरूप

124 पद्य · 9 ग्रन्थ

महाभारत — खण्ड १

धन का बँटवारा

विभावसु उवाच

विभागं बहवो मोहात् कर्तुमिच्छन्ति नित्यशः ।

ततो विभक्तास्त्वन्योन्यं विक्रुध्यन्तेऽर्थमोहिताः ॥

भाई! बहुत-से मनुष्य मोहवश सदा धनका बँटवारा कर लेनेकी इच्छा रखते हैं । तदनन्तर बँटवारा हो जानेपर धनके मोहमें फँसकर वे एक-दूसरेके विरोधी हो परस्पर क्रोध करने लगते हैं ।

बड़े भाई विभावसु ने सुप्रतीक से कहा।

आदिपर्व, अध्याय 29, श्लोक 18 महाभारत — खण्ड १ पृ. 261 नीति–व्यवहार
अधर्म का उदय

वैशम्पायन उवाच

प्रजानामन्नकामानामन्योन्यपरिभक्षणात् ।

अधर्मस्तत्र संजातः सर्वभूतविनाशकः ॥

तदनन्तर एक समय ऐसा आया जब प्रजा भूखसे पीड़ित हो भोजनकी इच्छासे एक-दूसरेको मारकर खाने लगी, उस समय वहाँ अधर्म प्रकट हुआ, जो समस्त प्राणियोंका नाश करनेवाला है ।

आदिपर्व, अध्याय 66, श्लोक 53 महाभारत — खण्ड १ पृ. 473 कर्म–प्रारब्ध
कलियुग का आगमन

बहुमायासमाकीर्णो नानादोषसमाकुलः ।

लुप्तधर्मक्रियाचारो घोरः कालो भविष्यति ॥

‘अब ऐसा भयंकर समय आयेगा, जिसमें सब ओर छल-कपट और मायाका बोलबाला होगा । संसारमें अनेक प्रकारके दोष प्रकट होंगे और धर्म-कर्म तथा सदाचारका लोप हो जायगा’

व्यासजी ने श्राद्ध की समाप्ति पर दुखी एवं मोह में पड़ी माता सत्यवती से कहा।

आदिपर्व, अध्याय 127, श्लोक 7 महाभारत — खण्ड १ पृ. 919 वैराग्य
धर्मज्ञा की महिमा

कुन्ती उवाच

धन्यां चातीन्द्रियज्ञानामिमां प्राप्तां परां गतिम् ।

मन्ये तु माद्रीं धर्मज्ञां कल्याणीं सर्वथैव तु ॥

रत्या मत्या च गत्या च ययाहमभिसन्धिता ।

जीवितप्रियतां मह्यं धिङ्मां संक्लेशभागिनीम् ॥

इसी प्रकार अतीन्द्रिय ज्ञानसे सम्पन्न एवं परमगतिको प्राप्त हुई कल्याणमयी इस धर्मज्ञा माद्रीको भी सर्वथा धन्य मानती हूँ । जिसने अपने अनुराग, उत्तम बुद्धि और सद्व्यवहारद्वारा मुझे भुलाकर जीवित रहनेके लिये विवश कर दिया । मुझको और जीवनके प्रति मेरी इस आसक्तिको धिक्कार है! जिसके कारण मुझे यह महान् क्लेश भोगना पड़ता है ।

सभापर्व, अध्याय 79, श्लोक 19–20 महाभारत — खण्ड १ पृ. 2229 कर्म–प्रारब्ध

महाभारत — खण्ड २

आसक्ति का प्रभाव

शौनक उवाच

स्नेहमूलानि दुःखानि स्नेहजानि भयानि च ।

शोकहर्षौ तथाऽऽयासः सर्वं स्नेहात् प्रवर्तते ॥

स्नेहाद् भावोऽनुरागश्च प्रजज्ञे विषये तथा ।

अश्रेयस्कावुभावेतौ पूर्वस्तत्र गुरुः स्मृतः ॥

दुःखका मूल कारण है आसक्ति । आसक्तिसे ही भय होता है । शोक, हर्ष तथा क्लेश — इन सबकी प्राप्ति भी आसक्तिके कारण ही होती है । आसक्तिसे ही विषयोंमें भाव और अनुराग होते हैं । ये दोनों ही अमंगलकारी हैं। इनमें भी पहला अर्थात् विषयोंके प्रति भाव महान् अनर्थकारक माना गया है ।

वनपर्व, अध्याय 2, श्लोक 28–29 महाभारत — खण्ड २ पृ. 41 ज्ञान–विवेक
तृष्णा का दुष्परिणाम

शौनक उवाच

रागाभिभूतः पुरुषः कामेन परिकृष्यते ।

इच्छा संजायते तस्य ततस्तृष्णा विवर्धते ॥

तृष्णा हि सर्वपापिष्ठा नित्योद्वेगकरी स्मृता ।

अधर्मबहुला चैव घोरा पापानुबन्धिनी ॥

रागके वशीभूत हुए पुरुषको काम अपनी ओर आकृष्ट कर लेता है । फिर उसके मनमें कामभोगकी इच्छा जाग उठती है । तत्पश्चात् तृष्णा बढ़ने लगती है । तृष्णा सबसे बढ़कर पापिष्ठ (पापमें प्रवृत्त करनेवाली) तथा नित्य उद्वेग करनेवाली बतायी गयी है । उसके द्वारा प्रायः अधर्म ही होता है । वह अत्यन्त भयंकर पापाबन्धनमें डालनेवाली है ।

वनपर्व, अध्याय 2, श्लोक 34–35 महाभारत — खण्ड २ पृ. 41 काम–क्रोध–लोभ–मोह
धनजनित दुःख

शौनक उवाच

तस्मादर्थागमाः सर्वे मनोमोहविवर्धनाः ।

कार्पण्यं दर्पमानौ च भयमुद्वेग एव च ॥

अर्थजानि विदुः प्राज्ञाः दुःखान्येतानि देहिनाम् ।

अर्थस्योत्पादने चैव पालने च तथा क्षये ॥

सहन्ति च महद् दुःखं घ्नन्ति चैवार्थकारणात् ।

अर्था दुःखं परित्यक्तुं पालिताश्चैव शत्रवः ॥

इसलिये धन-प्राप्तिके सभी उपाय मनमें मोह बढ़ानेवाले हैं । कृपणता, घमण्ड, अभिमान, भय और उद्वेग इन्हें विद्वानोंने देहधारियोंके लिये धनजनित दुःख माना है । धनके उपार्जन, संरक्षण तथा व्ययमें मनुष्य महान् दुःख सहन करते हैं और धनके ही कारण एक-दूसरेको मार डालते हैं । धनको त्यागनेमें भी महान् दुःख होता है और यदि उसकी रक्षा की जाय तो वह शत्रुका-सा काम करता है ।

वनपर्व, अध्याय 2, श्लोक 42–44 महाभारत — खण्ड २ पृ. 43 वैराग्य
अविद्या और तृष्णा का चक्र

शौनक उवाच

एवं पतति संसारे तासु तास्विह योनिषु ।

अविद्याकर्मतृष्णाभिर्भ्राम्यमाणोऽथ चक्रवत् ॥

इस प्रकार अविद्या, कर्म और तृष्णाद्वारा चक्रकी भाँति भ्रमण करता हुआ मनुष्य संसारकी विभिन्न योनियोंमें गिरता है ।

शौनकजी ने युधिष्ठिर से कहा।

वनपर्व, अध्याय 2, श्लोक 71 महाभारत — खण्ड २ पृ. 47 कर्म–प्रारब्ध
मानव अधःपतन का कारण

मार्कण्डेय उवाच

ततः कालान्तरेऽन्यस्मिन् पृथिवीतलचारिणः ।

कामक्रोधाभिभूतास्ते मायाव्याजोपजीविनः ।

लोभमोहाभिभूताश्च त्यक्ता देहैस्ततो नराः ॥

तदनन्तर कुछ कालके पश्चात् भूतलपर विचरनेवाले मनुष्य काम और क्रोधके वशीभूत हो गये । वे छल-कपट और दम्भसे जीविका चलाने लगे । उनके मनको लोभ और मोहने दबा लिया । इन दोषोंके कारण उन्हें इच्छा न होते हुए भी अपना शरीर त्यागनेके लिये विवश होना पड़ा ।

वनपर्व, अध्याय 183, श्लोक 68–69 महाभारत — खण्ड २ पृ. 1248 काम–क्रोध–लोभ–मोह
विषय-सुख का परिणाम

मार्कण्डेय उवाच

धनानि येषां विपुलानि सन्ति ।

नित्यं रमन्ते सुविभूषिताङ्गाः ।

तेषामयं शत्रुवरघ्न लोको ।

नासौ सदा देहसुखे रतानाम् ॥

जिनके पास बहुत धन होता है, वे अपने शरीरको हर तरहसे सजाकर नित्य विषयोंमें रमण करते अर्थात् विषय-सुख भोगते हैं । शुत्रुसूदन! सदा अपने शरीरके ही सुखमें आसक्त हुए उन मनुष्योंको केवल इसी लोकमें सुख मिलता है, परलोकमें उनके लिये सुखका सर्वथा अभाव है ।

मार्कण्डेयजी ने युधिष्ठिर से कहा।

वनपर्व, अध्याय 183, श्लोक 89 महाभारत — खण्ड २ पृ. 1251
मिथ्या आसक्ति का परिणाम

द्रौपदी उवाच

मिथ्याभिगृध्नो हि नरः पापात्मा मोहमास्थितः ।

अयशः प्राप्नुयाद् घोरं महद् वा प्राप्नुयाद् भयम् ॥

झूठे विषयोंमें आसक्त होनेवाला पापात्मा मनुष्य मोहमें पड़कर भयंकर अपयश पाता है अथवा उसे बड़े भारी भय (मृत्यु) का सामना करना पड़ता है ।

द्रौपदी ने कीचक से कहा।

विराटपर्व, अध्याय 14, श्लोक 37 महाभारत — खण्ड २ पृ. 2211 कर्म–प्रारब्ध

महाभारत — खण्ड २ के सब 11 पद्य

महाभारत — खण्ड ३

ब्रह्मज्ञान से अमरता

सनत्सुजात उवाच

अनामयं तन्महदुद्यतं यशो ।

वाचो विकारं कवयो वदन्ति ।

यस्मिन् जगत् सर्वमिदं प्रतिष्ठितं ।

ये तद् विदुरमृतास्ते भवन्ति ॥

विद्वान् कहते हैं, कार्यरूप जगत् वाणीका विकारमात्र है; किंतु जिसमें यह सम्पूर्ण जगत् प्रतिष्ठित है, वह ब्रह्म रोग, शोक और पापसे रहित है और उसका महान् यश सर्वत्र फैला हुआ है । उस नित्य कारण-स्वरूप ब्रह्मको जो जानते हैं, वे अमर हो जाते हैं अर्थात् मुक्त हो जाते हैं ।

उद्योगपर्व, अध्याय 44, श्लोक 31 महाभारत — खण्ड ३ पृ. 374 ज्ञान–विवेक
काल का चक्र

धृतराष्ट्र उवाच

मन्ये पर्यायधर्मोऽयं कालस्यात्यन्तगामिनः ।

चक्रे प्रधिरिवासक्तो नास्य शक्यं पलायितुम् ॥

मैं समझता हूँ कि अत्यन्त तीव्र गतिसे चलनेवाले कालका ही यह क्रमशः प्राप्त होनेवाला नियम है । इस कालचक्रमें उसकी नेमिके समान मैं जुड़ा हुआ हूँ, अतः मेरे लिये इससे दूर भागना सम्भव नहीं है ।

उद्योगपर्व, अध्याय 51, श्लोक 58 महाभारत — खण्ड ३ पृ. 446 काल–मृत्यु
ईश्वर की माया और शरण

संजय उवाच

तेन वञ्चयते लोकान् मायायोगेन केशवः ।

ये तमेव प्रपद्यन्ते न ते मुह्यन्ति मानवाः ॥

भगवान् केशव अपनी मायाके प्रभावसे सब लोगोंको मोहमें डाले रहते हैं; किंतु जो मनुष्य केवल उन्हींकी शरण ले लेते हैं, वे उनकी मायासे मोहित नहीं होते हैं ।

सञ्जय ने धृतराष्ट्र से कहा।

उद्योगपर्व, अध्याय 68, श्लोक 15 महाभारत — खण्ड ३ पृ. 529 शरणागति
वसुधा हेतु सङ्घर्ष

संजय उवाच

देवमानुषकायानां कामं भूमिः परायणम् ।

अन्योन्यस्यावलुम्पन्ति सारमेया यथामिषम् ॥

राजानो भरतश्रेष्ठ भोक्तुकामा वसुंधराम् ।

न चापि तृप्तिः कामानां विद्यतेऽद्यापि कस्यचित् ॥

देवशरीरधारी प्राणियोंके लिये और मानवशरीर-धारी जीवोंके लिये यथेष्ट फल देनेवाली यह भूमि उनका परम आश्रय होती है । भरतश्रेष्ठ! जैसे कुत्ते मांसके टुकड़ेके लिये परस्पर लड़ते और एक-दूसरेको नोचते हैं, उसी प्रकार राजा लोग इस वसुधाको भोगनेकी इच्छा रखकर आपसमें लड़ते और लूटपाट करते हैं; किंतु आजतक किसीको अपनी कामनाओंसे तृप्ति नहीं हुई ।

भीष्मपर्व, अध्याय 9, श्लोक 73–74 महाभारत — खण्ड ३ पृ. 1284 नीति–व्यवहार
अहङ्कार और कर्ता भाव

श्रीभगवान् उवाच

प्रकृतेः क्रियमाणानि गुणैः कर्माणि सर्वशः ।

अहंकारविमूढात्मा कर्ताहमिति मन्यते ॥

वास्तवमें सम्पूर्ण कर्म सब प्रकारसे प्रकृतिके गुणोंद्वारा किये जाते हैं, तो भी जिसका अन्तःकरण अहंकारसे मोहित हो रहा है, ऐसा अज्ञानी ‘मैं कर्ता हूँ’ ऐसा मानता है ।

भीष्मपर्व, अध्याय 27, श्लोक 27 महाभारत — खण्ड ३ पृ. 1399 ज्ञान–विवेक
मोह और लोभ का प्रभाव

संजय उवाच

लोभमोहसमाविष्टः पुत्रप्रीत्या जनाधिप ।

न बुध्यसे पुरा यत् तत् तथ्यमुक्तं वचो महत् ॥

जनेश्वर! आपने अपने पुत्रोंके प्रति प्रेमके कारण लोभ और मोहके वशीभूत हो, विदुरने पहले जो सत्य एवं हितकी महत्त्वपूर्ण बात बतायी थी, उसपर ध्यान नहीं दिया ।

संजय ने धृतराष्ट्र से कहा।

भीष्मपर्व, अध्याय 88, श्लोक 34 महाभारत — खण्ड ३ पृ. 2054 काम–क्रोध–लोभ–मोह

महाभारत — खण्ड ५

संसार का त्याग

युधिष्ठिर उवाच

जन्ममृत्युजराव्याधिवेदनाभिरभिद्रुतम् ।

अपारमिव चास्वस्थं संसारं त्यजतः सुखम् ॥

इस संसारमें जन्म, मृत्यु, जरा, व्याधि और वेदनाओंका आक्रमण होता ही रहता है, जिससे यहाँका जीवन कभी स्वस्थ नहीं रहता । जो अपार-सा प्रतीत होनेवाले इस संसारको त्याग देता है, उसीको सुख मिलता है ।

शान्तिपर्व, अध्याय 9, श्लोक 33 महाभारत — खण्ड ५ पृ. 78 वैराग्य
धर्म का पतन

भीष्म उवाच

पाल्यमानास्तथान्योन्यं नरा धर्मेण भारत ।

खेदं परमुपाजग्मुस्ततस्तान् मोह आविशत् ॥

भारत! सब मनुष्य धर्मके द्वारा परस्पर पालित और पोषित होते थे । कुछ दिनोंके बाद सब लोग पारस्परिक संरक्षणके कार्यमें महान् कष्टका अनुभव करने लगे; फिर उन सबपर मोह छा गया ।

भीष्मजी ने युधिष्ठिर से आदि सत्ययुग में राजा और राज्य की उत्पत्ति के वृत्तान्त के अवसर पर कहा।

शान्तिपर्व, अध्याय 59, श्लोक 15 महाभारत — खण्ड ५ पृ. 391
लोभ की असीमता

भीष्म उवाच

जातौ बाल्ये च कौमारे यौवने चापि मानवाः ।

न संत्यजन्त्यात्मकर्म यो न जीर्यति जीर्यतः ॥

यो न पूरयितुं शक्यो लोभः प्राप्त्या कुरूद्वह ।

नित्यं गम्भीरतोयाभिरापगाभिरिवोदधिः ॥

कुरुश्रेष्ठ! मनुष्य जन्मकालमें, बाल्यावस्थामें तथा कौमार और यौवनावस्थामें जिसके कारण अपने बुरे कर्मोंको छोड़ नहीं पाते हैं, जो मनुष्यके वृद्ध होनेपर भी जीर्ण नहीं होता, वह लोभ ही है । जिस प्रकार गहरे जलवाली बहुत-सी नदियोंके मिल जानेसे भी समुद्र नहीं भरता है, उसी प्रकार कितने ही पदार्थोंका लाभ क्यों न हो जाय, लोभका पेट कभी नहीं भरता है ।

शान्तिपर्व, अध्याय 158, श्लोक 11–12 महाभारत — खण्ड ५ पृ. 1035 काम–क्रोध–लोभ–मोह
भोग की व्यर्थता

भीष्म उवाच

अर्थांस्तथात्यन्तसुखावहांश्च ।

लिप्सन्त एते बहवो विशुष्काः ।

महत्तरं दुःखमनुप्रपन्ना ।

हित्वाऽऽमिषं मृत्युवशं प्रयान्ति ॥

बहुत-से शुष्क हृदयवाले लोग ऐसे विषयोंकी लिप्सा रखते हैं, जो अत्यन्त सुखदायक हों; किंतु इस लिप्सामें उन्हें भारी-से-भारी दुःखोंका ही सामना करना पड़ता है और अन्तमें वे भोगोंको छोड़कर मृत्युके ग्रास बन जाते हैं ।

शान्तिपर्व, अध्याय 218, श्लोक 46 महाभारत — खण्ड ५ पृ. 1410 वैराग्य
ज्ञान की महिमा

कपिल उवाच

ज्ञानं प्लावयते सर्वं यो ज्ञानं ह्यनुवर्तते ।

ज्ञानादपेत्य या वृत्तिः सा विनाशयति प्रजाः ॥

जो ज्ञानका अनुसरण करता है, ज्ञान उसके समस्त संसारबन्धनका नाश कर देता है । बिना ज्ञानकी जो प्रवृत्ति होती है, वह प्रजाको जन्म और मरणके चक्करमें डालकर उसका विनाश कर देती है ।

कपिल ने कहा।

शान्तिपर्व, अध्याय 269, श्लोक 50 महाभारत — खण्ड ५ पृ. 1744 ज्ञान–विवेक
द्वन्द्वों का मिथ्या आरोप

वसिष्ठ उवाच

एवं द्वन्द्वान्यथैतानि समावर्तन्ति नित्यशः ।

ममैवैतानि जायन्ते धावन्ते तानि मामिति ॥

निस्तर्तव्यान्यथैतानि सर्वाणीति नराधिप ।

मन्यतेऽयं ह्यबुद्धत्वात् तथैव सुकृतान्यपि ॥

भोक्तव्यानि मयैतानि देवलोकगतेन वै ।

इहैव चैनं भोक्ष्यामि शुभाशुभफलोदयम् ॥

इस प्रकार प्रकृतिकी प्रेरणासे स्वभावतः सुख-दुःखादि द्वन्द्वोंकी सदा पुनरावृत्ति होती रहती है; किंतु जीवात्मा अज्ञानवश यह मान बैठता है कि ये सारे द्वन्द्व मुझपर ही धावा करते हैं और मुझे इनसे निस्तार पानेकी चेष्टा करनी चाहिये । (ऐसा मानकर वह दुखी होता है) नरेश्वर! प्रकृतिसे संयुक्त हुआ पुरुष अज्ञानवश यह मान लेता है कि मैं देवलोकमें जाकर अपने समस्त प्रण्योंके फलका उपभोग करूँगा और पूर्वजन्मके किये हुए शुभाशुभ कर्मोंका जो फल प्रकट हो रहा है, उसे यहीं भोगूँगा ।

शान्तिपर्व, अध्याय 303, श्लोक 36–38 महाभारत — खण्ड ५ पृ. 2014 ज्ञान–विवेक
परमात्मा का स्वरूप

भीष्म उवाच

न दृश्यश्चक्षुषा योऽसौ न स्पृश्यः स्पर्शनेन च ।

न प्रेयश्चैव गन्धेन रसेन च विवर्जितः ॥

सत्त्वं रजस्तमश्चैव न गुणास्तं भजन्ति वै ।

यश्च सर्वगतः साक्षी लोकस्यात्मेति कथ्यते ॥

भूतग्रामशरीरेषु नश्यत्सु न विनश्यति ।

अजो नित्यः शाश्वतश्च निर्गुणो निष्कलस्तथा ॥

द्विर्द्वादशेभ्यस्तत्त्वेभ्यः ख्यातो यः पञ्चविंशकः ।

पुरुषो निष्क्रियश्चैव ज्ञानदृश्यश्च कथ्यते ॥

यं प्रविश्य भवन्तीह मुक्ता वै द्विजसत्तमाः ।

स वासुदेवो विज्ञेयः परमात्मा सनातनः ॥

जो नेत्रोंसे देखा नहीं जाता, त्वचासे जिसका स्पर्श नहीं होता, गन्ध ग्रहण करनेवाली घ्राणेन्द्रियसे जो सूँघनेमें नहीं आता, जो रसनेन्द्रियकी पहुँचसे परे है; सत्त्व, रज और तम नामक गुण जिसपर कोई प्रभाव नहीं डाल पाते, जो सर्वव्यापी, साक्षी और सम्पूर्ण जगत्का आत्मा कहलाता है, सम्पूर्ण प्राणियोंका नाश हो जानेपर भी जो स्वयं नष्ट नहीं होता है, जिसे अजन्मा, नित्य, सनातन, निर्गुण और निष्कल बताया गया है, जो चौबीस तत्त्वोंसे परे पचीसवें तत्त्वके रूपमें विख्यात है, जिसे अन्तर्यामी पुरुष, निष्क्रिय तथा ज्ञानमय नेत्रोंसे ही देखने योग्य बताया जाता है, जिसमें प्रवेश करके श्रेष्ठ द्विज यहाँ मुक्त हो जाते हैं, वही सनातन परमात्मा है । उसीको वासुदेव नामसे जानना चाहिये ।

भीष्मजी ने युधिष्ठिर को परमात्मा का स्वरूप बताया।

शान्तिपर्व, अध्याय 339, श्लोक 21–25 महाभारत — खण्ड ५ पृ. 2275 ज्ञान–विवेक

महाभारत — खण्ड ५ के सब 25 पद्य

महाभारत — खण्ड ६

कर्म का प्रधानत्व

काल उवाच

कर्मदायादवाँल्लोकः कर्मसम्बन्धलक्षणः ।

कर्माणि चोदयन्तीह यथान्योन्यं तथा वयम् ॥

संसारमें कर्म ही मनुष्योंका पुत्र-पौत्रके समान अनुगमन करनेवाला है । कर्म ही दुःख-सुखके सम्बन्धका सूचक है । इस जगत् में कर्म ही जैसे परस्पर एक-दूसरेको प्रेरित करते हैं, वैसे ही हम भी कर्मोंसे ही प्रेरित हुए हैं ।

अनुशासनपर्व, अध्याय 1, श्लोक 73 महाभारत — खण्ड ६ पृ. 37 ज्ञान–विवेक
परम तत्व का दुर्लभ ज्ञान

तण्डि उवाच

दुर्विज्ञेयमसंख्येयं दुष्प्रापमकृतात्मभिः ।

योनिं विश्वस्य जगतस्तमसः परतः परम् ॥

उनका ज्ञान होना अत्यन्त कठिन है । वे अप्रमेय हैं । जिन्होंने अपने अन्तःकरणको पवित्र एवं वशीभूत नहीं किया है, उनके लिये वे सर्वथा दुर्लभ हैं । वे ही सम्पूर्ण जगत्के कारण हैं । अज्ञानमय अन्धकारसे अत्यन्त परे हैं ।

तण्डि मुनि ने उग्र तपस्या के द्वारा प्राप्त किए गए ईश्वर के दर्शन के उपरान्त उनकी स्तुति करते हुए कहा।

अनुशासनपर्व, अध्याय 16, श्लोक 10 महाभारत — खण्ड ६ पृ. 230 ज्ञान–विवेक
ब्रह्म का स्वरूप

तण्डि उवाच

मनोरिन्द्राग्निमरुतां विश्वस्य ब्रह्मणो गतिम् ।

अग्राह्यमचलं शुद्धं बुद्धिग्राह्यं मनोमयम् ॥

वे ही मनु, इन्द्र, अग्नि, मरुद्गण, सम्पूर्ण विश्व तथा ब्रह्माजीकी भी गति हैं । मन और इन्द्रियोंके द्वारा उनका ग्रहण नहीं हो सकता । वे अग्राह्य, अचल, शुद्ध, बुद्धिके द्वारा अनुभव करने योग्य तथा मनोमय हैं ।

तण्डि मुनि ने ब्रह्म के दर्शन प्राप्त करने के बाद उनकी स्तुति की।

अनुशासनपर्व, अध्याय 16, श्लोक 9 महाभारत — खण्ड ६ पृ. 230 ज्ञान–विवेक
भक्तों की स्वतन्त्रता

एवमेव महादेवं भक्ता ये मानवा भुवि ।

न ते संसारवशगा इति मे निश्चिता मतिः ॥

‘इसी प्रकार इस भूतलपर जो मानव महादेवजीके भक्त हैं, वे संसारके अधीन नहीं होते — यह मेरा निश्चित विचार है ।’

श्रीकृष्ण ने धर्मपुत्र युधिष्ठिर से कहा।

अनुशासनपर्व, अध्याय 18, श्लोक 69–70 महाभारत — खण्ड ६ पृ. 284 वैराग्य
इन्द्र का मायावी रूप

देवशर्मा → तात

मक्षिकामशकादीनां वपुर्धारयतेऽपि च ।

न शक्यमस्य ग्रहणं कर्तुं विपुल केनचित् ॥

अपि विश्वकृता तात येन सृष्टमिदं जगत् ।

पुनरन्तर्हितः शक्रो दृश्यते ज्ञानचक्षुषा ॥

वे मक्खी और मच्छर आदिके भी रूप धारण करते हैं । विपुल! कोई भी उन्हें पकड़ नहीं सकता । तात! औरोंकी तो बात ही क्या है? जिन्होंने इस संसारको बनाया है वे विधाता भी उन्हें अपने काबूमें नहीं कर सकते। अन्तर्धान हो जानेपर इन्द्र केवल ज्ञानदृष्टिसे दिखायी देते हैं ।

देवशर्मा ने विपुल से कहा।

अनुशासनपर्व, अध्याय 40, श्लोक 36–37 महाभारत — खण्ड ६ पृ. 445
तृष्णा का स्वभाव

विश्वामित्र उवाच

कामं कामयमानस्य यदा कामः समृध्यते ।

अथैनमपरः कामस्तृष्णाविध्यति बाणवत् ॥

विश्वामित्र बोले — किसी वस्तुकी कामना करनेवाले मनुष्यकी एक इच्छा जब पूरी होती है, तब दूसरी नयी उत्पन्न हो जाती है । इस प्रकार तृष्णा तीरकी तरह मनुष्यके मनपर चोट करती ही रहती है ।

विश्वामित्र ने कश्यप और गौतम के कथनों के सन्दर्भ में कहा।

अनुशासनपर्व, अध्याय 93, श्लोक 43 महाभारत — खण्ड ६ पृ. 796 वैराग्य
देह का वृक्ष रूप

गुरु उवाच

अव्यक्तबीजप्रभवो बुद्धिस्कन्धमयो महान् ।

महाहङ्कारविटप इन्द्रियाङ्कुरकोटरः ।

महाभूतविशेषश्च विशेषप्रतिशाखवान् ।

सदापर्णः सदापुष्पः सदा शुभफलोदयः ।

अजीवः सर्वभूतानां ब्रह्मबीजः सनातनः ।

एतज्ज्ञात्वा च तत्त्वानि ज्ञानेन परमासिना ।

छित्त्वा चामरतां प्राप्य जहाति मृत्युजन्मनी ॥

यह देह एक वृक्षके समान है । अज्ञान इसका मूल अंकुर (जड़) है, बुद्धि स्कन्ध (तना) है, अहंकार शाखा है, इन्द्रियाँ खोखले हैं, पञ्च महाभूत उसके विशेष अवयव हैं और उन भूतोंके विशेष भेद उसकी टहनियाँ हैं। इसमें सदा ही संकल्परूपी पत्ते उगते और कर्मरूपी फूल खिलते रहते हैं। शुभाशुभ कर्मोंसे प्राप्त होनेवाले सुख-दुःखादि ही उसमें सदा लगे रहनेवाले फल हैं । इस प्रकार ब्रह्मरूपी बीजसे प्रकट होकर प्रवाहरूपसे सदा मौजूद रहनेवाला देहरूपी वृक्ष समस्त प्राणियोंके जीवनका आधार है । जो इसके तत्त्वको भलीभाँति जानकर ज्ञानरूपी उत्तम तलवारसे इसे काट डालता है, वह अमरत्वको प्राप्त होकर जन्म-मृत्युके बन्धनसे छुटकारा पा जाता है ।

अनुगीतापर्व, अध्याय 35, श्लोक 20–22 महाभारत — खण्ड ६ पृ. 1747

महाभारत — खण्ड ६ के सब 17 पद्य

वाल्मीकि रामायण — खण्ड १

मोह का घातक परिणाम

विनाशकामामहिताममित्रामावासयं मृत्युमिवात्मनस्त्वाम् ।

चिरं बताङ्केन धृतासि सर्प ।

महाविषा तेन हतोऽस्मि मोहात् ॥

अरी! तू मेरा विनाश चाहनेवाली, अहित करनेवाली और शत्रुरूप है । जैसे कोई अपनी ही मृत्युको घरमें स्थान दे दे, उसी प्रकार मैंने तुझे घरमें बसा लिया है । खेदकी बात है कि मैंने मोहवश तुझ महाविषैली नागिनको चिरकालसे अपने अङ्कमें धारण कर रखा है; इसीलिये आज मैं मारा गया ।

आदिकाव्येऽयोध्याकाण्ड, अध्याय 12, श्लोक 105 वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ पृ. 276 वैराग्य
काम और लोभ का परिणाम

लोभात् पापानि कुर्वाणः कामाद् वा यो न बुध्यते ।

हृष्टः पश्यति तस्यान्तं ब्राह्मणी करकादिव ॥

‘जो वस्तु प्राप्त नहीं हुई है, उसकी इच्छाको’ काम ‘कहते हैं और प्राप्त हुई वस्तुको अधिक-से-अधिक संख्यामें पानेकी इच्छाका नाम’ लोभ है । जो काम अथवा लोभसे प्रेरित हो पाप करता है और उसके (विनाशकारी) परिणामको नहीं समझता है, उलटे उस पापमें हर्षका अनुभव करता है, वह उसी प्रकार अपना विनाशरूप परिणाम देखता है जैसे वर्षाके साथ गिरे हुए ओलेको खाकर ब्राह्मणी (रक्तपुच्छिका) नामवाली कीड़ी अपना विनाश देखती है ।

आदिकाव्येऽरण्यकाण्ड, अध्याय 29, श्लोक 5 वाल्मीकि रामायण — खण्ड १ पृ. 632 काम–क्रोध–लोभ–मोह

श्रीमद्भागवत महापुराण — १

परम स्वरूप में रमण

यर्हि वाव महिम्नि स्वे परस्मिन् कालमाययोः ।

रमेत गतसम्मोहस्त्यक्त्वोदास्ते तदोभयम् ॥

किन्तु जब यह गुणोंको क्षुब्ध करनेवाले काल और मोह उत्पन्न करनेवाली माया — इन दोनोंसे परे अपने अनन्त स्वरूपमें मोहरहित होकर रमण करने लगता है-आत्माराम हो जाता है; तब यह ‘मैं, मेरा’ का भाव छोड़कर पूर्ण उदासीन-गुणातीत हो जाता है ।

श्रीशुकदेवजी ने परीक्षित् से कहा।

द्वितीयस्कन्ध, अध्याय 9, श्लोक 3 श्रीमद्भागवत महापुराण — १ पृ. 380 वैराग्य
ब्रह्माण्डकोश की रचना

विकारैः सहितो युक्तैर्विशेषादिभिरावृतः ।

आण्डकोशो बहिरयं पञ्चाशत्कोटिविस्तृतः ॥

दशोत्तराधिकैर्यत्र प्रविष्टः परमाणुवत् ।

लक्ष्यतेऽन्तर्गताश्चान्ये कोटिशो ह्यण्डराशयः ॥

तदाहुरक्षरं ब्रह्म सर्वकारणकारणम् ।

विष्णोर्धाम परं साक्षात्पुरुषस्य महात्मनः ॥

प्रकृति, महत्तत्त्व, अहंकार और पंचतन्मात्र — इन आठ प्रकृतियोंके सहित दस इन्द्रियाँ, मन और पंचभूत — इन सोलह विकारोंसे मिलकर बना हुआ यह ब्रह्माण्डकोश भीतरसे पचास करोड़ योजन विस्तारवाला है तथा इसके बाहर चारों ओर उत्तरोत्तर दस-दस गुने सात आवरण हैं । उन सबके सहित यह जिसमें परमाणुके समान पड़ा हुआ दीखता है और जिसमें ऐसी करोड़ों ब्रह्माण्डराशियाँ हैं, वह इन प्रधानादि समस्त कारणोंका कारण अक्षर ब्रह्म कहलाता है और यही पुराणपुरुष परमात्मा श्रीविष्णुभगवान्‌का श्रेष्ठ धाम (स्वरूप) है ।

श्रीमैत्रेयजी विदुरजी से कहते हैं।

तृतीयस्कन्ध, अध्याय 11, श्लोक 39–41 श्रीमद्भागवत महापुराण — १ पृ. 481
संसार मार्ग की दुर्गमता

सदस्यगण उवाच

उत्पत्त्यध्वन्यशरण उरुक्लेशदुर्गेऽन्तकोग्रव्यालान्विष्टे विषयमृगतृष्यात्मगेहोरुभारः ।

द्वन्द्वश्वभ्रे खलमृगभये शोकदावेऽज्ञसार्थः ।

पादौकस्ते शरणद कदा याति कामोपसृष्टः ॥

सदस्योंने कहा — जीवोंको आश्रय देनेवाले प्रभो! जो अनेक प्रकारके क्लेशोंके कारण अत्यन्त दुर्गम है, जिसमें कालरूप भयंकर सर्प ताकमें बैठा हुआ है, द्वन्द्वरूप अनेकों गढ़े हैं, दुर्जनरूप जंगली जीवोंका भय है तथा शोकरूप दावानल धधक रहा है — ऐसे, विश्राम-स्थलसे रहित संसारमार्गमें जो अज्ञानी जीव कामनाओंसे पीड़ित होकर विषयरूप मृगतृष्णाजलके लिये ही देह-गेहका भारी बोझा सिरपर लिये जा रहे हैं, वे भला आपके चरणकमलोंकी शरणमें कब आने लगे ।

यज्ञ के सदस्यों ने भगवान् विष्णु से कहा।

चतुर्थस्कन्ध, अध्याय 7, श्लोक 28 श्रीमद्भागवत महापुराण — १ पृ. 719 कर्म–प्रारब्ध
कथामृत का प्रभाव

विद्याधरगण उवाच

त्वन्माययार्थमभिपद्य कलेवरेऽस्मिन् ।

कृत्वा ममाहमिति दुर्मतिरुत्पथैः स्वैः ॥

क्षिप्तोऽप्यसद्विषयलालस आत्ममोहं ।

युष्मत्कथामृतनिषेवक उद्व्युदस्येत् ॥

विद्याधरोंने कहा — प्रभो! परम पुरुषार्थकी प्राप्तिके साधनरूप इस मानवदेहको पाकर भी जीव आपकी मायासे मोहित होकर इसमें मैं-मेरेपनका अभिमान कर लेता है । फिर वह दुर्बुद्धि अपने आत्मीयोंसे तिरस्कृत होनेपर भी असत् विषयोंकी ही लालसा करता रहता है । किन्तु ऐसी अवस्थामें भी जो आपके कथामृतका सेवन करता है, वह इस अन्तःकरणके मोहको सर्वथा त्याग देता है ।

विद्याधरों ने भगवान् से कहा।

चतुर्थस्कन्ध, अध्याय 7, श्लोक 44 श्रीमद्भागवत महापुराण — १ पृ. 724 वैराग्य
इन्द्रियजन्य मिथ्या

वितथाभिनिवेशोऽयं यद् गुणेष्वर्थदृग्वचः ।

यथा मनोरथः स्वप्नः सर्वमैन्द्रियकं मृषा ॥

प्रकृतिके गुणों और उनसे बनी हुई वस्तुओंको सत्य समझना अथवा कहना झूठमूठका दुराग्रह है । मनोरथके समयकी कल्पित और स्वप्नके समयकी दीख पड़नेवाली वस्तुओंके समान इन्द्रियोंके द्वारा जो कुछ ग्रहण किया जाता है, सब मिथ्या है ।

सप्तमस्कन्ध, अध्याय 2, श्लोक 48 श्रीमद्भागवत महापुराण — १ पृ. 1289 ज्ञान–विवेक
संसार का मिथ्या स्वरूप

एतद्द्वारो हि संसारो गुणकर्मनिबन्धनः ।

अज्ञानमूलोऽपार्थोऽपि पुंसः स्वप्न इवेष्यते ॥

गुणों और कर्मोंके कारण होनेवाला जन्म-मृत्युका यह चक्र आत्माको शरीर और प्रकृतिसे पृथक् न करनेके कारण ही है । यह अज्ञानमूलक एवं मिथ्या है । फिर भी स्वप्नके समान जीवको इसकी प्रतीति हो रही है ।

सप्तमस्कन्ध, अध्याय 7, श्लोक 27 श्रीमद्भागवत महापुराण — १ पृ. 1331 ज्ञान–विवेक
योगमाया की उत्पत्ति

द्रव्यं वयः कर्म गुणान्विशेषं ।

यद्योगमायाविहितान्वदन्ति ।

यद् दुर्विभाव्यं प्रबुधापबाधं ।

प्रसीदतां नः स महाविभूतिः ॥

पंचभूत, काल, कर्म, सत्त्वादि गुण और जो कुछ विवेकी पुरुषोंके द्वारा बाधित किये जानेयोग्य निर्वचनीय या अनिर्वचनीय विशेष पदार्थ हैं, वे सब-के-सब भगवान्की योगमायासे ही बने हैं — ऐसा शास्त्र कहते हैं । वे परम ऐश्वर्यशाली भगवान् हमपर प्रसन्न हों ।

संहितायामष्टमस्कन्ध, अध्याय 5, श्लोक 43 श्रीमद्भागवत महापुराण — १ पृ. 1461

श्रीमद्भागवत महापुराण — २

परमेश्वर की अपारता

श्रीमहादेव उवाच

वयं न तात प्रभवाम भूम्नि ।

यस्मिन् परेऽन्येऽप्यजजीवकोशाः ।

भवन्ति काले न भवन्ति हीदृशाः ।

सहस्रशो यत्र वयं भ्रमामः ॥

श्रीमहादेवजीने कहा — दुर्वासाजी! जिन अनन्त परमेश्वरमें ब्रह्मा-जैसे जीव और उनके उपाधिभूत कोश, इस ब्रह्माण्डके समान ही अनेकों ब्रह्माण्ड समयपर पैदा होते हैं और समय आनेपर फिर उनका पता भी नहीं चलता, जिनमें हमारे जैसे हजारों चक्कर काटते रहते हैं — उन प्रभुके सम्बन्धमें हम कुछ भी करनेकी सामर्थ्य नहीं रखते ।

भगवान् शङ्कर ने दुर्वासाजी को इस अवसर पर कहा।

नवमस्कन्ध, अध्याय 4, श्लोक 56 श्रीमद्भागवत महापुराण — २ पृ. 38
मद और अज्ञान

हन्यन्ते पशवो यत्र निर्दयैरजितात्मभिः ।

मन्यमानैरिमं देहमजरामृत्यु नश्वरम् ॥

ऐश्वर्यमद और श्रीमदसे अंधे होकर अपनी इन्द्रियोंके वशमें रहनेवाले क्रूर पुरुष अपने नाशवान् शरीरको तो अजर-अमर मान बैठते हैं और अपने ही जैसे शरीरवाले पशुओंकी हत्या करते हैं ।

नारदजी ने कुबेर के पुत्रों से कहा।

दशमस्कन्ध, अध्याय 10, श्लोक 9 श्रीमद्भागवत महापुराण — २ पृ. 304
संसार की नश्वरता

तस्माल्लोकमिमं राजन् स्वप्नमायामनोरथम् ।

वीक्ष्यायम्यात्मनाऽऽत्मानं समः शान्तो भव प्रभो ॥

इसलिये महाराज! यह बात समझ लीजिये कि यह दुनिया चार दिनकी चाँदनी है, सपनेका खिलवाड़ है, जादूका तमाशा है और है मनोराज्यमात्र! आप अपने प्रयत्नसे, अपनी शक्तिसे चित्तको रोकिये; ममतावश पक्षपात न कीजिये । आप समर्थ हैं, समत्वमें स्थित हो जाइये और इस संसारकी ओरसे उपराम-शान्त हो जाइये ।

अक्रूर जी ने राजा धृतराष्ट्र को उपदेश दिया।

दशमस्कन्ध, अध्याय 49, श्लोक 25 श्रीमद्भागवत महापुराण — २ पृ. 661 वैराग्य
माया के स्वामी

श्रुतिगण उवाच

जय जय जह्यजामजित दोषगृभीतगुणां ।

त्वमसि यदात्मना समवरुद्धसमस्तभगः ॥

अगजगदोकसामखिलशक्त्यवबोधक ते ।

क्वचिदजयाऽऽत्मना च चरतोऽनुचरेन्निगमः ॥

श्रुतियाँ कहती हैं — अजित! आप ही सर्वश्रेष्ठ हैं, आपपर कोई विजय नहीं प्राप्त कर सकता । आपकी जय हो, जय हो । प्रभो! आप स्वभावसे ही समस्त ऐश्वर्यांसे पूर्ण हैं, इसलिये चराचर प्राणियोंको फँसानेवाली मायाका नाश कर दीजिये । प्रभो! इस गुणमयी मायाने दोषके लिये-जीवोंके आनन्दादिमय सहज स्वरूपका आच्छादन करके उन्हें बन्धनमें डालनेके लिये ही सत्त्वादि गुणोंको ग्रहण किया है । जगत्में जितनी भी साधना, ज्ञान, क्रिया आदि शक्तियाँ हैं, उन सबको जगानेवाले आप ही हैं । इसलिये आपके मिटाये बिना यह माया मिट नहीं सकती । (इस विषयमें यदि प्रमाण पूछा जाय, तो आपकी श्वासभूता श्रुतियाँ ही-हम ही प्रमाण हैं ।) यद्यपि हम आपका स्वरूपतः वर्णन करनेमें असमर्थ हैं, परन्तु जब कभी आप मायाके द्वारा जगत्की सृष्टि करके सगुण हो जाते हैं या उसको निषेध करके स्वरूपस्थितिकी लीला करते हैं अथवा अपना सच्चिदानन्दस्वरूप श्रीविग्रह प्रकट करके क्रीड़ा करते हैं, तभी हम यत्किंचित् आपका वर्णन करनेमें समर्थ होती हैं ।

श्रुतियों ने भगवान् नारायण की स्तुति करते हुए कहा।

दशमस्कन्ध, अध्याय 87, श्लोक 14 श्रीमद्भागवत महापुराण — २ पृ. 991 ज्ञान–विवेक
जगत की मिथ्याता

न यदिदमग्र आस न भविष्यदतो निधनादनुमितमन्तरा त्वयि विभाति मृषैकरसे ।

अत उपमीयते द्रविणजातिविकल्पपथैर्वितथमनोविलासमृतमित्यवयन्त्यबुधाः ॥

भगवन्! वास्तविक बात तो यह है कि यह जगत् उत्पत्तिके पहले नहीं था और प्रलयके बाद नहीं रहेगा; इससे यह सिद्ध होता है कि यह बीचमें भी एकरस परमात्मामें मिथ्या ही प्रतीत हो रहा है । इसीसे हम श्रुतियाँ इस जगत्का वर्णन ऐसी उपमा देकर करती हैं कि जैसे मिट्टीमें घड़ा, लोहेमें शस्त्र और सोनेमें कुण्डल आदि नाममात्र हैं, वास्तवमें मिट्टी, लोहा और सोना ही हैं । वैसे ही परमात्मामें वर्णित जगत् नाममात्र है, सर्वथा मिथ्या और मनकी कल्पना है । इसे नासमझ मूर्ख ही सत्य मानते हैं ।

दशमस्कन्ध, अध्याय 87, श्लोक 37 श्रीमद्भागवत महापुराण — २ पृ. 1001 ज्ञान–विवेक
आत्मा की अविनाशिता

स्वप्ने यथा शिरश्छेदं पंचत्वाद्यात्मनः स्वयम् ।

यस्मात् पश्यति देहस्य तत आत्मा ह्यजोऽमरः ॥

स्वप्नावस्थामें ऐसा मालूम होता है कि मेरा सिर कट गया है और मैं मर गया हूँ, मुझे लोग श्मशानमें जला रहे हैं; परन्तु ये सब शरीरकी ही अवस्थाएँ दीखती हैं, आत्माकी नहीं । देखनेवाला तो उन अवस्थाओंसे सर्वथा परे, जन्म और मृत्युसे रहित, शुद्ध-बुद्ध परमतत्त्वस्वरूप है ।

श्रीशुकदेव मुनि ने राजा परीक्षित को उपदेश दिया।

द्वादशस्कन्ध, अध्याय 5, श्लोक 4 श्रीमद्भागवत महापुराण — २ पृ. 1349 ज्ञान–विवेक
भगवान की शरण

मार्कण्डेय उवाच

प्रपन्नोऽस्म्यङ्घ्रिमूलं ते प्रपन्नाभयदं हरे ।

यन्माययापि विबुधा मुह्यन्ति ज्ञानकाशया ॥

मार्कण्डेयजीने मन-ही-मन कहा — प्रभो! आपकी माया वास्तवमें प्रतीतिमात्र होनेपर भी सत्य ज्ञानके समान प्रकाशित होती है और बड़े-बड़े विद्वान् भी उसके खेलोंमें मोहित हो जाते हैं । आपके श्रीचरणकमल ही शरणागतोंको सब प्रकारसे अभयदान करते हैं । इसलिये मैंने उन्हींकी शरण ग्रहण की है ।

मार्कण्डेय मुनि ने मायापति भगवान की शरण में स्थित होने का निश्चय करके मन-ही-मन कहा।

द्वादशस्कन्ध, अध्याय 10, श्लोक 2 श्रीमद्भागवत महापुराण — २ पृ. 1389 शरणागति

श्रीमद्भागवत महापुराण — २ के सब 9 पद्य

श्रीरामचरितमानस

सकल जगत की वन्दना

जड़ चेतन जग जीव जत सकल राममय जानि ॥

बंदउँ सब के पद कमल सदा जोरि जुग पानि ॥

जगत्में जितने जड़ और चेतन जीव हैं, सबको राममय जानकर मैं उन सबके चरणकमलोंकी सदा दोनों हाथ जोड़कर वन्दना करता हूँ ।

बालकाण्ड, दोहा 7(ग) श्रीरामचरितमानस पृ. 29 लीला–रहस्य
मन की निष्ठा

महादेव अवगुन भवन बिष्नु सकल गुन धाम ॥

जेहि कर मनु रम जाहि सन तेहि तेही सन काम ॥

माना कि महादेवजी अवगुणोंके भवन हैं और विष्णु समस्त सद्गुणोंके धाम हैं; पर जिसका मन जिसमें रम गया, उसको तो उसीसे काम है ।

बालकाण्ड, दोहा 80 श्रीरामचरितमानस पृ. 98 ज्ञान–विवेक
ईश्वरीय माया का प्रभाव

सुर नर मुनि कोउ नाहिं जेहि न मोह माया प्रबल ॥

अस बिचारि मन माहिं भजिअ महामाया पतिहि ॥

देवता, मनुष्य और मुनियोंमें ऐसा कोई नहीं है जिसे भगवान्‌की महान् बलवती माया मोहित न कर दे । मनमें ऐसा विचारकर उस महामायाके स्वामी (प्रेरक) श्रीभगवान्‌का भजन करना चाहिये ।

शिवजी पार्वती से कहते हैं।

बालकाण्ड, सोरठा 140 श्रीरामचरितमानस पृ. 151 भक्ति
परमेश्वर की महिमा

रघुपति बिमुख जतन कर कोरी । कवन सकइ भव बंधन छोरी ॥

जीव चराचर बस कै राखे । सो माया प्रभु सों भय भाखे ॥

श्रीरघुनाथजीसे विमुख रहकर मनुष्य चाहे करोड़ों उपाय करे, परन्तु उसका संसारबन्धन कौन छुड़ा सकता है । जिसने सब चराचर जीवोंको अपने वशमें कर रखा है, वह माया भी प्रभुसे भय खाती है ।

बालकाण्ड, चौपाई 200.2 श्रीरामचरितमानस पृ. 201 कर्म–प्रारब्ध
भवानी की असीम महिमा

नहिं तव आदि मध्य अवसाना । अमित प्रभाउ बेदु नहिं जाना ॥

भव भव बिभव पराभव कारिनि । बिस्व बिमोहनि स्वबस बिहारिनि ॥

आपका न आदि है, न मध्य है और न अन्त है । आपके असीम प्रभावको वेद भी नहीं जानते । आप संसारको उत्पन्न, पालन और नाश करनेवाली हैं । विश्वको मोहित करनेवाली और स्वतन्त्ररूपसे विहार करनेवाली हैं ।

सीताजी ने भवानीजी के मन्दिर में उनके चरणों की वन्दना करते हुए यह कहा।

बालकाण्ड, चौपाई 235.4 श्रीरामचरितमानस पृ. 232 ज्ञान–विवेक
संसार का स्वप्नवत स्वरूप

सपनें होइ भिखारि नृपु रंकु नाकपति होइ ॥

जागें लाभु न हानि कछु तिमि प्रपंच जियँ जोइ ॥

जैसे स्वप्नमें राजा भिखारी हो जाय या कंगाल स्वर्गका स्वामी इन्द्र हो जाय, तो जागनेपर लाभ या हानि कुछ भी नहीं है; वैसे ही इस दृश्य-प्रपञ्चको हृदयसे देखना चाहिये ।

अयोध्याकाण्ड, दोहा 92 श्रीरामचरितमानस पृ. 422 वैराग्य
काल-कर्म का प्रभाव

जनम मरन सब दुख सुख भोगा । हानि लाभु प्रिय मिलन बियोगा ॥

काल करम बस होहिं गोसाईं । बरबस राति दिवस की नाईं ॥

जन्म-मरण, सुख-दुःखके भोग, हानि-लाभ, प्यारोंका मिलना-बिछुड़ना, ये सब हे स्वामी! काल और कर्मके अधीन रात और दिनकी तरह बरबस होते रहते हैं ।

मन्त्री ने राजा को धीरज बँधाते हुए यह कहा।

अयोध्याकाण्ड, चौपाई 150.3 श्रीरामचरितमानस पृ. 470 कर्म–प्रारब्ध काल–मृत्यु

श्रीरामचरितमानस के सब 43 पद्य

In English

The Illusion of the World and Maya

These verses from the Mahābhārata, Purāṇas, Rāmāyaṇa, and Rāmacaritamānasa discuss the nature of the material world (Maya) and its deceptive qualities. They teach that worldly attachments, greed, and desire lead to suffering, while true peace is found by seeking refuge in the eternal Divine.

These verses answer

  • What is the relationship between vishnu and the creation of the universe?
  • How does attachment cause human suffering according to the mahabharata?
  • What is the nature of the material world compared to a dream or magic?
  • How can one escape the cycle of birth, death, and worldly illusion?
  • Why are greed and desire considered harmful in these texts?